एक आदमी ने अपने काफी बुजुर्ग दादा जी से पूछा कि पहले इतने लोग बीमार नहीं होते थे जितने आज हो रहे हैं??
तो दादाजी बोले कि बेटा!
पहले हम हर चीज को कूटते थे जबसे हमने कूटना छोड़ा है तब से हम सब बीमार होने लग गए ।
आदमी (आश्चर्य से) : वो कैसे??
दादाजी (मुस्कुराते हुए) : जैसे पहले खेत से अनाज को कूट कर घर लाते थे,
घर में मिर्च मसाला कूटते थे,
कभी कभी तो बड़ा भाई भी छोटे को कूट देता था,
और जब छोटा भाई उसकी शिकायत मां से करता था, तो मां बड़े भाई को कूट देती थी,
और कभी तो दादाजी भी पोते को कूट देते थे l
यानी कुल मिलाकर दिन भर कूटने का काम चलता रहता था ।
कभी मां बाजरा कूट कर शाम को खिचड़ी बनाती ,
पहले हम कपड़े भी कूट कर धोते थे ।
मास्टर जी भी कूटते थे,
जहां देखो वहां पर कूटने का काम चलता रहता था,
तो बीमारी नजदीक नहीं आती थी ।
सबका इमुनिटी पावर मजबूत रहता था ।
जब कभी बच्चा सर्दी में नहाने से मना करता था,
तो मां पहले कूट कर उसकी इमुनिटी पावर बढ़ाती थी और फिर नहलाती थी ।
जब कभी बच्चा खाना खाने से मना करता था, तो भी मां पहले कूटती थी, फिर खाना भी खिलाती थी l
ऐसे ही सबकी इम्यूनिटी पावर कायम रहती थी l
तो कुल मिलाकर सब कुटाई की महिमा है l
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे