मंगलवार, 1 नवंबर 2022

जो होता है अच्छे के लिए होता है

ज्ञान के अनमोल मोती

जीवन मे हमेशा ये 3 बातें सदा याद रखे। इससे आपको हर मुश्किल से निकलने में सहायता मिलेगी:-

यह भी बीत जाएगा

अर्थात आज आप जिस भी हालात में है।उन्हें सच न माने। क्योंकि यदि दुःख भी है, पीड़ा भी है,तो ये स्थायी नही है। ठीक इसी तरह यदि आप अपनी खूबी व अच्छाई पर घमंड करते है, और दूसरों के कमजोर हालात का मज़ाक उड़ाते है। तब यह आपके लिये भी सतर्कता की बात है। क्योंकि यह भी बीत जाएगा

No Pain No Gain
अर्थात दर्द तो सहना ही होगा
क्योंकि ऐसा कोई भी व्यक्ति अब तक नही जन्मा। जिसने कोई भी दर्द न झेला हो इसलिये दर्द से मत भागिए।

दर्द की भी अपनी,  
    एक  अदा है
    ये उसे सहने वाले पर, 
    खुद फ़िदा है

अतः दर्द को स्वीकार कीजिये। क्योंकि आप इससे बच नही सकते।  यदि आप मेहनत करेंगे, त्याग करेंगे, तपस्या करेंगे तो descipline का pain feel होगा। लेकिन कुछ नही करेंगे या आलस्य करेंगे तो पछतावे का दर्द होगा। अब आपके हाथ मे है, आप कौनसा दर्द अपने लिए चुनना चाहते है?

जो होता है
    अच्छे के लिये होता है

हालांकि यह एक छोटी सी लाइन है। लेकिन पूरी सोच को पलभर में बदलने में सक्षम है। जितना मजबूत विश्वास आपका इस पर होता जाएगा। उतना अधिक आप जीवन के प्रति सकारात्मक होते चले जाएंगे। और हर चीज़ के पीछे एक उद्देश्य छिपा है, ये सोचकर चिंतन करेंगे। यही वो मार्ग है,जब आप चिंता में नही बल्कि चिंतन में होंगे। यही तो सफलता का  मार्ग है। यही है खुशी का मार्ग। और यही तो आप चाहते थे ।

                   
          


ज़रा सोचिए, ये पोस्ट आप तक क्यों आयी। क्योंकि आप जैसे नेक दिल इंसान को सही दिशा देना इसका प्रयोजन है
यदि यह 3 बातें आपको नई दिशा दे सकती  है। तो फिर यह करोड़ो लोगो को भी सही सोचने के लिये प्रेरित कर सकती है

महान और सफल जीवन के लिये 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे