जीव का अहंकार ही माया है। यही अहंकार सब आवरण का मूल है । मैं के मरने पर ही सारा जंजाल दूर होगा। अगर किसी को ईश्वर की कृपा से 'मैं कर्ता नहीं हूं ' यह ज्ञान हो जाए ,तब तो उसे किसी बात का भय नहीं । अगर मैं अपने को इस अंगोछे की ओट में कर लूं तो तुम मुझे नहीं देख सकते ,पर मैं तुम्हारे बिल्कुल नजदीक ही हूं। इसी भांति और सभी चिजों की अपेक्षा ईश्वर ही तुम्हारे सबसे ज्यादा निकट है, किंतु अहं रूपी आवरण के कारण तुम उनके दर्शन नहीं कर सकते । जब तक अहंकार रहता है, तब तक न ज्ञान होता है , न। मुक्ति मिलती है।
वस्तुतः बरसात का पानी ऊंची जमीन पर नहीं ठहर पाता है, बहकर नीची जगह में जमता है। वैसे ही ईश्वर की कृपा भी नम्र व्यक्तियों के ही हृदय में ठहरती है, अहंकार अभिमानपूर्ण हृदय में नहीं। जब तक अहंकार पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाता तब तक मनुष्य की मुक्ति नहीं। मनुष्य में मैं निकल जाकर उसकी जगह तुम आ जाना चाहिए, परंतु आध्यात्मिक जागरण हुए बिना यह संभव नहीं।ं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे