मंगलवार, 8 नवंबर 2022

संतुष्टि का भाव है

कोई भी कार्यस्थल या पद आपकी आकांक्षाओं के अनुरूप निर्मित नहीं होता है।यहीं मानवीय संबंधों के साथ भी है ।पारिवारिक संबंधों में तो चयन का विकल्प ही होता।संतुष्टिपूर्ण,सार्थक, जीवन के लिए स्वयं के व्यवहार, आचरण,सूझबूझ और विवेक के अनुकूल व्यवस्थाएबनानी होती है यही सफलता की परिभाषा भी है।जब तक जीवन है प्रतिकूल कठिन तथा अप्रिय घटनाओं और व्यक्तियों से सामना होगा ही।जहां तक संभव हो सुलह कर लें या निपटें और जो असंभव है उसकी अनदेखी करना कितुं असंतुष्टि का भाव नहीं संजोए। परिस्थितियों या आसपास के व्यक्तियों में दोष ढ़ूंढ़ कर उनके प्रति चिंता या वैमनस्य रखना दर्शाता है कि आपका मन स्वस्थ्य नहीं है । ऐसे सोच का व्यक्ति सुख चैन से वंचित रहता है ।असंतुष्ट रहना एक प्रवृत्ति है ।जिसके अभाव को असंतोष का कारण ठहराया जाता है ,वह सुलह होने पर तुंरत दूसरा दुखड़ा प्रस्तुत हो जायेगा । संतुष्टि का अर्थ उत्कृष्टता के प्रयास न करना भी नहीं है । जो संगठन हमें आजीविका देता है उसे असंतुष्ट व्यक्ति कहता है कि यहां के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में मानवीयता, सद्भाव और सहयोग है ही नहीं यह स्थान कार्य करने योग्य ही नहीं ऐसी धारणा से ग्रस्त व्यक्ति मनोयोग से कार्य नहीं करता।फलस्वरूप उसका कार्य उच्च कोटि का नहीं होता।याद रखें कि समर्थ अंगों युक्त आपका यह मानव शरीर स्वयं एक बहुत बड़ा ऊपहार है।माता पिता ,भाई बहन ,अंतरंग मित्र, रहने के लिए मकान और दो वक्त का भोजन आदि के लिए स्वयं को धन्य समझे ।उन्हेंद देखे जो आपसे कमतर परिस्थितियों में जीनें को अभिशप्त है।जो आपके पास नहीं है उसे पाने के लिए प्रयत्न करें ं जहां पहुचना चाहतें है उसकें लिए शिक्षा ,कौशल से स्वयं को परिमार्जित परिष्कृत करें।विश्वास रखें,वह अवश्य मिलेगा जिस योग्य आप स्वयं को बनाने मेंसफल हो पाते है।                                       <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे