मैं बेफिक्र हूँ । मैं निश्चिंत हूँ । मैं इस बात से इतमीनान से हूँ कि मेरा खेवन हार शान्त है, मौन है, उसके पास धैर्य है, साहस है और संयम है। उसने एक बार नहीं बल्कि कइयों बार भंवर से, झंझावातों से, उसने बाहर निकाला है। जब हमारी साँसे अन्दर बाहर हो रही थीं।
और फ़िर हम अपने बसन्त बहार में मशगूल हो जाते थे। हमें जरूरत है उसके साथ शान्त चित्त हो कर, साक्षी भाव से, दृष्टा बन उसका साथ देने का, वचन निभाने का, कि वह उस मातृ रूपी परिवार और उसके अभिभावक और उसके वरिष्ठ और कनिष्ठ भाइयों के साथ बने रहने का।
इसलिए कि जब नाव मज़बूत हो, पतवार मज़बूत हो और उसका खेवनहार मजबूत हो तो किनारा आज़ नहीं तो कल मिल ही जाएगा।
और हम सब यात्री ना कुछ कर, मात्र शान्त बैठ कर जो कि अपने आप में एक कृत्य है, उसका सहयोग कर स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
अन्यथा मृत्यु तो सबकी निश्चित है, पर कहाँ है ? कैसे है ?? कब है ??? यह शायद कोई नहीं जानता । हाँ, आपसी समझ से, सूझ बूझ से, सहमति से, चिंतन से परस्पर बच और बचा ज़रूर सकते हैं। इसलिए कि सुना है एकता में शक्ति होती है।
ऐसा मेरा विश्वास है ।
विश्वास भी कोई चीज़ है जिसे तोड़ कर देखें तो विश्व ही आस पर टिका है। कहीं आसमान से टपका हुआ शब्द विश्वास नहीं है, विश्वास के अपने निहितार्थ हैं।
और यही जगत का यथार्थ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे