मंगलवार, 8 नवंबर 2022

पहला हंसते हुए और दूसरा रोते हुए

     जीवन जीने के सिर्फ दो तरीके हैं।
पहला हंसते हुए और दूसरा रोते हुए।
     जीवन के दो ही नियम है।
पहला जो प्राप्त है वो पर्याप्त हैं,                              दूसरा जो प्राप्त नहीं उसके लिए प्रयास है ।
     उन्नति का कोई छोटा मार्ग नहीं है यदि हो भी तो वो पाप मार्ग ही होगा।जो सुख तो दे सकता है किन्तु शांति नहीं दे सकता।और बाद मे न सुख रहता हैं और ना ही शांति।
     जीवन के कर्म पथ में सबके मार्ग अलग अलग है।चलना भी सबको अकेले ही है।मार्ग में सही राह बताने वाले अनेक  मिलेगें।गलत रास्ता दिखाने वाले भी अनेक मिलेगें।किन्तु जो मार्ग ईश्वर तक ले जाये वही सही होता हैं।
     कोई अपना यदि हमसे दूर होता हैं या हमे धोखा देता  हैं तो उसको याद करके बैठ जाना समझ दारी नहीं।
    जो गया जाने दो ,जो दूर हो गया होने दो,जो मेरा हैं लौट कर आयेगा।यदि जो छोड़ गया वो मेरा कभी था ही नहीं ।
   कर्म पथ पर चलते हुए अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए जो सिर्फ वही अपने इष्ट को ह्रदय में धारण करता हैं।सिर्फ वही साधक है  और वही सेवक हैं।
   सदैव अपने हर कार्य को इष्ट को साक्षी मान कर करे।हर कर्म को इष्ट के चरणो में समर्पित करते जाये।
   जब इष्ट को साक्षी मानकर कोई कार्य करेगे तो उसमें कोई भी ऐसा काम नहीं करोगे जो धर्म की द्रष्टि से गलत हो।
💥💥ना कोई रिश्ता सच्चा है,न ही धन ,संपत्ति ,वैभव सत्य है।यदि रिश्ते सच्चे होते तो चिता में आग अपने नहीं लगाते।यदि धन संपत्ति सत्य होती तो नग्न नहीं जलाते।
         किस्मत को रोने वालो के चेहरे पर मुस्कान नहीं होती,सत्य कर्म करने वालो की कभी हार  नहीं होती

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे