मंगलवार, 21 मार्च 2023

कंगन आज भी महफूज है मेरी अलमारी में

सुनो_चौधराईन
भले ही तुम किसी और की हो अब पर कुछ मेरी भी हो ...
तुम जब भी काला सूट पहनती होगी तो खुद की तारीफ सुनने के लिए मुझे ढूंढती तो होगी...
वो गुलाबी चुन्नी जो खरीद के दी थी मेने उसके किनारे पर एक रोज गांठ लगाई थी मैने जब भी तुम्हे याद आए तो किनारे को छूना वहीं उसी किनारे पर मिलूंगा मैं तुम्हें....






एक कल्चर था गहरे काले रंग का मेले से खरीदा था ..
जब भी तुम उस कल्चर से बाल बांधती तो लगता जैसे मेरे सारे ख्वाब इन्ही बालों में बांध लिए हो तुमने ....
एक चांदी का कंगन जो थोड़ा टूट चुका था मैंने ज़िद करके तुमसे ले लिया था तुमने कहा था क्या करोगे इस टूटे हुए कंगन का तो मैंने कहा संभाल कर रखूंगा इसे मैं ताउम्र वो कंगन आज भी महफूज है मेरी अलमारी में .....







एक रूमाल जिसे हर रोज अपने हाथों में लिए गालों से चिपका के रखती थी इक रोज पार्क में बैठे बैठे तुम्हारी गोद से उठा लिया था मैने तुमने सवाली नजरो से देखा था मुझे पर मेरी आंखों में इल्तिज़ा देख के मेरे हाथों में ही छोड़ दिया था ....
वो टूटा हुआ कंगन, एक दुप्पटा, एक रूमाल, चंद तस्वीरें, दो खत, एक जोड़ी बालों की क्लिप ये अनमोल जायदाद है मेरी जिंदगी की जिनमे तुम्हे महसूस करता हूं मैं ....
तुम्हारी इन छोटी छोटी चीजों में अपना घर बना लिया है मैंने सालों से







जब भी सुकून चाहिए होता है अलमारी में से पोटली निकाल लेता हूं और घंटो दरवाजा बंद करके इनके साथ गुफ्तगू करता हूं....
जिंदगी में अगर कभी तुम लौट के मेरे पास आई और मैं तब तक जिंदा रहा तो ये सामान तुम्हें वापिस जरूर करूंगा ताकि तुम मेरी तड़फ को महसूस कर सको क्योंकि वो चीज़े बेशक तुम्हारी होंगी पर उनमें मेरी याद मेरा नाम मेरी खुशबू होगी उनमें सिर्फ मैं ही बसता होऊंगा....
और एक बात
ताकि तू समझे के मर्दों के भी दुख होते है...
मैं हर दुआ में बस यही मांगता हूं के तुम्हारे बेटा हो...

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे