यदि जीवन यात्रा में सत्य सहयात्री हो तो आनंद के प्रसून खिलने लगते हैं। सत्य साहसी व्यक्ति का आभूषण है। सत्य की सामथर्य अनिर्वचनीय होती है। इसके द्वारा हम अपने जीवन को सफल और निष्कलंक बना सकते है । सत्य ही हमें सफलता के मार्ग पर अग्रसर करता है। सत्य के मार्ग पर चलने। वाले को कठिनाई का सामना करना पड़ता है, किंतु सत्य के मार्ग पर चलने से जो ऊर्जा एवं आत्मबल प्राप्त होता है वह अद्भुत होता है। इस आत्मबल से जीवन में मंगल एवं समृद्धि का प्रवेश होता है। हमारे जीवन चरित्र में सत्य एक महत्वपूर्ण घटक है। यदि हम सत्य का पालन करते। है, सत्य के पथ पर चलते है,सत्य को अंगीकार करते है तो जीवन चरित्र उत्तम एवं सर्वोत्तम का प्रमाणपत्र प्राप्त कर लेता है। यह प्रमाणपत्र हमें स्वयं के आकलन से स्वयं प्राप्त होता है। समाज भी हमारे सत्य मार्ग के पथिक होने से प्रभावित होकर हमें। प्रशंसा का प्रसाद प्रदान करता है। सत्य में सनातन का सार तत्व निहित है। धर्म की स्थापना सत्य के अधिष्ठान पर हुई है। अर्थात सत्य ही। धर्म है। धर्म वही है,जिसे धारण किया जा सके। सत्य सर्वथा धारण करने योग्य है।
सत्य की शक्ति अजेय होती है। इस शक्ति के सहारे असत्य ,अनीति और। अधर्म को पराजित किया जा सकता है। मुंडक उपनिषद से लिया गया मंत्र 'सत्यमेव जयते ' भारत राष्ट्र का आदर्श वाक्य भी है।
जिसका अर्थ है- सत्य की ही जीत होती है। असत्य अथवा मिथ्या कितनी भी शक्ति लगा ले सत्य की सामथर्य के समक्ष उसे। घुटने टेकने ही पड़ते हैं। सत्य का प्रभाव अलौकिक होता है। इसके तेज के सम्मुख असत्य पल भर भी स्थिर नहीं रह पाता।हमें अपने जीवन में सत्य को अंगीकार कर उसके प्रभाव का अनुभव करना करना चाहिए। सत्य साधना है। इसको आत्मसात करने में कुछ क्षणिक कष्ट हो सकता है,परंतु सत्य ही आदर्श जीवन मूल्य स्थापित करने का साहस प्रदान करता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे