जीवन में संयम का शासन होना अत्यंत आवश्यक है । यदि हम संयम के अनुशासन के अनुसार नहीं चलते तो सफलता प्राप्त नहीं कर सकते है । जीवन में चतुर्दिक उल्लास एवं लपलब्धि प्राप्त करने हेतु संयम के शासन के अधीन रहकर कार्य करने की आवश्यकता होती है ।। ऐसा करने से हम स्वयं को परिमार्जित करते। है। । अपने लक्ष्य। के प्रति। ईमानदार रहते है । यह संयम का शासन ही। है ,जो। हमें लोकप्रिय बनाता है । हमारे भीतर ऊर्जा का प्रवाह करता है । हमारी सामथ्र्य को कई गुना बढ़ा देता है ।संयम और अनुशासन एकद दूसरे के पूरक है । दोनों ही हमारें जीवन में आवश्यक हैं । यह ऐसी नाव है,जो सीधे सफलता के द्वार तक पहुंचाती है । यह मार्ग में आने वाली बाधाओं को विफल कर देती है । संयम काढे़ की तरह कार्य करता है ,जिसे जीवन में आत्मसात करने में थोड़ी कठिनाई अवश्य होती। है, परंतु एक बार इसके व्यवहार में उतर जाने पर चमत्कृत करने वाले लाभ प्राप्त होते हैं। संयमी व्यक्ति का व्यक्ति का व्यक्तित्व अनुकरणीय हो जाता है । समाज में प्रतिष्ठा एवं मान बढ़ता चला जाता है । जीवन संयम की कसौटी में कसा हो तो जीवन का स्वरूप ही बदल जाता है । हमारी प्रखरता और कार्य की प्रबलता संयम के सान्निध्य में निखार। पाती है । संयम। का प्रभाव हमारे स्वभाव में दृढ़ता एवं आत्मविश्वास उत्पन्न करता है । संयम की पाठशाला का छात्र जीवन की सभी परीक्षाओं को सदैव अच्छे अंको से उत्तीर्ण करता है । उसके जीवन में माधुर्य बना रहता है । उसे झंझावात डिगा नहीं पाते । परिस्थितियों के थपेड़े उसे हताश नहीं करतें । इसके विपरीत जो संयम और धैर्य की डोर को छोड़ देते है ,उनका जीवन कटी पतंग सा हो जाता है। ,जिसकी कोई मंजिल नहीं होती । जो कभी गंतव्य को प्राप्त नहीं करती। ऐसे में ,हमें अपने जीवन में संयम को अंगीकार कर श्रेष्ठ बनने की ओर अग्रसर होना चाहिए । संयम की दिव्य ऊर्जा हमें आलोकित करती है <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
Nice
जवाब देंहटाएं