कठोर चीजें ही पहले टूटती हैं,कोमल नहीं।
समस्या की जड़- हर मनुष्य समस्या से घिरा है। प्रश्न है कि समस्या की जड़ क्या है ? इससे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि बाधा उत्पन्न होने पर उससे निपटा कैसे जाए? कई लोग कुछ भी संकट आने पर हाथ-पैर छोड़ देते हैं। कर्तव्यविमूढ़ होकर यह सोच ही नहीं पाते कि क्या करें। ऐसी परिस्थितियों में वे तो स्वयं के भाग्य को कोसते हैं अथवा भगवान को अथवा उस समस्या या संकट के लिए अन्य व्यक्तियों को उत्तरदायी ठंहराते। हैं। कहते हैं ' ईश्वर उनकी सहायता करता है, जो स्वयं अपनी सहायता करते हैं।' अत: लक्ष्य -प्रयास करना न छोड़े । ध्यान रखिए। कि छोटे -छोटे कदम रखकर ही एक लंबी। यात्रा की जा सकती है। धीरे-धीरे प्रयास करते हुए साधारण मानव भी विशाल पर्वतों के शिखर पर पहुंच जाते हैं। भरतमुनि का 'नाट्यशास्त्र' भी यही बताता है कि दर्शक उसी नायक को पसंद करते है,जिसके। संघर्ष में वे अपने अनुभवों और अनुभूतियों का प्रतिबिंब देख पाते हैं। नायक भले उनसे एक पायदान ऊपर ही क्यों न हो,लेकिन वह उन्हें अपनी अस्मिता का प्रतीक लगता है।जीवन में दो चीजें महत्वपूर्ण होती है पहला किसी के द्वारा समझा जाना और दूसरा किसी को समय पाना। हमारे जीवन का सारा खेल इसी पर टिका है। इसी संदर्भ में एक उक्ति बड़ी प्रासंगिक है कि अनुभवी इसलिए बोलते हैं, क्योंकि उनके पास कहने के लिए कुछ हैं और अनुभवहीन इसलिए बोलने है,क्योंकि उन्हें बस कहना है। अभिव्यक्ति की यही व्याकुलता और विरोधाभास ही सबसे बड़ी समस्या है। हम टूट न जाए ,कोई बेवकूफ न बना दे,इस डर से खुद को सदैव कठोर बनाने में लगे रखते हैं। दुखों को दबाएं खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते रहते हैं। तब भूल जाते हैं कि अक्सर सीधे तने पेड़ ही आंधी -तूफान में सबसे पहले गिर जाते है,सबसे पहले काट दिए जाते हैं।कठोर चीजें ही पहले टूटती हैं, कोमल नहीं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे