एक बार तीन दोस्त भंडारे में भोजन कर रहे थे, उनमें से---
पहला बोला ----काश! हम भी ऐसा भंडारा कर पाते।
दूसरा बोला -----हां यार, सैलरी तो आने दे पहले ,
तीसरा बोला ---- खर्चें -इतने सारे होते हैं तो कहां से करें
भंडारा -----।।
उनके पास बैठे एक महात्मा भंडारे का आनन्द ले रहे थे, वो उन तीनों दोस्तों की बातें सुन रहे थे।
महात्मा उन तीनों से बोले ---बेटा भंडारा करने के लिए धन नहीं केवल अच्छे मन की जरूरत होती है।
वह तीनों आश्चर्यचकित होकर महात्मा की ओर देखने लगे।
महात्मा ने तीनों दोस्त की उत्सुकता को देख कर हंसते हुए कहा ---बच्चों तुम --रोज ५--१० ग्राम आटा लो और उसे चिंटियों के स्थान पर खाने के लिए रख दो,देखना अनेक चिंटियां उस आटा को खूब खुश होकर खाएंगे।
" बस --हो --गया --भंड़ारा "
चावल,दाल के कुछ दाने लो , उसे अपने घर के छत पर बिखेर दो और एक कटोरी में पानी भर कर रख दो , चिड़िया, कबूतर आकर खाएंगे, "बस --हो --गया --भंड़ारा"
गाय और कुत्ते को रोज एक एक रोटी खिलाओ और घर के बाहर उनके पीने के लिए किसी बड़े वर्तन में पानी भर कर रख दो, "बस-- हो-- गया --भंडारा"
ईश्वर ने सभी के लिए अन्न का प्रबंध किया है,
ये जो, तुम और मैं यहां बैठ कर पूड़ी -सब्जी और खीर का आनन्द ले रहे हैं ना , इस पर ईश्वर ने हमारा और तुम्हारा नाम लिखा है।
बच्चों ---तुम भी जीव,जन्तुओं और जानवरों के भोजन का जोभी प्रबंध करोगे वह भी ऊपर वाले की इच्छा से ही होगा।
" यही तो भंडारा है "
महात्मा बोले --- देखो बच्चों कौन कहां से आ रहा है और कौन कहां जा रहा है, किसी को भी पता नहीं है होता है और किस को कहां से क्या मिलेगा या नहीं मिलेगा,यह पता होता है बस ---सब ईश्वर की माया है।
तीनों युवकों के चेहरे पर एक अच्छी सुकून देने वाली खुशी छा गई।
उन्हें भंडारा खाने के साथ साथ भंडारा --करने ---का रास्ता भी मिल चुका था।
ईश्वर के बनाए प्रत्येक जीव जन्तुओं को भोजन देने के ईश्वरीय कार्य को जन कल्याण भाव से निस्वार्थ सेवा करने का संस्कार हमें बाल्यकाल से ही मिल जाता है।
गर्व --है --हमें अपनी संस्कृति पर।
जय श्री राम।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ईश्वर सभी को खुशहाल रखे बस यहीं कामना है सभी लोग खुश रहे