मंगलवार, 1 नवंबर 2022

वर्तमान को जो ठीक ठीक जी लेना जान लेता है


ठहरता हमारा मन है, हमारी भावनाएँ हैं, पर काल कहां ठहरता है! हम इसे थामना चाहते हैं और यह खिसक जाता है, हम इसे बाँधना चाहते हैं और यह फिसल जाता है, हताश मन कभी नहीं समझ पाता और हम नासमझ सा बने वर्तमान को स्वयं से फिसलते देखते रह जाते हैं। जो वर्तमान को ठीक-ठीक जी लेना जान लेता है, उसका आने वाला कल भी सुधर जाता है। अतीत भी समृद्ध हो जाता है; क्योंकि जिस पल को हमने जी भर कर जी लिया है, उससे संतुष्टि मिलती है। पल तो खिसक जाता है, परंतु संतुष्टि की छवि बनी रहती है । जब भी हम पीछे मुड़ते हैं तो वे पल याद आते हैं और फिर से मन पुलकित हो उठता  है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे