गुरुवार, 23 मार्च 2023

आप मेरी नज़रों से भी संवर सकते हो ||

मुन्तजिर हो कर कभी इंतजार भी कर सकते हो |
आपका क्या है, आप वादा करके मुकर भी सकते हो 



जेवरात की चमक मे अंधे मत हो जाना |
आप मेरी नज़रों से भी संवर सकते हो ||



हमने कब कहा कि मेरी दहलीज़ पर दस्तक दो |
भूलकर कभी मेरे गाँव से भी गुज़र सकते हो ||



चल कर थक जाओ तो डरना मत |
पुराने टूटे दरख्त के नीचे भी ठहर सकते हो ||



तुम आईने हो कर पत्थर से दिल लगा रहे हो |
तुमको खबर भी है टूट कर बिखर भी सकते हो ||



तुम्हारे नाम का वास्ता देकर मुझे क्यूँ सताते है |
दुनिया वालों तुम कभी सुधर भी सकते हो ||



बंदिशें तो ताउम्र रहेंगी आती जाती दुनिया की |
होकर पतंग खुली हवा मे तुम लहर भी सकते हो ||



क्या एतबार करे इन झूठी साँसों का "अजीत" |
कल का वादा है मिलने का, आज शाम तुम मर भी सकते हो ||

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे