✧ ज़िन्दगी का सबक ✧
तनाव, अवसाद, डिप्रेशन का समाधान
︶︸︶︸︶︸︶︸︶︸︶
हरीश नाम का एक छात्र था.
हमेशा वह बहुत चुपचाप सा रहता था,
इसलिए उसका कोई दोस्त भी नहीं था.
वह कुछ परेशान सा रहता था, पर
लोग उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे.
एक दिन उसे गुमसुम बैठा देख कर
अध्यापक महोदय उसके पास आये और
क्लास के बाद मिलने को कहा.
क्लास खत्म होते ही हरीश ..
अध्यापक महोदय के कमरे में पहुँचा.
उन्होंने ने पूछा ~
हरीश, मैं देखता हूँ , कि तुम अक्सर
बड़े गुमसुम और शाँत रहते हो,
ना किसी से बात करते हो और ना ही
किसी चीज में रूचि दिखाते हो,
इसलिए इसका सीधा असर
तुम्हारी पढ़ाई में भी
साफ नजर आ रहा है.
इसका क्या कारण है ?
हरीश बोला ~ मेरा पिछला जीवन ...
बहुत ही खराब रहा है, मेरी जिन्दगी में
कुछ बड़ी ही दुखदायी घटनाएं हुई हैं,
मैं उन्ही के बारे में सोचकर
परेशान रहता हूँ, और
किसी चीज पर
ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता हूँ.
अध्यापक महोदय ने ध्यान से ...
हरीश की बातें सुनी और मन ही मन
उसे फिर से सही रास्ते पर लाने का
विचार करके ..
रविवार को घर बुलाया.
हरीश निश्चित समय पर
अध्यापक के घर पहुँच गया.
अध्यापक ~ हरीश .. क्या तुम ...
नींबू शरबत पीना पसंद करोगे ?
जी… हरीश ने झिझकते हुए कहा.
शरबत का एक घूँट पीते ही हरीश ने
अजीब सा मुँह बना लिया.
अध्यापक ने पूछा ~ क्या हुआ,
तुम्हें ये पसंद नहीं आया क्या ?
जी ... वो इसमें नमक थोड़ा ...
अधिक पड़ गया है.
हरीश अपनी बात कह ही रहा था, कि
अध्यापक ने उसे बीच में ही रोकते हुए
कहा ~ ओफ़-ओ… कोई बात नहीं,
मैं इसे फेंक देता हूँ.
अब ये किसी काम का नहीं रहा.
ऐसा कह कर अध्यापक महोदय
गिलास उठा ही रहे थे कि हरीश ने
उन्हें रोकते हुए कहा ~
नमक थोड़ा अधिक हो गया है,
तो क्या हुआ,
हम इसमें थोड़ी सी चीनी और मिला दें,
तो ... ये ठीक हो जाएगा.
─⊱━━━━⊱⊰━━━━━⊰─
बिलकुल ठीक हरीश !
यही तो मैं तुमसे सुनना चाहता था.
अब इस स्थिति की तुम ...
अपनी जिन्दगी से तुलना करो.
शरबत में नमक का ज्यादा होना
जिन्दगी में हमारे साथ हुए
बुरे अनुभव की तरह है.
अब इस बात को समझो,
शरबत का स्वाद ठीक करने के लिए
हम उसमे से
◆ नमक नहीं निकाल सकते, ◆
इसी तरह हम अपने साथ हो चुकी
दुखद घटनाओं को भी
अपने जीवन से अलग नहीं कर सकते,
पर जिस तरह हम चीनी डाल कर
शरबत का स्वाद ठीक कर सकते हैं,
... उसी तरह ...
पुरानी कड़वाहट और दुखों को
मिटाने के लिए जिन्दगी में भी
अच्छे अनुभवों की मिठास
घोलनी पड़ती है.
हरीश को अब अपनी गल्ती का
एहसास हो चुका था.
उसने मन ही मन
एक बार फिर अपने जीवन को
सही दिशा देने का प्रण लिया!
अच्छा प्रयास है
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएंNice
जवाब देंहटाएंSahi hai
जवाब देंहटाएंBadhiya prayas hai aise hi likhate Rahe
जवाब देंहटाएंYah sab tumhari soch aur acchi Karen jisse Tum aur badhiya likh Sako
जवाब देंहटाएंGood
जवाब देंहटाएं