विनय न मानत जलधि जड़ गए तीन दिन बीति
बोले राम सकोप तब भय बिनु होहि न प्रीति।
इसी बात का संकेत है।
भारत सनातन परम्परा का संवाहक है जिसमें किसी धर्म का स्थान नहीं है। न हिन्दू न मुस्लिम, और न सिख न ईसाई इन चारों पर स्वयं माँ भारती ने लगाम लगा रखा है। भारत तो संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनासि जानताम् । देवा भागं यथा पूर्वे सज्जानाना उपासते । यानी हम एक साथ चलें, हमारे एक मन हों और आपस में संवाद करें। जिस प्रकार विद्वान नियत कार्य के लिए एकमत एकसाथ होते हैं।
यह वक्त कितनी भी गोटियां क्यों न बिछा ले रास्तों पर अगर खेलने वाला सही खेल रहा है। सत्यता को ले कर खेल रहा है, तो वह एक न एक दिन उन गोटियों के बीच से निकल ही जायेगा। बस वह खिलाड़ी खेलता भर रहे, पूरे मन से। हार भर न माने, और अगर वह खेल के अन्त तक पहुंचने के पहले ही गोटियां छोड़ दी, हार मान लिया, तो फिर वह खिलाड़ी कैसा ?
वह तो अपने कर्तव्य पथ पर दृढ़ता के साथ खड़ा होता है। अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए, जो कि एक योगी भी होता है। जिसका सम्बन्ध उसके योग्यता से होता है । योग्य शब्द, योज्य से है, जिसके अर्थ में योगी यानी योजी अर्थात् योजनाकार हुआ। जिसके पास अपनी योजना नहीं, वह एक अंधे की भाँति है जो किधर भी जा सकता है।
एक अर्थ में योगी का अर्थ साधक से भी है, जिसकी पहचान उसकी अपनी साधना से होती है। जो कि साधता है निशाना, और तब तक साधता है, जब तक सही जगह पर निशाना लगाकर साध्य को न प्राप्त कर ले। विजय को न प्राप्त कर ले। विजय पताका न फहरा दे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे