मंगलवार, 8 नवंबर 2022

श्री राम जी ने निवेदन किया

                मोर पंख                                                         वनवास के दौरान माता सीता जी को पानी की               प्यास लगी,तभी श्री राम जी ने चारो और देखा,तो          उनको दूर दूर तक जंगल ही जंगल दिख रहा था।
   <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>                                                                      श्री राम जी ने जंगल से निवेदन किया- हे जंगल जी आस पास जहां कही पानी हो वहां जाने का मार्ग कृप्या कर सुझाईये।
                                                                      तभी वहां एक मयूर ने आकर श्री राम जी से कहा कि आगे थोड़ी दूर पर एक जलाशय है।चलिये मैं आपका मार्ग पथ प्रदर्शक बनता हूं, किन्तु मार्ग में हमारी भूल चूक होने की संभावना है।
      श्री राम जी ने पूछा,वह क्यो ?
      तब मयूर ने उत्तर दिया कि,मैं उड़ता हुआ जाऊँगा और आप चलते हुए आएगें,इसलिये मार्ग में मैं अपना एक एक पंख बिखेरते हुए जाऊँगा।उसके सहारे आप जलाशय तक  पहुंच ही जायेगें।
      💥इस बात को हम सभी जानते है कि मयूर के पंख एक विशेष समय और एक विशेष रितु में ही बिखेरते हैं।अगर वह अपनी इच्छा विरुद्ध पंखो को बिखेरेगा तो उसकी मृत्यु हो जाती हैं।
        और वही हुआ।अन्त में जब मयूर अपनी अंतिम सांस ले रहा होता हैं।तो उसने मन में ही कहा कि वह कितना भाग्यशाली है कि जो जगत की प्यास बुझाते हैं ऐसे प्रभु कू प्यास बुझाने का उसे सौभाग्य प्राप्त हुआ।मेरा जीवन धन्य हो गया।अब मेरी कोई भी इच्छा शेष नहीं रही ।
        तभी भगवान श्री राम जी ने मयूर से कहा कि मेरे लिए तुमने जो मयूर पंख बिखेर कर मुझ पर जो ऋण चढ़ाया है मैं उस ऋण को अपने अगले जन्म में जरूर चुकाऊँगा।
        मेरे सिर पर धारण करके।तत्पश्चात् अगले जन्म में श्री कृष्ण अवतार में उन्होने अपने माथे पर मयुए पंख को धारण कर वचन अनुसार उस मयूर का ऋण उतारा था।                                                              तात्पर्य यही है कि जब भगवान को ऋण उतारने के लिए पुन: जन्म लेना पढता है तो हम तो मानव हैं,ना जाने हम कितने ही ऋण बन्धो से बंधे हैं।
        उसे उतारने के लिये हमे तो अनेको जन्म भी कम पड़ जायेगें।अर्थात जो भी भला हम कर सकते हैं इसी जन्म में हमें करना है।
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे