मंगलवार, 21 मार्च 2023

बोलते शब्द जिंदगी के

बोलते शब्द जिंदगी के 

मैंने देखा ये अजूबा सौ दफ़ा होते हुए,
ख़ुद को अपने ही बदन से लापता होते हुए।

मैं बहुत हैरान हूँ कैसे भटकता रह गया,
जाने कितनी मंज़िलों का रास्ता होते हुए।

उसका अपनी चाहतों से इस क़दर सजदा किया,
रह गया बस वो ज़रा सा ही ख़ुदा होते हुए।

इश्क़ करने का सलीक़ा जानता था मैं मगर,
बेवफ़ा साबित हुआ क्यों बावफ़ा होते हुए।

किस तरह जिस्मों के अंदर उम्र भर ज़िन्दा रहा,
रूह की नज़दीकियों से  राब्ता होते हुए।

उसके हर अहसास में शामिल रहा शिद्दत से मैं,
एक दिन होगा बिछड़ना ये पता होते हुए।

हर क़दम देता रहा मजबूरियों को इम्तिहां,
फिर भी दुनिया को हँसाया ग़मज़दा होते हुए।

      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे