सोमवार, 10 अक्टूबर 2022

मुझे मशहूर होने कि कोई ख्वाहिश नहीं है

  "ख्वाहिश नही मुझे,"
मशहूर होने की।
-आप मुझे पहचानते हो,
बस इतना ही काफी है।
-अच्छे ने अच्छा और,
बुरे ने बुरा जाना मुझे।
-क्योंकि जिसकी जितनी जरूरत थी,
उसने उतना ही पहचाना मुझे।
-जिंदगी का फलसफा भी,
कितना अजीब है।
-शामे कटती नही और
साल गुजरते चले जा रहे है।
-एक अजीब सी,
दौड़ है ये जिंदगी।
-जीत जाओ तो कई,
अपने पीछे छूट जाते है और,
- हार जाओ तो,
अपने ही पीछे छोड़ जाते है।
-बैठ जाता हूं,
मिट्टी पे अक्सर।
-क्योंकि मुझे अपनी,
औकात अच्छी लगती है।
-मैंने समंदर से,
सीखा है,जीने का सलिका।
-चुपचाप से बहना और,
अपनी मौज में रहना।
-ऐसा नही की मुझमें,
कोई ऐब नही है।
-पर सच कहता हूं।
मुझमें कोई फरेब नही है।
-जल जाते है,
मेरे अंदाज़ से मेरे दुश्मन,
-क्योंकि एक मुद्दत से मैंने,
न मोहब्बत बदली न दोस्त बदले है।
-एक घड़ी खरीद कर,
हाथ मे क्या बांध ली।
-वक़्त पीछे ही,
पड़ गया मेरे।
-सोचा था घर बना कर,
बैठूगा सुकून से।
-पर घर की जरूरतों ने,
मुसाफिर बना डाला मुझे।
-सुकून की बात,
मतकर ए ग़ालिब।
-बचपन वाला इतवार,
अब नही आता।
- जीवन की भागदौड़ में,
क्यों वक़्त के साथ रंगत खो जाती है?
-हँसती खेलती जिंदगी भी,
आम हो जाती है।
- एक सवेरा था जब,
जब हँसकर उठते थे हम।
-और आज कई बार ,
बिना मुस्कुराए ही शाम हो जाती है।
-कितनी दूर निकल गए,
रिस्तो को निभाते निभाते।
-खुद को खो दिया हमने,
अपनो को पाते पाते।
-लोग कहते है,
हम मुस्कुराते बहुत है।
-और हम थक गए,
दर्द छुपाते छुपाते।
-खुश हूं और सबको,
खुश रखता हूं।
-लापरवाह हु फिर भी,
सबकी परवाह करता हूँ।
-मालूम है कोई ,
कोई मोल नही है मेरा फिर भी।
-कुछ अनमोल लोगो से,
रिश्ता रखता हूं।
मैं अपनी जिंदगी बया करता हूँ।

2 टिप्‍पणियां:

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे