जीवन नाव की ही तरह होता है जिसमें आनन्द और उत्साह के साथ ही साथ जीवन खोने का भी भय होता है। ख़तरा महसूस होता रहता है फिर भी हम यात्रा करते हैं।
वर्तमान परिस्थितियों में नज़र डाल के देखें, तो हमारे एक एक परिवार के मौन की असहनीय पीड़ा की पराकाष्ठा को समझ सकें, तो उनके जैसे दुखों, तकलीफों का कोई परिवाह नहीं है।
अब चुंकि नाव को धारा के विपरीत चलना होता, जिसके सिद्धान्त से अनभिज्ञ, अज्ञानता से भरे हमारे मित्र तरह तरह तरह की शंकाओं, भय भ्रम और भ्रान्ति में आकर अपने उस नाविक पर आरोप मढ़ने लगते हैं, और यह भूल जाते हैं कि वह नाविक, कितनी कुशलता से, कितने समय से उस नाव का खेवनहार हैं। कितने तूफानों और कितने झंझावतों को पार किया और हम हमारे स्वाभाव के चलते भंवर देख भ्रमित हो सोंचने लगते हैं कि नाव अब डूबी कि तब। और इस आशंका में हम स्वयं को तबाह कर लेते हैं, कभी कभी तो जब ऐसे यात्रियों की तादाद ज्यादा बढ़ जाती है, तो उस नाव के पलटाने का कारण वो स्वयं बन जाते हैं।
साथियों यह मेरा दृढ़ विश्वास है और हम सबों ने देखा है, मेरे नाविक को, उसकी मज़बूत नाव को, उसकी कुशलता को, बहुत से झंझावतों को पार कराते हुए। जिसके इतिहास को हमारे पुराने यात्री लगातार रखते आ रहे हैं।
जिन्हें हम सभी को अच्छे श्रोता बन सुनना, समझना और चिंता छोड़ चिंतन करना करना चाहिए।
जिनके प्रति मैं, मेरे खुले हृदय से, मुक्त कंठ से आभार व्यक्त करता हूँ । नतमस्तक हूँ ।
मैं नतमस्तक हूं उन यात्रियों के प्रति जो संयम, धैर्य और साहस के साथ , शान्त चित्त हो नाविक के सहयोग में हैं, जिनकी मजबूत नाव अब लगभग सारे झंझावातों को पार कर किनारे लगने को आतुर है।
जिस नाव को हमारे बहुत से यात्रियों ने भय भ्रम और भ्रान्ति आकर अपनी यात्रा को स्थगित कर दिए और अब उनकी आतुरता देखते ही बनती है।
मैं पुनः विश्वास दिलाता हूँ कि उनकी नाव बेहद सुन्दर है, मजबूत है और नाविक की कुशलता तो जय श्री राम •••••
आइए अपनी यात्रा पर आप सभी का
स्वागत है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे