कृष्ण कहते है- मेरे भक्त मुझ से तुरंत फल चाहते हैं।जबकि बीज से फल बनने में भी समय लगता हैं।
एक शिष्य ने अपने गुरू से पूछा- ईश्वर हमें दिखाई भी नहीं देता तो वो मदद केसे करता हैं।
गुरू ने पास में ही रखे सेब में से एक सेब शिष्य के हाथ में देकर उससे पूछा,इसमे कितने बीज है।बता सकते हो ?
शिष्य ने सेब काट कर गिन्कर कहा तीन बीज है।
गुरू ने एक बीज अपने हाथ में लिया और फिर पुछा- इस बीज में कितने सेब है,यह भी सोच कर बताओ।
शिष्य सोचने लगा एक बीज से एक पेड़,एक पेड़ से अनेक सेब अनेक सेबो में फिर तीन -तीन बीज ,हर बीज से फिर एक- एक पेड़ और यह अनवरत् क्रम।
गुरू मुस्कुराते हुए बोले - बस इसी तरह से ईश्वर की कृपा हमें प्राप्त होती रहती हैं।हमें उसकी भक्ति का एक बीज अपने मन में लगा लेने की जरुरत हैं।
लेकिन यह बीज लगाने से पहले अपने मन रूपी बंजर भूमि पर बुराईयों से परहेज नामक हल चलाना पड़ेगा फिर उसमें नेक व शुभ कर्मो रूपी खाद डालना पड़ेगी।और फिर उसमे ईश्वर के नाम रूपी बीज डालना पड़ेगें।
फिर गुरू ने पूछा अब बताओ वह बीज अंकुरित होगा कि नहीं?
शिष्य ने कहा- गुरुदेव अब तो बीज अंकुरित होना ही है।
गुरुदेव ने कहा- अभी भी यह अंकुरित नहीं होगा जब तक उसमें पानी नहीं डलेगा।
मतलब- जब तक ईश्वर से प्रेम रूपी आँसूं नहीं आएगें ,तब तक वह भक्ति रूपी बीज अंकुरित नहीं होगा ।
🙏🏼🙏🏼तो दोस्तो हम भी अपने ईश्वर को इसी तरह याद करे और प्रेम रूपी आँसु बहाये ताकि हमारे मन में भी वो बीज अंकुरित हो सके।
💥💥💥परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिये हम लोग बीमा कराते हैं,सारी उम्र पैसा देते हैं।मरने के बाद इसका लाभ घर बाले लेते हैं।
एक बीमा खुद के लाभ के लिये भी कराये।
सत्संग का बीमा ,सेवा का बीमा यह बिना पैसों का बीमा हैं और इस बीमा का गरेनटर स्वयं भगवान हैं।
सांस छूटते ही बीमा का तुरंत लाभ।
जिन्दगी के साथ भी,जिन्दगी के बाद भी।
🚩🚩🙏🏼🙏🏼 🙏🏼🙏🏼🚩🚩
🙏🏼🙏🏼🌹 🌹🙏🏼🙏🏼
Vah Harish vah
जवाब देंहटाएं