आंधी को अपनी शक्ति पर बड़ा घमंड था ।
एक दिन चलते चलते उसने अपनी छोटी बहन मन्दवायु से कहा,तुम भी क्या धीरे धीरे बेहती रहती हो ।तुम्हारे चलने से एक पत्ता तक नहीं हिलता ।
जबकि मेरे प्रचंड वेग के आगे बड़े बड़े पेड़ धराशायी हो जाते हैं।जब मे उठती हूं तो दूर दूर तक लोग मेरे आने की खबर चारो और फैला देते हैं।
मुझे देख कर लोग खिड़की दरवाजे बंद कर अपने घरों में दुबक जाते हैं।पशु पक्षी अपनी जान बचाकर इधर उधर भागते फिरते हैं।
मेरे प्रभाव से बस्तियाँ धूल में मिल जाती है।
क्या तुम नहीं चाहती कि तुम्हारे भीतर भी मेरे समान शक्ति आ जाये।?
आंधी की ये बाते सुनकर मन्दवायु हौले से मुस्कराई।
मगर उसने कोई जबाब नहीं दिया।
वह धीरे-धीरे अपनी यात्रा पर बड़ गयी।
उसे आते देख कर नदियां,ताल,जंगल, खेत सभी मुस्कुराने लगे।बगीचो में तरह-तरह के फूल खिल उठे,रंग बिरंगे फूलों के गलिचे बिछ गये।
वातावरण महक उठा ।पक्षी कुन्जो में आकर बिहार करने लगे। ऐसा लग रहा था मानो पूरी की पूरी कायनात अपनी बांहे पसार कर उस मन्द वायु का स्वागत करने को आतुर हो।
इस तरह अपने कार्यो द्वारा मन्द वायु ने अपनी शक्ति का परिचय आंधी को आसानी से करा दिया।
ये देख आंधी बोली- मैं ही गलत थी बहिन भले ही मेरा वेग और पराक्रम तुमसे अधिक हो पर सकारत्मक प्रभाव तो तुम्हारा ही अधिक है।
यही कारण है कि तुम्हारी आमद से चारो और इतनी खुशियाँ फैल जाती हैं। सज्जन व्यक्तियो का जीवन क्रम भी मन्द वायु के समान चारो और सुरभि,सोंदर्य और प्रसन्नता फैलाने वाला होता हैं।
वे पराक्रम में नहीं अपने सौजन्य में महानता देखते हैं।यही कारण है कि वे हर जगह सम्मान पाते है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे