"महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण में उल्लेख मिलता है 'हनुमानजी ने जब रावण की लंका जलाई तो उन्हें बहुत पश्चाताप हुआ, क्योंकि हनुमानजी एकादश रुद्र के अवतार हैं"
"रावण ने अपने दस सिरों को काटकर महामृत्युंजय की आराधना की थी। लेकिन ग्यारहवां रुद्र हमेशा असंतुष्ट ही रहा और यही रुद्र त्रेता युग में हनुमान के रूप में अवतरित हुआ। हनुमानजी का अवतार ही दरअसल रावण के विनाश के लिए भगवान श्रीराम के सहायक के रूप में हुआ था"
"कहते है त्रेता युग में...एक बार रावण और श्री हनुमान के बीच युद्ध छिड़ा...जिसके दौरान रावण ने रामभक्त हनुमान के सामने ये अभिमान जताया कि...मैं दस सिर वाला हूं...मुझसे बलशाली कोई नहीं है."
.".मैं ही सबसे ताकतवर हूं...मेरे पास अटूट शक्ति है...रावण को अपने दस सिरों का घमंड करते देख...पवनपुत्र हनुमान बोले कि...हे मूर्ख रावण तू जो अपने दस मुख का घमंड कर रहा हैं..."
"तू अपनी जिस शक्ति से मुझे चेता रहा है.."
."एक दिन मैं तेरी शक्ति को ललकारने के लिए...स्वयं धरती पर प्रकट हो जाउंगा...तेरे घमंड को तोड़ दूंगा...तुझसे एक सिर ज्यादा रखकर धरती पर स्वयंभू प्रकट होउंगा..."
"यानि मैं 11 मुखी हनुमान के रुप में प्रकट होकर भक्तों का सदैव कल्याण करुंगा...जो भी भक्त मेरी पूजा-अर्चना करेंगे...मैं उनके संकट हरुंगा और उनका कल्याण करुंगा.."
******
."हनुमद् मंत्र"
इस मन्त्र का नित्य प्रति १०८ बार
जप करने से सिद्धि मिलती है -
"!!ॐ एं ह्रीं हनुमते रामदूताय
लंका विध्वंसनपायांनी
गर्भसंभूताय शकिनी डाकिनी
विध्वंसनाय किलि किलि बुवुकरेण
विभीषणाय हनुमद्देवाय
ॐ ह्रीं श्रीं ह्रौं ह्रां फट् स्वाहा।!"
****************
॥जयश्रीराम॥
श्रीहनुमते नम:
"ॐ ह्रीं श्रीं क्रौं क्रूं क्रैं अस्त्राय फट्"
ध्यानार्थे पुष्पाणि सर्मपयामि॥
*मनोजवं मारुततुल्यवेगं
जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं
श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
*अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् ।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥
*दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य
वामे च जनकात्मजा।
पुरतो मारुतिर्यस्य
तं वन्दे रघुनन्दनम् ॥
क्षमा याचना सहित-साक्षात्गुरु श्रीहनुमानजी के चरणों में
शत् शत् नमन !!!
ॐहर हर महादेवॐ
"जय अम्बे"
ॐ॥जयश्रीराम॥ॐ
ॐश्रीहनूमते नम:ॐ
ॐजयश्रीदादाजीॐ
॰युगल॰प्रेम॰
चारोँ युगोँ के दृष्टा एवं
साक्षी 'चिरजीवि' अजेय
"श्रीरामदूत हनुमानजी" !
"स्कंदपुराण में उल्लेख है कि भगवान महादेव के ग्यारहवें रुद्र ही भगवान विष्णु की सहायता हेतु महाकपि हनुमान बनकर अवतरित हुए। इसीलिए हनुमान जी को रुद्रावतार भी कहा गया है।
इस घटना की पुष्टि रामचरित मानस, अगस्त्य संहिता, विनय पत्रिका और वायु पुराण में भी की गई है। हनुमान जी के जन्म को लेकर विद्वानों के अलग-अलग मत हैं। किंतु हनुमान जी के अवतार की तीन तिथियां सर्वमान्य हैं, जिनका विशद विवरण यहां प्रस्तुत है।
चैत्र पूर्णिमा महाचैत्री पुर्णिमाया समुत्पन्नौऽ´्जनीसुतः।
वदन्ति कल्पभेदेन बुधा इत्यादि केचन।।
इस श्लोक के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को हुआ। चैत्र शुक्ल
एकादशी चैत्रे मासे सिते पक्षे हरिदिन्यां मघाभिदे।
नक्षत्रे स समुत्पन्नौ हनुमान रिपुसूदनः ।।
इस श्लोक के अनुसार उनका जन्म चैत्र शुक्ल एकादशी को हुआ।
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी ऊर्जे कृष्णचतुर्दश्यां भौमे स्वात्यां कपीश्वरः।
मेष लग्नेऽ´्जनागर्भात् प्रादुर्भूतः स्वयं शिवा !!
‘रुद्र’ का अर्थ
भगवान शिव का एक नाम ‘रुद्र’ है । दु:ख का नाश करने तथा संहार के समय क्रूर रूप धारण करके शत्रु को रुलाने से शिव को ‘रुद्र’ कहते हैं ।
भगवान रुद्र
"वेदों में शिव के अनेक नामों में रुद्र नाम ही विशेष है । उन्हें ‘रुद्र: परमेश्वर:, जगत्स्रष्टा रुद्र:’ आदि कहकर परमात्मा माना गया है । यजुर्वेद का रुद्राध्याय भगवान रुद्र को समर्पित है । उपनिषद् रुद्र को विश्व का अधिपति तथा महेश्वर बताते हैं—
‘इन ब्रह्माण्ड में स्थित भुवनों पर ब्रह्मारूप से शासन करता हुआ और उत्पन्न होने वाले प्रत्येक शरीर के मध्य में चेतनरूप से विराजमान तथा प्रलय के समय क्रोध में भरकर संहार करता हुआ एक रुद्र ही अपनी शक्ति उमा के साथ स्थित है, इससे पृथक् दूसरा कुछ भी नहीं ।’ (श्वेताश्वतरोपनिषद् ४।१८)
शिवपुराण का आधे से अधिक भाग रुद्रसंहिता, शतरुद्रसंहिता और कोटिरुद्रसंहिता आदि नामों से भगवान रुद्र की ही महिमा का गान करता है ।
रुद्रसंहिता (सृ. ख. २।४०) में कहा गया है—‘इस लोक में शिव की जैसी इच्छा होती है, वैसा ही होता है । समस्त विश्व उन्हीं की इच्छा के अधीन है और उन्हीं की वाणी रूपी तन्त्री से बंधा हुआ है ।’
ग्यारह रुद्र या एकादश रुद्र
भगवान रुद्र तो एक ही हैं किन्तु जगत के कल्याण के लिए वे अनेक नाम व रूपों में अवतरित होते हैं । मुख्य रूप से ग्यारह रुद्र हैं । इन्हें ‘एकादश रुद्र’ भी कहते हैं
शिवपुराण (शतरुद्रसंहिता १८।२७) में कहा गया है—
एकादशैते रुद्रास्तु सुरभीतनया: स्मृता: ।
देवकार्यार्थमुत्पन्नाश्शिवरूपास्सुखास्पदम् ।।
अर्थात्—ये एकादश रुद्र सुरभी के पुत्र कहलाते हैं । ये सुख के निवासस्थान हैं तथा देवताओं के कार्य की सिद्धि के लिए शिवरूप से उत्पन्न हुए हैं ।
भगवान शिव ने ग्यारह रुद्ररूप में अवतार क्यों लिया ?
एक बार इन्द्र आदि देवता दैत्यों से पराजित हो गए और भयभीत होकर अपनी अमरावतीपुरी को छोड़कर अपने पिता महर्षि कश्यप के आश्रम में आ गए । सभी देवताओं ने कश्यपजी को अपना कष्ट सुनाया । शिवभक्त महर्षि कश्यप देवताओं को कष्ट दूर करने का आश्वासन देकर काशीपुरी आ गए और वहां शिवलिंग की स्थापना करके तप करने लगे ।
बहुत समय बीत जाने पर परम दयालु भगवान शिव प्रकट हो गए और उनसे वर मांगने के लिए कहा । कश्यपजी ने कहा—‘दैत्यों ने देवताओं और यक्षों को पराजित कर दिया है, इसलिए आप मेरे पुत्र रूप में प्रकट होकर देवताओं के कष्टों को दूर कीजिए ।’
भगवान शंकर ‘तथास्तु’ कहकर अन्तर्ध्यान हो गए । आश्रम वापस आकर उन्होंने देवताओं को भगवान शंकर के अवतार लेने की बात सुनाई, तो सभी देवता प्रसन्न हो गए ।
*****************
कश्यप-पत्नी सुरभी के गर्भ से लिया भगवान शिव ने ग्यारह रुद्रों के रूप में अवतार
भगवान शिव ने अपना वचन सत्य करने के लिए कश्यप ऋषि की पत्नी सुरभी के गर्भ से ग्यारह रुद्रों के रूप में अवतार लिया । उस समय देवताओं ने बड़ा उत्सव किया । भगवान के इन रुद्रावतारों से सारा जगत शिवमय हो गया । ये एकादश रुद्र बहुत ही बली और पराक्रमी थे । इन्होंने युद्ध में दैत्यों को हराकर इन्द्र को पुन: स्वर्ग का राज्य दिला दिया । सभी देवता निर्भय होकर अपना-अपना राजकार्य संभालने लगे ।
आज भी भगवान शिव के स्वरूप ये सभी एकादश रुद्र देवताओं की रक्षा के लिए स्वर्ग में विराजमान हैं और ईशानपुरी में निवास करते हैं । उनके अनुचर करोड़ों रुद्र कहे गये हैं, जो तीनों लोकों में चारों ओर स्थित हैं ।
एकादश रुद्र के नाम
विभिन्न पुराणों व ग्रन्थों में एकादश रुद्रों के नाम में अंतर मिलता है ।
जैसे—शिवपुराणमें इनके नाम हैं—
कपाली,पिंगल,भीम,विरुपाक्ष,विलोहित,शास्ता,अजपाद,अहिर्बुध्न्य,शम्भु,चण्ड, औरभव ।
शैवागम के अनुसार एकादश रुद्रों के नाम हैं—
शम्भु,पिनाकी,गिरीश,स्थाणु,भर्ग,सदाशिव,शिव,हर,शर्व,कपाली, औरभव ।
श्रीमद्भागवत (३।१२।१२) में एकादश रुद्रों के नाम इस प्रकार हैं—
मन्यु,मनु,महिनस,महान्,शिव,ऋतध्वज,उग्ररेता,भव,काल,वामदेव, औरधृतव्रत ।
***********
ग्यारह रुद्रों की कथा पढ़ने का माहात्म्य
इस प्रसंग को एकाग्रचित्त होकर पढ़ने का शिवपुराण में महान फल बताया गया है । यह—
धन व यश देने वाला,
मनुष्य की आयु की वृद्धि करने वाला,
सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला,
पापों का नाशक, व
समस्त सुख-भोग प्रदान कर अंत में मुक्ति देने वाला है ।
आध्यात्मिक रुद्र
उपनिषदों में एकादश प्राणों (दस इन्द्रियां और मन) को ‘एकादश रुद्र’ कहा गया है । परन्तु ये ‘आध्यात्मिक रुद्र’ हैं ।
ये शरीर रूपी मशीन को चलाते रहते हैं । ये ठीक-ठीक चलें तो मनुष्य का सब शिव (कल्याण) है अन्यथा एक की भी गति बिगड़ी तो शरीर बेकार हो जाता है । जो इन एकादश प्राणों को संयमित आहार-विहार और योगाभ्यास द्वारा वश में रखता है, वही सुख पाता है ।
ये निकलने पर प्राणियों को रुलाते हैं, इसलिए ‘रुद्र’ कहे जाते हैं। अत: दस इन्द्रियां और मन ही एकादश रुद्र हैं।
भगवान रुद्र के अश्रुबिन्दुओं से उत्पन्न रुद्राक्ष सभी देवताओं को अत्यन्त प्रिय हैं ।
नमामीशमीशान निर्वाणरूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् ।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं
चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम्