ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर सब समान थे पर अलग अलग परिस्थितियों में जीवन और अस्तित्व के लिए संघर्ष (Struggle for Existence) से परिवर्तन और विविधता आती गयी! उनके थ्योरी आफ इवोल्यूशन के *प्राकृतिक वरण(Natural Selection), जीवन के लिए संघर्ष (Struggle for existence)* और *सर्वोत्तम की उत्तर जीविता (Survival of the fittest)* का सिद्धांत हर क्षेत्र में प्रासंगिक है! विपरीत स्थिति अथवा कठिन समय में अधिसंख्य तो संघर्ष या लड़ाई कठिन मानकर प्रयास ही करना छोड़ देते हैं और हार मान लेते हैं, कुछ संघर्ष के पथ में कुछ दूरी तक आगे बढ़ते हैं किन्तु स्थिति विकट होने पर घुटने टेक देते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो इस संघर्ष में अंतिम तक हार नहीं मानते और मैदान छोड़ने वाले, आधे अधूरे संघर्ष करने वाले के हिस्से के वैभव का भी भोग और विरासत अर्जित करते हैं! एक ही परिस्थिति में कोई बिखर जाता है और कोई निखर जाता है! साधारण अर्थों में कहें तो *एक ही परिस्थिति कमजोर मेधा के लिए "समस्या", सामान्य के लिए "संघर्ष" तथा शक्तिशाली के लिए "अवसर" है!*
यह सिद्धांत हर क्षेत्र में लागू रहता है! संस्थानों, साम्राज्य, पारिवारिक और व्यक्तिगत विकास पर भी यह सिद्धांत ही लागू है! प्रारंभ में सब समान होते हैं! समय के साथ अनुकूलन, संघर्ष और बाधाओं में भी आगे निकलने की क्षमता के कारण ही विविधता है! यही सत्य है कि *संकल्प, संघर्ष करने की क्षमता, धैर्य और विश्वास ये चारो शून्य से शिखर* पर ले जाते हैं!
हमारी संस्था LIC भी अपने स्थापना से अब तक तमाम चुनौतियों, अवरोधों से जुझती हुई आज केवल देश ही नहीं विश्व की आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित है! 42 लाख करोड़ से उपर की संपत्ति को सहेजते हुए इस वर्ष की *Fortune 500 की सूची के शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल एकमात्र भारतीय संस्थान है!* जनता के थाती को मजबूती से संरक्षित करते हुए जन सेवा व राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र जैसे बिजली, पानी, सड़क, परिवहन, संचार, सफाई, गृहनिर्माण, रेलवे आदि आदि... में योगदान करते हुए खुली प्रतिस्पर्धा के 23 वर्षों बाद भी जिसमें देश ही नहीं समूचे विश्व की आर्थिक महाशक्तियां हैं, में अग्रणी ही नहीं 74% से अधिक मार्केट शेयर वाली एक मात्र सरकारी संस्थान है! यद्यपि LIC बैंक नहीं है तथापि अपने पालिसी धारकों को *व्यक्तिगत ऋण देने वाली सबसे बड़ी संस्था है! LIC के पास इतनी रिजर्व पूंजी( Solvency Margin)* है कि अपने सभी दावों का एक साथ भुगतान कर सकती है! *जो गारंटी भारतीय करेंसी या नोट को है वही गारंटी सेक्सन 37 के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम की प्रत्येक पालिसी पर भारत सरकार की है!*
राष्ट्र निर्माण के साथ पालिसी धारकों को बेहतर रिटर्न ही हमारे निवेश के मुख्य मानबिन्दु हैं! हमारे निवेश बीमा अधिनियम 1938 के धारा 27 ए से नियंत्रित हैं! पूंजी का 80% हिस्सा सरकारी सिक्योरिटी में तथा 20% राशि इक्विटी में निवेशित है! अडानी सहित देश के लगभग *सभी प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों जैसे टाटा, बिड़ला, अंबानी,सभी बैंक जैसे SBI, PNB, UBI, HDFC, ICICI, AXIS, IDBI जैसे सैकड़ों कंपनियों में LIC ने निवेश किया है!* अडानी में LIC ने अपने AUM (Asset Under Management) का 1% से भी कम (0.97%) ही निवेश किया है तथा आज भी केवल अडानी के शेयर में ही लगभग 27000 करोड़ के लाभ में है! तृतीय तिमाही का अभी 10 फरवरी को परिणाम आया है जिसमें LIC के शुद्ध लाभ में कई गुना की वृद्धि हुई है!
फरवरी के द्वितीय पक्ष की शुरुआत हो चुकी है अब हमें अपनी पूरी शक्ति से मैदान में उतरना है तथा अपने प्रति चल रहे भ्रामक प्रचार की सच्चाई अपने 18000 से अधिक अभिकर्ताओं के माध्यम से सभी पालिसी धारकों तथा जन जन तक पहुंचाना है! झूठ की जड़े उथली होती हैं जल्दी ही हम इसे उखाड़ फेकेंगे और LIC की Anti fragile छवि को पुनः प्रमाणित कर देंगे!
पूरे फरवरी माह को *बीमा महोत्सव या बीमा मेले का माह* बनाना है जिसमें हमारे समस्त अभिकर्ताओं की भागीदारी हो सबका योगदान हो! सभी के लिए *चलो नैनीताल* प्रतियोगिता है जिसमें कुछ विजयी भी हो चुके हैं!आपके लिए *बीमा महोत्सव - II* भी आज से प्रारंभ हो गया है! इसमें पूरी शक्ति से संघर्ष कर अपना अस्तित्व प्रमाणित कर दें!
रातें केवल आभासी हैं,
दिन का आगे हुंकार है!
अवरोधों से नहीं डिगे तो,
पीछे सब संसार है!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे