शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

भगवान कहां हैं

भगवान कहां हैं

एक युवक कई दिनों से बेरोजगार था। एक-एक रूपए की कीमत जैसे करोड़ों लग रही थी। वो इसी उठापटक में था कि कहीं नौकरी लग जाए। आज उसका एक इंटरव्यू था, पर दूसरे शहर में जाने के लिए उसकी जेब में सिर्फ दस रूपए थे और उसे कम से कम दो सौ रुपयों की जरूरत थी।





अपने इकलौते इंटरव्यू वाले कपड़े रात में धोकर, पड़ोसी की प्रेस मांग के तैयार कर और पहनकर, अपनी योग्यताओं की मोटी फाइल बगल में दबाकर और दो बिस्कुट खाकर निकला वो अपने घर से निकला।







लिफ्ट लेकर और पैदल चलकर जैसे तैसे चिलचिलाती धूप में तरबतर बस इस उम्मीद में स्टैंड पर पहुंचा, कि शायद कोई पहचान वाला मिल जाए, जिससे सहायता लेकर इंटरव्यू के स्थान तक पहुंच सके।







काफी देर खड़े रहने के बाद भी कोई नहीं दिखा। मन में घबराहट और मायूसी थी, क्या करूंगा? अब कैसे पहुंचूंगा? यही सोचता हुआ वो पास के मंदिर पर जा पहुंचा और दर्शन करके सीढ़ियों पर बैठा गया।उसके पास में ही एक फकीर बैठा था। वो मन ही मन में सोचने लगा- उसके कटोरे में मेरी जेब और बैंक एकाउंट से भी ज्यादा पैसे पड़े हैं।






उस युवक की नजरें और हालात समझकर वो फकीर बोला- कुछ मदद चाहिए क्या? युवक बनावटी मुस्कुराहट के साथ बोला- आप क्या मदद करोगे? फकीर मुस्कुराता हुआ बोला- चाहो तो मेरे पूरे पैसे रख लो।








युवक चौंक गया। उसे कैसे पता मेरी जरूरत? फिर उसने कहा- क्यों?फकीर गंभीरता से बोला- शायद तुम्हें जरूरत है। युवक ने उसका पक्ष रखते हुए कहा- हां है तो, पर तुम्हारा क्या, तुम तो दिन भर मांगकर कमाते हो।






वो फकीर हंसता हुआ बोला- मैं नहीं मांगता साहब, लोग डाल जाते हैं मेरे कटोरे में, पुन्य कमाने के लिए। मैं तो भिखारी हूं, मुझे इनका कोई मोह नहीं है।  मुझे सिर्फ भूख लगती है, वो भी एक वक्त और कुछ दवाइयां, बस। मैं तो खुद ये सारे पैसे मंदिर की पेटी में डाल देता हूं।






वो कहते-कहते बिल्कुल सहज था।युवक ने हैरानी से पूछा- फिर आप यहां बैठते क्यों हो? जरूरतमंदों की मदद करने। कहते हुए वो फकीर मंद-मंद मुस्कुरा रहा था। युवक उसका मुंह देखता रह गया। उस फकीर ने दो सौ रुपए उसके हाथ पर रख दिए और बोला- जब हो, तब लौटा देना।








युवक उसका शुक्रिया जताता हुआ वहां से अपने गंतव्य तक पहुंचा। उसका इंटरव्यू हुआ और सलेक्शन भी हो गया। वो खुशी-खुशी वापस आया, सोचा, उस फकीर को धन्यवाद दे दूं। वो मंदिर पहुंचा। बाहर सीढ़़ियों पर भीड़ लगी थी। वो घुसकर अंदर पहुंचा। देखा, वही फकीर मरा पड़ा है। वो भौंचक्का रह गया और दूसरों से पूछा- यह कैसे हुआ?







*पता चला, वो किसी बीमारी से परेशान था और सिर्फ दवाईयों पर ही जिंदा था। आज उसके पास दवाइयां नहीं थीं और न ही उन्हें खरीदने के पैसे थे।*





वो युवक अवाक सा उस फकीर को देख रहा था और मन ही मन में कह रहा था- अपनी दवाईयों के पैसे तो वो मुझे दे गया। जिन पैसों पर उसकी जिंदगी का दारोमदार था, उन पैसों से मेरी जिंदगी बना दी



भीड़ में से कोई गाली देता हुआ बोला- अच्छा हुआ मर गया ये। भिखारी भी बोझ होते हैं और कोई काम के नहीं होते हैं। उस युवक की आंखें डबडबा आईं और मन ही मन में कहने लगा- वो भिखारी कहां था? वो तो मेरे लिए भगवान ही था। नेकी का फरिश्ता, मेरा भगवान। हे मेरे परमात्मा, आपको कोटि-कोटि प्रणाम।




*तात्पर्य -:- भगवान कौन हैं?*
*कहां  हैं?  किसने  देखा  है ?*
*बस, इसी तरह मिल जाते हैं।*

*हमें हमेशा जरूरतमंद की मदद करने*
*की कोशिश करनी चाहिए। पता नहीं,*
*कब हमें भी इसकी जरूरत पड़ जाए।*

 ❀((हरि ॐ))❀

सत्कर्म में आस्था

सत्कर्म में आस्था

एक नदी तट पर एक शिव मंदिर था। एक पंडितजी और एक चोर प्रतिदिन मंदिर आते थे। जहां पंडितजी फल-फूल, दूध चंदन आदि से प्रतिदिन शिवजी की पूजा करते। वहीं चोर रोज भगवान को खरी खोटी सुनाता और अपने भाग्य को कोसता।

एक दिन पंडितजी और चोर एक साथ मंदिर से बाहर निकले। निकलते ही चोर को स्वर्णमुद्राओं से भरी एक थैली मिल गयी। जब कि ठीक उसी समय पंडित जी के पैर में एक कील घुस गई।

चोर थैली पाकर अत्यंत प्रसन्नता था। जब कि पंडितजी पीड़ा से परेशान। लेकिन पंडितजी को किल की पीड़ा से अधिक इस बात का कष्ट था कि मेरे पूजा पाठ के बदले भगवान ने मुझे कष्ट दिया। जब कि उस चोर के कुकर्मों के बदले इसे स्वर्णमुद्राओं के रूप में पुरस्कार मिला।

तब मंदिर से आवाज आई, “हे पंडित! आज तुम्हारे साथ एक बड़ी दुर्घटना होने वाली थी। लेकिन तुम्हारे सत्कर्मों के कारण तुम केवल कील लगने की पीड़ा पाकर ही मुक्त हो गए। जब कि इस चोर के भाग्य में आज अपार धन-संपत्ति प्राप्ति का योग था। लेकिन अपने कुकर्मों के कारण इसे केवल कुछ स्वर्णमुद्राएं ही मिलीं।’’

कर्म से ही मनुष्य का भाग्य बनता बिगड़ता है। इसलिए सदैव सत्कर्मों में आस्था बनाये रखें।

हर हर महादेव

काँमन सेंस

कॉमन सेंस'
एक पंडितजी के घर में उनकी पहली संतान का जन्म होने वाला था। 

उनका नाम पंडित विष्णुदत्त शास्त्री था। पंडितजी ज्योतिष के प्रकांड विद्वान थे और उन्होंने दाई से कह रखा था कि जैसे ही बालक का जन्म हो नींबू प्रसूतिकक्ष से बाहर लुढ़का देना। 








बालक जन्मा लेकिन बालक रोया नहीं तो दाई ने हल्की सी चपत उसके तलवों में दी और पीठ को मला और अंततः बालक रोया। 
दाई ने नींबू बाहर लुढ़काया और बच्चे की नाल आदि काटने की प्रक्रिया में व्यस्त हो गई। 

उधर पंडितजी ने गणना की तो उन्होंने पाया कि बालक की कुंडली में पितृहंता योग है अर्थात उनके ही पुत्र के हाथों ही उनकी मृत्यु का योग है। 








पंडितजी शोक में डूब गए और अपने पुत्र को इस लांक्षन से बचाने के लिए बिना कुछ कहे बताए घर छोड़कर चले गए। 

सोलह साल बीते।

बालक अपने पिता के विषय में पूछता लेकिन बेचारी पंडिताइन उसके जन्म की घटना के विषय में सबकुछ बताकर चुप हो जाती क्योंकि उसे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता था। 

अस्तु! पंडितजी का बेटा अपने पिता के पग चिन्हों पर चलते हुये प्रकांड ज्योतिषी बना। 

उसी बरस राज्य में वर्षा नहीं हुई। 








राजा ने डौंडी पिटवाई जो भी वर्षा के विषय में सही भविष्यवाणी करेगा उसे मुंहमांगा इनाम मिलेगा लेकिन गलत साबित हुई तो उसे मृत्युदंड मिलेगा। 

बालक ने गणना की और निकल पड़ा। 

लेकिन जब वह राजदरबार में पहुंचा तो देखा एक वृद्ध ज्योतिषी पहले ही आसन जमाये बैठे हैं। 

"राजन आज संध्याकाल में ठीक चार बजे वर्षा होगी।" वृद्ध ज्योतिषी ने कहा। 

बालक ने अपनी गणना से मिलान किया और आगे आकर बोला,"महाराज मैं भी कुछ कहना चाहूंगा।" 

राजा ने अनुमति दे दी। 









"राजन वर्षा आज ही होगी लेकिन चार बजे नहीं बल्कि चार बजे के कुछ पलों के बाद होगी।" 

वृद्ध ज्योतिषी का मुँह अपमान से लाल हो गया और उन्होंने दूसरी भविष्यवाणी भी कर डाली। 

"महाराज वर्षा के साथ ओले भी गिरेंगे और ओले पचास ग्राम के होंगे।" 

बालक ने फिर गणना की। 

"महाराज ओले गिरेंगे लेकिन कोई भी ओला पैंतालीस से अडतालीस ग्राम से ज्यादा का नहीं होगा।" 

अब बात ठन चुकी थी। 








लोग बड़ी उत्सुकता से शाम का इंतजार करने लगे। 

साढ़े तीन तक आसमान पर बादल का एक कतरा नहीं था लेकिन अगले बीस मिनिट में क्षितिज से मानो बादलों की सेना उमड़ पड़ी। 

अंधेरा सा छा गया। बिजली कड़कने लगी लेकिन चार बजने पर भी पानी की एक बूंद न गिरी। 

लेकिन जैसे ही चार बजकर दो मिनिट हुये धरासार वर्षा होने लगी। 

वृद्ध ज्योतिषी ने सिर झुका लिया। 








आधे घण्टे की बारिश के बाद ओले गिरने शुरू हुए। 

राजा ने ओले मंगवाकर तुलवाये। 

कोई भी ओला पचास ग्राम का नहीं निकला। 

शर्त के अनुसार सैनिकों ने वृद्ध ज्योतिषी को सैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया और राजा ने बालक से इनाम मांगने को कहा। 

"महाराज, इन्हें छोड़ दिया जाये।" बालक ने कहा। 

राजा के संकेत पर वृद्ध ज्योतिषी को मुक्त कर दिया गया। 









"बजाय धन संपत्ति मांगने के तुम इस अपरिचित वृद्ध को क्यों मुक्त करवा रहे हो।"

बालक ने सिर झुका लिया और कुछ क्षणों बाद सिर उठाया तो उसकी आँखों से आंसू बह रहे थे। 

"क्योंकि ये सोलह साल पहले मुझे छोड़कर गये मेरे पिता श्री विष्णुदत्त शास्त्री हैं।" 

वृद्ध ज्योतिषी चौंक पड़ा। 

दोनों महल के बाहर चुपचाप आये लेकिन अंततः पिता का वात्सल्य छलक पड़ा और फफक कर रोते हुए बालक को गले लगा लिया। 










"आखिर तुझे कैसे पता लगा कि मैं ही तेरा पिता विष्णुदत्त हूँ।" 

"क्योंकि आप आज भी गणना तो सही करते हैं लेकिन कॉमन सेंस का प्रयोग नहीं करते।" बालक ने आंसुओं के मध्य मुस्कुराते हुए कहा। 

"मतलब"? पिता हैरान था। 

"वर्षा का योग चार बजे का ही था लेकिन वर्षा की बूंदों को पृथ्वी की सतह तक आने में कुछ समय लगेगा कि नहीं?"

"ओले पचास ग्राम के ही बने थे लेकिन धरती तक आते आते कुछ पिघलेंगे कि नहीं?" 

"और..." 







"दाई माँ बालक को जन्म लेते ही नींबू थोड़े फैंक देगी, उसे कुछ समय बालक को संभालने में लगेगा कि नहीं और उस समय में ग्रहसंयोग बदल भी तो सकते हैं और पितृहंता योग पितृरक्षक योग में भी तो बदल सकता है न?" 

पंडितजी के समक्ष जीवन भर की त्रुटियों की श्रंखला जीवित हो उठी और वह समझ गए कि केवल दो शब्दों के गुण के अभाव के कारण वह जीवन भर पीड़ित रहे और वह थे-- 
'कॉमन सेंस'।

मन ही मन प्रभु से अरदास की -यदि यही तेरी इच्छा है

प्रिय भक्त......

बहुत समय पहले की बात है एक संत अन्य साथियों के साथ बद्रीनाथ जी के दर्शनार्थ जा रहे थे !
मार्ग में उनका पाचन बिगड़ गया ;मल-त्याग के लिये उन्हें कई बार रुकना पड़ता !

साथियों को असुविधा होने लगी धीरे-धीरे वे साथ छोड़ कर आगे निकल गये !सन्त दिन प्रतिदिन दुर्बल होते गये ;एक छोटी से गुफ़ा में गिर गये इतना कष्ट होने पर भी राम नाम सतत चलता रहा !

मन ही मन प्रभु से अरदास की -यदि यही तेरी इच्छा है तो यही पूर्ण हो ;रोग रूप में तेरा हार्दिक स्वागत है फ़रियाद करते करते आँख लग गई !

अगले दिन सुबह ही एक वृद्ध हाथ में दही-भात का कटोरा और दूसरे में दवाई की पुड़िया लिये पधारे और बोले -यह खा लो जल्दी ठीक हो जाओगे !संत ने वृद्ध की ओर ध्यान से देखा ;पहचानने की कोशिश की पर निष्फल भारी कमज़ोरी के कारण दृष्टि धुँधली थी !

दवा दही खिचड़ी खा ली !
वृद्ध ने कहा कल फिर आऊँगा ;तीन दिन की अवधि है पूरा क़र लो तो पूर्णतया स्वस्थ हो जाओगे !सन्त निरन्तर राम-राम ही जपते रहते और सोचते भी रहते -यहाँ सेवा दान करने वाला कौन है यह ?

आख़िर पूछ ही लिया -कौन हैं आप ?-पहले ठीक हो जाओ फिर पूछना लो दवाई खा लो !-नहीं पहले बताओ !-न बताऊँ तो ?-मैं दवाई न खाऊँ तो ?-मत खाओ मैं जाता हूँ ;ऐसा कहकर वृद्ध चले गये !

थोड़ी देर बाद फिर लौट आये -तुम दवा खा लो तो मैं जाऊँ !सन्त ने कहा -आप मेरे प्रश्न का उत्तर दो तो मैं दवा खाऊँ !
मधुर वार्तालाप पर वृद्ध मुस्कुराये और चतुर्भुज रूप में प्रकट हो गये !

सन्त श्री चरणों पर मस्तक नवा कर बोले -इतने सुनसान निर्जन वन में आपके अतिरिक्त और कौन आ सकता है ?हे प्रभु क्या आप स्वयं दौड़ दौड़ कर इसी प्रकार भक्तों को सेवा-दान देते हो ?
प्रभु कहते हैं

जब कोई प्रिय भक्त मिल जाता है तो उसके मन में प्रेरणा भर देता हूँ यदि कोई नहीं मिलता तो स्वयं सेवा के लिये उपस्थित हो जाता हूँ !

मनमोहन रोचक वार्तालाप करके जीवन को परमानन्द से परिपूरित करके प्रभु अन्तर्धान हो गये । 

शिव-पार्वती चरित्र



"शिव-पार्वती चरित्र"

सूत जी बोले :- हे ऋषियो! ब्रह्माजी के ये वचन सुनकर नारद जी पुनः पूछने लगे। हे ब्रह्माजी! मैं सती और शंकरजी के परम पवित्र व दिव्य चरित्र को पुनः सुनना चाहता हूं कि सती की उत्पत्ति कैसे हुई और महादेव जी का मन विवाह करने के लिए कैसे तैयार हुआ? दक्ष से नाराज होकर देवी सती ने अपनी देह को कैसे त्याग दिया और फिर कैसे हिमाचल की पुत्री पार्वती के रूप में जन्म लिया? उनके तप, विवाह, काम-नाश आदि की सभी कथाएं मुझे सविस्तार सुनाने की कृपा करें।

ब्रह्माजी बोले :- हे नारद! पहले भगवान शिव निर्गुण, निर्विकल्प, निर्विकारी और दिव्य थे परंतु देवी उमा से विवाह करने के बाद वे सगुण और शक्तिमान हो गए। उनके बाएं अंग से ब्रह्माजी उत्पन्न हुए और दाएं अंग से विष्णु उत्पन्न हुए। तभी से भगवान सदाशिव के तीन रूप ब्रह्मा, विष्णु और रुद्र-सृष्टिकर्ता, पालनकर्ता और संहारकर्ता के रूप में विख्यात हुए। उनकी आराधना करते हुए मैं सुरासुर सहित मनुष्य आदि जीवों की रचना करने लगा। मैंने सभी जातियों का निर्माण किया। मैंने ही मरीच, अत्रि, पुलह, पुलस्त्य, अंगिरा, क्रतु, वशिष्ठ, नारद, दक्ष और भृगु की उत्पत्ति की और ये मेरे मानस पुत्र कहलाए । तत्पश्चात, मेरे मन में माया का मोह उत्पन्न होने लगा। तब मेरे हृदय से अत्यंत मनोहारी और सुंदर रूप वाली नारी प्रकट हुई। उसका नाम संध्या था। वह दिन में क्षीण होती, परंतु रात में उसका रूप-सौंद और निखर जाता था। वह सायं संध्या ही थी। संध्या निरंतर मंत्र का जाप करती थी। उसके सौंदर्य से ऋषि-मुनियों का मन भी भ्रमित हो जाता था। इसी प्रकार मेरे मन से एक मनोहर रूप वाला पुरुष भी प्रकट हुआ। वह अत्यंत सुंदर और अद्भुत रूप वाला था। उसके शरीर का मध्य भाग पतला था। वह काले बालों से युक्त था। उसके दांत सफेद मोतियों से चमक रहे थे। उसके श्वास से सुगंधि निकल रही थी। उसकी चाल मदमस्त हाथी के समान थी। उसकी आंखें कमल के समान थीं। उसके अंगों में लगे केसर की सुगंध नासिका को तृप्त कर रही थी। तभी उस रूपवान पुरुष ने विनयपूर्वक अपने सिर को मुझ ब्रह्मा के सामने झुकाकर, मुझे प्रणाम किया और मेरी बहुत स्तुति की।

वह पुरुष बोला :- ब्रह्मान्! आप अत्यंत शक्तिशाली हैं। आपने ही मेरी उत्पत्ति की है। प्रभु मुझ पर कृपा करें और मेरे योग्य काम मुझे बताएं ताकि मैं आपकी आज्ञा से उस कार्य को पूरा कर सकूं।

ब्रह्माजी ने कहा :- हे भद्रपुरुष! तुम सनातनी सृष्टि उत्पन्न करो। तुम अपने इसी स्वरूप में फूल के पांच बाणों से स्त्रियों और पुरुषों को मोहित करो। इस चराचर जगत में कोई भी जीव तुम्हारा तिरस्कार नहीं कर पाएगा। तुम छिपकर प्राणियों के हृदय में प्रवेश करके सुख का हेतु बनकर सृष्टि का सनातन कार्य आगे बढ़ाओगे। तुम्हारे पुष्पमय बाण समस्त प्राणियों को भेदकर उन्हें मदमस्त करेंगे। आज से तुम 'पुष्प बाण' नाम से जाने जाओगे। इसी प्रकार तुम सृष्टि के प्रवर्तक के रूप में जाने जाओगे।

हर हर महादेव


शिव जी की अर्ध परिक्रमा

शिव जी  की अर्ध परिक्रमा 

सोमसूत्र :
शिवलिंग की निर्मली को सोमसूत्र की कहा जाता है। शास्त्र का आदेश है कि शंकर भगवान की प्रदक्षिणा में सोमसूत्र का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, अन्यथा दोष लगता है। सोमसूत्र की व्याख्या करते हुए बताया गया है कि भगवान को चढ़ाया गया जल जिस ओर से गिरता है, वहीं सोमसूत्र का स्थान होता है।

शिवजी की आधी परिक्रमा करने का विधान है। वह इसलिए की शिव केसोमसूत्र को लांघा नहीं जाता है। जब व्यक्ति आधी परिक्रमा करता है तो उसे चंद्राकार परिक्रमा कहते हैं। शिवलिंग को ज्योति माना गया है और उसके आसपास के क्षेत्र को चंद्र। आपने आसमान में अर्ध चंद्र के ऊपर एक शुक्र तारा देखा होगा। यह शिवलिंग उसका ही प्रतीक नहीं है बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड ज्योतिर्लिंग के ही समान है।
''अर्द्ध सोमसूत्रांतमित्यर्थ: शिव प्रदक्षिणीकुर्वन सोमसूत्र न लंघयेत ।। इति वाचनान्तरात।''

क्यों नहीं लांघते सोमसूत्र  ?
सोमसूत्र में शक्ति-स्रोत होता है अत: उसे लांघते समय पैर फैलाते हैं और वीर्य ‍निर्मित और 5 अन्तस्थ वायु के प्रवाह पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे देवदत्त और धनंजय वायु के प्रवाह में रुकावट पैदा हो जाती है। जिससे शरीर और मन पर बुरा असर पड़ता है। अत: शिव की अर्ध चंद्राकार प्रदशिक्षा ही करने का शास्त्र का आदेश है।

तब लांघ सकते हैं :
शास्त्रों में अन्य स्थानों पर मिलता है कि तृण, काष्ठ, पत्ता, पत्थर, ईंट आदि से ढके हुए सोम सूत्र का उल्लंघन करने से दोष नहीं लगता है, लेकिन: ‘शिवस्यार्ध प्रदक्षिणा’ का मतलब शिव की आधी ही प्रदक्षिणा करनी चाहिए।

किस ओर से करनी चाहिये परिक्रमा:
भगवान शिवलिंग की परिक्रमा हमेशा बांई ओर से शुरू कर जलाधारी के आगे निकले हुए भाग यानी जल स्रोत तक जाकर फिर विपरीत दिशा में लौटकर दूसरे सिरे तक आकर परिक्रमा पूरी करें। !!!
ॐ नमः शिवाय !!!

बुधवार, 29 मार्च 2023

मात्र संयोग नहीं होता किसी से मिलना

मात्र संयोग नहीं होता किसी से मिलना 
 इसके पीछे होते हैं ये 5 अलौकिक कारण -




      दरअसल कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हमारे जीवन में हमेशा के लिए नहीं आते, उनका हमारे जीवन में आने का एक खास मकसद होता है और जब यह मकसद पूरा हो जाता है तब वह अपने आप ही हमारी लाइफ से दूर हो जाते हैं।।कभी आपने ये सोचा है कि कौन हैं ये लोग और क्या है इनका हमारे जीवन में आने का असली उद्देश्य।





ब्रह्मांडीय शक्ति-
     जानकारों की मानें कि ये सब पहले से ही निर्धारित होता है कि कौनसा व्यक्ति किस समय हमारे जीवन में आएगा, लेकिन जब कोई अचानक हमारे जीवन में आता है तो यह मात्र कोई संयोग नहीं होता, इसके पीछे कई कारण होते हैं जो स्वयं ब्रह्मांडीय शक्ति द्वारा रचित हैं।। चलिए जानते हैं क्या हैं वो कारण।




हमें रोकने के लिए-
      कई बार जो लोग हमारे जीवन में आते हैं उनका वास्तविक उद्देश्य हमें आगे बढ़ने से रोकना होता है।। शायद हम जिस मार्ग पर चल रहे हैं वह हमारे लिए सही नहीं है, इसलिए ब्रह्मांड की कोई शक्ति मनुष्य रूप में हमारे सामने आती है और हमें रोकने की कोशिश करती है।। ऐसी स्थिति में हमें एक बार अवश्य रुक कर अपने निर्णयों पर पुन: विचार करना चाहिए।






हमारे उद्देश्यों से मिलवाने के लिए-
     कुछ लोग भले ही चंद मिनटों के लिए हमारे जीवन में आएं लेकिन उनसे यह छोटी सी मुलाकात ही यह बताने के लिए काफी होती है कि हमारे जीवन का वास्तविक उद्देश्य क्या है।। ये हमारी आत्मा पर अपना गहरा प्रभाव डालते हैं।






हमें आगे बढ़ाने के लिए-
     जब हम थक कर बैठ जाते हैं और पूरी तरह हार मान चुके होते हैं तब कोई हमारे जीवन में आता है और हमें एक बार फिर आगे बढ़ने का हौसला दे देता है।। हमें फिर से खड़ा कर, हमारे मार्ग पर फिर से चलाकर वह वापिस चला जाता है।। इसका अर्थ यही है कि वह हमें यह याद दिलाने आए हैं कि हमारा उद्देश्य हमारे लिए कितना जरूरी है।







जीवन की वास्तविकता-
       कॉफी शॉप, बस, किसी दुकान, शॉपिंग मॉल, ऐसी ही रैंडम जगहों पर किसी अजनबी से एक मुलाकात और उससे कुछ देर की बात, हमें हमारे जीवन की वास्तविकता से रुबरू करवा देती है।






भविष्य और नियति- 
     जब हम अपने भविष्य और अपनी नियती के लिए तैयार होते हैं तब ब्रह्मांडीय शक्ति किसी ऐसे व्यक्ति को हमारे जीवन में भेज देती है जो ताउम्र हमारे साथ रहता है।। उसका और हमारा जीवन एक दूसरे से हमेशा के लिए जुड़ जाता है, यह कोई दोस्त, कोई परिजन या फिर आपका अपना जीवन साथी भी हो सकता है।
            जय माता दी 

मंगलवार, 28 मार्च 2023

सेवानिवृत्त व्यक्ति "शेर" नहीं बल्कि "सवा शेर" होता हैं.....

एक बुजुर्ग आदमी  बैंक गया और काउंटर पर कैशियर को रुपये 1000/- का निकासी चेक दिया

 कैशियर:- सर, इतनी छोटी रकम आपको बाहर के एटीएम से निकाल लेनी चाहिए और मेरा समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
 बुजुर्ग आदमी:-  मुझे 1000/- रुपये नकद देने में आपको क्या परेशानी है❓





 कैशियर:- सॉरी सर,ऐसा नहीं हो सकता। आप या तो एटीएम जाएं या निकासी राशि बढ़ा दें
 बुजुर्ग:- ठीक है,मैं न्यूनतम अनिवार्य राशि में से शेष अपने खाते से पूरी राशि निकालना चाहता हूं।

 कैशियर ने बुजुर्ग के खाते की शेष राशि की जांच की यह 80 लाख रुपए मिली ।







 कैशियर ने कहा:- अभी हमारे पास तिजोरी में इतना पैसा नहीं है,लेकिन अगर आप मुझे 80 लाख रुपये का चेक देते हैं,तो हम कल नकदी की व्यवस्था कर सकते हैं.. 

बुजुर्ग:- आप मुझे अभी कितनी राशि दे सकते हैं❓

 कैशियर(बैंक का कैश बैलेंस चेक करता है):- सर, आपको मैं सीधे 10 लाख दे सकता हूं।







 बुजुर्ग ने 1000/- रुपये के  चेक को फाड़ दिया और 10 लाख रुपये का नया चेक लिख कर कैशियर को दे दिया 
 कैशियर जब तिजोरी से कैश लेने गया तो वह बुजुर्ग ने सार्वजनिक शेल्फ से नकद जमा पर्ची निकालकर उसमें भर दी.... 
 कैशियर अंदर बैंक तिजोरी से नगदी लेकर वापस आया, ध्यान से 10 लाख रुपये गिने और बुजुर्ग को देकर बोला:-
सर,आप यह राशि ले सकते हैं। अब आपको इस रुपए के ढेर को खुद घर ले जाना है लेकिन काउंटर छोड़ने से पहले गिन लीजिए बाद में कोई शिकायत नहीं हो.... 








 बुजुर्ग ने उस ढेर से 500/- रुपए के दो नोट निकालकर अपने पर्स में रख लिए और बोले:-
मुझे आप पर भरोसा है बेटा,मुझे गिनने की जरूरत नहीं है  अब,ये रहा कैश डिपॉजिट स्लिप.....9,99,000/- कृपया मेरे खाते में वापस जमा करें और मुझे एक मुहर लगी हस्ताक्षरित काउंटर फ़ॉइल दे दीजिए ।




 और हाँ,आप भी मेरी उपस्थिति में नकदी गिनें कैशियर बेहोश
शिक्षा....
वरिष्ठ नागरिकों के साथ पंगा ना लें खासकर अगर वे सेवानिवृत्त हैं क्योंकि वे अब "शेर" नहीं बल्कि "सवा शेर" हैं..... 
सभी वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानपूर्वक समर्पित

गुरुवार, 23 मार्च 2023

नानक देव नें मुस्कुराते हुए कहा “आबाद रहो”

          विचित्र आशीर्वाद

एक समय आदरणीय गुरु नानक देव यात्रा करते हुए नास्तिक विचारधारा रखने वाले लोगों के गाँव पहुंचे. वहां बसे लोगों नें गुरु नानाक देव और उनके शिष्यों का आदर
सत्कार नहीं किया, उन्हें कटु वचन बोले और तिरस्कार किया. इतना सब होने के बाद भी, जाते समय ठिठोली लेते हुए, उन्होंने गुरु नानक देव से आशीर्वाद देने को कहा।

जिस पर नानक देव नें मुस्कुराते हुए कहा “आबाद रहो”

भ्रमण करते हुए, कुछ समय बाद गुरु नानक और उनके शिष्य एक दूसरे गाँव , समीप्रस्थ ग्राम जा पहुंचे. इस गाँव के लोग नेक, दयालु और प्रभु में आस्था रखने वाले थे.

उन्होंने बड़े भाव से सभी का स्वागत सत्कार किया और जाते समय गुरु नानक देव से आशीर्वाद देने की प्रार्थना की. तब गुरु नानक देव नें कहा “उजड़ जाओ\” इतना बोल कर वह आगे बढ़ गए. तब उनके शिष्य भी गुरु के पीछे पीछे चलने लगे।


आगे चल कर उनमें से एक शिष्य खुद को रोक नहीं सका और बोला. है ‘देव’ आप नें तिरस्कार करने वाले उद्दंड मनुष्यों को आबाद रहने का आशीर्वाद दिया और सदाचारी
शालीन लोगों को उजड़ जाने का कठोर आशीर्वाद क्यों दिया?

तब गुरु नानक देव हँसते हुए बोले-

सज्जन लोग उजड़ने पर जहाँ भी जायेंगे वहां अपनी सज्जनता से उत्तम वातावरण का निर्माण करेंगे. परंतु दुष्ट और दुर्जन व्यक्ति जहाँ विचरण करेगा वहां, अपने आचार-विचार से वातावरण दूषित करेगा. इस प्रयोजन से मैंने उन्हें वहीँ आबाद रहने का आशीर्वाद दिया।

अपने गुरु की ऐसी तर्कपूर्ण बात से वह शिष्य संतुष्ट हुआ और वह सब अपने मार्ग पर आगे बढ़ गए।

गौरी नंदन प्रसन्न हो कर उसे आशीर्वाद देते हैं।

  गणेश जी की भक्तिन अम्मा

गणेश जी विघ्न हरने वाले व शीघ्र खुश होने वाले देवता हैं। अगर कोई सच्चे मन से गणोश जी की वंदना करता है, तो गौरी नंदन तुरंत प्रसन्न हो कर उसे आशीर्वाद दे देते हैं।



 

वैसे भी गणेश जी जिस स्थान पर निवास करते हैं, उनकी दोनों पत्नियां रिद्धि तथा सिद्धि भी उनके साथ रहती हैं उनके दोनों पुत्र शुभ व लाभ का आगमन भी गणेश जी के साथ ही होता है।

कभी-कभी तो भक्त भगवान को भी असमंजस में डाल देते हैं। पूजा-पाठ व भक्ति का जो वरदान मांगते हैं, वह बहुत ही निराला होता है।






काफ़ी समय पहले की बात है एक गांव में एक अंधी अम्मा रहती थी। वह गणेश जी की परम भक्त थी। आंखों से भले ही दिखाई नहीं देता था, परंतु वह सुबह शाम गणेश जी की बंदगी में लगी रहती।






नित्य गणेश जी की प्रतिमा के आगे बैठकर उनकी स्तुति करती भजन कीर्तन करती व समाधि में लीन रहती। गणेश जी अम्मा की भक्ति से बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने सोचा यह अम्मा नित्य हमारा स्मरण करती है, परंतु बदले में कभी कुछ नहीं मांगती। 



 

भक्ति का फल तो उसे मिलना ही चाहिए। ऐसा सोचकर गणेश जी एक दिन अम्मा के सम्मुख प्रकट हुए तथा बोले- ‘माई, तुम हमारी सच्ची भक्त हो। जिस श्रद्धा व विश्वास से हमारा स्मरण करती हो, हम उससे प्रसन्न हैं। अत: तुम जो वरदान चाहो, हमसे मांग सकती हो।’





अम्मा बोली- ‘प्रभु! मैं तो आपकी भक्ति प्रेम भाव से करती हूं। मांगने का तो मैंने कभी सोचा ही नहीं। अत: मुझे कुछ नहीं चाहिए।’ गणेश जी पुन: बोले- ‘हम वरदान देने के लिए आए हैं।’

अम्मा बोली- प्रभु, मुझे तो मांगना भी नहीं आता। अगर आप कहें, तो मैं कल मांग लूंगी। तब तक मैं अपने बेटे व बहू से भी राय कर लूंगी। गणेश जी कल आने का वादा करके वापस लौट गए।’





अम्मा का एक पुत्र व बहू थे। अम्मा ने सारी बात उन्हें बताकर सलाह मांगी। बेटा बोला- ‘मां, तुम गणेश जी से बहुत सारा पैसा मांग लो। हमारी ग़रीबी दूर हो जाएगी।

सब सुख चैन से रहेंगे।’ अम्मा की बहू बोली- ‘नहीं आप एक सुंदर पोते का वरदान मांग लो। वंश को आगे बढ़ाने वाला भी, तो चाहिए।’ अम्मा बेटे और बहू की बातें सुनकर सोच में पड़ गई।






उसने सोचा- यह दोनों तो अपने-अपने मतलब की बातें कर रहे हैं। अम्मा ने पड़ोसियों से सलाह लेने का मन बनाया। पड़ोसन भी बहुत नेक दिल थी।

उसने अम्मा को समझाया कि तुम्हारी सारी ज़िंदगी दुखों में कटी है। अब जो थोड़ा जीवन बचा है, वह तो सुख से व्यतीत हो जाए। धन अथवा पोते का तुम क्या करोगी!




अगर तुम्हारी आंखें ही नहीं हैं, तो यह संसारिक वस्तुएं तुम्हारे लिए व्यर्थ हैं। अत: तुम अपने लिए दोनों आंखें मांग लो।’

अम्मा घर लौट आई। अम्मा और भी सोच में पड़ गई। उसने सोचा- कुछ ऐसा मांग लूं, जिससे मेरा, बहू व बेटे- सबका भला हो। लेकिन ऐसा क्या हो सकता है?

इसी उधेड़तुन में सारा दिन व्यतीत हो गया। अम्मा कभी कुछ मांगने का मन बनाती, तो कभी कुछ। परंतु कोई निर्णय नहीं कर पा रही थी।





दूसरे दिन गणेश जी पुन: प्रकट हुए तथा बोले- ‘आप जो भी मांगेंगे, वह हमारी कृपा से हो जाएगा। यह हमारा वचन है।’

गणेश जी के पावन वचन सुनकर अम्मा बोली- ‘हे गणराज, यदि आप मुझसे प्रसन्न हैं, तो कृप्या मुझे मन इच्छित वरदान दीजिए। मैं अपने पोते को सोने के गिलास में दूध पीते देखना चाहती हूं।’





अम्मा की बातें सुनकर गणेश जी उसकी सादगी व सरलता पर मुस्कुरा दिए।

बोले- ‘तुमने तो मुझे ठग ही लिया। मैंने तुम्हें एक वरदान मांगने के लिए बोला था, परंतु तुमने तो एक वरदान में ही सब कुछ मांग लिया।





तुमने अपने लिए लंबी उम्र तथा दोनों आंखे मांग ली हैं। बेटे के लिए धन व बहू के लिए पोता भी मांग लिया। पोता होगा, ढेर सारा पैसा होगा, तभी तो वह सोने के गिलास में दूध पीएगा। पोते को देखने के लिए तुम जिंदा रहोगी, तभी तो देख पाओगी।

अब देखने के लिए दो आंखें भी देनी ही पड़ेंगी।’ फिर भी वह बोले- ‘जो तुमने मांगा, वे सब सत्य होगा।’ यूं कहकर गणेश जी अंर्तध्यान हो गए।





कुछ समय पाकर गणेश जी की कृपा से अम्मा के घर पोता हुआ।

बेटे का कारोबार चल निकला तथा अम्मा की आंखों की रौशनी वापस लौट आई। अम्मा अपने परिवार सहित सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करने लगे।

विद्वान और विद्यावान में अन्तर

   विद्वान और विद्यावान में अन्तर 

रावण विद्वान था जबकि हनुमान जी, विद्यावान थे।
एक रोचक कथा-





विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर॥
एक होता है विद्वान और एक विद्यावान।





दोनों में आपस में बहुत अन्तर है। इसे
हम ऐसे समझ सकते हैं, रावण विद्वान है और हनुमान जी विद्यावान हैं।





रावण के दस सिर हैं। चार वेद और छह: शास्त्र दोनों मिलाकर दस हैं। इन्हीं को दस सिर कहा गया है। जिसके सिर में ये दसों भरे हों, वही दस शीश हैं।





रावण वास्तव में विद्वान है लेकिन विडम्बना क्या है ?
सीता जी का हरण करके ले आया। कईं बार विद्वान लोग अपनी विद्वता के कारण दूसरों को शान्ति से नहीं रहने देते। उनका अभिमान दूसरों की सीता रुपी शान्ति का हरण कर लेता है और हनुमान जी उन्हीं खोई हुई सीता रुपी शान्ति को वापिस भगवान से मिला देते हैं।





      हनुमान जी ने कहा 
विनती करउँ जोरि कर रावन। सुनहु मान तजि मोर सिखावन॥
    हनुमान जी ने हाथ जोड़कर कहा कि मैं विनती करता हूँ, तो क्या हनुमान जी में बल नहीं है ?
    नहीं, ऐसी बात नहीं है। विनती दोनों करते हैं।
जो भय से भरा हो या भाव से भरा हो।





    रावण ने कहा कि तुम क्या, यहाँ देखो कितने लोग हाथ जोड़कर मेरे सामने खड़े हैं।
कर जोरे सुर दिसिप विनीता। भृकुटी विलोकत सकल सभीता॥
    यही विद्वान और विद्यावान में अन्तर है।





    हनुमान जी गये, रावण को समझाने। यही विद्वान और विद्यावान का मिलन है।




    रावण के दरबार में देवता और दिग्पाल भय से हाथ जोड़े खड़े हैं और भृकुटी की ओर देख रहे हैं।
    परन्तु हनुमान जी भय से हाथ जोड़कर नहीं खड़े हैं। रावण ने कहा भी -
कीधौं श्रवन सुनेहि नहिं मोही। देखउँ अति असंक सठ तोही॥





    रावण ने कहा - “तुमने मेरे बारे में सुना नहीं है ? तू बहुत निडर दिखता है !”





    हनुमान जी बोले – “क्या यह जरुरी है कि तुम्हारे सामने जो आये, वह डरता हुआ आये ?”
    रावण बोला – “देख लो, यहाँ जितने देवता और अन्य खड़े हैं, वे सब डरकर ही खड़े हैं।”
    हनुमान जी बोले - “उनके डर का कारण है, वे तुम्हारी भृकुटी की ओर देख रहे हैं।”
भृकुटी विलोकत सकल सभीता।
    परन्तु मैं भगवान राम की भृकुटी की ओर देखता हूँ।
उनकी भृकुटी कैसी है ? बोले,




भृकुटी विलास सृष्टि लय होई। सपनेहु संकट परै कि सोई॥




    जिनकी भृकुटी टेढ़ी हो जाये तो प्रलय हो जाए और उनकी ओर देखने वाले पर स्वप्न में भी संकट नहीं आए।
मैं उन श्रीराम जी की भृकुटी की ओर देखता हूँ।
    रावण बोला - “यह विचित्र बात है। जब राम जी की भृकुटी की ओर देखते हो तो हाथ हमारे आगे क्यों जोड़ रहे हो ?






विनती करउँ जोरि कर रावन।
    हनुमान जी बोले – “यह तुम्हारा भ्रम है। हाथ तो मैं उन्हीं को जोड़ रहा हूँ।”

    रावण बोला - “वह यहाँ कहाँ हैं ?”

   हनुमान जी ने कहा कि “यही समझाने आया हूँ।"
मेरे प्रभु राम जी ने कहा था -
       सो अनन्य जाकें असि मति न टरइ हनुमन्त।
       मैं  सेवक  सचराचर  रूप  स्वामी  भगवन्त॥





    भगवान ने कहा है कि सबमें मुझको देखना। इसीलिए मैं तुम्हें नहीं, तुझ में भी भगवान को ही देख रहा हूँ ।” इसलिए हनुमान जी कहते हैं -
खायउँ फल प्रभु लागी भूखा।
और सबके देह परम प्रिय स्वामी॥





    हनुमान जी रावण को प्रभु और स्वामी कहते हैं और रावण -
मृत्यु निकट आई खल तोही। लागेसि अधम सिखावन मोही॥



    रावण खल और अधम कहकर हनुमान जी को सम्बोधित करता है।
    यही विद्यावान का लक्षण है कि अपने को गाली देने वाले में भी जिसे भगवान दिखाई दे, वही विद्यावान है।





      विद्यावान का लक्षण है   -
विद्या ददाति विनयं। विनयाति याति पात्रताम्॥

    पढ़ लिखकर जो   विनम्र   हो जाये,
वह   विद्यावान   और जो पढ़ लिखकर
  अकड़   जाये, वह   विद्वान  ।

    तुलसी दास जी कहते हैं -
बरसहिं जलद भूमि नियराये। जथा नवहिं वुध विद्या पाये॥

    जैसे बादल जल से भरने पर नीचे आ जाते हैं, वैसे विचारवान व्यक्ति विद्या पाकर विनम्र हो जाते हैं।
    इसी प्रकार   हनुमान जी हैं - विनम्र   और   रावण है - विद्वान  ।





    यहाँ प्रश्न उठता है कि विद्वान कौन है ?

    इसके उत्तर में कहा गया है कि जिसकी दिमागी क्षमता तो बढ़ गयी, परन्तु दिल खराब हो, हृदय में अभिमान हो, वही विद्वान है और अब प्रश्न है कि

    विद्यावान कौन है ?





    उत्तर में कहा गया है कि   जिसके हृदय 
में   भगवान हो   और जो दूसरों के हृदय
में भी भगवान को बिठाने की बात करे, वही विद्यावान है।





    हनुमान जी ने कहा – “रावण ! और तो ठीक है, पर तुम्हारा दिल ठीक नहीं है। कैसे ठीक होगा ? कहा कि
राम चरन पंकज उर धरहू। लंका अचल राज तुम करहू॥
अपने हृदय में राम जी को बिठा लो और फिर मजे से लंका में राज करो।

क्या हम अपनी बर्बादी खुद लिख रहे

क्या हम  अपनी बर्बादी खुद लिख रहे

कभी सोचा है
-----------------
आप जिस देवता को पूजते हैं आपका अंतिम पड़ाव उस देवता तक ही अधिकतम हो सकता है ,अर्थात आप अधिक से अधिक उसके लोक तक ही जा सकते हैं ,अगर वह प्रसन्न हो गया अथवा सिद्ध हो गया तो |आप अगर भूत -प्रेत ,पिशाचिनी ,यक्षिणी ,अप्सरा ,पीर ,मजार ,शहीद ,बीर ,सती ,ब्रह्म ,साईं पूजते हैं तो आपका अंतिम पड़ाव यही होंगे आपको देवी-देवताओं का लोक नहीं मिलने वाला इन्हें पूजने से |इतना तो सभी जानते हैं की किस देवता को पूजने से क्या मिलता है ,उसी तरह जिसे आप पूजते हो वह आपको मिलता है और आपको उसका लोक मिलता है |अगर कोई मनुष्य मरा है और ब्रह्म ,पीर ,बीर ,सती ,शहीद ,साईं ,प्रेत ,भूत बना है तो उसकी तो क्षमता ही उसके लोक तक है ,जब वह खुद आत्मा रूप में घूम रहा तो आपको क्या देवताओं तक ले जाएगा |





इसी तरह पिशाचिनी ,यक्षिणी ,अप्सरा भी अपने लोक और क्षमता से ऊपर तो आपको नहीं ही पहुचा सकते |क्या आप गारंटी से कह सकते हैं की अमुक शहीद ,ब्रह्म ,बीर ,साईं का मोक्ष हो गया या वह देव लोक तक चले गए |जब खुद नहीं गए तो आपको क्या ले जायेंगे |अगर चले गए तो उनके पूजने पर यहाँ आपका काम कैसे होता है |यहाँ आपका काम होता है इसका मतलब वह इसी भौतिक दुनिया में भटक रहे और आपके पूजा को लेकर अपनी शक्ति बढ़ा रहे और अपना शक्ति बरकरार रख रहे |






इनमे एक दोष और होता है यह पूजे जाने पर आपके कुलदेवता की पूजा ले लेते हैं और कुलदेवता साथ छोड़ देते हैं ,आज तो नहीं समझ आएगा पर अगली पीढियां परिणाम गंभीर भुगतेंगी जब कुलदेवता का सुरक्षा चक्र समाप्त हो जाएगा |दूसरी समस्या की कुलदेवता को पूजा न मिलने से ईष्ट तक आपकी पूजा नहीं पहुचेगी |आप तीन घंटे पूजा करो पर लाभ कुछ भी नहीं होगा |ईष्ट तक पूजा पहुच ही नहीं रही |थक कर आप कहोगे की पूजा पाठ ,तंत्र मन्त्र सब बेकार है |





तीसरी समस्या यह होगी आपके इन शक्तियों को पूजने से की जब तक आप इन्हें पूजोगे ये आपको सुखी रखेंगी क्योकि इनका स्वार्थ है आपकी पूजा से इन्हें शक्ति मिलेगी |आने वाली पीढ़ियों में जब कोई भूलेगा या पूजा नहीं देगा या आप ही कभी पूजा बंद कर दिए तो यह उनका या आपका विनाश कर देंगी |कुलदेवता और ईष्ट पहले ही गायब हैं आपका या पीढ़ियों का भला कोई नहीं कर पायेगा |




इन सब कारणों को आपने सोचा नहीं पूजने लगे आत्मा की प्रतीक शक्तियों को ,जब परिणाम बंद हुआ तो पूजा पाठ सब बेकार बना दिया |पहले नहीं सोचा तो भैया अब सोचो ,अभी आपके पास समय हो सकता है |वर्ना अपना तो बेडा गर्क करोगे ही आने वाली पीढियां भी गाली देंगी की कहाँ फंसा कर चले गए उन्हें आप |दुसरे की देखा -देखि साईं -पीर के भ्रम से बाहर निकलो नहीं तो पछताने पर भी रास्ता नहीं मिलेगा ।..................................................................               हर-हर महादेव

मेरे जीवन का पहला सूर्य ग्रहण और मै

मेरे जीवन का पहला सूर्य ग्रहण और मै



मेरा जन्म जब हुआ था उसके 4 दिन बाद करीब 35-40 साल के बाद वो बड़ा सूर्य ग्रहण पड़ा था वो जमाने मे लोग इस नाम से बहुत डरते थे, मै सिर्फ चार दिन का था जब वो दिन हमारी जिंदगी मे आया मम्मी पापा के साथ एक दिन पहले ही अस्पताल से घर आई थी अगले ही दिन मुझे सुबह से बुखार एवं दस्त हो गया था घर मे सब परेशान थे पापा ने कहा कि चलो इसको ले कर dr को दिखा देते है जब वो घर से बाहर निकले तो देखा रास्ते में कही भी कोई भी दिखाई नही दे रहा था बस कुछ कुत्ते आपस में खेल रहे थे वहाँ से पापा ने सोचा की चलो मेन रोड पर जा कर देखते है वही से कुछ मिल जायेगा, जबकि रोड हमारे घर से करीब 2 km दुर थी फिर भी पापा ने अपनी cycle निकाली और चल दिये बहुत देर तक खड़े रहे लेकिन कोई भी रिक्शा नही मिला फिर उनको वापस आना पड़ा उस समय सूर्य ग्रहण का इतना खौफ था की पूरी मार्केट बंद थी बड़े बुजुर्गो का कहना था की अगर कोई भी इस दिन सूरज को देख लगा तो उसकी आँखे खराब हो जायेंगी इसीलिए कोई भी घर से बाहर नही निकल रहा था सिर्फ जानवर ही सड़को पर दिखाई दे रहे थे, पापा साथ मे रहने वाले जिनको हम चाचा कहते थे उनके भी घर गए लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया ऐसे ही कुछ और घरों मे गए लेकिन कही से भी बात नहीं बनी, फिर पापा ने सोचा की यहाँ पर जो dr. हैं उनको दिखा देता हूँ लेकिन वो भी बंद निकली फिर पापा ने कही से उनके घर का पता निकाला जो करीब 5km दूर था उनका घर वहाँ गए तो dr. ने घर आने से मना कर दिया की अगर यही ले आओगे तो देख लूंगा फिर  5 km वापस आये और मम्मी को cycle पर ही बैठा कर ले गए तब तक करीब 4 घंटे निकल चुके थे, फिर dr. ने मुझे देख कर एक दिन के लिए अपने ही घर पर रहने की सलाह दी रात मे दोनों मेरे साथ ही रुक अगले दिन सुबह तक मै ठीक हो चुका था तब वो लोग घर आये । उस समय dr ने 200 लिए थे, आपको बता दूँ की ये घटना 1980 की है ।

 

आप मेरी नज़रों से भी संवर सकते हो ||

मुन्तजिर हो कर कभी इंतजार भी कर सकते हो |
आपका क्या है, आप वादा करके मुकर भी सकते हो 



जेवरात की चमक मे अंधे मत हो जाना |
आप मेरी नज़रों से भी संवर सकते हो ||



हमने कब कहा कि मेरी दहलीज़ पर दस्तक दो |
भूलकर कभी मेरे गाँव से भी गुज़र सकते हो ||



चल कर थक जाओ तो डरना मत |
पुराने टूटे दरख्त के नीचे भी ठहर सकते हो ||



तुम आईने हो कर पत्थर से दिल लगा रहे हो |
तुमको खबर भी है टूट कर बिखर भी सकते हो ||



तुम्हारे नाम का वास्ता देकर मुझे क्यूँ सताते है |
दुनिया वालों तुम कभी सुधर भी सकते हो ||



बंदिशें तो ताउम्र रहेंगी आती जाती दुनिया की |
होकर पतंग खुली हवा मे तुम लहर भी सकते हो ||



क्या एतबार करे इन झूठी साँसों का "अजीत" |
कल का वादा है मिलने का, आज शाम तुम मर भी सकते हो ||

बुधवार, 22 मार्च 2023

जीवन में सुखी कौन है

   वास्तव में सुखी कौन


एक भिखारी किसी किसान के घर भीख माँगने गया। किसान की स्त्री घर में थी, उसने चने की रोटी बना रखी थी। किसान जब घर आया, उसने अपने बच्चों का मुख चूमा, स्त्री ने उनके हाथ पैर धुलाये, उसके बाद वह रोटी खाने बैठ गया। स्त्री ने एक मुट्ठी चना भिखारी को डाल दिया, भिखारी चना लेकर चल दिया।





रास्ते में भिखारी सोचने लगा, “हमारा भी कोई जीवन है? दिन भर कुत्ते की तरह माँगते फिरते हैं। फिर स्वयं बनाना पड़ता है। इस किसान को देखो कैसा सुन्दर घर है। घर में स्त्री है, बच्चे हैं, अपने आप अन्न पैदा करता है। बच्चों के साथ प्रेम से भोजन करता है। वास्तव में सुखी तो यह किसान है।






इधर वह किसान रोटी खाते-खाते अपनी स्त्री से कहने लगा, “नीला बैल बहुत बुड्ढा हो गया है, अब वह किसी तरह काम नहीं देता, यदि कहीं से कुछ रुपयों का इन्तजाम हो जाये तो इस साल का काम चले। साधोराम महाजन के पास जाऊँगा, वह ब्याज पर दे देगा।”






भोजन करके वह साधोराम महाजन के पास गया। बहुत देर चिरौरी विनती करने पर 1रु. सैकड़ा सूद पर साधों ने रुपये देना स्वीकार किया। एक लोहे की तिजोरी में से साधोराम ने एक थैली निकाली और गिनकर रुपये किसान को दे दिये।






रुपये लेकर किसान अपने घर को चला, वह रास्ते में सोचने लगा- “हम भी कोई आदमी हैं, घर में 5 रु. भी नकद नहीं। कितनी चिरौरी विनती करने पर उसने रुपये दिये हैं। साधो कितना धनी है, उसके पास सैकड़ों रुपये हैं।” वास्तव में सुखी तो यह साधो राम ही है। साधोराम छोटी सी दुकान करता था, वह एक बड़ी दुकान से कपड़े ले आता था और उसे बेचता था।






दूसरे दिन साधोराम कपड़े लेने गया, वहाँ सेठ पृथ्वीचन्द की दुकान से कपड़ा लिया। वह वहाँ बैठा ही था कि इतनी देर में कई तार आए कोई बम्बई का था तो कोई कलकत्ते का, किसी में लिखा था 5 लाख मुनाफा हुआ, किसी में एक लाख का। साधो महाजन यह सब देखता रहा, कपड़ा लेकर वह चला आया। रास्ते में सोचने लगा, “हम भी कोई आदमी हैं, सौ दो सौ जुड़ गये महाजन कहलाने लगे। पृथ्वीचन्द कैसे हैं, एक दिन में लाखों का फायदा। “वास्तव में सुखी तो यह है, उधर पृथ्वीचन्द बैठा ही था, कि इतने ही में तार आया कि 5 लाख का घाटा हुआ। वह बड़ी चिन्ता में था कि नौकर ने कहा, आज लाट साहब की रायबहादुर सेठ के यहाँ दावत है। आपको जाना है, मोटर तैयार है।”






पृथ्वीचन्द मोटर पर चढ़ कर रायबहादुर की कोठी पर चला गया। वहाँ सोने चाँदी की कुर्सियाँ पड़ी थी, रायबहादुर जी से कलक्टर-कमिश्नर हाथ मिला रहे थे। बड़े-बड़े सेठ खड़े थे। वहाँ पृथ्वीचन्द सेठ को कौन पूछता, वे भी एक कुर्सी पर जाकर बैठ गया। लाट साहब आये, राय बहादुर से हाथ मिलाया, उनके साथ चाय पी और चले गये।





पृथ्वीचन्द अपनी मोटर में लौट रहें थे, रास्ते में सोचते आते हैं, हम भी कोई सेठ हैं, 5 लाख के घाटे से घबरा गये। राय बहादुर का कैसा ठाठ है, लाट साहब उनसे हाथ मिलाते हैं। “वास्तव में सुखी तो ये ही है।”
        



 
अब इधर लाट साहब के चले जाने पर रायबहदुर के सिर में दर्द हो गया, बड़े-बड़े डॉक्टर आये एक कमरे वे पड़े थे। कई तार घाटे के एक साथ आ गये थे। उनकी भी चिन्ता थी, कारोबार की भी बात याद आ गई। वे चिन्ता में पड़े थे, तभी खिड़की से उन्होंने झाँक कर नीचे देखा, एक भिखारी हाथ में एक डंडा लिये अपनी मस्ती में जा रहा था। राय बहदुर ने उसे देखा और बोले, “वास्तव में तो सुखी यही है, इसे न तो घाटे की चिन्ता न मुनाफे की फिक्र, इसे लाट साहब को पार्टी भी नहीं देनी पड़ती, सुखी तो यही है।”





इस प्रसंग से हमें यह पता चलता है कि हम एक-दूसरे को सुखी समझते हैं, पर वास्तव में सुखी कौन है, इसे तो वही जानता है जिसे आन्तरिक शान्ति है।  चाहे कोई भिखारी हों चाहे करोड़पति हो लेकिन आप के मन में जब तक शांति नहीं है तब तक आपको सुख नहीं मिल सकता।

हर उस महिला को समर्पित जो अपने परिवार के लिये "शबरी" है।

घर घर में शबरी
पति के लिए जूस बनाया और जूस पीने से पहले ही पति की आंख लग गई थी।

नींद टूटी,तब तक एक घंटा हो चुका था।

पत्नी को लगा कि इतनी देर से रखा जूस कहीं खराब ना हो गया हो।
उसने पहले जरा सा जूस चखा और जब लगा कि स्वाद बिगड़ा नहीं है, तो पति को दे दिया पीने को।

सवेरे जब बच्चों के लिए टिफिन बनाया तो सब्जी चख कर देखी।
नमक, मसाला ठीक लगा तब खाना पैक कर दिया।
स्कूल से वापस आने पर बेटी को संतरा छील कर दिया।

एक -एक परत खोल कर चैक करने के बाद कि कहीं कीड़े तो नहीं हैं,खट्टा तो नहीं है,

सब देखभाल कर जब संतुष्टि हुई तो बेटी को एक एक करके संतरे की फाँके  खाने के लिए दे दीं।

दही का रायता बनाते वक्त लगा कि कहीं दही खट्टा तो नहीं हुआ और चम्मच से मामूली दही ले कर चख लिया।

"हां ,ठीक है ", जब यह तसल्ली हुई तब ही दही का रायता बनाया।

सासु माँ ने सुबह खीर खूब मन भर खाई और रात को फिर खाने मांगी तो झट से बहु ने सूंघी और चख ली कि कहीँ गर्मी में दिन भर की बनी खीर खट्टी ना हो गयी हो।

बेटे ने सेंडविच की फरमाईश की तो ककड़ी छील एक टुकड़ा खा कर देखा कि कहीं कड़वी तो नहीं है। ब्रेड को सूंघा और चखा की पुरानी तो नहीं दे दी दुकान वाले ने। संतुष्ट होने के बाद बेटे को गर्मागर्म सेंडविच बनाकर खिलाया।

दूध, दही, सब्जी,फल आदि ऐसी कितनी ही चीजें होती हैं जो हम सभी को परोसने से पहले मामूली-सी चख लेते हैं।

कभी कभी तो लगता है कि हर मां, हर बीवी, हरेक स्त्री अपने घर वालों के लिए शबरी ही तो है।

जो जब तक खुद संतुष्ट नहीं हो जाती, किसी को खाने को नही देती।

और यही कारण तो है कि हमारे घर वाले बेफिक्र होकर इस शबरी के चखे हुए खाने को खाकर स्वस्थ और सुरक्षित महसूस करते हैं।

हमारे भारतीय परिवारों की हर स्त्री शबरी की तरह अपने परिवार का ख्याल रखती है और घर के लोग भी शबरी के इन झूठे बेरों को खा कर ही सुखी, सुरक्षित,स्वस्थ और संतुष्ट रहते हैं।

हर उस महिला को समर्पित जो अपने परिवार के लिये "शबरी" है।
सादर प्रणाम है मातृशक्ति को...

मंगलवार, 21 मार्च 2023

बेटी मायके में हक़ से आती है जब तक बाप जीवित है

जब तक बाप जिंदा रहता है, बेटी मायके में हक़ से आती है और घर में भी ज़िद कर लेती है और कोई कुछ कहे तो डट के बोल देती है कि मेरे बाप का घर है। पर जैसे ही बाप मरता है और बेटी आती है तो वो इतनी चीत्कार करके रोती है कि, सारे रिश्तेदार समझ जाते है कि बेटी आ गई है।*





*और वो बेटी उस दिन अपनी हिम्मत हार जाती है, क्योंकि उस दिन उसका बाप ही नहीं उसकी वो हिम्मत भी मर जाती हैं।*




आपने भी महसूस किया होगा कि बाप की मौत के बाद बेटी कभी अपने भाई- भाभी के घर वो जिद नहीं करती जो अपने पापा के वक्त करती थी, जो मिला खा लिया, जो दिया पहन लिया क्योंकि जब तक उसका बाप था तब तक सब कुछ उसका था यह बात वो अच्छी तरह से जानती है।*




आगे लिखने की हिम्मत नहीं है, बस इतना ही कहना चाहता हूं कि बाप के लिए बेटी उसकी जिंदगी होती है, पर वो कभी बोलता नहीं, और बेटी के लिए बाप दुनिया की सबसे बड़ी हिम्मत और घमंड होता है, पर बेटी भी यह बात कभी किसी को बोलती नहीं है।

बाप बेटी का प्रेम समुद्र से भी गहरा है

बोलते शब्द जिंदगी के

बोलते शब्द जिंदगी के 

मैंने देखा ये अजूबा सौ दफ़ा होते हुए,
ख़ुद को अपने ही बदन से लापता होते हुए।

मैं बहुत हैरान हूँ कैसे भटकता रह गया,
जाने कितनी मंज़िलों का रास्ता होते हुए।

उसका अपनी चाहतों से इस क़दर सजदा किया,
रह गया बस वो ज़रा सा ही ख़ुदा होते हुए।

इश्क़ करने का सलीक़ा जानता था मैं मगर,
बेवफ़ा साबित हुआ क्यों बावफ़ा होते हुए।

किस तरह जिस्मों के अंदर उम्र भर ज़िन्दा रहा,
रूह की नज़दीकियों से  राब्ता होते हुए।

उसके हर अहसास में शामिल रहा शिद्दत से मैं,
एक दिन होगा बिछड़ना ये पता होते हुए।

हर क़दम देता रहा मजबूरियों को इम्तिहां,
फिर भी दुनिया को हँसाया ग़मज़दा होते हुए।

      

आदमी की चार पत्नियाँ

एक आदमी की चार पत्नियाँ थी।वह अपनी चौथी पत्नी से बहुत प्यार करता था और उसकी खूब देखभाल करता व उसको सबसे श्रेष्ठ देता।वह अपनी तीसरी पत्नी से भी प्यार करता था और हमेशा उसे अपने मित्रों को दिखाना चाहता था। हालांकि उसे हमेशा डर था की वह कभी भी किसी दुसरे इंसान के साथ भाग सकती है।वह अपनी दूसरी पत्नी से भी प्यार करता था।जब भी उसे कोई परेशानी आती तो वे अपनी दुसरे नंबर की पत्नी के पास जाता और वो उसकी समस्या सुलझा देती।वह अपनी पहली पत्नी से प्यार नहीं करता था जबकि पत्नी उससे बहुत गहरा प्यार करती थी और उसकी खूब देखभाल करती। एक दिन वह बहुत बीमार पड़ गया और जानता था की जल्दी ही वह मर जाएगा।उसने अपने आप से कहा," मेरी चार पत्नियां हैं, उनमें से मैं एक को अपने साथ ले जाता हूँ...जब मैं मरूं तो वह मरने में मेरा साथ दे।"




तब उसने चौथी पत्नी से अपने साथ आने को कहा तो वह बोली," नहीं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता और चली गयी।
उसने तीसरी पत्नी से पूछा तो वह बोली की," ज़िन्दगी बहुत अच्छी है यहाँ।जब तुम मरोगे तो मैं दूसरी शादी कर लूंगी।"





उसने दूसरी पत्नी से कहा तो वह बोली, " माफ़ कर दो, इस बार मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकती।ज्यादा से ज्यादा मैं तुम्हारे दफनाने तक तुम्हारे साथ रह सकती हूँ।"





अब तक उसका दिल बैठ सा गया और ठंडा पड़ गया।तब एक आवाज़ आई," मैं तुम्हारे साथ चलने को तैयार हूँ।तुम जहाँ जाओगे मैं तुम्हारे साथ चलूंगी।" उस आदमी ने जब देखा तो वह उसकी पहली पत्नी थी।वह बहुत बीमार सी हो गयी थी खाने पीने के अभाव में।
वह आदमी पश्चाताप के आंसूं के साथ बोला," मुझे तुम्हारी अच्छी देखभाल करनी चाहिए थी और मैं कर सकता थाI"





 
दरअसल हम सब की चार पत्नियां हैं जीवन में।
1. चौथी पत्नी हमारा शरीर है।
हम चाहें जिन सजा लें संवार लें पर जब हम मरेंगे तो यह हमारा साथ छोड़ देगा।
2. तीसरी पत्नी है हमारी जमा पूँजी, रुतबा। जब हम मरेंगे
तो ये दूसरों के पास चले जायेंगे।
3. दूसरी पत्नी है हमारे दोस्त व रिश्तेदार।चाहेंवे कितने भी करीबी क्यूँ ना हों हमारे जीवन काल में पर मरने के बाद हद से हद वे हमारे अंतिम संस्कार तक साथ रहते हैं।
4. पहली पत्नी हमारी आत्मा है, जो सांसारिक मोह माया में हमेशा उपेक्षित रहती है।
यही वह चीज़ है जो हमारे साथ रहती है जहाँ भी हम जाएँ.......कुछ देना है तो इसे दो....देखभाल करनी है तो इसकी करो....प्यार करना है तो इससे करो...

जीने की सजा मौत मिलती है,

"जीवन के हर रंग से वाकिफ हूँ मैं ll
जीवन की हुडदंग से वाकिफ हूँ मैं ll

जीने की सजा मौत मिलती है,
इस अंतिम दंड से वाकिफ हूँ मैं ll

जीवन भर अनगिनत मुश्किलें, 
जीवन की जंग से वाकिफ हूँ मैं ll

खुशी व गम से बना जीवन है,
अच्छे से, ढंग से वाकिफ हूँ मैं ll

सुख दुःख, उतार चढ़ाव जैसे हैं,
जीवन की तरंग से वाकिफ हूँ मैं ll"

चोट की तबीयत किसे क्या दिखाए,

चोट की तबीयत किसे क्या दिखाए,
ख़ामोश हो तो रहने दो, शोर क्यूँ मचाये |
गुजरते वक्त से अब यादो मे भी जाले पड़ गए,
टूटी दीवारों का दर्द अब क्या सुनाए ||

मैं नादां था जो रेत सहेजने मे लगा था,
मुट्ठी मेरी ही ढीली थी, क्यूँ भला पछताए|
उसने घर के साथ बगीचे की तितली भी बेच दी,
मेमार तो हम भी क़ाबिल थे, बड़ी एहतियात से थे नींव जमाए ||

आवारा ही सही, लतीफो की बस्ती मे मेरा नाम तो हुआ,
कौन भला अब चीखेगा, कौन तुझे दिल से बुलाए |
मैंने सपनों के साथ हँसी भी बेच दी अपनी,
बहा दिए वो लमहात, जो थे साथ बिताए ||

तुमने आईना देखने से खुद परहेज़ किया था,
तुमसे तुम्हारा तार्रुफ़ तासीर का, अब क्या कराए |
ये जो रातों को जल कर बुझ गए है जुगनू,
ये भी कभी किसी शमा से थे दिल को लगाए ||

आलम ये है तुम्हारे नवाजे - ए - तोहफा का,
अब फर्क़ नहीं पड़ता, कोई आए या ना आए |
टूटी रूह से अब दुआ भी परहेज़ करती है,
वो क्या लूटेंगे, जो हो इश्क के सताये ||

चाहता तो मय का साथी भी बन सकता था "अजीत" |
कोई वजह तो रही होगी, यूँ ही नहीं यार हम बैठे हैं कलम उठाए ||




कंगन आज भी महफूज है मेरी अलमारी में

सुनो_चौधराईन
भले ही तुम किसी और की हो अब पर कुछ मेरी भी हो ...
तुम जब भी काला सूट पहनती होगी तो खुद की तारीफ सुनने के लिए मुझे ढूंढती तो होगी...
वो गुलाबी चुन्नी जो खरीद के दी थी मेने उसके किनारे पर एक रोज गांठ लगाई थी मैने जब भी तुम्हे याद आए तो किनारे को छूना वहीं उसी किनारे पर मिलूंगा मैं तुम्हें....






एक कल्चर था गहरे काले रंग का मेले से खरीदा था ..
जब भी तुम उस कल्चर से बाल बांधती तो लगता जैसे मेरे सारे ख्वाब इन्ही बालों में बांध लिए हो तुमने ....
एक चांदी का कंगन जो थोड़ा टूट चुका था मैंने ज़िद करके तुमसे ले लिया था तुमने कहा था क्या करोगे इस टूटे हुए कंगन का तो मैंने कहा संभाल कर रखूंगा इसे मैं ताउम्र वो कंगन आज भी महफूज है मेरी अलमारी में .....







एक रूमाल जिसे हर रोज अपने हाथों में लिए गालों से चिपका के रखती थी इक रोज पार्क में बैठे बैठे तुम्हारी गोद से उठा लिया था मैने तुमने सवाली नजरो से देखा था मुझे पर मेरी आंखों में इल्तिज़ा देख के मेरे हाथों में ही छोड़ दिया था ....
वो टूटा हुआ कंगन, एक दुप्पटा, एक रूमाल, चंद तस्वीरें, दो खत, एक जोड़ी बालों की क्लिप ये अनमोल जायदाद है मेरी जिंदगी की जिनमे तुम्हे महसूस करता हूं मैं ....
तुम्हारी इन छोटी छोटी चीजों में अपना घर बना लिया है मैंने सालों से







जब भी सुकून चाहिए होता है अलमारी में से पोटली निकाल लेता हूं और घंटो दरवाजा बंद करके इनके साथ गुफ्तगू करता हूं....
जिंदगी में अगर कभी तुम लौट के मेरे पास आई और मैं तब तक जिंदा रहा तो ये सामान तुम्हें वापिस जरूर करूंगा ताकि तुम मेरी तड़फ को महसूस कर सको क्योंकि वो चीज़े बेशक तुम्हारी होंगी पर उनमें मेरी याद मेरा नाम मेरी खुशबू होगी उनमें सिर्फ मैं ही बसता होऊंगा....
और एक बात
ताकि तू समझे के मर्दों के भी दुख होते है...
मैं हर दुआ में बस यही मांगता हूं के तुम्हारे बेटा हो...

गुरुवार, 16 मार्च 2023

पंडितजी बोले की मेरे ठाकुर बांकेबिहारी लाल जी गवाही देंगे


एक पंडितजी थे ,वो श्रीबांके बिहारी लाल को बहुत मानते थे सुबह-शाम बस ठाकुरजी ठाकुरजी करके व्यतीत होता
पारिवारिक समस्या के कारण उन्हें धन की आवश्यकता हुई तो पंडित जी सेठ जी के पास धन मांगने गये सेठ जी धन दे तो दिया पर उस धन को लौटाने की बारह किस्त बांध दी पंडितजी को कोई एतराज ना हुआ उन्होंने स्वीकृति प्रदान कर दी अब धीरे-धीरे पंडितजी ने 12 किस्त भर दीं एक किस्त ना भर सके।




.इस पर सेठ जी 12 वीं किस्त के समय निकल जाने पर पूरे धन का मुकद्दमा पंडितजी पर लगा दिया कोर्ट-कचहरी हो गयी
जज साहब बोले पंडितजी तुम्हारी तरफ से कौन गवाही देगा इस पर पंडितजी बोले की मेरे ठाकुर बांकेबिहारी लाल जी गवाही देंगे
पूरा कोर्ट ठहाकों से भर गया अब गवाही की तारीख तय हो गयी।







पंडितजी ने अपनी अर्जी ठाकुरजी के श्रीचरणों में लिखकर रख दी अब गवाही का दिन आया कोर्ट सजा हुआ था वकील, जज अपनी दलीलें पेश कर रहे थे पंडित को ठाकुर पर भरोसा था जज ने कहा पंडित अपने गवाह को बुलाओ पंडित ने ठाकुर जी के चरणों का ध्यान लगाया तभी वहाँ एक वृद्व आया जिसके चेहरे पर मनोरम तेज था उसने आते ही गवाही पंडितजी के पक्ष में दे दी।







.वृद्व की दलीलें सेठ के वहीखाते से मेल खाती थीं की फलां- फलां तारीख को किश्तें चुकाई गयीं अब पंडित को ससम्मान रिहा कर दिया गया ततपश्चात जज साहब पंडित से बोले की ये वृद्व जन कौन थे जो गवाही देकर चले गये तो पंडित बोला अरे जज साहब यही तो मेरा ठाकुर था।





.जो भक्त की दुविधा देख ना सका और भरोसे की लाज बचाने आ गया इतना सुनना था की जज पंडित जी के चरणों में लेट गया और ठाकुर जी का पता पूछा पंडित बोला मेरा ठाकुर तो सर्वत्र है वो हर जगह है अब जज ने घरबार काम धंधा सब छोङ ठाकुर को ढूंढने निकल पङा सालों बीत गये पर ठाकुर ना मिला।






अब जज पागल सा मैला कुचैला हो गया वह भंडारों में जाता पत्तलों पर से जुठन उठाता उसमें से आधा जूठन ठाकुर जी मूर्ति को अर्पित करता आधा खुद खाता इसे देख कर लोग उसके खिलाफ हो गये उसे मारते पीटते।
पर वो ना सुधरा जूठन बटोर कर खाता और खिलाता रहा






एक भंडारे में लोगों ने अपनी पत्तलों में कुछ ना छोङा ताकी ये पागल ठाकुरजी को जूठन ना खिला सके पर उसने फिर भी सभी पत्तलों को पोंछ-पाछकर एक निवाल इकट्ठा किया और अपने मुख में डाल लिया।








.पर अरे ये क्या वो ठाकुर को खिलाना तो भूल ही गया अब क्या करे उसने वो निवाला अन्दर ना सटका की पहले मैं खा लूंगा तो ठाकुर का अपमान हो जायेगा और थूका तो अन्न का अपमान होगा।





..करे तो क्या करें निवाल मुँह में लेकर ठाकुर जी के चरणों का ध्यान लगा रहा था की एक सुंदर ललाट चेहरा लिये बाल-गोपाल स्वरूप में बच्चा पागल जज के पास आया और बोला क्यों जज साहब आज मेरा भोजन कहाँ है जज साहब मन ही मन गोपाल छवि निहारते हुये अश्रू धारा के साथ बोले ठाकुर बङी गलती हुई आज जो पहले तुझे भोजन ना करा सका पर अब क्या करुं ?






तो मन मोहन ठाकुर जी मुस्करा के बोले अरे जज तू तो निरा पागल हो गया है रे जब से अब तक मुझे दूसरों का जूठन खिलाता रहा आज अपना जूठन खिलाने में इतना संकोच चल निकाल निवाले को आज तेरी जूठन सही।





.जज की आंखों से अविरल धारा निकल पङी जो रुकने का नाम ना ले रही और मेरा ठाकुर मेरा ठाकुर कहता-कहता बाल गोपाल के श्रीचरणों में गिर पङा और वहीं देह का त्याग कर दिया।





और मित्रों वो पागल जज कोई और नहीं वही (पागल बाबा) थे जिनका विशाल मंदिर आज वृन्दावन में स्थित है तो दोस्तो भाव के भूखें हैं प्रभू और भाव ही एक सार है और भावना से जो भजे तो भव से बेङा पार है .

शुक्रवार, 10 मार्च 2023

राम और जगत में तत्वत: अभेद है

 महाकाव्य है तुलसी का श्री ‘रामचरितमानस’

भव सागर चह पार जो पावा।
राम कथा ता कहँ दृढ़ नावा॥
बिषइन्ह कहँ पुनि हरि गुन ग्रामा।
श्रवन सुखद अरु मन अभिरामा॥




भावार्थ:-जो संसार रूपी सागर का पार पाना चाहता है, उसके लिए तो श्री रामजी की कथा दृढ़ नौका के समान है। श्री हरि के गुणसमूह तो विषयी लोगों के लिए भी कानों को सुख देने वाले और मन को आनंद देने वाले हैं॥



तुलसी का ‘श्री रामचरितमानस’ हिन्दी साहित्य का सर्वोत्तम महाकाव्य है जिसकी रचना चैत्र शुक्ल नवमी 1603 वि. में हुई थी तथा जिसको तैयार करने में 2 वर्ष 7 महीने तथा 26 दिन लगे। मानस मूलत: एक साहित्यिक ग्रंथ है अत: उसे उसी निगाह से पढ़ना और मूल्यांकित करना चाहिए। मानस का आरंभ ही इससे होता है-




वर्णानामर्थसंघानाम रसानां छंदसामपि,
मंगलानां च कर्तारौ वंदे वाणी विनायकौ।।
 




भारतीय काव्यशास्त्र में काव्य के 6 प्रमुख मानदंड निर्धारित किए गए हैं- रस, ध्वनि, अलंकार, रीति, वकोकित और औचित्य। तुलसी ने इन सबका समन्वय किया है, सैद्धांतिक रूप में भी तथा प्रयोगात्मक रूप में भी। उनका काव्य इन सभी काव्य-सौन्दर्य तत्वों से समन्वित है। यह काव्य अपनी प्रबंधात्मकता, मार्मिक प्रसंग विधान, चारित्रिक महत्तता, सांस्कृतिक गरिमा एवं गुरुता, गंभीर भाव-प्रवाह, सरस घटना संघटन, आलंकारिता तथा उन्नत कलात्मकता से परिपूर्ण है।







तुलसी ने जीवन की विभिन्न परिस्थितियों में रहकर उनका साक्षात अनुभव किया था। वे ब्राह्मण थे तथा पेट की आग बुझाने के लिए द्वार-द्वार भीख मांगी थी और मठाधीश का सुख-भोग भी किया था। लोगों ने 'दगाबाज' कहकर गालियां भी दी थीं और 'महामुनि' मानकर भूपतियों तक ने पांव भी पूजे थे। वे यौवन की कामासक्ति के शिकार भी हुए थे और वैराग्य की पराकाष्ठा पर पहुंचकर आत्माराम भी हो गए थे। 






तुलसीदास की लोकप्रियता का कारण यह है कि उन्होंने अपनी कविता में अपने देखे हुए जीवन का बहुत गहरा और व्यापक चित्रण किया है। उन्होंने राम के परंपरा-प्राप्त रूप को अपने युग के अनुरूप बनाया है। उन्होंने राम की संघर्ष-कथा को अपने समकालीन समाज और अपने जीवन की संघर्ष-कथा के आलोक में देखा है। उन्होंने वाल्मीकि और भवभूति के राम को पुन: स्थापित ही नहीं किया है बल्कि अपने युग के नायक राम को चित्रित किया है।
 



नाना पुराण गिगमागम सम्मतं यद्,
रामायणे निगदितं क्वचिदन्यतोरपि।
स्वान्त: सुखाय तुलसी रघुनाथ गाथा,
भाषा निबंध यति मञ्जुलमा तनोति।।
 



'श्री रामचरितमानस' की रचना भले ही तुलसीदास ने स्वांत: सुखाय के हेतु की हो लेकिन तुलसी का वह स्वांत: सुखाय विश्व साहित्य तथा विश्व जन का ही स्वांत: सुखाय के रूप में देखा जाता है, जो उनके अंतस्करण में निरंतर निवास करने वाले प्रभु श्रीराम के अंतस्करण के साथ एकाकार हो गया है। 






तुलसीदास ऐसे संवेदनशील महाकवि हैं, जो रामचरित मानस जैसी महान कृति का उद्घाटन करने में सफल सिद्ध होते हैं। रामचरित मानस ऐसी लोकग्राह्य कृति है जिसमें समाज के लगभग हर एक वर्ग के रेखांकन की सूक्ष्मता को अत्यंत पैनी एवं गंभीर दृष्टि से देखा जा सकता है।
 





तुलसी की रामोन्मुखता मानवता ही है। वे जब राम की भक्ति करते हैं तो अंतत: इस लोक की ही भक्ति करते हैं। उनके राम स्वर्ग में विचरण करने वाले देवता नहीं हैं बल्कि समाज में रहने वाले राम हैं। तुलसी के राम आदर्श चरित्र के नायक हैं।
 





राम का मानवीय व्यवहार सबको लुभाता है, आश्चर्य में डालता है। राम आदर्श भाई, आदर्श मित्र, आदर्श पति और आदर्श दुश्मन भी हैं। तुलसी की लोक-साधना ऊपर से देखने में भले ही भक्तिपरक लगती है, पर उनके भीतर के आदर्श समाज का सपना एक आदर्श मानव का चरित्र है। वस्तुत: तुलसी के राम वस्तुत: एक हैं। वे ही निर्गुण और सगुण, निराकार और साकार, अव्यक्त और व्यक्त, अंतरयामी और बहिर्यामी, गुणातीत और गुणाश्रय हैं। निर्गुण राम ही भक्तों के प्रेमवश सगुण रूप में प्रकट होते हैं।




तुलसी ने द्वैतवादी और अद्वैतवादी मतों का समन्वय किया है। राम और जगत में तत्वत: अभेद है, किंतु प्रतीयमान व्यावहारिक भेद भी है। तुलसी ने भेदवाद और अभेदवाद दोनों का समन्वय किया है। स्वरूप की दृष्टि से जीव और र्इश्वर में अभेद है। यह र्इश्वर का अंग है अत: र्इश्वर की भांति ही सत्य, चेतन और आनंदमय है। 
 






मानस के अंतस में एक निर्णायक संघर्ष का विन्यास है, जो ऊपर के बजबजाते पानी के शोर में सुनाई नहीं देता। मानस में अंतरगुम्फित यह संघर्ष बेजोड़ है और बेजोड़ है तुलसी का रण-कौशल। यह संघर्ष है- मर्यादा और अमर्यादा के बीच, शुद्ध और अशुद्ध भावना व विचार के बीच, सहज और प्रपंची भक्ति के बीच, सरल और जटिल जीवन-दर्शन के बीच। 
 





‘मानस’ कोरे आदर्श को स्थापित करने वाला ग्रंथ नहीं है। यहां राम के साथ रावण भी है। सीता के साथ मंथरा भी है। तुलसी संपूर्ण समाज को एकसाथ चित्रित करते हैं। राम का रामत्व उनकी संघर्षशीलता में है, न कि देवत्व में। राम के संघर्ष से साधारण जनता को एक नई शक्ति मिलती है। कभी न हारने वाला मन, विपत्तियां हजार हैं, लक्ष्मण को ‘शक्ति’ लगी है, पत्नी दुश्मनों के घेरे में है, राम रोते हैं, बिलखते हैं, पर हिम्मत नहीं हारते हैं।
 





'श्री रामचरितमानस' तुलसीदासजी का सुदृढ़ कीर्ति स्तंभ है जिसके कारण वे संसार में श्रेष्ठ कवि के रूप में जाने जाते है, क्योंकि मानस का कथाशिल्प, काव्यरूप, अलंकार संयोजना, छंद नियोजना और उसका प्रयोगात्मक सौंदर्य, लोक-संस्कृति तथा जीवन-मूल्यों का मनोवैज्ञानिक पक्ष अपने श्रेष्ठ रूप में है।





 राम चरित जे सुनत अघाहीं। रस बिसेष जाना तिन्ह नाहीं॥
जीवनमुक्त महामुनि जेऊ। हरि गुन सुनहिं निरंतर तेऊ॥






भावार्थ:-श्री रामजी के चरित्र सुनते-सुनते जो तृप्त हो जाते हैं (बस कर देते हैं), उन्होंने तो उसका विशेष रस जाना ही नहीं। जो जीवन्मुक्त महामुनि हैं, वे भी भगवान् के गुण निरंतर सुनते रहते हैं॥
 





मुक्ति और भक्ति व्यक्तिगत वस्तुएं हैं। तुलसी का मुख्य प्रतिपाद्य भक्ति है, परंतु उन्होंने इस बात का ध्यान रखा है कि मनुष्य सामाजिक प्राणी है। समाज के प्रति भी व्यक्ति के कुछ कर्तव्य हैं अतएव अपनी वृत्तियों के उदात्तीकरण के साथ ही उसे समाज का भी उन्नयन करना चाहिए। तुलसी के सभी पात्र इसी प्रकार का आदर्श प्रस्तुत करते हैं। व्यक्ति और समाज, आत्मपक्ष और लोकपक्ष के समन्वय द्वारा तुलसी ने धर्म की सर्वतोमुख रक्षा का प्रयास किया है।
 




'श्री रामचरितमानस' तुलसी की उदारता, अंत:करण की विशालता एवं भारतीय चारित्रिक आदर्श की साकार प्रतिमा है। तुलसी ने राम के रूप में भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की ऐसी आदर्शमयी ओर जीवंत प्रतिमा प्रतिष्ठित की है, जो विश्वभर में अलौकिक, असाधारण, अनुपम एवं अद्भुत है, जो धर्म एवं नैतिकता की दृष्टि से सर्वोपरि है। 
श्रवनवंत अस को जग माहीं। जाहि न रघुपति चरित सोहाहीं॥
ते जड़ जीव निजात्मक घाती। जिन्हहि न रघुपति कथा सोहाती॥





भावार्थ:-जगत् में कान वाला ऐसा कौन है, जिसे श्री रघुनाथजी के चरित्र न सुहाते हों। जिन्हें श्री रघुनाथजी की कथा नहीं सुहाती, वे मूर्ख जीव तो अपनी आत्मा की हत्या करने वाले हैं॥
।।जय जय श्री राम।।

पत्नी का जीवन आसान बनाए।

पत्नी का जीवन आसान बनाएं
एक पत्नी बीस साल में, 40×365×1 kg = 365 मन आटा गूंधती है, लगभग 5 लाख रोटियां और 50 मन चावल पकाती हैं l





40 साल में 200 मन सब्जी और 100 मन दाल पकाती हैं l 40 वर्षों में 2138.2 वर्ग किलोमीटर में झाड़ू पोछा लगा चुकी होती हैं। लगभग 50 हज़ार जोड़ी कपड़े धोती है और इस्त्री करती हैं l





इन सब कामों के अतिरिक्त बच्चों की देखभाल,
मेहमानों की आवभगत, चाय नाश्ता,
किसी भी बड़े कार्यक्रम की तैयारी,
घर के किसी बीमार की तीमारदारी के साथ साथ और भी सैंकड़ों कामों का बोझ अकेली पत्नी के कंधों पर है।





कुछ तो शर्म कीजिए, कुछ लिहाज़ कीजिए,
वो भी इंसान है, उसकी भी ज़िंदगी है,
वो भी आराम और सुकून चाहती है,
उसका भी ख्याल रखना मर्द की ज़िम्मेदारी है l
ज़रा ग़ौर कीजिए,,,, अगर उपरोक्त सभी काम दो पत्नियां मिलकर करें तो...या फ़िर... तीन-चार पत्नियां मिलकर करें तो...उनकी भी ज़िंदगी कितनी आसान होगी ?






मेरा काम आप में चेतना जागृत कर आपको जागरूक करना है...
बाक़ी आपकी मर्ज़ी।
  

बुधवार, 8 मार्च 2023

प्यार ने दिया जीवन का लक्ष्य

प्यार ने दिया जीवन का लक्ष्य

मैं जब 7वीं क्लास में पढ़ता था तब मुझे प्यार हुआ। मेरी क्लास में एक बहुत ही खूबसूरत लड़की पड़ती थी। उसे देखकर ही मुझे अपनी जिंदगी का असली लक्ष्य मिला। उस वक्त में पढ़ाई में काफी कमजोर था और वह अच्छे नंबर लाती थी। मैं उसे इंप्रेस करना चाहता था। उसे इंप्रेस करने का मुझे एक आइडिया आया। मैंने तय किया कि मैं भी अच्छे नंबर लेकर आऊंगा। उस दिन से मैं पूरे जी-जान से पढ़ाई मे जुट गया और अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने लगा।






मैं अच्छे नंबरों से पास हुआ और फर्स्ट आया। मेरे साथी और टीचर सभी मेरी प्रोग्रेस से हैरान और खुश थे। अगले सेशन में मुझे क्लास मॉनिटर बनाया गया। मैं अपने स्कूल में फेमस हो गया। एक दिन उस लड़की ने मेरी कॉपी मांगी और मेरी लिखाई देखकर काफी इंप्रेस हो गई। उस दिन पहली बार हमारी बात हुई। अगले दिन वह स्कूल टाइम से 30 मिनट पहले आ गई और मुझसे काफी बातचीत की। उस दिन से हम दोनों के बीच दोस्ती हो गई।






कई साल बाद भी मैं उसे प्रोपोज नहीं कर पाया। जब मुझे पता चला कि वह काफी अमीर परिवार से है और काफी अच्छी फैमिली से है तो मैंने उसे अभी प्रोपज़ न करने का फैसला किया। मैं चाहता था कि मैं पहले उसके परिवार की हैसियत के बराबार बन जाऊं उसके बाद उसे अपने दिल की बात कहूं। इसलिए मैं गांव छोड़कर लखनऊ चला आया और एनडीए की तैयारी में जुट गया। अब मेरी जिंदगी का लक्ष्य है कि मैं यह परीक्षा पास कर लूं और फिर अपने प्यार का हासिल करूं। उसने मुझे मेरी जिंदगी का लक्ष्य दे दिया।

शनिवार, 4 मार्च 2023

मौलिकता प्रभु की दया की तरह अनंत आनंद दायिनी है

मौलिकता देवत्व है जिसे कृत्रिम संसार कभी परास्त नहीं कर सकता। कई बार कृत्रिमता की चकाचौंध मनुष्य को मौलिकता के मार्ग से भटकाकर सत्य से दूर कर देती है।जो हार को हार मान लेता है,वह उपलब्धियों के पायदान से सर्वथा के लिए नीचे गिर जाता है,लेकिन। जो हार को हार न मानकर एक चुनौती मानता है,वह अनिवार्यत: लक्ष्य तक पहुंचने की क्षमता रखता है।हार जिसे हरा दे,वह तो कायर है,जो उस हार से शिक्षा ले, उसे अपने पौरुष से परास्त कर दे,वह वास्तव में विजयी है। कर्मवीर सदैव आशावादी होता है। असफलता कोवह हार नहीं मानता है, बल्कि ईश्वर की ओर से आगे दिए जाने वाले दुर्लभ अवसर का पर्याय मानता है।



कृत्रिमता मनुष्य की मोम की बनी मूर्ति की सदृश है और मौलिकता देहधारी चेतनायुक्त मनुष्य की तरह । कृत्रिमता का संबंध संसार से है,जबकि मौलिकता का ईश्वर से  कृत्रिमता बांस की तरह खोखली एवं मौलिकता प्रभु की दया की तरह अनंत आनंद दायिनी है। इस संसार का सबकुछ कृत्रिम है,चाहे वह सुख हो ,संबंध हो या उपलब्धियां ईश्वर की हर रचना मौलिक है। वहीं मानव निर्मित सबकुछ ही काल की यात्रा के साथ क्षरणशील हैं। मानव का हर स्वार्थ केंद्रित कर्म पश्चाताप एवं दुख के साथ समाप्त होने के लिए बाध्य होता है,जबकि निष्काम भाव से किया गया कार्य समय आने पर अपने प्रभुत्व का परिचय देता। है।



मौलिकता देवत्व है जिसे कृत्रिम संसार कभी परास्त नहीं कर सकता । संस्कारों की जिस पृष्ठभूमि से जो आता है,वह वैसा ही सोचने एवं करने को बाध्य होता है। विषाक्त ह्रदयी व्यक्ति में चिंतन एवं कर्म की पवित्रता की अपेक्षा नहीं की जा सकती। संस्कार ही व्यक्ति के कर्म एवं चिंतन की दिशा तय करते है। इसके आधार पर ही उसके भावी जीवन का ग्राफ बनता चला जाता है।। सक्षम। पद पर आसीन होने पर भी कई लोग निहित स्वार्थों के चलते सत्य का साथ देने में उकताते हैं

मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

सामाजिक भवन अब उपयोग में नहीं लाए जाते है

सामाजिक भवन अब उपयोग में नहीं लाए जाते है

शादी समारोह हेतु यह सब बेकार हो चुके हैं

कुछ समय पहले तक शहर के अंदर मैरिज हॉल मैं शादियां होने की परंपरा चली परंतु वह दौर भी अब समाप्ति की ओर है!

अब शहर से दूर महंगे रिसोर्ट में शादीया होने लगी है!

शादी के 2 दिन पूर्व से ही ये रिसोर्ट बुक करा लिया जाते हैं और शादी वाला परिवार वहां शिफ्ट हो जाता है

आगंतुक और मेहमान सीधे वही आते हैं और वहीं से विदा हो जाते हैं।

जिसके पास चार पहिया वाहन है वही जा पाएगा,

दोपहिया वाहन वाले नहीं जा पाएंगे 

बुलाने वाला भी यही स्टेटस चाहता है


और वह निमंत्रण भी उसी श्रेणी के अनुसार देता है 

दो तीन तरह की श्रेणियां आजकल रखी जाने लगी है

किसको सिर्फ लेडीस संगीत में बुलाना है !

किसको सिर्फ रिसेप्शन में बुलाना है !

किसको कॉकटेल पार्टी में बुलाना है !

और किस वीआईपी परिवार को इन सभी कार्यक्रमों में बुलाना है!!

इस आमंत्रण में अपनापन की भावना खत्म हो चुकी है!

सिर्फ मतलब के व्यक्तियों को या परिवारों को आमंत्रित किया जाता है!!


महिला संगीत में पूरे परिवार को नाच गाना सिखाने के लिए महंगे कोरियोग्राफर 10-15 दिन ट्रेनिंग देते हैं!

मेहंदी लगाने के लिए आर्टिस्ट बुलाए जाने लगे हैं

मेहंदी में सभी को हरी ड्रेस पहनना अनिवार्य है जो नहीं पहनता है उसे हीन भावना से देखा जाता है लोअर केटेगरी का मानते हैं


फिर हल्दी की रस्म आती है 

इसमें भी सभी को पीला कुर्ता पजामा पहनना अति आवश्यक है इसमें भी वही समस्या है जो नहीं पहनता है उसकी इज्जत कम होती है


इसके बाद वर निकासी होती है 

इसमें अक्सर देखा जाता है जो पंडित को दक्षिणा देने में 1 घंटे डिस्कशन करते हैं 

वह बारात प्रोसेशन में 5 से 10 हजार नाच गाने पर उड़ा देते हैं 

एक नई परंपरा भी है बैंड वाले के पास जो गाड़ी रहती है उसमें सोमरस रखा जाता है बाराती बारी-बारी से उसके पास जाते हैं और अपना काम करके आते जाते हैं


इसके बाद रिसेप्शन स्टार्ट होता है 

स्टेज पर वरमाला होती है पहले लड़की और लड़के वाले मिलकर हंसी मजाक करके वरमाला करवाते थे,,,,,, आजकल स्टेज पर कंडे के धुंए की धूनी छोड़ देते है 

 दूल्हा दुल्हन को अकेले छोड़ दिया जाता है 

बाकी सब को दूर भगा दिया जाता है 

और फिल्मी स्टाइल में स्लो मोशन में वह एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं 

साथ ही नकली आतिशबाजी भी होती है 


स्टेज के पास एक स्क्रीन लगा रहता है 

उसमें प्रीवेडिंग सूट की वीडियो चलती रहती है 

जिसमें यह बताया जाता है की शादी से पहले ही लड़की लड़के से मिल चुकी है और कितने अंग प्रदर्शन वाले कपड़े पहन कर 

कहीं चट्टान पर 

कहीं बगीचे में 

कहीं कुए पर 

कहीं श्मशान में कहीं नकली फूलों के बीच 


प्रत्येक परिवार अलग-अलग कमरे में ठहरते हैं 

जिसके कारण दूरदराज से आए बरसों बाद रिश्तेदारों से मिलने की उत्सुकता कहीं खत्म सी हो गई है!!

क्योंकि सब अमीर हो गए हैं पैसे वाले हो गए हैं!

मेल मिलाप और आपसी स्नेह खत्म हो चुका है!

रस्म अदायगी पर मोबाइलो से बुलाये जाने पर कमरों से बाहर निकलते हैं !

सब अपने को एक दूसरे से रईस समझते हैं!

और यही अमीरीयत का दंभ उनके व्यवहार से भी झलकता है !

कहने को तो रिश्तेदार की शादी में आए हुए होते हैं

परंतु अहंकार उनको यहां भी नहीं छोड़ता ! वे अपना अधिकांश समय करीबियों से मिलने के बजाय अपने अपने कमरो में ही गुजार देते हैं!! हमारी संस्कृति को दूषित करने का बीड़ा ऐसे ही अति संपन्न वर्ग ने अपने कंधों पर उठाए रखा है


मेरा अपने मध्यमवर्गीय समाज बंधुओं से अनुरोध है 

आपका पैसा है , आपने कमाया है,

आपके घर खुशी का अवसर है खुशियां मनाएं,

पर किसी दूसरे की देखा देखी नही! कर्ज लेकर अपने और परिवार के मान सम्मान को खत्म मत करिएगा! जितनी आप में क्षमता है उसी के अनुसार खर्चा करिएगा 4 - 5 घंटे के रिसेप्शन में लोगों की जीवन भर की पूंजी लग जाती है !


दिखावे की इस सामाजिक बीमारी को अभिजात्य वर्ग तक ही सीमित रहने दीजिए! 

अपना दांपत्य जीवन सर उठा के, स्वाभिमान के साथ शुरू करिए और खुद को अपने परिवार और अपने समाज के लिए सार्थक बनाइए

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023

दिखावे की इस सामाजिक बीमारी को अभिजात्य वर्ग तक ही सीमित रहने दीजिए!

 *रिसोर्ट मे शादियां* 

 *नई सामाजिक बीमारी* 


सामाजिक भवन अब उपयोग में नहीं लाए जाते हे,,,,

शादी समारोह हेतु यह सब बेकार हो चुके हैं

कुछ समय पहले तक शहर के अंदर मैरिज हॉल मैं शादियां होने की परंपरा चली परंतु वह दौर भी अब समाप्ति की ओर है!

अब शहर से दूर महंगे रिसोर्ट में शादीया होने लगी है!

शादी के 2 दिन पूर्व से ही ये रिसोर्ट बुक करा लिया जाते हैं और शादी वाला परिवार वहां शिफ्ट हो जाता है

आगंतुक और मेहमान सीधे वही आते हैं और वहीं से विदा हो जाते हैं।

जिसके पास चार पहिया वाहन है वही जा पाएगा,

दोपहिया वाहन वाले नहीं जा पाएंगे 

बुलाने वाला भी यही स्टेटस चाहता है


और वह निमंत्रण भी उसी श्रेणी के अनुसार देता है 

दो तीन तरह की श्रेणियां आजकल रखी जाने लगी है

किसको सिर्फ लेडीस संगीत में बुलाना है !

किसको सिर्फ रिसेप्शन में बुलाना है !

किसको कॉकटेल पार्टी में बुलाना है !

और किस वीआईपी परिवार को इन सभी कार्यक्रमों में बुलाना है!!

इस आमंत्रण में अपनापन की भावना खत्म हो चुकी है!

सिर्फ मतलब के व्यक्तियों को या परिवारों को आमंत्रित किया जाता है!!


महिला संगीत में पूरे परिवार को नाच गाना सिखाने के लिए महंगे कोरियोग्राफर 10-15 दिन ट्रेनिंग देते हैं!

मेहंदी लगाने के लिए आर्टिस्ट बुलाए जाने लगे हैं

मेहंदी में सभी को हरी ड्रेस पहनना अनिवार्य है जो नहीं पहनता है उसे हीन भावना से देखा जाता है लोअर केटेगरी का मानते हैं


फिर हल्दी की रस्म आती है 

इसमें भी सभी को पीला कुर्ता पजामा पहनना अति आवश्यक है इसमें भी वही समस्या है जो नहीं पहनता है उसकी इज्जत कम होती है


इसके बाद वर निकासी होती है 

इसमें अक्सर देखा जाता है जो पंडित को दक्षिणा देने में 1 घंटे डिस्कशन करते हैं 

वह बारात प्रोसेशन में 5 से 10 हजार नाच गाने पर उड़ा देते हैं 

एक नई परंपरा भी है बैंड वाले के पास जो गाड़ी रहती है उसमें सोमरस रखा जाता है बाराती बारी-बारी से उसके पास जाते हैं और अपना काम करके आते जाते हैं


इसके बाद रिसेप्शन स्टार्ट होता है 

स्टेज पर वरमाला होती है पहले लड़की और लड़के वाले मिलकर हंसी मजाक करके वरमाला करवाते थे,,,,,, आजकल स्टेज पर कंडे के धुंए की धूनी छोड़ देते है 

 दूल्हा दुल्हन को अकेले छोड़ दिया जाता है 

बाकी सब को दूर भगा दिया जाता है 

और फिल्मी स्टाइल में स्लो मोशन में वह एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं 

साथ ही नकली आतिशबाजी भी होती है 


स्टेज के पास एक स्क्रीन लगा रहता है 

उसमें प्रीवेडिंग सूट की वीडियो चलती रहती है 

जिसमें यह बताया जाता है की शादी से पहले ही लड़की लड़के से मिल चुकी है और कितने अंग प्रदर्शन वाले कपड़े पहन कर 

कहीं चट्टान पर 

कहीं बगीचे में 

कहीं कुए पर 

कहीं श्मशान में कहीं नकली फूलों के बीच 


प्रत्येक परिवार अलग-अलग कमरे में ठहरते हैं 

जिसके कारण दूरदराज से आए बरसों बाद रिश्तेदारों से मिलने की उत्सुकता कहीं खत्म सी हो गई है!!

क्योंकि सब अमीर हो गए हैं पैसे वाले हो गए हैं!

मेल मिलाप और आपसी स्नेह खत्म हो चुका है!

रस्म अदायगी पर मोबाइलो से बुलाये जाने पर कमरों से बाहर निकलते हैं !

सब अपने को एक दूसरे से रईस समझते हैं!

और यही अमीरीयत का दंभ उनके व्यवहार से भी झलकता है !

कहने को तो रिश्तेदार की शादी में आए हुए होते हैं

परंतु अहंकार उनको यहां भी नहीं छोड़ता ! वे अपना अधिकांश समय करीबियों से मिलने के बजाय अपने अपने कमरो में ही गुजार देते हैं!! हमारी संस्कृति को दूषित करने का बीड़ा ऐसे ही अति संपन्न वर्ग ने अपने कंधों पर उठाए रखा है


मेरा अपने मध्यमवर्गीय समाज बंधुओं से अनुरोध है 

आपका पैसा है , आपने कमाया है,

आपके घर खुशी का अवसर है खुशियां मनाएं,

पर किसी दूसरे की देखा देखी नही! कर्ज लेकर अपने और परिवार के मान सम्मान को खत्म मत करिएगा! जितनी आप में क्षमता है उसी के अनुसार खर्चा करिएगा 4 - 5 घंटे के रिसेप्शन में लोगों की जीवन भर की पूंजी लग जाती है !


दिखावे की इस सामाजिक बीमारी को अभिजात्य वर्ग तक ही सीमित रहने दीजिए! 

अपना दांपत्य जीवन सर उठा के, स्वाभिमान के साथ शुरू करिए और खुद को अपने परिवार और अपने समाज के लिए सार्थक बनाइए !   


मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

सूर्य वैसे तो सारे संसार को प्रकाश और ताप देता है

अहंकार ही अज्ञान है सूर्य वैसे तो सारे संसार को प्रकाश और ताप देता है ,पर यदि मेघ से आच्छन्न हो जाए तो ऐसा नहीं कर पाता । इसी भांति जब तक हृदय अहंकार के आवरण से आच्छादित रहता है , तब तक उसमें भगवान प्रकाशित नहीं हो पाते। यदि श्रीगुरु की कृपा से अहं बुद्धि दूर हो जाए तो फिर। ईश्वर के पूर्ण दर्शन हो जाते है।। जैसे, सिर्फ ढाई हाथ की दूरी पर ही साक्षात पूर्णब्रह्म श्रीरामचंद्र जी है, किन्तु बीच में सीता रूपिणी माया का आवरण होने के कारण लक्ष्मण जी रूपी जीव को ईश्वर राम के दर्शन नहीं होते। 


जीव का अहंकार ही माया है। यही अहंकार सब आवरण का मूल है । मैं के मरने पर ही सारा जंजाल दूर होगा। अगर किसी को ईश्वर की कृपा से 'मैं कर्ता नहीं हूं ' यह ज्ञान हो जाए ,तब तो उसे किसी बात का भय नहीं । अगर मैं अपने को इस अंगोछे की ओट में कर लूं तो तुम मुझे नहीं देख सकते ,पर मैं तुम्हारे बिल्कुल नजदीक ही हूं। इसी भांति और सभी चिजों की अपेक्षा ईश्वर ही तुम्हारे सबसे ज्यादा निकट है, किंतु अहं रूपी आवरण के कारण तुम उनके दर्शन नहीं कर सकते । जब तक अहंकार रहता है, तब तक न ज्ञान होता है , न। मुक्ति मिलती है। 


वस्तुतः बरसात का पानी ऊंची जमीन पर नहीं ठहर पाता है, बहकर नीची जगह में जमता है। वैसे ही ईश्वर की कृपा भी नम्र व्यक्तियों के ही हृदय में ठहरती है, अहंकार अभिमानपूर्ण हृदय में नहीं। जब तक अहंकार पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाता तब तक मनुष्य की मुक्ति नहीं। मनुष्य में मैं निकल जाकर उसकी जगह तुम आ जाना चाहिए, परंतु आध्यात्मिक जागरण हुए बिना यह संभव नहीं।ं

स्त्री को बिंदी से इतनी मुहब्बत क्यों हुई

एक स्त्री जब श्रृंगार करती है तब वह सबसे कम समय परन्तु सर्वाधिक एकाग्रता अपनी बिंदी लगाते वक्त रखती है। वह आइने में एक नजर में जान जाती है कि भौहों के बीच कहां बिंदी जचेगी। परन्तु रात में वो स्त्री उसी बिंदी को आइने पर चिपका देती है, या फिर बेड के किसी कोने पर। अगर नहीं चिपका पाती है तो वही बिंदी तकिए पर लग जाती है, और वहां से बच गई तो उसे आप बाथरूम के फर्श पर अपनी पकड़ खोते हुए बहते हुए पा सकते है। है तो आखिर एक बिंदी ही ना, जो हर सुबह नई होकर परिचित माथे पर लग जाती है, फिर भी एक स्त्री का बिंदी से मोह भंग नहीं होता। यह कोई बिंदी दर्शन नहीं है। यह कुछ और ही है.. सोचिए स्त्री को बिंदी से इतनी मुहब्बत क्यों हुई, वो भी उस बिंदी से जो हर सुबह बदल दी जाएगी। असल में वो मुहब्बत है उसके प्रियतम के प्रति, अपने मान के प्रति, अपने सम्मान के प्रति.. बिंदी तो सिर्फ एक बहाना है क्योंकि भारतीय स्त्रियां खुल कर प्यार जता नहीं पाती, परन्तु वो बताना चाहती है कि हर रोज बदलने वाली बिंदी पर मेरा इतना ध्यान है तो फिर प्रियतम तुम तो मेरे अर्धांग हो..

सोमवार, 20 फ़रवरी 2023

ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर सब समान थे


ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर सब समान थे पर अलग अलग परिस्थितियों में जीवन और अस्तित्व के लिए संघर्ष (Struggle for Existence)  से परिवर्तन और विविधता आती गयी!  उनके थ्योरी आफ इवोल्यूशन के *प्राकृतिक वरण(Natural Selection), जीवन के लिए संघर्ष (Struggle for existence)* और *सर्वोत्तम की उत्तर जीविता (Survival of the fittest)* का सिद्धांत हर क्षेत्र में प्रासंगिक है! विपरीत स्थिति अथवा कठिन समय में अधिसंख्य तो संघर्ष या लड़ाई कठिन मानकर प्रयास ही करना छोड़ देते हैं और हार मान लेते हैं, कुछ संघर्ष के पथ में कुछ दूरी तक आगे बढ़ते हैं किन्तु स्थिति विकट होने पर घुटने टेक देते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो इस संघर्ष में अंतिम तक हार नहीं मानते और मैदान छोड़ने वाले, आधे अधूरे संघर्ष करने वाले के हिस्से के वैभव का भी भोग और विरासत अर्जित करते हैं! एक ही परिस्थिति में कोई बिखर जाता है और कोई निखर जाता है! साधारण अर्थों में कहें तो *एक ही परिस्थिति कमजोर मेधा के लिए "समस्या", सामान्य के लिए "संघर्ष" तथा शक्तिशाली के लिए "अवसर" है!*

यह सिद्धांत हर क्षेत्र में लागू रहता है! संस्थानों, साम्राज्य, पारिवारिक और व्यक्तिगत विकास पर भी यह सिद्धांत ही लागू है! प्रारंभ में सब समान होते हैं! समय के साथ अनुकूलन, संघर्ष और बाधाओं में भी आगे निकलने की क्षमता के कारण ही विविधता है! यही सत्य है कि *संकल्प, संघर्ष करने की क्षमता, धैर्य और विश्वास ये चारो शून्य से शिखर* पर ले जाते हैं!

हमारी संस्था LIC भी अपने स्थापना से अब तक तमाम चुनौतियों, अवरोधों से जुझती हुई आज केवल देश ही नहीं विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित है! 42 लाख करोड़ से उपर की संपत्ति को सहेजते हुए इस वर्ष की   *Fortune 500 की सूची के शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल एकमात्र भारतीय संस्थान है!* जनता के थाती को मजबूती से संरक्षित करते हुए जन सेवा व राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र जैसे बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, संचार, सफाई, गृहनिर्माण, रेलवे आदि आदि... में योगदान करते हुए खुली प्रतिस्पर्धा के 23 वर्षों बाद भी जिसमें देश ही नहीं समूचे विश्व की आर्थिक महाशक्तियां हैं, में अग्रणी ही नहीं 74% से अधिक मार्केट शेयर वाली एक मात्र सरकारी संस्थान है!   यद्यपि LIC बैंक नहीं है तथापि अपने पालिसी धारकों को *व्यक्तिगत ऋण देने वाली सबसे बड़ी संस्था है! LIC के पास इतनी रिजर्व पूंजी( Solvency Margin)*  है कि अपने सभी दावों का एक साथ भुगतान कर सकती है! *जो गारंटी भारतीय करेंसी या नोट को है वही गारंटी सेक्सन 37 के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम की प्रत्येक पालिसी पर भारत सरकार की है!* 

राष्ट्र निर्माण के साथ पालिसी धारकों को बेहतर रिटर्न ही हमारे निवेश के मुख्य मानबिन्दु हैं! हमारे निवेश बीमा अधिनियम 1938 के धारा 27 ए से नियंत्रित हैं! पूंजी का 80% हिस्सा सरकारी सिक्योरिटी में तथा 20% राशि इक्विटी में निवेशित है! अडानी सहित देश के लगभग *सभी प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों जैसे  टाटा, बिड़ला, अंबानी,सभी बैंक जैसे SBI, PNB, UBI, HDFC, ICICI, AXIS, IDBI जैसे सैकड़ों कंपनियों में LIC  ने निवेश किया है!* अडानी में LIC ने अपने AUM (Asset Under Management) का 1% से भी कम (0.97%) ही निवेश किया है तथा आज भी केवल अडानी के शेयर में ही लगभग 27000 करोड़ के लाभ में है! तृतीय तिमाही का अभी 10 फरवरी को परिणाम आया है जिसमें LIC के शुद्ध लाभ में कई गुना की वृद्धि हुई है! 

फरवरी के द्वितीय पक्ष की शुरुआत हो चुकी है अब हमें अपनी पूरी शक्ति से मैदान में उतरना है तथा अपने प्रति चल रहे भ्रामक प्रचार की सच्चाई अपने 18000 से अधिक अभिकर्ताओं के माध्यम से सभी पालिसी धारकों तथा जन जन तक पहुंचाना है! झूठ की जड़े उथली होती हैं जल्दी ही हम इसे उखाड़ फेकेंगे और LIC  की Anti fragile छवि को पुनः प्रमाणित कर देंगे! 
पूरे फरवरी माह को *बीमा महोत्सव या बीमा मेले का माह* बनाना है जिसमें हमारे समस्त अभिकर्ताओं की भागीदारी हो सबका योगदान हो! सभी के लिए *चलो नैनीताल* प्रतियोगिता है जिसमें कुछ विजयी भी हो चुके हैं!आपके लिए *बीमा महोत्सव - II* भी आज से प्रारंभ हो गया है! इसमें पूरी शक्ति से संघर्ष कर अपना अस्तित्व प्रमाणित कर दें!

रातें केवल आभासी हैं,
             दिन का आगे हुंकार है!
अवरोधों से नहीं डिगे तो,
                  पीछे सब संसार है!

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

Insurance Agent को बुलाकर उचित बीमा लीजिए।

दोस्तों commission मिलता है, इसलिये Insurance Agent आपकें पीछे लगते हैं ... आपकी यह धारणा बिलकुल गलत है।

1. आप जानते हैं,अगर आप कपडे़ खरीदते हैं, तो उसके मालिक को काफी Commission मिलता है, तो क्या आप कपडे़ खरीदना छोड देते हैं?

2. अगर आप 50 लाख का घर खरीदते हैं, तो उस बिल्डर को 2.5 लाख मिलते हैं, तो क्या आप घर खरीदना छोड देते हैं?

3.ड्राइविंग लाइसेन्स निकालने के लिये 200 -300 रुपये लगते है, फिर भी आप उसके लिए RTO Agent को आप 2000 रुपये देते हैं। 

4. मरने के बाद सब कुछ यहीं छोड़ जाना है, सिर्फ ये बताने के लिये भी अनेक ज्योतिषी 10000, 20000 रुपये दान दक्षिणा ले लेते हैं।

Insurance Agent  पैसों के लिये आपकें पीछे नही लगता बल्कि.....

1. आपके पीछे आपके बीबी  बच्चो को किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत न आये, इसलिये Insurance Agent आपके पीछे लगता है।

2. बुढ़ापे मे जब पास का जमा पैसा  खत्म होने लगे और बच्चे भी न संभाले, उस वक्त भी आप सर उठा कर जी सकें इसलिये Insurance Agent आपकें पीछे लगता है।

3. आपके बच्चो के पढाई , लिखाई और शादी- ब्याह के लिये किसी बैंक या फिर किसी रिश्तेदार के दरवाजे पे खडा़ न रहना पडे़, इसलिये Insurance Agent आपकें पीछे लगता है।

4. और सबसे महत्वपूर्ण, आज की इस महंगाई के जमाने में, एक विधवा औरत को लाचारी से बचाने के लिये Insurance Agent आपके पीछे लगता है। 

वैसे भी दुनिया की रीति है कि अच्छी चीजें इन्सान को घर- घर जाकर बेचनी पडती हैं और व्यर्थ के लिए हम लाइन लगाते हैं। जैसे कि दूध वाले को घर- घर जाकर दूध बेचना पड़ता है परंतु शराब के लिए हम लाइन में लगते हैं। 

   इन्सान की मृत्यू के बाद आज वित्तीय सहायता करने के लिए सगे -संबंधी तक सामने  नही आते, लेकिन उस वक्त ये Insurance Co. अपने Agent के जरिये आपकी सहायता करने के लिए भगवान की तरह दौडी़ -दौड़ी आती है और इसलिये वो Agent दिन भर घर-घर भटकता रहता है और आपके पीछे पडा़ रहता है।
 विकसित देशों में Insurance सरकार की तरफ से ही अनिवार्य है, लेकिन अपने यहां ये लोगों के घर -घर जाकर समझाना पड़ता है । 
विचार कीजिए और आज ही अपने Insurance Agent को बुलाकर उचित बीमा लीजिए।
आपका भाई/सलाहकार या LIC अभिकर्ता आप जो भी समझें 

नाम    ......... 
लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर

Insurance Agent आपकें पीछे लगते हैं ... आपकी यह धारणा बिलकुल गलत है।

दोस्तों commission मिलता है, इसलिये Insurance Agent आपकें पीछे लगते हैं ... आपकी यह धारणा बिलकुल गलत है।

1. आप जानते हैं,अगर आप कपडे़ खरीदते हैं, तो उसके मालिक को काफी Commission मिलता है, तो क्या आप कपडे़ खरीदना छोड देते हैं?

2. अगर आप 50 लाख का घर खरीदते हैं, तो उस बिल्डर को 2.5 लाख मिलते हैं, तो क्या आप घर खरीदना छोड देते हैं?

3.ड्राइविंग लाइसेन्स निकालने के लिये 200 -300 रुपये लगते है, फिर भी आप उसके लिए RTO Agent को आप 2000 रुपये देते हैं। 

4. मरने के बाद सब कुछ यहीं छोड़ जाना है, सिर्फ ये बताने के लिये भी अनेक ज्योतिषी 10000, 20000 रुपये दान दक्षिणा ले लेते हैं।

Insurance Agent  पैसों के लिये आपकें पीछे नही लगता बल्कि.....

1. आपके पीछे आपके बीबी  बच्चो को किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत न आये, इसलिये Insurance Agent आपके पीछे लगता है।

2. बुढ़ापे मे जब पास का जमा पैसा  खत्म होने लगे और बच्चे भी न संभाले, उस वक्त भी आप सर उठा कर जी सकें इसलिये Insurance Agent आपकें पीछे लगता है।

3. आपके बच्चो के पढाई , लिखाई और शादी- ब्याह के लिये किसी बैंक या फिर किसी रिश्तेदार के दरवाजे पे खडा़ न रहना पडे़, इसलिये Insurance Agent आपकें पीछे लगता है।

4. और सबसे महत्वपूर्ण, आज की इस महंगाई के जमाने में, एक विधवा औरत को लाचारी से बचाने के लिये Insurance Agent आपके पीछे लगता है। 

वैसे भी दुनिया की रीति है कि अच्छी चीजें इन्सान को घर- घर जाकर बेचनी पडती हैं और व्यर्थ के लिए हम लाइन लगाते हैं। जैसे कि दूध वाले को घर- घर जाकर दूध बेचना पड़ता है परंतु शराब के लिए हम लाइन में लगते हैं। 

   इन्सान की मृत्यू के बाद आज वित्तीय सहायता करने के लिए सगे -संबंधी तक सामने  नही आते, लेकिन उस वक्त ये Insurance Co. अपने Agent के जरिये आपकी सहायता करने के लिए भगवान की तरह दौडी़ -दौड़ी आती है और इसलिये वो Agent दिन भर घर-घर भटकता रहता है और आपके पीछे पडा़ रहता है।
 विकसित देशों में Insurance सरकार की तरफ से ही अनिवार्य है, लेकिन अपने यहां ये लोगों के घर -घर जाकर समझाना पड़ता है । 
विचार कीजिए और आज ही अपने Insurance Agent को बुलाकर उचित बीमा लीजिए।
आपका भाई/सलाहकार या LIC अभिकर्ता आप जो भी समझें 

नाम    ......... 
लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर

रविवार, 5 फ़रवरी 2023

कला से विहीन व्यक्ति पशु के समान है

 रामचरितमानस की रचना उस वक्त हुई थी जब देश में गैर मुल्कों के शासक काबिज थे। उस दौर में सनातन संस्कृति के उपासकों में भी वैमनस्य था। ऐसी स्थिति में गोस्वामी तुलसीदास ने धार्मिक तथा सांस्कृतिक एकता के लिए रामचरितमानस के जरिये। देश में सामंजस्य का माहौल बनाया।



इसकी चौपाई 'ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी ' के मूल भाव को जो समझेगा उसका जीवन आह्वादित हो जाएगा। इसमें ढोल का अर्थ मनुष्य को अपने शरीर से लेना चाहिए, जो ऊपर से ढोल की तरह चर्मयुक्त है और अंदर हवा भरी है। इस ढोल रूपी शरीर पर नजर रखने का आशय आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है,जो प्रगति में बाधक होता है। ' गंवार ' शब्द में 'ग' अक्षर का आशय इंद्रियों से लिया जाए और 'वार' शब्द को पंक्तियों से तो इससे इंद्रियों का समूह अर्थ परिलक्षित होता। है।इंद्रियां नकारात्मक सुख चाहती हैं। इन पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह 'शूद्र' शब्द पर गौर करना चाहिए । शूद्र 'शुच्' धातु से बना है, जिसका अर्थ शोक करना होता है। 'द्र' का अर्थ नष्ट करना है ।अर्थात दैहिक ,दैविक और भौतिक शूलों को दूर करने के साथ शोक -रहित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए । रहा पशु शब्द तो मनुष्य पशुओं के सर्वाधिक निकट का प्राणी है। कहा भी गया है कि साहित्य, संगीत ,कला से विहीन व्यक्ति पशु के समान है। इसी तरह। 'नारी' शब्द का आशय शरीर की नस-नाडि़यों से समझना चाहिए। ब्रह्मामुहूर्त में जागने का आशय ही आलस्य को दूर करना है।





इसलिए रामचरितमानस की इस चौपाई की गहराई में जाने की जरूरत है। शिव कीजटा से निकली गंगा और तुलसीदास के मानस से निकली रामचरितमानस रूपी गंगा को समुद्र मानकर जीवन जीने पर हर प्रकार के नकारात्मक रावण के वध के लिए सेतु बनता जाएगा।

गोस्वामी तुलसीदास ने धार्मिक तथा सांस्कृतिक एकता के लिए रामचरितमानस के जरिये।( जय श्री राम)

रामचरितमानस। की रचना उस वक्त हुई थी जब देश में गैर मुल्कों के शासक काबिज थे। उस दौर में सनातन संस्कृति के उपासकों में भी वैमनस्य था। ऐसी स्थिति में गोस्वामी तुलसीदास ने धार्मिक तथा सांस्कृतिक एकता के लिए रामचरितमानस के जरिये। देश में सामंजस्य का माहौल बनाया।



इसकी चौपाई 'ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी ' के मूल भाव को जो समझेगा उसका जीवन आह्वादित हो जाएगा। इसमें ढोल का अर्थ मनुष्य को अपने शरीर से लेना चाहिए, जो ऊपर से ढोल की तरह चर्मयुक्त है और अंदर हवा भरी है। इस ढोल रूपी शरीर पर नजर रखने का आशय आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है,जो प्रगति में बाधक होता है। ' गंवार ' शब्द में 'ग' अक्षर का आशय इंद्रियों से लिया जाए और 'वार' शब्द को पंक्तियों से तो इससे इंद्रियों का समूह अर्थ परिलक्षित होता। है।





इंद्रियां नकारात्मक सुख चाहती हैं। इन पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह 'शूद्र' शब्द पर गौर करना चाहिए । शूद्र 'शुच्' धातु से बना है, जिसका अर्थ शोक करना होता है। 'द्र' का अर्थ नष्ट करना है ।अर्थात दैहिक ,दैविक और भौतिक शूलों को दूर करने के साथ शोक -रहित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए । रहा पशु शब्द तो मनुष्य पशुओं के सर्वाधिक निकट का प्राणी है। कहा भी गया है कि साहित्य, संगीत ,कला से विहीन व्यक्ति पशु के समान है। इसी तरह। 'नारी' शब्द का आशय शरीर की नस-नाडि़यों से समझना चाहिए। ब्रह्मामुहूर्त में जागने का आशय ही आलस्य को दूर करना है।





इसलिए रामचरितमानस की इस चौपाई की गहराई में जाने की जरूरत है। शिव कीजटा से निकली गंगा और तुलसीदास के मानस से निकली रामचरितमानस रूपी गंगा को समुद्र मानकर जीवन जीने पर हर प्रकार के नकारात्मक रावण के वध के लिए सेतु बनता जाएगा।



                       जय श्री राम

रामचरितमानस की इस चौपाई की गहराई में जाने की जरूरत है।


रामचरितमानस। की रचना उस वक्त हुई थी जब देश में गैर मुल्कों के शासक काबिज थे। उस दौर में सनातन संस्कृति के उपासकों में भी वैमनस्य था। ऐसी स्थिति में गोस्वामी तुलसीदास ने धार्मिक तथा सांस्कृतिक एकता के लिए रामचरितमानस के जरिये। देश में सामंजस्य का माहौल बनाया।



इसकी चौपाई 'ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी ' के मूल भाव को जो समझेगा उसका जीवन आह्वादित हो जाएगा। इसमें ढोल का अर्थ मनुष्य को अपने शरीर से लेना चाहिए, जो ऊपर से ढोल की तरह चर्मयुक्त है और अंदर हवा भरी है। इस ढोल रूपी शरीर पर नजर रखने का आशय आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है,जो प्रगति में बाधक होता है। ' गंवार ' शब्द में 'ग' अक्षर का आशय इंद्रियों से लिया जाए और 'वार' शब्द को पंक्तियों से तो इससे इंद्रियों का समूह अर्थ परिलक्षित होता। है।इंद्रियां नकारात्मक सुख चाहती हैं। इन पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह 'शूद्र' शब्द पर गौर करना चाहिए । शूद्र 'शुच्' धातु से बना है, जिसका अर्थ शोक करना होता है। 'द्र' का अर्थ नष्ट करना है ।अर्थात दैहिक ,दैविक और भौतिक शूलों को दूर करने के साथ शोक -रहित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए । रहा पशु शब्द तो मनुष्य पशुओं के सर्वाधिक निकट का प्राणी है। कहा भी गया है कि साहित्य, संगीत ,कला से विहीन व्यक्ति पशु के समान है। इसी तरह। 'नारी' शब्द का आशय शरीर की नस-नाडि़यों से समझना चाहिए। ब्रह्मामुहूर्त में जागने का आशय ही आलस्य को दूर करना है।





इसलिए रामचरितमानस की इस चौपाई की गहराई में जाने की जरूरत है। शिव कीजटा से निकली गंगा और तुलसीदास के मानस से निकली रामचरितमानस रूपी गंगा को समुद्र मानकर जीवन जीने पर हर प्रकार के नकारात्मक रावण के वध के लिए सेतु बनता जाएगा

ब्रह्मामुहूर्त में जागने का आशय ही आलस्य को दूर करना है।

ब्रह्मामुहूर्त में जागने का आशय ही आलस्य को दूर करना है। रामचरितमानस। की रचना उस वक्त हुई थी जब देश में गैर मुल्कों के शासक काबिज थे। उस दौर में सनातन संस्कृति के उपासकों में भी वैमनस्य था। ऐसी स्थिति में गोस्वामी तुलसीदास ने धार्मिक तथा सांस्कृतिक एकता के लिए रामचरितमानस के जरिये। देश में सामंजस्य का माहौल बनाया।



इसकी चौपाई 'ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी ' के मूल भाव को जो समझेगा उसका जीवन आह्वादित हो जाएगा। इसमें ढोल का अर्थ मनुष्य को अपने शरीर से लेना चाहिए, जो ऊपर से ढोल की तरह चर्मयुक्त है और अंदर हवा भरी है। इस ढोल रूपी शरीर पर नजर रखने का आशय आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है,जो प्रगति में बाधक होता है। ' गंवार ' शब्द में 'ग' अक्षर का आशय इंद्रियों से लिया जाए और 'वार' शब्द को पंक्तियों से तो इससे इंद्रियों का समूह अर्थ परिलक्षित होता। है।इंद्रियां नकारात्मक सुख चाहती हैं। इन पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह 'शूद्र' शब्द पर गौर करना चाहिए । शूद्र 'शुच्' धातु से बना है, जिसका अर्थ शोक करना होता है। 'द्र' का अर्थ नष्ट करना है ।अर्थात दैहिक ,दैविक और भौतिक शूलों को दूर करने के साथ शोक -रहित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए । रहा पशु शब्द तो मनुष्य पशुओं के सर्वाधिक निकट का प्राणी है। कहा भी गया है कि साहित्य, संगीत ,कला से विहीन व्यक्ति पशु के समान है। इसी तरह। 'नारी' शब्द का आशय शरीर की नस-नाडि़यों से समझना चाहिए। ब्रह्मामुहूर्त में जागने का आशय ही आलस्य को दूर करना है।





इसलिए रामचरितमानस की इस चौपाई की गहराई में जाने की जरूरत है। शिव कीजटा से निकली गंगा और तुलसीदास के मानस से निकली रामचरितमानस रूपी गंगा को समुद्र मानकर जीवन जीने पर हर प्रकार के नकारात्मक रावण के वध के लिए सेतु बनता जाएगा।

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

कली का फूल बनना और फिर फूल का मुरझाना सब कुछ जीवन के सत्य की ही तरह है।

कली का फूल बनना और फिर फूल का मुरझाना सब कुछ जीवन के सत्य की ही तरह है। ऐश्वर्य ,सत्ता, प्रभुत्व, रूप और स्वास्थ्य कभी किसी के भी जीवन में स्थित  नहीं रहते।समय के साथ सभी का क्षीण होना तय है। यहां जो भी है सब अनित्य है और प्रत्येक वस्तु कुछ और होने की प्रक्रिया में। है। नश्वरता का यह बोध हमें अपने जीवन में भी दिखाई देता है।। हम सब परिवर्तन के दौर में है। जो हम आज से कुछ साल पहले थे वह आज नहीं है, हमारे विचार भी समय के साथ बदलते रहते है। यह बदलाव प्रकृति में भी प्रत्यक्ष दिखता है। कली का फूल बनना और फिर फूल का मुरझाना सब कुछ जीवन के सत्य की ही तरह है। 





इसी कारण हमें जीवन में प्राप्त उपलब्धियों का उत्सव अवश्य मनाना चाहिए, लेकिन यह भी नहीं भूलना चाहिए कि। जो कुछ मिला है वह सदा नहीं रहेगा। समय का पहिया हर समय घूमता ही रहता है। पद ,पैसा और प्रतिष्ठा यदि एक साथ मिल भी जाएं तो उनके ऊपर अधिक नहीं इतराना चाहिए, क्योंकि जब यह सब खो जाएंगे तब बहुत आकुलता होगी और उस समय मन दुखी ही होगा। रूप, सल,स्वास्थ्य, और युवावस्था का गर्व भी कालचक्र के साथ बीतता जाता है। सब कालातीत हो जाएंगे और अनचाहे अतिथियों की तरह बीमारियों के साथ वृद्धावस्था आएगी ही।




जीवन का मूलमंत्र ही है सदैव साम्यता रखना और किसी भी परिस्थिति में विचलित न होना। ध्यान रहे कि किसी के साथ ज्यादा। आसक्ति न हो जाए। जैसे छोटे बच्चे बड़ी मेहनत और लगन के साथ खेल - खेल मेंताश का घर बनाते हैं और एक हल्की सी छुअन या हवा का झोंका उस बने -बनाए महल को भी एक न एक दिन धराशायी होना ही होता है । यह अनित्यता का बोध बार-बार दोहराने से हमारी सुप्त चेतना जाग सकती है । जो जागृत होकर जीते है उनके जीवन में न कोई तनाव रहता है नही उन्हें कोई अभाव खलता है। यही समझ एक सुखद एवं सार्थक जीवन का आधार है।