सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

एक पढ़ा लिखा अनुभव वाला आदमी

एक पढ़ा लिखा,अनुभव वाला आदमी एक बार कार से यात्रा कर रहा था। दिन के दोपहर में सुनसान जगह पर एक पुल पार करते समय पुल के बीचो-बीच उसके कार का एक पहिया पंचर हो गया। वह कार से उतरा, अपनी स्टेपनी निकाली और पंचर पहिये को खोला। उसी समय खोले गये पहिये के चारो नट पुल से नीचे पानी में में गिर गये। अब वह बहुत चिंतित हो गया क्योंकि दूर दूर तक कोई मैकेनिक की दुकान नहीं। वह बहुत ही हताश, निराश यह सोचने लगा कि अब घर कैसे पहुँचेगे। पसीने से तर उसे कुछ सूझ नहीं रहा था, तब तक उधर से गुजरता एक किसान  दिखाई दिया। कार मालिक ने किसान से जानकारी ली, कि आस-पास कोई मैकेनिक उपल्ब्ध है कि नहीं। किसान ने बताया कि यहाँ से दस किलोमीटर दूर एक दुकान है, जहाँ पहिये का नट मिल सकता है। आदमी सोचने लगा कि दस किलोमीटर दूर जायेगें कैसे? तब तक किसान ने कहा कि कहो तो कार वहाँ तक ले जाने का कुछ उपाय बतायें। वह पढा लिखा आदमी मुस्कुराने लगा और कहा कि स्टेपनी के लिए जब तक नट न मिल जाय तब तक कार कैसे जायेगी? किसान बोला कि जा सकती है, कहो तो उपाय बतायें। हार मानकर आदमी बोला अच्छा ठीक है बताओ..?

किसान आदमी बोला कि "तुम कार के तीनों पहियों से एक-एक नट खोलकर स्टेपनी वाले पहिये में लगा लो, और मैकेनिक के दुकान तक धीरे धीरे पहुँच जाओ।"

कार वाला आदमी भौचक्का रह गया। उसने किसान से पूछा कि "हम इतने परेशान थे और उपाय नहीं ढूंढ पा रहे थे। और तुमने इतनी आसानी से कैसे हल कर दिया..?"

किसान ने बहुत सुन्दर जबाब दिया, इससे बहुत बडी सीख मिलती है....
किसान बोला "कार पंचर होने के बाद आप केवल समस्या के बारे में सोंच रहे थे, आप का दिमाग केवल समस्या पर केन्द्रित था जबकि... मैं समस्या के समाधान के बारे में सोच रहा था। यही हम दोनों के सोचने में अन्तर था।"

*जीवन मे आप आगे बढें। प्रश्न पहेलियों में न फंसे।*
सवाल करने वाले हमेशा सवाल करेगें और यदि आप प्रश्नों के उत्तर देने में उलझ गये तो समाधान कभी नहीं ढूंढ पायेगें। अत:लक्ष्य पर केन्द्रित रहें सफलता जरूर मिलेगी।
🙏🏻🙏🏻 जय राम जी की 🙏🏻🙏🏻


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे