सामाजिक कहानियां ,और रौचक तथ्यों से सम्बंधित , और समाज ,एवं पारिवारिक धार्मिक, लोक कथन, सम्बंधित ,खानपान ,अविष्कार ,शिक्षा ,व्यायाम, रोजगार ,आदि लेख
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023
भगवान कहां हैं
सत्कर्म में आस्था
एक नदी तट पर एक शिव मंदिर था। एक पंडितजी और एक चोर प्रतिदिन मंदिर आते थे। जहां पंडितजी फल-फूल, दूध चंदन आदि से प्रतिदिन शिवजी की पूजा करते। वहीं चोर रोज भगवान को खरी खोटी सुनाता और अपने भाग्य को कोसता।
एक दिन पंडितजी और चोर एक साथ मंदिर से बाहर निकले। निकलते ही चोर को स्वर्णमुद्राओं से भरी एक थैली मिल गयी। जब कि ठीक उसी समय पंडित जी के पैर में एक कील घुस गई।
चोर थैली पाकर अत्यंत प्रसन्नता था। जब कि पंडितजी पीड़ा से परेशान। लेकिन पंडितजी को किल की पीड़ा से अधिक इस बात का कष्ट था कि मेरे पूजा पाठ के बदले भगवान ने मुझे कष्ट दिया। जब कि उस चोर के कुकर्मों के बदले इसे स्वर्णमुद्राओं के रूप में पुरस्कार मिला।
तब मंदिर से आवाज आई, “हे पंडित! आज तुम्हारे साथ एक बड़ी दुर्घटना होने वाली थी। लेकिन तुम्हारे सत्कर्मों के कारण तुम केवल कील लगने की पीड़ा पाकर ही मुक्त हो गए। जब कि इस चोर के भाग्य में आज अपार धन-संपत्ति प्राप्ति का योग था। लेकिन अपने कुकर्मों के कारण इसे केवल कुछ स्वर्णमुद्राएं ही मिलीं।’’
कर्म से ही मनुष्य का भाग्य बनता बिगड़ता है। इसलिए सदैव सत्कर्मों में आस्था बनाये रखें।
हर हर महादेव
काँमन सेंस
मन ही मन प्रभु से अरदास की -यदि यही तेरी इच्छा है
बहुत समय पहले की बात है एक संत अन्य साथियों के साथ बद्रीनाथ जी के दर्शनार्थ जा रहे थे !
मार्ग में उनका पाचन बिगड़ गया ;मल-त्याग के लिये उन्हें कई बार रुकना पड़ता !
साथियों को असुविधा होने लगी धीरे-धीरे वे साथ छोड़ कर आगे निकल गये !सन्त दिन प्रतिदिन दुर्बल होते गये ;एक छोटी से गुफ़ा में गिर गये इतना कष्ट होने पर भी राम नाम सतत चलता रहा !
मन ही मन प्रभु से अरदास की -यदि यही तेरी इच्छा है तो यही पूर्ण हो ;रोग रूप में तेरा हार्दिक स्वागत है फ़रियाद करते करते आँख लग गई !
अगले दिन सुबह ही एक वृद्ध हाथ में दही-भात का कटोरा और दूसरे में दवाई की पुड़िया लिये पधारे और बोले -यह खा लो जल्दी ठीक हो जाओगे !संत ने वृद्ध की ओर ध्यान से देखा ;पहचानने की कोशिश की पर निष्फल भारी कमज़ोरी के कारण दृष्टि धुँधली थी !
दवा दही खिचड़ी खा ली !
वृद्ध ने कहा कल फिर आऊँगा ;तीन दिन की अवधि है पूरा क़र लो तो पूर्णतया स्वस्थ हो जाओगे !सन्त निरन्तर राम-राम ही जपते रहते और सोचते भी रहते -यहाँ सेवा दान करने वाला कौन है यह ?
आख़िर पूछ ही लिया -कौन हैं आप ?-पहले ठीक हो जाओ फिर पूछना लो दवाई खा लो !-नहीं पहले बताओ !-न बताऊँ तो ?-मैं दवाई न खाऊँ तो ?-मत खाओ मैं जाता हूँ ;ऐसा कहकर वृद्ध चले गये !
थोड़ी देर बाद फिर लौट आये -तुम दवा खा लो तो मैं जाऊँ !सन्त ने कहा -आप मेरे प्रश्न का उत्तर दो तो मैं दवा खाऊँ !
मधुर वार्तालाप पर वृद्ध मुस्कुराये और चतुर्भुज रूप में प्रकट हो गये !
सन्त श्री चरणों पर मस्तक नवा कर बोले -इतने सुनसान निर्जन वन में आपके अतिरिक्त और कौन आ सकता है ?हे प्रभु क्या आप स्वयं दौड़ दौड़ कर इसी प्रकार भक्तों को सेवा-दान देते हो ?
प्रभु कहते हैं
जब कोई प्रिय भक्त मिल जाता है तो उसके मन में प्रेरणा भर देता हूँ यदि कोई नहीं मिलता तो स्वयं सेवा के लिये उपस्थित हो जाता हूँ !
मनमोहन रोचक वार्तालाप करके जीवन को परमानन्द से परिपूरित करके प्रभु अन्तर्धान हो गये ।
शिव-पार्वती चरित्र
"शिव-पार्वती चरित्र"
सूत जी बोले :- हे ऋषियो! ब्रह्माजी के ये वचन सुनकर नारद जी पुनः पूछने लगे। हे ब्रह्माजी! मैं सती और शंकरजी के परम पवित्र व दिव्य चरित्र को पुनः सुनना चाहता हूं कि सती की उत्पत्ति कैसे हुई और महादेव जी का मन विवाह करने के लिए कैसे तैयार हुआ? दक्ष से नाराज होकर देवी सती ने अपनी देह को कैसे त्याग दिया और फिर कैसे हिमाचल की पुत्री पार्वती के रूप में जन्म लिया? उनके तप, विवाह, काम-नाश आदि की सभी कथाएं मुझे सविस्तार सुनाने की कृपा करें।
ब्रह्माजी बोले :- हे नारद! पहले भगवान शिव निर्गुण, निर्विकल्प, निर्विकारी और दिव्य थे परंतु देवी उमा से विवाह करने के बाद वे सगुण और शक्तिमान हो गए। उनके बाएं अंग से ब्रह्माजी उत्पन्न हुए और दाएं अंग से विष्णु उत्पन्न हुए। तभी से भगवान सदाशिव के तीन रूप ब्रह्मा, विष्णु और रुद्र-सृष्टिकर्ता, पालनकर्ता और संहारकर्ता के रूप में विख्यात हुए। उनकी आराधना करते हुए मैं सुरासुर सहित मनुष्य आदि जीवों की रचना करने लगा। मैंने सभी जातियों का निर्माण किया। मैंने ही मरीच, अत्रि, पुलह, पुलस्त्य, अंगिरा, क्रतु, वशिष्ठ, नारद, दक्ष और भृगु की उत्पत्ति की और ये मेरे मानस पुत्र कहलाए । तत्पश्चात, मेरे मन में माया का मोह उत्पन्न होने लगा। तब मेरे हृदय से अत्यंत मनोहारी और सुंदर रूप वाली नारी प्रकट हुई। उसका नाम संध्या था। वह दिन में क्षीण होती, परंतु रात में उसका रूप-सौंद और निखर जाता था। वह सायं संध्या ही थी। संध्या निरंतर मंत्र का जाप करती थी। उसके सौंदर्य से ऋषि-मुनियों का मन भी भ्रमित हो जाता था। इसी प्रकार मेरे मन से एक मनोहर रूप वाला पुरुष भी प्रकट हुआ। वह अत्यंत सुंदर और अद्भुत रूप वाला था। उसके शरीर का मध्य भाग पतला था। वह काले बालों से युक्त था। उसके दांत सफेद मोतियों से चमक रहे थे। उसके श्वास से सुगंधि निकल रही थी। उसकी चाल मदमस्त हाथी के समान थी। उसकी आंखें कमल के समान थीं। उसके अंगों में लगे केसर की सुगंध नासिका को तृप्त कर रही थी। तभी उस रूपवान पुरुष ने विनयपूर्वक अपने सिर को मुझ ब्रह्मा के सामने झुकाकर, मुझे प्रणाम किया और मेरी बहुत स्तुति की।
वह पुरुष बोला :- ब्रह्मान्! आप अत्यंत शक्तिशाली हैं। आपने ही मेरी उत्पत्ति की है। प्रभु मुझ पर कृपा करें और मेरे योग्य काम मुझे बताएं ताकि मैं आपकी आज्ञा से उस कार्य को पूरा कर सकूं।
ब्रह्माजी ने कहा :- हे भद्रपुरुष! तुम सनातनी सृष्टि उत्पन्न करो। तुम अपने इसी स्वरूप में फूल के पांच बाणों से स्त्रियों और पुरुषों को मोहित करो। इस चराचर जगत में कोई भी जीव तुम्हारा तिरस्कार नहीं कर पाएगा। तुम छिपकर प्राणियों के हृदय में प्रवेश करके सुख का हेतु बनकर सृष्टि का सनातन कार्य आगे बढ़ाओगे। तुम्हारे पुष्पमय बाण समस्त प्राणियों को भेदकर उन्हें मदमस्त करेंगे। आज से तुम 'पुष्प बाण' नाम से जाने जाओगे। इसी प्रकार तुम सृष्टि के प्रवर्तक के रूप में जाने जाओगे।
हर हर महादेव
शिव जी की अर्ध परिक्रमा
सोमसूत्र :
शिवलिंग की निर्मली को सोमसूत्र की कहा जाता है। शास्त्र का आदेश है कि शंकर भगवान की प्रदक्षिणा में सोमसूत्र का उल्लंघन नहीं करना चाहिए, अन्यथा दोष लगता है। सोमसूत्र की व्याख्या करते हुए बताया गया है कि भगवान को चढ़ाया गया जल जिस ओर से गिरता है, वहीं सोमसूत्र का स्थान होता है।
शिवजी की आधी परिक्रमा करने का विधान है। वह इसलिए की शिव केसोमसूत्र को लांघा नहीं जाता है। जब व्यक्ति आधी परिक्रमा करता है तो उसे चंद्राकार परिक्रमा कहते हैं। शिवलिंग को ज्योति माना गया है और उसके आसपास के क्षेत्र को चंद्र। आपने आसमान में अर्ध चंद्र के ऊपर एक शुक्र तारा देखा होगा। यह शिवलिंग उसका ही प्रतीक नहीं है बल्कि संपूर्ण ब्रह्मांड ज्योतिर्लिंग के ही समान है।
''अर्द्ध सोमसूत्रांतमित्यर्थ: शिव प्रदक्षिणीकुर्वन सोमसूत्र न लंघयेत ।। इति वाचनान्तरात।''
क्यों नहीं लांघते सोमसूत्र ?
सोमसूत्र में शक्ति-स्रोत होता है अत: उसे लांघते समय पैर फैलाते हैं और वीर्य निर्मित और 5 अन्तस्थ वायु के प्रवाह पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे देवदत्त और धनंजय वायु के प्रवाह में रुकावट पैदा हो जाती है। जिससे शरीर और मन पर बुरा असर पड़ता है। अत: शिव की अर्ध चंद्राकार प्रदशिक्षा ही करने का शास्त्र का आदेश है।
तब लांघ सकते हैं :
शास्त्रों में अन्य स्थानों पर मिलता है कि तृण, काष्ठ, पत्ता, पत्थर, ईंट आदि से ढके हुए सोम सूत्र का उल्लंघन करने से दोष नहीं लगता है, लेकिन: ‘शिवस्यार्ध प्रदक्षिणा’ का मतलब शिव की आधी ही प्रदक्षिणा करनी चाहिए।
किस ओर से करनी चाहिये परिक्रमा:
भगवान शिवलिंग की परिक्रमा हमेशा बांई ओर से शुरू कर जलाधारी के आगे निकले हुए भाग यानी जल स्रोत तक जाकर फिर विपरीत दिशा में लौटकर दूसरे सिरे तक आकर परिक्रमा पूरी करें। !!!
ॐ नमः शिवाय !!!
बुधवार, 29 मार्च 2023
मात्र संयोग नहीं होता किसी से मिलना
मंगलवार, 28 मार्च 2023
सेवानिवृत्त व्यक्ति "शेर" नहीं बल्कि "सवा शेर" होता हैं.....
गुरुवार, 23 मार्च 2023
नानक देव नें मुस्कुराते हुए कहा “आबाद रहो”
एक समय आदरणीय गुरु नानक देव यात्रा करते हुए नास्तिक विचारधारा रखने वाले लोगों के गाँव पहुंचे. वहां बसे लोगों नें गुरु नानाक देव और उनके शिष्यों का आदर
सत्कार नहीं किया, उन्हें कटु वचन बोले और तिरस्कार किया. इतना सब होने के बाद भी, जाते समय ठिठोली लेते हुए, उन्होंने गुरु नानक देव से आशीर्वाद देने को कहा।
जिस पर नानक देव नें मुस्कुराते हुए कहा “आबाद रहो”
भ्रमण करते हुए, कुछ समय बाद गुरु नानक और उनके शिष्य एक दूसरे गाँव , समीप्रस्थ ग्राम जा पहुंचे. इस गाँव के लोग नेक, दयालु और प्रभु में आस्था रखने वाले थे.
उन्होंने बड़े भाव से सभी का स्वागत सत्कार किया और जाते समय गुरु नानक देव से आशीर्वाद देने की प्रार्थना की. तब गुरु नानक देव नें कहा “उजड़ जाओ\” इतना बोल कर वह आगे बढ़ गए. तब उनके शिष्य भी गुरु के पीछे पीछे चलने लगे।
आगे चल कर उनमें से एक शिष्य खुद को रोक नहीं सका और बोला. है ‘देव’ आप नें तिरस्कार करने वाले उद्दंड मनुष्यों को आबाद रहने का आशीर्वाद दिया और सदाचारी
शालीन लोगों को उजड़ जाने का कठोर आशीर्वाद क्यों दिया?
तब गुरु नानक देव हँसते हुए बोले-
सज्जन लोग उजड़ने पर जहाँ भी जायेंगे वहां अपनी सज्जनता से उत्तम वातावरण का निर्माण करेंगे. परंतु दुष्ट और दुर्जन व्यक्ति जहाँ विचरण करेगा वहां, अपने आचार-विचार से वातावरण दूषित करेगा. इस प्रयोजन से मैंने उन्हें वहीँ आबाद रहने का आशीर्वाद दिया।
अपने गुरु की ऐसी तर्कपूर्ण बात से वह शिष्य संतुष्ट हुआ और वह सब अपने मार्ग पर आगे बढ़ गए।
गौरी नंदन प्रसन्न हो कर उसे आशीर्वाद देते हैं।
गणेश जी विघ्न हरने वाले व शीघ्र खुश होने वाले देवता हैं। अगर कोई सच्चे मन से गणोश जी की वंदना करता है, तो गौरी नंदन तुरंत प्रसन्न हो कर उसे आशीर्वाद दे देते हैं।
वैसे भी गणेश जी जिस स्थान पर निवास करते हैं, उनकी दोनों पत्नियां रिद्धि तथा सिद्धि भी उनके साथ रहती हैं उनके दोनों पुत्र शुभ व लाभ का आगमन भी गणेश जी के साथ ही होता है।
कभी-कभी तो भक्त भगवान को भी असमंजस में डाल देते हैं। पूजा-पाठ व भक्ति का जो वरदान मांगते हैं, वह बहुत ही निराला होता है।
काफ़ी समय पहले की बात है एक गांव में एक अंधी अम्मा रहती थी। वह गणेश जी की परम भक्त थी। आंखों से भले ही दिखाई नहीं देता था, परंतु वह सुबह शाम गणेश जी की बंदगी में लगी रहती।
नित्य गणेश जी की प्रतिमा के आगे बैठकर उनकी स्तुति करती भजन कीर्तन करती व समाधि में लीन रहती। गणेश जी अम्मा की भक्ति से बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने सोचा यह अम्मा नित्य हमारा स्मरण करती है, परंतु बदले में कभी कुछ नहीं मांगती।
भक्ति का फल तो उसे मिलना ही चाहिए। ऐसा सोचकर गणेश जी एक दिन अम्मा के सम्मुख प्रकट हुए तथा बोले- ‘माई, तुम हमारी सच्ची भक्त हो। जिस श्रद्धा व विश्वास से हमारा स्मरण करती हो, हम उससे प्रसन्न हैं। अत: तुम जो वरदान चाहो, हमसे मांग सकती हो।’
अम्मा बोली- ‘प्रभु! मैं तो आपकी भक्ति प्रेम भाव से करती हूं। मांगने का तो मैंने कभी सोचा ही नहीं। अत: मुझे कुछ नहीं चाहिए।’ गणेश जी पुन: बोले- ‘हम वरदान देने के लिए आए हैं।’
अम्मा बोली- प्रभु, मुझे तो मांगना भी नहीं आता। अगर आप कहें, तो मैं कल मांग लूंगी। तब तक मैं अपने बेटे व बहू से भी राय कर लूंगी। गणेश जी कल आने का वादा करके वापस लौट गए।’
अम्मा का एक पुत्र व बहू थे। अम्मा ने सारी बात उन्हें बताकर सलाह मांगी। बेटा बोला- ‘मां, तुम गणेश जी से बहुत सारा पैसा मांग लो। हमारी ग़रीबी दूर हो जाएगी।
सब सुख चैन से रहेंगे।’ अम्मा की बहू बोली- ‘नहीं आप एक सुंदर पोते का वरदान मांग लो। वंश को आगे बढ़ाने वाला भी, तो चाहिए।’ अम्मा बेटे और बहू की बातें सुनकर सोच में पड़ गई।
उसने सोचा- यह दोनों तो अपने-अपने मतलब की बातें कर रहे हैं। अम्मा ने पड़ोसियों से सलाह लेने का मन बनाया। पड़ोसन भी बहुत नेक दिल थी।
उसने अम्मा को समझाया कि तुम्हारी सारी ज़िंदगी दुखों में कटी है। अब जो थोड़ा जीवन बचा है, वह तो सुख से व्यतीत हो जाए। धन अथवा पोते का तुम क्या करोगी!
अगर तुम्हारी आंखें ही नहीं हैं, तो यह संसारिक वस्तुएं तुम्हारे लिए व्यर्थ हैं। अत: तुम अपने लिए दोनों आंखें मांग लो।’
अम्मा घर लौट आई। अम्मा और भी सोच में पड़ गई। उसने सोचा- कुछ ऐसा मांग लूं, जिससे मेरा, बहू व बेटे- सबका भला हो। लेकिन ऐसा क्या हो सकता है?
इसी उधेड़तुन में सारा दिन व्यतीत हो गया। अम्मा कभी कुछ मांगने का मन बनाती, तो कभी कुछ। परंतु कोई निर्णय नहीं कर पा रही थी।
दूसरे दिन गणेश जी पुन: प्रकट हुए तथा बोले- ‘आप जो भी मांगेंगे, वह हमारी कृपा से हो जाएगा। यह हमारा वचन है।’
गणेश जी के पावन वचन सुनकर अम्मा बोली- ‘हे गणराज, यदि आप मुझसे प्रसन्न हैं, तो कृप्या मुझे मन इच्छित वरदान दीजिए। मैं अपने पोते को सोने के गिलास में दूध पीते देखना चाहती हूं।’
अम्मा की बातें सुनकर गणेश जी उसकी सादगी व सरलता पर मुस्कुरा दिए।
बोले- ‘तुमने तो मुझे ठग ही लिया। मैंने तुम्हें एक वरदान मांगने के लिए बोला था, परंतु तुमने तो एक वरदान में ही सब कुछ मांग लिया।
तुमने अपने लिए लंबी उम्र तथा दोनों आंखे मांग ली हैं। बेटे के लिए धन व बहू के लिए पोता भी मांग लिया। पोता होगा, ढेर सारा पैसा होगा, तभी तो वह सोने के गिलास में दूध पीएगा। पोते को देखने के लिए तुम जिंदा रहोगी, तभी तो देख पाओगी।
अब देखने के लिए दो आंखें भी देनी ही पड़ेंगी।’ फिर भी वह बोले- ‘जो तुमने मांगा, वे सब सत्य होगा।’ यूं कहकर गणेश जी अंर्तध्यान हो गए।
कुछ समय पाकर गणेश जी की कृपा से अम्मा के घर पोता हुआ।
बेटे का कारोबार चल निकला तथा अम्मा की आंखों की रौशनी वापस लौट आई। अम्मा अपने परिवार सहित सुख पूर्वक जीवन व्यतीत करने लगे।
विद्वान और विद्यावान में अन्तर
रावण विद्वान था जबकि हनुमान जी, विद्यावान थे।
एक रोचक कथा-
विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर॥
एक होता है विद्वान और एक विद्यावान।
दोनों में आपस में बहुत अन्तर है। इसे
हम ऐसे समझ सकते हैं, रावण विद्वान है और हनुमान जी विद्यावान हैं।
रावण के दस सिर हैं। चार वेद और छह: शास्त्र दोनों मिलाकर दस हैं। इन्हीं को दस सिर कहा गया है। जिसके सिर में ये दसों भरे हों, वही दस शीश हैं।
रावण वास्तव में विद्वान है लेकिन विडम्बना क्या है ?
सीता जी का हरण करके ले आया। कईं बार विद्वान लोग अपनी विद्वता के कारण दूसरों को शान्ति से नहीं रहने देते। उनका अभिमान दूसरों की सीता रुपी शान्ति का हरण कर लेता है और हनुमान जी उन्हीं खोई हुई सीता रुपी शान्ति को वापिस भगवान से मिला देते हैं।
हनुमान जी ने कहा
विनती करउँ जोरि कर रावन। सुनहु मान तजि मोर सिखावन॥
हनुमान जी ने हाथ जोड़कर कहा कि मैं विनती करता हूँ, तो क्या हनुमान जी में बल नहीं है ?
नहीं, ऐसी बात नहीं है। विनती दोनों करते हैं।
जो भय से भरा हो या भाव से भरा हो।
रावण ने कहा कि तुम क्या, यहाँ देखो कितने लोग हाथ जोड़कर मेरे सामने खड़े हैं।
कर जोरे सुर दिसिप विनीता। भृकुटी विलोकत सकल सभीता॥
यही विद्वान और विद्यावान में अन्तर है।
हनुमान जी गये, रावण को समझाने। यही विद्वान और विद्यावान का मिलन है।
रावण के दरबार में देवता और दिग्पाल भय से हाथ जोड़े खड़े हैं और भृकुटी की ओर देख रहे हैं।
परन्तु हनुमान जी भय से हाथ जोड़कर नहीं खड़े हैं। रावण ने कहा भी -
कीधौं श्रवन सुनेहि नहिं मोही। देखउँ अति असंक सठ तोही॥
रावण ने कहा - “तुमने मेरे बारे में सुना नहीं है ? तू बहुत निडर दिखता है !”
हनुमान जी बोले – “क्या यह जरुरी है कि तुम्हारे सामने जो आये, वह डरता हुआ आये ?”
रावण बोला – “देख लो, यहाँ जितने देवता और अन्य खड़े हैं, वे सब डरकर ही खड़े हैं।”
हनुमान जी बोले - “उनके डर का कारण है, वे तुम्हारी भृकुटी की ओर देख रहे हैं।”
भृकुटी विलोकत सकल सभीता।
परन्तु मैं भगवान राम की भृकुटी की ओर देखता हूँ।
उनकी भृकुटी कैसी है ? बोले,
भृकुटी विलास सृष्टि लय होई। सपनेहु संकट परै कि सोई॥
जिनकी भृकुटी टेढ़ी हो जाये तो प्रलय हो जाए और उनकी ओर देखने वाले पर स्वप्न में भी संकट नहीं आए।
मैं उन श्रीराम जी की भृकुटी की ओर देखता हूँ।
रावण बोला - “यह विचित्र बात है। जब राम जी की भृकुटी की ओर देखते हो तो हाथ हमारे आगे क्यों जोड़ रहे हो ?
विनती करउँ जोरि कर रावन।
हनुमान जी बोले – “यह तुम्हारा भ्रम है। हाथ तो मैं उन्हीं को जोड़ रहा हूँ।”
रावण बोला - “वह यहाँ कहाँ हैं ?”
हनुमान जी ने कहा कि “यही समझाने आया हूँ।"
मेरे प्रभु राम जी ने कहा था -
सो अनन्य जाकें असि मति न टरइ हनुमन्त।
मैं सेवक सचराचर रूप स्वामी भगवन्त॥
भगवान ने कहा है कि सबमें मुझको देखना। इसीलिए मैं तुम्हें नहीं, तुझ में भी भगवान को ही देख रहा हूँ ।” इसलिए हनुमान जी कहते हैं -
खायउँ फल प्रभु लागी भूखा।
और सबके देह परम प्रिय स्वामी॥
हनुमान जी रावण को प्रभु और स्वामी कहते हैं और रावण -
मृत्यु निकट आई खल तोही। लागेसि अधम सिखावन मोही॥
रावण खल और अधम कहकर हनुमान जी को सम्बोधित करता है।
यही विद्यावान का लक्षण है कि अपने को गाली देने वाले में भी जिसे भगवान दिखाई दे, वही विद्यावान है।
विद्यावान का लक्षण है -
विद्या ददाति विनयं। विनयाति याति पात्रताम्॥
पढ़ लिखकर जो विनम्र हो जाये,
वह विद्यावान और जो पढ़ लिखकर
अकड़ जाये, वह विद्वान ।
तुलसी दास जी कहते हैं -
बरसहिं जलद भूमि नियराये। जथा नवहिं वुध विद्या पाये॥
जैसे बादल जल से भरने पर नीचे आ जाते हैं, वैसे विचारवान व्यक्ति विद्या पाकर विनम्र हो जाते हैं।
इसी प्रकार हनुमान जी हैं - विनम्र और रावण है - विद्वान ।
यहाँ प्रश्न उठता है कि विद्वान कौन है ?
इसके उत्तर में कहा गया है कि जिसकी दिमागी क्षमता तो बढ़ गयी, परन्तु दिल खराब हो, हृदय में अभिमान हो, वही विद्वान है और अब प्रश्न है कि
विद्यावान कौन है ?
उत्तर में कहा गया है कि जिसके हृदय
में भगवान हो और जो दूसरों के हृदय
में भी भगवान को बिठाने की बात करे, वही विद्यावान है।
हनुमान जी ने कहा – “रावण ! और तो ठीक है, पर तुम्हारा दिल ठीक नहीं है। कैसे ठीक होगा ? कहा कि
राम चरन पंकज उर धरहू। लंका अचल राज तुम करहू॥
अपने हृदय में राम जी को बिठा लो और फिर मजे से लंका में राज करो।
क्या हम अपनी बर्बादी खुद लिख रहे
कभी सोचा है
-----------------
आप जिस देवता को पूजते हैं आपका अंतिम पड़ाव उस देवता तक ही अधिकतम हो सकता है ,अर्थात आप अधिक से अधिक उसके लोक तक ही जा सकते हैं ,अगर वह प्रसन्न हो गया अथवा सिद्ध हो गया तो |आप अगर भूत -प्रेत ,पिशाचिनी ,यक्षिणी ,अप्सरा ,पीर ,मजार ,शहीद ,बीर ,सती ,ब्रह्म ,साईं पूजते हैं तो आपका अंतिम पड़ाव यही होंगे आपको देवी-देवताओं का लोक नहीं मिलने वाला इन्हें पूजने से |इतना तो सभी जानते हैं की किस देवता को पूजने से क्या मिलता है ,उसी तरह जिसे आप पूजते हो वह आपको मिलता है और आपको उसका लोक मिलता है |अगर कोई मनुष्य मरा है और ब्रह्म ,पीर ,बीर ,सती ,शहीद ,साईं ,प्रेत ,भूत बना है तो उसकी तो क्षमता ही उसके लोक तक है ,जब वह खुद आत्मा रूप में घूम रहा तो आपको क्या देवताओं तक ले जाएगा |
इसी तरह पिशाचिनी ,यक्षिणी ,अप्सरा भी अपने लोक और क्षमता से ऊपर तो आपको नहीं ही पहुचा सकते |क्या आप गारंटी से कह सकते हैं की अमुक शहीद ,ब्रह्म ,बीर ,साईं का मोक्ष हो गया या वह देव लोक तक चले गए |जब खुद नहीं गए तो आपको क्या ले जायेंगे |अगर चले गए तो उनके पूजने पर यहाँ आपका काम कैसे होता है |यहाँ आपका काम होता है इसका मतलब वह इसी भौतिक दुनिया में भटक रहे और आपके पूजा को लेकर अपनी शक्ति बढ़ा रहे और अपना शक्ति बरकरार रख रहे |
इनमे एक दोष और होता है यह पूजे जाने पर आपके कुलदेवता की पूजा ले लेते हैं और कुलदेवता साथ छोड़ देते हैं ,आज तो नहीं समझ आएगा पर अगली पीढियां परिणाम गंभीर भुगतेंगी जब कुलदेवता का सुरक्षा चक्र समाप्त हो जाएगा |दूसरी समस्या की कुलदेवता को पूजा न मिलने से ईष्ट तक आपकी पूजा नहीं पहुचेगी |आप तीन घंटे पूजा करो पर लाभ कुछ भी नहीं होगा |ईष्ट तक पूजा पहुच ही नहीं रही |थक कर आप कहोगे की पूजा पाठ ,तंत्र मन्त्र सब बेकार है |
तीसरी समस्या यह होगी आपके इन शक्तियों को पूजने से की जब तक आप इन्हें पूजोगे ये आपको सुखी रखेंगी क्योकि इनका स्वार्थ है आपकी पूजा से इन्हें शक्ति मिलेगी |आने वाली पीढ़ियों में जब कोई भूलेगा या पूजा नहीं देगा या आप ही कभी पूजा बंद कर दिए तो यह उनका या आपका विनाश कर देंगी |कुलदेवता और ईष्ट पहले ही गायब हैं आपका या पीढ़ियों का भला कोई नहीं कर पायेगा |
मेरे जीवन का पहला सूर्य ग्रहण और मै
मेरा जन्म जब हुआ था उसके 4 दिन बाद करीब 35-40 साल के बाद वो बड़ा सूर्य ग्रहण पड़ा था वो जमाने मे लोग इस नाम से बहुत डरते थे, मै सिर्फ चार दिन का था जब वो दिन हमारी जिंदगी मे आया मम्मी पापा के साथ एक दिन पहले ही अस्पताल से घर आई थी अगले ही दिन मुझे सुबह से बुखार एवं दस्त हो गया था घर मे सब परेशान थे पापा ने कहा कि चलो इसको ले कर dr को दिखा देते है जब वो घर से बाहर निकले तो देखा रास्ते में कही भी कोई भी दिखाई नही दे रहा था बस कुछ कुत्ते आपस में खेल रहे थे वहाँ से पापा ने सोचा की चलो मेन रोड पर जा कर देखते है वही से कुछ मिल जायेगा, जबकि रोड हमारे घर से करीब 2 km दुर थी फिर भी पापा ने अपनी cycle निकाली और चल दिये बहुत देर तक खड़े रहे लेकिन कोई भी रिक्शा नही मिला फिर उनको वापस आना पड़ा उस समय सूर्य ग्रहण का इतना खौफ था की पूरी मार्केट बंद थी बड़े बुजुर्गो का कहना था की अगर कोई भी इस दिन सूरज को देख लगा तो उसकी आँखे खराब हो जायेंगी इसीलिए कोई भी घर से बाहर नही निकल रहा था सिर्फ जानवर ही सड़को पर दिखाई दे रहे थे, पापा साथ मे रहने वाले जिनको हम चाचा कहते थे उनके भी घर गए लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया ऐसे ही कुछ और घरों मे गए लेकिन कही से भी बात नहीं बनी, फिर पापा ने सोचा की यहाँ पर जो dr. हैं उनको दिखा देता हूँ लेकिन वो भी बंद निकली फिर पापा ने कही से उनके घर का पता निकाला जो करीब 5km दूर था उनका घर वहाँ गए तो dr. ने घर आने से मना कर दिया की अगर यही ले आओगे तो देख लूंगा फिर 5 km वापस आये और मम्मी को cycle पर ही बैठा कर ले गए तब तक करीब 4 घंटे निकल चुके थे, फिर dr. ने मुझे देख कर एक दिन के लिए अपने ही घर पर रहने की सलाह दी रात मे दोनों मेरे साथ ही रुक अगले दिन सुबह तक मै ठीक हो चुका था तब वो लोग घर आये । उस समय dr ने 200 लिए थे, आपको बता दूँ की ये घटना 1980 की है ।
आप मेरी नज़रों से भी संवर सकते हो ||
आपका क्या है, आप वादा करके मुकर भी सकते हो
जेवरात की चमक मे अंधे मत हो जाना |
आप मेरी नज़रों से भी संवर सकते हो ||
हमने कब कहा कि मेरी दहलीज़ पर दस्तक दो |
भूलकर कभी मेरे गाँव से भी गुज़र सकते हो ||
चल कर थक जाओ तो डरना मत |
पुराने टूटे दरख्त के नीचे भी ठहर सकते हो ||
तुम आईने हो कर पत्थर से दिल लगा रहे हो |
तुमको खबर भी है टूट कर बिखर भी सकते हो ||
तुम्हारे नाम का वास्ता देकर मुझे क्यूँ सताते है |
दुनिया वालों तुम कभी सुधर भी सकते हो ||
बंदिशें तो ताउम्र रहेंगी आती जाती दुनिया की |
होकर पतंग खुली हवा मे तुम लहर भी सकते हो ||
क्या एतबार करे इन झूठी साँसों का "अजीत" |
कल का वादा है मिलने का, आज शाम तुम मर भी सकते हो ||
बुधवार, 22 मार्च 2023
जीवन में सुखी कौन है
एक भिखारी किसी किसान के घर भीख माँगने गया। किसान की स्त्री घर में थी, उसने चने की रोटी बना रखी थी। किसान जब घर आया, उसने अपने बच्चों का मुख चूमा, स्त्री ने उनके हाथ पैर धुलाये, उसके बाद वह रोटी खाने बैठ गया। स्त्री ने एक मुट्ठी चना भिखारी को डाल दिया, भिखारी चना लेकर चल दिया।
रास्ते में भिखारी सोचने लगा, “हमारा भी कोई जीवन है? दिन भर कुत्ते की तरह माँगते फिरते हैं। फिर स्वयं बनाना पड़ता है। इस किसान को देखो कैसा सुन्दर घर है। घर में स्त्री है, बच्चे हैं, अपने आप अन्न पैदा करता है। बच्चों के साथ प्रेम से भोजन करता है। वास्तव में सुखी तो यह किसान है।
इधर वह किसान रोटी खाते-खाते अपनी स्त्री से कहने लगा, “नीला बैल बहुत बुड्ढा हो गया है, अब वह किसी तरह काम नहीं देता, यदि कहीं से कुछ रुपयों का इन्तजाम हो जाये तो इस साल का काम चले। साधोराम महाजन के पास जाऊँगा, वह ब्याज पर दे देगा।”
भोजन करके वह साधोराम महाजन के पास गया। बहुत देर चिरौरी विनती करने पर 1रु. सैकड़ा सूद पर साधों ने रुपये देना स्वीकार किया। एक लोहे की तिजोरी में से साधोराम ने एक थैली निकाली और गिनकर रुपये किसान को दे दिये।
रुपये लेकर किसान अपने घर को चला, वह रास्ते में सोचने लगा- “हम भी कोई आदमी हैं, घर में 5 रु. भी नकद नहीं। कितनी चिरौरी विनती करने पर उसने रुपये दिये हैं। साधो कितना धनी है, उसके पास सैकड़ों रुपये हैं।” वास्तव में सुखी तो यह साधो राम ही है। साधोराम छोटी सी दुकान करता था, वह एक बड़ी दुकान से कपड़े ले आता था और उसे बेचता था।
दूसरे दिन साधोराम कपड़े लेने गया, वहाँ सेठ पृथ्वीचन्द की दुकान से कपड़ा लिया। वह वहाँ बैठा ही था कि इतनी देर में कई तार आए कोई बम्बई का था तो कोई कलकत्ते का, किसी में लिखा था 5 लाख मुनाफा हुआ, किसी में एक लाख का। साधो महाजन यह सब देखता रहा, कपड़ा लेकर वह चला आया। रास्ते में सोचने लगा, “हम भी कोई आदमी हैं, सौ दो सौ जुड़ गये महाजन कहलाने लगे। पृथ्वीचन्द कैसे हैं, एक दिन में लाखों का फायदा। “वास्तव में सुखी तो यह है, उधर पृथ्वीचन्द बैठा ही था, कि इतने ही में तार आया कि 5 लाख का घाटा हुआ। वह बड़ी चिन्ता में था कि नौकर ने कहा, आज लाट साहब की रायबहादुर सेठ के यहाँ दावत है। आपको जाना है, मोटर तैयार है।”
पृथ्वीचन्द मोटर पर चढ़ कर रायबहादुर की कोठी पर चला गया। वहाँ सोने चाँदी की कुर्सियाँ पड़ी थी, रायबहादुर जी से कलक्टर-कमिश्नर हाथ मिला रहे थे। बड़े-बड़े सेठ खड़े थे। वहाँ पृथ्वीचन्द सेठ को कौन पूछता, वे भी एक कुर्सी पर जाकर बैठ गया। लाट साहब आये, राय बहादुर से हाथ मिलाया, उनके साथ चाय पी और चले गये।
पृथ्वीचन्द अपनी मोटर में लौट रहें थे, रास्ते में सोचते आते हैं, हम भी कोई सेठ हैं, 5 लाख के घाटे से घबरा गये। राय बहादुर का कैसा ठाठ है, लाट साहब उनसे हाथ मिलाते हैं। “वास्तव में सुखी तो ये ही है।”
अब इधर लाट साहब के चले जाने पर रायबहदुर के सिर में दर्द हो गया, बड़े-बड़े डॉक्टर आये एक कमरे वे पड़े थे। कई तार घाटे के एक साथ आ गये थे। उनकी भी चिन्ता थी, कारोबार की भी बात याद आ गई। वे चिन्ता में पड़े थे, तभी खिड़की से उन्होंने झाँक कर नीचे देखा, एक भिखारी हाथ में एक डंडा लिये अपनी मस्ती में जा रहा था। राय बहदुर ने उसे देखा और बोले, “वास्तव में तो सुखी यही है, इसे न तो घाटे की चिन्ता न मुनाफे की फिक्र, इसे लाट साहब को पार्टी भी नहीं देनी पड़ती, सुखी तो यही है।”
इस प्रसंग से हमें यह पता चलता है कि हम एक-दूसरे को सुखी समझते हैं, पर वास्तव में सुखी कौन है, इसे तो वही जानता है जिसे आन्तरिक शान्ति है। चाहे कोई भिखारी हों चाहे करोड़पति हो लेकिन आप के मन में जब तक शांति नहीं है तब तक आपको सुख नहीं मिल सकता।
हर उस महिला को समर्पित जो अपने परिवार के लिये "शबरी" है।
पति के लिए जूस बनाया और जूस पीने से पहले ही पति की आंख लग गई थी।
नींद टूटी,तब तक एक घंटा हो चुका था।
पत्नी को लगा कि इतनी देर से रखा जूस कहीं खराब ना हो गया हो।
उसने पहले जरा सा जूस चखा और जब लगा कि स्वाद बिगड़ा नहीं है, तो पति को दे दिया पीने को।
सवेरे जब बच्चों के लिए टिफिन बनाया तो सब्जी चख कर देखी।
नमक, मसाला ठीक लगा तब खाना पैक कर दिया।
स्कूल से वापस आने पर बेटी को संतरा छील कर दिया।
एक -एक परत खोल कर चैक करने के बाद कि कहीं कीड़े तो नहीं हैं,खट्टा तो नहीं है,
सब देखभाल कर जब संतुष्टि हुई तो बेटी को एक एक करके संतरे की फाँके खाने के लिए दे दीं।
दही का रायता बनाते वक्त लगा कि कहीं दही खट्टा तो नहीं हुआ और चम्मच से मामूली दही ले कर चख लिया।
"हां ,ठीक है ", जब यह तसल्ली हुई तब ही दही का रायता बनाया।
सासु माँ ने सुबह खीर खूब मन भर खाई और रात को फिर खाने मांगी तो झट से बहु ने सूंघी और चख ली कि कहीँ गर्मी में दिन भर की बनी खीर खट्टी ना हो गयी हो।
बेटे ने सेंडविच की फरमाईश की तो ककड़ी छील एक टुकड़ा खा कर देखा कि कहीं कड़वी तो नहीं है। ब्रेड को सूंघा और चखा की पुरानी तो नहीं दे दी दुकान वाले ने। संतुष्ट होने के बाद बेटे को गर्मागर्म सेंडविच बनाकर खिलाया।
दूध, दही, सब्जी,फल आदि ऐसी कितनी ही चीजें होती हैं जो हम सभी को परोसने से पहले मामूली-सी चख लेते हैं।
कभी कभी तो लगता है कि हर मां, हर बीवी, हरेक स्त्री अपने घर वालों के लिए शबरी ही तो है।
जो जब तक खुद संतुष्ट नहीं हो जाती, किसी को खाने को नही देती।
और यही कारण तो है कि हमारे घर वाले बेफिक्र होकर इस शबरी के चखे हुए खाने को खाकर स्वस्थ और सुरक्षित महसूस करते हैं।
हमारे भारतीय परिवारों की हर स्त्री शबरी की तरह अपने परिवार का ख्याल रखती है और घर के लोग भी शबरी के इन झूठे बेरों को खा कर ही सुखी, सुरक्षित,स्वस्थ और संतुष्ट रहते हैं।
हर उस महिला को समर्पित जो अपने परिवार के लिये "शबरी" है।
सादर प्रणाम है मातृशक्ति को...
मंगलवार, 21 मार्च 2023
बेटी मायके में हक़ से आती है जब तक बाप जीवित है
*और वो बेटी उस दिन अपनी हिम्मत हार जाती है, क्योंकि उस दिन उसका बाप ही नहीं उसकी वो हिम्मत भी मर जाती हैं।*
आपने भी महसूस किया होगा कि बाप की मौत के बाद बेटी कभी अपने भाई- भाभी के घर वो जिद नहीं करती जो अपने पापा के वक्त करती थी, जो मिला खा लिया, जो दिया पहन लिया क्योंकि जब तक उसका बाप था तब तक सब कुछ उसका था यह बात वो अच्छी तरह से जानती है।*
आगे लिखने की हिम्मत नहीं है, बस इतना ही कहना चाहता हूं कि बाप के लिए बेटी उसकी जिंदगी होती है, पर वो कभी बोलता नहीं, और बेटी के लिए बाप दुनिया की सबसे बड़ी हिम्मत और घमंड होता है, पर बेटी भी यह बात कभी किसी को बोलती नहीं है।
बाप बेटी का प्रेम समुद्र से भी गहरा है
बोलते शब्द जिंदगी के
मैंने देखा ये अजूबा सौ दफ़ा होते हुए,
ख़ुद को अपने ही बदन से लापता होते हुए।
मैं बहुत हैरान हूँ कैसे भटकता रह गया,
जाने कितनी मंज़िलों का रास्ता होते हुए।
उसका अपनी चाहतों से इस क़दर सजदा किया,
रह गया बस वो ज़रा सा ही ख़ुदा होते हुए।
इश्क़ करने का सलीक़ा जानता था मैं मगर,
बेवफ़ा साबित हुआ क्यों बावफ़ा होते हुए।
किस तरह जिस्मों के अंदर उम्र भर ज़िन्दा रहा,
रूह की नज़दीकियों से राब्ता होते हुए।
उसके हर अहसास में शामिल रहा शिद्दत से मैं,
एक दिन होगा बिछड़ना ये पता होते हुए।
हर क़दम देता रहा मजबूरियों को इम्तिहां,
फिर भी दुनिया को हँसाया ग़मज़दा होते हुए।
आदमी की चार पत्नियाँ
तब उसने चौथी पत्नी से अपने साथ आने को कहा तो वह बोली," नहीं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता और चली गयी।
उसने तीसरी पत्नी से पूछा तो वह बोली की," ज़िन्दगी बहुत अच्छी है यहाँ।जब तुम मरोगे तो मैं दूसरी शादी कर लूंगी।"
उसने दूसरी पत्नी से कहा तो वह बोली, " माफ़ कर दो, इस बार मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकती।ज्यादा से ज्यादा मैं तुम्हारे दफनाने तक तुम्हारे साथ रह सकती हूँ।"
अब तक उसका दिल बैठ सा गया और ठंडा पड़ गया।तब एक आवाज़ आई," मैं तुम्हारे साथ चलने को तैयार हूँ।तुम जहाँ जाओगे मैं तुम्हारे साथ चलूंगी।" उस आदमी ने जब देखा तो वह उसकी पहली पत्नी थी।वह बहुत बीमार सी हो गयी थी खाने पीने के अभाव में।
वह आदमी पश्चाताप के आंसूं के साथ बोला," मुझे तुम्हारी अच्छी देखभाल करनी चाहिए थी और मैं कर सकता थाI"
दरअसल हम सब की चार पत्नियां हैं जीवन में।
1. चौथी पत्नी हमारा शरीर है।
हम चाहें जिन सजा लें संवार लें पर जब हम मरेंगे तो यह हमारा साथ छोड़ देगा।
2. तीसरी पत्नी है हमारी जमा पूँजी, रुतबा। जब हम मरेंगे
तो ये दूसरों के पास चले जायेंगे।
3. दूसरी पत्नी है हमारे दोस्त व रिश्तेदार।चाहेंवे कितने भी करीबी क्यूँ ना हों हमारे जीवन काल में पर मरने के बाद हद से हद वे हमारे अंतिम संस्कार तक साथ रहते हैं।
4. पहली पत्नी हमारी आत्मा है, जो सांसारिक मोह माया में हमेशा उपेक्षित रहती है।
यही वह चीज़ है जो हमारे साथ रहती है जहाँ भी हम जाएँ.......कुछ देना है तो इसे दो....देखभाल करनी है तो इसकी करो....प्यार करना है तो इससे करो...
जीने की सजा मौत मिलती है,
जीवन की हुडदंग से वाकिफ हूँ मैं ll
जीने की सजा मौत मिलती है,
इस अंतिम दंड से वाकिफ हूँ मैं ll
जीवन भर अनगिनत मुश्किलें,
जीवन की जंग से वाकिफ हूँ मैं ll
खुशी व गम से बना जीवन है,
अच्छे से, ढंग से वाकिफ हूँ मैं ll
सुख दुःख, उतार चढ़ाव जैसे हैं,
जीवन की तरंग से वाकिफ हूँ मैं ll"
चोट की तबीयत किसे क्या दिखाए,
ख़ामोश हो तो रहने दो, शोर क्यूँ मचाये |
गुजरते वक्त से अब यादो मे भी जाले पड़ गए,
टूटी दीवारों का दर्द अब क्या सुनाए ||
मैं नादां था जो रेत सहेजने मे लगा था,
मुट्ठी मेरी ही ढीली थी, क्यूँ भला पछताए|
उसने घर के साथ बगीचे की तितली भी बेच दी,
मेमार तो हम भी क़ाबिल थे, बड़ी एहतियात से थे नींव जमाए ||
आवारा ही सही, लतीफो की बस्ती मे मेरा नाम तो हुआ,
कौन भला अब चीखेगा, कौन तुझे दिल से बुलाए |
मैंने सपनों के साथ हँसी भी बेच दी अपनी,
बहा दिए वो लमहात, जो थे साथ बिताए ||
तुमने आईना देखने से खुद परहेज़ किया था,
तुमसे तुम्हारा तार्रुफ़ तासीर का, अब क्या कराए |
ये जो रातों को जल कर बुझ गए है जुगनू,
ये भी कभी किसी शमा से थे दिल को लगाए ||
आलम ये है तुम्हारे नवाजे - ए - तोहफा का,
अब फर्क़ नहीं पड़ता, कोई आए या ना आए |
टूटी रूह से अब दुआ भी परहेज़ करती है,
वो क्या लूटेंगे, जो हो इश्क के सताये ||
चाहता तो मय का साथी भी बन सकता था "अजीत" |
कोई वजह तो रही होगी, यूँ ही नहीं यार हम बैठे हैं कलम उठाए ||
कंगन आज भी महफूज है मेरी अलमारी में
भले ही तुम किसी और की हो अब पर कुछ मेरी भी हो ...
तुम जब भी काला सूट पहनती होगी तो खुद की तारीफ सुनने के लिए मुझे ढूंढती तो होगी...
वो गुलाबी चुन्नी जो खरीद के दी थी मेने उसके किनारे पर एक रोज गांठ लगाई थी मैने जब भी तुम्हे याद आए तो किनारे को छूना वहीं उसी किनारे पर मिलूंगा मैं तुम्हें....
एक कल्चर था गहरे काले रंग का मेले से खरीदा था ..
जब भी तुम उस कल्चर से बाल बांधती तो लगता जैसे मेरे सारे ख्वाब इन्ही बालों में बांध लिए हो तुमने ....
एक चांदी का कंगन जो थोड़ा टूट चुका था मैंने ज़िद करके तुमसे ले लिया था तुमने कहा था क्या करोगे इस टूटे हुए कंगन का तो मैंने कहा संभाल कर रखूंगा इसे मैं ताउम्र वो कंगन आज भी महफूज है मेरी अलमारी में .....
एक रूमाल जिसे हर रोज अपने हाथों में लिए गालों से चिपका के रखती थी इक रोज पार्क में बैठे बैठे तुम्हारी गोद से उठा लिया था मैने तुमने सवाली नजरो से देखा था मुझे पर मेरी आंखों में इल्तिज़ा देख के मेरे हाथों में ही छोड़ दिया था ....
वो टूटा हुआ कंगन, एक दुप्पटा, एक रूमाल, चंद तस्वीरें, दो खत, एक जोड़ी बालों की क्लिप ये अनमोल जायदाद है मेरी जिंदगी की जिनमे तुम्हे महसूस करता हूं मैं ....
तुम्हारी इन छोटी छोटी चीजों में अपना घर बना लिया है मैंने सालों से
जब भी सुकून चाहिए होता है अलमारी में से पोटली निकाल लेता हूं और घंटो दरवाजा बंद करके इनके साथ गुफ्तगू करता हूं....
जिंदगी में अगर कभी तुम लौट के मेरे पास आई और मैं तब तक जिंदा रहा तो ये सामान तुम्हें वापिस जरूर करूंगा ताकि तुम मेरी तड़फ को महसूस कर सको क्योंकि वो चीज़े बेशक तुम्हारी होंगी पर उनमें मेरी याद मेरा नाम मेरी खुशबू होगी उनमें सिर्फ मैं ही बसता होऊंगा....
और एक बात
ताकि तू समझे के मर्दों के भी दुख होते है...
मैं हर दुआ में बस यही मांगता हूं के तुम्हारे बेटा हो...
गुरुवार, 16 मार्च 2023
पंडितजी बोले की मेरे ठाकुर बांकेबिहारी लाल जी गवाही देंगे
शुक्रवार, 10 मार्च 2023
राम और जगत में तत्वत: अभेद है
पत्नी का जीवन आसान बनाए।
बुधवार, 8 मार्च 2023
प्यार ने दिया जीवन का लक्ष्य
मैं जब 7वीं क्लास में पढ़ता था तब मुझे प्यार हुआ। मेरी क्लास में एक बहुत ही खूबसूरत लड़की पड़ती थी। उसे देखकर ही मुझे अपनी जिंदगी का असली लक्ष्य मिला। उस वक्त में पढ़ाई में काफी कमजोर था और वह अच्छे नंबर लाती थी। मैं उसे इंप्रेस करना चाहता था। उसे इंप्रेस करने का मुझे एक आइडिया आया। मैंने तय किया कि मैं भी अच्छे नंबर लेकर आऊंगा। उस दिन से मैं पूरे जी-जान से पढ़ाई मे जुट गया और अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने लगा।
मैं अच्छे नंबरों से पास हुआ और फर्स्ट आया। मेरे साथी और टीचर सभी मेरी प्रोग्रेस से हैरान और खुश थे। अगले सेशन में मुझे क्लास मॉनिटर बनाया गया। मैं अपने स्कूल में फेमस हो गया। एक दिन उस लड़की ने मेरी कॉपी मांगी और मेरी लिखाई देखकर काफी इंप्रेस हो गई। उस दिन पहली बार हमारी बात हुई। अगले दिन वह स्कूल टाइम से 30 मिनट पहले आ गई और मुझसे काफी बातचीत की। उस दिन से हम दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
कई साल बाद भी मैं उसे प्रोपोज नहीं कर पाया। जब मुझे पता चला कि वह काफी अमीर परिवार से है और काफी अच्छी फैमिली से है तो मैंने उसे अभी प्रोपज़ न करने का फैसला किया। मैं चाहता था कि मैं पहले उसके परिवार की हैसियत के बराबार बन जाऊं उसके बाद उसे अपने दिल की बात कहूं। इसलिए मैं गांव छोड़कर लखनऊ चला आया और एनडीए की तैयारी में जुट गया। अब मेरी जिंदगी का लक्ष्य है कि मैं यह परीक्षा पास कर लूं और फिर अपने प्यार का हासिल करूं। उसने मुझे मेरी जिंदगी का लक्ष्य दे दिया।
शनिवार, 4 मार्च 2023
मौलिकता प्रभु की दया की तरह अनंत आनंद दायिनी है
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023
सामाजिक भवन अब उपयोग में नहीं लाए जाते है
सामाजिक भवन अब उपयोग में नहीं लाए जाते है
शादी समारोह हेतु यह सब बेकार हो चुके हैं
कुछ समय पहले तक शहर के अंदर मैरिज हॉल मैं शादियां होने की परंपरा चली परंतु वह दौर भी अब समाप्ति की ओर है!
अब शहर से दूर महंगे रिसोर्ट में शादीया होने लगी है!
शादी के 2 दिन पूर्व से ही ये रिसोर्ट बुक करा लिया जाते हैं और शादी वाला परिवार वहां शिफ्ट हो जाता है
आगंतुक और मेहमान सीधे वही आते हैं और वहीं से विदा हो जाते हैं।
जिसके पास चार पहिया वाहन है वही जा पाएगा,
दोपहिया वाहन वाले नहीं जा पाएंगे
बुलाने वाला भी यही स्टेटस चाहता है
और वह निमंत्रण भी उसी श्रेणी के अनुसार देता है
दो तीन तरह की श्रेणियां आजकल रखी जाने लगी है
किसको सिर्फ लेडीस संगीत में बुलाना है !
किसको सिर्फ रिसेप्शन में बुलाना है !
किसको कॉकटेल पार्टी में बुलाना है !
और किस वीआईपी परिवार को इन सभी कार्यक्रमों में बुलाना है!!
इस आमंत्रण में अपनापन की भावना खत्म हो चुकी है!
सिर्फ मतलब के व्यक्तियों को या परिवारों को आमंत्रित किया जाता है!!
महिला संगीत में पूरे परिवार को नाच गाना सिखाने के लिए महंगे कोरियोग्राफर 10-15 दिन ट्रेनिंग देते हैं!
मेहंदी लगाने के लिए आर्टिस्ट बुलाए जाने लगे हैं
मेहंदी में सभी को हरी ड्रेस पहनना अनिवार्य है जो नहीं पहनता है उसे हीन भावना से देखा जाता है लोअर केटेगरी का मानते हैं
फिर हल्दी की रस्म आती है
इसमें भी सभी को पीला कुर्ता पजामा पहनना अति आवश्यक है इसमें भी वही समस्या है जो नहीं पहनता है उसकी इज्जत कम होती है
इसके बाद वर निकासी होती है
इसमें अक्सर देखा जाता है जो पंडित को दक्षिणा देने में 1 घंटे डिस्कशन करते हैं
वह बारात प्रोसेशन में 5 से 10 हजार नाच गाने पर उड़ा देते हैं
एक नई परंपरा भी है बैंड वाले के पास जो गाड़ी रहती है उसमें सोमरस रखा जाता है बाराती बारी-बारी से उसके पास जाते हैं और अपना काम करके आते जाते हैं
इसके बाद रिसेप्शन स्टार्ट होता है
स्टेज पर वरमाला होती है पहले लड़की और लड़के वाले मिलकर हंसी मजाक करके वरमाला करवाते थे,,,,,, आजकल स्टेज पर कंडे के धुंए की धूनी छोड़ देते है
दूल्हा दुल्हन को अकेले छोड़ दिया जाता है
बाकी सब को दूर भगा दिया जाता है
और फिल्मी स्टाइल में स्लो मोशन में वह एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं
साथ ही नकली आतिशबाजी भी होती है
स्टेज के पास एक स्क्रीन लगा रहता है
उसमें प्रीवेडिंग सूट की वीडियो चलती रहती है
जिसमें यह बताया जाता है की शादी से पहले ही लड़की लड़के से मिल चुकी है और कितने अंग प्रदर्शन वाले कपड़े पहन कर
कहीं चट्टान पर
कहीं बगीचे में
कहीं कुए पर
कहीं श्मशान में कहीं नकली फूलों के बीच
प्रत्येक परिवार अलग-अलग कमरे में ठहरते हैं
जिसके कारण दूरदराज से आए बरसों बाद रिश्तेदारों से मिलने की उत्सुकता कहीं खत्म सी हो गई है!!
क्योंकि सब अमीर हो गए हैं पैसे वाले हो गए हैं!
मेल मिलाप और आपसी स्नेह खत्म हो चुका है!
रस्म अदायगी पर मोबाइलो से बुलाये जाने पर कमरों से बाहर निकलते हैं !
सब अपने को एक दूसरे से रईस समझते हैं!
और यही अमीरीयत का दंभ उनके व्यवहार से भी झलकता है !
कहने को तो रिश्तेदार की शादी में आए हुए होते हैं
परंतु अहंकार उनको यहां भी नहीं छोड़ता ! वे अपना अधिकांश समय करीबियों से मिलने के बजाय अपने अपने कमरो में ही गुजार देते हैं!! हमारी संस्कृति को दूषित करने का बीड़ा ऐसे ही अति संपन्न वर्ग ने अपने कंधों पर उठाए रखा है
मेरा अपने मध्यमवर्गीय समाज बंधुओं से अनुरोध है
आपका पैसा है , आपने कमाया है,
आपके घर खुशी का अवसर है खुशियां मनाएं,
पर किसी दूसरे की देखा देखी नही! कर्ज लेकर अपने और परिवार के मान सम्मान को खत्म मत करिएगा! जितनी आप में क्षमता है उसी के अनुसार खर्चा करिएगा 4 - 5 घंटे के रिसेप्शन में लोगों की जीवन भर की पूंजी लग जाती है !
दिखावे की इस सामाजिक बीमारी को अभिजात्य वर्ग तक ही सीमित रहने दीजिए!
अपना दांपत्य जीवन सर उठा के, स्वाभिमान के साथ शुरू करिए और खुद को अपने परिवार और अपने समाज के लिए सार्थक बनाइए
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2023
दिखावे की इस सामाजिक बीमारी को अभिजात्य वर्ग तक ही सीमित रहने दीजिए!
*रिसोर्ट मे शादियां*
*नई सामाजिक बीमारी*
सामाजिक भवन अब उपयोग में नहीं लाए जाते हे,,,,
शादी समारोह हेतु यह सब बेकार हो चुके हैं
कुछ समय पहले तक शहर के अंदर मैरिज हॉल मैं शादियां होने की परंपरा चली परंतु वह दौर भी अब समाप्ति की ओर है!
अब शहर से दूर महंगे रिसोर्ट में शादीया होने लगी है!
शादी के 2 दिन पूर्व से ही ये रिसोर्ट बुक करा लिया जाते हैं और शादी वाला परिवार वहां शिफ्ट हो जाता है
आगंतुक और मेहमान सीधे वही आते हैं और वहीं से विदा हो जाते हैं।
जिसके पास चार पहिया वाहन है वही जा पाएगा,
दोपहिया वाहन वाले नहीं जा पाएंगे
बुलाने वाला भी यही स्टेटस चाहता है
और वह निमंत्रण भी उसी श्रेणी के अनुसार देता है
दो तीन तरह की श्रेणियां आजकल रखी जाने लगी है
किसको सिर्फ लेडीस संगीत में बुलाना है !
किसको सिर्फ रिसेप्शन में बुलाना है !
किसको कॉकटेल पार्टी में बुलाना है !
और किस वीआईपी परिवार को इन सभी कार्यक्रमों में बुलाना है!!
इस आमंत्रण में अपनापन की भावना खत्म हो चुकी है!
सिर्फ मतलब के व्यक्तियों को या परिवारों को आमंत्रित किया जाता है!!
महिला संगीत में पूरे परिवार को नाच गाना सिखाने के लिए महंगे कोरियोग्राफर 10-15 दिन ट्रेनिंग देते हैं!
मेहंदी लगाने के लिए आर्टिस्ट बुलाए जाने लगे हैं
मेहंदी में सभी को हरी ड्रेस पहनना अनिवार्य है जो नहीं पहनता है उसे हीन भावना से देखा जाता है लोअर केटेगरी का मानते हैं
फिर हल्दी की रस्म आती है
इसमें भी सभी को पीला कुर्ता पजामा पहनना अति आवश्यक है इसमें भी वही समस्या है जो नहीं पहनता है उसकी इज्जत कम होती है
इसके बाद वर निकासी होती है
इसमें अक्सर देखा जाता है जो पंडित को दक्षिणा देने में 1 घंटे डिस्कशन करते हैं
वह बारात प्रोसेशन में 5 से 10 हजार नाच गाने पर उड़ा देते हैं
एक नई परंपरा भी है बैंड वाले के पास जो गाड़ी रहती है उसमें सोमरस रखा जाता है बाराती बारी-बारी से उसके पास जाते हैं और अपना काम करके आते जाते हैं
इसके बाद रिसेप्शन स्टार्ट होता है
स्टेज पर वरमाला होती है पहले लड़की और लड़के वाले मिलकर हंसी मजाक करके वरमाला करवाते थे,,,,,, आजकल स्टेज पर कंडे के धुंए की धूनी छोड़ देते है
दूल्हा दुल्हन को अकेले छोड़ दिया जाता है
बाकी सब को दूर भगा दिया जाता है
और फिल्मी स्टाइल में स्लो मोशन में वह एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं
साथ ही नकली आतिशबाजी भी होती है
स्टेज के पास एक स्क्रीन लगा रहता है
उसमें प्रीवेडिंग सूट की वीडियो चलती रहती है
जिसमें यह बताया जाता है की शादी से पहले ही लड़की लड़के से मिल चुकी है और कितने अंग प्रदर्शन वाले कपड़े पहन कर
कहीं चट्टान पर
कहीं बगीचे में
कहीं कुए पर
कहीं श्मशान में कहीं नकली फूलों के बीच
प्रत्येक परिवार अलग-अलग कमरे में ठहरते हैं
जिसके कारण दूरदराज से आए बरसों बाद रिश्तेदारों से मिलने की उत्सुकता कहीं खत्म सी हो गई है!!
क्योंकि सब अमीर हो गए हैं पैसे वाले हो गए हैं!
मेल मिलाप और आपसी स्नेह खत्म हो चुका है!
रस्म अदायगी पर मोबाइलो से बुलाये जाने पर कमरों से बाहर निकलते हैं !
सब अपने को एक दूसरे से रईस समझते हैं!
और यही अमीरीयत का दंभ उनके व्यवहार से भी झलकता है !
कहने को तो रिश्तेदार की शादी में आए हुए होते हैं
परंतु अहंकार उनको यहां भी नहीं छोड़ता ! वे अपना अधिकांश समय करीबियों से मिलने के बजाय अपने अपने कमरो में ही गुजार देते हैं!! हमारी संस्कृति को दूषित करने का बीड़ा ऐसे ही अति संपन्न वर्ग ने अपने कंधों पर उठाए रखा है
मेरा अपने मध्यमवर्गीय समाज बंधुओं से अनुरोध है
आपका पैसा है , आपने कमाया है,
आपके घर खुशी का अवसर है खुशियां मनाएं,
पर किसी दूसरे की देखा देखी नही! कर्ज लेकर अपने और परिवार के मान सम्मान को खत्म मत करिएगा! जितनी आप में क्षमता है उसी के अनुसार खर्चा करिएगा 4 - 5 घंटे के रिसेप्शन में लोगों की जीवन भर की पूंजी लग जाती है !
दिखावे की इस सामाजिक बीमारी को अभिजात्य वर्ग तक ही सीमित रहने दीजिए!
अपना दांपत्य जीवन सर उठा के, स्वाभिमान के साथ शुरू करिए और खुद को अपने परिवार और अपने समाज के लिए सार्थक बनाइए !