इसकी चौपाई 'ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी ' के मूल भाव को जो समझेगा उसका जीवन आह्वादित हो जाएगा। इसमें ढोल का अर्थ मनुष्य को अपने शरीर से लेना चाहिए, जो ऊपर से ढोल की तरह चर्मयुक्त है और अंदर हवा भरी है। इस ढोल रूपी शरीर पर नजर रखने का आशय आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना है। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है,जो प्रगति में बाधक होता है। ' गंवार ' शब्द में 'ग' अक्षर का आशय इंद्रियों से लिया जाए और 'वार' शब्द को पंक्तियों से तो इससे इंद्रियों का समूह अर्थ परिलक्षित होता। है।इंद्रियां नकारात्मक सुख चाहती हैं। इन पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी तरह 'शूद्र' शब्द पर गौर करना चाहिए । शूद्र 'शुच्' धातु से बना है, जिसका अर्थ शोक करना होता है। 'द्र' का अर्थ नष्ट करना है ।अर्थात दैहिक ,दैविक और भौतिक शूलों को दूर करने के साथ शोक -रहित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए । रहा पशु शब्द तो मनुष्य पशुओं के सर्वाधिक निकट का प्राणी है। कहा भी गया है कि साहित्य, संगीत ,कला से विहीन व्यक्ति पशु के समान है। इसी तरह। 'नारी' शब्द का आशय शरीर की नस-नाडि़यों से समझना चाहिए। ब्रह्मामुहूर्त में जागने का आशय ही आलस्य को दूर करना है।
इसलिए रामचरितमानस की इस चौपाई की गहराई में जाने की जरूरत है। शिव कीजटा से निकली गंगा और तुलसीदास के मानस से निकली रामचरितमानस रूपी गंगा को समुद्र मानकर जीवन जीने पर हर प्रकार के नकारात्मक रावण के वध के लिए सेतु बनता जाएगा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे