सोमवार, 2 जनवरी 2023

वैजनाथ शिवलिंग झारखण्ड के देवघर में स्थित हैं

     बारह ज्योतिर्लिग में से एक पवित्र वैजनाथ शिवलिंग झारखण्ड के देवघर में स्थित हैं।इस जगह को लोग बाबा वैजनाथ धाम के नाम से भी जानते हैं।
     कहते हैं भोलेनाथ यहां आने वाले कि सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।इसलिये इस शिवलिंग को कामना लिंग भी कहते हैं।
     12 ज्योतिर्लिंगो के लिये कहा जाता हैं कि जहां जहां महादेव साक्षात प्रकट हुये वहां ये स्थापित किये गए।
      इसी तरह पुराणों में बैजनाथ ज्योतिर्लिग की भी कथा है जो लंकापति रावण से जुड़ी हैं।
      🚩🚩पौराणिक कथा के अनुसार दशानन रावण भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए हिमालय पर तप कर  रहा था।वह एक एक करके अपने सिर काट कर शिवलिंग पर चढ़ा रहा था। 9 सिर चढ़ाने के बाद जब रावण 10वां सिर काटने वाला था तो भोलेनाथ ने प्रसन्न होकर उसे दर्शन दिये और उससे वर माँगने को कहा ।
        तब रावण ने कामना लिंग को ही लंका ले जाने का वरदान मांग लिया।रावण के पास सोने की लंका के अलावा तीनो लोको में शासन करने की शक्ति तो थी ही साथ ही उसने कईं देवता,यक्ष,गंधर्व को भी कैद कर रखा था।इस वजह से रावण ने ये इक्छा जताई कि भगवान शिव कैलाश को छोड़ कर लंका में रहे।
        महादेव ने उसकी इस मनोकामना को पूरा तो किया पर साथ ही एक शर्त भी रखी ।उन्होने कहा कि अगर तूने शिवलिंग को रास्ते में कही भी रखा तो में फिर वही रह जाऊँगा और नहीं उठूँगा।
        रावण ने शर्त मान ली।
        इधर भगवन शिव की कैलाश छोड़ने कि खबर सुनते ही सभी देवता चिंतित हो गये।इस समस्या के समाधान के लिए सभी भगवान विष्णु के पास गये।
        तब श्री हरि ने लीला रची भगवान विष्णु ने वरुण देव को आचमन के जरिये रावण के पेट में घुसने को कहा।
        इसलिये जब रावण आचमन करके शिवलिंग को लेकर लंका की और चला तो देवघर के पास उसे लघुशंका लगी।ऐसे में रावण एक ग्वाले को शिवलिंग देकर लघुशंका करने के लिए चला गया।
        कहते है उस बैजू नाम के ग्वाले के रूप में भगवान विष्णु के इस रूप की वजह से भी यही तीर्थ स्थान बैजनाथ धाम और रावणेश्वर धाम से विख्यात हैं।
         पौराणिक ग्रंथो के मुताबिक रावण कई  घंटो तक लघुशंका करता रहा। जो आज भी एक तालाब के रूप में देवघर में है।
          इधर बैजू ने शिवलिंग धरती पर रख कर स्थापित कर दिया।जब रावण लौट कर आया तो लाख कोशिश के बाद भी शिवलिंग को उठा नहीं पाया।तब उसे भी भगवान की यह लीला समझ में आ गई और वह क्रोधित शिवलिंग पर अपना अंगूठा गड़ा कर चला गया।उसके बाद ब्रह्मा,विष्णु आदि देवताओ ने आकर उस शिवलिग की पूजा की शिवजी का दर्शन होते ही सभी देवी देवताओ ने शिवलिग की उसी स्थान पर स्थापना कर दी और शिव स्तुति करके वापिस स्वर्ग को चले गये 
     तभी से महादेव कामना लिंग के रूप में देवघर में 
     बिराजते हैं।
  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे