मंगलवार, 22 नवंबर 2022

मनुष्य के जीवन में काल गति अर्थात् कालचक्र का बड़ा योगदान होता है

अगर काल चक्र को समझें तो काल सर्प सिर्फ़ भ्रम मात्र है।                                                                   🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

साथियों अतीत, यानी बीता हुआ कल। काल के गर्त में समा चुका है। जिसे याद कर - कर हम अपनी पीड़ा को ही बढ़ाएंगे और भविष्य, यानी आने वाला कल काल के गर्भ में है। क्या होना है अथवा क्या नहीं ? विधि के विधान के हाँथ में है, जो संयत है, नियत है और नियति के हाँथों में है, वही होगा।
तो बचा क्या है ??  वर्तमान।
जो कि हम सभी के हाँथ में है, और वह है, हम सभी का परस्पर सहयोग, चिंतन, विचार और विमर्श, आपसी सूझ - बूझ और प्रेम और आदर के दो शब्द, पूरी संवेदना के साथ। जिसमें आत्मिकता हो। क्योंकि कदाचित धनाधिक होने के कारण, हम में भावाभाव की अधिकता हो गई थी।
मनुष्य के जीवन में काल गति अर्थात् कालचक्र का बड़ा योगदान होता है, और जब हम सभी यह जानते हैं कि काल चक्र यथार्थ है। उसकी सार्वभौमिकता है। और काल अर्थात् समय, चक्रानुसार चलता है, जो कि एक अर्थ में प्रकृति, काल के सहयोग से व्यक्ति के व्यक्तित्व की परीक्षा लेता है। 
तो उस काल में धर्म रत व्यक्ति ही आध्यात्म के साथ, यानी कि स्वयं के आत्मा के अध्ययन के साथ ही साथ, जिसमें श्रृद्धा और विश्वास का होना भी महत्व पूर्ण है। धैर्य साहस और संयम रखकर विषम से विषम परिस्थितियों से बाहर निकल सकता है, निजात पा सकता है। कोई भी युद्ध जीत सकता है।
काल के गाल में समाने से स्वयं को बचाते हुए, अपने वर्तमान में, काल के गर्भ में एक सकारात्मक बीज़ डाल सकता है। जिसे काल गती, काल चक्रानुसार भविष्य में एक सकारात्मक वृक्ष को जन्म देगा जिस वृक्ष के फलों का हम भोग कर रहे होंगे। उसकी छाया में एक उत्सव, एक महोत्सव।
जो कि हम सभी परिवार का भविष्य होगा, हमारे आज़ के दृष्टिकोण से। मगर तब वर्तमान।
इसलिए मेरा आप सभी से करबद्ध निवेदन है और आवाहन है कि आओ, हमारे वर्तमान में ही, आज़ से और अभी से हमारे कल के लिए आरोपण नहीं बीजारोपण करें।

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
     🌹🙏🙏🌹

1 टिप्पणी:

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे