गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

अधम तो वे है,जो दूसरों को नीच मानते है।

तुम अधम नहीं हो,  संत ने कहा'अधम जाति से नहीं ,दुष्कर्म से बनता है। अधम तो वे है,जो दूसरों को नीच मानते है।' मिथिला नगरी का एक व्यक्ति अयोध्या में आकर रहने लगा था।वह सीताराम का परम भक्त और सेवा भावी था। वह श्रीराम जी के मंदिरों में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रास्ता साफ करता और हर क्षण प्रभु का जाप करता रहता था। उसे पता चला कि सीता जी के परम भक्त साधु सीतासरन जी भभी अवध में रहकर भक्ति और उपासना में लीन रहते हैं। वह उनकी कुटिया में जा पहुंचा । संत ने उससे पूछा 'तुम कौन हो?' उसने। कहा,'महाराज ,मैं मिथिला का रहने वाला हूं और जनक जी के परिवार से हूं।'यह सुनते ही संत जी ने उसे साष्टांग प्रणाम किया और कहा, मेरे भाग्य जग गए कि

 महारानी सीता जी के पीहर के सेवक के दर्शन का सौभाग्य मिला।' उस व्यक्ति ने कहा,'बाबा,आप साधु है,मुझ अधम को प्रणाम कर आपने मुझे पाप का भागी बना डाला।' संत ने कहा,'अधम जाति से नहीं ,दुष्कर्म से बनता है। तुम सीता महारानी के सेवक हो, निश्छल हृदय भक्त हो। अपने को अधम मानने का संशय न पालना। अधम तो वे है, जो दूसरों को नीच मानते हैं। एक दिन सीता जी ने संत से सपने में कहा,'मैं तुम्हारी विनम्रता और श्रद्धा - भावना से प्रसन्न हूं। जब तुम मेरे सेवक को प्रणाम करते हो, तोसमझो कि मुझे ही नमन कर रहेहो।'  संत सीतासरन गद्गद हो उठे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे