कुछ ही दिनों की ही तो बात है,
हमारे धैर्य के इंतज़ारी के, अब बचा क्या है ? मान सम्मान और स्वाभिमान सब कुछ तो गया। प्राकृतिक नियम कहता है कि जिसने सब कुछ खो दिया उसे सिर्फ़ और सिर्फ़ पाना होता है, प्रकृति उसे देती है। मगर ये सब तो बाह्य व्यक्तित्व में आते हैं, जिनका आहार धन होता है।
धन आया नहीं कि मान सम्मान और स्वाभिमान सब का प्रवाह स्वतः शुरू हो जाता है । इस अर्थ में तो बाह्य व्यक्तित्व गौण है।
हमारी आन्तरिक व्यक्तित्व से जिनका आहार भावनाएं होती हैं। भावनाओं को व्यक्त करने का आधार कर्तव्य यानी जिम्मेदारियों के निर्वहन से है। जहां धन की आवश्यकता होती है ।
मगर धन होने की अवस्था में भी हमने लोगों की निर्धनता देखी है, उनकी गरीबी देखी हैं। उन्हें असहाय देखा है। उनका मान, सम्मान और स्वाभिमान तार तार होते देखा है।
वहीं आन्तरिक व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति सिर्फ़ अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति से, संवेदना व्यक्त करने से, प्यार के दो शब्द से और संवेदनशील होने से वह अमीर हो जाता है, उसके परिवार में, समाज में वह धनी व्यक्ति से कहीं अधिक मान सम्मान और स्वाभिमान ग्रहण करता है, पाता है।
साथियों वह अपनी जगह बना लेता है।
दर असल आन्तरिक व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति देने में विश्वास करता है। वह सब कुछ लुटाता है धन नहीं है तो न सही, सम्मान, प्यार, भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द तो हैं।
असल में जब भी हम देने को हाथ बढ़ाते हैं तभी प्रकृति हमें देने के लिए स्वतः अपने अदृश्य हाथ बढ़ा देती है।
यही कारण है हमारे आनन्दित रहने का।
विनम्र बनें, सकारात्मक रहें और धैर्य रखें। हम सभी का जीवन बेहद सुन्दर है।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे