कृत्रिमता मनुष्य की मोम की बनी मूर्ति की सदृश है और मौलिकता देहधारी चेतनायुक्त मनुष्य की तरह । कृत्रिमता का संबंध संसार से है,जबकि मौलिकता का ईश्वर से । कृत्रिमता बांस की तरह खोखली एवं मौलिकता प्रभु की दया की तरह अनंत आनंद दायिनी है। इस संसार का सबकुछ कृत्रिम है,चाहे वह सुख हो ,संबंध हो या उपलब्धियां ईश्वर की हर रचना मौलिक है। वहीं मानव निर्मित सबकुछ ही काल की यात्रा के साथ क्षरणशील हैं। मानव का हर स्वार्थ केंद्रित कर्म पश्चाताप एवं दुख के साथ समाप्त होने के लिए बाध्य होता है,जबकि निष्काम भाव से किया गया कार्य समय आने पर अपने प्रभुत्व का परिचय देता। है।
मौलिकता देवत्व है जिसे कृत्रिम संसार कभी परास्त नहीं कर सकता । संस्कारों की जिस पृष्ठभूमि से जो आता है,वह वैसा ही सोचने एवं करने को बाध्य होता है। विषाक्त ह्रदयी व्यक्ति में चिंतन एवं कर्म की पवित्रता की अपेक्षा नहीं की जा सकती। संस्कार ही व्यक्ति के कर्म एवं चिंतन की दिशा तय करते है। इसके आधार पर ही उसके भावी जीवन का ग्राफ बनता चला जाता है।। सक्षम। पद पर आसीन होने पर भी कई लोग निहित स्वार्थों के चलते सत्य का साथ देने में उकताते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे