साधना सत्संकल्पों की सिद्धि। के लिए शारिरिक एवं मानसिक तपश्चर्या ही। साधना है । सामान्यः मनुष्य तपस्या के वास्तविक स्वरूप नहीं जानते और न उसकी विलक्षण शक्ति को ही पहचानते हैं । जिससे प्रमादवश कर्तव्य अकर्तव्य के विभेद। से अनभिज्ञ होकर अपनी शक्ति और ऊर्जा गलत दिशा में व्यय करते रहते है तथा जीवन के वास्तविक उदेद्श्य से वंचित रह जाते है । ।रामचरितमानस में तुलसीदास जी ने कहा है ' तप के प्रभाव से त्रिदेव इस सृष्टि का सृजन ,पालन एवं संहार करते है । ' वस्तुतः मानव जीवन की सफलता सत्संकल्पपर निर्भर करती है । इसमें तपस्या ही उसका साधन है और आराधना भी ,परंतु तपस्या किसी गुफा में बैठकर साधना करने से ही नहीं होती और न केवल विविध उपायों। से शरीर को कष्ट देने से होती है । तपस्या। घर परिवार में रहकर संयमित जीवन जीते हुए भी हो सकती है । ऋषि प्रधान और कृषि प्रधान संस्कृति। होने से यहां के जनमानस ने तपस्या। की इसी अवधारणा को स्वीकार कर अपने सत्संकल्पों को सिद्ध किया है ।इस संकल्प सिद्धि में शरीर की विभिन्न इंद्रियां सहभागिनी होती है,क्योंकि वही विषयगामिनी होकर जीवन को गंतव्य तक पहुंचाती है इसलिए इंद्रियां जीवन साधना की प्रथम और अंतिम सोपान हैं । <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script> साधना इंद्रियों की तपस्या के। बिना पूर्ण नहीं हो सकती । जब इंद्रियां तपस्विनी बन जाती है तब इंद्रिय और विषम का सन्निकर्ष भी पवित्र हो जाता है ।इससे मन मस्तिष्क का चिंतन आत्मकल्याणकारी और लोकमंगलकारी हो जाता हैं । परिणामतः हमारे। पैर गलत दिशा में नहीं बढ़ते । हाथ अकर्म में प्रवृत्त नहीं होते ।। नेत्र। कुत्सित दृष्टि। नहीं डालते । नासिका में। किसी प्रकार की दुर्गंध प्रवेश नहीं करती । वाणी माधुर्य रस से पूर्ण हो जाती है । फिर कर्ण कुहरों में भी अंतरात्मा को। कलुषित करने वाले विचार प्रवेश नहीं करते । वास्तव में यही। जीवन की साधना है ।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे