सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

किसान ने सुंदर जबाव दिया


किसान ने बहुत सुन्दर जबाब दिया, इससे बहुत बडी सीख मिलती है....
किसान बोला "कार पंचर होने के बाद आप केवल समस्या के बारे में सोंच रहे थे, आप का दिमाग केवल समस्या पर केन्द्रित था जबकि... मैं समस्या के समाधान के बारे में सोच रहा था। यही हम दोनों के सोचने में अन्तर था।"


एक पढ़ा लिखा अनुभव वाला आदमी

एक पढ़ा लिखा,अनुभव वाला आदमी एक बार कार से यात्रा कर रहा था। दिन के दोपहर में सुनसान जगह पर एक पुल पार करते समय पुल के बीचो-बीच उसके कार का एक पहिया पंचर हो गया। वह कार से उतरा, अपनी स्टेपनी निकाली और पंचर पहिये को खोला। उसी समय खोले गये पहिये के चारो नट पुल से नीचे पानी में में गिर गये। अब वह बहुत चिंतित हो गया क्योंकि दूर दूर तक कोई मैकेनिक की दुकान नहीं। वह बहुत ही हताश, निराश यह सोचने लगा कि अब घर कैसे पहुँचेगे। पसीने से तर उसे कुछ सूझ नहीं रहा था, तब तक उधर से गुजरता एक किसान  दिखाई दिया। कार मालिक ने किसान से जानकारी ली, कि आस-पास कोई मैकेनिक उपल्ब्ध है कि नहीं। किसान ने बताया कि यहाँ से दस किलोमीटर दूर एक दुकान है, जहाँ पहिये का नट मिल सकता है। आदमी सोचने लगा कि दस किलोमीटर दूर जायेगें कैसे? तब तक किसान ने कहा कि कहो तो कार वहाँ तक ले जाने का कुछ उपाय बतायें। वह पढा लिखा आदमी मुस्कुराने लगा और कहा कि स्टेपनी के लिए जब तक नट न मिल जाय तब तक कार कैसे जायेगी? किसान बोला कि जा सकती है, कहो तो उपाय बतायें। हार मानकर आदमी बोला अच्छा ठीक है बताओ..?

किसान आदमी बोला कि "तुम कार के तीनों पहियों से एक-एक नट खोलकर स्टेपनी वाले पहिये में लगा लो, और मैकेनिक के दुकान तक धीरे धीरे पहुँच जाओ।"

कार वाला आदमी भौचक्का रह गया। उसने किसान से पूछा कि "हम इतने परेशान थे और उपाय नहीं ढूंढ पा रहे थे। और तुमने इतनी आसानी से कैसे हल कर दिया..?"

किसान ने बहुत सुन्दर जबाब दिया, इससे बहुत बडी सीख मिलती है....
किसान बोला "कार पंचर होने के बाद आप केवल समस्या के बारे में सोंच रहे थे, आप का दिमाग केवल समस्या पर केन्द्रित था जबकि... मैं समस्या के समाधान के बारे में सोच रहा था। यही हम दोनों के सोचने में अन्तर था।"

*जीवन मे आप आगे बढें। प्रश्न पहेलियों में न फंसे।*
सवाल करने वाले हमेशा सवाल करेगें और यदि आप प्रश्नों के उत्तर देने में उलझ गये तो समाधान कभी नहीं ढूंढ पायेगें। अत:लक्ष्य पर केन्द्रित रहें सफलता जरूर मिलेगी।
🙏🏻🙏🏻 जय राम जी की 🙏🏻🙏🏻


एक महिला की आदत

एक महिला की आदत थी कि वह हर रोज सोने से पहले अपनी दिन भर की खुशियों को एक काग़ज़ पर लिख लिया करती थीं।
एक रात उन्हों ने लिखा...
मैं खुश हूं कि मेरा पति पूरी रात ज़ोरदार खर्राटे लेता है क्योंकि वह ज़िंदा है और मेरे पास है ना...
ये भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि मेरा बेटा सुबह सवेरे इस बात पर झगड़ा करता है कि रात भर मच्छर-खटमल सोने नहीं देते यानी वह रात घर पर गुज़रता है आवारागर्दी नहीं करता...
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि हर महीना बिजली,गैस, पेट्रोल, पानी  वगैरह का अच्छा खासा टैक्स देना पड़ता है ,यानी ये सब चीजें मेरे पास , मेरे इस्तेमाल में हैं ना... अगर यह ना होती तो ज़िन्दगी कितनी मुश्किल होती...?
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि दिन ख़त्म होने तक मेरा थकान से बुरा हाल हो जाता है 
यानी मेरे अंदर दिनभर सख़्त काम करने की ताक़त और हिम्मत सिर्फ भगवान ही के आशीर्वाद से है
मैं खुश हूं कि हर रोज अपने घर का झाड़ू पोछा करना पड़ता है और दरवाज़े -खिड़कियों को साफ करना पड़ता है शुक्र है मेरे पास घर तो है ना... जिनके पास छत नहीं उनका क्या हाल होता होगा...?
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि कभी कभार थोड़ी बीमार हो जाती हूँ यानी कि मैं ज़्यादा तर सेहतमंद ही रहती हूं 
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि हर साल दिवाली पर उपहार देने में पर्स ख़ाली हो जाता है यानी मेरे पास चाहने वाले मेरे अज़ीज़ रिश्तेदार ,दोस्त ,अहबाब हैं जिन्हें उपहार दे सकूं...
अगर ये ना हों तो ज़िन्दगी कितनी बे रौनक हो...?
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि हर रोज अलार्म की आवाज़ पर उठ जाती हूँ यानी मुझे हर रोज़ एक नई सुबह देखना नसीब होती है...
ज़ाहिर है ये भी भगवान का ही करम है...
जीने के इस फॉर्मूले पर अमल करते हुए अपनी भी और अपने से जुड़े सभी लोगों की ज़िंदगी संतोषपूर्ण बनानी चाहिए 
छोटी-छोटी परेशानियों में खुशियों की तलाश.."
खुश रहने का अजीब अंदाज़...हर हाल में...खुश


रविवार, 30 अक्टूबर 2022

मां मुझे थोड़ा आराम करना है

 माँ मुझे थोड़ा आराम करना है..
स्कूल, क्लास, पढ़ाई से थक कर बेटी ने माँ से कहा अरी बिटिया अच्छी पढ़ाई कर, बाद मे  आराम ही तो करना है".. 

बिटिया उठी , पढ़ने बैठी और फिर आराम करना तो रह ही गया".. 

माँ मुझे थोड़ा समय दो.. दो घडी़ आराम कर लू" ऑफिस से थक कर आयी बिटिया ने कहा.." मैं थक गई हू".... 

अरी शादी कर ले और सेटल हो जा.. फिर आराम ही करना है ..

बिटिया शादी के लिए तैयार हो गई और.. आराम करना तो रह ही गया".. 

अरे इतनी क्या जल्दी है.. एकाध साल रुकते है ना".. 

अरे समय के साथ बच्चे हो जाए तो टेंशन नहीं , फिर आराम ही आराम है"... 

बिटिया माँ बन गई और आराम करना तो रह ही गया" 

तुम माँ हो.. तुम्हें ही बच्चे के साथ जागना पड़ेगा.. मुझे सुबह ऑफिस जाना है ..बस थोडे दिन.. बच्चे बड़े हो जाए फिर आराम ही आराम है"..... 

वो बच्चों के लिए कई रातें जागी और आराम करना तो रह ही गया"

सुनो जी.. बच्चे अब स्कूल जाने लगे है.. अब तो दो घडी बैठने दो आराम से".. 

बच्चों की तरफ ध्यान दो , उनको पढ़ा लो फिर आराम ही आराम है".. 

बच्चों का प्रोजेक्ट बनाने बैठी.. और आराम करना तो रह ही गया".. 

बच्चे पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़े हो गए, अब कुछ आराम कर लू".. 

अब बच्चों की शादी करनी है.. ये जिम्मेवारी पार पडे के फिर आराम ही आराम"

उसने हिम्मत जुटाई.. बच्चों की शादी का काम निपटाया और फिर आराम करना तो रह ही गया".. 

बच्चों का अपना संसार चलने लगा अब मैं ज़रा आराम कर लू"..

अरी अब अपनी बिटिया माँ बनने वाली है  पहला बच्चा मायके मे होगा ना चलो तैयारी करे"..

हमारी बिटिया की डिलीवरी हो गई और आराम करना रह ही गया".. 

चलो, ये जिम्मेदारी भी पूरी हुई, अब आराम"*

माँ जी, मुझे नोकरी पर वापस जाना होगा तो आप आशीश को सम्भाल लेंगी ना"❓*

नाती के पीछे दौड़ते दौड़ते थक गई और आराम करना रह ही गया".. 

चलो नाती भी बड़ा हो गया अब सारी जिम्मेदारियाँ खत्म अब मैं आराम करूंगी"..
"अरी सुनती हो , गुठने दु:ख रहे है मेरे मुझसे उठा नही जा रहा ..Bp भी बढ़ गया है शायद, डायबिटीस है सो अलग ..डॉकटर ने परहेज़ करने को कहा है""पति की सेवा मे बचा-खुचा जीवन गुज़र गया और.. आराम करना तो रह ही गया".. 
 "एक दिन भगवान खुद धरती पर आए और कहा आराम करना है ना तुझे ? उसने हाथ जोड़े और भगवान उसे ले गए ..आखिरकार उसे आराम मिल ही गया हमेशा के लिए"... 

*🤷🏻‍♀️सभी स्त्रियोंको समर्पित❗*
*✍️ किसने लिखा है ये तो पता नहीं ...पर मुझे अच्छा लगा इसलिए भेज दिया❗कृपया इस संदेश को आप भी अपनी ओर से सम्मानित करने के लिए भेजेंगे.             ||नारी तु नारायणी||

जरूर पढ़ें .......क्या दिन थे वाह वाह

ज़रूर पढ़े……..  क्या दिन थे । वाह वाह 

जब हम स्कूल में पढ़ते थे  उस स्कूली दौर में निब पैन का चलन जोरों पर था..!

तब कैमलिन की स्याही प्रायः हर घर में मिल ही जाती थी, कोई कोई टिकिया से स्याही बनाकर भी उपयोग करते थे और बुक स्टाल पर शीशी में स्याही भर कर रखी होती थी 5 पैसा दो और ड्रापर से खुद ही डाल लो ये भी सिस्टम था ...जिन्होंने भी पैन में स्याही डाली होगी वो ड्रॉपर के महत्व से  भली भांति परिचित होंगे ! 

कुछ लोग ड्रापर का उपयोग कान में तेल डालने में भी करते थे...

महीने में दो-तीन बार निब पैन को खोलकर उसे गरम पानी में डालकर उसकी सर्विसिंग भी की जाती थी और  लगभग सभी को लगता था की निब को उल्टा कर के लिखने से हैंडराइटिंग बड़ी सुन्दर बनती है। 

सामने के जेब मे पेन टांगते थे और कभी कभी स्याही लीक होकर सामने शर्ट नीली कर देती थी जिसे हम लोग सामान्य भाषा मे पेन का पोंक देना कहते थे...पोंकना अर्थात लूज मोशन...

हर क्लास में एक ऐसा एक्सपर्ट होता था जो पैन ठीक से नहीं चलने पर ब्लेड लेकर निब के बीच वाले हिस्से में बारिकी से कचरा निकालने का दावा  कर लेता था !!

नीचे के हड्डा को घिस कर परफेक्ट करना भी एक आर्ट था !

हाथ से निब नहीं निकलती थी तो दांतों के उपयोग से भी निब निकालते थे...दांत , जीभ औऱ होंठ भी नीला होकर भगवान महादेव की तरह हलाहल पिये सा दिखाई पड़ता था 

दुकान में नयी निब खरीदने से पहले उसे पैन में लगाकर सेट करना फिर कागज़ में स्याही की कुछ बूंदे छिड़क कर निब उन गिरी हुयी स्याही की बूंदो पर लगाकर निब की स्याही सोखने की क्षमता नापना ही किसी बड़े साइंटिस्ट वाली फीलिंग दे जाता था..!

निब पैन कभी ना चले तो हम सभी ने हाथ से झटका देने के चक्कर में आजू बाजू वालों पर स्याही जरूर छिड़कायी होगी!

कुछ बच्चे ऐसे भी होते थे जो पढ़ते लिखते तो कुछ नहीं थे लेकिन घर जाने से पहले उंगलियो में स्याही जरूर लगा लेते थे, बल्कि पैंट पर भी छिड़क लेते थे ताकि घरवालों  को देख के लगे कि बच्चा स्कूल में बहुत मेहनत करता है!!

भूली बिसरी यादें...

ईश्वर कौन है,कहा है

ईश्वर कौन है,कहा है                                                                                                                                                                                                आओ मित्रों पता लगाएं                                            ईश्वर कौन कहां है।                                                  कैसे उसने सृष्टि बनाई                                              सारा चकित जहाँ है।                                                                                                                        इसमें क्या कठिनाई आई                                      उत्तर अभी बता दूं।  ....                                             या चाहो तो साथ चलो                                              मैं तुमको अभी दिखा दूं।                                                                                                               दोनो चले खोजने प्रभु को                                   दुखियारे गाँवों में                                                  मरहम मलता संत मिला                                         तब कोढ़ी के पाव में।                                                                                                                      आगे बढ़े कापंती करुणा                                       सिकुड़ा दैन्य खड़ा था                                       हिचकी लेती दया आ गई                                    सेवा भाव बड़ा था।                                                                                                                            मित्र कहाँ तक और चलोगे                                    अब तो भेद बताओ।                                            इच्छा मेरी प्रबल हो उठी।                                           प्रश्न अभी निपटाओ ।                                                                                                                         मै तो समझा समझ गए                                         तुम अब क्या प्रश्न बचा है                                      सेवा की अनुभूति करो तो                                          ईश्वर स्वयं खड़ा है।

मित्रता ऐसी हो हाथ और आंखें

           मित्रता ऐसी हो जैसे हाथ और आंखे                                                 क्योंकि                                                  हाथ को चोट लगने पर आंखों में पानी                          आता है और आंखों मे पानी आये तो उसे                      पौछने को हाथ ही आगे आते है      

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

बाज पक्षी जिसे हम ईगल भी कहते है


"बाज पक्षी जिसे हम ईगल या शाहीन भी कहते है। जिस उम्र में बाकी परिंदों के बच्चे चिचियाना सीखते है उस उम्र में एक मादा बाज अपने चूजे को पंजे में दबोच कर सबसे ऊंचा उड़ जाती है। पक्षियों की दुनिया में ऐसी Tough and tight training किसी और की नही होती।
                                                                                                                                                  मादा बाज अपने चूजे को लेकर लगभग 12 Km ऊपर ले जाती है। जितने ऊपर अमूमन हवाई जहाज उड़ा करते हैं और वह दूरी तय करने में मादा बाज 7 से 9 मिनट का समय लेती है। यहां से शुरू होती है उस नन्हें चूजे की कठिन परीक्षा। उसे अब यहां बताया जाएगा कि तू किस लिए पैदा हुआ है?तेरी दुनिया क्या है?
तेरी ऊंचाई क्या है? तेरा धर्म बहुत ऊंचा है और फिर मादा बाज उसे अपने पंजों से छोड़ देती है।
                                                                                                                                                धरती की ओर ऊपर से नीचे आते वक्त लगभग 2 Km उस चूजे को आभास ही नहीं होता कि उसके साथ क्या हो रहा है। 7 Kmt. के अंतराल के आने के बाद उस चूजे के पंख जो कंजाइन से जकड़े होते है, वह खुलने लगते हैं। लगभग 9 Kmt. आने के बाद उनके पंख पूरे खुल जाते है। यह जीवन का पहला दौर होता है जब बाज का बच्चा पंख फड़फड़ाता है।
                                                                                                                                                  अब धरती से वह लगभग 3000 मीटर दूर है लेकिन अभी वह उड़ना नहीं सीख पाया है। अब धरती के बिल्कुल करीब आता है जहां से वह देख सकता है अपने इलाके को। अब उसकी दूरी धरती से महज 700/800 मीटर होती है लेकिन उसका पंख अभी इतना मजबूत नहीं हुआ है की वो उड़ सके। धरती से लगभग 400/500 मीटर दूरी पर उसे अब लगता है कि उसके जीवन की शायद अंतिम यात्रा है। फिर अचानक से एक पंजा उसे आकर अपनी गिरफ्त मे लेता है और अपने पंखों के दरमियान समा लेता है।

                                                                        यह पंजा उसकी मां का होता है जो ठीक उसके उपर चिपक कर उड़ रही होती है। और उसकी यह ट्रेनिंग निरंतर चलती रहती है जब तक कि वह उड़ना नहीं सीख जाता। यह ट्रेनिंग एक कमांडो की तरह होती है, तब जाकर दुनिया को एक बाज़ मिलता है अपने से दस गुना अधिक वजनी प्राणी का भी शिकार करता है।

                                                                                                                                                  हिंदी में एक कहावत है... "बाज़ के बच्चे मुँडेरों पर नही उड़ते....."

बेशक अपने बच्चों को अपने से चिपका कर रखिए पर उसे दुनियां की मुश्किलों से रूबरू कराइए, उन्हें लड़ना सिखाइए। बिना आवश्यकता के भी संघर्ष करना सिखाइए।

वर्तमान समय की अनन्त सुख सुविधाओं की आदत व अभिवावकों के बेहिसाब लाड़ प्यार ने मिलकर,आपके बच्चों को "ब्रायलर मुर्गे" जैसा बना दिया है जिसके पास मजबूत टंगड़ी तो है पर चल नही सकता। वजनदार पंख तो है पर उड़ नही सकता क्योंकि..

"गमले के पौधे और जमीन के पौधे में बहुत फ़र्क होता है।"

माता पिता अपने बच्चो को कोमल नही कठोर बनाएँ
शस्त्र और शास्त्र दोनो की विद्या अवश्य दें 
 *यही आपका प्रथम कर्तव्य है*,

AC की हवा मे तभी बैठने दें जब वह गर्मी मे रहना सीख जाए, गाडी की चाबी तभी दें जब वह कई किलोमीटर पैदल चलने से हिचहिचाता न हो ।
आप और आपके प्यारे परिवार हेतु मंगलमयी कामना

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022

महर्षि बाल्मीकि द्रारा रचित" रामायण"

"महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण में उल्लेख मिलता है 'हनुमानजी ने जब रावण की लंका जलाई तो उन्हें बहुत पश्चाताप हुआ, क्योंकि हनुमानजी एकादश रुद्र के अवतार हैं"

"रावण ने अपने दस सिरों को काटकर महामृत्युंजय की आराधना की थी। लेकिन ग्यारहवां रुद्र हमेशा असंतुष्ट ही रहा और यही रुद्र त्रेता युग में हनुमान के रूप में अवतरित हुआ। हनुमानजी का अवतार ही दरअसल रावण के विनाश के लिए भगवान श्रीराम के सहायक के रूप में हुआ था"

 "कहते है त्रेता युग में...एक बार रावण और श्री हनुमान के बीच युद्ध छिड़ा...जिसके दौरान रावण ने रामभक्त हनुमान के सामने ये अभिमान जताया कि...मैं दस सिर वाला हूं...मुझसे बलशाली कोई नहीं है."
.".मैं ही सबसे ताकतवर हूं...मेरे पास अटूट शक्ति है...रावण को अपने दस सिरों का घमंड करते देख...पवनपुत्र हनुमान बोले कि...हे मूर्ख रावण तू जो अपने दस मुख का घमंड कर रहा हैं..."
"तू अपनी जिस शक्ति से मुझे चेता रहा है.."

."एक दिन मैं तेरी शक्ति को ललकारने के लिए...स्वयं धरती पर प्रकट हो जाउंगा...तेरे घमंड को तोड़ दूंगा...तुझसे एक सिर ज्यादा रखकर धरती पर स्वयंभू प्रकट होउंगा..."
"यानि मैं 11 मुखी हनुमान के रुप में प्रकट होकर भक्तों का सदैव कल्याण करुंगा...जो भी भक्त मेरी पूजा-अर्चना करेंगे...मैं उनके संकट हरुंगा और उनका कल्याण करुंगा.."
******
."हनुमद् मंत्र"
इस मन्त्र का नित्य प्रति १०८ बार
जप करने से सिद्धि मिलती है -

"!!ॐ एं ह्रीं हनुमते रामदूताय
लंका विध्वंसनपायांनी
गर्भसंभूताय शकिनी डाकिनी
विध्वंसनाय किलि किलि बुवुकरेण
विभीषणाय हनुमद्देवाय
ॐ ह्रीं श्रीं ह्रौं ह्रां फट् स्वाहा।!"
****************
॥जयश्रीराम॥

श्रीहनुमते नम:

"ॐ ह्रीं श्रीं क्रौं क्रूं क्रैं अस्त्राय फट्"
ध्यानार्थे पुष्पाणि सर्मपयामि॥

*मनोजवं मारुततुल्यवेगं
जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं
श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥

*अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् ।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥

*दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य
वामे च जनकात्मजा।
पुरतो मारुतिर्यस्य
तं वन्दे रघुनन्दनम् ॥

क्षमा याचना सहित-साक्षात्गुरु श्रीहनुमानजी के चरणों में
शत् शत् नमन !!!
ॐहर हर महादेवॐ
"जय अम्बे"
ॐ॥जयश्रीराम॥ॐ
ॐश्रीहनूमते नम:ॐ
ॐजयश्रीदादाजीॐ
॰युगल॰प्रेम॰
चारोँ युगोँ के दृष्टा एवं
साक्षी 'चिरजीवि' अजेय
"श्रीरामदूत हनुमानजी" !

"स्कंदपुराण में उल्लेख है कि भगवान महादेव के ग्यारहवें रुद्र ही भगवान विष्णु की सहायता हेतु महाकपि हनुमान बनकर अवतरित हुए। इसीलिए हनुमान जी को रुद्रावतार भी कहा गया है।
इस घटना की पुष्टि रामचरित मानस, अगस्त्य संहिता, विनय पत्रिका और वायु पुराण में भी की गई है। हनुमान जी के जन्म को लेकर विद्वानों के अलग-अलग मत हैं। किंतु हनुमान जी के अवतार की तीन तिथियां सर्वमान्य हैं, जिनका विशद विवरण यहां प्रस्तुत है।
चैत्र पूर्णिमा महाचैत्री पुर्णिमाया समुत्पन्नौऽ´्जनीसुतः।
वदन्ति कल्पभेदेन बुधा इत्यादि केचन।।
इस श्लोक के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को हुआ। चैत्र शुक्ल

एकादशी चैत्रे मासे सिते पक्षे हरिदिन्यां मघाभिदे।
नक्षत्रे स समुत्पन्नौ हनुमान रिपुसूदनः ।।
इस श्लोक के अनुसार उनका जन्म चैत्र शुक्ल एकादशी को हुआ।
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी ऊर्जे कृष्णचतुर्दश्यां भौमे स्वात्यां कपीश्वरः।
मेष लग्नेऽ´्जनागर्भात् प्रादुर्भूतः स्वयं शिवा !!

‘रुद्र’ का अर्थ

भगवान शिव का एक नाम ‘रुद्र’ है । दु:ख का नाश करने तथा संहार के समय क्रूर रूप धारण करके शत्रु को रुलाने से शिव को ‘रुद्र’ कहते हैं ।

भगवान रुद्र

"वेदों में शिव के अनेक नामों में रुद्र नाम ही विशेष है । उन्हें ‘रुद्र: परमेश्वर:, जगत्स्रष्टा रुद्र:’ आदि कहकर परमात्मा माना गया है । यजुर्वेद का रुद्राध्याय भगवान रुद्र को समर्पित है । उपनिषद् रुद्र को विश्व का अधिपति तथा महेश्वर बताते हैं—

‘इन ब्रह्माण्ड में स्थित भुवनों पर ब्रह्मारूप से शासन करता हुआ और उत्पन्न होने वाले प्रत्येक शरीर के मध्य में चेतनरूप से विराजमान तथा प्रलय के समय क्रोध में भरकर संहार करता हुआ एक रुद्र ही अपनी शक्ति उमा के साथ स्थित है, इससे पृथक् दूसरा कुछ भी नहीं ।’ (श्वेताश्वतरोपनिषद् ४।१८)

शिवपुराण का आधे से अधिक भाग रुद्रसंहिता, शतरुद्रसंहिता और कोटिरुद्रसंहिता आदि नामों से भगवान रुद्र की ही महिमा का गान करता है ।

रुद्रसंहिता (सृ. ख. २।४०) में कहा गया है—‘इस लोक में शिव की जैसी इच्छा होती है, वैसा ही होता है । समस्त विश्व उन्हीं की इच्छा के अधीन है और उन्हीं की वाणी रूपी तन्त्री से बंधा हुआ है ।’

ग्यारह रुद्र या एकादश रुद्र

भगवान रुद्र तो एक ही हैं किन्तु जगत के कल्याण के लिए वे अनेक नाम व रूपों में अवतरित होते हैं । मुख्य रूप से ग्यारह रुद्र हैं । इन्हें ‘एकादश रुद्र’ भी कहते हैं

शिवपुराण (शतरुद्रसंहिता १८।२७) में कहा गया है—

एकादशैते रुद्रास्तु सुरभीतनया: स्मृता: ।
देवकार्यार्थमुत्पन्नाश्शिवरूपास्सुखास्पदम् ।।

अर्थात्—ये एकादश रुद्र सुरभी के पुत्र कहलाते हैं । ये सुख के निवासस्थान हैं तथा देवताओं के कार्य की सिद्धि के लिए शिवरूप से उत्पन्न हुए हैं ।

भगवान शिव ने ग्यारह रुद्ररूप में अवतार क्यों लिया ?

एक बार इन्द्र आदि देवता दैत्यों से पराजित हो गए और भयभीत होकर अपनी अमरावतीपुरी को छोड़कर अपने पिता महर्षि कश्यप के आश्रम में आ गए । सभी देवताओं ने कश्यपजी को अपना कष्ट सुनाया । शिवभक्त महर्षि कश्यप देवताओं को कष्ट दूर करने का आश्वासन देकर काशीपुरी आ गए और वहां शिवलिंग की स्थापना करके तप करने लगे ।

बहुत समय बीत जाने पर परम दयालु भगवान शिव प्रकट हो गए और उनसे वर मांगने के लिए कहा । कश्यपजी ने कहा—‘दैत्यों ने देवताओं और यक्षों को पराजित कर दिया है, इसलिए आप मेरे पुत्र रूप में प्रकट होकर देवताओं के कष्टों को दूर कीजिए ।’

भगवान शंकर ‘तथास्तु’ कहकर अन्तर्ध्यान हो गए । आश्रम वापस आकर उन्होंने देवताओं को भगवान शंकर के अवतार लेने की बात सुनाई, तो सभी देवता प्रसन्न हो गए ।
*****************
कश्यप-पत्नी सुरभी के गर्भ से लिया भगवान शिव ने ग्यारह रुद्रों के रूप में अवतार

भगवान शिव ने अपना वचन सत्य करने के लिए कश्यप ऋषि की पत्नी सुरभी के गर्भ से ग्यारह रुद्रों के रूप में अवतार लिया । उस समय देवताओं ने बड़ा उत्सव किया । भगवान के इन रुद्रावतारों से सारा जगत शिवमय हो गया । ये एकादश रुद्र बहुत ही बली और पराक्रमी थे । इन्होंने युद्ध में दैत्यों को हराकर इन्द्र को पुन: स्वर्ग का राज्य दिला दिया । सभी देवता निर्भय होकर अपना-अपना राजकार्य संभालने लगे ।

आज भी भगवान शिव के स्वरूप ये सभी एकादश रुद्र देवताओं की रक्षा के लिए स्वर्ग में विराजमान हैं और ईशानपुरी में निवास करते हैं । उनके अनुचर करोड़ों रुद्र कहे गये हैं, जो तीनों लोकों में चारों ओर स्थित हैं ।

एकादश रुद्र के नाम

विभिन्न पुराणों व ग्रन्थों में एकादश रुद्रों के नाम में अंतर मिलता है ।
जैसे—शिवपुराणमें इनके नाम हैं—

कपाली,पिंगल,भीम,विरुपाक्ष,विलोहित,शास्ता,अजपाद,अहिर्बुध्न्य,शम्भु,चण्ड, औरभव ।

शैवागम के अनुसार एकादश रुद्रों के नाम हैं—

शम्भु,पिनाकी,गिरीश,स्थाणु,भर्ग,सदाशिव,शिव,हर,शर्व,कपाली, औरभव ।

श्रीमद्भागवत (३।१२।१२) में एकादश रुद्रों के नाम इस प्रकार हैं—

मन्यु,मनु,महिनस,महान्,शिव,ऋतध्वज,उग्ररेता,भव,काल,वामदेव, औरधृतव्रत ।
***********

ग्यारह रुद्रों की कथा पढ़ने का माहात्म्य

इस प्रसंग को एकाग्रचित्त होकर पढ़ने का शिवपुराण में महान फल बताया गया है । यह—

धन व यश देने वाला,
मनुष्य की आयु की वृद्धि करने वाला,
सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला,
पापों का नाशक, व 
समस्त सुख-भोग प्रदान कर अंत में मुक्ति देने वाला है ।

आध्यात्मिक रुद्र

उपनिषदों में एकादश प्राणों (दस इन्द्रियां और मन) को ‘एकादश रुद्र’ कहा गया है । परन्तु ये ‘आध्यात्मिक रुद्र’ हैं ।

ये शरीर रूपी मशीन को चलाते रहते हैं । ये ठीक-ठीक चलें तो मनुष्य का सब शिव (कल्याण) है अन्यथा एक की भी गति बिगड़ी तो शरीर बेकार हो जाता है । जो इन एकादश प्राणों को संयमित आहार-विहार और योगाभ्यास द्वारा वश में रखता है, वही सुख पाता है ।
ये निकलने पर प्राणियों को रुलाते हैं, इसलिए ‘रुद्र’ कहे जाते हैं। अत: दस इन्द्रियां और मन ही एकादश रुद्र हैं।

भगवान रुद्र के अश्रुबिन्दुओं से उत्पन्न रुद्राक्ष सभी देवताओं को अत्यन्त प्रिय हैं ।

नमामीशमीशान निर्वाणरूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् ।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं
चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम्

युधिष्ठिर को पूर्ण आभास था

*युधिष्ठर को पूर्ण आभास था कि क्या होगा,,?*
           🤔🤔🤔 
                                                                      *पूरा अवश्य पढें अच्छा लगेगा।*
                                                                 *पाण्डवों का अज्ञातवाश समाप्त होने में कुछ समय शेष रह गया था।*
                                                                    *पाँचो पाण्डव एवं द्रोपदी जंगल मे छूपने का स्थान ढूंढ रहे थे।*
*उधर शनिदेव की आकाश मंडल से पाण्डवों पर नजर पड़ी शनिदेव के मन विचार आया कि इन 5 में बुद्धिमान कौन है,परीक्षा ली जाय।*

*शनिदेव ने एक माया का महल बनाया कई योजन दूरी में उस महल के चार कोने थे, पूरब,पश्चिम, उतर, दक्षिण।*

*अचानक भीम की नजर महल पर पड़ी और वो आकर्षित हो गया,*
*भीम यधिष्ठिर से बोला- भैया मुझे महल देखना है भाई ने कहा जाओ ।*
*भीम महल के द्वार पर पहुंचा वहाँ शनिदेव दरबान के रूप में खड़े थे,*
*भीम बोला- मुझे महल देखना है!*
*शनिदेव ने कहा- महल की कुछ शर्त है ।*

*1- शर्त महल में चार कोने हैं आप एक ही कोना देख सकते हैं।*
*2-शर्त महल में जो देखोगे उसकी सार सहित व्याख्या करोगे।*
*3-शर्त अगर व्याख्या नहीं कर सके तो कैद कर लिए जाओगे।*
*भीम ने कहा- मैं स्वीकार करता हूँ ऐसा ही होगा ।*
*और वह महल के पूर्व छोर की और गया ।*

*वहां जाकर उसने अद्भूत पशु पक्षी और फूलों एवं फलों से लदे वृक्षों का नजारा देखा,आगे जाकर देखता है कि तीन कुंए है अगल-बगल में छोटे कुंए और बीच में एक बडा कुआं।*
*बीच वाला बड़े कुंए में पानी का उफान आता है ,और दोनों छोटे खाली कुओं को पानी से भर देता है।*
*फिर कुछ देर बाद दोनों छोटे कुओं में उफान आता है,तो खाली पड़े बड़े कुंए का पानी आधा रह जाता है,*

*इस क्रिया को भीम कई बार देखता है,*
*पर समझ नहीं पाता और लौटकर दरबान के पास आता है।*
*दरबान - क्या देखा आपने ?*

*भीम- महाशय मैंने पेड़ पौधे पशु पक्षी देखा वो मैंने पहले कभी नहीं देखा था जो अजीब थे।*
*एक बात समझ में नहीं आई छोटे कुंए पानी से भर जाते हैं,*

*बड़ा क्यों नहीं भर पाता ये समझ में नहीं आया।*

*दरबान बोला आप शर्त के अनुसार बंदी हो गये हैं और बंदी घर में बैठा दिया।*

*अर्जुन आया बोला- मुझे महल देखना है, दरबान ने शर्त बता दी और अर्जुन पश्चिम वाले छोर की तरफ चला गया।*
*आगे जाकर अर्जुन क्या देखता है। एक खेत में दो फसल उग रही थी एक तरफ बाजरे की फसल दूसरी तरफ मक्का की फसल ।*
*बाजरे के पौधे से मक्का निकल रही है तथा मक्का के पौधे से बाजरी निकल रही है ।*

*अजीब लगा कुछ समझ नहीं आया वापिस द्वार पर आ गया।*
*दरबान ने पूछा क्या देखा,*
*अर्जुन बोला महाशय सब कुछ देखा पर बाजरा और मक्का की बात समझ में नहीं आई।*

*शनिदेव ने कहा शर्त के अनुसार आप बंदी हैं ।*
*नकुल आया बोला मुझे महल देखना है ।*
*फिर वह उत्तर दिशा की और गया वहाँ उसने देखा कि बहुत सारी सफेद गायें हैं,*
*जब उनको भूख लगती है तो अपनी छोटी बछियों का दूध पीती है,*
*उसे कुछ समझ नहीं आया द्वार पर आया ।*
*शनिदेव ने पूछा क्या देखा ?*

*नकुल बोला महाशय गाय बछियों का दूध पीती है,*
*यह समझ नहीं आया तब उसे भी बंदी बना लिया।*
*सहदेव आया बोला मुझे महल देखना है और वह दक्षिण दिशा की और गया अंतिम कोना देखने के लिए क्या देखता है,*
*वहां पर एक सोने की बड़ी शिला एक चांदी के सिक्के पर टिकी हुई डगमग डोले पर गिरे नहीं छूने पर भी वैसे ही रहती है,*

*समझ नहीं आया वह वापिस द्वार पर आ गया और बोला सोने की शिला की बात समझ में नहीं आई तब वह भी बंदी हो गया।*

*चारों भाई बहुत देर से नहीं आये तब युधिष्ठिर को चिंता हुई वह भी द्रोपदी सहित महल में गये।*

*भाइयों के लिए पूछा तब दरबान ने बताया वो शर्त अनुसार बंदी है।*

*युधिष्ठिर बोला भीम तुमने क्या देखा ?*

*भीम ने कुंऐ के बारे में बताया,*
*तब युधिष्ठिर ने कहा- यह कलियुग में होने वाला है एक बाप दो बेटों का पेट तो भर देगा परन्तु दो बेटे मिलकर एक बाप का पेट नहीं भर पायेंगे।*

*भीम को छोड़ दिया।*

*अर्जुन से पुछा तुमने क्या देखा ??*

*उसने फसल के बारे में बताया,*
*युधिष्ठिर ने कहा- यह भी कलियुग में होने वाला है।*
*वंश परिवर्तन अर्थात ब्राह्मण के घर शूद्र की लड़की और शूद्र के घर बनिए की लड़की ब्याही जायेंगी।*
*अर्जुन भी छूट गया।*

*नकुल से पूछा तुमने क्या देखा तब उसने गाय का वृतान्त बताया,*
*तब युधिष्ठिर ने कहा- कलियुग में माताऐं अपनी बेटियों के घर में पलेंगी बेटी का दाना खायेंगी और बेटे सेवा नहीं करेंगे ।*

*तब नकुल भी छूट गया।*

*सहदेव से पूछा तुमने क्या देखा, उसने सोने की शिला का वृतांत बताया,*
*तब युधिष्ठिर बोले- कलियुग में पाप धर्म को दबाता रहेगा परन्तु धर्म फिर भी जिंदा रहेगा खत्म नहीं होगा।।*

*आज के कलयुग में यह सारी बातें सच साबित हो रही है ।।*

*मुझे अच्छा लगा आपके समक्ष रखा है ।*
*मैं आशा करता हूँ,कि आप इसे और भी लोगों तक पहुचायेंगे..!!*
  

सोमवार, 17 अक्टूबर 2022

हेलमेट पहने के फायदे

 "हेलमेट पहनने के फायदे "

उधारी वाले नहीं पहचान पाते।

 दुश्मन नहीं पहचान पाते।

पुलिस परेशान नहीं करती।

गंजापन भी छुपा सकते हो।

 घर वापसी के समय उल्टा करके आलू -प्याज- टमाटर रख लो।

चश्मे की कोई जरूरत नहीं। किसी को नमस्ते करने की जरूरत नहीं। क्योंकि करोगे तो पहचानेगा नहीं।

गाड़ी बिगड़ने पर उसे स्टूल बना लो।
 आपत्तिकाल में यमराज भी नहीं पहचान पाएगा और आपको छोड़ कर आगे बढ़ जाएगा ।
.
.
.
और कितने फायदा लोगे...

कम से कम अब तो हेलमेट पहन लो.
ये बोझ नहीं आपकी सुरक्षा के लिए है. 
हेलमेट पहनिये सुरक्षित चलिये।                                  जान है तो जहान है खुश रहीये मत रहीये।                    और सुरक्षित यात्रा करते रहीये ।

धूम्रपान कैसे छोड़ा जाय ?

       "   धूम्रपान के दोष अच्छी तरह प्रकट होने के                     पश्चात्य् भी तंबाकू का प्रचार घटनें के स्थान                    बढ़ता ही जा रहा है।इसका एक मात्र कारण                  है कि यह एक ही बुरी लत है। जो मनुष्य                     को अपना गुलाम बना लेती है ।................                 और वह चाह कर भी इस फंदे से नहीं                           निकल पाता ।                                                           इसलिए इस प्रकार के दुव्र्यसन कि बुरी                      लत से पीछा छुड़ाना हो तो उसका उपाय                      यह है कि उसके उन्मूलन का विधिवत                          प्रयत्न किया जाय ।इस प्रकार सिगरेट                          और बीड़ी कि संख्या में क्रमिक कमी                          करके इस प्रकार लत से पीछा छुड़ाया जा                     सकता है " और समाज में या पर अपने                      सभी परिवार के सदस्यों बीच ज्यादा से                        ज्यादा समय बीताया जाय जिससे लत पर                     कुछ ज्यादा ही कन्ट्रोल आ जाय कहते                         कोशिश करने वालो कि कभी हार नहीं                         होती जब सुधार और सुरक्षा आ जाय तभी                  से सबेरा प्रयास जरूरी है जान के साथ                          समाज में इज्ज्त भी आ जायेगी ।

धूम्रपान छोड़ने के तात्कालिक लाभ -

धूम्रपान छोड़ने के तात्कालिक लाभ-                                  शरीर मे सुस्ती के स्थान पर ताजगी और स्फूर्ति                की वापसी होती है।                                               काले पड़ते होठ अपने प्राकृतिक रंग में आ जाते               है।                                                                      सिगरेट के बिना अशांत मन मे शांति आती है।।             सिगरेट के सैकड़ों हजारों रूपयों की बचत होने             लगती है।                                                               चौपट हो रहे शारिरिक स्वास्थ्य में सुधार आने               लगता है।इस प्रकार तंबाकू का त्याग करने के लिए  अपने मनोबल और संकल्प बल का आवलम्बन लेना ही सबसे अच्छा उपाय है।अन्यथा इसे कम करके अधिक अधिक तंबाकू की जगह धनिया, सौफ ,तथा कालीमिर्च, आदि का प्रयोग किया जा सकता है आशय यह है कि स्वास्थ्य ,परिवार, समय तथा राष्ट्रहित का तकाजा है कि तंबाकू जैसे हानिकारक तथा तुच्छ व्यसन छोड़ देना चाहिए।विद्यार्थी वर्ग को अपने उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए दृढ़इच्छा शक्ति एवं संकल्प सहित इस व्यसन को त्याग देना ही हितकर है

जीवन और मानव मूल्य

"मानव जीवन परम पिता की एक श्रेष्ठ और       सुनियोजित व्यवस्था है।................                            "तुलसीदास जी "ने मनुष्य की बड़ी सराहना की है-                                                                                                                                                              " बड़े भाग मानुस तन पावा,                                 सुरदुर्लभ सद्ग्रन्थन गावा" । ...........                                                                                                                                                                                           मनुष्य में ऐसी क्या विशेषता है                                  जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है।........                                                                                                   सामान्य दृष्टि से देखा जाए तो                                मानव और मानवेतर प्राणियों में आहार निद्रा                भय मैथुन समान रूप से दिखाई देते है।                     कैसे कहें इसे श्रेष्ठ और विशिष्ट?                                                                                                           जब की मनुष्य न तो चील और चिडिय़ो की                   भांति आकाश मे उड़ सकता है ,                                 न बन्दरो की तरह एक डाल से                                   दूसरी डाल पर छलाँग लगा सकता है,                         न बैंलो की भांति वजन ढ़ो सकता है ,       ...               और न वह अश्वशिक्त  का मुकाबला कर                        सकता है,                                                               शारीरिक दृष्टि से तो वह अनेक प्राणियों से                    कमजोर है, । फिर उसमें ऐसी कौन सी                        विशेषता है जिसके आधार पर उसे                            मुकुटमणि कहा जाता है।                                                                                                         *यह एक विचारणीय प्रश्न है ।आइए विचार करे।

चिडिय़ा का दाना


 ☀️'प्रेरणादायक'विचार '☀️
______________________________________     "आप ने एक चिड़िया की कहानी सुनी होगी..जिसका एक दाना पेड़ के कंदरे में फंस गया था,

                                                                    "चिड़िया ने पेड़ से बहुत अनुरोध किया उस दाने को दे देने के लिए लेकिन पेड़ उस छोटी सी चिड़िया की बात भला कहां सुनने वाला था...

                                                                                                                                                 "थक-हार कर चिड़िया बढ़ई के पास गई और उसने उससे अनुरोध किया कि तुम उस पेड़ को काट दो, क्योंकि वो उसका दाना नहीं दे रहा...

                                                                                   "भला एक दाने के लिए बढ़ई पेड़ कहां काटने वाला था..                                                          "फिर चिड़िया राजा के पास गई और उसने राजा से कहा कि तुम बढ़ई को सजा दो क्योंकि बढ़ई पेड़ नहीं काट रहा और पेड़ दाना नहीं दे रहा...

                                                                                                                                                  "राजा ने उस नन्हीं चिड़िया को डांट कर भगा दिया कि कहां एक दाने के लिए वो उस तक पहुंच गई है। चिड़िया हार नहीं मानने वाली थी...

                                                                                                                                                    "वो महावत के पास गई और कहा अगली बार राजा जब हाथी की पीठ पर बैठेगा तो तुम उने गिरा देना,क्योंकि राजा बढ़ई को सजा नहीं देता..बढ़ई पेड़ नहीं काटता...पेड़ उसका दाना नहीं देता..महावत ने भी चिड़िया को डपट कर भगा दिया...

                                                                                                                                            "चिड़िया फिर हाथी के पास गई और उसने अपने अनुरोध को दुबारा फिर कहा कि अगली बार जब महावत तुम्हारी पीठ पर बैठे तो तुम उसे गिरा देना क्योंकि वो राजा को गिराने को तैयार नहीं...

                                                                                                                                                "राजा बढ़ई को सजा देने को तैयार नहीं...बढ़ई पेड़ काटने को तैयार नहीं...पेड़ दाना देने को राजी नहीं।
हाथी बिगड़ गया...उसने कहा, ऐ छोटी चिड़िया..तू इतनी सी बात के लिए मुझे महावत और राजा को गिराने की बात सोच भी कैसे रही है?

                                                                                                                                             "चिड़िया आखिर में चींटी के पास गई और वही अनुरोध दोहराकर कहा कि तुम हाथी की सूंढ़ में घुस जाओ...चींटी ने चिड़िया से कहा, "चल भाग यहां से...बड़ी आई हाथी की सूंढ़ में घुसने को बोलने वाली।।

                                                                                                                                                 अब तक अनुरोध की मुद्रा में रही चिड़िया ने रौद्र रूप धारण कर लिया...उसने कहा कि "मैं चाहे पेड़, बढ़ई, राजा, महावत, और हाथी का कुछ न बिगाड़ पाऊं...पर तुझे तो अपनी चोंच में डाल कर खा ही सकती हूँ...

                                                                                                                                                  चींटी डर गई...भाग कर वो हाथी के पास गई...हाथी भागता हुआ महावत के पास पहुंचा...महावत राजा के पास कि हुजूर चिड़िया का काम कर दीजिए नहीं तो मैं आपको गिरा दूंगा....राजा ने फौरन बढ़ई को बुलाया उससे कहा कि पेड़ काट दो नहीं तो सजा दूंगा...बढ़ई पेड़ के पास पहुंचा...बढ़ई को देखते ही पेड़ बिलबिला उठा कि मुझे मत काटो.मैं चिड़िया को दाना लौटा दूंगा...।।

"साराश"...👨‍✈️

                                                                                                                                             आपको अपनी ताकत को पहचानना होगा...आपको पहचानना होगा कि भले आप छोटी सी चिड़िया की तरह होंगे, लेकिन ताकत की कड़ियां कहीं न कहीं आपसे होकर गुजरती होंगी...हर शेर को सवा शेर मिल सकता है, बशर्ते आप अपनी लड़ाई से घबराएं नहीं...

                                                                                                                                                 आप अगर किसी काम के पीछे पड़ जाएंगे तो वो काम होकर रहेगा यकीन कीजिए. हर ताकत के आगे एक और ताकत होती है और अंत में सबसे ताकतवर आप होते हैं. हिम्मत, लगन और पक्का इरादा ही हमारी ताकत की बुनियाद है..!!       

                                                                                                                                                  बड़े सपनो को पाने वाले हर व्यक्ति को सफलता और असफलता के कई पड़ावों से गुजरना पड़ता है,

                                                                                                                                               पहले लोग मजाक उड़ाएंगे,फिर लोग साथ छोड़ेंगे, फिर विरोध करेंगे फिर वही लोग कहेंगे हम तो पहले से ही जानते थे की एक न एक दिन तुम बड़ा कार्य करोगे।।

आलसी आदमी ने आलस छोड़ काम

गाँव में एक आलसी आदमी रहता था, वह कुछ काम-धाम नहीं करता था, बस दिन भर निठल्ला बैठकर सोचता रहता था कि किसी तरह कुछ खाने को मिल जाये,

एक दिन वह यूं ही घूमते-घूमते आम के एक बाग़ में पहुँच गया, वहाँ रसीले आमों से लदे कई पेड़ थे, रसीले आम देख उसके मुँह में पानी आ गया और आम तोड़ने वह एक पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन जैसे ही वह पेड़ पर चढ़ा, बाग़ का मालिक वहाँ आ पहुँचा,

बाग़ के मालिक को देख आलसी आदमी डर गया और जैसे-तैसे पेड़ से उतरकर वहाँ से भाग खड़ा हुआ, भागते-भागते वह गाँव में बाहर स्थित जंगल में जा पहुँचा, वह बुरी तरह से थक गया था, इसलिए एक पेड़ के नीचे बैठकर सुस्ताने लगा,

तभी उसकी नज़र एक लोमड़ी (Fox) पर पड़ी, उस लोमड़ी की एक टांग टूटी हुई थी और वह लंगड़ाकर चल रही थी, लोमड़ी को देख आलसी आदमी सोचने लगा कि ऐसी हालत में भी इस जंगली जानवरों से भरे जंगल में ये लोमड़ी बच कैसे गई? इसका अब तक शिकार कैसे नहीं हुआ?

जिज्ञासा में वह  एक पेड़ पर चढ़ गया और वहाँ बैठकर देखने लगा कि अब इस लोमड़ी के साथ आगे क्या होगा?

कुछ ही पल बीते थे कि पूरा जंगल शेर (Lion) की भयंकर दहाड़ से गूंज उठा, जिसे सुनकर सारे जानवर डरकर भागने लगे, लेकिन लोमड़ी अपनी टूटी टांग के साथ भाग नहीं सकती थी, वह वहीं खड़ी रही,

शेर लोमड़ी के पास आने लगा, आलसी आदमी ने सोचा कि अब शेर लोमड़ी को मारकर खा जायेगा, लेकिन आगे जो हुआ, वह कुछ अजीब था, शेर लोमड़ी के पास पहुँचकर खड़ा हो गया, उसके मुँह में मांस का एक टुकड़ा था, जिसे उसने लोमड़ी के सामने गिरा दिया. लोमड़ी शांति से मांस के उस टुकड़े को खाने लगी थोड़ी देर बाद शेर वहाँ से चला गया,

यह घटना देख आलसी आदमी सोचने लगा कि भगवान सच में सर्वेसर्वा है, उसने धरती के समस्त प्राणियों के लिए, चाहे वह जानवर हो या इंसान, खाने-पीने का  प्रबंध कर रखा है, वह अपने घर लौट आया,

घर आकर वह २-३ दिन तक बिस्तर पर लेटकर प्रतीक्षा करने लगा कि जैसे भगवान ने शेर के द्वारा लोमड़ी के लिए भोजन भिजवाया था, वैसे ही उसके लिए भी कोई न कोई खाने-पीने का सामान ले आएगा,

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, भूख से उसकी हालात ख़राब होने लगी, आख़िरकार उसे घर से बाहर निकलना ही पड़ा. घर के बाहर उसे एक पेड़ के नीचे बैठे हुए बाबा दिखाए पड़े, वह उनके पास गया और जंगल का सारा वृतांत सुनाते हुए वह बोला, “बाबा जी! भगवान मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? उनके पास जानवरों के लिए भोजन का प्रबंध है, लेकिन इंसानों के लिए नहीं.”

बाबा जी ने उत्तर दिया, “बेटा! ऐसी बात नहीं है, भगवान के पास सारे प्रबंध है. दूसरों की तरह तुम्हारे लिए भी, लेकिन बात यह है कि वे तुम्हें लोमड़ी नहीं शेर बनाना चाहते हैं.”

सीख

हम सबके भीतर क्षमताओं का असीम भंडार है, बस अपनी अज्ञानतावश हम उन्हें पहचान नहीं पाते और स्वयं को कमतर समझकर दूसरों की सहायता की प्रतीक्षा करते रहते हैं, स्वयं की क्षमता पहचानिए, दूसरों की सहायता की प्रतीक्षा मत करिए, इतने सक्षम बनिए कि आप दूसरों की सहायता कर सके।


शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

समाज का समाजवाद सफल कब होगा

समाजवाद सफल होगा

         स्थानीय कॉलेज में अर्थशास्त्र के एक प्रोफेसर ने अपने एक बयान में कहा कि – “उसने पहले कभी किसी छात्र को फेल नहीं किया था, पर हाल ही में उसने एक पूरी की पूरी क्लास को फेल कर दिया है l”

                                                                      ........ क्योंकि उस क्लास ने दृढ़तापूर्वक यह कहा था, कि “समाजवाद सफल होगा और न कोई गरीब होगा और न कोई धनी होगा”, क्योंकि उन सब का दृढ़ विश्वास था , कि यह सबको समान करने वाला एक महान सिद्धांत है.....

                                                                         प्रोफेसर ने कहा– अच्छा ठीक है ! आओ हम क्लास में समाजवाद के अनुरूप एक प्रयोग करते हैं।
     सफलता पाने वाले सभी छात्रों के विभिन्न ग्रेड (अंकों) का औसत निकाला जाएगा और सबको वही एक काॅमन ग्रेड दिया जायेगा।

                                                                     पहली परीक्षा के बाद.....
सभी ग्रेडों का औसत निकाला गया और प्रत्येक छात्र को B ग्रेड प्राप्त हुआl

                                                                      जिन छात्रों ने कठिन परिश्रम किया था वे परेशान हो गए और जिन्होंने कम पढ़ाई की थी वे खुश हुए l

                                                                     दूसरी परीक्षा के लिए कम पढ़ने वाले छात्रों ने पहले से भी और कम पढ़ाई की और जिहोंने कठिन परिश्रम किया था, उन्होंने यह तय किया कि वे भी मुफ़्त का ग्रेड प्राप्त करेंगे और उन्होंने भी कम पढ़ाई की l

                                                                      दूसरी परीक्षा में ......
सभी का काॅमन ग्रेड D आया l
इससे कोई खुश नहीं था और सब एक-दूसरे को कोसने लगे।

   जब तीसरी परीक्षा हुई.......
तो काॅमन ग्रेड F हो गया l

   जैसे-जैसे परीक्षाएँ आगे बढ़ने लगीं, स्कोर कभी ऊपर नहीं उठा, बल्कि और भी नीचे गिरता रहा। आपसी कलह, आरोप-प्रत्यारोप, गाली-गलौज और एक-दूसरे से नाराजगी के परिणाम स्वरूप कोई भी नहीं पढ़ता था, क्योंकि कोई भी छात्र अपने परिश्रम से दूसरे को लाभ नहीं पहुंचाना चाहता था l

   अंत में सभी आश्चर्यजनक रूप से फेल हो गए और प्रोफेसर ने उन्हें बताया कि -
इसी तरह *समाजवाद* की नियति भी अंततोगत्वा फेल होने की ही है, क्योंकि इनाम जब बहुत बड़ा होता है तो सफल होने के लिए किया जाने वाला उद्यम भी बहुत बड़ा करना होता है l
परन्तु जब सरकारें मेहनत के सारे लाभ मेहनत करने वालों से छीन कर वंचितों और निकम्मों में बाँट देगी, तो कोई भी न तो मेहनत करना चाहेगा और न ही सफल होने की कोशिश करेगा l

   उन्होंने यह भी समझाया कि -
 इससे निम्नलिखित पाँच सिद्धांत भी निष्कर्षित व प्रतिपादित होते हैं -

1.यदि आप राष्ट्र को समृद्ध और समाज को को सक्षम बनाना चाहते हैं, तो किसी भी व्यक्ति को उसकी समृद्धि से बेदखल करके गरीब को समृद्ध बनाने का क़ानून नहीं बना सकते।

2.जो व्यक्ति बिना कार्य किए कुछ प्राप्त करता है, तो वह अवश्य ही अधिक परिश्रम करने वाले किसी अन्य व्यक्ति के इनाम को छीन कर उसे दिया जाता है।

3.सरकार तब तक किसी को कोई वस्तु नहीं दे सकती जब तक वह उस वस्तु को किसी अन्य से छीन न ले।

4.आप सम्पदा को बाँट कर उसकी वृद्धि नहीं कर सकते।

5.जब किसी राष्ट्र की आधी आबादी यह समझ लेती है कि उसे कोई काम नहीं करना है, क्योंकि बाकी आधी आबादी उसकी देख-भाल जो कर रही है और बाकी आधी आबादी यह सोच कर ज्यादा अच्छा कार्य नहीं कर रही कि उसके कर्म का फल किसी दूसरे को मिलना है, तो वहीं से उस राष्ट्र के पतन और अंततोगत्वा अंत की शुरुआत हो जाती है।।                           <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

सोच लो बस हो गया भण्डारा

 एक बार तीन दोस्त भंडारे में भोजन कर रहे थे, उनमें से--- 
पहला बोला ----काश! हम भी ऐसा भंडारा कर पाते।
दूसरा बोला -----हां यार, सैलरी तो आने दे पहले ,
                
तीसरा बोला ---- खर्चें -इतने सारे होते हैं तो कहां से करें
                         भंडारा -----।।
उनके पास बैठे एक महात्मा भंडारे का आनन्द ले रहे थे, वो उन तीनों दोस्तों की बातें सुन रहे थे।
                                                                  महात्मा उन तीनों से बोले ---बेटा भंडारा करने के लिए धन नहीं केवल अच्छे मन की जरूरत होती है।
                                                                        वह तीनों आश्चर्यचकित होकर महात्मा की ओर देखने लगे।
                                                                    महात्मा ने तीनों दोस्त की उत्सुकता को देख कर हंसते हुए कहा ---बच्चों तुम --रोज ५--१० ग्राम आटा लो और उसे चिंटियों के स्थान पर खाने के लिए रख दो,देखना अनेक चिंटियां उस आटा को खूब खुश होकर खाएंगे।
                                                                          " बस --हो --गया --भंड़ारा "

चावल,दाल के कुछ दाने लो , उसे अपने घर के छत पर बिखेर दो और एक कटोरी में पानी भर कर रख दो , चिड़िया, कबूतर आकर खाएंगे,                                                                                                         "बस --हो --गया --भंड़ारा"

गाय और कुत्ते को रोज एक एक रोटी खिलाओ और घर के बाहर उनके पीने के लिए किसी बड़े वर्तन में पानी भर कर रख दो,                                                                                                                                  "बस-- हो-- गया --भंडारा"

                                                                        ईश्वर ने सभी के लिए अन्न का प्रबंध किया है,
ये जो, तुम और मैं यहां बैठ कर पूड़ी -सब्जी और खीर का आनन्द ले रहे हैं ना , इस पर ईश्वर ने हमारा और तुम्हारा नाम लिखा है।

                                                                      बच्चों ---तुम भी जीव,जन्तुओं और जानवरों के भोजन का      जोभी प्रबंध करोगे वह भी ऊपर वाले की इच्छा से ही होगा।
                                                                           " यही तो भंडारा है "
                                                                                                                                            महात्मा बोले --- देखो बच्चों कौन कहां से आ रहा है और कौन कहां जा रहा है, किसी को भी पता नहीं है होता है और किस को कहां से क्या मिलेगा या नहीं मिलेगा,यह पता होता है बस ---सब ईश्वर की ‌माया है।

                                                                         तीनों युवकों के चेहरे पर एक अच्छी सुकून देने वाली खुशी छा गई।

                                                                       उन्हें भंडारा खाने के साथ साथ भंडारा --करने ---का रास्ता भी मिल चुका था।

                                                                      ईश्वर के बनाए प्रत्येक जीव जन्तुओं को भोजन देने के ईश्वरीय कार्य को जन कल्याण भाव से निस्वार्थ सेवा करने का संस्कार हमें बाल्यकाल से ही मिल जाता है।

        गर्व --है --हमें अपनी संस्कृति पर।
                  जय श्री राम।
        

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022

हर हर महादेव शिव शंकर जय भोले नाथ की

हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव                                  ................................................................      हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव।                                                                                   ................................................................       हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव         हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव             हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव             हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव             हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव   ...............................................................          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव      ................................................................        हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव                               ................................................................        हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव।             ................................................................      हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          ................................................................        हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            ................................................................        हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव

महात्मा की बिल्ली

"" महात्मा जी की बिल्ली ""

" एक बार एक 'महात्मा जी ' अपने कुछ शिष्यों के साथ जंगल में आश्रम बनाकर रहते थें, एक दिन कहीं से एक बिल्ली का बच्चा रास्ता भटक कर आश्रम में आ गया । महात्मा जी ने उस भूखे प्यासे बिल्ली के बच्चे को दूध-रोटी खिलाया । वह बिल्ली का बच्चा वहीं आश्रम में रहकर पलने लगा। लेकिन उसके आने के बाद महात्मा जी को एक समस्या उत्पन्न हो गयी कि जब वे सायं ध्यान में बैठते तो वह बच्चा कभी उनकी गोद में चढ़ जाता, कभी कन्धे या सिर पर बैठ जाता । तो महात्मा जी ने अपने एक शिष्य को बुलाकर कहा देखो जब मैं सायं ध्यान पर बैठू, उससे पूर्व तुम इस बच्चे को दूर एक पेड़ से बॉध आया करो। अब तो यह नियम हो गया, महात्मा जी के ध्यान पर बैठने से पूर्व वह बिल्ली का बच्चा पेड़ से बॉधा जाने लगा कुछ समय बाद महात्मा जी की मृत्यु हो गयी तो उनका एक प्रिय काबिल शिष्य उनकी गद्दी पर बैठा । वह भी जब ध्यान पर बैठता तो उससे पूर्व बिल्ली का बच्चा पेड़ पर बॉधा जाता । फिर एक दिन तो अनर्थ हो गया, बहुत बड़ी समस्या आ खड़ी हुयी कि बिल्ली ही खत्म हो गयी। सारे शिष्यों की मीटिंग हुयी, सबने विचार विमर्श किया कि बड़े महात्मा जी जब तक बिल्ली पेड़ से न बॉधी जाये, तब तक ध्यान पर नहीं बैठते थे। अत: पास के गॉवों से कहीं से भी एक बिल्ली लायी जाये। आखिरकार काफी ढॅूढने के बाद एक बिल्ली मिली, जिसे पेड़ पर बॉधने के बाद महात्माजी ध्यान पर बैठे"

"विश्वास मानें, उसके बाद जाने कितनी बिल्लियॉ मर चुकी और न जाने कितने महात्मा जी मर चुके। लेकिन आज भी जब तक पेड़ पर बिल्ली न बॉधी जाये, तब तक महात्मा जी ध्यान पर नहीं बैठते हैं। कभी उनसे पूछो तो कहते हैं यह तो परम्परा है। हमारे पुराने सारे गुरुजी करते रहे, वे सब गलत तो नहीं हो सकते । कुछ भी हो जाये हम अपनी परम्परा नहीं छोड़ सकते"

"यह तो हुयी उन महात्मा जी और उनके शिष्यों की बात । पर कहीं न कहीं हम सबने भी एक नहीं; अनेकों ऐसी बिल्लियॉ पाल रखी हैं । कभी गौर किया है इन बिल्लियों पर ?सैकड़ों वर्षो से हम सब ऐसे ही और कुछ अनजाने तथा कुछ चन्द स्वार्थी तत्वों द्वारा निर्मित परम्पराओं के जाल में जकड़े हुए हैं।"
                                                            ....      "ज़रुरत इस बात की है कि हम ऐसी परम्पराओं और अंधविश्वासों को अब और ना पनपने दें , और अगली बार ऐसी किसी चीज पर यकीन  करने से पहले सोच लें की कहीं हम जाने – अनजाने कोई अन्धविश्वास रुपी बिल्ली तो नहीं पाल रहे "

एक आदमी के चार पत्नियां थी

 एक आदमी की चार पत्नियाँ थी।                                   वह अपनी" चौथी पत्नी " से बहुत प्यार करता था              और उसकी खूब देखभाल करता,                                       व उसको सबसे श्रेष्ठ देता।
     
                                                                                 वह अपनी "तीसरी पत्नी" से भी प्यार करता था                 और हमेशा उसे अपने मित्रों को दिखाना चाहता था। हालांकि उसे हमेशा डर था                                                        की वह कभी भी किसी दुसरे इंसान के साथ भाग सकती है।

                                                                                वह अपनी "दूसरी पत्नी "से भी प्यार करता था।                  जब भी उसे कोई परेशानी आती                                       तो वे अपनी दुसरे नंबर की पत्नी के पास जाता                 और वो उसकी समस्या सुलझा देती।

                                                                        ..........वह अपनी पहली पत्नी से प्यार नहीं करता था।    .........जबकि पत्नी उससे बहुत गहरा प्यार करती थी                    और उसकी खूब देखभाल करती।

                                                                                एक दिन वह बहुत बीमार पड़ गया।                                . और जानता था की जल्दी ही वह मर जाएगा।।                 उसने अपने आप से कहा," मेरी चार पत्नियां हैं,                 उनमें से मैं एक को अपने साथ ले जाता हूँ...जब मैं मरूं तो वह मरने में मेरा साथ दे।"

                                                                              "तब उसने "चौथी पत्नी " से अपने साथ आने को कहा, तो वह बोली," नहीं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता और चली गयी।

                                                                             उसने" तीसरी पत्नी " से पूछा तो वह बोली की," ज़िन्दगी बहुत अच्छी है यहाँ।जब तुम मरोगे तो मैं दूसरी शादी कर लूंगी।"

                                                                               उसने "दूसरी पत्नी " से कहा तो वह बोली, " माफ़ कर दो, इस बार मैं तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकती।ज्यादा से ज्यादा मैं तुम्हारे दफनाने तक तुम्हारे साथ रह सकती हूँ।"

                                                                                         अब तक उसका दिल बैठ सा गया और ठंडा पड़ गया।तब एक आवाज़ आई," मैं तुम्हारे साथ चलने को तैयार हूँ।तुम जहाँ जाओगे मैं तुम्हारे साथ चलूंगी।"

                                                                                                                                                                            उस आदमी ने जब देखा तो वह उसकी "पहली पत्नी" थी।वह बहुत बीमार सी हो गयी थी, खाने पीने के अभाव में।

                                                                                                                                                                  वह आदमी पश्चाताप के आंसू के साथ बोला," मुझे तुम्हारी अच्छी देखभाल करनी चाहिए थी और मैं कर सकता थाI"

                                                                           दरअसल हम सब की "चार पत्नियां "हैं जीवन में।

                                                                                                                                                                   1. "चौथी पत्नी " है हमारा शरीर है।
हम चाहें जितना सजा लें संवार लें पर जब हम मरेंगे तो यह हमारा साथ छोड़ देगा।

                                                                                                                                                                   2. "तीसरी पत्नी " है हमारी जमा पूँजी, रुतबा। जब हम मरेंगे तो ये दूसरों के पास चले जायेंगे।

                                                                                                                                                                   3. " दूसरी पत्नी " है हमारे दोस्त व रिश्तेदार।चाहें वे कितने भी करीबी क्यूँ ना हों हमारे जीवन काल में पर मरने के बाद हद से हद वे हमारे "अंतिम संस्कार " तक साथ रहते हैं।

                                                                                                                                                                   4." पहली पत्नी "हमारी आत्मा है, जो सांसारिक मोह माया में हमेशा उपेक्षित रहती है।

                                                                                                                                                                 यही वह चीज़ है जो हमारे साथ रहती है जहाँ भी हम जाएँ....... कुछ देना है तो इसे दो....
देखभाल करनी है तो इसकी करो.... प्यार करना है तो इससे करो..

                                                                                                                                                                मिली थी जिन्दगी किसी के 'काम' आने के लिए.. पर वक्त बीत रहा है। "कागज के टुकड़े कमाने "के लिए.. क्या करोगे इतना" पैसा कमा" कर..?
ना "कफन" मे 'जेब' है ना कब्र मे '"अलमारी..'"
और ये मौत के फ़रिश्ते तो 'रिश्वत' भी नही लेते...
           🌹🌹🙏🙏🙏🙏🌹🌹


गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

जिन्दगी का सबक लेते जिन्दगी सवर गयीं

︵︷︵︷︵︷︵︷︵​︷︵
        ✧​  ज़िन्दगी का सबक  ✧​
तनाव, अवसाद, डिप्रेशन का समाधान
    ︶︸︶︸︶︸︶︸︶︸︶
     हरीश नाम का एक छात्र था. 
हमेशा वह बहुत चुपचाप सा रहता था, 
इसलिए उसका कोई दोस्त भी नहीं था.
   वह कुछ परेशान सा रहता था, पर 
  लोग उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे.
   एक दिन उसे गुमसुम बैठा देख कर 
 अध्यापक महोदय उसके पास आये और 
      क्लास के बाद मिलने को कहा.

        क्लास खत्म होते ही हरीश .. 
  अध्यापक महोदय के कमरे में पहुँचा.
  उन्होंने ने पूछा ~
    हरीश, मैं देखता हूँ , कि तुम अक्सर 
        बड़े गुमसुम और शाँत रहते हो, 
  ना किसी से बात करते हो और ना ही 
    किसी चीज में रूचि दिखाते हो,
     इसलिए  इसका सीधा असर
           तुम्हारी पढ़ाई में भी
              साफ नजर आ रहा है.
                इसका क्या कारण है ?

    हरीश बोला ~ मेरा पिछला जीवन ...
 बहुत ही खराब रहा है, मेरी जिन्दगी में 
  कुछ बड़ी ही दुखदायी घटनाएं हुई हैं,
       मैं उन्ही के बारे में सोचकर 
         परेशान रहता हूँ, और 
             किसी चीज पर 
      ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता हूँ.

      अध्यापक महोदय ने ध्यान से ...
   हरीश की बातें सुनी और मन ही मन 
   उसे फिर से सही रास्ते पर लाने का 
             विचार करके .. 
        रविवार को घर बुलाया.

         हरीश निश्चित समय पर 
     अध्यापक के घर पहुँच गया.

      अध्यापक ~ हरीश .. क्या तुम ...
      नींबू शरबत पीना पसंद करोगे ?

      जी… हरीश ने झिझकते हुए कहा.

     शरबत का एक घूँट पीते ही हरीश ने 
         अजीब सा मुँह बना लिया.
      अध्यापक ने पूछा ~ क्या हुआ, 
       तुम्हें ये पसंद नहीं आया क्या ?

     जी ... वो इसमें नमक थोड़ा ...
               अधिक पड़ गया है.
   हरीश अपनी बात कह ही रहा था, कि 
  अध्यापक ने उसे बीच में ही रोकते हुए 
    कहा ~ ओफ़-ओ… कोई बात नहीं,
                    मैं इसे फेंक देता हूँ.
     अब ये किसी काम का नहीं रहा.
     ऐसा कह कर अध्यापक महोदय 
     गिलास उठा ही रहे थे कि हरीश ने 
        उन्हें रोकते हुए कहा ~

       नमक थोड़ा अधिक हो गया है,
                 तो क्या हुआ,

 हम इसमें थोड़ी सी चीनी और मिला दें, 
         तो ...  ये ठीक हो जाएगा.
       ─⊱━━━━⊱⊰━━━━━⊰─

             बिलकुल ठीक हरीश !
     यही तो मैं तुमसे सुनना चाहता था.
           अब इस स्थिति की तुम ...
        अपनी जिन्दगी से तुलना करो.

     शरबत में नमक का ज्यादा होना 
        जिन्दगी में हमारे साथ हुए 
          बुरे अनुभव की तरह है.
         अब इस बात को समझो, 
    शरबत का स्वाद ठीक करने के लिए 
               हम उसमे से 
     ◆  नमक नहीं निकाल सकते, ◆
    इसी तरह हम अपने साथ हो चुकी 
          दुखद घटनाओं को भी 
  अपने जीवन से अलग नहीं कर सकते,

     पर जिस तरह हम चीनी डाल कर 
    शरबत का स्वाद ठीक कर सकते हैं,
               ... उसी तरह ...
       पुरानी कड़वाहट और दुखों को 
        मिटाने के लिए जिन्दगी में भी 
          अच्छे अनुभवों की मिठास 
                 घोलनी पड़ती है.

      हरीश को अब अपनी गल्ती का 
            एहसास हो चुका था.
                 उसने मन ही मन 
       एक बार फिर अपने जीवन को 
        सही दिशा देने का प्रण लिया!

      

एक मौका क्यो नहीं देते अपने आप को

*एक मौका क्यों नहीं देते अपने आप को*
👇👇👇👇👇
एक बार मै शहर से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में एक स्टेशन पर ट्रेन रुकी यहां उसका 15 मिनट का स्टॉपेज था, इसलिए मैं थोड़ा टहलने के लिए स्टेशन पर उतरा, स्टेशन पर बहुत भीड़ थी, उसी भीड़ में मेरी नजर अचानक एक बेंच पर बैठे आदमी पर गई, मैं उसको गौर से देखने लगा, इतने में ही ट्रेन ने हॉर्न दे दिया ,मैं अपनी सीट पर आकर बैठ गया और चाय वाले से चाय लेकर पीने लगा।
*चाय पीते पीते मैं अपनी पुरानी यादों में खो गया मुझें याद आया वह दिन जब मैं रेलवे स्टेशन पर बैठकर अपनी परेशानी से निकलने का कोई रास्ता ढूंढने की कोशिश कर रहा था।*
रात होने लगी थी इतने में एक आदमी ने मुझ से माचिस मांगी, मैंने कहा मैं सिगरेट नहीं पीता, वो मेरी बात पर हंस कर बोला भाई मैंने आप से माचिस मांगी है सिगरेट नहीं, मैंने बोला जब मैं सिगरेट नहीं पीता तो माचिस रख कर क्या करूंगा?

*उस आदमी ने चाय वाले को माचिस और एक कप चाय देने को कहा और मुझसे बोला हां आपने बात हो तो बिल्कुल ठीक कहीं पर मैंने सोचा कि.........!*
*उसके इतना बोलते ही मैंने बोला आपने क्या सोचा?* *क्या नहीं?* 
*मुझे इससे कोई मतलब नहीं आप बेवजह मुझे परेशान कर रहे हैं, आप अपना काम कीजिए ना। इतना बोल कर मैं दूसरी बेंच पर जाकर बैठ गया फिर चाय वाला आया और मुझे चाय देने लगा, मैंने उससे पूछा कि मैंने कब चाय का आर्डर दिया? वह बोला आपने नहीं उन साहब ने आपको चाय देने को कहा है। मैं गुस्सा होकर उसके पास गया और पूछा आपकी प्रॉब्लम क्या है?*
*फिर उन साहेब का जबाब था .......भाई मैंने तो ऐसे ही आपके लिए चाय का आर्डर दिया था मैंने सोचा कि बारिश ज्यादा है, ठंड भी है, आप थोड़े थके भी लग रहे हो, चाय पीने से शायद आपको थोड़ा रिलैक्स मिले।*

*मैंने कहा हमारे देश में यही तो समस्या है कि कोई किसी को चैन से बैठने भी नहीं देता, जहां देखो वहां अपनी टांग अड़ाने आ जाते हैं।
मैंने सोचा था स्टेशन पर आराम से बैठ लूंगा, वहाँ मुझे कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा, क्योंकि स्टेशन पर किसी को किसी से कोई मतलब नहीं होगा पर यहां आप आ गए।
अरे भाई! आपको माचिस और चाय मिल गई ना, तो एंजॉय करो, पर मुझे बख्श दो मेहरबानी करके।

*मेरी बात सुनकर वह आदमी बोला भाई क्यों डिस्टर्ब हो? क्या हुआ?*
*मैंने उससे पूछा क्यों? आप जानकर क्या कर लोगे?*
*वह आदमी बोला हो सकता है तुम्हारी परेशानी का कोई हल मिल जाए या अपनी परेशानी बताने से तुम थोड़ा हल्का फील करो।*
*उसकी बात सुनकर मै बताने लगा अपने बारे मे कि.... मेरे पिताजी एक सरकारी ऑफिस में चपरासी थे ....और मेरी मां लोगों के घर के बर्तन साफ कर करके मुझे पढ़ा रही थी।*
*मेरे पिताजी का सपना मुझे आईपीएस अफसर बनाने का था, और मुझे किसी की नौकरी करना पसंद नहीं था,*
*मैं लोगों को नौकरी देना चाहता था, मैंने एक दिन अपने मन की बात अपने पिताजी को बताई।*
*पिताजी गांव की जमीन बेचकर मुझे पैसे थमा दिए, मैं बहुत खुश हुआ,*
 *मैंने अपनी कंपनी शुरू की, और शादी कर ली, मेरे दो प्यारे प्यारे बच्चे हैं, कुछ साल तो मेरी कंपनी अच्छी प्रॉफिट में चली, मैं बहुत खुश हुआ था, पर एक गलत इन्वेस्टमेंट ने सब कुछ चौपट कर दिया।*
*पहले थोड़ा नुकसान हुआ उसको भरने के लिए पूंजी लगाई तो वह भी डूब गई, धीरे धीरे सब कुछ बिक गया, अब सर पर खाली एक छत बची है!*
*अगर कल किस्त नहीं चुकाई तो मकान नीलाम हो जाएगा फिर आसमान हमारी छत और बिछोना होगी।*
*मेरी बात सुनकर वह आदमी बोला तुम अपने आप को एक मौका क्यों नहीं देते? आपको सब ठीक हो जाए। उसने कहा तुमने मनोज भटनागर के बारे में सुना है? वह बोला हां। वही जो काफी फेमस एक्टर है, सुनकर वह आदमी बोला हां वही यादें? कुछ साल पहले उसके पास चाय पीने के भी पैसे नहीं थे, मैंने कहा हां न्यूज़ पेपर्स में पढ़ा था। वह आदमी बोला उसने अपने आप को एक मौका दिया और आज देखो वह पहले से ज्यादा कामयाब है। मैंने उसकी बात सुनकर कहा यह सब फिल्मों की बातें हैं। आज असल जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं होता और फिर आप की हालत भी मुझसे खसता लग रही है । कपड़े फटे हुए, चप्पल टूटी हुई, आंखों में टूटा चश्मा, बाल सफेद, हाथों में लकड़ी, वैसे आपका नाम क्या है?*
*सुनकर वह बोला मैं ही मनोज भटनागर हूं।*
*यह बोलकर वह बेंच पर से उठा और बोला, मैं रोज इस समय पुराने दिनों की याद करने अपने पुराने भेष मे  चला आता हूं ।* 
*फिर मैंने देखा मनोज भटनागर बाहर जाकर चमचमाती कार में बैठकर चला गया।*

*उसके जाने के बाद मैंने अपने आप को एक और मौका देने का फैसला  किया और बैंक से प्रॉब्लम शेयर करके थोड़ा वक्त मांगा, बैंक ने मेरा रिकॉर्ड देखकर मुझे थोड़ा टाइम दिया और कुछ फाइनेंस भी किया, उससे मैंने फिर से कंपनी शुरू की और मैं आज कामयाब हूं।*

*तभी टीटी के आने से मेरा ध्यान टूटा मैंने देखा मेरा स्टेशन भी आने वाला था, कुछ देर में स्टेशन आ गया और मैं ट्रेन से उतर कर घर जाने के लिए टैक्सी से रवाना हो गया।*

*मित्रों ऐसी परिस्थितियां सभी पर आती है, बस उन परिस्थितियों को सामना करने की हिम्मत होनी चाहिए*
🌸🌸🌸🌸🌸🌸
*हिम्मत न हारिये न बिसारिये हरि नाम को*
       🕉️🕉️

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>
*जो प्राप्त है-पर्याप्त है*
*जिसका मन मस्त है*
*उसके पास समस्त है!!*
        🕉️🕉️