सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

बहु.......बाथरूम में दो दिन से तुम्हारे कपड़े पड़े है

दिल को छू लेने वाली कहानी 


बहु....बाथरूम में दो दिन से तुम्हारे कपड़े पड़े है...
उन्हें धो कर फैला तो दो...*
सुनयना ने आंगन में झाड़ू लगाते हुए कहा....
"‘अच्छा...फैला दूंगी, आप तो मेरे पीछे ही पड़ जाती है...
बहु ने अपने कमरे से तेज आवाज में उत्तर दिया...
"इस में चिल्लाने की क्या बात है..
‘‘चिल्लाने की बात क्यों नहीं है. कपड़े मेरे है...
फट जाएंगे तो मैं आप से मांगने नहीं आऊंगी जिस ने मेरा हाथ पकड़ा है वह खरीद कर भी लाएगा. ...
आप के सिर में क्यों दर्द होने लगा
बहू अपने कमरे से बोलती हुई बाहर निकली और तेज कदमों से चलती हुई बाथरूम में घुस गई और अपना सारा गुस्सा उन बेजान कपड़ों पर उतारती हुई बोलती जा रही थी, ‘‘अब इस घर में रहना मुश्किल हो गया है. मेरा थोड़ी देर आराम करना भी किसी को नहीं सुहाता. इस घर के लोग चाहते हैं कि मैं नौकरानी बन कर सारे मकान की सफाई करूं, सब की सेवा करूं जैसे मेरा शरीर हाड़मांस का नहीं पत्थर का है.’’*

*अपने इकलौते बेटे अखिलेश के लिए सुनयना ने बहुत सी लड़कियों को देखने के बाद रितु का चुनाव किया था. दूध की तरह गोरी और बी.काम. तक पढ़ी सर्वांग सुंदरी रितु को देखते ही सुनयना उस पर मोहित सी हो गई थीं और घर आते ही घोषणा कर दी थी कि मेरी बहू बनेगी तो रितु ही अन्यथा अखिलेश भले ही कुंआरा रह जाए.*

*इस तरह सुनयना ने 2 साल पहले अपने बेटे का विवाह रितु से कर दिया था.*
*रितु अपने पूरे परिवार की लाड़ली थी, विशेषकर अपनी मां की. इसलिए वह थोड़ी जिद्दी, अहंकारी और स्वार्थी थी. उस के घर मेें उस की मां का ही शासन था.*

*बचपन से रितु को मां ने यही पाठ पढ़ाया था कि ससुराल जाने के बाद जितनी जल्दी हो सके अपना अलग घर बना लेना. संयुक्त परिवार में रहेगी तो सासससुर की सेवा करनी पड़ेगी.*

*वैसे तो सुनयना के परिवार में भी किसी चीज की कमी नहीं थी, पर रितु के परिवार के मुकाबले उन की स्थिति कुछ कमजोर थी. सुनयना के पति रामअवतार एक कंपनी में हैड अकाउंटेंट थे. वेतन कम था पर उसी कम वेतन में उन की पत्नी सुनयना अपने घर को बड़े ही सलीके से चला रही थीं, साथ ही अपने इकलौते बेटे अखिलेश को भी उन्होंने अच्छी शिक्षा दिलवाई थी. इस समय अखिलेश एक विदेशी कंपनी में प्रोजैक्ट मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा था, जिस की शाखाएं देश भर के बड़ेबड़े शहरों में थीं. अखिलेश को अकसर अपनी कंपनी की अलगअलग जगह की शाखाओं का दौरा करना पड़ता था.*

*अखिलेश जानता था कि कितनी कठिनाई से उस के मम्मीपापा ने उसे अच्छी शिक्षा दिलवाई है, इसलिए उस का झुकाव हमेशा अपने मातापिता और अपने घर की ओर रहता था. वह अपने वेतन में से कुछ रितु को दे कर बाकी पैसा अपनी मम्मी के हाथों में रख देता था.*

*2-3 महीने तो रितु ने यह सब देख कर सहन किया. यहां की सारी स्थितियों की जानकारी वह अपनी मां को बताना कभी नहीं भूलती थी. हर रात दिनभर की घटनाओं की जानकारी वह अपनी मां को दे दिया करती और मां उसे अपना गुरुमंत्र देना कभी नहीं भूलती थीं.*

*करीब 3 महीने बाद रितु ने पहले तो अपने पति पर शासन करना शुरू किया और जब वहां बात नहीं बनी तो उस ने अपनी सास सुनयना से बातबात में झगड़ा करना शुरू कर दिया. एक बार जो उस का मुंह खुला तो उस ने सुनयना की हर ईंट का जवाब पत्थर से देना शुरू कर दिया. अब तो इस घर में हर दिन सासबहू में झगड़ा होने लगा. जिस घर में रितु के आने से पहले जो शांति थी, अब उस शांति का वहां नामोनिशान भी न रहा.*

*अब सुनयना की दोपहर घर से थोड़ी दूर एक कमरे में गरीब बच्चों को पढ़ाने में व्यतीत होने लगी. रामअवतार एक शांतिप्रिय व्यक्ति होने के नाते दोनों को कुछ भी कह नहीं पाते थे. पत्नी को अधिक प्यार करते थे इसलिए उसे अपने तरीके से समझा दिया और बहू के मुंह लगना उचित नहीं समझते थे इसलिए वे अपने आफिस से लेट आने लगे.*

*अखिलेश की भी यही स्थिति थी. जिस मां ने तमाम मुसीबतें झेल कर उसे पालापोसा, पढ़ालिखा कर इस लायक बनाया कि वह इज्जत की रोटी कमा सके उन से वह कठोर बातें बोल ही नहीं सकता था. लेकिन रितु के सामने उस की हिम्मत ही नहीं होती थी. उधर रितु रातदिन अखिलेश के कान भरने लगी कि अब वह इस घर में नहीं रहेगी. उसे या तो वह उस के मायके पहुंचा दे या दूसरा मकान किराए पर ले कर रहे.*

*शाम को जब अखिलेश आफिस से आया तो सीधे अपने कमरे में गया. कमरे में रितु बाल बिखेरे, अस्तव्यस्त कपड़ों में गुस्से में बैठी थी. अखिलेश ने उस से पूछा, ‘‘आज क्या हुआ. इस तरह क्यों बैठी हो? आज फिर मां से झगड़ा हुआ क्या?’’*

*"‘और क्या? तुम्हारी मां मुझ से प्यार से बात करती हैं?’’ शेरनी की तरह गुर्राते हुए रितु ने कहा और उस की आंखों से आंसू बहने लगे. इसी के साथ दोपहर का सारा वृत्तांत रितु ने नमकमिर्च लगा कर बता दिया. पुरुष सब सह सकता है पर सुंदर स्त्री के आंसू वह सहन नहीं कर सकता. अखिलेश ने फौरन अपना निर्णय सुना दिया कि वह कल ही इस घर को छोड़ देगा. यह बात सुनते ही रितु के आंसू कपूर की भांति उड़ गए.*

*सोतेजागते रात गुजर गई. सुबह जल्दी उठ कर अखिलेश घर से निकल गया और करीब 2 घंटे बाद घर आ कर मां से बोला कि मैं ने अलग मकान देख लिया है और रितु के साथ दूसरे मकान में जा रहा हूं.*

*मां ने कहा, ‘‘अपने पापा को आ जाने दो, उन से बात कर के चले जाना.’’*
*"‘नहीं, मां. अब मैं किसी का इंतजार नहीं कर सकता. हर दिन कलह से अच्छा है अलग रहना. कम से कम शांति तो रहेगी.’’*

*"‘ठीक है. मैं तुम्हें रोकूंगी नहीं क्योंकि अब तुम बच्चे नहीं रहे, जैसा तुम्हें ठीक लगे करो. तुम्हें जिस सामान की जरूरत हो ले जा सकते हो और वैसे भी यह सबकुछ तुम्हारा ही है,’’ कांपती हुई आवाज में अखिलेश से कह कर सुनयना ड्राइंगरूम में जा कर बैठ गईं. उस समय उन की आंखों में आंसू थे, जिन्हें वे अपने आंचल से बारबार पोंछ रही थीं.*

*थोड़ी देर बाद अखिलेश जा कर एक छोटा ट्रक ले आया, साथ में 2 मजदूर भी थे. मजदूरों ने सामान को ट्रक में चढ़ाना शुरू कर दिया. आधे घंटे बाद उसी ट्रक में दोनों पतिपत्नी भी बैठ कर चले गए.*

*सुनयना की हिम्मत नहीं हुई कि वे बाहर निकल कर उन दोनों को जाते हुए देखें.*

*शाम को जब रामअवतारजी आफिस से आए तब उन्हें अपनी पत्नी सुनयना से सारी जानकारी मिली. दुख तो बहुत हुआ पर हर दिन के झगड़े से अच्छा है, दोनों जगह शांति तो रहेगी. यह सोच कर वे चुप रहे. उस रात दोनों पतिपत्नी ने खाना नहीं खाया.*

*अखिलेश और रितु को गए हुए करीब 1 वर्ष हो गया था. ठीक दीवाली के 10 दिन बाद ही दोनों ने घर छोड़ा था.*

*दीवाली का त्योहार आया तो हर घर में धूमधाम से तैयारी शुरू हो गई, घरों में दीप जलाए जा रहे थे, पर सुनयना और रामअवतार दोनों उदास बैठे अतीत की यादों में खोए रहे. उन में त्योहार को ले कर न कोई उत्साह था न कोई उमंग. शाम को सुनयना केवल एक दीपक जला कर आंगन में रख आईं.*
*दीवाली के 2 दिन बाद रामअवतार को आफिस भेज कर सुनयना बच्चों को पढ़ाने चली गईं और जब वे शाम को लौट रही थीं तो रास्ते में उन की मुलाकात एक अनजान औरत से हो गई, जो उन्हें जानती थी पर सुनयना उसे नहीं जानती थीं.*

*पहले तो उस स्त्री ने सुनयना को नमस्ते की, फिर बताया कि रितु व अखिलेश उस के मकान के पास ही रहते हैं. आज रितु की तबीयत ज्यादा खराब थी और उसे उस के मकानमालिक आटोरिकशा से अस्तपाल ले गए हैं, क्योंकि अखिलेश यहां है नहीं और रितु की डिलीवरी होने वाली है.*

*सुनयना ने जब उस औरत से यह पूछा कि रितु के मकानमालिक उसे ले कर किस अस्पताल गए हैं, तो उस ने वर्मा नर्सिंग होम का नाम बता दिया.*
*सुनयना जल्दी से घर आईं और एक थैले में कुछ आवश्यक सामान रखा. अलमारी में जो पैसा रखा था उसे लिया और घर को ताला लगा कर आटो से वर्मा नर्सिंग होम चली गईं. वहां जा कर जब रितु के बारे में पता किया तो पता चला कि बच्चा नार्मल नहीं हो सकता इसलिए डाक्टर रितु को आपरेशन थिएटर में ले गए हैं. तभी एक नर्स ने आ कर आवाज लगाई कि रितु के साथ कौन है? डाक्टर एक फार्म पर साइन करने और आपरेशन फीस जमा कराने के लिए बुला रहे हैं.*

*सुनयना नर्स से जब रितु के बारे में पूछ रही थी तब वहीं पर रितु के मकान मालिक भी खड़े थे. वे समझ गए कि यह स्त्री शायद अखिलेश की मां हैं तभी इतनी बेचैनी से पूछ रही हैं. उन्होंने हाथ जोड़ कर सुनयना को नमस्ते किया और फिर सारी बातें उन्हें बता दीं. सुनयना ने भी उन्हें बता दिया कि रितु उन की बहू है.*

*सुनयना उस नर्स के साथ डाक्टर के कक्ष में चली गईं और डा. विमला भाटिया को नमस्ते कर उन्हें अपना परिचय दिया कि रितु उन की बहू है और वे आपरेशन की फीस जमा कराने आई हैं. पहले तो डाक्टर ने उन से एक फार्म पर हस्ताक्षर करवाए और फिर आपरेशन के लिए 25 हजार रुपए जमा कराने को कहा.*

*"डाक्टर साहब, अभी तो आप 10 हजार रुपए जमा कर लें. बाकी पैसा मैं अपने पति से फोन कर के मंगवा लेती हूं, जब तक आप उस का आपरेशन करें. मुझे किसी भी हालत में जच्चा व बच्चा स्वस्थ चाहिए.’’*
*"ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. सब ठीक होगा. हां, आप यह पैसा काउंटर पर जा कर जमा करा दें और रसीद प्राप्त कर लें. वहीं से आप अपने पति को फोन भी कर दें.’’*
*डाक्टर के पास से आ कर सुनयना ने काउंटर पर जा कर पैसा जमा कर दिया और रसीद ले कर वहीं से रामअवतारजी को फोन कर के सारी बातें बता दीं. साथ ही यह भी कह दिया कि जल्दी से 15 हजार रुपए ले कर वर्मा नर्सिंग होम में आ जाएं.*
*करीब डेढ़ घंटे बाद* *रामअवतारजी वहां पर पैसा ले कर पहुंच गए लेकिन रितु के मम्मीपापा अभी तक नहीं आए थे. वे आपरेशन रूम के पास एक बैंच पर सुनयना के साथ बैठ कर इंतजार करने लगे. थोड़ी देर बाद एक नर्स सुनयना के पास आ कर पूछने लगी कि रितु के साथ कौन आया है.*
*सुनयना ने कहा, ‘‘मैं हूं.’’*

*"‘बधाई हो, लड़की हुई है,’’ नर्स ने कहा, ‘‘बच्ची और उस की मां दोनों स्वस्थ हैं,’’ फिर थोड़ी देर बाद एक नर्स ने लड़की को ला कर सुनयना को दिखाया जिसे बड़े प्यार से उन्होंने पहले तो देखा फिर उस का माथा चूम अपने पति से कुछ इशारा किया. रामअवतारजी ने 500 रुपए का नोट निकाल कर नर्स को देते हुए कहा कि यह मेरी तरफ से आप सब लोगों को मिठाई खाने के लिए है.*

*थोड़ी देर बाद रितु को एक स्ट्रैचर पर लिटा कर वार्ड में लाया गया. उस समय वह बेहोश थी. वार्ड में एक बिस्तर पर लिटा कर उस के पास के पालने में बच्ची को भी लिटा दिया गया. सुनयना वहीं एक बैंच पर बैठ कर कभी बच्चे को तो कभी रितु को देखती रहीं और पति को घर भेज दिया.*

*करीब साढ़े 4 घंटे बाद रितु को होश आया. उस ने आंखें खोलीं तो देखा उस की सास सुनयना उस के पास बैठी हैं और उस की गोद में एक बच्चा है.*
*‘‘लक्ष्मी आई है, ठीक तुम्हारी तरह. तुम भी शायद जब पैदा हुई होगी तो ऐसी ही होगी,’’ सुनयना ने मुसकराते हुए कहा और रितु के माथे पर हाथ फेरने लगीं. रितु को बड़ा अच्छा लग रहा था. तभी उस के मकानमालिक भी वहां आ गए और बोले, ‘‘रितु, जब तुझे ले कर यहां आ रहा था तब मेरी पत्नी की तुम्हारी मम्मी से बातें हुई थीं और उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही अस्पताल पहुंच रही हैं, पर अभी तक न खुद आईं और न तुम्हारे पापा आए हैं.’’*

*शाम हो गई थी, अभी तक सुनयना ने कुछ नहीं खाया था, बल्कि चाय तक भी नहीं पी थी. रात भर वह बैड के पास स्टूल पर बैठी कभी रितु का सिर दबातीं तो कभी बच्ची के रोने पर उसे उठा कर घुमातीं. इस तरह जिम्मेदारी को ढोते उन की रात आंखोंआंखों में कट गई.*

*सुबह रामअवतार थर्मस में चाय ले कर आए और दोनों को कपों में डाल कर चाय दी, फिर पत्नी की ओर देखते हुए कहा, ‘‘तुम अब घर जाओ. मैं यहां बैठता हूं. कल से तुम ने खाना भी नहीं खाया है. तुम्हारा खाना किचन में कल से ज्यों का त्यों बना हुआ रखा है. घर जाओ और रितु के लिए खिचड़ी बना कर लेती आना. तब तक मैं यहां पर बैठता हूं. आज मैं ने आफिस से छुट्टी ले रखी है.’’*

*सुनयना दोनों को बहुत सी हिदायतें दे कर चली गईं. रामअवतार वहीं बैंच पर बैठ गए. करीब 1 घंटे बाद कुछ सोच कर रितु से उन्होंने कहा, ‘‘बेटा, मैं जरा बाहर बैठता हूं, कोई चीज चाहिए तो नर्स से कहलवा देना,’’ और वार्ड से बाहर निकल गए.*

*रितु के बगल वाले बैड पर भी एक स्त्री को आपरेशन से बच्चा हुआ था. उस की देखभाल के लिए उस की मां वहीं पर बैठी हुई थीं. जब रामअवतार वार्ड से बाहर चले गए तब वह औरत अपनी जगह से उठ कर रितु के बैड के पास आ गई और पूछने लगी, ‘‘तुम्हारे मम्मीपापा अच्छे स्वभाव के मालूम पड़ते हैं. खासकर तुम्हारी मम्मी तो बहुत ही अच्छी हैं. बेचारी रातभर तुम्हारी सेवा करती रही हैं.’’*

*"ये दोनों मेरे मम्मीपापा नहीं, सासससुर हैं.’’*
*"‘क्या?’’ वह औरत आश्चर्य से रितु का मुंह देखने लगी. फिर उस ने कहा, ‘‘क्या दुनिया में ऐसी भी सास होती है, जो कल से बिना खाएपिए अपनी बहू की सेवा कर रही है. बेटी, तुम बहुत खुशनसीब हो जो तुम्हें ऐसे सासससुर मिले हैं. पूरा वार्ड अब तक यही समझ रहा था कि ये तुम्हारे मम्मीपापा हैं. कोई सास अपनी बहू के लिए इतना कर सकती है यह मैं ने पहली बार देखा है. अगर हर सास तुम्हारी सास जैसी हो जाए तो कोई बहू जल कर नहीं मरेगी, कोई बहू गले में फंदा लगा कर नहीं मरेगी. कोई बहू जहर खा कर या गाड़ी के नीचे आ कर अपनी जान नहीं देगी.*

*‘‘मैं तो तुम्हें यही कहूंगी कि कभी अपनी सास को तकलीफ मत देना, कभी उन से कठोर बातें मत बोलना और बेटी, सच्चे मन से उन की बुढ़ापे में सेवा करोगी तो इस बुढि़या की आत्मा तुम्हें आशीर्वाद ही देगी.’’*

*इतने में एक नर्स रितु को इंजैक्शन लगाने आ गई. उस औरत की बेटी ने शायद पानी मांगा और उसे वह पानी पिलाने चली गई. रितु सोचने लगी कि उस की मम्मी भी एक औरत हैं और उस की सास भी, पर दोनों में कितना फर्क है. एक केवल शासन करना चाहती है, दूसरी नम्रतापूर्वक अनुसरण. एक किसी के घर को तोड़ना चाहती है, तो एक घर को बचाने के लिए स्वयं तकलीफ उठाती है. एक में दिखावा है, अभिमान है तो दूसरी में गंभीरता एवं सहजता है. पहली नारी है इसलिए सम्माननीय है, दूसरी सम्मान के साथसाथ श्रद्धा व प्रेम की पात्र भी है. एक केवल जननी है तो दूसरी मां. रितु की आंखें छलक रही थीं.*

*"बेटा, चाय पी लो,’’ रामअवतार की आवाज से रितु का ध्यान भंग हो गया. रितु ने बड़े ध्यान से अपने ससुर की ओर देखा और सोचने लगी इस व्यक्ति ने आज तक मुझे बेटा के सिवा और किसी नाम से बात नहीं की और न ही कठोर शब्द बोले. इन लोगों के साथ गलत व्यवहार कर के मैं ने बहुत बड़ा अपराध किया है. फिर रितु का ध्यान भंग हुआ क्योंकि रामअवतारजी बगल वाली स्त्री से कह रहे थे :*
*"‘बहनजी, आप को एक कष्ट दे रहा हूं. आप मेरी बहू को हाथ लगा कर उठा दें, ताकि वह चाय पी ले.’’*

*वह औरत उठी और रितु को उठा कर चाय पिलाने लगी तो रामअवतारजी वार्ड से बाहर चले गए. करीब 10 बजे सुनयना खिचड़ी और कुछ साफसुथरे कपड़े ले कर आ गईं और रितु को धीरे से बैठा कर चम्मच से अपने हाथ से खिलाने लगीं. आज उसे यह खिचड़ी मोहनभोग के समान लग रही थी.*
*शाम को करीब 4 बजे रितु के पापा गिरधारी प्रसाद और उस की मम्मी रजनी ने एकसाथ वार्ड में प्रवेश किया. उस समय सास सुनयना रितु के बालों में कंघी कर रही थीं. बैड की दूसरी तरफ एक खाली बैंच पर वे दोनों बैठ गए. दोनों का यहां आना ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी पार्टी में आए हों. गिरधारी प्रसाद बारबार अपनी टाई को ठीक कर रहे थे और रजनी का तो कहना ही क्या था. दोनों के कपड़ों से महंगे परफ्यूम की खुशबू आ रही थी. पूरा जच्चाबच्चा वार्ड उस खुशबू से महक रहा था. दोनों ने औपचारिकता- वश हाथ जोड़ कर सुनयना को नमस्कार किया पर फिर उन से कोई बात नहीं की.*
*एक थैले में कुछ सामान रख कर सुनयना ने उठते हुए कहा, ‘‘रितु, जितना मुझ से बन सका मैं ने कर दिया. अब तुम्हारे मम्मीपापा आ गए हैं, अब मैं अपने घर जा रही हूं. तुम भी एक सप्ताह बाद अपना टांका कटवा कर अपने घर चली जाओगी और हां, आज तक की दवाइयों का और अस्पताल के बिल का भुगतान मैं ने कर दिया है, जिस की सारी रसीदें तुम्हारे तकिए के नीचे रखी हैं. अखिलेश आएगा तो उसे मेरा आशीर्वाद कह देना.’’*

*इतना कह कर चलने के लिए जैसे ही उन्होंने कदम बढ़ाया, अचानक लगा कि उन का आंचल कहीं फंस गया है. उन्होंने पीछे मुड़ कर देखा तो रितु उन का आंचल पकड़े हुए है और डबडबाई आंखों से उन्हें ही देखे जा रही है. सुनयना ने आंचल छुड़ाने का प्रयास किया तो रितु धीरे से बोली, ‘‘मम्मी, क्या अपनी इस मूर्ख बेटी को माफ नहीं करोगी?’’*

*सुनयना ने झट से रितु का सिर अपनी छाती से लगा लिया और उस समय उन की भी आंखें छलछला उठीं. उन्होंने उस के माथे को सहलाते हुए कहा, ‘‘पगली, कहीं मां भी अपनी बेटी से नाराज होती है, स्वयं को मूर्ख क्योें कहती है. अरे, सैकड़ों लड़कियों में से चुन कर तुझे मैं अपने घर लाई थी तो तू मूर्ख कैसे हो गई. तू मेरी बहू नहीं बेटी है और बेटी ही तुझे समझा है.’’*
*सुनयना रोती जा रही थीं और कहती जा रही थीं, ‘‘ज्यादा नहीं रोते बेटा. अभी तुम्हारा शरीर कमजोर है, टांके कच्चे हैं, रोने से उन पर जोर पड़ता है और टूटने का भय रहता है,’’ यह कहते हुए वे अपने आंचल से उस के आंसुओं को पोंछने लगीं.*

*अचानक सुनयना का ध्यान दूसरी तरफ बैठे गिरधारी प्रसाद और उन की पत्नी रजनी की ओर गया तो वे लोग कब के चले गए थे. शायद रजनी ने सोचा होगा कि यहां अब उन का कोई काम नहीं, क्योंकि उन की कोई भी विद्या अब रितु पर असर नहीं करने वाली.*

*एक सप्ताह बाद रितु के टांके कट चुके थे और उसे अस्पताल से छुट्टी की अनुमति मिल गई थी. अखिलेश भी टूर से वापस आ गया. जब वह अपने कमरे पर गया तो उसे वहां सारी बातों की जानकारी मिल गई. वह अपना सामान कमरे में रख कर सीधे ही अस्पताल चला गया. मां को रितु के पास देख कर पहले तो ग्लानि से अखिलेश के पांव ही आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, लेकिन जब उस ने रितु और अपनी मम्मी को मुसकराते हुए देखा तो मम्मी के पास जा कर उन के चरण छू कर प्रणाम किया.*

*अस्पताल से जिस दिन रितु को छुट्टी मिली उस ने स्पष्ट कह दिया कि वह अब किराए के मकान में न जा कर मम्मी के साथ सीधे अपने घर जाएगी. इसलिए उसे ले कर सुनयना घर आ गई थीं. अब उस घर में खुशियां ही खुशियां थीं. सभी के चेहरे मुसकराते रहते थे. नन्ही सी जान सब के लिए खिलौना बनी हुई थी.*

*रितु पर अभी बहुत प्रतिबंध था इसलिए वह केवल अपने कमरे में लेटी रहती थी. घर का सारा काम सुनयना ही करती थीं.*

*सुनयना ने रितु के पास आ कर कहा, ‘‘बेटी, मैं जरा बाजार जा रही हूं और बाहर से ताला लगा देती हूं ताकि तुझे बारबार उठना न पड़े,’’ और वे बाहर से ताला लगा कर चली गईं. रितु अपने कमरे में आ कर बेटी को दूध पिलाते हुए सो गई. अचानक उस की आंख खुली तो देखा कि कमरे में ट्यूबलाइट जल रही है. वह धीरे से अपने कमरे से बाहर निकली तो देखा कि आंगन में चावल के घोल का अल्पना बना हुआ था और वहां पर बहुत से दीपक रखे हुए हैं जिन्हें मम्मीजी बैठ कर जला रही हैं.*

*दीवाली बीतने के बाद मम्मीजी दीपक जला रही हैं. यह रहस्य उस की समझ में नहीं आ रहा था. वह धीरे से अपनी सास के पास गई. रितु की पायल की आवाज से सुनयना का ध्यान दरवाजे की ओर गया तो उन्होंने देखा कि दरवाजे पर रितु खड़ी है.*
*रितु ने आश्चर्यचकित स्वर में पूछा, ‘‘मम्मी, दीवाली तो कब की बीत गई… फिर ये सब आज क्यों?’’*

*सुनयना मुसकराते हुए रितु की ठोड़ी को ऊपर उठाते हुए बोलीं, ‘‘मेरे घर वर्षों बाद मेरे बच्चे आए हैं तो दीवाली तो अभी ही मनाऊंगी. मेरी बेटी दीवाली के पहले गई थी और दीवाली के बाद अपने साथ मेरी पोती भी ले कर आई है. इस खुशी में मैं ने आज दीवाली मनाई है. जाओ, तुम भी अच्छी सी साड़ी पहन लो और नूपुर को नए कपड़े पहना दो. मैं ने तुम दोनों के लिए नए कपड़े अलमारी में रख दिए हैं, फिर हमसब साथ मिल कर दीपक🪔 जलाएंगे.’’*

*रितु का हृदय गद्गद हो गया. वह अलमारी से कपड़े ले कर बाथरूम में बदलने चली गई. रितु ने झुक कर पहले सुनयना के पैर छू कर प्रणाम किया, फिर उस ने कहा कि मम्मी, नूपुर को आज यही आशीर्वाद दें कि इस में आप के जैसे गुण आ जाएं और वह जिस घर में जाए उस घर को स्वर्ग बना दे.*
**आंगन में रखी परात में जो 11 दीपक जल रहे थे, आज उन की लौ रितु को बड़ी ही सुंदर लग रही थी. वह अपलक केवल जलते दीपकों 🪔को🪔 ही देखे जा रही थी और वे जलते हुए दीपक उसे यों लग रहे थे मानो उन दीपकों की लौ से उस का जीवन ही जगमगा गया।*
🪔🌹🪔🌹🪔🌹🪔🌹🪔🌹🪔

प्यारे यह मर क्यों गया

पेड़ पर बैठी चिड़िया ने चिड़े से कहा, प्यारे, यह क्यों मर गया?
चि़ड़े ने कहा, क्योंकि यह आम का पेड़ नहीं, कल्पवृक्ष है, जो मांगो सो मिलता है. 
चिड़िया ने पूछा, तो शक्ति दोनों के लिए थी न. एक मर क्यों गया?
चिड़े ने कहा, यह शक्ति इस कल्पवृक्ष की नहीं है प्यारी. यह तो मन की शक्ति है. जिसने जिस नजरिए से जो देखा, उसको वही मिला. एक ने जीवन देखा, जीवन मांगा, एक ने मौत देखी और मौत मांगी।

जेठ की तपती दुपहरी थी

जेठ की तपती दुपहरी थी. लू के थपेड़े चल रहे थे, खाली पड़े खेतों से धूल के बगूले उठ रहे थे और धूप इतनी तेज थी कि छांव को भी छांव चाहिए थी. उसी गरमी में एक आदमी चला आ रहा था. दूर-दूर तक सिर्फ खेत थे और उस पूरे बहियार (लगातार खेतों का इलाका) में सिर्फ एक आम का पेड़ दिख रहा था. मेड़ों पर चलता वह आदमी आया और पेड़ की जड़ में बैठ गया. ऐसा प्रचंड मौसम देखकर भी उसके चेहरे पर एक मुस्कान बसी थी. उसने देखा, पेड़ के ऊपर परिंदों का एक जोड़ा बैठा था. आदमी ने मन ही मन ईश्वर को धन्यवाद दिया और बोला, ऊपरवाला भी कितना मेहरबान है. इतनी दूरी में एक पेड़ नहीं, और दिया भी तो कितनी शीतल छांव वाला. बस एक तालाब अगल बगल होता तो नहा-धोकर थोड़ा पानी पी लेता. और थोड़ा बहुत भोजन मिल जाता, तो बस...जीवन सफल लगता. 
आदमी ने इतना कहा ही था कि उसे लगा कहीं से ठंडा झोंका आ रहा हो. उसकी नजर सामने गई तो देखा तो तालाब का पाल दिख रहा है. वह उठकर गया तो देखा, सामने साफ पानी से भरा पोखर था. नहा-धोकर पानी-वानी पीकर जब वह पेड़ के नीचे सुस्ताने आया तो उसने देखा, पेड़ के नीचे परिदों ने खूब सारे गोपी आम (पेड़ पर पके हुए आम) गिरा रखे हैं. प्रसन्न होकर उस आदमी ने भरपेट आम खाए और दोपहर की मीठी नींद ली और फिर सूरज ढलने पर जगा और गंतव्य को चल पड़ा. 
इस घटना के ठीक अगले दिन, वैसे ही गरमी वाले दिन एक और आदमी आया. पर वह जब आकर बैठा, तो उसके मुंह से निकला, उफ...इतनी गरमी. हवा  की तपिश तो जैसे मांस सिझा देगी. इस जीवन से तो मौत ही अच्छी है. 
उसने पगड़ी खोलकर अंगोछा बिछाया और सो गया. ऐसा सोया कि फिर कभी उठा ही नहीं. उसकी मौत हो गई.
पेड़ पर बैठी चिड़िया ने चिड़े से कहा, प्यारे, यह क्यों मर गया?
चि़ड़े ने कहा, क्योंकि यह आम का पेड़ नहीं, कल्पवृक्ष है, जो मांगो सो मिलता है. 
चिड़िया ने पूछा, तो शक्ति दोनों के लिए थी न. एक मर क्यों गया?
चिड़े ने कहा, यह शक्ति इस कल्पवृक्ष की नहीं है प्यारी. यह तो मन की शक्ति है. जिसने जिस नजरिए से जो देखा, उसको वही मिला. एक ने जीवन देखा, जीवन मांगा, एक ने मौत देखी और मौत मांगी.
(बचपन में गुरुजी ने सुनाया था)


ईश्वर की नजर


💐💐ईश्वर की नजर💐💐

एक दिन सुबह-सुबह दरवाजे की घंटी बजी । दरवाजा खोला तो देखा एक आकर्षक कद- काठी का व्यक्ति चेहरे पे प्यारी सी मुस्कान लिए खड़ा है ।

मैंने कहा, "जी कहिए.."

तो उसने कहा,अच्छा जी, आप तो  रोज़ हमारी ही गुहार लगाते थे?

मैंने  कहा

"माफ कीजिये, भाई साहब ! मैंने पहचाना नहीं आपको..."

तो वह कहने लगे,

"भाई साहब, मैं वह हूँ, जिसने तुम्हें साहेब बनाया है... अरे ईश्वर हूँ.., ईश्वर.. तुम हमेशा कहते थे न कि नज़र में बसे हो पर नज़र नहीं आते... लो आ गया..! अब आज पूरे दिन तुम्हारे साथ ही रहूँगा।"

मैंने चिढ़ते हुए कहा,"ये क्या मज़ाक है?"

"अरे मज़ाक नहीं है, सच है। सिर्फ़ तुम्हें ही नज़र आऊंगा। तुम्हारे सिवा कोई देख-सुन नही पाएगा मुझे।"

कुछ कहता इसके पहले पीछे से माँ आ गयी.. "अकेला ख़ड़ा-खड़ा  क्या कर रहा है यहाँ, चाय तैयार है, चल आजा अंदर.."

अब उनकी बातों पे थोड़ा बहुत यकीन होने लगा था, और मन में थोड़ा सा डर भी था.. मैं जाकर सोफे पर बैठा ही था कि बगल में वह आकर बैठ गए। चाय आते ही जैसे ही पहला घूँट पीया कि मैं गुस्से से चिल्लाया,

"अरे मॉं, ये हर रोज इतनी  चीनी ?"

इतना कहते ही ध्यान आया कि अगर ये सचमुच में ईश्वर है तो इन्हें कतई पसंद नहीं आयेगा कि कोई अपनी माँ पर गुस्सा करे। अपने मन को शांत किया और समझा भी  दिया कि 'भई, तुम नज़र में हो आज... ज़रा ध्यान से!'

बस फिर मैं जहाँ-जहाँ... वह मेरे पीछे-पीछे पूरे घर में... थोड़ी देर बाद नहाने के लिये जैसे ही मैं बाथरूम की तरफ चला, तो उन्होंने भी कदम बढ़ा दिए..

मैंने कहा,
"प्रभु, यहाँ तो बख्श दो..."

खैर, नहाकर, तैयार होकर मैं पूजा घर में गया, यकीनन पहली बार तन्मयता से प्रभु वंदन किया, क्योंकि आज अपनी ईमानदारी जो साबित करनी थी.. फिर आफिस के लिए निकला, अपनी कार में बैठा, तो देखा बगल में  महाशय पहले से ही बैठे हुए हैं। सफ़र शुरू हुआ तभी एक फ़ोन आया, और फ़ोन उठाने ही वाला था कि ध्यान आया, 'तुम नज़र में हो।'

कार को साइड में रोका, फ़ोन पर बात की और बात करते-करते कहने ही वाला था कि 'इस काम के ऊपर के पैसे लगेंगे' ...पर ये  तो गलत था, : पाप था, तो प्रभु के सामने ही कैसे कहता तो एकाएक ही मुँह से निकल गया,"आप आ जाइये। आपका काम हो  जाएगा।"

फिर उस दिन आफिस में ना स्टॉफ पर गुस्सा किया, ना किसी कर्मचारी से बहस की 25-50 गालियाँ तो रोज़ अनावश्यक निकल ही जातीं थीं मुँह से, पर उस दिन सारी गालियाँ, 'कोई बात नहीं, इट्स ओके...'में तब्दील हो गयीं।
   
वह पहला दिन था जब क्रोध, घमंड, किसी की बुराई, लालच, अपशब्द, बेईमानी, झूंठ- ये सब मेरी दिनचर्या का हिस्सा नहीं बने।

शाम को ऑफिस से निकला, कार में बैठा, तो बगल में बैठे ईश्वर को बोल ही दिया...

"प्रभु सीट बेल्ट लगा लें, कुछ नियम तो आप भी निभाएं... उनके चेहरे पर संतोष भरी मुस्कान थी..."

घर पर रात्रि-भोजन जब परोसा गया तब शायद पहली बार मेरे मुख से निकला,

"प्रभु, पहले आप लीजिये।"

और उन्होंने भी मुस्कुराते हुए निवाला मुँह मे रखा। भोजन के बाद माँ बोली, 

"पहली बार खाने में कोई कमी नहीं निकाली आज तूने। क्या बात है ? सूरज पश्चिम से निकला है क्या, आज?"

मैंने कहा,

"माँ आज सूर्योदय मन में हुआ है... रोज़ मैं महज खाना खाता था, आज प्रसाद ग्रहण किया है माँ, और प्रसाद में कोई कमी नहीं होती।"

थोड़ी देर टहलने के बाद अपने कमरे मे गया, शांत मन और शांत दिमाग  के साथ तकिये पर अपना सिर रखा तो ईश्वर ने प्यार से सिर पर हाथ फिराया और कहा,

"आज तुम्हें नींद के लिए किसी संगीत, किसी दवा और किसी किताब के सहारे की ज़रुरत नहीं है।"
गहरी नींद गालों पे थपकी से उठी...

"कब तक सोयेगा .., जाग जा अब।"

माँ की आवाज़ थी... सपना था शायद... हाँ, सपना ही था पर नीँद से जगा गया... अब समझ में आ गया उसका इशारा...

"तुम मेरी नज़र में हो...।"

जिस दिन ये समझ गए कि "वो" देख रहा है, सब कुछ ठीक हो जाएगा। सपने में आया एक विचार भी आँखें खोल सकता है..

सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏

काग दही पर जान गंवायो

  कवि हलवाई की दुकान पहुँचे, जलेबी ली और वहीं खाने बैठ गये।
इतने में एक कौआ कहीं से आया और दही की परात में चोंच मारकर उड़ चला....

हलवाई को बड़ा गुस्सा आया उसने पत्थर उठाया और कौए को दे मारा। 
कौए की किस्मत ख़राब, पत्थर सीधे उसे लगा और वो मर गया....

ये घटना देख कर कवि हृदय जगा। वो जलेबी खाने के बाद पानी पीने पहुँचे तो उन्होंने एक कोयले के टुकड़े से वहाँ एक पंक्ति लिख दी।

"काग दही पर जान गँवायो"


अद्भुत ,केवल हिंदी में ही है ऐसी विशेषता

अदभुत, केवल हिंदी में ही है ऐसी विशेषता....!

अर्द्ध विराम और पूर्ण विराम का फ़रक

रोको , मत जाने दो।
रोको मत, जाने दो।

एक बार एक कवि हलवाई की दुकान पहुँचे, जलेबी ली और वहीं खाने बैठ गये।
इतने में एक कौआ कहीं से आया और दही की परात में चोंच मारकर उड़ चला....

हलवाई को बड़ा गुस्सा आया उसने पत्थर उठाया और कौए को दे मारा। 
कौए की किस्मत ख़राब, पत्थर सीधे उसे लगा और वो मर गया....

ये घटना देख कर कवि हृदय जगा। वो जलेबी खाने के बाद पानी पीने पहुँचे तो उन्होंने एक कोयले के टुकड़े से वहाँ एक पंक्ति लिख दी।

"काग दही पर जान गँवायो"

तभी वहाँ एक लेखपाल महोदय, जो कागजों में हेराफेरी की वजह से निलम्बित हो गये थे, पानी पीने आए।
कवि की लिखी पंक्तियों पर जब उनकी नजर पड़ी तो अनायास ही उनके मुँह से निकल पड़ा...

कितनी सही बात लिखी हैं ! क्योंकि उन्होंने उसे कुछ इस तरह पढ़ा :-

"कागद ही पर जान गँवायो"

तभी एक मजनूँ टाइप लड़का, पिटा-पिटाया सा वहाँ पानी पीने आया। 
उसे भी लगा कितनी सच्ची बात लिखी हैं। काश उसे ये पहले पता होती, क्योंकि उसने उसे कुछ यूँ पढ़ा था :-
"का गदही पर जान गँवायो"
इसीलिए संत तुलसीदास जी ने बहुत पहले ही लिख दिया था :-

"जाकी रही भावना जैसी... प्रभु मूरत देखी तिन तैसी"


दान की गरिमा उसकी गुप्तता में है

दान की गरिमा उसकी गुप्तता में है

जैसे दीप से दीप जलता है

जैसे दीप से दीप जलता है,                                          वैसे ही प्यार देने से प्यार बढ़ता है।

सफलता का कोई संक्षिप्त मार्ग नहीं होता

सफलता का कोई संक्षिप्त मार्ग नहीं होता 

आज से मुझे यह वस्तु दान करना है



 आज से हमें यह देना है

हमारे पास पैसा है तो पैसे का दान कीजिएगा। समय है तो समय का दान कीजिएगा। हमारे पास ज्ञान है तब ज्ञान का दान कीजिएगा अर्थात जो भी हमारे पास है उसका दान  कीजिएगा। जिससे वह दान किया हुआ कई गुना हमको वापस होकर मिलता है। इसको *देना ही लेना* कहा जाता है। शब्दों में कहें कि जब हम छोटे बच्चे को बेटा कहते हैं, तब वह हमें रिस्पेक्ट देता है। माना कि हमारे पास कुछ भी नहीं है। तब हम चलते फिरते जो सामने दिखता है, या जो भी हमें दिन भर में मिलता है, या संबंध संपर्क में आता है उन सभी के लिए कल्याण की भावना रख सकते हैं। उसके लिए कुछ शब्द हम लिख रहे हैं। इससे हम अपने मन के द्वारा दान दे सकते हैं। इसमें खर्च कुछ नहीं है, सिर्फ संकल्प से दान देना है।- *सभी का कल्याण हो। सभी सुखी हो और सब का भला हो। सभी का जीवन सफल हो। सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशी और पवित्रता आ जाए। सभी निरोगी बन जाए। सभी स्वस्थ हो जाएं। सभी इस वायरस के दुख से मुक्त हो जाएं। सभी के अंदर देवताओं जैसे गुण आ जाएं। सभी सर्वगुण संपन्न बन जाए। सभी निर्विकारी बन जाए। सभी 16 कला संपूर्ण बन जाए। सभी संपूर्ण पवित्र बन जाए। सभी फरिश्ता बन जाए। सभी दूसरे के मददगार बन जाए। सभी सुखी हो जाएं। सभी सदा खुश रहें .........* आदि आदि हम कोई भी दान दे सकते हैं। यह तो कुछ ही हमने दान लिखे हैं जो भी आपको अच्छे लगे आप वह दे सकते हैं। इसमें न समय का खर्च है, न पैसे का, न मेहनत का कोई भी खर्च नहीं है। सिर्फ मन से संकल्प के द्वारा देना है। इसके बदले में अभी कितनी खुशी मिलेगी और बाद में कितना अमाउंट जमा होगा वह तो समय ही बताएगा।

        

जीवन में बहुत पैसा है

 किसी के जीवन में बहुत पैसा है,
कोई गरीब है। किसी के रिश्ते में बहुत अनबन है, किसी का कुछ हद तक रिश्ता ठीक है। कोई बहुत बीमार है, कोई स्वस्थ/ठीक भी है। इन सबके पीछे राज क्या है? क्योंकि जब हम इस दुनिया में आते हैं तो मुट्ठी बंद करके आते हैं और जब हम इस दुनिया से जाते हैं तब हाथ फैलाकर जाते हैं। आते समय भी कुछ दिखाई नहीं देता है और जाते समय भी कुछ दिखाई नहीं देता है कि हम क्या लेकर आए थे और अब क्या लेकर जा रहे हैं। फिर यह अमीरी, गरीबी, दुख, कष्ट, बीमारी आदि हमें कैसे प्राप्त होती है। जरूर पिछले जन्म में कुछ हमने दिया होगा उसी के बदले में यह मिल रहा है। अब हमें अगले जन्म के लिए सोचना है कि हमें अगले जन्म में क्या लेना है उसके हिसाब से हमें क्या देना है।

         🔱  *जय माता दी* 🔱

देना ही लेना


              देना ही लेना 

एक राजा के राज्य में फकीर रहता था। राजा का रोजाना का नियम था। सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपने खजाने से गरीबों व भिखारियों को दान किया                                                                              करता था अर्थात खजाना, पैसा बांटा करता था। जिससे उस राजा को बहुत खुशी मिलती थी। एक फकीर रोज आता था और लाइन में लग जाता था जो भी उससे पहले खड़े होते थे                                                 उसके बाद जो और लोग आते थे वह उनको अपनी बारी, अपना टर्न और लोगों को देता रहता था। धीरे-धीरे शाम के 5:00 बज जाते थे और फकीर का नंबर नहीं आता था। धीरे-धीरे कई दिन बीत चुके थे। ऐसा ही रोजाना होता था।                                              फकीर अपना टर्न अपनी वारी दूसरों को देता रहता था। और शाम 5:00 बजे तक उसको दान नहीं मिलता था। यह क्रिया राजा का एक दरबारी देखता रहता था और नोट करता रहता था। उसने यह सारी बात राजा को बताई राजा ने भी गौर किया उसके बाद राजा ने उस फकीर को बुलाया और उस फकीर महाशय से पूछा हे महाशय! तुम रोज हमसे दान लेने के लिए आते हो लेकिन रोजाना खाली हाथ लौट जाते हो। तुम लोगों को अपने आगे करते रहते हो और अपना नंबर दूसरों को देते रहते हो। फकीर ने कहा! राजा जी आप राजा हो आपके पास संपत्ति, अमानत, रुपया, पैसा सब कुछ है। आप यह दान करते हो और मेरे पास वारी है, टर्न है। मैं वह दान करता हूं। राजा जी जब आप किसी को दान दिया करते थे तब आपके चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई देती थी। मैं उस खुशी को देखकर सोचने लगा कि राजा दान देकर खुश होते हैं। तो मुझे भी कुछ देना चाहिए। मैं तो फकीर हूं मेरे पास तो कुछ देने के लिए नहीं है। तब मैंने सोचा मेरे पास बारी देने के लिए है, टर्न देने के लिए है। मैं तो फकीर हूं मुझे तो यह हीरे, जवाहरात, रत्न, खजाने, रुपया, पैसे लेने की जरूरत ही नहीं है। मेरे लिए यह चीज महत्व नहीं रखती है। तब मैंने देना शुरू किया जिससे मैं आपसे ज्यादा खुशी का अनुभव करने लगा हूं। देवताओं को सदा आशीर्वाद देने के पोज में दिखाते हैं, जिससे उनका चेहरा सदा हर्षित रहता है। लक्ष्मी को धन देने के पोज में दिखाते हैं अर्थात जिसके पास जो होता है, वह देता है। तो हमें सोचना है कि हमारे पास क्या है जो हम लोगों को दे सकें। क्योंकि देना ही लेना है। अगर हम स्थूल या सूक्ष्म में कुछ भी देते हैं तो उसके बदले में हमें कई गुना मिलता है। किसी को सम्मान देंगे, तब हमें कई गुना सम्मान मिलेगा। हम दिन भर लोगों को क्या देते हैं थोड़ा सा इस पर नजर डालते हैं।

 *वर्तमान में जो हम देते हैं* 

हम आज कलियुग के अंत समय में हैं अब हम रोजाना अपने अपने दान को चेक करेंगे। आज हमने क्रोध कितनों को दिया है, कितनों को पत्थर दिए हैं, कितनो को ईर्ष्या दी है, कितनो को घृणा दी है, कितनों को बुरी दृष्टि के द्वारा देखा है, कितनों के अवगुणों को देखा है, देखना अर्थात हमारे संकल्प चलना और संकल्प चलना अर्थात दूसरों को देना। लिस्ट तो बहुत लंबी है यह तो सभी जानते हैं कि हम क्या क्या देते हैं तो उनको लिखना ही शक्ति/एनर्जी को कमजोर करना है क्या हमारे पास यही सब कुछ देने के लिए है, क्या इसके अलावा और कुछ भी देने के लिए है। थोड़ा हटके सोचते हैं।

 *आज से हमें यह देना है* 

हमारे पास पैसा है तो पैसे का दान कीजिएगा। समय है तो समय का दान कीजिएगा। हमारे पास ज्ञान है तब ज्ञान का दान कीजिएगा अर्थात जो भी हमारे पास है उसका दान  कीजिएगा। जिससे वह दान किया हुआ कई गुना हमको वापस होकर मिलता है। इसको *देना ही लेना* कहा जाता है। शब्दों में कहें कि जब हम छोटे बच्चे को बेटा कहते हैं, तब वह हमें रिस्पेक्ट देता है। माना कि हमारे पास कुछ भी नहीं है। तब हम चलते फिरते जो सामने दिखता है, या जो भी हमें दिन भर में मिलता है, या संबंध संपर्क में आता है उन सभी के लिए कल्याण की भावना रख सकते हैं। उसके लिए कुछ शब्द हम लिख रहे हैं। इससे हम अपने मन के द्वारा दान दे सकते हैं। इसमें खर्च कुछ नहीं है, सिर्फ संकल्प से दान देना है।- *सभी का कल्याण हो। सभी सुखी हो और सब का भला हो। सभी का जीवन सफल हो। सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशी और पवित्रता आ जाए। सभी निरोगी बन जाए। सभी स्वस्थ हो जाएं। सभी इस वायरस के दुख से मुक्त हो जाएं। सभी के अंदर देवताओं जैसे गुण आ जाएं। सभी सर्वगुण संपन्न बन जाए। सभी निर्विकारी बन जाए। सभी 16 कला संपूर्ण बन जाए। सभी संपूर्ण पवित्र बन जाए। सभी फरिश्ता बन जाए। सभी दूसरे के मददगार बन जाए। सभी सुखी हो जाएं। सभी सदा खुश रहें .........* आदि आदि हम कोई भी दान दे सकते हैं। यह तो कुछ ही हमने दान लिखे हैं जो भी आपको अच्छे लगे आप वह दे सकते हैं। इसमें न समय का खर्च है, न पैसे का, न मेहनत का कोई भी खर्च नहीं है। सिर्फ मन से संकल्प के द्वारा देना है। इसके बदले में अभी कितनी खुशी मिलेगी और बाद में कितना अमाउंट जमा होगा वह तो समय ही बताएगा।

 *शिक्षा* :- 
इस कहानी से हमें यही शिक्षा मिलती है कि किसी के जीवन में बहुत पैसा है,
कोई गरीब है। किसी के रिश्ते में बहुत अनबन है, किसी का कुछ हद तक रिश्ता ठीक है। कोई बहुत बीमार है, कोई स्वस्थ/ठीक भी है। इन सबके पीछे राज क्या है? क्योंकि जब हम इस दुनिया में आते हैं तो मुट्ठी बंद करके आते हैं और जब हम इस दुनिया से जाते हैं तब हाथ फैलाकर जाते हैं। आते समय भी कुछ दिखाई नहीं देता है और जाते समय भी कुछ दिखाई नहीं देता है कि हम क्या लेकर आए थे और अब क्या लेकर जा रहे हैं। फिर यह अमीरी, गरीबी, दुख, कष्ट, बीमारी आदि हमें कैसे प्राप्त होती है। जरूर पिछले जन्म में कुछ हमने दिया होगा उसी के बदले में यह मिल रहा है। अब हमें अगले जन्म के लिए सोचना है कि हमें अगले जन्म में क्या लेना है उसके हिसाब से हमें क्या देना है।

     *जय माता दी* 

किसान ने सुंदर जबाव दिया


किसान ने बहुत सुन्दर जबाब दिया, इससे बहुत बडी सीख मिलती है....
किसान बोला "कार पंचर होने के बाद आप केवल समस्या के बारे में सोंच रहे थे, आप का दिमाग केवल समस्या पर केन्द्रित था जबकि... मैं समस्या के समाधान के बारे में सोच रहा था। यही हम दोनों के सोचने में अन्तर था।"


एक पढ़ा लिखा अनुभव वाला आदमी

एक पढ़ा लिखा,अनुभव वाला आदमी एक बार कार से यात्रा कर रहा था। दिन के दोपहर में सुनसान जगह पर एक पुल पार करते समय पुल के बीचो-बीच उसके कार का एक पहिया पंचर हो गया। वह कार से उतरा, अपनी स्टेपनी निकाली और पंचर पहिये को खोला। उसी समय खोले गये पहिये के चारो नट पुल से नीचे पानी में में गिर गये। अब वह बहुत चिंतित हो गया क्योंकि दूर दूर तक कोई मैकेनिक की दुकान नहीं। वह बहुत ही हताश, निराश यह सोचने लगा कि अब घर कैसे पहुँचेगे। पसीने से तर उसे कुछ सूझ नहीं रहा था, तब तक उधर से गुजरता एक किसान  दिखाई दिया। कार मालिक ने किसान से जानकारी ली, कि आस-पास कोई मैकेनिक उपल्ब्ध है कि नहीं। किसान ने बताया कि यहाँ से दस किलोमीटर दूर एक दुकान है, जहाँ पहिये का नट मिल सकता है। आदमी सोचने लगा कि दस किलोमीटर दूर जायेगें कैसे? तब तक किसान ने कहा कि कहो तो कार वहाँ तक ले जाने का कुछ उपाय बतायें। वह पढा लिखा आदमी मुस्कुराने लगा और कहा कि स्टेपनी के लिए जब तक नट न मिल जाय तब तक कार कैसे जायेगी? किसान बोला कि जा सकती है, कहो तो उपाय बतायें। हार मानकर आदमी बोला अच्छा ठीक है बताओ..?

किसान आदमी बोला कि "तुम कार के तीनों पहियों से एक-एक नट खोलकर स्टेपनी वाले पहिये में लगा लो, और मैकेनिक के दुकान तक धीरे धीरे पहुँच जाओ।"

कार वाला आदमी भौचक्का रह गया। उसने किसान से पूछा कि "हम इतने परेशान थे और उपाय नहीं ढूंढ पा रहे थे। और तुमने इतनी आसानी से कैसे हल कर दिया..?"

किसान ने बहुत सुन्दर जबाब दिया, इससे बहुत बडी सीख मिलती है....
किसान बोला "कार पंचर होने के बाद आप केवल समस्या के बारे में सोंच रहे थे, आप का दिमाग केवल समस्या पर केन्द्रित था जबकि... मैं समस्या के समाधान के बारे में सोच रहा था। यही हम दोनों के सोचने में अन्तर था।"

*जीवन मे आप आगे बढें। प्रश्न पहेलियों में न फंसे।*
सवाल करने वाले हमेशा सवाल करेगें और यदि आप प्रश्नों के उत्तर देने में उलझ गये तो समाधान कभी नहीं ढूंढ पायेगें। अत:लक्ष्य पर केन्द्रित रहें सफलता जरूर मिलेगी।
🙏🏻🙏🏻 जय राम जी की 🙏🏻🙏🏻


एक महिला की आदत

एक महिला की आदत थी कि वह हर रोज सोने से पहले अपनी दिन भर की खुशियों को एक काग़ज़ पर लिख लिया करती थीं।
एक रात उन्हों ने लिखा...
मैं खुश हूं कि मेरा पति पूरी रात ज़ोरदार खर्राटे लेता है क्योंकि वह ज़िंदा है और मेरे पास है ना...
ये भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि मेरा बेटा सुबह सवेरे इस बात पर झगड़ा करता है कि रात भर मच्छर-खटमल सोने नहीं देते यानी वह रात घर पर गुज़रता है आवारागर्दी नहीं करता...
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि हर महीना बिजली,गैस, पेट्रोल, पानी  वगैरह का अच्छा खासा टैक्स देना पड़ता है ,यानी ये सब चीजें मेरे पास , मेरे इस्तेमाल में हैं ना... अगर यह ना होती तो ज़िन्दगी कितनी मुश्किल होती...?
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि दिन ख़त्म होने तक मेरा थकान से बुरा हाल हो जाता है 
यानी मेरे अंदर दिनभर सख़्त काम करने की ताक़त और हिम्मत सिर्फ भगवान ही के आशीर्वाद से है
मैं खुश हूं कि हर रोज अपने घर का झाड़ू पोछा करना पड़ता है और दरवाज़े -खिड़कियों को साफ करना पड़ता है शुक्र है मेरे पास घर तो है ना... जिनके पास छत नहीं उनका क्या हाल होता होगा...?
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि कभी कभार थोड़ी बीमार हो जाती हूँ यानी कि मैं ज़्यादा तर सेहतमंद ही रहती हूं 
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि हर साल दिवाली पर उपहार देने में पर्स ख़ाली हो जाता है यानी मेरे पास चाहने वाले मेरे अज़ीज़ रिश्तेदार ,दोस्त ,अहबाब हैं जिन्हें उपहार दे सकूं...
अगर ये ना हों तो ज़िन्दगी कितनी बे रौनक हो...?
इस पर भी भगवान का शुक्र है

मैं खुश हूं कि हर रोज अलार्म की आवाज़ पर उठ जाती हूँ यानी मुझे हर रोज़ एक नई सुबह देखना नसीब होती है...
ज़ाहिर है ये भी भगवान का ही करम है...
जीने के इस फॉर्मूले पर अमल करते हुए अपनी भी और अपने से जुड़े सभी लोगों की ज़िंदगी संतोषपूर्ण बनानी चाहिए 
छोटी-छोटी परेशानियों में खुशियों की तलाश.."
खुश रहने का अजीब अंदाज़...हर हाल में...खुश


रविवार, 30 अक्टूबर 2022

मां मुझे थोड़ा आराम करना है

 माँ मुझे थोड़ा आराम करना है..
स्कूल, क्लास, पढ़ाई से थक कर बेटी ने माँ से कहा अरी बिटिया अच्छी पढ़ाई कर, बाद मे  आराम ही तो करना है".. 

बिटिया उठी , पढ़ने बैठी और फिर आराम करना तो रह ही गया".. 

माँ मुझे थोड़ा समय दो.. दो घडी़ आराम कर लू" ऑफिस से थक कर आयी बिटिया ने कहा.." मैं थक गई हू".... 

अरी शादी कर ले और सेटल हो जा.. फिर आराम ही करना है ..

बिटिया शादी के लिए तैयार हो गई और.. आराम करना तो रह ही गया".. 

अरे इतनी क्या जल्दी है.. एकाध साल रुकते है ना".. 

अरे समय के साथ बच्चे हो जाए तो टेंशन नहीं , फिर आराम ही आराम है"... 

बिटिया माँ बन गई और आराम करना तो रह ही गया" 

तुम माँ हो.. तुम्हें ही बच्चे के साथ जागना पड़ेगा.. मुझे सुबह ऑफिस जाना है ..बस थोडे दिन.. बच्चे बड़े हो जाए फिर आराम ही आराम है"..... 

वो बच्चों के लिए कई रातें जागी और आराम करना तो रह ही गया"

सुनो जी.. बच्चे अब स्कूल जाने लगे है.. अब तो दो घडी बैठने दो आराम से".. 

बच्चों की तरफ ध्यान दो , उनको पढ़ा लो फिर आराम ही आराम है".. 

बच्चों का प्रोजेक्ट बनाने बैठी.. और आराम करना तो रह ही गया".. 

बच्चे पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़े हो गए, अब कुछ आराम कर लू".. 

अब बच्चों की शादी करनी है.. ये जिम्मेवारी पार पडे के फिर आराम ही आराम"

उसने हिम्मत जुटाई.. बच्चों की शादी का काम निपटाया और फिर आराम करना तो रह ही गया".. 

बच्चों का अपना संसार चलने लगा अब मैं ज़रा आराम कर लू"..

अरी अब अपनी बिटिया माँ बनने वाली है  पहला बच्चा मायके मे होगा ना चलो तैयारी करे"..

हमारी बिटिया की डिलीवरी हो गई और आराम करना रह ही गया".. 

चलो, ये जिम्मेदारी भी पूरी हुई, अब आराम"*

माँ जी, मुझे नोकरी पर वापस जाना होगा तो आप आशीश को सम्भाल लेंगी ना"❓*

नाती के पीछे दौड़ते दौड़ते थक गई और आराम करना रह ही गया".. 

चलो नाती भी बड़ा हो गया अब सारी जिम्मेदारियाँ खत्म अब मैं आराम करूंगी"..
"अरी सुनती हो , गुठने दु:ख रहे है मेरे मुझसे उठा नही जा रहा ..Bp भी बढ़ गया है शायद, डायबिटीस है सो अलग ..डॉकटर ने परहेज़ करने को कहा है""पति की सेवा मे बचा-खुचा जीवन गुज़र गया और.. आराम करना तो रह ही गया".. 
 "एक दिन भगवान खुद धरती पर आए और कहा आराम करना है ना तुझे ? उसने हाथ जोड़े और भगवान उसे ले गए ..आखिरकार उसे आराम मिल ही गया हमेशा के लिए"... 

*🤷🏻‍♀️सभी स्त्रियोंको समर्पित❗*
*✍️ किसने लिखा है ये तो पता नहीं ...पर मुझे अच्छा लगा इसलिए भेज दिया❗कृपया इस संदेश को आप भी अपनी ओर से सम्मानित करने के लिए भेजेंगे.             ||नारी तु नारायणी||

जरूर पढ़ें .......क्या दिन थे वाह वाह

ज़रूर पढ़े……..  क्या दिन थे । वाह वाह 

जब हम स्कूल में पढ़ते थे  उस स्कूली दौर में निब पैन का चलन जोरों पर था..!

तब कैमलिन की स्याही प्रायः हर घर में मिल ही जाती थी, कोई कोई टिकिया से स्याही बनाकर भी उपयोग करते थे और बुक स्टाल पर शीशी में स्याही भर कर रखी होती थी 5 पैसा दो और ड्रापर से खुद ही डाल लो ये भी सिस्टम था ...जिन्होंने भी पैन में स्याही डाली होगी वो ड्रॉपर के महत्व से  भली भांति परिचित होंगे ! 

कुछ लोग ड्रापर का उपयोग कान में तेल डालने में भी करते थे...

महीने में दो-तीन बार निब पैन को खोलकर उसे गरम पानी में डालकर उसकी सर्विसिंग भी की जाती थी और  लगभग सभी को लगता था की निब को उल्टा कर के लिखने से हैंडराइटिंग बड़ी सुन्दर बनती है। 

सामने के जेब मे पेन टांगते थे और कभी कभी स्याही लीक होकर सामने शर्ट नीली कर देती थी जिसे हम लोग सामान्य भाषा मे पेन का पोंक देना कहते थे...पोंकना अर्थात लूज मोशन...

हर क्लास में एक ऐसा एक्सपर्ट होता था जो पैन ठीक से नहीं चलने पर ब्लेड लेकर निब के बीच वाले हिस्से में बारिकी से कचरा निकालने का दावा  कर लेता था !!

नीचे के हड्डा को घिस कर परफेक्ट करना भी एक आर्ट था !

हाथ से निब नहीं निकलती थी तो दांतों के उपयोग से भी निब निकालते थे...दांत , जीभ औऱ होंठ भी नीला होकर भगवान महादेव की तरह हलाहल पिये सा दिखाई पड़ता था 

दुकान में नयी निब खरीदने से पहले उसे पैन में लगाकर सेट करना फिर कागज़ में स्याही की कुछ बूंदे छिड़क कर निब उन गिरी हुयी स्याही की बूंदो पर लगाकर निब की स्याही सोखने की क्षमता नापना ही किसी बड़े साइंटिस्ट वाली फीलिंग दे जाता था..!

निब पैन कभी ना चले तो हम सभी ने हाथ से झटका देने के चक्कर में आजू बाजू वालों पर स्याही जरूर छिड़कायी होगी!

कुछ बच्चे ऐसे भी होते थे जो पढ़ते लिखते तो कुछ नहीं थे लेकिन घर जाने से पहले उंगलियो में स्याही जरूर लगा लेते थे, बल्कि पैंट पर भी छिड़क लेते थे ताकि घरवालों  को देख के लगे कि बच्चा स्कूल में बहुत मेहनत करता है!!

भूली बिसरी यादें...

ईश्वर कौन है,कहा है

ईश्वर कौन है,कहा है                                                                                                                                                                                                आओ मित्रों पता लगाएं                                            ईश्वर कौन कहां है।                                                  कैसे उसने सृष्टि बनाई                                              सारा चकित जहाँ है।                                                                                                                        इसमें क्या कठिनाई आई                                      उत्तर अभी बता दूं।  ....                                             या चाहो तो साथ चलो                                              मैं तुमको अभी दिखा दूं।                                                                                                               दोनो चले खोजने प्रभु को                                   दुखियारे गाँवों में                                                  मरहम मलता संत मिला                                         तब कोढ़ी के पाव में।                                                                                                                      आगे बढ़े कापंती करुणा                                       सिकुड़ा दैन्य खड़ा था                                       हिचकी लेती दया आ गई                                    सेवा भाव बड़ा था।                                                                                                                            मित्र कहाँ तक और चलोगे                                    अब तो भेद बताओ।                                            इच्छा मेरी प्रबल हो उठी।                                           प्रश्न अभी निपटाओ ।                                                                                                                         मै तो समझा समझ गए                                         तुम अब क्या प्रश्न बचा है                                      सेवा की अनुभूति करो तो                                          ईश्वर स्वयं खड़ा है।

मित्रता ऐसी हो हाथ और आंखें

           मित्रता ऐसी हो जैसे हाथ और आंखे                                                 क्योंकि                                                  हाथ को चोट लगने पर आंखों में पानी                          आता है और आंखों मे पानी आये तो उसे                      पौछने को हाथ ही आगे आते है      

बुधवार, 26 अक्टूबर 2022

बाज पक्षी जिसे हम ईगल भी कहते है


"बाज पक्षी जिसे हम ईगल या शाहीन भी कहते है। जिस उम्र में बाकी परिंदों के बच्चे चिचियाना सीखते है उस उम्र में एक मादा बाज अपने चूजे को पंजे में दबोच कर सबसे ऊंचा उड़ जाती है। पक्षियों की दुनिया में ऐसी Tough and tight training किसी और की नही होती।
                                                                                                                                                  मादा बाज अपने चूजे को लेकर लगभग 12 Km ऊपर ले जाती है। जितने ऊपर अमूमन हवाई जहाज उड़ा करते हैं और वह दूरी तय करने में मादा बाज 7 से 9 मिनट का समय लेती है। यहां से शुरू होती है उस नन्हें चूजे की कठिन परीक्षा। उसे अब यहां बताया जाएगा कि तू किस लिए पैदा हुआ है?तेरी दुनिया क्या है?
तेरी ऊंचाई क्या है? तेरा धर्म बहुत ऊंचा है और फिर मादा बाज उसे अपने पंजों से छोड़ देती है।
                                                                                                                                                धरती की ओर ऊपर से नीचे आते वक्त लगभग 2 Km उस चूजे को आभास ही नहीं होता कि उसके साथ क्या हो रहा है। 7 Kmt. के अंतराल के आने के बाद उस चूजे के पंख जो कंजाइन से जकड़े होते है, वह खुलने लगते हैं। लगभग 9 Kmt. आने के बाद उनके पंख पूरे खुल जाते है। यह जीवन का पहला दौर होता है जब बाज का बच्चा पंख फड़फड़ाता है।
                                                                                                                                                  अब धरती से वह लगभग 3000 मीटर दूर है लेकिन अभी वह उड़ना नहीं सीख पाया है। अब धरती के बिल्कुल करीब आता है जहां से वह देख सकता है अपने इलाके को। अब उसकी दूरी धरती से महज 700/800 मीटर होती है लेकिन उसका पंख अभी इतना मजबूत नहीं हुआ है की वो उड़ सके। धरती से लगभग 400/500 मीटर दूरी पर उसे अब लगता है कि उसके जीवन की शायद अंतिम यात्रा है। फिर अचानक से एक पंजा उसे आकर अपनी गिरफ्त मे लेता है और अपने पंखों के दरमियान समा लेता है।

                                                                        यह पंजा उसकी मां का होता है जो ठीक उसके उपर चिपक कर उड़ रही होती है। और उसकी यह ट्रेनिंग निरंतर चलती रहती है जब तक कि वह उड़ना नहीं सीख जाता। यह ट्रेनिंग एक कमांडो की तरह होती है, तब जाकर दुनिया को एक बाज़ मिलता है अपने से दस गुना अधिक वजनी प्राणी का भी शिकार करता है।

                                                                                                                                                  हिंदी में एक कहावत है... "बाज़ के बच्चे मुँडेरों पर नही उड़ते....."

बेशक अपने बच्चों को अपने से चिपका कर रखिए पर उसे दुनियां की मुश्किलों से रूबरू कराइए, उन्हें लड़ना सिखाइए। बिना आवश्यकता के भी संघर्ष करना सिखाइए।

वर्तमान समय की अनन्त सुख सुविधाओं की आदत व अभिवावकों के बेहिसाब लाड़ प्यार ने मिलकर,आपके बच्चों को "ब्रायलर मुर्गे" जैसा बना दिया है जिसके पास मजबूत टंगड़ी तो है पर चल नही सकता। वजनदार पंख तो है पर उड़ नही सकता क्योंकि..

"गमले के पौधे और जमीन के पौधे में बहुत फ़र्क होता है।"

माता पिता अपने बच्चो को कोमल नही कठोर बनाएँ
शस्त्र और शास्त्र दोनो की विद्या अवश्य दें 
 *यही आपका प्रथम कर्तव्य है*,

AC की हवा मे तभी बैठने दें जब वह गर्मी मे रहना सीख जाए, गाडी की चाबी तभी दें जब वह कई किलोमीटर पैदल चलने से हिचहिचाता न हो ।
आप और आपके प्यारे परिवार हेतु मंगलमयी कामना

मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022

महर्षि बाल्मीकि द्रारा रचित" रामायण"

"महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखित रामायण में उल्लेख मिलता है 'हनुमानजी ने जब रावण की लंका जलाई तो उन्हें बहुत पश्चाताप हुआ, क्योंकि हनुमानजी एकादश रुद्र के अवतार हैं"

"रावण ने अपने दस सिरों को काटकर महामृत्युंजय की आराधना की थी। लेकिन ग्यारहवां रुद्र हमेशा असंतुष्ट ही रहा और यही रुद्र त्रेता युग में हनुमान के रूप में अवतरित हुआ। हनुमानजी का अवतार ही दरअसल रावण के विनाश के लिए भगवान श्रीराम के सहायक के रूप में हुआ था"

 "कहते है त्रेता युग में...एक बार रावण और श्री हनुमान के बीच युद्ध छिड़ा...जिसके दौरान रावण ने रामभक्त हनुमान के सामने ये अभिमान जताया कि...मैं दस सिर वाला हूं...मुझसे बलशाली कोई नहीं है."
.".मैं ही सबसे ताकतवर हूं...मेरे पास अटूट शक्ति है...रावण को अपने दस सिरों का घमंड करते देख...पवनपुत्र हनुमान बोले कि...हे मूर्ख रावण तू जो अपने दस मुख का घमंड कर रहा हैं..."
"तू अपनी जिस शक्ति से मुझे चेता रहा है.."

."एक दिन मैं तेरी शक्ति को ललकारने के लिए...स्वयं धरती पर प्रकट हो जाउंगा...तेरे घमंड को तोड़ दूंगा...तुझसे एक सिर ज्यादा रखकर धरती पर स्वयंभू प्रकट होउंगा..."
"यानि मैं 11 मुखी हनुमान के रुप में प्रकट होकर भक्तों का सदैव कल्याण करुंगा...जो भी भक्त मेरी पूजा-अर्चना करेंगे...मैं उनके संकट हरुंगा और उनका कल्याण करुंगा.."
******
."हनुमद् मंत्र"
इस मन्त्र का नित्य प्रति १०८ बार
जप करने से सिद्धि मिलती है -

"!!ॐ एं ह्रीं हनुमते रामदूताय
लंका विध्वंसनपायांनी
गर्भसंभूताय शकिनी डाकिनी
विध्वंसनाय किलि किलि बुवुकरेण
विभीषणाय हनुमद्देवाय
ॐ ह्रीं श्रीं ह्रौं ह्रां फट् स्वाहा।!"
****************
॥जयश्रीराम॥

श्रीहनुमते नम:

"ॐ ह्रीं श्रीं क्रौं क्रूं क्रैं अस्त्राय फट्"
ध्यानार्थे पुष्पाणि सर्मपयामि॥

*मनोजवं मारुततुल्यवेगं
जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं
श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥

*अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं
दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् ।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं
रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥

*दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य
वामे च जनकात्मजा।
पुरतो मारुतिर्यस्य
तं वन्दे रघुनन्दनम् ॥

क्षमा याचना सहित-साक्षात्गुरु श्रीहनुमानजी के चरणों में
शत् शत् नमन !!!
ॐहर हर महादेवॐ
"जय अम्बे"
ॐ॥जयश्रीराम॥ॐ
ॐश्रीहनूमते नम:ॐ
ॐजयश्रीदादाजीॐ
॰युगल॰प्रेम॰
चारोँ युगोँ के दृष्टा एवं
साक्षी 'चिरजीवि' अजेय
"श्रीरामदूत हनुमानजी" !

"स्कंदपुराण में उल्लेख है कि भगवान महादेव के ग्यारहवें रुद्र ही भगवान विष्णु की सहायता हेतु महाकपि हनुमान बनकर अवतरित हुए। इसीलिए हनुमान जी को रुद्रावतार भी कहा गया है।
इस घटना की पुष्टि रामचरित मानस, अगस्त्य संहिता, विनय पत्रिका और वायु पुराण में भी की गई है। हनुमान जी के जन्म को लेकर विद्वानों के अलग-अलग मत हैं। किंतु हनुमान जी के अवतार की तीन तिथियां सर्वमान्य हैं, जिनका विशद विवरण यहां प्रस्तुत है।
चैत्र पूर्णिमा महाचैत्री पुर्णिमाया समुत्पन्नौऽ´्जनीसुतः।
वदन्ति कल्पभेदेन बुधा इत्यादि केचन।।
इस श्लोक के अनुसार हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को हुआ। चैत्र शुक्ल

एकादशी चैत्रे मासे सिते पक्षे हरिदिन्यां मघाभिदे।
नक्षत्रे स समुत्पन्नौ हनुमान रिपुसूदनः ।।
इस श्लोक के अनुसार उनका जन्म चैत्र शुक्ल एकादशी को हुआ।
कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी ऊर्जे कृष्णचतुर्दश्यां भौमे स्वात्यां कपीश्वरः।
मेष लग्नेऽ´्जनागर्भात् प्रादुर्भूतः स्वयं शिवा !!

‘रुद्र’ का अर्थ

भगवान शिव का एक नाम ‘रुद्र’ है । दु:ख का नाश करने तथा संहार के समय क्रूर रूप धारण करके शत्रु को रुलाने से शिव को ‘रुद्र’ कहते हैं ।

भगवान रुद्र

"वेदों में शिव के अनेक नामों में रुद्र नाम ही विशेष है । उन्हें ‘रुद्र: परमेश्वर:, जगत्स्रष्टा रुद्र:’ आदि कहकर परमात्मा माना गया है । यजुर्वेद का रुद्राध्याय भगवान रुद्र को समर्पित है । उपनिषद् रुद्र को विश्व का अधिपति तथा महेश्वर बताते हैं—

‘इन ब्रह्माण्ड में स्थित भुवनों पर ब्रह्मारूप से शासन करता हुआ और उत्पन्न होने वाले प्रत्येक शरीर के मध्य में चेतनरूप से विराजमान तथा प्रलय के समय क्रोध में भरकर संहार करता हुआ एक रुद्र ही अपनी शक्ति उमा के साथ स्थित है, इससे पृथक् दूसरा कुछ भी नहीं ।’ (श्वेताश्वतरोपनिषद् ४।१८)

शिवपुराण का आधे से अधिक भाग रुद्रसंहिता, शतरुद्रसंहिता और कोटिरुद्रसंहिता आदि नामों से भगवान रुद्र की ही महिमा का गान करता है ।

रुद्रसंहिता (सृ. ख. २।४०) में कहा गया है—‘इस लोक में शिव की जैसी इच्छा होती है, वैसा ही होता है । समस्त विश्व उन्हीं की इच्छा के अधीन है और उन्हीं की वाणी रूपी तन्त्री से बंधा हुआ है ।’

ग्यारह रुद्र या एकादश रुद्र

भगवान रुद्र तो एक ही हैं किन्तु जगत के कल्याण के लिए वे अनेक नाम व रूपों में अवतरित होते हैं । मुख्य रूप से ग्यारह रुद्र हैं । इन्हें ‘एकादश रुद्र’ भी कहते हैं

शिवपुराण (शतरुद्रसंहिता १८।२७) में कहा गया है—

एकादशैते रुद्रास्तु सुरभीतनया: स्मृता: ।
देवकार्यार्थमुत्पन्नाश्शिवरूपास्सुखास्पदम् ।।

अर्थात्—ये एकादश रुद्र सुरभी के पुत्र कहलाते हैं । ये सुख के निवासस्थान हैं तथा देवताओं के कार्य की सिद्धि के लिए शिवरूप से उत्पन्न हुए हैं ।

भगवान शिव ने ग्यारह रुद्ररूप में अवतार क्यों लिया ?

एक बार इन्द्र आदि देवता दैत्यों से पराजित हो गए और भयभीत होकर अपनी अमरावतीपुरी को छोड़कर अपने पिता महर्षि कश्यप के आश्रम में आ गए । सभी देवताओं ने कश्यपजी को अपना कष्ट सुनाया । शिवभक्त महर्षि कश्यप देवताओं को कष्ट दूर करने का आश्वासन देकर काशीपुरी आ गए और वहां शिवलिंग की स्थापना करके तप करने लगे ।

बहुत समय बीत जाने पर परम दयालु भगवान शिव प्रकट हो गए और उनसे वर मांगने के लिए कहा । कश्यपजी ने कहा—‘दैत्यों ने देवताओं और यक्षों को पराजित कर दिया है, इसलिए आप मेरे पुत्र रूप में प्रकट होकर देवताओं के कष्टों को दूर कीजिए ।’

भगवान शंकर ‘तथास्तु’ कहकर अन्तर्ध्यान हो गए । आश्रम वापस आकर उन्होंने देवताओं को भगवान शंकर के अवतार लेने की बात सुनाई, तो सभी देवता प्रसन्न हो गए ।
*****************
कश्यप-पत्नी सुरभी के गर्भ से लिया भगवान शिव ने ग्यारह रुद्रों के रूप में अवतार

भगवान शिव ने अपना वचन सत्य करने के लिए कश्यप ऋषि की पत्नी सुरभी के गर्भ से ग्यारह रुद्रों के रूप में अवतार लिया । उस समय देवताओं ने बड़ा उत्सव किया । भगवान के इन रुद्रावतारों से सारा जगत शिवमय हो गया । ये एकादश रुद्र बहुत ही बली और पराक्रमी थे । इन्होंने युद्ध में दैत्यों को हराकर इन्द्र को पुन: स्वर्ग का राज्य दिला दिया । सभी देवता निर्भय होकर अपना-अपना राजकार्य संभालने लगे ।

आज भी भगवान शिव के स्वरूप ये सभी एकादश रुद्र देवताओं की रक्षा के लिए स्वर्ग में विराजमान हैं और ईशानपुरी में निवास करते हैं । उनके अनुचर करोड़ों रुद्र कहे गये हैं, जो तीनों लोकों में चारों ओर स्थित हैं ।

एकादश रुद्र के नाम

विभिन्न पुराणों व ग्रन्थों में एकादश रुद्रों के नाम में अंतर मिलता है ।
जैसे—शिवपुराणमें इनके नाम हैं—

कपाली,पिंगल,भीम,विरुपाक्ष,विलोहित,शास्ता,अजपाद,अहिर्बुध्न्य,शम्भु,चण्ड, औरभव ।

शैवागम के अनुसार एकादश रुद्रों के नाम हैं—

शम्भु,पिनाकी,गिरीश,स्थाणु,भर्ग,सदाशिव,शिव,हर,शर्व,कपाली, औरभव ।

श्रीमद्भागवत (३।१२।१२) में एकादश रुद्रों के नाम इस प्रकार हैं—

मन्यु,मनु,महिनस,महान्,शिव,ऋतध्वज,उग्ररेता,भव,काल,वामदेव, औरधृतव्रत ।
***********

ग्यारह रुद्रों की कथा पढ़ने का माहात्म्य

इस प्रसंग को एकाग्रचित्त होकर पढ़ने का शिवपुराण में महान फल बताया गया है । यह—

धन व यश देने वाला,
मनुष्य की आयु की वृद्धि करने वाला,
सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाला,
पापों का नाशक, व 
समस्त सुख-भोग प्रदान कर अंत में मुक्ति देने वाला है ।

आध्यात्मिक रुद्र

उपनिषदों में एकादश प्राणों (दस इन्द्रियां और मन) को ‘एकादश रुद्र’ कहा गया है । परन्तु ये ‘आध्यात्मिक रुद्र’ हैं ।

ये शरीर रूपी मशीन को चलाते रहते हैं । ये ठीक-ठीक चलें तो मनुष्य का सब शिव (कल्याण) है अन्यथा एक की भी गति बिगड़ी तो शरीर बेकार हो जाता है । जो इन एकादश प्राणों को संयमित आहार-विहार और योगाभ्यास द्वारा वश में रखता है, वही सुख पाता है ।
ये निकलने पर प्राणियों को रुलाते हैं, इसलिए ‘रुद्र’ कहे जाते हैं। अत: दस इन्द्रियां और मन ही एकादश रुद्र हैं।

भगवान रुद्र के अश्रुबिन्दुओं से उत्पन्न रुद्राक्ष सभी देवताओं को अत्यन्त प्रिय हैं ।

नमामीशमीशान निर्वाणरूपं
विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् ।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं
चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम्

युधिष्ठिर को पूर्ण आभास था

*युधिष्ठर को पूर्ण आभास था कि क्या होगा,,?*
           🤔🤔🤔 
                                                                      *पूरा अवश्य पढें अच्छा लगेगा।*
                                                                 *पाण्डवों का अज्ञातवाश समाप्त होने में कुछ समय शेष रह गया था।*
                                                                    *पाँचो पाण्डव एवं द्रोपदी जंगल मे छूपने का स्थान ढूंढ रहे थे।*
*उधर शनिदेव की आकाश मंडल से पाण्डवों पर नजर पड़ी शनिदेव के मन विचार आया कि इन 5 में बुद्धिमान कौन है,परीक्षा ली जाय।*

*शनिदेव ने एक माया का महल बनाया कई योजन दूरी में उस महल के चार कोने थे, पूरब,पश्चिम, उतर, दक्षिण।*

*अचानक भीम की नजर महल पर पड़ी और वो आकर्षित हो गया,*
*भीम यधिष्ठिर से बोला- भैया मुझे महल देखना है भाई ने कहा जाओ ।*
*भीम महल के द्वार पर पहुंचा वहाँ शनिदेव दरबान के रूप में खड़े थे,*
*भीम बोला- मुझे महल देखना है!*
*शनिदेव ने कहा- महल की कुछ शर्त है ।*

*1- शर्त महल में चार कोने हैं आप एक ही कोना देख सकते हैं।*
*2-शर्त महल में जो देखोगे उसकी सार सहित व्याख्या करोगे।*
*3-शर्त अगर व्याख्या नहीं कर सके तो कैद कर लिए जाओगे।*
*भीम ने कहा- मैं स्वीकार करता हूँ ऐसा ही होगा ।*
*और वह महल के पूर्व छोर की और गया ।*

*वहां जाकर उसने अद्भूत पशु पक्षी और फूलों एवं फलों से लदे वृक्षों का नजारा देखा,आगे जाकर देखता है कि तीन कुंए है अगल-बगल में छोटे कुंए और बीच में एक बडा कुआं।*
*बीच वाला बड़े कुंए में पानी का उफान आता है ,और दोनों छोटे खाली कुओं को पानी से भर देता है।*
*फिर कुछ देर बाद दोनों छोटे कुओं में उफान आता है,तो खाली पड़े बड़े कुंए का पानी आधा रह जाता है,*

*इस क्रिया को भीम कई बार देखता है,*
*पर समझ नहीं पाता और लौटकर दरबान के पास आता है।*
*दरबान - क्या देखा आपने ?*

*भीम- महाशय मैंने पेड़ पौधे पशु पक्षी देखा वो मैंने पहले कभी नहीं देखा था जो अजीब थे।*
*एक बात समझ में नहीं आई छोटे कुंए पानी से भर जाते हैं,*

*बड़ा क्यों नहीं भर पाता ये समझ में नहीं आया।*

*दरबान बोला आप शर्त के अनुसार बंदी हो गये हैं और बंदी घर में बैठा दिया।*

*अर्जुन आया बोला- मुझे महल देखना है, दरबान ने शर्त बता दी और अर्जुन पश्चिम वाले छोर की तरफ चला गया।*
*आगे जाकर अर्जुन क्या देखता है। एक खेत में दो फसल उग रही थी एक तरफ बाजरे की फसल दूसरी तरफ मक्का की फसल ।*
*बाजरे के पौधे से मक्का निकल रही है तथा मक्का के पौधे से बाजरी निकल रही है ।*

*अजीब लगा कुछ समझ नहीं आया वापिस द्वार पर आ गया।*
*दरबान ने पूछा क्या देखा,*
*अर्जुन बोला महाशय सब कुछ देखा पर बाजरा और मक्का की बात समझ में नहीं आई।*

*शनिदेव ने कहा शर्त के अनुसार आप बंदी हैं ।*
*नकुल आया बोला मुझे महल देखना है ।*
*फिर वह उत्तर दिशा की और गया वहाँ उसने देखा कि बहुत सारी सफेद गायें हैं,*
*जब उनको भूख लगती है तो अपनी छोटी बछियों का दूध पीती है,*
*उसे कुछ समझ नहीं आया द्वार पर आया ।*
*शनिदेव ने पूछा क्या देखा ?*

*नकुल बोला महाशय गाय बछियों का दूध पीती है,*
*यह समझ नहीं आया तब उसे भी बंदी बना लिया।*
*सहदेव आया बोला मुझे महल देखना है और वह दक्षिण दिशा की और गया अंतिम कोना देखने के लिए क्या देखता है,*
*वहां पर एक सोने की बड़ी शिला एक चांदी के सिक्के पर टिकी हुई डगमग डोले पर गिरे नहीं छूने पर भी वैसे ही रहती है,*

*समझ नहीं आया वह वापिस द्वार पर आ गया और बोला सोने की शिला की बात समझ में नहीं आई तब वह भी बंदी हो गया।*

*चारों भाई बहुत देर से नहीं आये तब युधिष्ठिर को चिंता हुई वह भी द्रोपदी सहित महल में गये।*

*भाइयों के लिए पूछा तब दरबान ने बताया वो शर्त अनुसार बंदी है।*

*युधिष्ठिर बोला भीम तुमने क्या देखा ?*

*भीम ने कुंऐ के बारे में बताया,*
*तब युधिष्ठिर ने कहा- यह कलियुग में होने वाला है एक बाप दो बेटों का पेट तो भर देगा परन्तु दो बेटे मिलकर एक बाप का पेट नहीं भर पायेंगे।*

*भीम को छोड़ दिया।*

*अर्जुन से पुछा तुमने क्या देखा ??*

*उसने फसल के बारे में बताया,*
*युधिष्ठिर ने कहा- यह भी कलियुग में होने वाला है।*
*वंश परिवर्तन अर्थात ब्राह्मण के घर शूद्र की लड़की और शूद्र के घर बनिए की लड़की ब्याही जायेंगी।*
*अर्जुन भी छूट गया।*

*नकुल से पूछा तुमने क्या देखा तब उसने गाय का वृतान्त बताया,*
*तब युधिष्ठिर ने कहा- कलियुग में माताऐं अपनी बेटियों के घर में पलेंगी बेटी का दाना खायेंगी और बेटे सेवा नहीं करेंगे ।*

*तब नकुल भी छूट गया।*

*सहदेव से पूछा तुमने क्या देखा, उसने सोने की शिला का वृतांत बताया,*
*तब युधिष्ठिर बोले- कलियुग में पाप धर्म को दबाता रहेगा परन्तु धर्म फिर भी जिंदा रहेगा खत्म नहीं होगा।।*

*आज के कलयुग में यह सारी बातें सच साबित हो रही है ।।*

*मुझे अच्छा लगा आपके समक्ष रखा है ।*
*मैं आशा करता हूँ,कि आप इसे और भी लोगों तक पहुचायेंगे..!!*
  

सोमवार, 17 अक्टूबर 2022

हेलमेट पहने के फायदे

 "हेलमेट पहनने के फायदे "

उधारी वाले नहीं पहचान पाते।

 दुश्मन नहीं पहचान पाते।

पुलिस परेशान नहीं करती।

गंजापन भी छुपा सकते हो।

 घर वापसी के समय उल्टा करके आलू -प्याज- टमाटर रख लो।

चश्मे की कोई जरूरत नहीं। किसी को नमस्ते करने की जरूरत नहीं। क्योंकि करोगे तो पहचानेगा नहीं।

गाड़ी बिगड़ने पर उसे स्टूल बना लो।
 आपत्तिकाल में यमराज भी नहीं पहचान पाएगा और आपको छोड़ कर आगे बढ़ जाएगा ।
.
.
.
और कितने फायदा लोगे...

कम से कम अब तो हेलमेट पहन लो.
ये बोझ नहीं आपकी सुरक्षा के लिए है. 
हेलमेट पहनिये सुरक्षित चलिये।                                  जान है तो जहान है खुश रहीये मत रहीये।                    और सुरक्षित यात्रा करते रहीये ।

धूम्रपान कैसे छोड़ा जाय ?

       "   धूम्रपान के दोष अच्छी तरह प्रकट होने के                     पश्चात्य् भी तंबाकू का प्रचार घटनें के स्थान                    बढ़ता ही जा रहा है।इसका एक मात्र कारण                  है कि यह एक ही बुरी लत है। जो मनुष्य                     को अपना गुलाम बना लेती है ।................                 और वह चाह कर भी इस फंदे से नहीं                           निकल पाता ।                                                           इसलिए इस प्रकार के दुव्र्यसन कि बुरी                      लत से पीछा छुड़ाना हो तो उसका उपाय                      यह है कि उसके उन्मूलन का विधिवत                          प्रयत्न किया जाय ।इस प्रकार सिगरेट                          और बीड़ी कि संख्या में क्रमिक कमी                          करके इस प्रकार लत से पीछा छुड़ाया जा                     सकता है " और समाज में या पर अपने                      सभी परिवार के सदस्यों बीच ज्यादा से                        ज्यादा समय बीताया जाय जिससे लत पर                     कुछ ज्यादा ही कन्ट्रोल आ जाय कहते                         कोशिश करने वालो कि कभी हार नहीं                         होती जब सुधार और सुरक्षा आ जाय तभी                  से सबेरा प्रयास जरूरी है जान के साथ                          समाज में इज्ज्त भी आ जायेगी ।

धूम्रपान छोड़ने के तात्कालिक लाभ -

धूम्रपान छोड़ने के तात्कालिक लाभ-                                  शरीर मे सुस्ती के स्थान पर ताजगी और स्फूर्ति                की वापसी होती है।                                               काले पड़ते होठ अपने प्राकृतिक रंग में आ जाते               है।                                                                      सिगरेट के बिना अशांत मन मे शांति आती है।।             सिगरेट के सैकड़ों हजारों रूपयों की बचत होने             लगती है।                                                               चौपट हो रहे शारिरिक स्वास्थ्य में सुधार आने               लगता है।इस प्रकार तंबाकू का त्याग करने के लिए  अपने मनोबल और संकल्प बल का आवलम्बन लेना ही सबसे अच्छा उपाय है।अन्यथा इसे कम करके अधिक अधिक तंबाकू की जगह धनिया, सौफ ,तथा कालीमिर्च, आदि का प्रयोग किया जा सकता है आशय यह है कि स्वास्थ्य ,परिवार, समय तथा राष्ट्रहित का तकाजा है कि तंबाकू जैसे हानिकारक तथा तुच्छ व्यसन छोड़ देना चाहिए।विद्यार्थी वर्ग को अपने उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए दृढ़इच्छा शक्ति एवं संकल्प सहित इस व्यसन को त्याग देना ही हितकर है

जीवन और मानव मूल्य

"मानव जीवन परम पिता की एक श्रेष्ठ और       सुनियोजित व्यवस्था है।................                            "तुलसीदास जी "ने मनुष्य की बड़ी सराहना की है-                                                                                                                                                              " बड़े भाग मानुस तन पावा,                                 सुरदुर्लभ सद्ग्रन्थन गावा" । ...........                                                                                                                                                                                           मनुष्य में ऐसी क्या विशेषता है                                  जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ है।........                                                                                                   सामान्य दृष्टि से देखा जाए तो                                मानव और मानवेतर प्राणियों में आहार निद्रा                भय मैथुन समान रूप से दिखाई देते है।                     कैसे कहें इसे श्रेष्ठ और विशिष्ट?                                                                                                           जब की मनुष्य न तो चील और चिडिय़ो की                   भांति आकाश मे उड़ सकता है ,                                 न बन्दरो की तरह एक डाल से                                   दूसरी डाल पर छलाँग लगा सकता है,                         न बैंलो की भांति वजन ढ़ो सकता है ,       ...               और न वह अश्वशिक्त  का मुकाबला कर                        सकता है,                                                               शारीरिक दृष्टि से तो वह अनेक प्राणियों से                    कमजोर है, । फिर उसमें ऐसी कौन सी                        विशेषता है जिसके आधार पर उसे                            मुकुटमणि कहा जाता है।                                                                                                         *यह एक विचारणीय प्रश्न है ।आइए विचार करे।

चिडिय़ा का दाना


 ☀️'प्रेरणादायक'विचार '☀️
______________________________________     "आप ने एक चिड़िया की कहानी सुनी होगी..जिसका एक दाना पेड़ के कंदरे में फंस गया था,

                                                                    "चिड़िया ने पेड़ से बहुत अनुरोध किया उस दाने को दे देने के लिए लेकिन पेड़ उस छोटी सी चिड़िया की बात भला कहां सुनने वाला था...

                                                                                                                                                 "थक-हार कर चिड़िया बढ़ई के पास गई और उसने उससे अनुरोध किया कि तुम उस पेड़ को काट दो, क्योंकि वो उसका दाना नहीं दे रहा...

                                                                                   "भला एक दाने के लिए बढ़ई पेड़ कहां काटने वाला था..                                                          "फिर चिड़िया राजा के पास गई और उसने राजा से कहा कि तुम बढ़ई को सजा दो क्योंकि बढ़ई पेड़ नहीं काट रहा और पेड़ दाना नहीं दे रहा...

                                                                                                                                                  "राजा ने उस नन्हीं चिड़िया को डांट कर भगा दिया कि कहां एक दाने के लिए वो उस तक पहुंच गई है। चिड़िया हार नहीं मानने वाली थी...

                                                                                                                                                    "वो महावत के पास गई और कहा अगली बार राजा जब हाथी की पीठ पर बैठेगा तो तुम उने गिरा देना,क्योंकि राजा बढ़ई को सजा नहीं देता..बढ़ई पेड़ नहीं काटता...पेड़ उसका दाना नहीं देता..महावत ने भी चिड़िया को डपट कर भगा दिया...

                                                                                                                                            "चिड़िया फिर हाथी के पास गई और उसने अपने अनुरोध को दुबारा फिर कहा कि अगली बार जब महावत तुम्हारी पीठ पर बैठे तो तुम उसे गिरा देना क्योंकि वो राजा को गिराने को तैयार नहीं...

                                                                                                                                                "राजा बढ़ई को सजा देने को तैयार नहीं...बढ़ई पेड़ काटने को तैयार नहीं...पेड़ दाना देने को राजी नहीं।
हाथी बिगड़ गया...उसने कहा, ऐ छोटी चिड़िया..तू इतनी सी बात के लिए मुझे महावत और राजा को गिराने की बात सोच भी कैसे रही है?

                                                                                                                                             "चिड़िया आखिर में चींटी के पास गई और वही अनुरोध दोहराकर कहा कि तुम हाथी की सूंढ़ में घुस जाओ...चींटी ने चिड़िया से कहा, "चल भाग यहां से...बड़ी आई हाथी की सूंढ़ में घुसने को बोलने वाली।।

                                                                                                                                                 अब तक अनुरोध की मुद्रा में रही चिड़िया ने रौद्र रूप धारण कर लिया...उसने कहा कि "मैं चाहे पेड़, बढ़ई, राजा, महावत, और हाथी का कुछ न बिगाड़ पाऊं...पर तुझे तो अपनी चोंच में डाल कर खा ही सकती हूँ...

                                                                                                                                                  चींटी डर गई...भाग कर वो हाथी के पास गई...हाथी भागता हुआ महावत के पास पहुंचा...महावत राजा के पास कि हुजूर चिड़िया का काम कर दीजिए नहीं तो मैं आपको गिरा दूंगा....राजा ने फौरन बढ़ई को बुलाया उससे कहा कि पेड़ काट दो नहीं तो सजा दूंगा...बढ़ई पेड़ के पास पहुंचा...बढ़ई को देखते ही पेड़ बिलबिला उठा कि मुझे मत काटो.मैं चिड़िया को दाना लौटा दूंगा...।।

"साराश"...👨‍✈️

                                                                                                                                             आपको अपनी ताकत को पहचानना होगा...आपको पहचानना होगा कि भले आप छोटी सी चिड़िया की तरह होंगे, लेकिन ताकत की कड़ियां कहीं न कहीं आपसे होकर गुजरती होंगी...हर शेर को सवा शेर मिल सकता है, बशर्ते आप अपनी लड़ाई से घबराएं नहीं...

                                                                                                                                                 आप अगर किसी काम के पीछे पड़ जाएंगे तो वो काम होकर रहेगा यकीन कीजिए. हर ताकत के आगे एक और ताकत होती है और अंत में सबसे ताकतवर आप होते हैं. हिम्मत, लगन और पक्का इरादा ही हमारी ताकत की बुनियाद है..!!       

                                                                                                                                                  बड़े सपनो को पाने वाले हर व्यक्ति को सफलता और असफलता के कई पड़ावों से गुजरना पड़ता है,

                                                                                                                                               पहले लोग मजाक उड़ाएंगे,फिर लोग साथ छोड़ेंगे, फिर विरोध करेंगे फिर वही लोग कहेंगे हम तो पहले से ही जानते थे की एक न एक दिन तुम बड़ा कार्य करोगे।।

आलसी आदमी ने आलस छोड़ काम

गाँव में एक आलसी आदमी रहता था, वह कुछ काम-धाम नहीं करता था, बस दिन भर निठल्ला बैठकर सोचता रहता था कि किसी तरह कुछ खाने को मिल जाये,

एक दिन वह यूं ही घूमते-घूमते आम के एक बाग़ में पहुँच गया, वहाँ रसीले आमों से लदे कई पेड़ थे, रसीले आम देख उसके मुँह में पानी आ गया और आम तोड़ने वह एक पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन जैसे ही वह पेड़ पर चढ़ा, बाग़ का मालिक वहाँ आ पहुँचा,

बाग़ के मालिक को देख आलसी आदमी डर गया और जैसे-तैसे पेड़ से उतरकर वहाँ से भाग खड़ा हुआ, भागते-भागते वह गाँव में बाहर स्थित जंगल में जा पहुँचा, वह बुरी तरह से थक गया था, इसलिए एक पेड़ के नीचे बैठकर सुस्ताने लगा,

तभी उसकी नज़र एक लोमड़ी (Fox) पर पड़ी, उस लोमड़ी की एक टांग टूटी हुई थी और वह लंगड़ाकर चल रही थी, लोमड़ी को देख आलसी आदमी सोचने लगा कि ऐसी हालत में भी इस जंगली जानवरों से भरे जंगल में ये लोमड़ी बच कैसे गई? इसका अब तक शिकार कैसे नहीं हुआ?

जिज्ञासा में वह  एक पेड़ पर चढ़ गया और वहाँ बैठकर देखने लगा कि अब इस लोमड़ी के साथ आगे क्या होगा?

कुछ ही पल बीते थे कि पूरा जंगल शेर (Lion) की भयंकर दहाड़ से गूंज उठा, जिसे सुनकर सारे जानवर डरकर भागने लगे, लेकिन लोमड़ी अपनी टूटी टांग के साथ भाग नहीं सकती थी, वह वहीं खड़ी रही,

शेर लोमड़ी के पास आने लगा, आलसी आदमी ने सोचा कि अब शेर लोमड़ी को मारकर खा जायेगा, लेकिन आगे जो हुआ, वह कुछ अजीब था, शेर लोमड़ी के पास पहुँचकर खड़ा हो गया, उसके मुँह में मांस का एक टुकड़ा था, जिसे उसने लोमड़ी के सामने गिरा दिया. लोमड़ी शांति से मांस के उस टुकड़े को खाने लगी थोड़ी देर बाद शेर वहाँ से चला गया,

यह घटना देख आलसी आदमी सोचने लगा कि भगवान सच में सर्वेसर्वा है, उसने धरती के समस्त प्राणियों के लिए, चाहे वह जानवर हो या इंसान, खाने-पीने का  प्रबंध कर रखा है, वह अपने घर लौट आया,

घर आकर वह २-३ दिन तक बिस्तर पर लेटकर प्रतीक्षा करने लगा कि जैसे भगवान ने शेर के द्वारा लोमड़ी के लिए भोजन भिजवाया था, वैसे ही उसके लिए भी कोई न कोई खाने-पीने का सामान ले आएगा,

लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, भूख से उसकी हालात ख़राब होने लगी, आख़िरकार उसे घर से बाहर निकलना ही पड़ा. घर के बाहर उसे एक पेड़ के नीचे बैठे हुए बाबा दिखाए पड़े, वह उनके पास गया और जंगल का सारा वृतांत सुनाते हुए वह बोला, “बाबा जी! भगवान मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? उनके पास जानवरों के लिए भोजन का प्रबंध है, लेकिन इंसानों के लिए नहीं.”

बाबा जी ने उत्तर दिया, “बेटा! ऐसी बात नहीं है, भगवान के पास सारे प्रबंध है. दूसरों की तरह तुम्हारे लिए भी, लेकिन बात यह है कि वे तुम्हें लोमड़ी नहीं शेर बनाना चाहते हैं.”

सीख

हम सबके भीतर क्षमताओं का असीम भंडार है, बस अपनी अज्ञानतावश हम उन्हें पहचान नहीं पाते और स्वयं को कमतर समझकर दूसरों की सहायता की प्रतीक्षा करते रहते हैं, स्वयं की क्षमता पहचानिए, दूसरों की सहायता की प्रतीक्षा मत करिए, इतने सक्षम बनिए कि आप दूसरों की सहायता कर सके।


शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

समाज का समाजवाद सफल कब होगा

समाजवाद सफल होगा

         स्थानीय कॉलेज में अर्थशास्त्र के एक प्रोफेसर ने अपने एक बयान में कहा कि – “उसने पहले कभी किसी छात्र को फेल नहीं किया था, पर हाल ही में उसने एक पूरी की पूरी क्लास को फेल कर दिया है l”

                                                                      ........ क्योंकि उस क्लास ने दृढ़तापूर्वक यह कहा था, कि “समाजवाद सफल होगा और न कोई गरीब होगा और न कोई धनी होगा”, क्योंकि उन सब का दृढ़ विश्वास था , कि यह सबको समान करने वाला एक महान सिद्धांत है.....

                                                                         प्रोफेसर ने कहा– अच्छा ठीक है ! आओ हम क्लास में समाजवाद के अनुरूप एक प्रयोग करते हैं।
     सफलता पाने वाले सभी छात्रों के विभिन्न ग्रेड (अंकों) का औसत निकाला जाएगा और सबको वही एक काॅमन ग्रेड दिया जायेगा।

                                                                     पहली परीक्षा के बाद.....
सभी ग्रेडों का औसत निकाला गया और प्रत्येक छात्र को B ग्रेड प्राप्त हुआl

                                                                      जिन छात्रों ने कठिन परिश्रम किया था वे परेशान हो गए और जिन्होंने कम पढ़ाई की थी वे खुश हुए l

                                                                     दूसरी परीक्षा के लिए कम पढ़ने वाले छात्रों ने पहले से भी और कम पढ़ाई की और जिहोंने कठिन परिश्रम किया था, उन्होंने यह तय किया कि वे भी मुफ़्त का ग्रेड प्राप्त करेंगे और उन्होंने भी कम पढ़ाई की l

                                                                      दूसरी परीक्षा में ......
सभी का काॅमन ग्रेड D आया l
इससे कोई खुश नहीं था और सब एक-दूसरे को कोसने लगे।

   जब तीसरी परीक्षा हुई.......
तो काॅमन ग्रेड F हो गया l

   जैसे-जैसे परीक्षाएँ आगे बढ़ने लगीं, स्कोर कभी ऊपर नहीं उठा, बल्कि और भी नीचे गिरता रहा। आपसी कलह, आरोप-प्रत्यारोप, गाली-गलौज और एक-दूसरे से नाराजगी के परिणाम स्वरूप कोई भी नहीं पढ़ता था, क्योंकि कोई भी छात्र अपने परिश्रम से दूसरे को लाभ नहीं पहुंचाना चाहता था l

   अंत में सभी आश्चर्यजनक रूप से फेल हो गए और प्रोफेसर ने उन्हें बताया कि -
इसी तरह *समाजवाद* की नियति भी अंततोगत्वा फेल होने की ही है, क्योंकि इनाम जब बहुत बड़ा होता है तो सफल होने के लिए किया जाने वाला उद्यम भी बहुत बड़ा करना होता है l
परन्तु जब सरकारें मेहनत के सारे लाभ मेहनत करने वालों से छीन कर वंचितों और निकम्मों में बाँट देगी, तो कोई भी न तो मेहनत करना चाहेगा और न ही सफल होने की कोशिश करेगा l

   उन्होंने यह भी समझाया कि -
 इससे निम्नलिखित पाँच सिद्धांत भी निष्कर्षित व प्रतिपादित होते हैं -

1.यदि आप राष्ट्र को समृद्ध और समाज को को सक्षम बनाना चाहते हैं, तो किसी भी व्यक्ति को उसकी समृद्धि से बेदखल करके गरीब को समृद्ध बनाने का क़ानून नहीं बना सकते।

2.जो व्यक्ति बिना कार्य किए कुछ प्राप्त करता है, तो वह अवश्य ही अधिक परिश्रम करने वाले किसी अन्य व्यक्ति के इनाम को छीन कर उसे दिया जाता है।

3.सरकार तब तक किसी को कोई वस्तु नहीं दे सकती जब तक वह उस वस्तु को किसी अन्य से छीन न ले।

4.आप सम्पदा को बाँट कर उसकी वृद्धि नहीं कर सकते।

5.जब किसी राष्ट्र की आधी आबादी यह समझ लेती है कि उसे कोई काम नहीं करना है, क्योंकि बाकी आधी आबादी उसकी देख-भाल जो कर रही है और बाकी आधी आबादी यह सोच कर ज्यादा अच्छा कार्य नहीं कर रही कि उसके कर्म का फल किसी दूसरे को मिलना है, तो वहीं से उस राष्ट्र के पतन और अंततोगत्वा अंत की शुरुआत हो जाती है।।                           <script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-7477963165545207"
     crossorigin="anonymous"></script>

सोच लो बस हो गया भण्डारा

 एक बार तीन दोस्त भंडारे में भोजन कर रहे थे, उनमें से--- 
पहला बोला ----काश! हम भी ऐसा भंडारा कर पाते।
दूसरा बोला -----हां यार, सैलरी तो आने दे पहले ,
                
तीसरा बोला ---- खर्चें -इतने सारे होते हैं तो कहां से करें
                         भंडारा -----।।
उनके पास बैठे एक महात्मा भंडारे का आनन्द ले रहे थे, वो उन तीनों दोस्तों की बातें सुन रहे थे।
                                                                  महात्मा उन तीनों से बोले ---बेटा भंडारा करने के लिए धन नहीं केवल अच्छे मन की जरूरत होती है।
                                                                        वह तीनों आश्चर्यचकित होकर महात्मा की ओर देखने लगे।
                                                                    महात्मा ने तीनों दोस्त की उत्सुकता को देख कर हंसते हुए कहा ---बच्चों तुम --रोज ५--१० ग्राम आटा लो और उसे चिंटियों के स्थान पर खाने के लिए रख दो,देखना अनेक चिंटियां उस आटा को खूब खुश होकर खाएंगे।
                                                                          " बस --हो --गया --भंड़ारा "

चावल,दाल के कुछ दाने लो , उसे अपने घर के छत पर बिखेर दो और एक कटोरी में पानी भर कर रख दो , चिड़िया, कबूतर आकर खाएंगे,                                                                                                         "बस --हो --गया --भंड़ारा"

गाय और कुत्ते को रोज एक एक रोटी खिलाओ और घर के बाहर उनके पीने के लिए किसी बड़े वर्तन में पानी भर कर रख दो,                                                                                                                                  "बस-- हो-- गया --भंडारा"

                                                                        ईश्वर ने सभी के लिए अन्न का प्रबंध किया है,
ये जो, तुम और मैं यहां बैठ कर पूड़ी -सब्जी और खीर का आनन्द ले रहे हैं ना , इस पर ईश्वर ने हमारा और तुम्हारा नाम लिखा है।

                                                                      बच्चों ---तुम भी जीव,जन्तुओं और जानवरों के भोजन का      जोभी प्रबंध करोगे वह भी ऊपर वाले की इच्छा से ही होगा।
                                                                           " यही तो भंडारा है "
                                                                                                                                            महात्मा बोले --- देखो बच्चों कौन कहां से आ रहा है और कौन कहां जा रहा है, किसी को भी पता नहीं है होता है और किस को कहां से क्या मिलेगा या नहीं मिलेगा,यह पता होता है बस ---सब ईश्वर की ‌माया है।

                                                                         तीनों युवकों के चेहरे पर एक अच्छी सुकून देने वाली खुशी छा गई।

                                                                       उन्हें भंडारा खाने के साथ साथ भंडारा --करने ---का रास्ता भी मिल चुका था।

                                                                      ईश्वर के बनाए प्रत्येक जीव जन्तुओं को भोजन देने के ईश्वरीय कार्य को जन कल्याण भाव से निस्वार्थ सेवा करने का संस्कार हमें बाल्यकाल से ही मिल जाता है।

        गर्व --है --हमें अपनी संस्कृति पर।
                  जय श्री राम।
        

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022

हर हर महादेव शिव शंकर जय भोले नाथ की

हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव                                  ................................................................      हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव।                                                                                   ................................................................       हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव         हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव             हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव             हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव             हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव   ...............................................................          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव      ................................................................        हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव                               ................................................................        हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव।             ................................................................      हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          ................................................................        हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            ................................................................        हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव          हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव            हर हर महादेव   हर हर महादेव  हर हर महादेव

महात्मा की बिल्ली

"" महात्मा जी की बिल्ली ""

" एक बार एक 'महात्मा जी ' अपने कुछ शिष्यों के साथ जंगल में आश्रम बनाकर रहते थें, एक दिन कहीं से एक बिल्ली का बच्चा रास्ता भटक कर आश्रम में आ गया । महात्मा जी ने उस भूखे प्यासे बिल्ली के बच्चे को दूध-रोटी खिलाया । वह बिल्ली का बच्चा वहीं आश्रम में रहकर पलने लगा। लेकिन उसके आने के बाद महात्मा जी को एक समस्या उत्पन्न हो गयी कि जब वे सायं ध्यान में बैठते तो वह बच्चा कभी उनकी गोद में चढ़ जाता, कभी कन्धे या सिर पर बैठ जाता । तो महात्मा जी ने अपने एक शिष्य को बुलाकर कहा देखो जब मैं सायं ध्यान पर बैठू, उससे पूर्व तुम इस बच्चे को दूर एक पेड़ से बॉध आया करो। अब तो यह नियम हो गया, महात्मा जी के ध्यान पर बैठने से पूर्व वह बिल्ली का बच्चा पेड़ से बॉधा जाने लगा कुछ समय बाद महात्मा जी की मृत्यु हो गयी तो उनका एक प्रिय काबिल शिष्य उनकी गद्दी पर बैठा । वह भी जब ध्यान पर बैठता तो उससे पूर्व बिल्ली का बच्चा पेड़ पर बॉधा जाता । फिर एक दिन तो अनर्थ हो गया, बहुत बड़ी समस्या आ खड़ी हुयी कि बिल्ली ही खत्म हो गयी। सारे शिष्यों की मीटिंग हुयी, सबने विचार विमर्श किया कि बड़े महात्मा जी जब तक बिल्ली पेड़ से न बॉधी जाये, तब तक ध्यान पर नहीं बैठते थे। अत: पास के गॉवों से कहीं से भी एक बिल्ली लायी जाये। आखिरकार काफी ढॅूढने के बाद एक बिल्ली मिली, जिसे पेड़ पर बॉधने के बाद महात्माजी ध्यान पर बैठे"

"विश्वास मानें, उसके बाद जाने कितनी बिल्लियॉ मर चुकी और न जाने कितने महात्मा जी मर चुके। लेकिन आज भी जब तक पेड़ पर बिल्ली न बॉधी जाये, तब तक महात्मा जी ध्यान पर नहीं बैठते हैं। कभी उनसे पूछो तो कहते हैं यह तो परम्परा है। हमारे पुराने सारे गुरुजी करते रहे, वे सब गलत तो नहीं हो सकते । कुछ भी हो जाये हम अपनी परम्परा नहीं छोड़ सकते"

"यह तो हुयी उन महात्मा जी और उनके शिष्यों की बात । पर कहीं न कहीं हम सबने भी एक नहीं; अनेकों ऐसी बिल्लियॉ पाल रखी हैं । कभी गौर किया है इन बिल्लियों पर ?सैकड़ों वर्षो से हम सब ऐसे ही और कुछ अनजाने तथा कुछ चन्द स्वार्थी तत्वों द्वारा निर्मित परम्पराओं के जाल में जकड़े हुए हैं।"
                                                            ....      "ज़रुरत इस बात की है कि हम ऐसी परम्पराओं और अंधविश्वासों को अब और ना पनपने दें , और अगली बार ऐसी किसी चीज पर यकीन  करने से पहले सोच लें की कहीं हम जाने – अनजाने कोई अन्धविश्वास रुपी बिल्ली तो नहीं पाल रहे "