जब हम पहली बार भागवत गीता जी पढ़ते हैं तो हम एक अंधे व्यक्ति के रूप में पढ़ते हैं।बस इतना ही समझ में आता है कि कौन किसके पिता कौन किसकी बहन और कौन किसका भाई हैं।बस इससे ज्यादा कुछ समझ में नहीं आता।
जब दूसरी बार भागवत गीता जी पढ़ते हैं तो हमारे मन में सवाल जागते हैं कि उन्होनें ऐसा क्यो किया या उन्होनें वैसा क्यो किया।
जब तीसरी बार भागवत गीता जी को पढ़ेगे तो हमे धीरे-धीरे उसके मतलब समझ में आने शुरू हो जाएगे ।लेकिन हर एक को वो मतलब अपने तरीके से ही समझ में आएगें।
जब चौथी बार हम भागवत गीता जी को पढ़ेगें तो हर पात्र की जो भावनाए हैं उसको आप समझ पायेगें कि किसके मन में क्या चल रहा है।
जब पांचवी बार हम भागवत गीता जी को पढ़ेगें तो पूरा कुरू क्षेत्र हमारे मन में खड़ा होता हैं,तैयार होता हैं,हमारे मन में अलग-अलग प्रश्न की कल्पनाएँ होती हैं।
जब हम छटवी बार भागवत गीता जी पढ़ते हैं तब हमें ऐसा नहीं लगता की हम पढ़ रहे हैं।हमे ऐसा ही लगता हैं कि कोई हमें बता रहा हैं।
जब सातवी बार भागवत गीता जी को पढ़ेगें तब हम अर्जुन बन जाते हैं और ऐसा ही लगता हैं कि सामने वही भगवान है जो मुझे ये बता रहे हैं।
और जब हम आठवीं बार भागवत गीता जी को पढ़ते हैं तब यह अहसास होता है कि कृष्ण कही बहार नहीं है वो तो हमारे अंदर हैं और हम उनके अंदर हैं।
💥💥जब हम आठ बार भागवत गीता जी पढ़ लेगें तब हमें गीता जी का मह्त्व पता चलेगा कि संसार में भागवत गीता जी से अलग कुछ है ही नहीं और इस संसार में भागवत गीता जी ही हमारे मोक्ष व मुक्ति का सबसे सरल उपाय हैं।
भागवत गीता जी में ही मनुष्य के सारे प्रश्नो के उत्तर लिखे हैं।जो प्रश्न मनुष्य ईश्वर से पूछना चाहता है वो गीता जी में सहज ढंग से लिखे हैं।मनुष्य की सारी परेशनियो के उत्तर भागवत गीता जी में लिखे हैं।
🙏🏼🙏🏼भागवत गीता जी के कितने अध्याय हैं,उतनी बार भागवत गीता जी को पढ़िए तब जाकर आप कृष्ण की तरह एक योध्दा बनेगे,एक रणनीतिकार भी बनेगे और एक कुशल वक्ता भी बनेगें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे