crossorigin="anonymous"></script>
सामाजिक कहानियां ,और रौचक तथ्यों से सम्बंधित , और समाज ,एवं पारिवारिक धार्मिक, लोक कथन, सम्बंधित ,खानपान ,अविष्कार ,शिक्षा ,व्यायाम, रोजगार ,आदि लेख
गुरुवार, 8 दिसंबर 2022
अवगुण ढूंढने वाला अच्छे संबंध बनाने में अक्षम होता है
संबंधों का निर्वहन हम विभिन्न स्वभाव के व्यक्तियों के साथ उठते -बैठते है। समान सोच के साथी विरले मिलेंगे ।चाहे - अनचाहे। उनसे भी न्यूनाधिक संवाद अपरिहार्य होता है ,जिनके विचार हमसे सर्वथा विपरीत हों। हमें अपना शेष जीवन समाज के बीच ही। बिताना है।। प्रतिकूल विचारों के बावजूद संवाद के द्वार खुले रखना दोनों पक्षों के लिए हितकर होता है । परिजनों ,मित्रों ,पड़ोसियों आदि से तालमेल ठप करने का अर्थ है। एकाकीपन और नैराश्य की राह पर अग्रसर हो जाना । आत्मीय ,अंतरंग संबंध तो बड़ी बात है,संतोषजनक संबंध बनाना भी उच्च मानवीय गुण है।किंतु ध्यान रहे ,जीवंत रहने के लिए संबंध बनाने में दूसरों से अपेक्षा न रखें ,पहल स्वयं करे । अन्यथा आपकी अस्मिता जोखिम में पड़ सकती है । आपके स्वयं से संबंध यानी आपका आत्मविश्वास तय करता है कि दूसरों से आपके संबंध कितने प्रगाढ़ और मधुर होंगे। निजी प्रयासों से जब आप प्रगति और खुशीहाली की ओर बढ़ते है तो पीछे छूट गए परिजन और साथी स्वयं को दूसरे वर्ग का समयकर आपसे दुराव रख सकते है । निजी स्वार्थों से अभिप्रेरित दुनिया में अच्छे संबंध बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है । तथापि व्यावहारिक सूझबूझ से संबंधो में जान फूंकी जा सकती है । सुरीली आवाज ,आकर्षक चेहरा ,डीलडौल से अच्छे संबंध नहीं बनते ,ये सभी तो समय के साथ ढल जाते है। व्यवहार सहज होगा और हृदय निश्छल तो न केवल स्वयं का जीवन सरल और सुखमय हो जाएगा ,बल्कि दूसरों से भी अपार स्नेह और सम्मान मिलेगा । आयु बुद्धि में कमतर व्यक्तियों को भी सम्मान दें। दूसरे का मनोबल गिराने वाला या उसमें अवगुण ढूंढने वाला अच्छे संबंध बनाने में अक्षम होता है । उनसे संबंध। बनाए रखें,जो अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपकी जरूरत पर साथ देते हो ।। सकारात्मक सोच के उन व्यक्तियों से भी रिश्ते रखें ,जो आपको प्रोत्साहित करते हों ।। <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
भीतर है भगवान, देखना है ध्यान आनंद के दो प्रकार होते है
भीतर है भगवान, देखना है ध्यान आनंद के दो प्रकार होते है। एक कुछ पाने की खुशी ,जैसे एक बच्चा ,"अगर मैं कुछ पाता हूं तो मैं खुश हो जाऊंगा। अगर मुझे खिलौना मिलता है तो मै खुश हो जाऊंगा ।" हम लोग प्रायःइस स्तर पर अटक जाते हैं और ऐसा। प्रतीत होता है कि इससे आगे नहीं जा पाते । दूसरी प्रकार की खुशी कुछ देने में है । एक दादी अपने पोते पोतियों को मिठाइयां देकर खुश होती है । वह इस बात की परवाह नहीं करती कि उसे। खुद के लिए क्या मिला है। कुछ देने की खुशी एक परिपक्व खुशी होती है । भगवान आप से किसी भी चीज की उम्मीद नहीं करताहै। जब आप कोई भी काम कोई लाभ नहीं ,,बल्कि केवल खुशी पाने के लिए। करते हैं तो इसे ही सेवा कहते हैं। सेवा आपको उसी क्षण संतुष्टि देती है और यह काफी लंबे समय तक कायम भी रहती है। अपने भीतर भगवान को देखना ध्यान है और अपने आगे वाले में भगवान देखना सेवा हैं लोग अक्सर इस बात से भयभीत रहते है कि अगर वो सेवा करते हैं तो दूसरे उनका शोषण करेंगें बिना किसी नींद ा के जागरूक। और बुद्धिमान बनें। सेवा योग्यता लाता है,योग्यता आपको ध्यान की। गहराई में जाने की अनुमति देती है और ध्यान आपकी मुस्कान वापस लाता है ।। जय श्री कृष्ण <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
बुधवार, 7 दिसंबर 2022
कृष्ण के वृंदावन से जाने के बाद राधा का क्या हुआ
कृष्ण के वृंदावन से जाने के बाद राधा का क्या हुआ?
कृष्ण के वृंदावन छोड़ने के बाद राधा का वर्णन बहुत कम मिलता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, श्रीकृष्ण जब राधा से आखिरी बार मिले तो उन्होंने राधा से कहा था कि वो हमेशा उनके मन में रहेंगे।
इसके बाद कृष्ण ने मथुरा जाकर कंस और बाकी राक्षसों का वध किया और प्रजा की रक्षा के लिए द्वारका में ही बस गए।
कृष्ण के वृंदावन से जाने के बाद राधा का जीवन बिल्कुल बदल गया। उनका विवाह अयनघोष के साथ हो गया। राधा ने अपने दांपत्य जीवन की सारी रस्में निभाईं और बूढ़ी हुईं। लेकिन उस वक्त भी राधा के मन में कृष्ण बसे हुए थे। राधा ने पत्नी के तौर पर अपने सारे कर्तव्य पूरे किए। दूसरी तरफ श्रीकृष्ण ने अपने दैवीय कर्तव्य निभाए।
राधा जब श्रीकृष्ण से आखिरी बार मिलने पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि कृष्ण का विवाह रुक्मिनी और सत्यभामा से हो गया है। उनका मन बहुत दुखी हुआ। लेकिन राधा को देखकर श्रीकृष्ण बहुत प्रसन्न हुए। राधा को कान्हा की नगरी द्वारिका में कोई नहीं पहचानता था, इसलिए राधा के अनुरोध पर कृष्ण ने उन्हें महल में एक देविका के रूप में नियुक्त कर दिया।
राधा महल के कार्य देखती थीं और मौका मिलते ही कृष्ण के दर्शन कर लेती थीं। लेकिन राधा को महल में श्रीकृष्ण के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस नहीं हुआ, इसलिए वो महल छोड़कर चली गईं।
धीरे-धीरे समय बीता और राधा बिल्कुल अकेली और कमजोर हो गईं। उस वक्त उन्हें श्रीकृष्ण की जरूरत महसूस हुई। आखिरी समय में श्रीकृष्ण उनके सामने आए। कृष्ण ने राधा से कुछ मांगने के लिए कहा। लेकिन राधा ने मना कर दिया। कृष्ण के पुन: अनुरोध करने पर राधा ने बांसुरी बजाने का आग्रह किया।
श्रीकृष्ण ने बांसुरी ली और बेहद सुरीली धुन में बजाने लगे। बांसुरी की धुन सुनते-सुनते राधा ने अपने शरीर का त्याग कर दिया।
कृष्ण जानते थे कि उनका प्रेम अमर है, वे राधा की मृत्यु को बर्दाश्त नहीं कर सके इसलिए कृष्ण ने प्रेम के प्रतीक स्वरूप बांसुरी को तोड़कर फेंक दिया। कहते हैं कि इसके बाद श्री कृष्ण ने जीवनभर बांसुरी नहीं बजाई।

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
इससे किसी को आपत्ति नहीं हो सकती थी
लस्सी का गिलास- एक दूकान पर लस्सी का ऑर्डर देकर हम सब दोस्त- आराम से बैठकर एक दूसरे से हंसी-मजाक में लगे ही थे कि, लगभग 70-75 साल की बुजुर्ग स्त्री पैसे मांगते हुए हमारे सामने हाथ फैलाकर खड़ी हो गई।
उनकी कमर झुकी हुई थी, चेहरा झुर्रियों वाला आंखों में भूख तैर रही थी। नेत्र भीतर को धंसे हुए किन्तु सजल थे।
उनको देखकर मन में न जाने क्या आया कि मैंने जेब में सिक्के निकालने के लिए डाला हुआ हाथ वापस खींचते हुए उनसे पूछ लिया:
दादी लस्सी पियोगी?
मेरी इस बात पर दादी कम अचंभित हुईं और मेरे मित्र अधिक क्योंकि अगर मैं उनको पैसे देता तो बस 5 या 10 रुपए ही देता लेकिन लस्सी तो 40 रुपए का एक गिलास है।
इसलिए लस्सी पिलाने से मेरे गरीब हो जाने की और उस बूढ़ी दादी के द्वारा मुझे ठग कर अमीर हो जाने की संभावना बहुत अधिक बढ़ गई थी।
दादी ने सकुचाते हुए हामी भरी और अपने पास जो मांग कर जमा किए हुए 6-7 रुपए थे, वो अपने कांपते हाथों से मेरी ओर बढ़ाए।
मुझे कुछ समझ नहीं आया तो मैने उनसे पूछा, ये किस लिए?
इनको मिलाकर मेरी लस्सी के पैसे चुका देना बाबूजी।
मैं उनको देखकर ही भावुक हो गया था। उनकी इस बात ने रही बची कसर भी पूरी कर दी।
एकाएक मेरी आंखें छलछला आईं और भरभराए हुए गले से मैने दुकान वाले से एक गिलास लस्सी देने को कहा।
उन्होने अपने पैसे वापस मुट्ठी मे बंद कर लिए और पास ही जमीन पर बैठ गई।
अब मुझे अपनी लाचारी का अनुभव हुआ क्योंकि मैं वहां पर मौजूद दुकानदार, अपने दोस्तों और कई अन्य ग्राहकों की वजह से उनको कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं कह सका।
डर था कि कहीं कोई टोक ना दे। कहीं किसी को एक भीख मांगने वाली बूढ़ी महिला के उनके बराबर में बिठाए जाने पर आपत्ति न हो जाये।
लेकिन वो कुर्सी जिस पर मैं बैठा था, मुझे काट रही थी।
लस्सी गिलासों में भरकर हम सब मित्रों और बूढ़ी दादी के हाथों मे आते ही मैं अपना गिलास पकड़कर दादी के पास ही जमीन पर बैठ गया क्योंकि ऐसा करने के लिए तो मैं स्वतंत्र था।
इससे किसी को आपत्ति नहीं हो सकती थी।
हां, मेरे दोस्तों ने मुझे एक पल को घूरा, लेकिन वो कुछ कहते उससे पहले ही दुकान के मालिक ने आगे बढ़कर दादी को उठाकर कुर्सी पर बैठा दिया और मेरी ओर मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर कहा:
ऊपर बैठ जाइए साहब! मेरे यहां ग्राहक तो बहुत आते हैं, किन्तु इंसान तो कभी-कभार ही आता है।
दुकानदार के आग्रह करने पर मैं और बूढ़ी दादी दोनों कुर्सी पर बैठ गए हालांकि दादी थोड़ी घबराई हुई थी मगर मेरे मन में एक असीम संतोष था।
तुलसी इस संसार में, सबसे मिलिए धाय।
ना जाने किस वेश में, नारायण मिल जाय।।

सच्चा धर्म-मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है
सच्चा धर्म -मानवता
जब टाईटेनिक जहाज समुन्द्र में डूब रहा था ,उस समय उसके आस पास तीन ऐसे जहाज़ मौजूद थे जो टाईटेनिक के यात्रियों को आसानी से बचा सकते थे।
सबसे करीब जो जहाज़ मौजूद था उसका नाम सैमसन था और वो दुर्घटना के वक्त टाईटेनिक से सिर्फ सात मील की दूरी पर था।
सैमसन के कैप्टन ने न सिर्फ टाईटेनिक की ओर से फायर किए गए सफेद शोले (जो कि बेहद खतरे की हालत में हवा में फायर किये जाते हैं।) देखे थे, बल्कि टाईटेनिक के यात्रियों के चिल्लाने के आवाज़ को भी सुना था।
लेकिन उस समय सैमसन पर मौजूद लोग अनाधिकृत रूप से समुन्द्री जीवों का शिकार कर रहे थे और नहीं चाहते थे कि पकड़े जाएं , इसलिए वे अपने जहाज़ को दूसरी तरफ़ मोड़ कर भाग गए।
यह जहाज़ हम में से उन लोगों की तरह है जो अपने अपराध जीवन में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उनके अंदर से मानवता समाप्त हो जाती है।
दूसरा जहाज़ जो टाइटेनिक के नजदीक उपस्थित था उसका नाम कैलिफोर्नीयन था, जो हादसे के वक्त टाईटेनिक से चौदह मील दूर था, उस जहाज़ के कैप्टन ने भी टाईटेनिक की ओर से निकल रहे सफेद शोले अपनी आखों से देखे थे । वास्तव में टाईटेनिक उस समय बर्फ़ की चट्टानों से घिरा हुआ था और उसे उन चट्टानों के चक्कर काट कर जाना था, इसलिए वो कैप्टन सुबह होने का इंतज़ार करने लगा और जब सुबह वो टाईटेनिक की लोकेशन पर पहुंचा तो टाईटेनिक को समुन्द्र की तह मे पहुचे हुए चार घंटे बीत चुके थे और टाईटेनिक के कैप्टन एडवर्ड स्मिथ समेत 1569 यात्री डूब चुके थे।
यह जहाज़ हम लोगों में से उनकी तरह है जो किसी की मदद करने के लिए अपनी सहूलियत और आसानी देखते हैं और अगर हालात अच्छे न हों तो अपना कर्तव्य भूल जाते हैं।
तीसरा जहाज़ कारफाथिया (carphathiya) था जो टाईटेनिक से 68 मील दूर था, उस जहाज़ के कैप्टन ने रेडियो पर टाईटेनिक के यात्रियों की चीख पुकार सुनी, जबकि उसका जहाज़ दूसरी तरफ़ जा रहा था, उसने तुरन्त अपने जहाज़ की दिशा मोड़ी और बर्फ़ की चट्टानों और जोखिम भरे मौसम में मदद के लिए रवाना हो गया। हालांकि वो दूर होने की वजह से टाईटेनिक के डूबने के दो घंटे बाद लोकेशन पर पहुंच सका लेकिन यही वो जहाज़ था, जिसने लाईफ बोट्स की मदद से टाईटेनिक के बाकी 710 यात्रियों को जिन्दा बचाया था और उन्हें सुरक्षित न्यूयार्क पहुंचा दिया था।
उस जहाज़ के कैप्टन "आर्थो रोसट्रन" को ब्रिटेन के इतिहास के कुछ बहादुर कैप्टनों में गिना जाता है और उनको कई सामाजिक और सरकारी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
.
हमारी जिन्दगी में हमेशा मुश्किलें रहती हैं, चैलेंज रहते हैं लेकिन जो इन मुश्किल और चैलेंज का सामना करते हुए भी मानवता की भलाई के लिए कुछ कर जाए वही सच्चा इंसान है.....मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है ।

मोती ने साधु से उसके डरने का कारण पूछा Moti Ne Sadhu Se Uske Darne ka Karan poochha
गाँव में दो दोस्त रहते थे। एक का नाम हीरा था और दूसरे का मोती. दोनों में गहरी दोस्ती थी और वे बचपन से ही खेलना-कूदना, पढना-लिखना हर काम साथ करते आ रहे थे।
जब वे बड़े हुए तो उन पर काम-धंधा ढूँढने का दबाव आने लगा, लोग ताने मारने लगे कि दोनों निठल्ले हैं और एक पैसा भी नही कमाते।
एक दिन दोनों ने विचार-विमर्श कर के शहर की ओर जाने का फैसला किया। अपने घर से रास्ते का खाना पीना ले कर दोनों भोर होते ही शहर की ओर चल पड़े।
शहर का रास्ता एक घने जंगल से हो कर गुजरता था, दोनों एक साथ अपनी मंजिल की ओर चले जा रहे थे. रास्ता लम्बा था सो उन्होंने एक पेड़ के नीचे विश्राम करने का फैसला किया. दोनों दोस्त विश्राम करने बैठे ही थे की इतने में एक साधु वहां पर भागता हुआ आया. साधु तेजी से हांफ रहा था और बेहद डरा हुआ था।
मोती ने साधु से उसके डरने का कारण पूछा.
साधु ने बताय कि- आगे के रास्ते में एक डायन है और उसे हरा कर आगे बढ़ना बहुत मुश्किल है, मेरी मानो तुम दोनों यहीं से वापस लौट जाओ.
इतना कह कर साधु अपने रास्ते को लौट गया.
हीरा और मोती साधु की बातों को सुन कर असमंजस में पड़ गए. दोनों आगे जाने से डर रहे थे. दोनों के मन में घर लौटने जाने का विचार आया, लेकिन लोगों के ताने सुनने के डर से उन्होंने आगे बढ़ने का निश्चेय किया।
आगे का रास्ता और भी घना था और वे दोनों बहुत डरे हुए भी थे. कुछ दूर और चलने के बाद उन्हें एक बड़ा सा थैला पड़ा हुआ दिखाई दिया. दोनों दोस्त डरते हुए उस थैले के पास पहुंचे.
उसके अन्दर उन्हें कुछ चमकता हुआ नज़र आया. खोल कर देखा तो उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना ही न रहा. उस थैले में बहुत सारे सोने के सिक्के थे. सिक्के इतने अधिक थे कि दोनों की ज़िंदगी आसानी से पूरे ऐश-ओ-आराम से कट सकती थी. दोनों ख़ुशी से झूम रहे थे, उन्हें अपने आगे बढ़ने के फैसले पर गर्व हो रहा था।
साथ ही वे उस साधु का मजाक उड़ा रहे थे कि वह कितना मूर्ख था जो आगे जाने से डर गया।
अब दोनों दोस्तों ने आपस में धन बांटने और साथ ही भोजन करने का निश्चेय किया.
दोनों एक पेड़ के नीचे बैठ गए. हीरा ने मोती से कहा कि वह आस-पास के किसी कुएं से पानी लेकर आये, ताकि भोजन आराम से किया जा सके. मोती पानी लेने के लिए चल पड़ा.
मोती रास्ते में चलते-चलते सोच रहा था कि अगर वो सारे सिक्के उसके हो जाएं तो वो और उसका परिवार हमेशा राजा की तरह रहेगा. मोती के मन में लालच आ चुका था।
वह अपने दोस्त को जान से मर डालने की योजना बनाने लगा. पानी भरते समय उसे कुंए के पास उसे एक धारदार हथियार मिला. उसने सोचा की वो इस हथियार से अपने दोस्त को मार देगा और गाँव में कहेगा की रास्ते में डाकुओं ने उन पर हमला किया था. मोती मन ही मन अपनी योजना पर खुश हो रहा था.
वह पानी लेकर वापस पहुंचा और मौका देखते ही हीरा पर पीछे से वार कर दिया. देखते-देखते हीरा वहीं ढेर हो गया.
मोती अपना सामान और सोने के सिक्कों से भरा थैला लेकर वहां से वापस भागा.
कुछ एक घंटे चलने के बाद वह एक जगह रुका. दोपहर हो चुकी थी और उसे बड़ी जोर की भूख लग आई थी. उसने अपनी पोटली खोली और बड़े चाव से खाना-खाने लगा।
लेकिन ये क्या ? थोड़ा खाना खाते ही मोती के मुँह से खून आने आने लगा और वो तड़पने लगा
उसे एहसास हो चुका था कि जब वह पानी लेने गया था तभी हीरा ने उसके खाने में कोई जहरीली जंगली बूटी मिला दी थी. कुछ ही देर में उसकी भी तड़प-तड़प कर मृत्यु हो गयी।
अब दोनों दोस्त मृत पड़े थे और वो थैला यानी माया रूपी डायन जस का तस पड़ा हुआ था.
उस साधु ने एकदम ठीक कहा था कि आगे डायन है, वो सिक्कों से भरा थैला उन दोनों दोस्तों के लिए डायन ही साबित हुआ. ना वो डायन रूपी थैला वहां होता न उनके मन में लालच आता और ना वे एक दूसरे की जान लेते।
यही जीवन का सच भी है.
हम माया यानी धन-दौलत-सम्पदा एकत्रित करने में इतना उलझ जाते हैं कि अपने रिश्ते-नातों तक को भुला देते हैं, माया रूपी डायन आज हर घर में बैठी है. इसी माया के चक्कर में मानव दानव बन बैठा है, हमें इस प्रेरक कहानी से ये सीख लेनी चाहिए की हमें कभी भी पैसे को ज़रुरत से अधिक महत्त्व नहीं देना चाहिए और अपनी दोस्ती… अपने रिश्तों के बीच में इसको कभी नहीं लाना चाहिए।

मंगलवार, 6 दिसंबर 2022
सोमवार, 5 दिसंबर 2022
हृदय और मानस पटल पर चलायमान रहे!
प्रार्थना-ः
हे ईश्वर! मैंने कोई अनुनय-विनय प्रार्थना मनुहार जिद नहीं की थी, कोई सिफारिश नहीं लगाई थी, ऐसा कोई असामान्य कर्म और कर्तव्य भी नहीं किया था, फिर भी सिर से लेकर पांव के अंगूठे तक चौबीस घंटे तू मेरी इस देह में रक्त का संचार करता है। जिव्हा पर नियमित अभिषेक कर रहा है। मेरे हृदय को अखंड रूप से चलायमान रखा है।
हे प्रभु! तूने ऐसे ऐसे नानाविध यंत्र मेरी इस नश्वर देह में फिट किए हैं कि पांव के नख से सिर के केसों तक बिना किसी बाधा या रुकावट के संदेश वहन प्रणाली सतत कार्यरत है। यह सब किस अदृश्य शक्ति की प्रेरणा से चलायमान है, यह मेरी अल्प बुद्धि की समझ से परे है।
हे प्रभु! हाड़-मास के बीच तैयार होने वाले रक्त का तुम्हारा यह कैसा अद्भुत आर्किटेक्चर है, इसकी मुझे तनिक भी कल्पना नहीं है।
हजारों-हजार मेगापिक्सल के दो-दो कैमरे (आंखें) रतदिवस इस जगत के अद्भुत दृश्यों को देख रहे हैं। दस-दस हजार स्वाद चखने वाली जिव्हा नामक टेस्टर, सैकड़ों प्रकार की गंध पहचानने वाली सेंसर युक्त नासिका, अगणित संवेदनाओं की जानकारी देने वाली त्वचा नामक आश्चर्यजनक सेंसर प्रणाली और विभिन्न प्रकार की फ्रीक्वेंसी की स्वर निर्मित करने, पकड़ने वाली स्वर प्रणाली तथा इस फ्रीक्वेंसी की कोडिंग-डिकोडिंग करने वाले दो कान नामक यंत्र, सत्तर प्रतिशत पानी से भरा हुआ यह शरीर रूपी टैंकर और इसमें हजारों लाखों छिद्र होने पर भी एक कतरा भी कहीं से लीक नहीं हो रहा हो, ऐसी अद्भुत कृति..
किसी भी स्टैंड या सहारे के बिना मैं खड़ा रह सकता हूं। गाड़ियों के टायर घिस जाते हैं, परंतु मेरे पांव के तलुओं में जीवन पर्यंत कोई घिसावट नहीं होती। हे प्रभु! तेरी यह अत्यंत अद्भुत रचना है।
इस देह को संभालने, चलायमान रहने, कर्म करने, स्मृति, शांति इत्यादि सर्वशक्ति हे प्रभु तुम्हीं देते हो। तुम्हीं मेरे भीतर बैठकर मेरी इस देह को चलायमान रखते हो। मेरे लिए यह सब अत्यंत अद्भुत है। अविश्वसनीय है। अकल्पनीय है प्रभु!
ऐसी सद्बुद्धि देना प्रभु! तू ही यह सब संभालता है, तू ही इस सब का कर्ता है, तू ही मेरा पिता है, यह स्मरण सदैव मेरे भीतर प्रतिष्ठित रहे, ऐसी सद्बुद्धि देना प्रभु! हे प्रभु, प्रतिदिन प्रतिपल कृतज्ञतापूर्वक तुम्हारा ऋणी होने का स्मरण, तुम्हारा ही चिंतन-मनन हो, तुम्हारे ही श्रीचरणों में सदैव शरणागत रहूं, बस यही मेरी प्रार्थना है।
हे ईश्वर! मैंने कोई अनुनय-विनय प्रार्थना मनुहार जिद नहीं की थी, कोई सिफारिश नहीं लगाई थी, ऐसा कोई असामान्य कर्म और कर्तव्य भी नहीं किया था, फिर भी सिर से लेकर पांव के अंगूठे तक चौबीस घंटे तू मेरी इस देह में रक्त का संचार करता है। जिव्हा पर नियमित अभिषेक कर रहा है। मेरे हृदय को अखंड रूप से चलायमान रखा है।
हे प्रभु! तूने ऐसे ऐसे नानाविध यंत्र मेरी इस नश्वर देह में फिट किए हैं कि पांव के नख से सिर के केसों तक बिना किसी बाधा या रुकावट के संदेश वहन प्रणाली सतत कार्यरत है। यह सब किस अदृश्य शक्ति की प्रेरणा से चलायमान है, यह मेरी अल्प बुद्धि की समझ से परे है।
हे प्रभु! हाड़-मास के बीच तैयार होने वाले रक्त का तुम्हारा यह कैसा अद्भुत आर्किटेक्चर है, इसकी मुझे तनिक भी कल्पना नहीं है।
हजारों-हजार मेगापिक्सल के दो-दो कैमरे (आंखें) रतदिवस इस जगत के अद्भुत दृश्यों को देख रहे हैं। दस-दस हजार स्वाद चखने वाली जिव्हा नामक टेस्टर, सैकड़ों प्रकार की गंध पहचानने वाली सेंसर युक्त नासिका, अगणित संवेदनाओं की जानकारी देने वाली त्वचा नामक आश्चर्यजनक सेंसर प्रणाली और विभिन्न प्रकार की फ्रीक्वेंसी की स्वर निर्मित करने, पकड़ने वाली स्वर प्रणाली तथा इस फ्रीक्वेंसी की कोडिंग-डिकोडिंग करने वाले दो कान नामक यंत्र, सत्तर प्रतिशत पानी से भरा हुआ यह शरीर रूपी टैंकर और इसमें हजारों लाखों छिद्र होने पर भी एक कतरा भी कहीं से लीक नहीं हो रहा हो, ऐसी अद्भुत कृति..
किसी भी स्टैंड या सहारे के बिना मैं खड़ा रह सकता हूं। गाड़ियों के टायर घिस जाते हैं, परंतु मेरे पांव के तलुओं में जीवन पर्यंत कोई घिसावट नहीं होती। हे प्रभु! तेरी यह अत्यंत अद्भुत रचना है।
इस देह को संभालने, चलायमान रहने, कर्म करने, स्मृति, शांति इत्यादि सर्वशक्ति हे प्रभु तुम्हीं देते हो। तुम्हीं मेरे भीतर बैठकर मेरी इस देह को चलायमान रखते हो। मेरे लिए यह सब अत्यंत अद्भुत है। अविश्वसनीय है। अकल्पनीय है प्रभु!
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
इस शरीर रूपी यंत्र के चालक भी तुम्हीं हो प्रभु! तुम्हीं इसके भीतर स्थाई रूप से निवास करते हो। इसकी जानकारी देने वाले सोहम् तुमने इसमें सब कुछ, कुछ इस तरह व्यवस्थित रूप से फिट किया है कि अब तुमसे और क्या मांगूं! बस तुम्हारी इस नि:स्वार्थ देणगी के साथ इस मनुष्य जीवन के मार्ग पर तुम्हारा नाम स्मरण सदैव मेरे हृदय और मानस पटल पर चलायमान रहे!ऐसी सद्बुद्धि देना प्रभु! तू ही यह सब संभालता है, तू ही इस सब का कर्ता है, तू ही मेरा पिता है, यह स्मरण सदैव मेरे भीतर प्रतिष्ठित रहे, ऐसी सद्बुद्धि देना प्रभु! हे प्रभु, प्रतिदिन प्रतिपल कृतज्ञतापूर्वक तुम्हारा ऋणी होने का स्मरण, तुम्हारा ही चिंतन-मनन हो, तुम्हारे ही श्रीचरणों में सदैव शरणागत रहूं, बस यही मेरी प्रार्थना है।
विभूतियां स्वतः दौड़ती आ जांएगी
जीवन का महाभारत अन्य ग्रंथों की रचना ऋषि। -मुनियों और विद्वानों ने आश्रमों,देवस्थानों या महलों में बैठकर की तो श्रीमद्भभगवद् गीता के उपदेश श्रीकृष्ण ने युद्ध के मैदान दिए । अर्जुन जब महाभारत के युद्ध में पूरी तरह विषादग्रस्त हो। गए तो श्रीकृष्ण ने संतुलन बनाए रखने के लिए जो उपदेश दिए वे गायन शैली में थे। गीता के श्लोक पढ़ने या बोलने के लिए नहीं ,बल्कि गायन के लिए है ।यानी जो गाई जाए वह गीता है । इस विचार से जीवन के महाभारत में जब कभी उथल -पुथल की स्थिति हो तब गीत संगीत के माध्यम से संतुलन बनाना चाहिए । उत्तम संगीत के लिए संगीतज्ञ जिस प्रकार "सुर-लय-ताल"का संतुलन बनाते है ,उसी प्रकार की व्यवस्था ईश्वर ने पूरी प्रकृति में की है । पेड़ ,पौधों ,नदियों, सूर्य,चंद्रमा सब संगीतमय है । खेतों में विविध पदार्थों के लय (मिलन) से अनाज आदि उत्पादित होते है । मनुष्य शरीर जब कभी अस्वस्थ होता है तब चिकित्सक कलाई के पास हाथ रखकर नाडि़यों का लय देखता है । विविध प्रकार की जांच भी कराई। जाती है । वाद्य-यंत्रों से सात स्वर निकलते है । मनुष्य शरीर में भी मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपुर ,अनाहत ,विशुद्ध ,आज्ञा और सहस्रार चक्र है । इसके अलावा ज्ञानेंद्रियों के सप्तद्वार है । श्रीकृष्ण जब बांस से बनी बांसुरी बजाते है तो वह स्थूल शरीर को साधने का संदेश देते है । जबकी मुरली बजाते है तो योग के जरिये सप्तचक्र को जागृत करने का संदेश देते है । मुरली सोने की वंशी को कहते है न कि बांस की बांसुरी को । योग -क्रियाअपने आप सोने की तरह कीमती है । जो मुरली बजाना जान जाएगा वह.जीवन के महाभारत में अवश्य विजयी होगा तथा धृतराष्ट्र जैसे शरीर रूपी रथ पर एक साथ आरूढ़ होगे तब विभूतियां स्वतः दौड़ती आ जांएगी । जिंदगी में दिव्यता दिखायी पड़ने लगेगी ।। <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
रविवार, 4 दिसंबर 2022
सुख क्या है ? मन इस प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ता रहता है
सुख क्या है ? मन इस प्रश्न का उत्तर ढूंढ़ता रहता है। बाल्यावस्था में मोर पंख करने ,मिट्टी के घर बनाने आदि में जो आनंद आता था ,उनसे बाल्यकाल के पश्चात सुख क्यों नहीं मिलता ? कारण है मन का परिपक्व हो जाना । सत्य का ज्ञान हो जाना कि ऐसी वस्तुओं का वास्तव में कोई मूल्य नहीं । इसी प्रकार युवावस्था में नौकरी ,धन -संचय आदि के पीछे भागता मन जब थककर निढाल हो जाता है, तब स्वयं को टटोलता है,सुख कहां है ? वस्तुतः ,सुख मन की एक अवस्था है । सुख किसी वाह्रा जगत की किसी वस्तु से उत्पन्न होता , तो प्रत्येक व्यक्ति को एक जैसा अनुभव होना चाहिए । किसी को फुटबाल खेलने में सुख मिल रहा है तो किसी को साइकिल चलाने में । किसी को ईमानदारी से कार्य करने में सुख मिल रहा है तो किसी को अथाह धन -संचय करने में । वहीं, संसार सबको एक जैसे सांचे में ढालकर सुख की परिभाषा गढ़ता है । अच्छा साथी ,भरा परिवार ,अपना घर ,संतोषजनक पूंजी का संग्रह सुखी होने के कुछ नियम जैसे लगते है । सफलता के ये आम पैमाने आवश्यक नहीं कि आपके लिए भी सुख के साधन हों । संभव है । किसी वैरागी ने इन सबका त्याग बाल्यकाल में संग्रहित खिलौनों की भांति कर दिया हो,परंतु वह सुखी है । किसी वीतरागी को सारे बंधनों से मुक्ति में ही सुख मिलता हो । वाह्रा परिस्थिति को अपने दुख का दोषी मानकर नियति को कोसना अपरिपक्व मस्तिष्क की निशानी है । किसी बालक की तरह जो जैसी परिस्थिति मिली ,उसमें रमे रहना , उसे स्वीकार लेना सुख की असल कुंजी है । यदि किसी एक वस्तु से सुख नहीं मिलता ,तो दूसरी राह भु हमें ही तलाशनी होगी । सबके लिए सुख के विकल्प अलग -अलग होते है । यदि कोई रंग इपको नहीं भाता तो कमी रंग में नहीं है,हमारी मनः स्थिति में है । <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
जीवन में संयम का शासन होना अत्यंत आवश्यक है
जीवन में संयम का शासन होना अत्यंत आवश्यक है । यदि हम संयम के अनुशासन के अनुसार नहीं चलते तो सफलता प्राप्त नहीं कर सकते है । जीवन में चतुर्दिक उल्लास एवं लपलब्धि प्राप्त करने हेतु संयम के शासन के अधीन रहकर कार्य करने की आवश्यकता होती है ।। ऐसा करने से हम स्वयं को परिमार्जित करते। है। । अपने लक्ष्य। के प्रति। ईमानदार रहते है । यह संयम का शासन ही। है ,जो। हमें लोकप्रिय बनाता है । हमारे भीतर ऊर्जा का प्रवाह करता है । हमारी सामथ्र्य को कई गुना बढ़ा देता है ।संयम और अनुशासन एकद दूसरे के पूरक है । दोनों ही हमारें जीवन में आवश्यक हैं । यह ऐसी नाव है,जो सीधे सफलता के द्वार तक पहुंचाती है । यह मार्ग में आने वाली बाधाओं को विफल कर देती है । संयम काढे़ की तरह कार्य करता है ,जिसे जीवन में आत्मसात करने में थोड़ी कठिनाई अवश्य होती। है, परंतु एक बार इसके व्यवहार में उतर जाने पर चमत्कृत करने वाले लाभ प्राप्त होते हैं। संयमी व्यक्ति का व्यक्ति का व्यक्तित्व अनुकरणीय हो जाता है । समाज में प्रतिष्ठा एवं मान बढ़ता चला जाता है । जीवन संयम की कसौटी में कसा हो तो जीवन का स्वरूप ही बदल जाता है । हमारी प्रखरता और कार्य की प्रबलता संयम के सान्निध्य में निखार। पाती है । संयम। का प्रभाव हमारे स्वभाव में दृढ़ता एवं आत्मविश्वास उत्पन्न करता है । संयम की पाठशाला का छात्र जीवन की सभी परीक्षाओं को सदैव अच्छे अंको से उत्तीर्ण करता है । उसके जीवन में माधुर्य बना रहता है । उसे झंझावात डिगा नहीं पाते । परिस्थितियों के थपेड़े उसे हताश नहीं करतें । इसके विपरीत जो संयम और धैर्य की डोर को छोड़ देते है ,उनका जीवन कटी पतंग सा हो जाता है। ,जिसकी कोई मंजिल नहीं होती । जो कभी गंतव्य को प्राप्त नहीं करती। ऐसे में ,हमें अपने जीवन में संयम को अंगीकार कर श्रेष्ठ बनने की ओर अग्रसर होना चाहिए । संयम की दिव्य ऊर्जा हमें आलोकित करती है <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
crossorigin="anonymous"></script>
गुरुवार, 1 दिसंबर 2022
समाधि मुद्रा में एक साधु दिखाई दिए
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
💐💐साधु वेश की मर्यादा💐💐
बहुरूपिया राज दरबार में पहुंचा, प्रार्थना की- "अन्नदाता बस ₹5 का सवाल है और महाराज से बहुरूपिया और कुछ नहीं चाहता।"
राजा ने कहा- मैं कला का पारखी हूं, कलाकार का सम्मान करना राज्य का नैतिक कर्तव्य है, कोई ऐसी कला दिखाओ कि मैं प्रसन्नता से ₹5 पुरस्कार में दे सकूं, पर दान नहीं दे सकता।
कोई बात नहीं अन्नदाता! मैं आप के सिद्धांत को तोड़ना नहीं चाहता, पर मुझे अपना स्वांग दिखाने के लिए 3 दिन का समय चाहिए, कहकर बहुरूपिया चला गया।
दूसरे दिन नगर से बाहर एक टीले के ऊपर समाधि मुद्रा में एक साधु दिखाई दिए। नेत्र बंद, तेजस्वी चेहरा, लंबी जटाएं।
चरवाहों ने उस साधु को देखा। उन्होंने पूछा- स्वामी जी!आपका आगमन कहां से हुआ है?
कोई उत्तर नहीं!
क्या आपके लिए कुछ फल, दूध की व्यवस्था की जाए?
कोई उत्तर नहीं!
शाम को चरवाहों ने नगर में चर्चा की। घर-घर तपस्वी की चर्चा होने लगी। दूसरे दिन नगर के अनेक शिक्षित, धनिक, दरबारी, थाली में मेवा, फल, नाना प्रकार के पकवान लेकर दर्शन के लिए दौड़ पड़े।
सबके आग्रह करने पर भी साधु ने उन वस्तुओं को ग्रहण करना तो दूर, आंख भी नहीं खोली।
यह बात प्रधानमंत्री तक पहुंची। वह भी स्वर्ण मुद्राएं लेकर दर्शनार्थ पहुंचा और निवेदन किया- "बस एक बार नेत्र खोल कर कृतार्थ कीजिए!"
प्रधानमंत्री का निवेदन भी व्यर्थ गया। अब तो सभी को निश्चय हो गया कि यह संत अवश्य पहुंचा हुआ है।
प्रधानमंत्री ने राजा के महल में जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया, तो राजा सोचने लगे, जब मेरे राज्य में इतने बड़े तपस्वी का आगमन हुआ है तो उनकी अगवानी के लिए मुझे जाना चाहिए।
दूसरे ही दिन सुबह वे दर्शनार्थ जाने को उद्यत हुए। खबर बिजली की तरह फैल गई। जिस मार्ग से राजा की सवारी निकलने वाली थी, वह साफ करा दिए गए। रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था ठीक कर दी गई।
राजा ने तपस्वी के चरणों में अशर्फियों का ढेर लगा दिया और उनके चरणों में मस्तक टेककर आशीर्वाद की कामना करने लगे ।
पर तपस्वी विचलित नहीं हुआ।
अब तो प्रत्येक व्यक्ति को निश्चय हो गया कि तपस्वी बहुत त्यागी और सांसारिक वस्तुओं से दूर है।
चौथे दिन बहुरूपिया फिर दरबार में पहुंचा, हाथ जोड़कर बोला- "राजन! अब तो आपने मेरा स्वांग देख लिया होगा और पसंद भी आया होगा, अब तो मेरी कला पर प्रसन्न होकर मुझे ₹5 का पुरस्कार दीजिए, ताकि परिवार के पालन पोषण हेतु आटा दाल की व्यवस्था कर सकूं!"
राजा चौका- कौन सा स्वाँग?
बहुरूपिए ने कहा-"वही तपस्वी साधु वाला, जिसके सामने आप ने अशर्फियों का ढेर लगा दिया था!"
राजा ने कहा- "तू कितना मूर्ख है! जब राजा सहित पूरी जनता, तेरे चरणों में सर्वस्व लुटाने आतुर खड़ी थी, तब तुमने धन दौलत पर दृष्टि तक नहीं डाली,और अब ₹5 के लिए चिरौरी कर रहा है।"
बहुरूपिए ने कहा- "राजन! उस समय एक तपस्वी की मर्यादा का प्रश्न था। एक साधु के वेश की लाज रखने की बात थी। भले ही साधु के रूप में मैं, बहुरूपिया था,पर था तो एक साधु ही! फिर उस धन दौलत की ओर दृष्टि उठाकर कैसे देख सकता था? उस समय सारे वही भाव थे,और अब पेट की ज्वाला को शांत करने के लिए, अपने श्रम के पारिश्रमिक और पुरस्कार की मांग है आपके सामने।"
"काश! वर्तमान समय के कुछ साधुवेश धारी इस बात को समझ सकते और अपनी शक्ति समाज कल्याण में लगाते, तो भारत निश्चित ही आध्यात्मिक विश्व गुरु हो सकता है।"
सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।
🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏
प्रभु असम्भव को भी संभव कर देते है
प्रभु असम्भव को भी संभव कर देते है
बूढ़ी भिखारन आज फिर बीमार है। कल किसी ने बासी पूरियां खाने को दे दीं तो उसने स्वाद के बस होकर, चारों पूरियां खा लीं। आज सुबह से बार बार पेट की पीड़ा उसे परेशान कर रही है। काश कहीं से बस दो केले मिल जाते तो उसका पेट और पीड़ा दोनों झट से ठीक हो जाएँ। पर यहाँ झुग्गी -झोंपड़ी में उसे दो केले कौन लाकर देगा ?
बाहर निकल बाजार में भीख मांगे बिना दो केले मिलना असंभव और इतनी पीड़ा में बाजार जाना भी असंभव।
"हे भगवान ! अब तो मुक्ति ही दे दो। अब सहा नहीं जाता। केले तो मिल नहीं सकते लेकिन प्रभु अपने पास बुला कर इस पीड़ा से मुक्ति तो दे ही सकते हो। "
यहाँ वो बेचारी दो केले के लिए तरस रही और वहाँ मंदिर में एक श्रद्धालू गौ -ग्रास की पांच सौ की पर्ची कटा रहा है। उस को ही पता होता तो बूढ़ी भिखारिन को वो क्या दो केले न दे देता ! लेकिन उस बेचारे को क्या पता ? सब ईश्वर की माया !
श्रद्धालू का बेटा भी साथ था। वो भी पिता की तरह ही दयावान। मंदिर से बाहर निकला तो पिता से हठ करने लगा कि बाहर रेहड़ी लगा कर खड़े केलेवाले से केले ले लें। केले काले और कुछ ज्यादा पके हुए - बस इसलिए खरीद लिए गए कि बेचारा रेहड़ी वाला कुछ पैसे तो कमा ले।
घर पहुंचे तो गृह-स्वामिनी केले देखते ही चौंक गयीं :
"अरे कैसे केले ले आये हो ?"
"क्या करता ? तुम्हारे लाडले को उस केले वाले की बोहनी कराने का मन हो आया। " पिता ने मुस्कुराते हुए कहा।
"उफ़ तुम पिता -पुत्र तो कारूं का खजाना भी बस यूँ ही दान -पुण्य में लुटा सकते हो " गृहस्वामिनी के ताने में भी गर्व बोल रहा था।
संयोग से घर में झाड़ू -पोंछे काम करने वाली कमला काम ख़त्म कर बाहर ही निकल रही थी ।
"ये केले अपने घर ले जाओ । थोड़े काले हैं, पर अभी खरीदे हैं !" गृहस्वामिनी ने केले कमला को पकड़ाए।
कमला ने खुशी -खुशी केले ले लिए और अपनी झोंपड़ी की तरफ चल पडी।
चलते -चलते एक केला खाया तो देखा, दो केले ज्यादा ही पक्के हुए हैं।
कमला की नजर पक्के हुए केलों पर पड़ी और बूढ़ी भिखारिन की नजर बाई के हाथ में पकडे केलों पर साथ -साथ ही पडी।
"भगवान के नाम पर दो केले दे दे। भगवन खुशियों से तेरी झोली भर देंगे। " भिखारिन ने कहा।
कमला को भी दाता बनने का अवसर मिल गया ।
"ये ले अम्मा " यह कह कर कमला ने दोनों पक्के हुए केले बूढ़ी भिखारिन की झोली में डाल दिए।
ईश्वर की लीला ने एक बार फिर असम्भव को सम्भव कर दिया।
हर-हर महादेव <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"

बुधवार, 30 नवंबर 2022
आप क्या आशा करते हैं, लड़का होगा या लड़की
एक गर्भवती स्त्री ने अपने पति से कहा, "आप क्या आशा करते हैं लड़का होगा या लड़की"
पति-"अगर हमारा लड़का होता है, तो मैं उसे गणित पढाऊगा, हम खेलने जाएंगे, मैं उसे मछली पकडना सिखाऊगा।"
पत्नी - "अगर लड़की हुई तो...?"
पति- "अगर हमारी लड़की होगी तो, मुझे उसे कुछ सिखाने की जरूरत ही नही होगी"
"क्योंकि, उन सभी में से एक होगी जो सब कुछ मुझे दोबारा सिखाएगी, कैसे पहनना, कैसे खाना, क्या कहना या नही कहना।"
"एक तरह से वो, मेरी दूसरी मां होगी। वो मुझे अपना हीरो समझेगी, चाहे मैं उसके लिए कुछ खास करू या ना करू।"
"जब भी मै उसे किसी चीज़ के लिए मना करूंगा तो मुझे समझेगी। वो हमेशा अपने पति की मुझ से तुलना करेगी।"
"यह मायने नही रखता कि वह कितने भी साल की हो पर वो हमेशा चाहेगी की मै उसे अपनी baby doll की तरह प्यार करूं।"
"वो मेरे लिए संसार से लडेगी, जब कोई मुझे दुःख देगा वो उसे कभी माफ नहीं करेगी।"
पत्नी - "कहने का मतलब है कि, आपकी बेटी जो सब करेगी वो आपका बेटा नहीं कर पाएगा।"
पति- "नहीं, नहीं क्या पता मेरा बेटा भी ऐसा ही करेगा, पर वो सिखेगा।"
"परंतु बेटी, इन गुणों के साथ पैदा होगी। किसी बेटी का पिता होना हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है।"
पत्नी - "पर वो हमेशा हमारे साथ नही रहेगी...?"
पति- "हां, पर हम हमेशा उसके दिल में रहेंगे।"
"इससे कोई फर्क नही पडेगा चाहे वो कही भी जाए, बेटियाँ परी होती हैं"
"जो सदा बिना शर्त के प्यार और देखभाल के लिए जन्म लेती है।"
"बेटीयां सब के मुकद्दर में, कहाँ होती हैं
जो घर भगवान को हो पसंद वहां पैदा होती हैं बेटियाँ । <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
बकरी हंसी फिर गंभीरता से कहा...
उपकार
जंगल में शेर शेरनी शिकार के लिये दूर तक गये अपने बच्चों को अकेला छोडकर।
जब देर तक नही लौटे तो बच्चे भूख से छटपटाने लगे.
उसी समय एक बकरी आई उसे दया आई और उन बच्चों को दूध पिलाया फिर बच्चे मस्ती करने लगे.
तभी शेर शेरनी आये. बकरी को देख लाल पीले होकर शेर हमला करता,
उससे पहले बच्चों ने कहा इसने हमें दूध पिलाकर बड़ा उपकार किया है नही तो हम मर जाते।
अब शेर खुश हुआ और कृतज्ञता के भाव से बोला हम तुम्हारा उपकार कभी नही भूलेंगे, जाओ आजादी के साथ जंगल मे घूमो फिरो मौज करो।
अब बकरी जंगल में निर्भयता के साथ रहने लगी यहाँ तक कि शेर के पीठ पर बैठकर भी कभी कभी पेडो के पत्ते खाती थी।
यह दृश्य चील ने देखा तो हैरानी से बकरी को पूछा तब उसे पता चला कि उपकार का कितना महत्व है।
चील ने यह सोचकर कि एक प्रयोग मैं भी करती हूँ,
चूहों के छोटे छोटे बच्चे दलदल मे फंसे थे निकलने का प्रयास करते पर कोशिश बेकार ।
चील ने उनको पकड पकड कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
बच्चे भीगे थे सर्दी से कांप रहे थे तब चील ने अपने पंखों में छुपाया, बच्चों को बेहद राहत मिली.
काफी समय बाद चील उडकर जाने लगी तो हैरान हो उठी चूहों के बच्चों ने उसके पंख कुतर डाले थे।
चील ने यह घटना बकरी को सुनाई तुमने भी उपकार किया और मैंने भी फिर यह फल अलग क्यों? ?
बकरी हंसी फिर गंभीरता से कहा....
उपकार करो,
तो शेरों पर करो
चूहों पर नही।
क्योंकि कायर कभी उपकार को याद नही रखते और बहादुर कभी उपकार नही भूलते।

हनुमान जी नहीं मान रहे थे
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script> श्रीराम का स्वर्गलोक गमन
भगवान श्रीराम के मृत्यु वरण में सबसे बड़ी बाधा उनके प्रिय भक्त हनुमान जी थे। क्योंकि हनुमान के होते हुए यम की इतनी हिम्मत नहीं थी की वो प्रभु श्रीराम के पास पहुँच सके पर श्रीराम जी ने स्वयं इसका हल निकाला।
एक दिन, श्रीराम जान गए कि उनकी मृत्यु का समय हो गया था। वह जानते थे कि जो जन्म लेता है उसे मरना पड़ता है।
“यम को मुझ तक आने दो। मेरा बैकुंठ, स्वर्गिक धाम जाने का समय आ गया है”, श्रीराम ने हनुमान जी से कहा।
लेकिन हनुमान जी नहीं मान रहे थे ।
मृत्यु के देवता यम अयोध्या में घुसने से डर रहे थे क्योंकि उनको श्रीराम के परम भक्त और उनके महल के मुख्य प्रहरी हनुमान से भय लग रहा था।
यम के प्रवेश के लिए हनुमान को हटाना जरुरी था। इसलिए श्रीराम ने अपनी अंगूठी को महल के फर्श के एक छेद में से गिरा दिया और हनुमान से इसे खोजकर लाने के लिए कहा।
हनुमान ने स्वंय का स्वरुप छोटा करते हुए बिलकुल भंवरे जैसा आकार बना लिया और केवल उस अंगूठी को ढूढंने के लिए छेद में प्रवेश कर गए, वह छेद केवल छेद नहीं था बल्कि एक सुरंग का रास्ता था जो सांपों के नगर नाग लोक तक जाता था।
हनुमान जी नागों के राजा वासुकी से मिले और अपने आने का कारण बताया।
वासुकी हनुमान जी को नाग लोक के मध्य में ले गए जहां अंगूठियों का पहाड़ जैसा ढेर लगा हुआ था! “यहां आपको श्रीराम की अंगूठी अवश्य ही मिल जाएगी” वासुकी ने कहा।
हनुमान जी सोच में पड़ गए कि वो कैसे उसे ढूंढ पाएंगे क्योंकि ये तो भूसे में सुई ढूंढने जैसा था।
लेकिन सौभाग्य से, जो पहली अंगूठी उन्होंने उठाई वो श्रीराम की अंगूठी थी।
आश्चर्यजनक रुप से, दूसरी भी अंगूठी जो उन्होंने उठाई वो भी श्रीराम की ही अंगूठी थी। वास्तव में वो सारी अंगूठी जो उस ढेर में थीं, सब एक ही जैसी थी।
“इसका क्या मतलब है?” हनुमान जी सोच में पड़ गए।
वासुकी जी मुस्कुराए और बोले, “जिस संसार में हम रहते है, वो सृष्टि व विनाश के चक्र से गुजरती है। इस संसार के प्रत्येक सृष्टि चक्र को एक कल्प कहा जाता है। हर कल्प के चार युग या चार भाग होते हैं। दूसरे भाग या त्रेता युग में, श्रीराम अयोध्या में जन्म लेते हैं। एक वानर इस अंगूठी का पीछा करता है और पृथ्वी पर श्रीराम मृत्यु को प्राप्त होते हैं। इसलिए यह सैकड़ो हजारों कल्पों से चली आ रही अंगूठियों का ढेर है। सभी अंगूठियां वास्तविक हैं।
अंगूठियां गिरती रहीं और इनका ढेर बड़ा होता रहा। भविष्य के श्रीरामों की अंगूठियों के लिए भी यहां काफी जगह है”।
हनुमान जी जान गए कि उनका नागलोक में प्रवेश और अंगूठियों के पर्वत से साक्षात, कोई आकस्मिक घटना नहीं थी। यह श्रीराम का उनको समझाने का मार्ग था कि मृत्यु को आने से रोका नहीं जा सकेगा। श्रीराम मृत्यु को प्राप्त होंगे। हमारा जीवन समाप्त होगा। लेकिन हमेशा की तरह, यह संसार चलता रहता है और हम भी जन्म लेते रहते हैं और मरते रहते हैं और श्रीरामजी भी पुनः जन्म लेंगे और हम भी।
........................

आंखे बंद करोगे तो कहेंगे कि
ये दुनिया है
एक "साधू" किसी नदी के पनघट पर गया और पानी पीकर पत्थर पर सिर रखकर सो गया....!!!
पनघट पर पनिहारिन आती-जाती रहती हैं!!! तो एक ने कहा- "आहा! साधु हो गया, फिर भी तकिए का मोह नहीं गया...पत्थर का ही सही, लेकिन रखा तो है।"
पनिहारिन की बात साधु ने सुन ली...उसने तुरंत पत्थर फेंक दिया...
दूसरी बोली--"साधु हुआ, लेकिन खीज नहीं गई..
अभी रोष नहीं गया,तकिया फेंक दिया।"
तब साधु सोचने लगा, अब वह क्या करें ?
तब तीसरी बोली-"बाबा! यह तो पनघट है,यहां तो हमारी जैसी पनिहारिनें आती ही रहेंगी, बोलती ही रहेंगी, उनके कहने पर तुम बार-बार परिवर्तन करोगे तो साधना कब करोगे?"
लेकिन चौथी ने बहुत ही सुन्दर और एक बड़ी अद्भुत बात कह दी-"क्षमा करना, लेकिन हमको लगता है,तूमने सब कुछ छोड़ा लेकिन अपना चित्त नहीं छोड़ा है,अभी तक वहीं का वहीं बने हुए है।
दुनिया पाखण्डी कहे तो कहे, तूम जैसे भी हो,हरिनाम लेते रहो।" सच तो यही है, दुनिया का तो काम ही है कहना...
आप ऊपर देखकर चलोगे तो कहेंगे... "अभिमानी हो गए।"
नीचे दखोगे तो कहेंगे... "बस किसी के सामने देखते ही नहीं।"
आंखे बंद करोगे तो कहेंगे कि... "ध्यान का नाटक कर रहा है।"
चारो ओर देखोगे तो कहेंगे कि... "निगाह का ठिकाना नहीं। निगाह घूमती ही रहती है।"
और परेशान होकर आंख फोड़ लोगे तो यही दुनिया कहेगी कि..."किया हुआ भोगना ही पड़ता है।"
"ईश्वर"को राजी करना आसान है....लेकिन "संसार" को राजी करना असंभव है.... !!
"दुनिया"क्या कहेगी, उस पर ध्यान दोगे तो....आप अपना ध्यान नहीं लगा पाओगे.
"अतः कर्म करो, आलोचनाओं की चिंता न करो।"

मंगलवार, 29 नवंबर 2022
सौदागर ने कहा कि तैरना सीखने के लिए मेरे पास समय कहां है
एक बहुत बड़ा सौदागर नौका लेकर दूर दूर देशो में करोड़ो रुपये कमाने जाता था।
उसके मित्रों ने उससे कहा की तुम नौका में घूमते हो। पुराने जमाने की नौका है तूफ़ान आते हैं, खतरे होते हैं, नावें डूब जाती है। तुम तैरना तो सीख लो।
सौदागर ने कहा कि तैरना सीखने के लिए मेरे पास समय कहां है?
लोगों ने कहा, ज्यादा समय की जरूरत नहीं गाँव में एक कुशल तैराक है जो कहता है तीन दिन में ही वो तैरना सीखा देगा।
वह जो कहता है ठीक ही कहता होगा; लेकिन मेरे पास तीन दिन कहां? तीन दिन में हज़ारों का कारोबार कर लेता हूँ। तीन दिन में तो लाखों रूपए यहां से वहाँ हो जाते हैं। कभी फुरसत मिलेगी तो जरूर सीख लूंगा।
फिर भी लोगों ने कहा कि खतरा बहुत बड़ा है, तुम्हारा जीवन निरन्तर नाव पर है, किसी भी दिन खतरा हो सकता है और तुम तो तैरना भी नहीं जानते।
उसने कहा कि और कोई सस्ती तरकीब हो तो बताओ, इतना समय तो मेरे पास नहीं है। तो लोगों ने कहा कि कम से कम दो पीपे अपने पास रख लो। कभी जरूरत पड़ जाए तो उन्हें पकड़कर तुम तैर तो सकोगे।
उसने दो खाली पीपे मुंह बन्द करवाकर अपने पास रख लिए। उनको हमेशा अपनी नाव में जहां वो सोता वहीं रखता।
और किसी को पता भी न था और एक दिन वह घड़ी आ गई। तूफान उठा और नाव डूबने लगी।
वह चिल्लाया, मेरे पीपे कहां है?
उसके नाविकों ने बताया कि वह तो उसके बिस्तर के पास ही रखे हुए हैं।
बाकी नाविक तो कूद गये, वे तैरना जानते थे।
वह अपने पीपों के पास गया। लेकिन दो खाली पीपे भी वहां थे जो उसने तैरने के लिए रखे थे और दो स्वर्ण मुद्राओं से भरे पीपे भी थे, जिन्हें वह लेकर आ रहा था।
उसका मन डांवाडोल होने लगा की कौन से पीपे लेकर कूदे- सोने से भरे या खाली? फिर उसने देखा की नाव डूबने वाली है। खाली पीपे लेकर कूदने से क्या होगा? उसने अपने सोने से भरे पीपे लिए और कूद गया।
जो उस सौदागर का हुआ होगा वह आप समझ सकते हैं।
वह तैरने के लिए समय नहीं निकाल सका था। क्या आप समय निकाल सके हैं? उसे तो मौका भी मिल गया था । वह खाली पीपे लेकर कूद सकता था, लेकिन वह भरे पीपे लेकर कूदा।
यही हाल हमारा है अभी थोड़ा व्यापार संभाल लें, थोड़ा मकान देख लें, परिवार में मेरे बिना सब चौपट हो जाएगा, थोड़ा उसको भी देख लें, बस ऐसे ही जीवन निकाल रहे हैं, तैरना कब सीखेंगे संसार सागर में टूटी हुई नाव में बैठे हैं।
सभी सन्त महात्मा पुकार पुकार के कह रहे हैं। लेकिन हमारे पास समय नहीं है ।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
*यहां तक कि 2 खाली पीपे भी हमने साथ नहीं रखे हैं सत्संग और सेवा । उनको भी हमने अहंकार और दौलत के दिखावे से भर रखा है ।* क्योंकि जिनको जीवनभर दिखावे, अहंकार और दौलत से भरे - भरे होने की आदत होती है, वे एक क्षण भी खाली होने को राजी नहीं हो सकते।। 🙏🙏
सोमवार, 28 नवंबर 2022
चाणक्य ने कहा : मैं अपने विचार कल आपके समक्ष रखूंगा !
मगध सम्राट बिंन्दुसार ने एक बार अपनी सभा मे पूछा :
देश की खाद्य समस्या को सुलझाने के लिए
सबसे सस्ती वस्तु क्या है ?
मंत्री परिषद् तथा अन्य सदस्य सोच में पड़ गये ! चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा आदि तो बहुत श्रम के बाद मिलते हैं और वह भी तब, जब प्रकृति का प्रकोप न हो, ऎसी हालत में अन्न तो सस्ताn हो ही नहीं सकता !
तब शिकार का शौक पालने वाले एक सामंत ने कहा :
राजन,
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
सबसे सस्ता खाद्य पदार्थ मांस है, इसे पाने मे मेहनत कम लगती है और पौष्टिक वस्तु खाने को मिल जाती है । सभी ने इस बात का समर्थन किया, लेकिन प्रधान मंत्री चाणक्य चुप थे ।
तब सम्राट ने उनसे पूछा :
आपका इस बारे में क्या मत है ?
चाणक्य ने कहा : मैं अपने विचार कल आपके समक्ष रखूंगा !
रात होने पर प्रधानमंत्री उस सामंत के महल पहुंचे, सामन्त ने द्वार खोला, इतनी रात गये प्रधानमंत्री को देखकर घबरा गया ।
प्रधानमंत्री ने कहा :
शाम को महाराज एकाएक बीमार हो गये हैं, राजवैद्य ने कहा है कि किसी बड़े आदमी के हृदय का दो तोला मांस मिल जाए तो राजा के प्राण बच सकते हैं, इसलिए मैं आपके पास आपके हृदय का सिर्फ दो तोला मांस लेने आया हूं । इसके लिए आप एक लाख स्वर्ण मुद्रायें ले लें ।
यह सुनते ही सामंत के चेहरे का रंग उड़ गया, उसने प्रधानमंत्री के पैर पकड़ कर माफी मांगी और
उल्टे एक लाख स्वर्ण मुद्रायें देकर कहा कि इस धन से वह किसी और सामन्त के हृदय का मांस खरीद लें ।
प्रधानमंत्री बारी-बारी सभी सामंतों, सेनाधिकारियों के यहां पहुंचे और
सभी से उनके हृदय का दो तोला मांस मांगा, लेकिन कोई भी राजी न हुआ, उल्टे सभी ने अपने बचाव के लिये प्रधानमंत्री को एक लाख, दो लाख, पांच लाख तक स्वर्ण मुद्रायें दीं ।
इस प्रकार करीब दो करोड़ स्वर्ण मुद्राओं का संग्रह कर प्रधानमंत्री सवेरा होने से पहले वापस अपने महल पहुंचे और समय पर राजसभा में प्रधानमंत्री ने राजा के समक्ष दो करोड़ स्वर्ण मुद्रायें रख दीं ।
सम्राट ने पूछा :
यह सब क्या है ? तब प्रधानमंत्री ने बताया कि दो तोला मांस खरीदने के लिए
इतनी धनराशि इकट्ठी हो गई फिर भी दो तोला मांस नही मिला ।
राजन ! अब आप स्वयं ही विचार करें कि मांस कितना सस्ता है ?
जीवन अमूल्य है, हम यह न भूलें कि जिस तरह हमें अपनी जान प्यारी है, उसी तरह सभी जीवों को भी अपनी जान उतनी ही प्यारी है। लेकिन वो अपना जान बचाने मे असमर्थ है।
और मनुष्य अपने प्राण बचाने हेतु हर सम्भव प्रयास कर सकता है । बोलकर, रिझाकर, डराकर, रिश्वत देकर आदि आदि ।
पशु न तो बोल सकते हैं, न ही अपनी व्यथा बता सकते हैं ।
तो क्या बस इसी कारण उनसे जीने का अधिकार छीन लिया जाय ??
शुद्ध आहार, शाकाहार !
मानव आहार, शाकाहार !
....................
"GOD is LOVE"
सनकादि कुमारों ने अपने पिता ब्रह्माजी से प्रश्न किया
भगवान विष्णु के चौबीस अवतारों में बीसवां अवतार ‘हंस अवतार है।
एक बार लोकपितामह ब्रह्माजी अपनी दिव्य सभा में बैठे थे । तभी उनके मानस पुत्र सनकादि चारों कुमार दिगम्बर वेष में वहां आए और पिता को प्रणाम कर उनकी आज्ञा लेकर आसनों पर बैठ गए । उन अत्यंत तेजस्वी चारों कुमारों को देखकर सभा में उपस्थित जन मौन हो गए।
सनकादि कुमारों ने अपने पिता ब्रह्माजी से प्रश्न किया—
‘पिताजी ! शब्द, स्पर्श आदि विषय (सांसारिक भोग) मन में प्रवेश करते हैं या मन विषयों में प्रवेश करता है; इनका परस्पर आकर्षण है । इस मन को विषयों से अलग कैसे करें ?’ मोक्ष चाहने वाला अपना मन विषयों (सांसारिक भोग-विलास) से कैसे हटा सकता है; क्योंकि मनुष्य जीवन प्राप्त कर यदि मोक्ष की सिद्धि नहीं की गयी तो सम्पूर्ण जीवन ही व्यर्थ हो जाएगा।’
सभी प्राणियों के जन्मदाता सृष्टिकर्ता होने पर भी विधाता ब्रह्माजी प्रश्न का मूल कारण नहीं समझ सके क्योंकि वे कर्म-परायण हैं, उनकी बुद्धि कर्म करने में लगी हुई है । जैसे कोई संन्यासी अपने आश्रम का निर्माण करवा रहा हो और उसकी बुद्धि ईंटों की गाड़ी गिनने में लगी हो।
ब्रह्माजी के ध्यानमग्न होते ही सभा में सबके सामने अत्यंत उज्जवल, तेजस्वी व परम सुन्दर महाहंस के रूप में भगवान प्रकट हो गए । उस अलौकिक हंस को देखकर सभा में उपस्थित सभी लोग खड़े होकर उन्हें प्रणाम करने लगे । ब्रह्माजी ने महाहंस की पाद्य-अर्घ्य आदि से पूजा कर सुन्दर आसन पर बिठाया।
सनकादि कुमारों ने उस परम तेजस्वी महाहंस से पूछा—‘आप कौन हैं?
भगवान हंस ने विचित्र उत्तर देते हुए कहा—'‘मैंं इसका क्या उत्तर दूँ ?'' इसका निर्णय तो आप लोग ही कर सकते हैं । यदि इस पांचभौतिक शरीर को आप लोग ‘आप’ कहते हैं; तो सबके शरीर पंचभूतों से ही बने हुए हैं । जैसे सारे आभूषण एक सोने से बने होते हैं और सारे बर्तन एक ही मिट्टी से बने होते हैं।
पंचभूत—पृथ्वी, वायु, जल, तेज और आकाश से रस, रक्त, मेदा, मज्जा, अस्थि और शुक्र बनता है जिससे शरीर का निर्माण होता है; तो देवता, मनुष्य, पशु, पक्षी आदि सभी के शरीर पांचभौतिक होने के कारण एकरूप हैं । जीव तो मेरा स्वरूप है । यह मन विषयों का चिन्तन करते-करते विषयाकार (सांसारिक भोगों में लिप्त) हो जाता है और विषय मन में प्रवेश कर जाते हैं, यह बात सत्य है किन्तु आत्मा का मन और विषय के साथ कोई सम्बन्ध ही नहीं है।’
भगवान हंसनारायण ने उपदेश किया कि ‘पहले मन विषयों में जाकर विषयाकार बनता है। उसके बाद विषयाकार मन में विषय स्थिर हो जाते हैं। अब आप लोग ही सोचें और निर्णय करें कि मन विषयों में जाता है या विषय मन में आते हैं ? मन से, वाणी से, दृष्टि से तथा इन्द्रियों से जो कुछ भी ग्रहण किया जाता है, वह सब मैंं ही हूँ, मुझसे भिन्न और कुछ भी नहीं है । यह सिद्धान्त आप लोग तत्त्वविचार के द्वारा सरलता से समझ लीजिए।’
अब समस्या यह है कि विषय से मन को अलग कैसे करें?
भगवान हंस कहते हैं—‘इसका समाधान है कि मन और विषय पर डालो मिट्टी और मेरे साथ मिल जाओ । मन में निवास करने वाला संसार बहुत रुलाता है । तुम अपने मन से संसार को निकाल डालना और मन को सम्हाल कर रखना । सारे गुण मुझ निर्गुण का ही भजन करते हैं।’
जैसे कोई बच्चा हाथ में खिलौना लिए मां की गोदी में बैठ कर रो रहा हो तो मां उससे कहती है बेटा, यह खिलौना फेंक दे और मेरी गोदी में बैठा रह; वैसे ही परमात्मा कहते हैं कि अरे आत्मा ! तू मन और विषय के खिलौनों को फेंक दे तथा मुझसे एक हो जा; क्योंकि आत्मा के सिवाय दूसरी कोई वस्तु है ही नहीं । बाकी सब स्वप्न की तरह झूठ है । सब कुछ मन का ही खेल है और वह बहुत चंचल है । शरीर प्रारब्ध के अनुसार रहता है और उसमें प्राण चलते हैं परन्तु जीवन्मुक्त महापुरुष कभी इस शरीर को ‘मैं’ नहीं कहते हैं ।
श्रीमद्भभागवत (११।१४।२७) में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं—‘जो पुरुष निरन्तर विषय चिन्तन करता है, उसका चित्त विषयों में फंस जाता है और जो मेरा स्मरण करता है, उसका चित्त मुझमें तल्लीन हो जाता है।’
हंस रूप भगवान के उत्तर से सनकादि कुमारों का संदेह दूर हो गया । सभी ने भगवान की स्तुति की और देखते-ही-देखते भगवान अंतर्ध्यान होकर अपने धाम को चले गए।
........................
ऐसी ही और अच्छी पोस्ट के लिए टेलीग्राम ऐप पर ग्रुप ज्वाइन करें
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
तन मन को शीतल करे , ये चंदन की छाप ,कट जाते है लगाते , जन्म जन्म के पाप
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script> *महिमा भारी तिलक की , को कर सके बखान |*
crossorigin="anonymous"></script> *महिमा भारी तिलक की , को कर सके बखान |*
*आप तिलक को मानिये , श्री विष्णू भगवान ||*
-
*जिसके माथे पर तिलक , की होती है छाप |*
*भूत प्रेत ही दूर से , भग जाते चुपचाप ||*
-
*माथे की शोभा तिलक , तिलक हमारी शान |*
*बिना तिलक माथा लगे , बिल्कुल ही सुनसान ||*
-
*तिलक करे परिवार को , शक्ति शांति प्रदान |*
*आप लगाकर देखिये , हो जाये कल्याण ||*
-
*तन मन को शीतल करे , ये चंदन की छाप |*
*कट जाते है लगाते , जन्म जन्म के पाप ||*
-
*तिलक लगाने से मिले , बुद्धि ज्ञान सम्मान |*
*तिलक हमारे धर्म की , होती है पहचान ||*
-
*वैष्णव जन के तिलक में , विष्णु लक्ष्मी निवास |*
*इसीलिये इस तिलक की , महिमा सबसे खास ||*
-
*बिना तिलक होता नहीं , कोई पूजा पाठ |*
*तिलक लगायें आप सब , सदा रहेंगा ठाठ ||*
*🙏🏻राम राम जी*🙏🏻
लोग पता नहीं क्यों पत्नी जी से इतना डरते है
*************************
लोग पता नहीं क्यों पत्नी जी से इतना डरते हैं ???
.
अपन तो भैया राजा हैं राजा , अपने घर के.......
.
ठन्डे पानी से बर्तन धोने का मूड हो तो ठन्डे से ही धोयेंगे...गरम का मूड हो तो गरम से......ज्यादा तो किसी की सुनी ही नहीं आजतक...
.
पौंछा फिनायल का लगेगा या लाइजोल का ये अपन खुद डिसाइड करते हैं......बीवी की हिम्मत नहीं कि चूं से चां भी कर जाए........
.
सुबह चाय बनाकर जब बीवी को जगाते हैं तो ये हम निर्णय लेते हैं कि वो चाय बेड पर बैठे-बैठे पीयेंगी या ड्राइंग रूम में या फिर बालकनी में....मजाल है जो अपने निर्णय की खिलाफत हो....
.
कपडे सर्फ़ एक्सेल से धुले जाने हैं या टाइड से वहाँ भी अपनी ही सल्तनत चलती है......उस बारे में बीवी को इतना पिछड़ा बना रक्खा है कि उसे वाशिंग मशीन तक चलानी नहीं आती....हा हा हा ।
.
झाडू सींक वाले झाडू से मारना है या सॉफ्ट वाले से....ये फर्श का मुआयना करने के बाद बादशाह हज़रत खुद डिसाइड करते हैं...
.
खाने में हमें कब क्या बनाना है इस बारे में बीवी कौन होती है कुछ कहने वाली... हमारी जो मर्जी होगी लेकिन उससे पूछ के हम ही बनायेंगे....
.
खिड़की , दरवाजे के कांच , पानी के गीले कपडे से साफ़ होने हैं या कोलीन से इस बारे में बहस की कोई गुंजाइश ही नहीं है अपने घर में........
.
सन्डे को टॉयलेट सुबह साफ़ होगा या शाम को ये भी हम ही फिक्स करते हैं....
.
भई घर के सभी अहम् और बड़े फैसले लेना ही तो हंसमुखी मर्दों की शान है....😢😢😢
.
अब जलने वालों का क्या है ???...उनका तो काम ही है जलना लेकिन भाई अपने जैसी किस्मत और हौसला इंसान ऊपर से लिखवा के लाता है ...आप लोग निराश मत होना मेरा मकसद ना तो आपको जलाना था और ना ही आपका मनोबल तोड़ने का... बस जिंदगी छोटी हो बड़ी ये मायने नहीं रखता , बस आनंद से निपटे ।
"हँसते रहिये ।"
😆😄😃😃
वाणी पर हमारा नियंत्रण होना चाहिए,ताकि हम शब्दों के दास न बनें
एक बार एक बूढ़े आदमी ने अफवाह फैलाई कि उसके पड़ोस में रहने वाला नौजवान चोर है!!
यह बात दूर - दूर तक फैल गई आस - पास के लोग उस नौजवान से बचने लगे।
नौजवान परेशान हो गया कोई उस पर विश्वास ही नहीं करता था।
तभी गाँव में चोरी की एक वारदात हुई और शक उस नौजवान पर गया उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
लेकिन कुछ दिनों के बाद सबूत के अभाव में वह निर्दोष साबित हो गया।
निर्दोष साबित होने के बाद वह नौजवान चुप नहीं बैठा उसने बूढ़े आदमी पर गलत आरोप लगाने के लिए मुकदमा दायर कर दिया।
पंचायत में बूढ़े आदमी ने अपने बचाव में सरपंच से कहा..
मैंने जो कुछ कहा था, वह एक टिप्पणी से अधिक कुछ नहीं था किसी को नुकसान पहुंचाना मेरा मकसद नहीं था।
सरपंच ने बूढ़े आदमी से कहा... आप एक कागज के टुकड़े पर वो सब बातें लिखें, जो आपने उस नौजवान के बारे में कहीं थीं..
...और जाते समय उस कागज के टुकड़े - टुकड़े करके घर के रस्ते पर फ़ेंक दें कल फैसला सुनने के लिए आ जाएँ..
बूढ़े व्यक्ति ने वैसा ही किया..
अगले दिन सरपंच ने बूढ़े आदमी से कहा कि फैसला सुनने से पहले आप जाएँ और उन कागज के टुकड़ों को...जो आपने कल बाहर फ़ेंक दिए थे, इकट्ठा कर ले आएं...
बूढ़े आदमी ने कहा मैं ऐसा नहीं कर सकता.. उन टुकड़ों को तो हवा कहीं से कहीं उड़ा कर ले गई होगी... अब वे नहीं मिल सकेंगें... मैं कहाँ - कहाँ उन्हें खोजने के लिए जाऊंगा ?
सरपंच ने कहा 'ठीक इसी तरह, एक सरल - सी टिप्पणी भी किसी का मान - सम्मान उस सीमा तक नष्ट कर सकती है...जिसे वह व्यक्ति किसी भी दशा में दोबारा प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो सकता।
इसलिए यदि किसीके बारे में कुछ अच्छा नहीं कह सकते, तो चुप रहें।
वाणी पर हमारा नियंत्रण होना चाहिए,ताकि हम शब्दों के दास न बनें..!!
यदि आप किसी विषय से अनिभिज्ञ हैँ अथवा अपूर्ण जानकारी रखते हैँ तो निःसंकोच पूछिए, जिज्ञासा शांत करना आपका अधिकार है। यदि आप किसी विषय या राय से सहमत नहीं है तो स्वस्थ्य विचार विमर्श के द्वारा निष्कर्ष पर पहुँचने की चेष्टा कीजिये, यह श्रेष्ठ परंपरा है। यदि आप किसी टीका - टिप्पणी या कटाक्ष से अप्रसन्न या असहमत हैँ तो विनम्रता से अपना पक्ष रखिये, क्यूंकि दूसरे के पक्ष का सम्मान भी आवश्यक है। किन्तु किसी भी परिस्थिति में स्वयंभु एकतरफा निर्णय मत लीजिये क्यूंकि वह परस्पर सम्बन्धो के निर्वाहन के लिए घातक हो सकता है।
आइंस्टीन पुराणों को अपनी प्रेरणा कहते थे
रात्रि के अंतिम प्रहर में एक बुझी हुई चिता की भस्म पर अघोरी ने जैसे ही आसन लगाया,
एक प्रेत ने उसकी गर्दन जकड़ ली और बोला- मैं जीवन भर विज्ञान का छात्र रहा और जीवन के उत्तरार्ध में तुम्हारे पुराणों की विचित्र कथाएं पढ़कर भ्रमित होता रहा। यदि तुम मुझे पौराणिक कथाओं की सार्थकता नहीं समझा सके तो मैं तुम्हे भी इसी भस्म में मिला दूंगा।
अघोरी बोला-
एक कथा सुनो, रैवतक राजा की पुत्री का नाम रेवती था। वह सामान्य कद के पुरुषों से बहुत लंबी थी, राजा उसके विवाह योग्य वर खोजकर थक गये और चिंतित रहने लगे। थक-हारकर वो योगबल के द्वारा पुत्री को लेकर ब्रह्मलोक गए। राजा जब वहां पहुंचे तब गन्धर्वों का गायन समारोह चल रहा था, राजा ने गायन समाप्त होने की प्रतीक्षा की।
गायन समाप्ति के उपरांत ब्रह्मदेव ने राजा को देखा और पूछा- कहो, कैसे आना हुआ?
राजा ने कहा- मेरी पुत्री के लिए किसी वर को आपने बनाया अथवा नहीं?
ब्रह्मा जोर से हंसे और बोले- जब तुम आये तबतक तो नहीं, पर जिस कालावधि में तुमने यहाँ गन्धर्वगान सुना उतनी ही अवधि में पृथ्वी पर २७ चतुर्युग बीत चुके हैं और २८ वां द्वापर समाप्त होने वाला है, अब तुम वहां जाओ और कृष्ण के बड़े भाई बलराम से इसका विवाह कर दो, अच्छा हुआ की तुम रेवती को अपने साथ लाए जिससे इसकी आयु नहीं बढ़ी।
इस कथा का वैज्ञानिक संदर्भ समझो- आर्थर सी क्लार्क ने आइंस्टीन की थ्योरी ऑफ़ रिलेटिविटी की व्याख्या में एक पुस्तक लिखी है- मैन एंड स्पेस,
उसमे गणना है कि यदि 10 वर्ष का बालक यदि प्रकाश की गति वाले यान में बैठकर एंड्रोमेडा गैलेक्सी का एक चक्कर लगाये तो वापस आनेपर उसकी आयु ६६ वर्ष की होगी पर धरती पर 40 लाख वर्ष बीत चुके होंगे।
यह आइंस्टीन की time dilation theory ही तो है जिसके लिए जॉर्ज गैमो ने एक मजाकिया कविता लिखी थी-
There was a young girl named Miss Bright,
Who could travel much faster than light
She departed one day in an Einstein way
And came back previous night
प्रेत यह सुनकर चकित था, बोला- यह कथा नहीं है, यह तो पौराणिक विज्ञान है, हमारी सभ्यता इतनी अद्भुत रही है, अविश्वसनीय है। तभी तो आइंस्टीन पुराणों को अपनी प्रेरणा कहते थे।
अघोरी मुस्कुराता रहा और प्रेत वायु में विलीन हो गया।
"हम विश्व की सबसे उन्नत संस्कृति हैं यह विश्वास मत खोना" ।
रविवार, 27 नवंबर 2022
ताज़ होटल की चाँदी की प्लेट में भी परोसा जाता है समोसा
ब्रह्माण्ड के किसी भी हलवाई की दुकान पर दो चीजें होना जरूरी है वर्ना वह दूकान हलवाई की दूकान नहीं कहलाती....
पहला तो हलवाई खुद और दूसरा समोसा !
संसार की एकमात्र ऐसी रचना जिसके तीन कोने होने के बावजूद भी शान से सीना तान कर खड़ा हो जाता है ....
.हलवाई की दुकान पर जब समोसे भर कर रखे जाते है तो तले जाने से पहले पूरी समोसा मंडली पंक्तिबद्ध रूप से यूँ ट्रे में खड़े दिखती हैं मानो सफ़ेद वर्दी पहने जवान सावधान की मुद्रा में खड़े होकर गार्ड ऑफ़ ऑनर दे रहे हों।
अपने इसी शाही अन्दाज़ के कारण सैकड़ों वर्षों से समोसा स्नैक फ़ूड का अघोषित सम्राट है और अपनी दो महारानियों यानी कि हरी चटनी और लाल चटनी के साथ फूडीयों के दिलों में राज करता है।
अमीर-गरीब में फर्क नहीं करता.....एयरपोर्ट लाउंज की फैंसी लुटेरी कॉफ़ी शॉप में "टू समोसास फॉर टू हंड्रेड फिफ्टी रूपीज़" में भी मिलता है और डाकखाने के सामने टीन के पतरे को लोहे की तार के साथ बिजली के पुराने खम्भे के साथ बाँध कर बनायी गई टपरी पर “दस के दो” भी मिलता है......ताज़ होटल की चाँदी की प्लेट में भी परोसा जाता है और पुल के नीचे वाले ठेले पर अख़बार में लिपटा हुआ भी मिलता है ......मतलब कुल मिला कर बड़े वाले सेठ जी और सेठजी के घर का नौकर दोनो बराबर स्वाद लेते है...
सड़क के किनारे किसी ठेले पर छोले और चटनी के साथ स्वाद लेते हुए किसी नयी नयी जॉब पर लगे हुए कूरियर कम्पनी के डिलीवरी बॉय के फ़ोन पर जब कॉल आती है और वो सामने से रिप्लाई करता है कि “मैं लंच कर रहा हूँ” तो क़सम से समोसे को इतना प्राउड फ़ील होता होगा कि उसके अंदर के आलू “अजीमो शान शहंशाह” वाले बैकग्राउंड म्यूज़िक पर नाचने लगते होंगे.....बस यूं समझिये कि जहाँ कुछ भी खाने को नहीं मिलता वहां पर भी समोसा हमेशा प्राणरक्षक का काम करता है।
जिस प्रकार मनुष्य के जीवन में मौत और दूकान में ग्राहक के आने का कोई निश्चित समय नहीं होता.... ठीक ऐसे ही समोसा खाने का भी कोई निश्चित समय नहीं है..... पूरे हिंदुस्तान में ही नहीं विश्व के कई देशों में में सुबह-सुबह नाश्ते में खाया जाता है.....देशभर की फ़ैक्टरियों, कम्पनियों की कैंटीन में तो दिन भर खाया जाता है.....स्कूल कॉलेजों की कैंटीन में मैं अनगिनत बनती बिगड़ती प्रेम कहानियों का गवाह बना है.... इन कैंटीनों की कड़ाही में दिन भर....निरंतर उत्पादन होता ही रहता है !
लेबर को ओवरटाइम का पैसा भले ही बीस रुपए कम दे दो पर बीच में एक ब्रेक लेकर चाय के साथ दुई समोसा खिला दो फिर देखी कैसे लेंटर डलने का काम भाँय से निपटता है।
समोसा, कहीं मैश किए हुए आलू से भरा जाता है तो कहीं कटे हुए चौकोर आलुओं से..... देश भर में कहीं भी किसी स्कूल में निरीक्षक आ जाएँ, किसी कम्पनी में ऑडिटर आ जाएँ, दुकान पर कोई पुराना ग्राहक ख़रीदारी करने आ जाए तो ट्रे में चाय के कप के साथ समोसा होना उतना ही स्वाभाविक है जितनी कि सेटमैक्स पर बार बार सूर्यवंशम का आना......फिर चाहे चाय के साथ चिप्स, बिस्किट, भुजिया कुछ भी हो पर अतिथि के लिए “#अरे ! #एक_समोसा_तो_लीजिए” का आग्रह सम्बोधन एक सम्मान सूचक वाक्य माना जाता है.
भारत के राष्ट्रीय स्नैक की पदवी के लिए चाहे तो कोई सर्वे करवा लीजिए चाहे वोटिंग, मेरा दावा है कि इस पदवी पर समोसे का चुनाव होना 100% पक्का है......यह मैं नहीं कह रहा हूँ बल्कि विश्व भर में समोसे के करोड़ों चाहने वाले कह रहे हैं !
( कचौरी को छोड़कर 🤣🤣🤣)
कभी कचौरी की महिमा के बारे में भी
अल्फ्रेड नोबेल ने वसीयत पर हस्ताक्षर कर रखी नोबेल पुरस्कार की नींव
अल्फ्रेड नोबेल ने वसीयत पर हस्ताक्षर कर रखी नोबेल पुरस्कार की नींव 1895 में 27 नवंबर को ही विज्ञानी अल्फ्रेड नोबेल ने पेरिस में अपनी अंतिम वसीयत पर हस्ताक्षर किया था।इसमें। उन्होंने निर्दिष्ट किया था कि उनकी संपत्ति के बडे़ हिस्से को पांच भागों में विभाजित कर। भौतिकी ,रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में पुरस्कार प्रदान किए। जाए ।
पहली बार जीवित डोनर से मिले लिवर का किया गया प्रत्यारोपण
पहली बार जीवित डोनर से मिले लिवर का किया गया प्रत्यारोपण 1989 में 27 नवंबर को ही यूनिवर्सिटी आफ शिकागों हास्पिटल्स में डा. क्रिस्टोफ ब्राल्स्च की टीम ने जीवित डोनर से मिले लिवर का प्रत्यारोपण किया था। यह ऐसा पहला मामला था । टेरी के लिवर के एक हिस्से को उसकी 21 महीने की बेटी शट् र्ज में प्रत्यारोपित। किया गया था ।
हरिवंशराय बच्चन ने हिंदी साहित्य में दिया है अविस्मरणीय योगदान
हरिवंशराय बच्चन ने हिंदी साहित्य में दिया है अविस्मरणीय योगदान महान कवि हरिवंशराय बच्चन (हरिवंशराय श्रीवास्तव) का जन्म 1907 में 27नवंबर को ही उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाबूपट्टी गांव में हुआ था। छात्र जीवन के दौरान ही कवि उमर ख्य्याम की रुबाइयों का हिंदी में अनुवाद किया । 1935 में 'मधुशाला' की रचना ने उन्हें अमर बना दिया । कुछ वर्षों तक अध्यापन से जुड़े रहने के बाद 1955में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में हिंंदी विशेषज्ञ नियुक्त हुए । प्रसिद्ध गाना रंग बरसे हरिवंशराय की ही देन है । मधुबाला ,मधुकलश ,दो चट्टानें,मिलन यामिनी उनकी मुख्य कृतियां है ।
दुनिया पाखण्डी कहे तो कहे, तूम जैसे भी हो, हरिनाम लेते रहो
एक साधू किसी नदी के पनघट पर गया और पानी पीकर पत्थर पर सिर रखकर सो गया
पनघट पर पनिहारिन आती-जाती रहती हैं
तो तीन-चार पनिहारिनें पानी के लिए आईं तो एक पनिहारिन ने कहा- "आहा! साधु हो गया, फिर भी तकिए का मोह नहीं गया...
पत्थर का ही सही, लेकिन रखा तो है।"
पनिहारिन की बात साधु ने सुन ली...
उसने तुरंत पत्थर फेंक दिया...
दूसरी बोली,"साधु हुआ, लेकिन खीज नहीं गई.. अभी रोष नहीं गया, तकिया फेंक दिया।" तब साधु सोचने लगा, अब वह क्या करें ?
तब तीसरी पनिहारिन बोली,"बाबा! यह तो पनघट है,
यहां तो हमारी जैसी पनिहारिनें आती ही रहेंगी, बोलती ही रहेंगी, उनके कहने पर तुम बार-बार परिवर्तन करोगे तो साधना कब करोगे?"
लेकिन एक चौथी पनिहारिन ने
बहुत ही सुन्दर और एक बड़ी अद्भुत बात कह दी-
"साधु, क्षमा करना, लेकिन हमको लगता है, तूमने सब कुछ छोड़ा लेकिन अपना चित्त नहीं छोड़ा है, अभी तक वहीं का वहीं बने हुए है।
दुनिया पाखण्डी कहे तो कहे, तूम जैसे भी हो, हरिनाम लेते रहो।" सच तो यही है, दुनिया का तो काम ही है कहना...
आप ऊपर देखकर चलोगे तो कहेंगे... "अभिमानी हो गए।"
नीचे देखकर चलोगे तो कहेंगे... "बस किसी के सामने देखते ही नहीं।"
आंखे बंद कर दोगे तो कहेंगे कि... "ध्यान का नाटक कर रहा है।"
चारो ओर देखोगे तो कहेंगे कि... "निगाह का ठिकाना नहीं। निगाह घूमती ही रहती है।"
और परेशान होकर आंख फोड़ लोगे तो यही दुनिया कहेगी कि... "किया हुआ भोगना ही पड़ता है।"
ईश्वर को राजी करना आसान है,
लेकिन संसार को राजी करना असंभव है
दुनिया क्या कहेगी, उस पर ध्यान दोगे तो
आप अपना ध्यान नहीं लगा पाओगे...🙏
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
मुझसे डरे नहीं मैं तो परिवर्तनशील हूं
-: मैं समय हूं मैं :-
🌺🌺🌺🌺
परिवर्तनशील हूं लेकिन कुछ लोग मेरी अहमियत ना समझ कर मुझ पर दी दोष लगाते है मैं उन सभी के कर्मों का हिसाब रखता हूं जो देर सबेर किए गए है इंतजार तो मुझे भी करना पड़ता है सभी को न्याय देने के लिए लेकिन कुदरत के बनाए जीव जंतु, इंसान ,पशु पक्षी ना जाने क्यूँ समय से पहले ही मुझे बदलना चाहते है यही खुदगर्जी उनकी उनके अगले कर्म के लिए तैयार करती हैं फिर दोष निकलता है समय का 🌀लोग मुझे बाँधना चाहते है लेकिन भूल जाते है भगवान भी मनुष्य रूपी योनि में जन्म लेकर मुझे बांध नहीं सके चलते रहना मेरी प्रवर्ती है मैं किसी को दंड नहीं देता और ना ही किसी को परेशान करता हूँ आपके कर्म और पिछले जन्मों के कर्मों के अनुसार ही मैं कार्य करता हूँ मैं सिर्फ माध्यम हूं किए हुए कर्मों के फल को देने का इससे ज्यादा कहीं भी मेरी उपस्थिति नहीं है क्यूंकि अक्सर कहां जाता है समय आने दो सबके कर्मों का हिसाब होगा इंसानी प्रवर्ती के लोग भूल जाते है अच्छा होना या बुरा होना सब उनके प्रारब्ध से है ना कि समय की देन बस बदनाम मुझे किया जाता है इस संसार में ना जाने कितने जीव जंतु ,नर मादा, पशु पक्षी एक ही समय पर जन्म लेते है लेकिन सभी की तकदीर एक जैसी नहीं होती सब जन्म लेते ही कोई राजा के घर और कोई गरीब और किसी को मौत का मुँह देखना पड़ता है समय आने पर सबके कर्मों के हिसाब से ही मुझे भी चलना पड़ता है फूल की उदहारण देख लो एक ही शाखा के 2 फूल एक प्रभु चरणों में तो दूसरा किसी की अर्थी पर चढ़ा दिया जाता है लेकिन इंसानी रूपी ताकत मुझे बाँधना चाहती है और मुझसे आगे निकल कर अपना परचम लहराना चाहती है जोकि कभी भी नहीं हो सकता मैं समय हूं सभी के कर्मों का हिसाब करने का मात्र एक माध्यम हूं मुझे पहचानो सही कर्मों से अपने जीवन में मधुरता लाने का कार्य करे मुझसे डरे नहीं मैं तो परिवर्तनशील हूं और निरंतर घूमता रहता हूँ 🍁लेख ज्यादा लंबा हो गया यही पर विराम देते है। 🙏 🙏
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
खुब लडी़ मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी
खुब लडी़ मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।
सुभद्रा कुमारी चौहान की यह प्रसिद्ध पंक्ति ज्यो ही स्मरण होता है, मन में एक अलग हीं स्फूर्ति होता है। थी वह एक वीरांगना जिन्होने अकेलेअंग्रेजों के छक्के छुडा दिए और उनके हाथ नहीं आई। उन्नीसवीं शताब्दी में जब भारत पूरी तरह से अंग्रेजों की बेडियों से जकडा हुआ था, निश्चित तौर पर बहुत पीछे था, तब भी हमारे देश की मिट्टी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगना पैदा की थी . परन्तु आज हम इक्कीसवी सदी में जी रहे हैं और निश्चित ही हम बहुत आगे निकल चुके हैं, फिर भी हमें अफताब और श्रध्दा की डरावनी कहानी सुनने को मिल रही है । और न जाने ऐसे कितनी कहानीयां रोज घटीत हो रही होंगी जिनके बारे में हमे पता ही नही चलता ।
तो क्या आज हमारी मिट्टी ने वीरांगनाएं पैदा करना बंद कर दिया? जी नहीं, वीरांगनाएं आज भी पैदा हो रही हैं और मेरे विचार से हर बेटी, बहन और माँ वीरांगना है । बस जरूरत है उनके अंदर छुपी शक्ती का उन्हे आभाष दिलाने की । उनके अंदर की ज्वाला को चिंगारी लगाने की। तो मैं कहता हूँ कि उठो बहनो जाग उठो और अपने ऊपर होते जुल्म को मत सहो । आज जब बेटियां आसमान की उचाइयों को छु रही है तो तुम पीछे कैसे हो सकती हो? मानवता को शर्मसार करने वाले इन जुल्मों के विरुद्ध कमर कस लो । कब तक अपने आप को कभी तेजाब तो कभी पेट्रोल तो कभी टुकडे टुकडे होते देखते रहोगी ? अगर कोई तुम्हारे मर्यादा के विरुद्ध जाकर तुम पर जुल्म ढाता है तो उसके विरुद्ध आवाज उठाओ और तोड डालो उन बेडि़यों को जो तुम्हे जकड़ रखे हैं। तुम स्वयं का रक्षक बनो । यह जिन्दगी बहुत अनमोल है। <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
मृत्यु के देवता ने कहा, तो तू फिर समझदार हो गया
कहानी थोड़ा लंबा है ,लेकिन अंत तक पढ़ने का कष्ट करेंगे।दुनिया में सारा खेला उस महादेव की दया से होती है, जिसे हम आप अपना गुरु बनाएं हैं। हमको आपको उसके मर्जी में दखल नहीं करना चाहिए।उनको सब पता है किन के साथ क्या करना है ,और वह हमारे अच्छाई के लिए ही कर्म करते हैं। आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
मृत्यु के देवता ने अपने एक दूत को पृथ्वी पर भेजा ।
एक स्त्री मर गयी थी, उसकी आत्मा को लाना था।
देवदूत आया, लेकिन चिंता में पड़ गया। क्योंकि उस मरी हुई स्त्री के, तीन छोटी-छोटी लड़कियां जुड़वां–एक अभी भी उस मृत स्त्री के स्तन से लगी है। एक चीख रही है, पुकार रही है। एक रोते-रोते सो गयी है, उसके आंसू उसकी आंखों के पास सूख गए हैं ।
तीन छोटी जुड़वां बच्चियां और स्त्री मर गयी है, और कोई देखने वाला नहीं है। पति पहले मर चुका है। परिवार में और कोई भी नहीं है। इन तीन छोटी बच्चियों का क्या होगा?
उस देवदूत को ऐसी स्थिति देखकर उनको दया आ गई, तो वह खाली हाथ वापस लौट गया। उसने जा कर अपने प्रधान को कहा कि मैं न ला सका, मुझे क्षमा करें, लेकिन आपको स्थिति का पता ही नहीं है। तीन जुड़वां बच्चियां हैं–छोटी-छोटी, दूध पीती। एक अभी भी मृत स्तन से लगी है, एक रोते-रोते सो गयी है, दूसरी अभी चीख-पुकार रही है। हृदय मेरा ला न सका। क्या यह नहीं हो सकता कि इस स्त्री को कुछ दिन और जीवन के दे दिए जाएं? कम से कम लड़कियां थोड़ी बड़ी हो जाएं। और कोई देखने वाला नहीं है।
मृत्यु के देवता ने कहा, तो तू फिर समझदार हो गया; उससे ज्यादा, जिसकी मर्जी से मौत होती है, जिसकी मर्जी से जीवन होता है!
तो तूने पहला पाप कर दिया, और इसकी तुझे सजा मिलेगी। और सजा यह है कि तुझे पृथ्वी पर चले जाना पड़ेगा। और जब तक तू तीन बार न हंस लेगा अपनी मूर्खता पर, तब तक वापस न आ सकेगा।
यहां समझने की बात है ,तीन बार न हंस लेगा अपनी मूर्खता पर–क्योंकि दूसरे की मूर्खता पर तो अहंकार हंसता है। जब तुम अपनी मूर्खता पर हंसते हो तब अहंकार टूटता है, मन झुकता है, मन समझना शुरू करता है।
देवदूत को लगा नहीं। वह राजी हो गया दंड भोगने को, लेकिन फिर भी उसे लगा कि सही तो मैं ही हूं। और हंसने का मौका कैसे आएगा?
उसे जमीन पर फेंक दिया गया।
एक मोची, सर्दियों के दिन करीब आ रहे थे और बच्चों के लिए कोट और कंबल खरीदने शहर गया था, कुछ रुपए इकट्ठे कर के।
जब वह शहर जा रहा था तो उसने राह के किनारे एक नंगे आदमी को पड़े हुए, ठिठुरते हुए देखा। यह नंगा आदमी वही देवदूत था, जो पृथ्वी पर फेंक दिया गया था। मोची को दया आ गयी।
और बजाय अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने के, उसने उस नंगेआदमी के लिए कंबल और कपड़े खरीद लिए। इस आदमी को कुछ खाने-पीने को भी न था, घर भी न था, छप्पर भी न था जहां रुक सके। तो मोची ने कहा कि अब तुम मेरे साथ ही आ जाओ। लेकिन अगर मेरी पत्नी नाराज हो–जो कि वह निश्चित होगी, क्योंकि बच्चों के लिए कपड़े खरीदने लाया था, वह पैसे तो खर्च हो गए–वह अगर नाराज हो, चिल्लाए, तो तुम परेशान मत होना। थोड़े दिन में सब ठीक हो जाएगा।
उस देवदूत को ले कर मोची घर लौटा। न तो मोची को पता है कि देवदूत घर में आ रहा है, न पत्नी को पता है। जैसे ही देवदूत को ले कर मोची घर में पहुंचा, पत्नी एकदम पागल हो गयी। बहुत नाराज हुई, बहुत चीखी-चिल्लायी।
और देवदूत पहली दफा हंसा। मोची ने उससे कहा, हंसते हो, बात क्या है? उसने कहा, मैं जब तीन बार हंस लूंगा तब बता दूंगा।
देवदूत हंसा पहली बार, क्योंकि उसने देखा कि इस पत्नी को पता ही नहीं है कि मोची देवदूत को घर में ले आया है, जिसके आते ही घर में हजारों खुशियां आ जाएंगी। लेकिन आदमी देख ही कितनी दूर तक सकता है! पत्नी तो इतना ही देख पा रही है कि एक कंबल और बच्चों के कपड़े नहीं लाए। जो खो गया है वह देख पा रही है, जो मिला है उसका उसे अंदाज ही नहीं है–मुफ्त! घर में देवदूत आ गया है। जिसके आते ही हजारों खुशियों के द्वार खुल जाएंगे। तो देवदूत हंसा। उसे लगा, अपनी मूर्खता–क्योंकि यह पत्नी भी नहीं देख पा रही है कि क्या घट रहा है! देवदूत ने शुरू में जो गलती किया है इसी को समझने के लिए तो उसे धरती पर भेजा गया है।
जल्दी ही, क्योंकि वह देवदूत था, सात दिन में ही उसने मोची का सब काम सीख लिया। और उसके जूते इतने प्रसिद्ध हो गए कि मोची महीनों के भीतर धनी होने लगा। 6 महीने होते-होते तो उसकी ख्याति सारे लोक में पहुंच गयी किउसके जैसा जूते बनाने वाला कोई भी नहीं, क्योंकि वह जूते देवदूत बनाता था। सम्राटों के जूते वहां बनने लगे। धन अपरंपार बरसने लगा।
एक दिन सम्राट का आदमी आया। और उसने कहा कि यह चमड़ा बहुत कीमती है, आसानी से मिलता नहीं, कोई भूल-चूक नहीं करना। जूते ठीक इस तरह के बनने हैं। और ध्यान रखना जूते बनाने हैं, स्लीपर नहीं। क्योंकि रूस में जब कोई आदमी मर जाता है तब उसको स्लीपर पहना कर मरघट तक ले जाते हैं। मोची ने भी देवदूत को कहा कि स्लीपर मत बना देना। जूते बनाने हैं, स्पष्ट आज्ञा है, और चमड़ा इतना ही है। अगर गड़बड़ हो गयी तो हम मुसीबत में फंसेंगे। राजा हमें फांसी भी दे सकते हैं।
लेकिन फिर भी देवदूत ने स्लीपर ही बनाए। जब मोची ने देखे कि स्लीपर बने हैं तो वह क्रोध से आगबबूला हो गया। वह लकड़ी उठा कर उसको मारने को तैयार हो गया कि तू हमारी फांसी लगवा देगा! और तुझे बार-बार कहा था कि स्लीपर बनाने ही नहीं हैं, फिर स्लीपर किसलिए?
देवदूत फिर खिलखिला कर हंसा। तभी आदमी सम्राट के घर से भागा हुआ आया। उसने कहा, जूते मत बनाना, स्लीपर बनाना। क्योंकि सम्राट की मृत्यु हो गयी है। बनाने वाला को सब पता था क्योंकि वह देवदूत था, इसलिए उन्होंने जूते के वजह स्लीपर बना दिया।
सम्राट जिंदा था तो जूते चाहिए थे, मर गया तो स्लीपर चाहिए। तब वह मोची उसके पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा कि मुझे माफ कर दे, मैंने तुझे मारा। पर उसने कहा, कोई हर्ज नहीं। मैं अपना दंड भोग रहा हूं।
लेकिन वह हंसा आज दुबारा। मोची ने फिर पूछा कि हंसी का कारण? उसने कहा कि जब मैं तीन बार हंस लूं, तब बताऊंगा।
दुबारा हंसा इसलिए कि भविष्य हमें ज्ञात नहीं है। इसलिए हम आकांक्षाएं करते हैं जो कि व्यर्थ हैं। हम इच्छाएं करते हैं जो कि कभी पूरी न होंगी। हम मांगते हैं जो कभी नहीं घटेगा। क्योंकि कुछ और ही घटना तय है। हमसे बिना पूछे हमारी नियति घूम रही है। और हम व्यर्थ ही बीच में शोरगुल मचाते हैं। चाहिए स्लीपर और हम जूते बनवाते हैं। मरने का वक्त करीब आ रहा है और जिंदगी का हम आयोजन करते हैं। अपने बाल बच्चों के लिए दुनिया के बुरे से बुरे काम करके उसके लिए धन इकट्ठा करते हैं, महल बनवाते हैं, उसके भविष्य की चिंता करते हैं।
अब देवदूत को शुरू की बात याद आने लगी, देवदूत को लगा कि वे बच्चियां! मुझे क्या पता, भविष्य उनका क्या होने वाला है? मैं नाहक बीच में आया। मैं बेकार का उसके लिए परेशान हो गया।
और तीसरी घटना घटी कि एक दिन तीन लड़कियां आयीं जवान। उन तीनों की शादी हो रही थी। और उन तीनों ने जूतों के आर्डर दिए कि उनके लिए जूते बनाए जाएं। एक बूढ़ी महिला उनके साथ आयी थी जो बड़ी धनी थी। देवदूत पहचान गया, ये वे ही तीन लड़कियां हैं, जिनको वह मृत मां के पास छोड़ गया था और जिनकी वजह से वह दंड भोग रहा है। वे सब स्वस्थ हैं, सुंदर हैं।
उसने पूछा कि क्या हुआ? यह बूढ़ी औरत कौन है?
उस बूढ़ी औरत ने कहा कि ये मेरी पड़ोसिन की लड़कियां हैं। गरीब औरत थी, उसके शरीर में दूध भी न था। उसके पास पैसे-लत्ते भी नहीं थे। और तीन बच्चे जुड़वां। वह इन्हीं को दूध पिलाते-पिलाते मर गयी। लेकिन मुझे दया आ गयी, मेरे कोई बच्चे नहीं हैं, और मैंने इन तीनों बच्चियों को पाल लिया।
अगर मां जिंदा रहती तो ये तीनों बच्चियां गरीबी, भूख और दीनता और दरिद्रता में बड़ी होतीं। मां मर गयी, इसलिए ये बच्चियां तीनों बहुत बड़े धन-वैभव में, संपदा में पलीं। और अब उस बूढ़ी अर्थात मेरी ,सारी संपदा की ये ही तीन मालिक हैं। और इनका सम्राट के परिवार में विवाह हो रहा है।
देवदूत तीसरी बार हंसा। और मोची को उसने कहा कि ये तीन कारण हैं। भूल मेरी थी। नियति बड़ी है। और हम उतना ही देखते हैं, जितना देख पाते हैं। जो नहीं देख पाते, बहुत विस्तार है उसका। और हम जो देख पाते हैं उससे हम कोई अंदाज नहीं लगा सकते, जो होने वाला है, जो होगा। मैं अपनी मूर्खता पर तीन बार हंस लिया हूं। अब मेरा दंड पूरा हो गया और अब मैं जाता हूं । महादेव जो करते हैं अच्छे के लिए करते हैं हम लोग अज्ञानता वश बेकार का परेशान होते हैं।
इसलिए तो साहब श्री हरिंद्रानंद हम लोगों के बीच एक आध्यात्मिक गुरु ,जगतगुरु शिव को दे दिए हैं ।आए शिव को अपना गुरु बनाएं और 3 सूत्र पर खड़े रहने का प्रयास करें ,जीवन सफल हो जाएगा।
नमः शिवाय ।
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
सुबह साढ़े तीन मिनिट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं
मै यह कह रहlहूँ कि इस भीषण ठंड में जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है, उन्हें रात में 10 बजे सोने के बाद से जब भी बिस्तर से उठे, तब आप एकदम से ना उठे। क्योँकि ठंड के कारण शरीर का ब्लड गाढ़ा हो जाता है तो वह धीरे धीरे कार्य करने के कारण पूरी तरह हार्ट में नहीं पहुँच पाता और शरीर छूट जाता है। इसी कारण से शर्दी के महीनों में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों की ह्रदयगति रुकने से दुर्घटनाए अत्यधिक होती पाई गई हैं, इसलिए हमें सावधानी अत्यधिक बरतने की आवश्यकता है। यही सुझाव में भी देता हु।*
*साढ़े तीन मिनिट: मेरी सलाह!*
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
*जिन्हें सुबह या रात में सोते समय पेशाब करने जाना पड़ता हैं उनके लिए विशेष सूचना!!*
हर एक व्यक्ति को इसी साढ़े तीन मिनिट में सावधानी बरतनी चाहिए।
*यह इतना महत्व पूर्ण क्यों है?*
यही साढ़े तीन मिनिट अकस्माक होने वाली मौतों की संख्या कम कर सकते हैं।
जब जब ऐसी घटना हुई हैं, परिणाम स्वरूप तंदुरुस्त व्यक्ति भी रात में ही मृत पाया गया हैं।
ऐसे लोगों के बारे में हम कहते हैं, कि कल ही हमने इनसे बात की थी। ऐसा अचानक क्या हुआ? यह कैसे मर गया?
इसका मुख्य कारण यह है कि रात मे जब भी हम मूत्र विसर्जन के लिए जाते हैं, तब अचनाक या ताबड़तोब उठते हैं, परिणाम स्वरूप मस्तिष्क तक रक्त नही पहुंचता है।
यह साढ़े तीन मिनिट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
मध्य रात्रि जब हम पेशाब करने उठते है तो हमारा ईसीजी का पैटर्न बदल सकता है। इसका कारण यह है, कि अचानक खड़े होने पर मस्तिष्क को रक्त नहीं पहुच पाता और हमारे ह्रदय की क्रिया बंद हो जाती है।
साढ़े तीन मिनिट का प्रयास एक उत्तम उपाय है।
1. *नींद से उठते समय आधा मिनिट गद्दे पर लेटे हुए रहिए।*
2. *अगले आधा मिनिट गद्दे पर बैठिये।*
3. *अगले अढाई मिनिट पैर को गद्दे के नीचे झूलते छोड़िये।*
साढ़े तीन मिनिट के बाद आपका मस्तिष्क बिना खून का नहीं रहेगा और ह्रदय की क्रिया भी बंद नहीं होगी! इससे अचानक होने वाली मौतें भी कम होंगी।
आपके प्रियजनों को लाभ हो अतएव सजग करने हेतु अवश्य प्रसारित करे।
*धन्यवाद!!*
🙏निवेदन एवं आग्रह 🙏
आपको सिर्फ अपनो में 10 लोगो को ये मैसेज फॉरवर्ड करना है और वो 10 लोग भी दूसरे 10 लोगों को फॉरवर्ड करें ।
बस आपको तो एक कड़ी जोड़नी है देखते ही देखते सिर्फ आठ steps में पूरा देश जुड़ जायेगा। —
अच्छा लगे तो कृपया सभी मित्र के साथ शेयर करें
शनिवार, 26 नवंबर 2022
इंजीनियर बनाने के सपने देखतें है
आज बड़े गुस्से से मैं घर से चला आया ..इतना गुस्सा था की गलती से पापा के ही जूते पहन के निकल गया मैं ,
आज बस घर छोड़ दूंगा, और तभी लौटूंगा जब बहुत बड़ा आदमी बन जाऊंगा ...
जब मोटर साइकिल नहीं दिलवा सकते थे, तो क्यूँ इंजीनियर बनाने के सपने देखतें है .....आज मैं पापा का पर्स भी उठा लाया था .... जिसे किसी को हाथ तक न लगाने देते थे ...मुझे पता है इस पर्स मैं जरुर पैसो के हिसाब की डायरी होगी ....पता तो चले कितना माल छुपाया है .....माँ से भी ...इसीलिए हाथ नहीं लगाने देते किसी को..
जैसे ही मैं कच्चे रास्ते से सड़क पर आया, मुझे लगा जूतों में कुछ चुभ रहा है ....मैंने जूता निकाल कर देखा .....मेरी एडी से थोडा सा खून रिस आया था ...जूते की कोई कील निकली हुयी थी, दर्द तो हुआ पर गुस्सा बहुत था ..और मुझे जाना ही था घर छोड़कर ...जैसे ही कुछ दूर चला ....मुझे पांवो में गीला गीला लगा, सड़क पर पानी बिखरा पड़ा था ....पाँव उठा के देखा तो जूते का तला टुटा था .....जैसे तेसे लंगडाकर बस स्टॉप पहुंचा, पता चला एक घंटे तक कोई बस नहीं थी .....मैंने सोचा क्यों न पर्स की तलाशी ली जाये ....मैंने पर्स खोला, एक पर्ची दिखाई दी, लिखा था..लैपटॉप के लिए 40 हजार उधार लिए पर लैपटॉप तो घर मैं मेरे पास है ?
दूसरा एक मुड़ा हुआ पन्ना देखा, उसमे उनके ऑफिस की किसी हॉबी डे का लिखा था उन्होंने हॉबी लिखी अच्छे जूते पहनना ......ओह....अच्छे जुते पहनना ???पर उनके जुते तो ...........!!!!माँ पिछले चार महीने से हर पहली को कहती है नए जुते ले लो ...और वे हर बार कहते "अभी तो 6 महीने जूते और चलेंगे .."मैं अब समझा कितने चलेंगे......
तीसरी पर्ची ..........पुराना स्कूटर दीजिये एक्सचेंज में नयी मोटर साइकिल ले जाइये ...पढ़ते ही दिमाग घूम गया.....पापा का स्कूटर .............ओह्ह्ह्ह मैं घर की और भागा........अब पांवो में वो कील नही चुभ रही थी ....मैं घर पहुंचा .....न पापा थे न स्कूटर ..............ओह्ह्ह नही मैं समझ गया कहाँ गए ....मैं दौड़ा .....और एजेंसी पर पहुंचा......पापा वहीँ थे ...............मैंने उनको गले से लगा लिया, और आंसुओ से उनका कन्धा भिगो दिया .......नहीं...पापा नहीं........ मुझे नहीं चाहिए मोटर साइकिल...बस आप नए जुते ले लो और मुझे अब बड़ा आदमी बनना है..वो भी आपके तरीके से ..।
"माँ" एक ऐसी बैंक है जहाँ आप हर भावना और दुख जमा कर सकते है...और"पापा" एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है जिनके पास बैलेंस न होते हुए भी हमारे सपने पूरे करने की कोशिश करते है...Always Love & Respect Your Parents
मछुआरा कांटा डाले तालाब के किनारे बैठा था
मौन का महत्व
एक मछुआरा कांटा डाले तालाब के किनारे बैठा था। काफी समय बाद भी कोई मछली कांटे में नहीं फँसी, ना ही कोई हलचल हुई तो वह सोचने लगा... कहीं ऐसा तो नहीं कि मैने कांटा गलत जगह डाल दिया है, यहाँ कोई मछली ही न हो !
उसने तालाब में झाँका तो देखा कि उसके कांटे के आसपास तो बहुत-सी मछलियाँ थीं। उसे बहुत आश्चर्य हुआ कि इतनी मछलियाँ होने के बाद भी कोई मछली फँसी क्यों नहीं !
एक रास्ते चलते हुए व्यक्ति ने जब यह सब देखा तो मछुआरे से कहा- "लगता है भैया, यहाँ पर मछली पकड़ने बहुत दिनों बाद आए हो! अब इस तालाब की मछलियाँ कांटे में नहीं फँसती।"
मछुआरे ने आश्चर्य से पूछा- "क्यों भाई, ऐसा क्या है यहाँ ?
रास्ते चलने वाला व्यक्ति बोला- "पिछले दिनों तालाब के किनारे एक बहुत बड़े संत ठहरे थे। उन्होने यहाँ मौन के महत्व पर प्रवचन दिया था। उनकी वाणी में इतना तेज था कि जब वे प्रवचन देते तो सारी मछलियाँ बड़े ध्यान से प्रवचन सुनतीं।
यह उनके प्रवचनों का ही असर है कि उसके बाद जब भी कोई इन्हें फँसाने के लिए कांटा डालकर बैठता है तो ये मौन धारण कर लेती हैं।
जब मछली मुँह खालेंगी ही नहीं तो कांटे में फँसेगी कैसे ?
इसलिए बेहतर यहीं होगा कि आप कहीं और जाकर कांटा डालो।"
परमात्मा ने हर इंसान को दो आँख, दो कान, दो नासिका, दो बांहे और दो टांगें यानि प्रत्येक को दो- दो ही प्रदान किया है। पर जिह्वा एक ही दी है.. क्या कारण रहा होगा ?
क्योंकि यह एक ही अनेकों भयंकर परिस्थितियों को पैदा करने के लिये पर्याप्त है।
संत ने कितनी सही बात कही कि जब मुँह खोलोगे ही नहीं तो फँसोगे कैसे ?
अगर इन्द्रिय पर संयम करना चाहते हैं तो.. इस जिह्वा पर नियंत्रण कर लेवें बाकी सब इन्द्रियां स्वयं नियंत्रित रहेंगी।
यह बात हमें भी अपने जीवन में उतार लेनी चाहिए।
"एक चुप सौ सुख"

हनुमान जी की भक्ति का अनुपम उदाहरण है
केले का पत्ता
केले के पत्ते के बंटवारे की यह कथा भगवान श्रीराम के लिए हनुमान जी की भक्ति का अनुपम उदाहरण है।
केले के पत्ते के बंटवारे की यह कथा भगवान श्रीराम के लिए हनुमान जी की भक्ति का अनुपम उदाहरण है। भगवान राम लंका विजय के बाद हनुमान जी और पूरी वानर सेना के साथ अयोध्या पहुंचे। वहां इस ख़ुशी में एक बड़े भोज का आयोजन हुआ, जिसमें सारी वानर सेना आमंत्रित थी। सुग्रीवजी ने वानरों को समझाया- यहां हम मेहमान हैं। सबको यहां बहुत शिष्टता दिखानी है, ताकि वानरों को लोग अभद्र न कहें। वानरों ने अपनी जाति का मान रखने के लिए सतर्क रहने का वचन दिया। एक वानर ने सुझाव दिया, ‘वैसे तो हम शिष्टाचार का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन हमसे कोई चूक न होने पावे, इसके लिए हमें मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी। आप किसी को हमारा अगुवा बना दें, जो हमें मार्गदर्शन देता रहे। हम पर नजर रखे और यदि वानर आपस में लड़ने-भिड़ने लगें, तो उन्हें रोक सके।’
हनुमानजी अगुआ बने। भोज के दिन हनुमानजी सबके बैठने आदि का इंतजाम देख रहे थे। व्यवस्था सुचारु बनाने के बाद वह श्रीराम के पास पहुंचे। श्रीराम ने हनुमानजी को आत्मीयता से कहा, ‘हनुमानजी आप भी मेरे साथ बैठकर भोजन करें।’ एक तरफ तो प्रभु की इच्छा थी। दूसरी तरफ यह विचार कि संग भोजन करने से कहीं प्रभु के मान की हानि न हो। हनुमानजी धर्मसंकट में पड़ गए। वह अपने प्रभु के बराबर बैठना नहीं चाहते थे। प्रभु के भोजन के उपरांत ही वह प्रसाद ग्रहण करना चाहते थे। इसके अलावा बैठने का कोई स्थान शेष नहीं बचा था और न ही भोजन के लिए थाली के रूप में प्रयुक्त होने वाला केले का पत्ता बचा था, जिसमें भोजन परोसा जाए।
प्रभु श्रीराम ने हनुमानजी के मन की बात भांप ली। उन्होंने पृथ्वी को आदेश दिया कि वह उनके बगल में हनुमानजी के बैठने भर भूमि बढ़ा दें। प्रभु ने स्थान तो बना दिया, पर एक और केले का पत्ता नहीं बनाया। वह हनुमानजी से बोले, ‘आप मुझे पुत्र समान प्रिय हैं। आप मेरी ही थाली (केले का पत्ता) में भोजन करें।’
इस पर श्री हनुमान जी बोले, ‘प्रभु मुझे कभी भी आपके बराबर होने की अभिलाषा नहीं रही। जो सुख सेवक बनकर मिलता है, वह बराबरी में नहीं मिलेगा। इसलिए आपकी थाल में खा ही नहीं सकता।’ श्रीराम ने समस्त अयोध्यावासियों के समक्ष वानर जाति का सम्मान बढ़ाने के लिए कहा, ‘हनुमान, मेरे हृदय में बसते हैं। हनुमान की आराधना का अर्थ है स्वयं मेरी आराधना। यदि कोई मेरी आराधना करता है, लेकिन हनुमान की नहीं, तो वह पूजा पूर्ण नहीं होगी।’
फिर श्रीराम ने अपने दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली से केले के पत्ते के बीचोंबीच एक रेखा खींच दी, जिससे वह पत्ता जुड़ा भी रहा और उसके दो भाग भी हो गए। इस तरह भक्त और भगवान दोनों के भाव रह गए।श्रीराम की कृपा से केले का पत्ता दो भाग में बंट गया। भोजन परोसने के लिए केले के पत्ते को सबसे शुद्ध माना जाता है।शुभ कार्यों में देवों को भोग लगाने में आज भी केले के पत्ते का प्रयोग होता है..!!

वैद्यजी ने भगवान से माँगी थी वह ईश्वर ने उन्हें दे दी है
वैद्यजी ने भगवान से माँगी थी वह ईश्वर ने उन्हें दे दी है। अधिक पैसे वे नहीं ले सकते।
मैं कुछ हैरान हुआ और कुछ दिल में लज्जित भी कि मेरे विचार कितने निम्न थे और यह सरलचित्त वैद्य कितना महान है। मैंने जब घर जा कर पत्नी को औषधि दिखाई और सारी बात बताई तो उसके मुँह से निकला वो इंसान नहीं कोई देवता है और उसकी दी हुई दवा ही हमारे मन की मुराद पूरी करने का कारण बनेंगी। आज मेरे घर में दो फूल खिले हुए हैं। हम दोनों पति-पत्नी हर समय आपके लिए प्रार्थना करते रहते हैं। इतने साल तक कारोबार ने फ़ुरसत ही न दी कि स्वयं आकर आपसे धन्यवाद के दो शब्द ही कह जाता। इतने बरसों बाद आज भारत आया हूँ और कार केवल यहीं रोकी है।
वैद्यजी हमारा सारा परिवार इंग्लैंड में सेटल हो चुका है। केवल मेरी एक विधवा बहन अपनी बेटी के साथ भारत में रहती है। हमारी भान्जी की शादी इस महीने की 21 तारीख को होनी है। न जाने क्यों जब-जब मैं अपनी भान्जी के भात के लिए कोई सामान खरीदता था तो मेरी आँखों के सामने आपकी वह छोटी-सी बेटी भी आ जाती थी और हर सामान मैं दोहरा खरीद लेता था। मैं आपके विचारों को जानता था कि संभवतः आप वह सामान न लें किन्तु मुझे लगता था कि मेरी अपनी सगी भान्जी के साथ जो चेहरा मुझे बार-बार दिख रहा है वह भी मेरी भान्जी ही है। मुझे लगता था कि ईश्वर ने इस भान्जी के विवाह में भी मुझे भात भरने की ज़िम्मेदारी दी है।
वैद्यजी की आँखें आश्चर्य से खुली की खुली रह गईं और बहुत धीमी आवाज़ में बोले, ”कृष्णलाल जी, आप जो कुछ कह रहे हैं मुझे समझ नहीं आ रहा कि ईश्वर की यह क्या माया है। आप मेरी श्रीमती के हाथ की लिखी हुई यह चिठ्ठी देखिये।” और वैद्यजी ने चिट्ठी खोलकर कृष्णलाल जी को पकड़ा दी। वहाँ उपस्थित सभी यह देखकर हैरान रह गए कि ”दहेज का सामान” के सामने लिखा हुआ था ”यह काम परमात्मा का है, परमात्मा जाने।”
काँपती-सी आवाज़ में वैद्यजी बोले, “कृष्णलाल जी, विश्वास कीजिये कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि पत्नी ने चिठ्ठी पर आवश्यकता लिखी हो और भगवान ने उसी दिन उसकी व्यवस्था न कर दी हो। आपकी बातें सुनकर तो लगता है कि भगवान को पता होता है कि किस दिन मेरी श्रीमती क्या लिखने वाली हैं अन्यथा आपसे इतने दिन पहले ही सामान ख़रीदना आरम्भ न करवा दिया होता परमात्मा ने। वाह भगवान वाह! तू महान है तू दयावान है। मैं हैरान हूँ कि वह कैसे अपने रंग दिखाता है।"
वैद्यजी ने आगे कहा, "आज दिन तक उसी ने मुझे सँभाला है। मैने एक ही पाठ पढ़ा है कि सुबह परमात्मा का आभार करो, शाम को अच्छा दिन गुज़रने का आभार करो, खाते समय उसका आभार करो, सोते समय उसका आभार करो।
"प्रार्थना ईश्वर से संवाद करने, संपर्क करने या संबंध बनाने के प्रभावी तरीके के रूप में होती है। प्रार्थना के शब्द ऐसे होने चाहिए कि हममें एक भाव जागृत कर सके। भाव जागृत हो जाने के बाद शब्दों की जरूरत नहीं रह जाती है।"

वैद्यजी गद्दी पर बैठकर पहले भगवान का नाम लेते फिर वह चिठ्ठी खोलते
आस्था
एक पुरानी सी इमारत में एक वैद्यजी का मकान था। वे पिछले हिस्से में रहते थे और अगले हिस्से में उन्होंने दवाख़ाना खोल रखा था। उनकी पत्नी की आदत थी कि दवाख़ाना खोलने से पहले उस दिन के लिए आवश्यक सामान एक चिठ्ठी में लिख कर दे देती थी।
वैद्यजी गद्दी पर बैठकर पहले भगवान का नाम लेते फिर वह चिठ्ठी खोलते। पत्नी ने जो बातें लिखी होतीं, उनके भाव देखते, फिर उनका हिसाब करते। फिर परमात्मा से प्रार्थना करते कि,"हे भगवान ! मैं केवल तेरे ही आदेश के अनुसार तेरी भक्ति छोड़कर यहाँ दुनियादारी के चक्कर में आ बैठा हूँ।"
वैद्यजी कभी अपने मुँह से किसी रोगी से फ़ीस नहीं माँगते थे। कोई देता था, कोई नहीं देता था किन्तु एक बात निश्चित थी कि ज्यों ही उस दिन के आवश्यक सामान ख़रीदने योग्य पैसे पूरे हो जाते थे, उसके बाद वह किसी से भी दवा के पैसे नहीं लेते थे चाहे रोगी कितना ही धनवान क्यों न हो।
एक दिन वैद्यजी ने दवाख़ाना खोला। गद्दी पर बैठकर परमात्मा का स्मरण करके पैसे का हिसाब लगाने के लिए आवश्यक सामान वाली चिट्ठी खोली तो वह चिठ्ठी को एकटक देखते ही रह गए। एक बार तो उनका मन भटक गया। उन्हें अपनी आँखों के सामने तारे चमकते हुए नज़र आए किन्तु शीघ्र ही उन्होंने अपनी तंत्रिकाओं पर नियंत्रण पा लिया। आटे-दाल-चावल आदि के बाद पत्नी ने लिखा था, ”बेटी का विवाह 20 तारीख़ को है, उसके दहेज का सामान।” कुछ देर सोचते रहे फिर बाकी चीजों की क़ीमत लिखने के बाद दहेज के सामने लिखा, ”यह काम परमात्मा का है, परमात्मा जाने।”
एक-दो रोगी आए थे। उन्हें वैद्यजी दवाई दे रहे थे। इसी दौरान एक बड़ी सी कार उनके दवाखाने के सामने आकर रुकी। वैद्यजी ने कोई खास तवज्जो नहीं दी क्योंकि कई कारों वाले उनके पास आते रहते थे। दोनों मरीज दवाई लेकर चले गए। वह सूटेड-बूटेड साहब कार से बाहर निकले और नमस्ते करके बेंच पर बैठ गए। वैद्यजी ने कहा कि, "अगर आपको अपने लिए दवा लेनी है तो इधर स्टूल पर आएँ ताकि आपकी नाड़ी देख लूँ और अगर किसी रोगी की दवाई लेकर जाना है तो बीमारी की स्थिति का वर्णन करें।"
वह साहब कहने लगे, “वैद्यजी! आपने मुझे पहचाना नहीं। मेरा नाम कृष्णलाल है लेकिन आप मुझे पहचान भी कैसे सकते हैं? क्योंकि मैं 15-16 साल बाद आपके दवाखाने पर आया हूँ। आप को पिछली मुलाकात का हाल सुनाता हूँ, फिर आपको सारी बात याद आ जाएगी। जब मैं पहली बार यहाँ आया था तो मैं खुद नहीं आया था अपितु ईश्वर मुझे आप के पास ले आया था क्योंकि ईश्वर ने मुझ पर कृपा की थी और वह मेरा घर आबाद करना चाहता था। हुआ इस तरह था कि मैं कार से अपने पैतृक घर जा रहा था। बिल्कुल आपके दवाखाने के सामने हमारी कार पंक्चर हो गई। ड्राईवर कार का पहिया उतार कर पंक्चर लगवाने चला गया। आपने देखा कि गर्मी में मैं कार के पास खड़ा था तो आप मेरे पास आए और दवाखाने की ओर इशारा किया और कहा कि इधर आकर कुर्सी पर बैठ जाएँ। मैं कुर्सी पर आकर बैठ गया। ड्राइवर ने कुछ ज्यादा ही देर लगा दी थी।
एक छोटी-सी बच्ची भी यहाँ आपकी मेज़ के पास खड़ी थी और बार-बार कह रही थी,
"चलो न बाबा, मुझे भूख लगी है। आप उससे कह रहे थे कि बेटी थोड़ा धीरज धरो, चलते हैं। मैं यह सोच कर कि इतनी देर से आप के पास बैठा था और मेरे ही कारण आप खाना खाने भी नहीं जा रहे थे। मुझे कोई दवाई खरीद लेनी चाहिए ताकि आप मेरे बैठने का भार महसूस न करें। मैंने कहा वैद्यजी मैं पिछले 5-6 साल से इंग्लैंड में रहकर कारोबार कर रहा हूँ। इंग्लैंड जाने से पहले मेरी शादी हो गई थी लेकिन अब तक बच्चे के सुख से वंचित हूँ। यहाँ भी इलाज कराया और वहाँ इंग्लैंड में भी लेकिन किस्मत ने निराशा के सिवा और कुछ नहीं दिया।”
आपने कहा था, “मेरे भाई! भगवान से निराश न होओ। याद रखो कि उसके कोष में किसी चीज़ की कोई कमी नहीं है। आस-औलाद, धन-इज्जत, सुख-दुःख, जीवन-मृत्यु सब कुछ उसी के हाथ में है। यह किसी वैद्य या डॉक्टर के हाथ में नहीं होता और न ही किसी दवा में होता है। जो कुछ होना होता है वह सब भगवान के आदेश से होता है। औलाद देनी है तो उसी ने देनी है।
मुझे याद है आप बातें करते जा रहे थे और साथ-साथ पुड़िया भी बनाते जा रहे थे। सभी दवा आपने दो भागों में विभाजित कर दो अलग-अलग लिफ़ाफ़ों में डाली थीं और फिर मुझसे पूछकर आप ने एक लिफ़ाफ़े पर मेरा और दूसरे पर मेरी पत्नी का नाम लिखकर दवा उपयोग करने का तरीका बताया था।
मैंने तब बेदिली से वह दवाई ले ली थी क्योंकि मैं सिर्फ कुछ पैसे आप को देना चाहता था। लेकिन जब दवा लेने के बाद मैंने पैसे पूछे तो आपने कहा था, बस ठीक है। मैंने जोर डाला, तो आपने कहा कि आज का खाता बंद हो गया है। मैंने कहा मुझे आपकी बात समझ नहीं आई। इसी दौरान वहाँ एक और आदमी आया उसने हमारी चर्चा सुनकर मुझे बताया कि खाता बंद होने का मतलब यह है कि आज के घरेलू खर्च के लिए जितनी राशि

बुधवार, 23 नवंबर 2022
भारतीय व्यक्ति-जीवन के संस्कार है।
👉 संज्ञा के भेद – 5
👉 रचना के आधार पर संज्ञा के भेद – 3
👉 संधि के भेद – 3
👉 स्वर संधि के भेद – 5
👉 समास के भेद – 6
👉 तत्पुरुष समास के भेद – 6
👉 कारक के प्रकार – 8
👉 वचन कितने प्रकार के है – 2
👉 लिंग के प्रकार – 2
👉 काल के भेद – 3
👉 विशेषण के भेद – 4
👉 सर्वनाम के भेद – 6
👉 क्रिया विशेषण के भेद – 4
👉 क्रिया के प्रकार – 2
👉 छंद के प्रकार – 2
👉 अलंकार के प्रकार – 3
👉 रस कितने प्रकार के होते है – 9
👉 शब्द शक्ति के प्रकार – 3
👉 वाक्य के घटक होते है – 2
👉 वर्णों की संख्या – 52
👉 व्यंजन वर्णों की संख्या – 33
👉 संचारीभाव की संख्या – 33
👉 सात्विक भाव की संख्या – 8
👉 विभाव के भेद – 2
👉 काव्य के भेद – 2
👉 वेद कितने है – 4
👉 वेदांग कितने है – 6
👉 पुराण कितने है – 18
👉 बौद्धों के धर्म-ग्रन्थ – 3
👉 संगीत-स्वर के भेद – 3
👉 नायिका के भेद – 3
👉 नायक के भेद – 4
👉 श्रृंगार के भेद – 2
👉 हास्य के भेद – 6
👉 वीर-रस के भेद – 3
👉 काव्य के गुण – 3
👉 विद्याएँ -18
👉 विवाह प्रकार – 8
👉 माताएँ – 7
👉 रत्न के प्रकार – 9
👉 राशियाँ – 12
👉 दिन-रात के पहर – 8
👉 वायु के प्रकार – 5
👉 अग्नियाँ – 3
👉 गुण के प्रकार – 3
👉 शारीरिक दोष – 3
👉 लोक – 3
👉 ऋण के प्रकार – 3
👉 ताप – 3
👉 युग – 4
👉 पुरुषार्थ – 4
👉 वर्ण – 4
👉 दंड के प्रकार – 4
👉 शत्रु – 6
👉 संहिताएँ – 4
👉 भारतीय व्यक्ति-जीवन के संस्कार – 16
👉 ईश्वर के रूप – 2(सगुण, निर्गुण)
👉 भाषा के प्रकार – 2
👉 मूल स्वर के भेद – 3
👉 व्यंजनों के प्रकार – 3
👉 स्पर्श व्यंजन होते है – 25
👉 उष्म व्यंजन होते है – 4
👉 संयुक्त व्यंजन – 4
👉 वर्णों की मात्राएँ होती है – 10
👉 कंठ्य वर्णों की संख्या – 9
👉 तालव्य वर्णों की संख्या – 9
👉 प्रयोग की दृष्टि से शब्द-भेद – 2
👉 विकारी शब्द के प्रकार – 4
👉 अविकारी शब्द के प्रकार – 4
👉 उत्पति की दृष्टि से शब्द-भेद – 4
👉 व्युत्पत्ति या रचना की दृष्टि से शब्द भेद – 3
👉 वाक्य के भेद- अर्थ के आधार पर – 8
👉 वाक्य के भेद- रचना के आधार पर – 3
👉 विधेय के भाग – 6
👉 सर्वनाम की संख्या – 11
👉 प्रत्यय के भेद – 2
👉 रस के अंग – 4?
👉 अनुभाव के भेद – 4
👉 स्थायी भाव के प्रकार – 9
👉 श्रृंगार रस के प्रकार – 2

👉 स्थायी भाव के प्रकार
🙂🙂🙂🙂🙂🙂🙂. <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
crossorigin="anonymous"></script>
सदस्यता लें
संदेश (Atom)