सामाजिक कहानियां ,और रौचक तथ्यों से सम्बंधित , और समाज ,एवं पारिवारिक धार्मिक, लोक कथन, सम्बंधित ,खानपान ,अविष्कार ,शिक्षा ,व्यायाम, रोजगार ,आदि लेख
मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023
स्त्री को बिंदी से इतनी मुहब्बत क्यों हुई
एक स्त्री जब श्रृंगार करती है
तब वह सबसे कम समय परन्तु सर्वाधिक
एकाग्रता अपनी बिंदी लगाते वक्त रखती है।
वह आइने में एक नजर में जान जाती है
कि भौहों के बीच कहां बिंदी जचेगी।
परन्तु रात में वो स्त्री उसी बिंदी को आइने पर
चिपका देती है,
या फिर बेड के किसी कोने पर।
अगर नहीं चिपका पाती है तो
वही बिंदी तकिए पर लग जाती है,
और वहां से बच गई तो उसे आप बाथरूम के
फर्श पर अपनी पकड़ खोते हुए बहते हुए पा सकते है।
है तो आखिर एक बिंदी ही ना,
जो हर सुबह नई होकर परिचित माथे पर लग जाती है, फिर भी एक स्त्री का बिंदी से मोह भंग नहीं होता।
यह कोई बिंदी दर्शन नहीं है।
यह कुछ और ही है..
सोचिए स्त्री को बिंदी से इतनी मुहब्बत क्यों हुई,
वो भी उस बिंदी से जो हर सुबह बदल दी जाएगी।
असल में वो मुहब्बत है उसके प्रियतम के प्रति,
अपने मान के प्रति,
अपने सम्मान के प्रति..
बिंदी तो सिर्फ एक बहाना है
क्योंकि भारतीय स्त्रियां खुल कर
प्यार जता नहीं पाती,
परन्तु वो बताना चाहती है कि
हर रोज बदलने वाली बिंदी पर
मेरा इतना ध्यान है तो फिर
प्रियतम तुम तो मेरे अर्धांग हो..
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे