एक बार शहर में एक ज्योतिषी का आगमन हुआ।माना जाता हैं कि वें अपनी वाणी से जो कहते हैं वह 100 प्रतिशत सच होता हैं।
501 रुपये देते हुए शर्मा जी ने अपना दाहिना हाथ आगे बड़ाते हुए ज्योतिषी जी से कहा- महाराज मेरी मृत्यु कब ,कहाँ,और किन परिस्थितियो में होगी।
कृप्या बताईये।
ज्योतिषी जी ने शर्मा जी की हस्त रेखाये देखी ,चेहरे और माथे को अपलक निहारते रहे।
स्लेट पर कुछ अंक लिख कर जोड़ते घटाते रहे।
बहुत देर बाद में गम्भीर स्वर में बोले शर्मा जी,आपकी भाग्य रेखाये कहती हैं कि जितनी आयु आपके पिता को प्राप्त होगी उतनी ही आयु आप भी पाएगें।और जिन परिस्थितीयो में और जहां आपके पिता जी की मृत्यु होगी,उसी स्थान पर और उसी तरह आपकी भी मृत्यु होगी।
यह सुन कर शर्मा जी भयभीत और पसीने-पसीने हो गए और तुरन्त चल पड़े।
एक घंटे बाद
शर्मा जी वृद्धा आश्रम से अपने वृद्ध पिता को साथ लेकर घर लौट रहे थे।
🙏🏼🙏🏼परमात्मा शब्द नहीं जो तुम्हें पुस्तक में मिलेगा ,परमात्मा मुर्ति नहीं जो तुम्हें मंदिर में मिलेगी,परमात्मा मनुष्य नहीं जो तुम्हें समाज में मिलेगा।परमात्मा जीवन है जो तुम्हें अपने भीतर आत्मा में मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे