बुधवार, 25 जनवरी 2023

जगतगुरु शिव जीवन जीने की कला सिखाते हैं।

भला किसी का कर ना सको तो ,बुरा किसी का मत करना। फूल नहीं बन सकते हो तो ,कांटे बनकर मत रहना।

एक औरत अपने परिवार के सदस्यों के लिए रोज़ाना भोजन पकाती थी और एक रोटी वह वहाँ से गुजरने वाले किसी भी भूखे के लिए पकाती थी। वह उस रोटी को खिड़की के सहारे रख दिया करती थी, जिसे कोई भी भूखा व्यक्ति ले सकता था।


एक कुबड़ा व्यक्ति रोज़ उस रोटी को ले जाता और बजाय धन्यवाद देने के अपने रास्ते पर चलता हुआ वह कुछ इस तरह बड़बड़ाता- "जो तुम बुरा करोगे वह तुम्हारे साथ रहेगा और जो तुम अच्छा करोगे वह तुम तक लौट के आएगा।"

दिन गुजरते गए और ये सिलसिला चलता रहा। वो कुबड़ा रोज रोटी लेके जाता रहा और इन्ही शब्दों को बड़बड़ाता- "जो तुम बुरा करोगे वह तुम्हारे साथ रहेगा और जो तुम अच्छा करोगे वह तुम तक लौट के आएगा।"


वह औरत उसकी इस हरकत से तंग आ गयी और मन ही मन खुद से कहने लगी कि "कितना अजीब व्यक्ति है, एक शब्द धन्यवाद का तो देता नहीं है, और न जाने क्या-क्या बड़बड़ाता रहता है, मतलब क्या है इसका।"


एक दिन क्रोधित होकर उसने एक निर्णय लिया और बोली- "मैं इस कुबड़े से निजात पाकर रहूंगी।"इसे मार ही दूंगी।
और उसने क्या किया कि उसने उस रोटी में ज़हर मिला दिया जो वो रोज़ उसके लिए बनाती थी, और जैसे ही उसने रोटी को खिड़की पर रखने की कोशिश की, कि अचानक उसके अंदर के गुरु जाग उठा ,हाथ कांपने लगे और रुक गये और वह बोली- "हे भगवन, मैं ये क्या करने जा रही थी?" और उसने तुरंत उस रोटी को चूल्हे की आँच में जला दिया। एक ताज़ा रोटी बनायीं और खिड़की के सहारे रख दीं।


हर रोज़ की तरह वह कुबड़ा आया और रोटी लेके "जो तुम बुरा करोगे वह तुम्हारे साथ रहेगा, और जो तुम अच्छा करोगे वह तुम तक लौट के आएगा" बड़बड़ाता हुआ चला गया। इस बात से बिलकुल बेख़बर की उस महिला के दिमाग में क्या चल रहा है ।


हर रोज़ जब वह महिला खिड़की पर रोटी रखती थी तो वह भगवान से अपने पुत्र की सलामती और अच्छी सेहत और घर वापसी के लिए प्रार्थना करती थी, क्योंकि बरसों पहले उनका पुत्र घर छोड़कर भाग गया था,जो कि अपने सुन्दर भविष्य के निर्माण के लिए कहीं बाहर गया हुआ था। बरसो से उसकी कोई ख़बर नहीं थी।


ठीक उसी शाम को उसके दरवाज़े पर एक दस्तक होती है। वह दरवाजा खोलती है और भोंचक्की रह जाती है ।अपने बेटे को अपने सामने खड़ा देखती है। वह पतला और दुबला हो गया था। उसके कपड़े फटे हुए थे और वह भूखा भी था, भूख से वह कमज़ोर हो गया था।
जैसे ही उसने अपनी माँ को देखा, उसने कहा- "माँ, यह एक चमत्कार है कि मैं यहाँ हूँ... आज जब मैं घर से एक मील दूर था, मैं इतना भूखा था कि मैं गिर गया,मैं मर गया होता..!!


लेकिन तभी एक कुबड़ा वहां से गुज़र रहा था। उसकी नज़र मुझ पर पड़ी और उसने मुझे अपनी गोद में उठा लिया। भूख के मारे मेरे प्राण निकल रहे थे, मैंने उससे खाने को कुछ माँगा। उसने नि:संकोच अपनी रोटी मुझे यह कह कर दे दी कि- "मैं हर रोज़ यही खाता हूँ, लेकिन आज मुझसे ज़्यादा जरुरत इसकी तुम्हें है.. सो ये लो और अपनी भूख को तृप्त करो।"


जैसे ही माँ ने उसकी बात सुनी, माँ का चेहरा पीला पड़ गया और अपने आप को सँभालने के लिए उसने दरवाज़े का सहारा लीया। उसके मस्तिष्क में वह बात घुमने लगी कि कैसे उसने सुबह रोटी में जहर मिलाया था, अगर उसने वह रोटी आग में जला के नष्ट नहीं की होती तो उसका बेटा उस रोटी को खा लेता और अंजाम होता उसकी मौत..?


और इसके बाद उसे उन शब्दों का मतलब बिलकुल स्पष्ट हो चूका था-
जो तुम बुरा करोगे वह तुम्हारे साथ रहेगा और जो तुम अच्छा करोगे वह तुम तक लौट के आएगा।
इसलिए हम लोगों को हमेशा अच्छा कर्म करना चाहिए और अच्छा करने से अपने आप को कभी मत रोकना चाहिए,फिर चाहे उसके लिए उस समय आपकी सराहना या प्रशंसा हो या ना हो।
इसलिए साहब हरिंद्रानंद कहते हैं समय रहते हैं हम लोग एक अध्यात्मिक गुरु जगतगुरु महादेव को अपना गुरु बना कर तीन सूत्र पर चलने का प्रयास करना चाहिए। जगतगुरु शिव जीवन जीने की कला सिखाते हैं।
नमः शिवाय।


    https://www.myexcelsuper.com

जगतगुरु महादेव कभी किसी के साथ अन्याय नहीं करते।

हम जो भी करते हैं वह कर्म कहलाता है। लेकिन धर्म हमको आपको बताता है कि कौन सा कर्म करने योग्य है और कौन सा कर्म करने योग्य नहीं है ।आइए इसे विस्तार से समझते हैं।
  किसी की संपत्ति अथवा वैभव को देखकर बराबरी करने का विचार बुरा नहीं, मगर अपने भीतर ईर्ष्या भाव को जन्म देना अवश्य बुरी बात है। हम जीवन को सदैव एक दृष्टि से देखते हैं। इस जगत में कोई भी पूर्ण नहीं है। माना कि ये बात सत्य है कि जो सामने वाले के पास है वो आपके पास नहीं ,मगर जीवन को दूसरी दृष्टि से देखने का प्रयास करेंगे तो पता चलेगा कि जो आपके पास है वो सामने वाले के पास भी नहीं है। 

         प्रकृति अर्थात जगतगुरु महादेव कभी किसी के साथ अन्याय नहीं करते। अगर इस दुनिया में पूर्ण कोई भी नहीं तो सर्वथा अपूर्ण भी कोई नहीं है। अंतर केवल आपके दृष्टिकोण का है कि आप अपने जीवन के किस पहलू पर नजर रखते हैं। जो आपके पास नहीं है उस पर अथवा जो आपके पास है उस पर। एक बात सदैव स्मरण रहे कि आपके भीतर लगी ईर्ष्या की आग दूसरों को जलाए न जलाए ,मगर स्वयं को जरूर जलाने वाली है। 

       अत: संतोष और ज्ञान रूपी जल से इसे और अधिक भड़कने से रोको ताकि आपके जीवन में खुशियाँ नष्ट होने से बच सकें। जलो मत साथ- साथ चलो, क्योंकि खुशियाँ जलने से नहीं अपितु सदमार्ग पर चलने से मिला करती है। ईर्ष्या नहीं बराबरी करने के लिए प्रयत्नशील रहो। यही समझ दो एक आध्यात्मिक गुरु ही देते हैं इसलिए साहब बार-बार कहते हैं की एक एक व्यक्ति को जगतगुरु शिव से जोड़ देना है ताकि वह सही जीवन जी सकें।
अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है आइए जगतगुरु शिव को अपना गुरु बनाइए और साहब श्री के द्वारा दिए गए तीन सूत्र दया ,चर्चा, नमन पर खड़े रहने का कोशिश कीजिए। ये तीन सूत्र एक न एक दिन आपके मन को शिष्य जरूर बना देगा। जिस दिन हम आप शिष्य बन जाएंगे ,उस दिन महादेव की दया निश्चित है ।और जिनके ऊपर महादेव की दया हो गई उनका कल्याण निश्चित है।
नमः शिवाय।


       https://www.myexcelsuper.com

angel देवदूत

मृत्यु के देवता ने अपने एक दूत को पृथ्वी पर भेजा । 
एक स्त्री मर गयी थी, उसकी आत्मा को लाना था। 
देवदूत आया, लेकिन चिंता में पड़ गया। क्योंकि उस मरी हुई स्त्री के, तीन छोटी-छोटी लड़कियां जुड़वां–एक अभी भी उस मृत स्त्री के स्तन से लगी है। एक चीख रही है, पुकार रही है। एक रोते-रोते सो गयी है, उसके आंसू उसकी आंखों के पास सूख गए हैं ।
तीन छोटी जुड़वां बच्चियां और स्त्री मर गयी है, और कोई देखने वाला नहीं है। पति पहले मर चुका है। परिवार में और कोई भी नहीं है। इन तीन छोटी बच्चियों का क्या होगा?


उस देवदूत को ऐसी स्थिति देखकर उनको दया आ गई, तो वह खाली हाथ वापस लौट गया। उसने जा कर अपने प्रधान को कहा कि मैं न ला सका, मुझे क्षमा करें, लेकिन आपको स्थिति का पता ही नहीं है। तीन जुड़वां बच्चियां हैं–छोटी-छोटी, दूध पीती। एक अभी भी मृत स्तन से लगी है, एक रोते-रोते सो गयी है, दूसरी अभी चीख-पुकार रही है। हृदय मेरा ला न सका। क्या यह नहीं हो सकता कि इस स्त्री को कुछ दिन और जीवन के दे दिए जाएं? कम से कम लड़कियां थोड़ी बड़ी हो जाएं। और कोई देखने वाला नहीं है।


मृत्यु के देवता ने कहा, तो तू फिर समझदार हो गया; उससे ज्यादा, जिसकी मर्जी से मौत होती है, जिसकी मर्जी से जीवन होता है! 
तो तूने पहला पाप कर दिया, और इसकी तुझे सजा मिलेगी। और सजा यह है कि तुझे पृथ्वी पर चले जाना पड़ेगा। और जब तक तू तीन बार न हंस लेगा अपनी मूर्खता पर, तब तक वापस न आ सकेगा।


यहां समझने की बात है ,तीन बार न हंस लेगा अपनी मूर्खता पर–क्योंकि दूसरे की मूर्खता पर तो अहंकार हंसता है। जब तुम अपनी मूर्खता पर हंसते हो तब अहंकार टूटता है, मन झुकता है, मन समझना शुरू करता है।


देवदूत को लगा नहीं। वह राजी हो गया दंड भोगने को, लेकिन फिर भी उसे लगा कि सही तो मैं ही हूं। और हंसने का मौका कैसे आएगा?


उसे जमीन पर फेंक दिया गया। 
एक मोची, सर्दियों के दिन करीब आ रहे थे और बच्चों के लिए कोट और कंबल खरीदने शहर गया था, कुछ रुपए इकट्ठे कर के। 
जब वह शहर जा रहा था तो उसने राह के किनारे एक नंगे आदमी को पड़े हुए, ठिठुरते हुए देखा। यह नंगा आदमी वही देवदूत था, जो पृथ्वी पर फेंक दिया गया था। मोची को दया आ गयी। 
और बजाय अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने के, उसने उस नंगेआदमी के लिए कंबल और कपड़े खरीद लिए। इस आदमी को कुछ खाने-पीने को भी न था, घर भी न था, छप्पर भी न था जहां रुक सके। तो मोची ने कहा कि अब तुम मेरे साथ ही आ जाओ। लेकिन अगर मेरी पत्नी नाराज हो–जो कि वह निश्चित होगी, क्योंकि बच्चों के लिए कपड़े खरीदने आया था, वह पैसे तो खर्च हो गए–वह अगर नाराज हो, चिल्लाए, तो तुम परेशान मत होना। थोड़े दिन में सब ठीक हो जाएगा।
उस देवदूत को ले कर मोची घर लौटा। न तो मोची को पता है कि देवदूत घर में आ रहा है, न पत्नी को पता है। जैसे ही देवदूत को ले कर मोची घर में पहुंचा, पत्नी एकदम पागल हो गयी। बहुत नाराज हुई, बहुत चीखी-चिल्लायी।


और देवदूत पहली दफा हंसा। मोची ने उससे कहा, हंसते हो, बात क्या है? उसने कहा, मैं जब तीन बार हंस लूंगा तब बता दूंगा।


देवदूत हंसा पहली बार, क्योंकि उसने देखा कि इस पत्नी को पता ही नहीं है कि मोची देवदूत को घर में ले आया है, जिसके आते ही घर में हजारों खुशियां आ जाएंगी। लेकिन आदमी देख ही कितनी दूर तक सकता है! पत्नी तो इतना ही देख पा रही है कि एक कंबल और बच्चों के कपड़े नहीं लाए। जो खो गया है वह देख पा रही है, जो मिला है उसका उसे अंदाज ही नहीं है–मुफ्त! घर में देवदूत आ गया है। जिसके आते ही हजारों खुशियों के द्वार खुल जाएंगे। तो देवदूत हंसा। उसे लगा, अपनी मूर्खता–क्योंकि यह पत्नी भी नहीं देख पा रही है कि क्या घट रहा है! देवदूत ने शुरू में जो गलती किया है इसी को समझने के लिए तो उसे धरती पर भेजा गया है।


जल्दी ही, क्योंकि वह देवदूत था, सात दिन में ही उसने मोची का सब काम सीख लिया। और उसके जूते इतने प्रसिद्ध हो गए कि मोची महीनों के भीतर धनी होने लगा। 6 महीने  होते-होते तो उसकी ख्याति सारे लोक में पहुंच गयी किउसके जैसा जूते बनाने वाला कोई भी नहीं, क्योंकि वह जूते देवदूत बनाता था। सम्राटों के जूते वहां बनने लगे। धन अपरंपार बरसने लगा।


एक दिन सम्राट का आदमी आया। और उसने कहा कि यह चमड़ा बहुत कीमती है, आसानी से मिलता नहीं, कोई भूल-चूक नहीं करना। जूते ठीक इस तरह के बनने हैं। और ध्यान रखना जूते बनाने हैं, स्लीपर नहीं। क्योंकि रूस में जब कोई आदमी मर जाता है तब उसको स्लीपर पहना कर मरघट तक ले जाते हैं। मोची ने भी देवदूत को कहा कि स्लीपर मत बना देना। जूते बनाने हैं, स्पष्ट आज्ञा है, और चमड़ा इतना ही है। अगर गड़बड़ हो गयी तो हम मुसीबत में फंसेंगे। राजा हमें फांसी भी दे सकते हैं।


लेकिन फिर भी देवदूत ने स्लीपर ही बनाए। जब मोची ने देखे कि स्लीपर बने हैं तो वह क्रोध से आगबबूला हो गया। वह लकड़ी उठा कर उसको मारने को तैयार हो गया कि तू हमारी फांसी लगवा देगा! और तुझे बार-बार कहा था कि स्लीपर बनाने ही नहीं हैं, फिर स्लीपर किसलिए?


देवदूत फिर खिलखिला कर हंसा। तभी आदमी सम्राट के घर से भागा हुआ आया। उसने कहा, जूते मत बनाना, स्लीपर बनाना। क्योंकि सम्राट की मृत्यु हो गयी है। बनाने वाला को सब पता था क्योंकि वह देवदूत था, इसलिए उन्होंने जूते के वजह स्लीपर बना दिया।


सम्राट जिंदा था तो जूते चाहिए थे, मर गया तो स्लीपर चाहिए। तब वह मोची उसके पैर पकड़ कर माफी मांगने लगा कि मुझे माफ कर दे, मैंने तुझे मारा। पर उसने कहा, कोई हर्ज नहीं। मैं अपना दंड भोग रहा हूं।


लेकिन वह हंसा आज दुबारा। मोची ने फिर पूछा कि हंसी का कारण? उसने कहा कि जब मैं तीन बार हंस लूं, तब बताऊंगा।


दुबारा हंसा इसलिए कि भविष्य हमें ज्ञात नहीं है। इसलिए हम आकांक्षाएं करते हैं जो कि व्यर्थ हैं। हम इच्छाएं करते हैं जो कि कभी पूरी न होंगी। हम मांगते हैं जो कभी नहीं घटेगा। क्योंकि कुछ और ही घटना तय है। हमसे बिना पूछे हमारी नियति घूम रही है। और हम व्यर्थ ही बीच में शोरगुल मचाते हैं। चाहिए स्लीपर और हम जूते बनवाते हैं। मरने का वक्त करीब आ रहा है और जिंदगी का हम आयोजन करते हैं। अपने बाल बच्चों के लिए दुनिया के बुरे से बुरे काम करके उसके लिए धन इकट्ठा करते हैं, महल बनवाते हैं, उसके भविष्य की चिंता करते हैं।


अब देवदूत को शुरू की बात याद आने लगी, देवदूत को लगा कि वे बच्चियां! मुझे क्या पता, भविष्य उनका क्या होने वाला है? मैं नाहक बीच में आया। मैं बेकार का उसके लिए परेशान हो गया।


और तीसरी घटना घटी कि एक दिन तीन लड़कियां आयीं जवान। उन तीनों की शादी हो रही थी। और उन तीनों ने जूतों के आर्डर दिए कि उनके लिए जूते बनाए जाएं। एक बूढ़ी महिला उनके साथ आयी थी जो बड़ी धनी थी। देवदूत पहचान गया, ये वे ही तीन लड़कियां हैं, जिनको वह मृत मां के पास छोड़ गया था और जिनकी वजह से वह दंड भोग रहा है। वे सब स्वस्थ हैं, सुंदर हैं। 
उसने पूछा कि क्या हुआ? यह बूढ़ी औरत कौन है? 
उस बूढ़ी औरत ने कहा कि ये मेरी पड़ोसिन की लड़कियां हैं। गरीब औरत थी, उसके शरीर में दूध भी न था। उसके पास पैसे-लत्ते भी नहीं थे। और तीन बच्चे जुड़वां। वह इन्हीं को दूध पिलाते-पिलाते मर गयी। लेकिन मुझे दया आ गयी, मेरे कोई बच्चे नहीं हैं, और मैंने इन तीनों बच्चियों को पाल लिया।


अगर मां जिंदा रहती तो ये तीनों बच्चियां गरीबी, भूख और दीनता और दरिद्रता में बड़ी होतीं। मां मर गयी, इसलिए ये बच्चियां तीनों बहुत बड़े धन-वैभव में, संपदा में पलीं। और अब उस बूढ़ी अर्थात मेरी ,सारी संपदा की ये ही तीन मालिक हैं। और इनका सम्राट के परिवार में विवाह हो रहा है।


देवदूत तीसरी बार हंसा। और मोची को उसने कहा कि ये तीन कारण हैं। भूल मेरी थी। नियति बड़ी है। और हम उतना ही देखते हैं, जितना देख पाते हैं। जो नहीं देख पाते, बहुत विस्तार है उसका। और हम जो देख पाते हैं उससे हम कोई अंदाज नहीं लगा सकते, जो होने वाला है, जो होगा। मैं अपनी मूर्खता पर तीन बार हंस लिया हूं। अब मेरा दंड पूरा हो गया और अब मैं जाता हूं । महादेव जो करते हैं अच्छे के लिए करते हैं हम लोग अज्ञानता वश बेकार का परेशान होते हैं।
इसलिए तो साहब श्री हरिंद्रानंद हम लोगों के बीच एक आध्यात्मिक गुरु ,जगतगुरु शिव को दे दिए हैं ।आए शिव को अपना गुरु बनाएं और 3 सूत्र पर खड़े रहने का प्रयास करें ,जीवन सफल हो जाएगा।
नमः शिवाय ।

            


https://www.myexcelsuper.com

सीखः शत्रु की बातों पर विश्वास करना अपनी मौत को दावत देना हैं|

दुश्मन का स्वार्थ
एक पर्वत के समीप बिल में मंदविष नामक एक बूढा सांप रहता था। 

अपनी जवानी में वह बडा रौबीला सांप था। जब वह लहराकर चलता तो बिजली-सी कौंध जाती थी पर बुढापा तो बडे-बडों का तेज हर लेता हैं।
बुढापे की मार से मंदविष का शरीर कमजोर पड गया था। उसके विषदंत हिलने लगे थे और फुफकारते हुए दम फूल जाता था। जो चूहे उसके साए से भी दूर भागते थे, वे अब उसके शरीर को फांदकर उसे चिढाते हुए निकल जाते। पेट भरने के लिए चूहों के भी लाले पड गए थे। 

मंदविष इसी उधेडबुन में लगा रहता कि किस प्रकार आराम से भोजन का स्थाई प्रबंध किया जाए। एक दिन उसे एक उपाय सूझा और उसे आजमाने के लिए वह दादुर सरोवर के किनारे जा पहुंचा। 
दादुर सरोवर में मेढकों की भरमार थी। वहां उन्हीं का राज था। मंदविष वहां इधर-उधर घूमने लगा। तभी उसे एक पत्थर पर मेढकों का राजा बैठा नजर आया। मंदविष ने उसे नमस्कार किया “महाराज की जय हो।”

मेंढकराज चौंका “तुम! तुम तो हमारे बैरी हो। मेरी जय का नारा क्यों लगा रहे हो?”

मंदविष विनम्र स्वर में बोला “राजन, वे पुरानी बातें हैं। अब तो मैं आप मेढकों की सेवा करके पापों को धोना चाहता हूं। श्राप से मुक्ति चाहता हूं। ऐसा ही मेरे नागगुरु का आदेश हैं।”

मेंढकराज ने पूछा “उन्होंने ऐसा विचित्र आदेश क्यों दिया?”

मंदविष ने मनगढंत कहानी सुनाई-
“राजन्, एक दिन मैं एक उद्यान में घूम रहा था। वहां कुछ मानव बच्चे खेल रहे थे। गलती से एक बच्चे का पैर मुझ पर पड गया और बचाव स्वाभववश मैंने उसे काटा और वह बच्चा मर गया। मुझे सपने में भगवान श्रीकॄष्ण नजर आए और श्राप दिया कि मैं वर्ष समाप्त होते ही पत्थर का हो जाऊंगा। मेरे गुरुदेव ने कहा कि बालक की मॄत्यु का कारण बन मैंने कॄष्णजी को रुष्ट कर दिया हैं,क्योंकि बालक कॄष्ण का ही रुप होते हैं।
 
बहुत गिडगिडाने पर गुरुजी ने श्राप मुक्ति का उपाय बताया। उपाय यह हैं कि मैं वर्ष के अंत तक मेढकों को पीठ पर बैठाकर सैर कराऊं।”

मंदविष कि बात सुनकर मेढकराज चकित रह गया। सांप की पीठ पर सवारी करने का आज तक किस मेढक को श्रैय प्राप्त हुआ? 
उसने सोचा कि यह तो एक अनोखा काम होगा। मेढकराज सरोवर में कूद गया और सारे मेढकों को इकट्ठा कर मंदविष की बात सुनाई। सभी मेढक भौंचक्के रह गए।

एक बूढा मेंढक बोला 
“मेढक एक सर्प की सवारे करें। यह एक अदभुत बात होगी। हम लोग संसार में सबसे श्रेष्ठ मेढक माने जाएंगे।”

एक सांप की पीठ पर बैठकर सैर करने के लालच ने सभी मेढकों की अक्ल पर पर्दा डाल दिया था। सभी ने ‘हां’ में ‘हां’ मिलाई। मेढकराज ने बाहर आकर मंदविष से कहा “सर्प, हम तुम्हारी सहायता करने के लिए तैयार हैं।”

बस फिर क्या था। आठ-दस मेढक मंदविष की पीठ पर सवार हो गए और निकली सवारी। सबसे आगे राजा बैठा था। मंदविष ने इधर-उधर सैर कराकर उन्हे सरोवर तट पर उतार दिया। 
मेढक मंदविष के कहने पर उसके सिर पर से होते हुए आगे उतरे। मंदविष सबसे पीछे वाले मेढक को गप्प खा गया। 
अब तो रोज यही क्रम चलने लगा। रोज मंदविष की पीठ पर मेढकों की सवारी निकलती और सबसे पीछे उतरने वाले को वह खा जाता।

एक दिन एक दूसरे सर्प ने मंदविष को मेढकों को ढोते द्ख लिया। बाद में उसने मंदविष को बहुत धिक्कारा “अरे!क्यों सर्प जाति की नाक कटवा रहा हैं?”

मंदविष ने उत्तर दिया “समय पडने पर नीति से काम लेना पडता हैं। अच्छे-बुरे का मेरे सामने सवाल नहीं हैं। कहते हैं कि मुसीबत के समय गधे को भी बाप बनाना पडे तो बनाओ।”

मंदविष के दिन मजे से कटने लगे। वह पीछे वाले वाले मेढक को इस सफाईसे खा जाता कि किसी को पता न लगता। मेढक अपनी गिनती करना तो जानते नहीं थे, जो गिनती द्वारा माजरा समझ लेते।

एक दिन मेढकराज बोला “मुझे ऐसा लग र्हा हैं कि सरोवर में मेढक पहले से कम हो गए हैं। पता नहीं क्या बात हैं?”

मंदविष ने कहा “हे राजन, सर्प की सवारी करने वाले महान मेढक राजा के रुप में आपकी ख्याति दूर-दूर तक पहुंच रही हैं। यहां के बहुत से मेढक आपका यश फैलाने दूसरे सरोवरों, तलों व झीलों में जा रहे हैं।”

मेढकराज की गर्व से छाती फूल गई। अब उसे सरोवर में मेढकों के कम होने का भी गम नहीं था। जितने मेढक कम होते जाते, वह यह सोचकर उतना ही प्रसन्न होता कि सारे संसार में उसका झंडा गड रहा हैं।

आखिर वह दिन भी आया, जब सारे मेढक समाप्त हो गए। केवल मेढकराज अकेला रह गया। उसने स्वयं को अकेले मंदविष की पीठ पर बैठा पाया तो उसने मंदविष से पूछा “लगता हैं सरोवर में मैं अकेला रह गया हूं। मैं अकेला कैसे रहूंगा?”

मंदविष मुस्कुराया “राजन, आप चिन्ता न करें। मैं आपका अकेलापन भी दूर कर दूंगा।”

ऐसा कहते हुए मंदविष ने मेढकराज को भी गप्प से निगल लिया और वहीं भेजा जहां सरोवर के सारे मेढक पहुंचा दिए गए थे।

सीखः शत्रु की बातों पर विश्वास करना अपनी मौत को दावत देना हैं|



                           जयश्री कृष्णा


     https://www.myexcelsuper.com
         

wife.बरखुरदार ज़िन्दगी ही पत्नी से है।

किसी बात पर पत्नी से चिकचिक हो गई! वह बड़बड़ाते घर से बाहर निकला! सोचा कभी इस लड़ाकू औरत से बात नहीं करूँगा। पता नहीं समझती क्या है खुद को?जब देखो झगड़ा, सुकून से रहने नहीं देती!
नजदीक के चाय के स्टॉल पर पहुँच कर चाय ऑर्डर की और सामने रखे स्टूल पर बैठ गया!


तभी पीछे से एक आवाज सुनाई दी "इतनी सर्दी में बाहर चाय पी रहे हो?" उसने गर्दन घुमा कर देखा तो पीछे के स्टूल पर बैठे एक बुजुर्ग उससे मुख़ातिब थे!
आप भी तो इतनी सर्दी और इस उम्र में बाहर हैं बाबा.." वह बोला। बुजुर्ग ने मुस्कुरा कर कहा - "मैं निपट अकेला, न कोई गृहस्थी, न साथी, तुम तो शादीशुदा लगते हो बेटा"।
पत्नी घर में जीने नहीं देती बाबा,हर समय चिकचिक.. बाहर न भटकूँ तो क्या करूँ। जिंदगी नरक बना कर रख दी है। गर्म चाय के घूँट अंदर जाते ही दिल की कड़वाहट निकल पड़ी।


बुजुर्ग : पत्नी जीने नहीं देती?
बरखुरदार ज़िन्दगी ही पत्नी से है। 8 बरस हो गए हमारी पत्नी को गए हुए। जब ज़िंदा थी, कभी कद्र नहीं की,आज कम्बख़्त चली गयी तो भुलाई नहीं जाती, घर काटने को होता है। बच्चे अपने अपने काम में मस्त, आलीशान घर, धन दौलत सब है ...पर उसके बिना कुछ मज़ा नहीं। यूँ ही कभी कहीं-कभी कहीं भटकता रहता हूँ! कुछ अच्छा नहीं लगता, उसके जाने के बाद, पता चला वो धड़कन थी! मेरे जीवन की ही नहीं मेरे घर की भी। सब बेजान हो गया है... लेकिन तुम तो समझदार हो बेटा जाओ!
अपनी जिंदगी खुशी से जी लो। वरना बाद में पछताते रहोगे-मेरी तरह। बुज़ुर्ग की आँखों में दर्द और आंसुओं का समंदर था।



उसने चाय वाले को पैसे दिए। नज़र भर बुज़ुर्ग को देखा,एक मिनट गंवाए बिना घर की ओर मुड़ गया... उसे दूर से ही देख लिया था, डबडबाई आँखो से निहार रही पत्नी चिंतित दरवाजे पर ही ख़डी थी....कहाँ चले गए थे? जैकेट भी नहीं पहना,ठण्ड लग जाएगी तो ?तुम भी तो बिना स्वेटर के दरवाजे पर खड़ी हो!"कुछ यूँ,दोनों ने आँखों से एक दूसरे के प्यार को पढ़ लिया था!


कई बार हम लोग भी अपने जीवन में इसी तरह की गलतियां कर बैठते है। सिर्फ पत्नी ही नही माँ बाप,चाचा ताऊ, भाई बहन या अज़ीज़ दोस्तोँ के साथ ऐसा कर देते है जो सिर्फ हमको ही नही उनको भी कष्ट देता है।छोटा सा जीवन है प्यारे, हँस के गुजार दे।                   जिंदगी के सफर मे गुजर जाते है जो मकाम वो फिर नही आते है.               


                       जयश्री कृष्ण

   https://www.myexcelsuper.com


संस्कृत के श्लोकों का ऐसा शुद्ध उच्चारण और कंठस्थ होना।


  बहू  मेरा कोई पैंट सर्ट प्रेस नहीं है क्या? बहू ने कहा की धोबिन के यहाँ प्रेस करने को दी है, अभी मंगवाती हूँ!मैने कहा की परेशान मत हो मैं ही जाकर ले आता हूँ,एन ब्लाक मे ही तो रहती है कह पैरों मे लोवर डाल फ्लैट से बाहर निकल गया! 
     
 
 मन मे गायत्री मंत्र  जपते  धोबिन की दुकान पर पहुँच गया! एक कमरे का फ्लैट है  उसका ग्राउंड फ्लोर पर ! फ्लैट के हाल मे एक बड़ी सी मेज उसकी दुकान थी! फाटक पर पहुँच आवाज लगाने जा ही रहा था कि पूजा की घंटी  के साथ शुद्ध  विष्णुसहस्रनाम का पाठ सुन मेरा कंठ अवरुद्ध हो गया! शुक्लांवरधम् विष्णुम् शशिवर्णम् चतुर्भुजम्----! आधे घण्टे तक मंत्रमुग्ध हो सुनता रहा! जब मंत्रों की आवाज बंद हुई तब आवाज लगायी! 
      

दरवाजा उसी ने खोला था! नमस्ते साहब कह उसने हाथ जोड़े! उसे देख ऐसा लगा जैसे कोई तपस्विनी तपस्या से उठकर आई हो! अनायास मेरे भी दोनों हाथ जुड़ गये! मैंने प्रेस कपड़े देने को कहा! उसने कहा आप चलिए मैं आपके फ्लैट पर ही लेकर आती हूँ! 
      

यह औरत आज मुझे रहस्यमयी लगने लगी है! उम्र कोई पचपन साठ साल की! ऐसे ही एक दिन शाम को कपड़े लेने के लिए इसकी दुकान पर शाम के समय चला गया था! उस समय यह अपने किशोर पोते को त्रिकोणमिति के sin, cos, tan, sec, cosec, cot का मान निकालना पढा रही थी!उसके पढाने का तरीका देख ऐसा लगा जैसे कोई अच्छी पढी लिखी प्रशिक्षित अध्यापिका पढा रही हो! मुझे उसके बारे मे जानने की प्रबल उत्सुकता जाग उठी है! 
  
  

मन मे कोई चाह जगे तो वह किसी न किसी रूप मे पूरी हो जाती है!जाड़े मे रोजाना धूप सेंकने की आदत हो गयी है!चार पांच सेवानिवृत्त लोगों की टोली बन गयी है एक एक करके लोग ग्यारह बजे तक इकट्ठा होते हैं! और एक बजने के बाद एक एक कर चले जाते हैं! आज सभी के चले जाने के बाद मैं बैठा था! सामने से गुजरते हुए उसने मुझे नमस्कार कहा! आओ बैठो कभी आराम भी तो कर लिया करो! 

आप मुझसे कुछ पूछना चाहते हैं? नहीं, हां बैठ जाओ मुझे तुम्हारे बारे मे जानने की उत्सुकता है! क्या जानना चाहते हैं, मुझे जानते तो है आप! मैं आपके सोसाइटी मे रहने वाली धोबिन हूँ! आप सबके कपड़े धो प्रेसकर अपना और अपने परिवार का पेट पालती हूँ! हाँ आप मेरे परिवार के बारे मे नहीं जानते शायद तो बता दूँ एक बेटा है जो फौज मे अधिकारी है! बहू है एक पोता है जो हाईस्कूल मे पढता है! बहू पोता मेरे साथ ही रहते हैं! बेटा नहीं चाहता कि अब मैं कपड़े धोने प्रेस करने का काम करूँ मगर मैंने कह दिया जबतक ताकत है करूंगी! जिसने बुरे समय मे साथ दिया उसे ऐसे कैसे छोड़ दूँ! चलती हूँ साहब कपड़े प्रेस करने हैं! जाओ मगर मैं तुम्हें जानना था तुम तो परिवार के बारे बताकर चल दी! वह मुझे अजीब नजरों से देखती चली गई! 
      


अगले दिन पार्क मे अकेले बैठा था तभी आकर उसने नमस्कार किया!नमस्कार, बैठो कैसी हो? ठीक हूँ आप मेरे बारे मे क्या और क्यों जानना चाहते हैं! वैसे ही तुम मुझे एक पहेली जैसी लगी तुम्हे सूचना चाहता हूँ! वह मुस्कुरा कर बोली कैसी पहेली कैसा सूचना? वही एक औरत का विष्णुसहस्रनाम के सस्वर पाठ और साइन, कास, टेन यानि कि त्रिकोणमितीय ज्ञान का रहस्य! ओहो अरे साहब जी मैं अपने जमाने की पी सी एम ग्रेजुएट हूँ! मैं अपने पोते को फिजिक्स केमेस्ट्री मैथ अंग्रेजी सब पढाती हूँ! मेरा पढाया मेरा बेटा फौज मे कर्नल है! रही विष्णुसहस्रनाम का सस्वर और शुद्ध पाठ करने की बात तो क्या एक औरत वह भी निम्न जाति की को ऐसा करने की मनाही है? 
   

 
मेरी जुबान पर जैसे ताला लग गया था! बहुत मुश्किल से बोल पाया नहीं ऐसी कोई बात नहीं!फिर भी मुझे आपका संस्कृत के श्लोकों का ऐसा शुद्ध उच्चारण और कंठस्थ होना मुझे असाधारण लग रहा है! मुझे तो हनुमान चालीसा भी भूल जाता है! 
      

 थोड़ी देर तक वह सिर झुकाये सोच मग्न बैठी रही, जैसे मन की गांठे खोलूं या ना खोलूं का निर्णय ले रही हो! कुछ देर के बाद बोली ओआरएस घोल के बारे मे जानते हैं आप? हाँ क्यों नहीं नमक और चीनी के घोल को कहते हैं जीवनदायिनी है यह तो! तो मुझे ओआरएस ही समझिये!पूजा पाठ वेदों का ज्ञान रखने वाली ब्राह्मण पुत्री और फिजिक्स मे डाक्टरेट की डिग्रीधारी नास्तिक पिता की संतान हूँ मैं! प्रेम विवाह था दोनों का! एक दूसरे से उलट स्वभाव के बावजूद एक दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करने वाले दम्पति की संतान हूँ मैं!दोनों का ज्ञान व स्वभाव बिरासत मे मिला है मुझे! माँ के मृत्यु के उपरांत पिता को मां के पूजा घर मे बैठ घंटों पूजा करते देखा है मैंने! 
      


साहब पिताजी ने मेरी शादी उस जमाने मे एक आईआईटीएन लड़के से की! मगर वह केवल पैसे कमाने की मशीन निकला! शराब और शबाब के शौकीन उस दुष्ट ने मुझे अपने दोस्तों को परोसना चाहा! लात मार कर चल दिया मैंने! पिता के घर पहुंची तब पता चला घर को बेचकर ही उन्होंने मेरी शादी की थी! शादी के बाद वह पता नहीं कहाँ चले गये! 
 


 साहब पेट मे मेरा यही फौजी बेटा था! मरने की कोशिश की तो एक धोबी और धोबिन ने मुझे बचाया और आज जो फ्लैट और नाम देख रहे सब उन्हीं का दिया हुआ है! जाती हूँ मेरा बेटा एक दो दिन मे आने वाला है उससे जरूर मिलाऊंगी,एक दम मेरे पर गया है, विष्णुसहस्रनाम उसे भी कंठस्थ है! क्या कहकर पुकारूँ  इस देवी को? मन ने कहा "ओआरएस"!


                        जयश्री कृष्ण



   https://www.myexcelsuper.com

तुलसीदास ने सुन्दर कांड में,

 तुलसीदास ने सुन्दर कांड में,  जब हनुमान जी ने लंका मे आग लगाई थी, उस प्रसंग पर लिखा है ।


हरि प्रेरित तेहि अवसर चले मरुत उनचास।
अट्टहास करि गर्जा कपि बढ़ि लाग अकास।।25।।
अर्थात : जब हनुमान जी ने लंका को अग्नि के हवाले कर दिया तो --

भगवान की प्रेरणा से उनचासों पवन चलने लगे।
हनुमान जी अट्टहास करके गर्जे और आकार बढ़ाकर आकाश से जा लगे।
 
मैंने सोचा कि इन उनचास मरुत का क्या अर्थ है ?
 यह तुलसी दास जी ने भी नहीं लिखा।
 फिर मैंने सुंदरकांड पूरा करने के बाद समय निकालकर 49 प्रकार की वायु के बारे में जानकारी खोजी और अध्ययन करने पर सनातन धर्म पर अत्यंत गर्व हुआ।
 तुलसीदासजी के वायु ज्ञान पर सुखद आश्चर्य हुआ, जिससे शायद आधुनिक मौसम विज्ञान भी अनभिज्ञ है ।
  
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि  वेदों में वायु की 7 शाखाओं के बारे में विस्तार से वर्णन मिलता है। अधिकतर लोग यही समझते हैं कि वायु तो एक ही प्रकार की होती है, लेकिन उसका रूप बदलता रहता है, जैसे कि ठंडी वायु, गर्म वायु और समान वायु, लेकिन ऐसा नहीं है। 

दरअसल, जल के भीतर जो वायु है उसका वेद-पुराणों में अलग नाम दिया गया है और आकाश में स्थित जो वायु है उसका नाम अलग है। अंतरिक्ष में जो वायु है उसका नाम अलग और पाताल में स्थित वायु का नाम अलग है। नाम अलग होने का मतलब यह कि उसका गुण और व्यवहार भी अलग ही होता है। इस तरह वेदों में 7 प्रकार की वायु का वर्णन मिलता है।
    ये 7 प्रकार हैं-
     1.प्रवह
     2.आवह
     3.उद्वह
     4. संवह
     5.विवह
     6.परिवह
     7.परावह

1. प्रवह 
 पृथ्वी को लांघकर मेघमंडलपर्यंत जो वायु स्थित है, उसका नाम प्रवह है। इस प्रवह के भी प्रकार हैं। यह वायु अत्यंत शक्तिमान है और वही बादलों को इधर-उधर उड़ाकर ले जाती है। धूप तथा गर्मी से उत्पन्न होने वाले मेघों को यह प्रवह वायु ही समुद्र जल से परिपूर्ण करती है जिससे ये मेघ काली घटा के रूप में परिणत हो जाते हैं और अतिशय वर्षा करने वाले होते हैं। 


2. आवह 
आवह सूर्यमंडल में बंधी हुई है। उसी के द्वारा ध्रुव से आबद्ध होकर सूर्यमंडल घुमाया जाता है।


3. उद्वह 
 वायु की तीसरी शाखा का नाम उद्वह है, जो चन्द्रलोक में प्रतिष्ठित है। इसी के द्वारा ध्रुव से संबद्ध होकर यह चन्द्र मंडल घुमाया जाता है। 


4. संवह 
वायु की चौथी शाखा का नाम संवह है, जो नक्षत्र मंडल में स्थित है। उसी से ध्रुव से आबद्ध होकर संपूर्ण नक्षत्र मंडल घूमता रहता है।


5. विवह 
 पांचवीं शाखा का नाम विवह है और यह ग्रह मंडल में स्थित है। उसके ही द्वारा यह ग्रह चक्र ध्रुव से संबद्ध होकर घूमता रहता है। 


6. परिवह 
 वायु की छठी शाखा का नाम परिवह है, जो सप्तर्षिमंडल में स्थित है। इसी के द्वारा ध्रुव से संबद्ध हो सप्तर्षि आकाश में भ्रमण करते हैं।


7. परावह 
 वायु के सातवें स्कंध का नाम परावह है, जो ध्रुव में आबद्ध है। इसी के द्वारा ध्रुव चक्र तथा अन्यान्य मंडल एक स्थान पर स्थापित रहते हैं।
    
इन सातो वायु के सात सात गण हैं जो निम्न जगह में विचरण करते हैं-
 ब्रह्मलोक, इंद्रलोक, अंतरिक्ष, भूलोक की पूर्व दिशा, भूलोक की पश्चिम दिशा, भूलोक की उत्तर दिशा और भूलोक की दक्षिण दिशा।
 इस तरह  
7 × 7=49। कुल 49* मरुत हो जाते हैं जो देव रूप में विचरण करते रहते हैं।
  
है ना अद्भुत ज्ञान। हम अक्सर रामायण, भगवद् गीता पढ़ तो लेते हैं परंतु उनमें लिखी छोटी-छोटी बातों का गहन अध्ययन करने पर अनेक गूढ़ एवं ज्ञानवर्धक बातें ज्ञात होती हैं।
  

                     जय श्री राम

    https://www.myexcelsuper.com

आप भी रिश्तें बनाइये।

आंसू आ जाए तो जान लेना आपकी भावनाएं जीवित हैं 

बात बहुत पुरानी है। 
आठ-दस साल पहले की है  ।
 मैं अपने एक मित्र का पासपोर्ट बनवाने के लिए दिल्ली के पासपोर्ट ऑफिस गया था। 
उन दिनों इंटरनेट पर फार्म भरने की सुविधा नहीं थी। पासपोर्ट दफ्तर में दलालों का बोलबाला था 
और खुलेआम दलाल पैसे लेकर पासपोर्ट के फार्म बेचने से लेकर उसे भरवाने, जमा करवाने और पासपोर्ट बनवाने का काम करते थे। 


मेरे मित्र को किसी कारण से पासपोर्ट की जल्दी थी, लेकिन दलालों के दलदल में फंसना नहीं चाहते थे। 
हम पासपोर्ट दफ्तर पहुंच गए, लाइन में लग कर हमने पासपोर्ट का तत्काल फार्म भी ले लिया। 
पूरा फार्म भर लिया। इस चक्कर में कई घंटे निकल चुके थे, और अब हमें किसी तरह पासपोर्ट की फीस जमा करानी थी। 


हम लाइन में खड़े हुए लेकिन जैसे ही हमारा नंबर आया बाबू ने खिड़की बंद कर दी और कहा कि समय खत्म हो चुका है अब कल आइएगा। 
मैंने उससे मिन्नतें की, उससे कहा कि आज पूरा दिन हमने खर्च किया है और बस अब केवल फीस जमा कराने की बात रह गई है, कृपया फीस ले लीजिए। 
बाबू बिगड़ गया। कहने लगा, "आपने पूरा दिन खर्च कर दिया तो उसके लिए वो जिम्मेदार है क्या? अरे सरकार ज्यादा लोगों को बहाल करे। मैं तो सुबह से अपना काम ही कर रहा हूं।" 


मैने बहुत अनुरोध किया पर वो नहीं माना। उसने कहा कि बस दो बजे तक का समय होता है, दो बज गए। अब कुछ नहीं हो सकता। 
मैं समझ रहा था कि सुबह से दलालों का काम वो कर रहा था, लेकिन जैसे ही बिना दलाल वाला काम आया उसने बहाने शुरू कर दिए हैं। 
पर हम भी अड़े हुए थे कि बिना अपने पद का इस्तेमाल किए और बिना उपर से पैसे खिलाए इस काम को अंजाम देना है। 


मैं ये भी समझ गया था कि अब कल अगर आए तो कल का भी पूरा दिन निकल ही जाएगा, क्योंकि दलाल हर खिड़की को घेर कर खड़े रहते हैं, और आम आदमी वहां तक पहुंचने में बिलबिला उठता है।
खैर, मेरा मित्र बहुत मायूस हुआ और उसने कहा कि चलो अब कल आएंगे। 
मैंने उसे रोका। कहा कि रुको एक और कोशिश करता हूं। 



बाबू अपना थैला लेकर उठ चुका था। मैंने कुछ कहा नहीं, चुपचाप उसके-पीछे हो लिया। वो उसी दफ्तर में तीसरी या चौथी मंजिल पर बनी एक कैंटीन में गया, वहां उसने अपने थैले से लंच बॉक्स निकाला और धीरे-धीरे अकेला खाने लगा। 


मैं उसके सामने की बेंच पर जाकर बैठ गया। उसने मेरी ओर देखा और बुरा सा मुंह बनाया। मैं उसकी ओर देख कर मुस्कुराया। उससे मैंने पूछा कि रोज घर से खाना लाते हो? 
उसने अनमने से कहा कि हां, रोज घर से लाता हूं। 
मैंने कहा कि तुम्हारे पास तो बहुत काम है, रोज बहुत से नए-नए लोगों से मिलते होगे? 
वो पता नहीं क्या समझा और कहने लगा कि हां मैं तो एक से एक बड़े अधिकारियों से मिलता हूं।
कई आईएएस, आईपीएस, विधायक और न जाने कौन-कौन रोज यहां आते हैं। मेरी कुर्सी के सामने बड़े-बड़े लोग इंतजार करते हैं। 
मैंने बहुत गौर से देखा, ऐसा कहते हुए उसके चेहरे पर अहं का भाव था। 


मैं चुपचाप उसे सुनता रहा। 
फिर मैंने उससे पूछा कि एक रोटी तुम्हारी प्लेट से मैं भी खा लूं? वो समझ नहीं पाया कि मैं क्या कह रहा हूं। उसने बस हां में सिर हिला दिया। 
मैंने एक रोटी उसकी प्लेट से उठा ली, और सब्जी के साथ खाने लगा। 
वो चुपचाप मुझे देखता रहा। मैंने उसके खाने की तारीफ की, और कहा कि तुम्हारी पत्नी बहुत ही स्वादिष्ट खाना पकाती है। 
वो चुप रहा। 


मैंने फिर उसे कुरेदा। तुम बहुत महत्वपूर्ण सीट पर बैठे हो। बड़े-बड़े लोग तुम्हारे पास आते हैं। तो क्या तुम अपनी कुर्सी की इज्जत करते हो?
अब वो चौंका। उसने मेरी ओर देख कर पूछा कि इज्जत? मतलब?
मैंने कहा कि तुम बहुत भाग्यशाली हो, तुम्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, तुम न जाने कितने बड़े-बड़े अफसरों से डील करते हो, लेकिन तुम अपने पद की इज्जत नहीं करते। 
उसने मुझसे पूछा कि ऐसा कैसे कहा आपने? मैंने कहा कि जो काम दिया गया है उसकी इज्जत करते तो तुम इस तरह रुखे व्यवहार वाले नहीं होते। 
देखो तुम्हारा कोई दोस्त भी नहीं है। तुम दफ्तर की कैंटीन में अकेले खाना खाते हो, अपनी कुर्सी पर भी मायूस होकर बैठे रहते हो, 
लोगों का होता हुआ काम पूरा करने की जगह अटकाने की कोशिश करते हो।


मान लो कोई एकदम दो बजे ही तुम्हारे काउंटर पर पहुंचा तो तुमने इस बात का लिहाज तक नहीं किया कि वो सुबह से लाइऩ में खड़ा रहा होगा, 
और तुमने फटाक से खिड़की बंद कर दी। जब मैंने तुमसे अनुरोध किया तो तुमने कहा कि सरकार से कहो कि ज्यादा लोगों को बहाल करे। 
मान लो मैं सरकार से कह कर और लोग बहाल करा लूं, तो तुम्हारी अहमियत घट नहीं जाएगी? 
हो सकता है तुमसे ये काम ही ले लिया जाए। फिर तुम कैसे आईएएस, आईपीए और विधायकों से मिलोगे?
भगवान ने तुम्हें मौका दिया है रिश्ते बनाने के लिए। लेकिन अपना दुर्भाग्य देखो, तुम इसका लाभ उठाने की जगह रिश्ते बिगाड़ रहे हो। 


मेरा क्या है, कल भी आ जाउंगा, परसों भी आ जाउंगा। ऐसा तो है नहीं कि आज नहीं काम हुआ तो कभी नहीं होगा। तुम नहीं करोगे कोई और बाबू कल करेगा। 
पर तुम्हारे पास तो मौका था किसी को अपना अहसानमंद बनाने का। तुम उससे चूक गए। 
वो खाना छोड़ कर मेरी बातें सुनने लगा था। 


मैंने कहा कि पैसे तो बहुत कमा लोगे, लेकिन रिश्ते नहीं कमाए तो सब बेकार है। 
क्या करोगे पैसों का? अपना व्यवहार ठीक नहीं रखोगे तो तुम्हारे घर वाले भी तुमसे दुखी रहेंगे। यार दोस्त तो नहीं हैं, 
ये तो मैं देख ही चुका हूं। मुझे देखो, अपने दफ्तर में कभी अकेला खाना नहीं खाता। 
यहां भी भूख लगी तो तुम्हारे साथ खाना खाने आ गया। अरे अकेला खाना भी कोई ज़िंदगी है?
मेरी बात सुन कर वो रुंआसा हो गया। उसने कहा कि आपने बात सही कही है साहब। मैं अकेला हूं। पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई है।
 

बच्चे भी मुझे पसंद नहीं करते। मां है, वो भी कुछ ज्यादा बात नहीं करती। सुबह चार-पांच रोटी बना कर दे देती है, और मैं तनहा खाना खाता हूं।
 रात में घर जाने का भी मन नहीं करता। समझ में नहीं आता कि गड़बड़ी कहां है? 


मैंने हौले से कहा कि खुद को लोगों से जोड़ो। किसी की मदद कर सकते हो तो करो। 
देखो मैं यहां अपने दोस्त के पासपोर्ट के लिए आया हूं। मेरे पास तो पासपोर्ट है। 


मैंने दोस्त की खातिर तुम्हारी मिन्नतें कीं। निस्वार्थ भाव से। इसलिए मेरे पास दोस्त हैं, तुम्हारे पास नहीं हैं। 
वो उठा और उसने मुझसे कहा कि आप मेरी खिड़की पर पहुंचो। मैं आज ही फार्म जमा करुंगा। 
मैं नीचे गया, उसने फार्म जमा कर लिया, फीस ले ली। और हफ्ते भर में पासपोर्ट बन गया। 
बाबू ने मुझसे मेरा नंबर मांगा, मैंने अपना मोबाइल नंबर उसे दे दिया और चला आया।
कल दिवाली पर मेरे पास बहुत से फोन आए। मैंने करीब-करीब सारे नंबर उठाए। सबको हैप्पी दिवाली बोला। 


उसी में एक नंबर से फोन आया, "रविंद्र कुमार चौधरी बोल रहा हूं साहब।"
मैं एकदम नहीं पहचान सका। उसने कहा कि कई साल पहले आप हमारे पास अपने किसी दोस्त के पासपोर्ट के लिए आए थे, और आपने मेरे साथ रोटी भी खाई थी। 
आपने कहा था कि पैसे की जगह रिश्ते बनाओ। 
मुझे एकदम याद आ गया। मैंने कहा हां जी चौधरी साहब कैसे हैं?


उसने खुश होकर कहा, "साहब आप उस दिन चले गए, फिर मैं बहुत सोचता रहा।
 मुझे लगा कि पैसे तो सचमुच बहुत लोग दे जाते हैं, लेकिन साथ खाना खाने वाला कोई नहीं मिलता। 
सब अपने में व्यस्त हैं। मैं 
साहब अगले ही दिन पत्नी के मायके गया, बहुत मिन्नतें कर उसे घर लाया। वो मान ही नहीं रही थी।
वो खाना खाने बैठी तो मैंने उसकी प्लेट से एक रोटी उठा ली, 


कहा कि साथ खिलाओगी? वो हैरान थी। 
रोने लगी। मेरे साथ चली आई। बच्चे भी साथ चले आए।
साहब अब मैं पैसे नहीं कमाता। रिश्ते कमाता हूं। जो आता है उसका काम कर देता हूं। 
साहब आज आपको हैप्पी दिवाली बोलने के लिए फोन किया है।
अगले महीने बिटिया की शादी है। आपको आना है।
अपना पता भेज दीजिएगा। मैं और मेरी पत्नी आपके पास आएंगे।
मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा था कि ये पासपोर्ट दफ्तर में रिश्ते कमाना कहां से सीखे? 
तो मैंने पूरी कहानी बताई थी। आप किसी से नहीं मिले लेकिन मेरे घर में आपने रिश्ता जोड़ लिया है। 
सब आपको जानते है बहुत दिनों से फोन करने की सोचता था, लेकिन हिम्मत नहीं होती थी। 
आज दिवाली का मौका निकाल कर कर रहा हूं। शादी में आपको आना है। 


बिटिया को आशीर्वाद देने। रिश्ता जोड़ा है आपने। मुझे यकीन है आप आएंगे। 
वो बोलता जा रहा था, मैं सुनता जा रहा था। सोचा नहीं था कि सचमुच उसकी ज़िंदगी में भी पैसों पर रिश्ता भारी पड़ेगा। 
लेकिन मेरा कहा सच साबित हुआ। आदमी भावनाओं से संचालित होता है। कारणों से नहीं। कारण से तो मशीनें चला करती हैं
   


           पैसा इन्सान के लिए बनाया गया है, इन्सान पैैसै       के लिए नहीं बनाया गया है!!
           जिंदगी में किसी का साथ ही काफी है,, कंधे पर रखा हुआ हाथ ही काफी है। 
           दूर हो या पास क्या फर्क पड़ता है,, क्योंकि अनमोल रिश्तों का तो बस एहसास ही काफी है । 
          अगर आपके दिल को छुआ हो तो इस मैसेज से कुछ सीखने की कोशिश करना 
         शायद आपकी दुनिया भी बदल जाये ।
        अगर मरने के बाद भी जीना चाहो तो एक काम जरूर करना, पढ़ने लायक कुछ लिख जाना या लिखने लायक कुछ कर जाना I 
        याद रखना, पैसा तो सबके पास हैं, किसी के पास कम है, तो किसी के पास ज्यादा है,ये सोचो कि रिश्ते किसके ज्यादा है?                                                                                                  

                  आप भी रिश्ते बनाइये।  
  
                       सदा खुश रहिये


                     जय श्री कृष्णा

https://www.myexcelsuper.com

प्राकृतिक डॉक्टर सेहत के बारे में ।

बीमारियों का गणित
पारंपरिक डॉक्टर बीमारी के बारे में बात करते हैं।
और प्राकृतिक डॉक्टर सेहत के बारे में"
                                          - महात्मा गांधी       


 आपको 1975 के उस जमाने में ले चलते हैं जहां हम दुनिया की 10 टॉप कंपनियों में से दूसरे नंबर की बड़ी कपनी मर्क की बात करेंगे। उस कपनी के सीईओ का नाम था, हेनरी गाँडसन। उनका कहना था कि उनके मन में एक ही दुख है कि दुनिया में केवल रोगी ही उनकी कंपनी द्वारा बनाए गए उत्पाद का सेवन कर पाते हैं। वे उस दिन का सपना देख रहे थे जब वे दुनिया के स्वस्थ लोगों को भी अपने उत्पाद बेच सकेगे । इसका अर्थ यह हुआ कि वे चाहते थे, सारी दुनिया बीमार पड़ जाए या न भी पड़े पर उनके उत्पाद अवश्य बीके। जैसेकि च्यूइंगम। दुनिया में हर आदभी इसे चबाना पसंद करता है, चाहे वह छोटा हो या बड़ा। बीमार हो या स्वस्थ। इसी तरह दुनिया की सभी दवा कपनियां।
यही चाहती हैं कि उनकी दवाएं दुनिया के सभी लोग बार -बार लें। यह प्रमाणित करने के लिए ही आप कुछ उदाहरण देखिए।
मान लेते हैं कि आपंको नींद नहीं आ रही। भले ही इसका कारण कुछ भी हो परंतु आप नींद लाने की दवा खा लेते हैं। आप निरंतर इसी अभ्यास को जारी
रखते हैं और कुछ समय बाद नौबत यह आ जाती है कि आपको नींद की दवा खाए बिना नींद आनी ही बंद हो जाती है। इसी प्रकार यदि आपको डिप्रेशन है तो कुछ दिन तक डिप्रेशन की दवा खाने का प्रभाव ऐसा होगा कि आप उन गोलियों को न खाने पर स्वयं को डिप्रेशन से घिरा पाएंगे। ऐसा लगेगा कि
आपके जीवन में कोई कमी- सी है। इसी प्रकार यदि आपको डायबिटीज की शिकायत नहीं है और फिर भी आप डायबिटीज नियंत्रित करने के लिए दवा
लेते हैं तो कुछ ही दिनों में आप इस पर निर्भर हो जाएंगे।
ये सब कोरे किस्से नहीं हैं। ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन नामक एक बड़ी कंपनी डॉक्टरों को निरंतर बीस. वर्षों तक घूस देती रही ताकि उनकी दवाएं अधिक से अधिक स्वस्थ लोगों को दी जाएं। संभवत: वे जानते थे कि यदि उनकी दवाएं स्वस्थ लोगों को भी दी जाएंगी तो कुछ ही दिनों में बहुत से लोग उन पर निर्भर हो जाएंगे। उनकी दवाइयों के विना लोगों का काम नहीं चलेगा। पूरे बीस साल बाद उनका यह दुष्कर्म पकड़ में आया। 20 जुलाई, 2010 में लोगों को इस बात का पता चला और इस वजह से कपनी को 16 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक जूर्माना देना पड़ा । सवाल यह पैदा होता है कि क्या केवल जुर्माना भर देने से वे उस नैतिक अपराध से मुक्त हो गए जो उन्होंने मानवजाति के प्रति किया था?
केवल यही एक उदाहरण नहीं है जब दवा कपनियों ने अपने लाभ कमाने के उद्देश्य को सबसे आगे रखते हुए बाकी दूसर तथ्यों व कर्तव्यों को नकार दिया हो। उनका किसी की भी सेहत से कोई लेन-देन नहीं है। वे केवल रोगों को बढ़ावा देना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग बीमार पडे और आजीवन रोगों की चपेट में रहें, इसी में तो उनका लाभ है, कंपनियां चलेंगीं तो
वे मालामाल होगें। 
                 


                    जय श्री कृष्णा



https://www.myexcelsuper.com

दूसरे के घरों में झगड़े मत करवाएं...

दूसरे के घरों में झगड़े मत करवाएं...

     एक सहेली ने दूसरी सहेली से पूछा:-  बच्चा पैदा होने की खुशी में तुम्हारे पति ने तुम्हें क्या तोहफा दिया ?
सहेली ने कहा - कुछ भी नहीं!

    उसने सवाल करते हुए पूछा कि क्या ये अच्छी बात है ? क्या उस की नज़र में तुम्हारी कोई कीमत नहीं ?

   लफ्ज़ों का ज़हरीला बम गिरा कर, वह सहेली दूसरी सहेली को अपनी फिक्र में छोड़कर चलती बनी।।

     थोड़ी देर बाद शाम के वक्त उसका पति घर आया और पत्नी का मुंह लटका हुआ पाया।

फिर दोनों में झगड़ा हुआ। एक दूसरे को लानतें भेजी।
 
     मारपीट हुई, और आखिर पति पत्नी में तलाक हो गया, जानते हैं प्रॉब्लम की शुरुआत कहां से हुई ? उस फिजूल जुमले से जो उसका हालचाल जानने आई सहेली ने कहा था।

रवि ने अपने जिगरी दोस्त पवन से पूछा:- तुम कहां काम करते हो?
पवन- फलां दुकान में।
रवि- कितनी तनख्वाह देता है मालिक?
पवन-18 हजार।
रवि-18000 रुपये बस, तुम्हारी जिंदगी कैसे कटती है इतने पैसों में ?

     पवन- (गहरी सांस खींचते हुए)- बस यार क्या बताऊं।

     मीटिंग खत्म हुई, कुछ दिनों के बाद पवन अब अपने काम से बेरूखा हो गया और तनख्वाह बढ़ाने की डिमांड कर दी, जिसे मालिक ने रद्द कर दिया।। पवन ने जॉब छोड़ दी और बेरोजगार हो गया।। पहले उसके पास काम था अब काम नहीं रहा।

     एक साहब ने एक शख्स से कहा जो अपने बेटे से अलग रहता था।। तुम्हारा बेटा तुमसे बहुत कम मिलने आता है।। क्या उसे तुमसे मोहब्बत नहीं रही?

    बाप ने कहा बेटा ज्यादा व्यस्त रहता है, उसका काम का शेड्यूल बहुत सख्त है। उसके बीवी बच्चे हैं, उसे बहुत कम वक्त मिलता है।

पहला आदमी बोला- वाह! यह क्या बात हुई? तुमने उसे पाला-पोसा उसकी हर ख्वाहिश पूरी की, अब उसको बुढ़ापे में व्यस्तता की वजह से मिलने का वक्त नहीं मिलता है।। तो यह ना मिलने का बहाना है।

     इस बातचीत के बाद बाप के दिल में बेटे के प्रति शंका पैदा हो गई।। बेटा जब भी मिलने आता वो ये ही सोचता रहता कि उसके पास सबके लिए वक्त है सिवाय मेरे।

याद रखिए जुबान से निकले शब्द दूसरे पर बड़ा गहरा असर डाल देते हैं।। बेशक कुछ लोगों की जुबानों से शैतानी बोल निकलते हैं।। हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बहुत से सवाल हमें बहुत मासूम लगते हैं।।

जैसे-
तुमने यह क्यों नहीं खरीदा?
तुम्हारे पास यह क्यों नहीं है?

      तुम इस शख्स के साथ पूरी जिंदगी कैसे चल सकती हो। तुम उसे कैसे मान सकते हो? वगैरहा- वगैरहा। इस तरह के बेमतलबी फिजूल के सवाल नादानी में या बिना मकसद के हम पूछ बैठते हैं।

      जबकि हम यह भूल जाते हैं कि हमारे ये सवाल सुनने वाले के दिल में  नफरत या मोहब्बत का कौन सा बीज बो रहे हैं? आज के दौर में हमारे इर्द-गिर्द, समाज या घरों में जो टेंशन होती जा रही है, उनकी जड़ तक जाया जाए, तो अक्सर उसके पीछे किसी ओर का हाथ ही होता है।

      वह ये नहीं जानते, कि नादानी में या जान-बूझ कर बोले जाने वाले जुमले, किसी की ज़िंदगी को तबाह कर सकते हैं। ऐसी हवा फैलाने वाले हम ना बनें तो अच्छा है।

     लोगों के घरों में अंधे बनकर जाओ और वहां से गूंगे बन कर निकलो।।



                     जय श्री कृष्णा





https://www.myexcelsuper.com




स्वयं के कर्म फलों का निर्धारण ।


        स्वयं के कर्म फलों का निर्धारण कभी भी स्वयं नहीं किया जा सकता है।

     
    जो भी पुण्य कर्म तुम्हारे द्वारा संपन्न किये जाते हैं, सत्य समझ लेना यह प्रकृति निश्चित ही उन्हें संचित कर देती है और आवश्यकता पड़ने पर तुम्हारी विस्मृति के बावजूद भी उनका यथा योग्य फल अवश्य ही दे दिया करती है।

    
    याद रखना मनुष्य केवल अपने कर्मों का खाता रख सकता है मगर उसका परिणाम घोषित नहीं कर सकता, वह अधिकार तो केवल और केवल इस प्रकृति के पास ही सुरक्षित है।




https://www.myexcelsuper.com

जीवन भोगमय नहीं योगमय होना चाहिए।

हमारा जीवन भोगमय नहीं योगमय होना चाहिए। सफलता अकेले नहीं आती वह अपने साथ अभिमान को लेकर भी आती है और यही अभिमान हमारे दुखों का कारण बन जाता है।



    सफलता व असफलता से कुछ सीख लेना एक योगी का लक्षण है। प्रकृति ने प्रत्येक मनुष्य को जीवन जीने के दो मार्ग दिए हैं। हम अपने जीवन को योगी बनाकर जिएं अथवा भोगी बनाकर ये व्यक्ति के स्वयं के ऊपर निर्भर है।

   
  
   अत: हर स्थिति का मुस्कराकर सामना करने की क्षमता, किसी भी स्थिति को अच्छी या बुरी न कहकर समभाव में रहते हुए अपने कर्तव्य पथ पर लगातार आगे बढ़ने का कौशल, यही जीवन का योग है।

आवेश में लिया गया निर्णय भविष्य बिगाड़ता है-.

               जय श्री कृष्ण






        https://www.myexcelsuper.com

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

अज्ञानता और लोभ का परिणाम अच्छा नहीं होता है

अज्ञानता और लोभ का परिणाम अच्छा नहीं होता है
       
   
एक कुम्हार को मिट्टी खोदते हुए अचानक एक हीरा मिल गया। उसने उसे अपने गधे के गले में बांध दिया। एक दिन एक बनिए की नजर गधे के गले में बंधे उस हीरे पर पड़ गई। उसने कुम्हार से उसका मूल्य पूछा। कुम्हार ने कहा, सवा सेर गुड़। बनिए ने कुम्हार को सवा सेर गुड़ देकर वह हीरा खरीद लिया। बनिए ने भी उस हीरे को एक चमकीला पत्थर समझा था लेकिन अपनी तराजू की शोभा बढ़ाने के लिए उसकी डंडी से बाँध दिया।
  

        
एक दिन एक जौहरी की नजर बनिए के उस तराजू पर पड़ गई। उसने बनिए से उसका दाम पूछा। बनिए ने कहा, पांच रुपए। जौहरी कंजूस व लालची था। हीरे का मूल्य केवल पांच रुपए सुनकर समझ गया कि बनिया इस कीमती हीरे को एक साधारण पत्थर का टुकड़ा समझ रहा है। वह उससे भाव-ताव करने लगा-पांच नहीं, चार रुपए ले लो। बनिये ने मना कर दिया क्योंकि उसने चार रुपए का सवा सेर गुड़ देकर खरीदा था। जौहरी ने सोचा कि इतनी जल्दी भी क्या है ? कल आकर फिर कहूँगा, यदि नहीं मानेगा तो पांच रुपए देकर खरीद लूँगा।
 

         
संयोग से दो घंटे बाद एक दूसरा जौहरी कुछ जरूरी सामान खरीदने उसी बनिए की दुकान पर आया। तराजू पर बंधे हीरे को देखकर वह चौंक गया। उसने सामान खरीदने के बजाए उस चमकीले पत्थर का दाम पूछ लिया। बनिए के मुख से पांच रुपए सुनते ही उसने झट जेब से निकालकर उसे पांच रुपये थमाए और हीरा लेकर खुशी-खुशी चल पड़ा। दूसरे दिन वह पहले वाला जौहरी बनिए के पास आया। पांच रुपए थमाते हुए बोला- लाओ भाई दो वह पत्थर।


          
बनिया बोला- वह तो कल ही एक दूसरा आदमी पांच रुपए में ले गया। यह सुनकर जौहरी ठगा सा महसूस करने लगा। अपना गम कम करने के लिए बनिए से बोला- "अरे मूर्ख ! वह साधारण पत्थर नहीं, एक लाख रुपए कीमत का हीरा था।"
   

       
बनिया बोला, "मुझसे बड़े मूर्ख तो तुम हो। मेरी दृष्टि में तो वह साधारण पत्थर का टुकड़ा था, जिसकी कीमत मैंने चार रुपए मूल्य के सवा सेर गुड़ देकर चुकाई थी। पर तुम जानते हुए भी एक लाख की कीमत का वह पत्थर, पांच रुपए में भी नहीं खरीद सके।"
        


  शिक्षा:-
मित्रों, हमारे साथ भी अक्सर ऐसा होता है हमें हीरे रूपी सच्चे शुभ् चिन्तक मिलते हैं लेकिन अज्ञानतावश पहचान नहीं कर पाते और उसकी उपेक्षा कर बैठते हैं, जैसे इस प्रसंग में कुम्हार और बनिए ने की। और कभी पहचान भी लेते हैं अपने अहंकार के चलते तुरन्त स्वीकार नहीं कर पाते और परिणाम पहले जौहरी की तरह हो जाता है और पश्चाताप के अतिरिक्त कुछ हासिल नहीं हो पाता..!!



https://www.myexcelsuper.com

शिक्षा:कर्म करों फल की चिंता ना करों ईश्वर सब देखता है

कर्म करों फल की चिंता ना करों


जमीन में दो बीज बोये गए थे अब उनके अंकुरित होकर धरती के ऊपर आने का वक्त था तभी एक बीज ने सोचा कि पता करते हैं धरती के ऊपर का जीवन कैसा हैं ?
उस बीज ने कई पौधों और वृक्षों से बात की और एक निष्कर्ष निकाला कि धरती के ऊपर का जीवन बहुत कष्टदायी हैं | धरती के मानव पौधों को पैरों तलें रौंध देते हैं ।
जीव-जन्तु पेड़, पौधों को खा जाते हैं | इस प्रकार उस बीज ने निर्णय लिया कि वह अंकुरित होकर ऊपर नहीं जाएगा और उसने यह बात अपने दोस्त दुसरे बीज को भी बताई और उसे भी अंकुरित ना होने की सलाह दी | पर उस दुसरे बीज ने उसकी बात नहीं मानी और अंकुरित होकर ऊपर जाने का फैसला किया।
आज कई वर्षों बाद वह बीज एक वृक्ष बन गया जिसने फल, फूल दिए लोगो को छाया दी और अपने बीज से नए पौधों और वृक्षों को जीवन दिया और अपने आप में बहुत ख़ुशी पाई| और उसी जगह वह बीज जिसने अंकुरित ना होने का फैसला किया था वह धरती के नीचे ही ख़राब होकर मर गया।


       शिक्षा

कर्म करों फल की चिंता ना करो।जीवन में अगर भविष्य से डरकर आगे बढ़ेंगे तो कभी कुछ नहीं मिलेगा ।जीवन के हर कोने में डर हैं पर उसे जी कर ही जिन्दगी में आगे बढ़ सकते हैं डरकर बैठ जाने से जिन्दगी एक ठहरे हुयें पानी की तरह हो जाती हैं जिसमे कुछ दिनों बाद कीड़े पड़ जाते हैं और दुर्गन्ध फैल जाती हैं ।चलता हुआ जीवन बहती हुई नदी की धारा हैं जो सदैव निर्मल और पवित्र होती हैं।


व्यक्ति की सोच पैसा ही सबकुछ...

व्यक्ति की सोच पैसा ही सबकुछ...

जैसे जैसे मेरी उम्र में वृद्धि होती गई, मुझे समझ आती गई कि अगर मैं Rs.3000 की घड़ी पहनू या Rs.30000 की दोनों समय एक जैसा ही बताएंगी.!
मेरे पास Rs.3000 का बैग हो या Rs.30000 का इसके अंदर के सामान मे कोई परिवर्तन नहीं होंगा। !
मैं 300 गज के मकान में रहूं या 3000 गज के मकान में, तन्हाई का एहसास एक जैसा ही होगा।!
आख़ीर मे मुझे यह भी पता चला कि यदि मैं बिजनेस क्लास में यात्रा करू या इक्नामी क्लास मे, अपनी मंजिल पर उसी नियत समय पर ही पहुचूंगा।!
इसीलिए _ अपने बच्चों को अमीर होने के लिए प्रोत्साहित मत करो बल्कि उन्हें यह सिखाओ कि वे खुश कैसे रह सकते हैं और जब बड़े हों, तो चीजों के महत्व को देखें उसकी कीमत को नहीं....
फ्रांस के एक वाणिज्य मंत्री का कहना था,
ब्रांडेड चीजें व्यापारिक दुनिया का सबसे बड़ा झूठ होती हैं जिनका असल उद्देश्य तो अमीरों से पैसा निकालना होता है लेकिन गरीब इससे बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं*।
क्या यह आवश्यक है कि मैं Iphone लेकर चलूं फिरू ताकि लोग मुझे बुद्धिमान और समझदार मानें?
क्या यह आवश्यक है कि मैं रोजाना MacDonald या KFC में खाऊँ ताकि लोग यह न समझें कि मैं कंजूस हूँ?
क्या यह आवश्यक है कि मैं प्रतिदिन friends के साथ उठक-बैठक Downtown Cafe पर जाकर लगाया करूँ ताकि लोग यह समझें कि मैं एक रईस परिवार से हूँ?
क्या यह आवश्यक है कि मैं Gucci, Lacoste, Adidas या Nike के पहनूं ताकि high status वाला कहलाया जाऊँ?
क्या यह आवश्यक है कि मैं अपनी हर बात में दो चार अंग्रेजी शब्द शामिल करूँ ताकि सभ्य कहलाऊं?
क्या यह आवश्यक है कि मैं Adele या Rihanna को सुनूँ ताकि साबित कर सकूँ कि मैं विकसित हो चुका हूँ?
_नहीं दोस्तों !!!
मेरे कपड़े तो आम दुकानों से खरीदे हुए होते हैं,
Friends के साथ किसी ढाबे पर भी बैठ जाता हूँ,
भुख लगे तो किसी ठेले से ले कर खाने मे भी कोई अपमान नहीं समझता,
अपनी सीधी सादी भाषा मे बोलता हूँ। चाहूँ तो वह सब कर सकता हूँ जो ऊपर लिखा है।।
_लेकिन ....
मैंने ऐसे लोग भी देखे हैं जो एक branded जूतों की जोड़ी की कीमत में पूरे सप्ताह भर का राशन ले सकते हैं।
मैंने ऐसे परिवार भी देखे हैं जो मेरे एक MacDonald बर्गर की कीमत में सारे घर का खाना बना सकते हैं।
बस मैंने यहाँ यह रहस्य पाया है कि पैसा ही सब कुछ नहीं है जो लोग किसी की बाहरी हालत से उसकी कीमत लगाते हैं वह तुरंत अपना इलाज करवाएं।
मानव मूल की असली कीमत उसकी _नैतिकता, व्यवहार, मेलजोल का तरीका, सहानुभूति और भाईचारा है_। ना कि उसकी मौजुदा शक्ल और सूरत. !!!
सूर्यास्त के समय एक बार सूर्य ने सबसे पूछा, मेरी अनुपस्थिति मे मेरी जगह कौन कार्य करेगा?
समस्त विश्व मे सन्नाटा छा गया। किसी के पास कोई उत्तर नहीं था। तभी कोने से एक आवाज आई।
दीपक ने कहा "मै हूं ना" मै अपना पूरा प्रयास करुंगा ।
आपकी सोच में ताकत और चमक होनी चाहिए। छोटा -बड़ा होने से फर्क नहीं पड़ता,सोच बड़ी होनी चाहिए। मन के भीतर एक दीप जलाएं और सदा मुस्कुराते रहें।

सुनें सबकी पर निर्णय स्वयंविवेक से करें


एक मकड़ी थी। उसने आराम से रहने के लिए एक शानदार जाला बनाने का विचार किया और सोचा की इस जाले मे खूब कीड़ें, मक्खियाँ फसेंगी और मै उसे आहार बनाउंगी और मजे से रहूंगी। उसने कमरे के एक कोने को पसंद किया और वहाँ जाला बुनना शुरू किया। कुछ देर बाद आधा जाला बुन कर तैयार हो गया। यह देखकर वह मकड़ी काफी खुश हुई कि तभी अचानक उसकी नजर एक बिल्ली पर पड़ी जो उसे देखकर हँस रही थी।

मकड़ी को गुस्सा आ गया और वह बिल्ली से बोली- ”हँस क्यो रही हो?”

बिल्ली ने जवाब दिया- ”हँसूँ नही तो क्या करूँ? यहाँ मक्खियाँ नही है ये जगह तो बिलकुल साफ सुथरी है, यहाँ कौन आयेगा तेरे जाले में?”

ये बात मकड़ी के गले उतर गई। उसने अच्छी सलाह के लिये बिल्ली को धन्यवाद दिया और जाला अधूरा छोड़कर दूसरी जगह तलाश करने लगी।

उसने इधर उधर देखा। उसे एक खिड़की नजर आयी और फिर उसमे जाला बुनना शुरू किया कुछ देर तक वह जाला बुनती रही, तभी एक चिड़िया आयी और मकड़ी का मजाक उड़ाते हुए बोली- ” अरे मकड़ी! तू भी कितनी बेवकूफ है।”मकड़ी ने पूछा-“क्यो?”

चिड़िया उसे समझाने लगी- ”अरे, यहां तो खिड़की से तेज हवा आती है। यहाँ तो तू अपने जाले के साथ ही उड़ जायेगी।

मकड़ी को चिड़िया की बात ठीक लगीँ और वह वहाँ भी जाला अधूरा बना छोड़कर सोचने लगी अब कहाँ जाला बनायाँ जाये। समय काफी बीत चुका था और अब उसे भूख भी लगने लगी थी।

अब उसे एक आलमारी का खुला दरवाजा दिखा और उसने उसी मे अपना जाला बुनना शुरू किया। कुछ जाला बुना ही था तभी उसे एक काक्रोच नजर आया जो जाले को अचरज भरे नजरो से देख रहा था। मकड़ी ने पूछा– इस तरह क्यो देख रहे हो?

काक्रोच बोला- ”अरे, यहाँ कहाँ जाला बुनने चली आयी ये तो बेकार की आलमारी है। अभी ये यहाँ पड़ी है कुछ दिनों बाद इसे बेच दिया जायेगा और तुम्हारी सारी मेहनत बेकार चली जायेगी। यह सुन कर मकड़ी ने वहां से हट जाना ही बेहतर समझा।

बार-बार प्रयास करने से वह काफी थक चुकी थी और उसके अंदर जाला बुनने की ताकत ही नही बची थी। भूख की वजह से वह परेशान थी। उसे पछतावा हो रहा था कि अगर पहले ही जाला बुन लेती तो अच्छा रहता। पर अब वह कुछ नहीं कर सकती थी उसी हालत मे पड़ी रही।

जब मकड़ी को लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता है तो उसने पास से गुजर रही चींटी से मदद करने का आग्रह किया।

चींटी बोली-”मैं बहुत देर से तुम्हे देख रही थी, तुम बार-बार अपना काम शुरू करती और दूसरों के कहने पर उसे अधूरा छोड़ देती। और जो लोग ऐसा करते हैं, उनकी यही हालत होती है।

और ऐसा कहते हुए वह अपने रास्ते चली गई और मकड़ी पछताती हुई निढाल पड़ी रही।

दोस्तों! हमारी ज़िन्दगी मे भी कई बार कुछ ऐसा ही होता है। हम कोई काम शुरू करते है। शुरू-शुरू मे तो हम उस काम के लिये बड़े उत्साहित रहते है पर लोगो की अनर्गल बातों की वजह से उत्साह कम होने लगता है और हम अपना काम बीच मे ही छोड़ देते है और जब बाद मे पता चलता है कि हम अपने सफलता के कितने नजदीक थे तो बाद मे पछतावे के अलावा कुछ नही बचता।

       सुनें सबकी पर निर्णय स्वविवेक से करें




https://www.myexcelsuper.com

सोमवार, 23 जनवरी 2023

नारी तु नारायणी

नारी तेरी यही कहानी है। 
"माँ मुझें थोडा आराम करना है..

"स्कूल, क्लास, पढ़ाई से थक कर बेटी ने माँ से कहा".. 
"अरे बिटिया अच्छी पढ़ाई कर, बाद मे आराम ही तो करना है".. 

"बिटिया उठी , पढ़ने बैठी और फिर आराम करना तो रह ही गया".. 

"माँ मुझे थोडा समय दो.. दो घडी़ आराम कर लू" ऑफिस से थक कर आयी बिटिया ने कहा.." मैं थक गई हू".... 

अरे शादी कर ले और सेटल हो जा.. फिर आराम ही करना है ..

"बिटिया शादी के लिए तैयार हो गई और.. आराम करना तो रह ही गया".. 

"अरे इतनी क्या जल्दी है.. एकाध साल रुकते है ना".. 

"अरे समय के साथ बच्चे हो जाए तो टेंशन नहीं , फिर आराम ही आराम है"... 

"बिटिया माँ बन गई और आराम करना तो रह ही गया" 

"तुम माँ हो.. तुम्हें ही बच्चे के साथ जागना पड़ेगा.. मुझे सुबह ऑफिस जाना है ..बस थोडे़ दिन.. बच्चे बड़े हो जाए फिर आराम ही आराम है"..... 

"वो बच्चों के लिए कई रातें जागी और आराम करना तो रह ही गया" 

"सुनो जी.. बच्चे अब स्कूल जाने लगे है.. अब तो दो घडी़ बैठने दो आराम से".. 

"बच्चों की तरफ ध्यान दो , उनको पढ़ा लो फिर आराम ही आराम है".. 

बच्चों का प्रोजेक्ट बनाने बैठी.. और आराम करना तो रह ही गया".. 

"बच्चे पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़े हो गए, अब कुछ आराम कर लू".. 

"अब बच्चों की शादी करनी है.. ये जिम्मेवारी पार पडे़ फिर आराम ही आराम" 

"उसने हिम्मत जुटाई.. बच्चों की शादी का काम निपटाया और फिर आराम करना तो रह ही गया".. 

"बच्चों का अपना संसार चलने लगा अब मैं ज़रा आराम कर लू".. 

"अरे अब अपनी बिटिया माँ बनने वाली है  पहला बच्चा मायके में होगा ना चलो तैयारी करे".. 

"हमारी बिटिया की डिलीवरी हो गई और आराम करना रह ही गया".. 

"चलो, ये जिम्मेदारी भी पूरी हुई, अब आराम"

"माँ जी, मुझे नौकरी पर वापस जाना होगा तो आप आशीष को सम्भाल लेंगी ना"

"नाती के पीछे दौड़ते दौड़ते थक गई और आराम करना रह ही गया".. 

"चलो नाती भी बड़ा हो गया अब सारी जिम्मेदारियाँ खत्म अब मैं आराम करूंगी".. 

   "अरे सुनती हो , घुटने दु:ख रहे है मेरे मुझसे उठा नही जा रहा ..Bp भी बढ़ गया है शायद, डायबिटीज है सो अलग ..डॉक्टर ने परहेज़ करने को कहा है"..

   "पति की सेवा में बचा-खुचा जीवन गुज़र गया और.. आराम करना तो रह ही गया"..  

   "एक दिन भगवान खुद धरती पर आए और कहा आराम करना है ना तुझे ? उसने हाथ जोड़े और भगवान उसे ले गए ..आखिरकार उसे आराम मिल ही गया हमेशा के लिए"... 

              ||नारी तु नारायणी|| 

     https://www.myexcelsuper.com

शनिवार, 21 जनवरी 2023

परमात्मा आएंगे और मुझे खाना खिलाएंगे।

✔  प्रसंग जिंदगी का.......✍

✍एक 6 साल का छोटा सा बच्चा अक्सर परमात्मा से मिलने की जिद किया करता था। उसकी चाहत थी की एक समय की रोटी वो परमात्मा के साथ खाये।

✍1 दिन उसने 1 थैले में 5, 6 रोटियां रखीं और परमात्मा को ढूंढने निकल पड़ा।
चलते चलते वो बहुत दूर निकल आया संध्या का समय हो गया।

✍उसने देखा नदी के तट पर 1 बुजुर्ग बूढ़ा बैठा हैं, और ऐसा लग रहा था जैसे उसी के इन्तजार में वहां बैठा उसका रास्ता देख रहा हों।

✍वो 6 साल का मासूम बालक,बुजुर्ग बूढ़े के पास जा कर बैठ गया,।अपने थैले में से रोटी निकाली और खाने लग गया।और उसने अपना रोटी वाला हाँथ बूढे की ओर बढ़ाया और मुस्कुरा के देखने लगा,बूढे ने रोटी ले ली,। बूढ़े के झुर्रियों वाले चेहरे पर अजीब सी ख़ुशी आ गई आँखों में ख़ुशी के आंसू भी थे,,,,

✍बच्चा बुढ़े को देखे जा रहा था, जब बुढ़े ने रोटी खा ली बच्चे ने एक और रोटी बूढ़े को दी।

✍बूढ़ा अब बहुत खुश था। बच्चा भी बहुत खुश था। दोनों ने आपस में बहुत प्यार और स्नेह केे पल बिताये।
जब रात घिरने लगी तो बच्चा इजाज़त ले घर की ओर चलने लगा।

✍वो बार बार पीछे मुड़ कर देखता , तो पाता बुजुर्ग बूढ़ा उसी की ओर देख रहा था।
बच्चा घर पहुंचा तो माँ ने अपने बेटे को आया देख जोर से गले से लगा लिया और चूमने लगी,बच्चा बहूत खुश था। 

✍माँ ने अपने बच्चे को इतना खुश पहली बार देखा तो ख़ुशी का कारण पूछा, तो बच्चे ने बताया !
माँ,....आज मैंने परमात्मा के सांथ बैठ कर रोटी खाई,आपको पता है उन्होंने भी मेरी रोटी खाई,,,माँ परमात्मा् बहुत बूढ़े हो गये हैं,,,मैं आज बहुत खुश हूँ माँ

✍उस तरफ बुजुर्ग बूढ़ा भी जब अपने गाँव पहूँचा तो गाव वालों ने देखा बूढ़ा बहुत खुश हैं,तो किसी ने उनके इतने खुश होने का कारण पूछा????
बूढ़ा बोलां,,,,मैं 2 दिन से नदी के तट पर अकेला भूखा बैठा था,,मुझे पता था परमात्मा आएंगे और मुझे खाना खिलाएंगे।

✍आज भगवान् आए थे, उन्होंने मेरे साथ बैठ कर रोटी खाई मुझे भी बहुत प्यार से खिलाई,बहुत प्यार से मेरी और देखते थे, जाते समय मुझे गले भी लगाया,,परमात्मा बहुत ही मासूम हैं बच्चे की तरह दिखते हैं।

✔ एक सीख.......!!

 इस कहानी का अर्थ बहुत गहराई वाला है। असल में बात सिर्फ इतनी है की दोनों के दिलों में परमात्मा के लिए प्यार बहुत सच्चा है। और परमात्मा ने दोनों को,दोनों के लिये, दोनों में ही (परमात्मा) खुद को भेज दिया। जब मन परमात्मा भक्ति में रम जाता है तो हमे हर एक में वो ही नजर आने लग जाते है
      
          

    https://www.myexcelsuper.com

जीवन मे किसी बेसहारा की मदद करके देखो..

प्रेरणादायक.                                                             ऑफिस से निकल कर शर्मा जी ने स्कूटर स्टार्ट किया ही था कि उन्हें याद आया.. पत्नी ने कहा था 1 किलो जामुन लेते आना..

     तभी उन्हें सड़क किनारे बड़े और ताज़ा जामुन बेचते हुए एक बीमार सी दिखने वाली बुढ़िया दिख गयी.. वैसे तो वह फल हमेशा राम आसरे फ्रूट भण्डार से ही लेते थे.. पर आज उन्हें लगा कि क्यों न बुढ़िया से ही खरीद लूँ..?

     उन्होंने बुढ़िया से पूछा.. माई जामुन कैसे दिए.. बुढ़िया बोली.. बाबूजी 40 रूपये किलो..

     शर्माजी बोले.. माई 30 रूपये दूंगा.. बुढ़िया ने कहा.. 
35 रूपये दे देना.. दो पैसे मै भी कमा लूंगी..

     शर्मा जी बोले.. 30 रूपये लेने हैं तो बोलो.. बुझे चेहरे से बुढ़िया ने.. " न " मे गर्दन हिला दी..

     शर्माजी बिना कुछ कहे चल पड़े और.. राम आसरे फ्रूट भण्डार पर आकर जामुन का भाव पूछा तो वह बोला 50 रूपये किलो हैं.. बाबूजी कितने दूँ..? 

     शर्माजी बोले.. 5 साल से फल तुमसे ही ले रहा हूँ.. ठीक भाव लगाओ.. तो उसने सामने लगे बोर्ड की ओर इशारा कर दिया..

     बोर्ड पर लिखा था - मोल भाव करने वाले माफ़ करें.. शर्माजी को उसका यह व्यवहार बहुत बुरा लगा..

     उन्होंने कुछ  सोचकर स्कूटर को वापस ऑफिस की ओर मोड़ दिया.. सोचते सोचते वह बुढ़िया के पास पहुँच गए..

     बुढ़िया ने उन्हें पहचान लिया और बोली.. बाबूजी जामुन दे दूँ.. पर भाव 35 रूपये से कम नही लगाउंगी..

     शर्माजी ने मुस्कुराकर कहा.. माई एक नही दो किलो दे दो और भाव की चिंता मत करो.. अब बुढ़िया का चेहरा ख़ुशी से दमकने लगा..

     जामुन देते हुए बोली.. बाबूजी मेरे पास थैली नही है.. फिर बोली.. एक टाइम था जब मेरा आदमी जिन्दा था.. तो मेरी भी छोटी सी दुकान थी..

     सब्ज़ी.. फल सब बिकता था उस पर.. आदमी की बीमारी मे दुकान चली गयी.. आदमी भी नही रहा.. अब खाने के भी लाले पड़े हैं.. किसी तरह पेट पाल रही हूँ.. कोई औलाद भी नही है.. जिसकी ओर मदद के लिए देखूं..

     इतना कहते कहते बुढ़िया रुआंसी हो गयी और.. उसकी आंखों मे आंसू आ गए..

     शर्माजी ने 100 रूपये का नोट बुढ़िया को दिया तो वो बोली बाबूजी मेरे पास छुट्टे नही हैं.. शर्माजी बोले माई चिंता मत करो.. रख लो.. 

     अब मै तुमसे ही फल खरीदूंगा और.. कल मै तुम्हें 1000 रूपये दूंगा.. धीरे धीरे चुका देना और परसों से बेचने के लिए मंडी से दूसरे फल भी ले आना..

     बुढ़िया कुछ कह पाती उसके पहले ही शर्माजी घर की ओर रवाना हो गए.. घर पहुंचकर उन्होंने पत्नी से कहा.. न जाने क्यों हम हमेशा मुश्किल से पेट पालने वाले.. थड़ी लगा कर सामान बेचने वालों से मोल भाव करते हैं किन्तु बड़ी दुकानों पर मुंह मांगे पैसे दे आते हैं..

     शायद हमारी मानसिकता ही बिगड़ गयी है.. गुणवत्ता के स्थान पर हम चकाचौंध पर अधिक ध्यान देने लगे हैं..

     अगले दिन शर्माजी ने बुढ़िया को 500 रूपये देते हुए कहा.. माई लौटाने की चिंता मत करना.. जो फल खरीदूंगा.. उनकी कीमत से ही चुक जाएंगे..  

     जब शर्माजी ने ऑफिस मे ये किस्सा बताया तो सबने बुढ़िया से ही फल खरीदना प्रारम्भ कर दिया.. तीन महीने बाद ऑफिस के लोगों ने स्टाफ क्लब की ओर से बुढ़िया को एक हाथ ठेला भेंट कर दिया..

     बुढ़िया अब बहुत खुश है.. उचित खान पान के कारण उसका स्वास्थ्य भी पहले से बहुत अच्छा है.. हर दिन शर्माजी और ऑफिस के दूसरे लोगों को दुआ देती नही थकती..

     शर्माजी के मन में भी अपनी बदली सोच और एक असहाय निर्बल महिला की सहायता करने की संतुष्टि का भाव रहता है.

     जीवन मे किसी बेसहारा की मदद करके देखो.. 
अपनी पूरी जिंदगी में किये गए सभी कार्यों से ज्यादा संतोष मिलेगा..


     https://www.myexcelsuper.com

महायुद्ध समाप्त हो चुका था।



महायुद्ध समाप्त हो चुका था। 
जगत को त्रास देने वाला रावण अपने कुटुंब सहित नष्ट हो चुका था। कौशलाधीश राम के नेतृत्व में चहुँओर शांति थी। 
राम का राज्याभिषेक हुआ। 
राजा राम ने सभी वानर और राक्षस मित्रों को ससम्मान विदा किया। अंगद को विदा करते समय राम रो पड़े थे। 
हनुमान को विदा करने की शक्ति तो श्रीराम में भी नहीं थी। 
माता सीता भी उन्हें पुत्रवत मानती थी। 
हनुमान अयोध्या में ही रह गए। 
राम दिन भर दरबार में, शासन व्यवस्था में व्यस्त रहे। 
संध्या जब शासकीय कार्यों से छूट मिली तो गुरु और माताओं का कुशलक्षेम पूछ अपने कक्ष में आए। हनुमान उनके पीछे-पीछे ही थे। 
राम के निजी कक्ष में उनके सारे अनुज अपनी-अपनी पत्नियों के साथ उपस्थित थे। 
वनवास, युद्ध और फिर अंनत औपचारिकताओं के पश्चात यह प्रथम अवसर था जब पूरा परिवार एक साथ उपस्थित था। 
राम, सीता और लक्ष्मण को तो नहीं, कदाचित अन्य वधुओं को एक बाहरी, अर्थात हनुमान का वहाँ होना अनुचित प्रतीत हो रहा था। 
चूँकि शत्रुघ्न सबसे छोटे थे, अतः वे ही अपनी भाभियों और अपनी पत्नी की इच्छापूर्ति हेतु संकेतों में ही हनुमान को कक्ष से जाने के लिए कह रहे थे। 
पर आश्चर्य की बात कि हनुमान जैसा ज्ञाता भी यह मामूली संकेत समझने में असमर्थ हो रहा था। 
अस्तु, उनकी उपस्थिति में ही बहुत देर तक सारे परिवार ने जी भर कर बातें की। 
फिर भरत को ध्यान आया कि भैया-भाभी को भी एकांत मिलना चाहिए। 
उर्मिला को देख उनके मन में हूक उठती थी। 
इस पतिव्रता को भी अपने पति का सानिध्य चाहिए। 
अतः उन्होंने राम से आज्ञा ली, और सबको जाकर विश्राम करने की सलाह दी। 
सब उठे और राम-जानकी का चरणस्पर्श कर जाने को हुए। 
परन्तु हनुमान वहीं बैठे रहे। 
उन्हें देख अन्य सभी उनके उठने की प्रतीक्षा करने लगे कि सब साथ ही निकले बाहर। 
राम ने मुस्कुराते हुए हनुमान से कहा, "क्यों वीर, तुम भी जाओ। तनिक विश्राम कर लो।"
हनुमान बोले, "प्रभु, आप सम्मुख हैं, इससे अधिक विश्रामदायक भला कुछ हो सकता है? 
मैं तो आपको छोड़कर नहीं जाने वाला।"
शत्रुघ्न तनिक क्रोध से बोले, "परन्तु भैया को विश्राम की आवश्यकता है कपीश्वर! 
उन्हें एकांत चाहिए।"
"हाँ तो मैं कौन सा प्रभु के विश्राम में बाधा डालता हूँ। 
मैं तो यहाँ पैताने बैठा हूँ।"
"आपने कदाचित सुना नहीं। 
भैया को एकांत की आवश्यकता है।"
"पर माता सीता तो यहीं हैं। 
वे भी तो नहीं जा रही। 
फिर मुझे ही क्यों निकालना चाहते हैं आप?"
"भाभी को भैया के एकांत में भी साथ रहने का अधिकार प्राप्त है। क्या उनके माथे पर आपको सिंदूर नहीं दिखता?
हनुमान आश्चर्यचकित रह गए। 
प्रभु श्रीराम से बोले, "प्रभु, क्या यह सिंदूर लगाने से किसी को आपके निकट रहने का अधिकार प्राप्त हो जाता है?"
राम मुस्कुराते हुए बोले, "अवश्य। यह तो सनातन प्रथा है हनुमान।"
यह सुन हनुमान तनिक मायूस होते हुए उठे और राम-जानकी को प्रणाम कर बाहर चले गए। 
.
प्रातः राजा राम का दरबार लगा था। साधारण औपचारिक कार्य हो रहे थे कि नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी न्याय माँगते दरबार में उपस्थित हुए। 
ज्ञात हुआ कि पूरी अयोध्या में रात भर व्यापारियों के भंडारों को तोड़-तोड़ कर हनुमान उत्पात मचाते रहे थे। 
राम ने यह सब सुना और सैनिकों को आदेश दिया कि हनुमान को राजसभा में उपस्थित किया जाए। रामाज्ञा का पालन करने सैनिक अभी निकले भी नहीं थे कि केसरिया रंग में रंगे-पुते हनुमान अपनी चौड़ी मुस्कान और हाथी जैसी मस्त चाल से चलते हुए सभा में उपस्थित हुए। 
उनका पूरा शरीर सिंदूर से पटा हुआ था। 
एक-एक पग धरने पर उनके शरीर से एक-एक सेर सिंदूर भूमि पर गिर जाता। 
उनकी चाल के साथ पीछे की ओर वायु के साथ सिंदूर उड़ता रहता। 
राम के निकट आकर उन्होंने प्रणाम किया। 
अभी तक सन्न होकर देखती सभा, एकाएक जोर से हँसने लगी। 
अपनी हँसी रोकते हुए सौमित्र लक्ष्मण बोले, "यह क्या किया कपिश्रेष्ठ? 
यह सिंदूर से स्नान क्यों? 
क्या यह आप वानरों की कोई प्रथा है?"
हनुमान प्रफुल्लित स्वर में बोले, "अरे नहीं भैया। यह तो आर्यों की प्रथा है। मुझे कल ही पता चला कि अगर एक चुटकी सिंदूर लगा लो तो प्रभु राम के निकट रहने का अधिकार मिल जाता है। 
तो मैंने सारी अयोध्या का सिंदूर लगा लिया। 
क्यों प्रभु, अब तो कोई मुझे आपसे दूर नहीं कर पाएगा न?"
सारी सभा हँस रही थी। 
और भरत हाथ जोड़े अश्रु बहा रहे थे। 
यह देख शत्रुघ्न बोले, "भैया, सब हँस रहे हैं और आप रो रहे हैं? क्या हुआ?" 
भरत स्वयं को सम्भालते हुए बोले, "अनुज, तुम देख नहीं रहे! 
वानरों का एक श्रेष्ठ नेता, वानरराज का सबसे विद्वान मंत्री, कदाचित सम्पूर्ण मानवजाति का सर्वश्रेष्ठ वीर, सभी सिद्धियों, सभी निधियों का स्वामी, वेद पारंगत, शास्त्र मर्मज्ञ यह कपिश्रेष्ठ अपना सारा गर्व, सारा ज्ञान भूल कैसे रामभक्ति में लीन है। राम की निकटता प्राप्त करने की कैसी उत्कंठ इच्छा, जो यह स्वयं को भूल चुका है। 
ऐसी भक्ति का वरदान कदाचित ब्रह्मा भी किसी को न दे पाएं। 
मुझ भरत को राम का अनुज मान भले कोई याद कर ले, पर इस भक्त शिरोमणि हनुमान को संसार कभी भूल नहीं पाएगा। 
हनुमान को बारम्बार प्रणाम।


     https://www.myexcelsuper.com

वारिस लड़का हो या लड़की

मेरा नाम कुमार है और मेरी पत्नी का नाम ममता है हमारी शादी 1992में हुई । माता-पिता ने ही शादी तय की थी । घर का बड़ा बेटा होने के कारण शादी के एक साल के बाद से ही माँ कहने लगी कि कुमार आ जाए तो अच्छा है । कुमार कहते ही लोगों की सोच में लड़के की छवि आ जाती है पर मुझे लड़की बहुत पसंद है । मेरी एक ही बहन है और जब मैं छोटा था तब ही उसकी शादी हो गई थी और वह ससुराल चली गई थी । इसलिए मुझे लड़की की कमी बहुत महसूस हुआ करती थी । जहाँ देखो वहीं पेंट शर्ट दिखाई देते थे लगता था कि कहीं पर तो सलवार क़मीज़ दिखे । 






ईश्वर ने शायद माँ की बात सुन ली और ममता के पैर भारी हो गए ।मुझे लगता था कि लड़की हो माँ सोचती थी कि लड़का हो ख़ैर सही समय पर ममता ने बहुत ही सुंदर लड़की को जन्म दिया ।माँ पहली बच्ची है इसलिए खुश हो गई कि कोई बात नहीं अगली बार लड़का ही होगा । मैं खुश था क्योंकि मेरी बेटी बहुत ही सुंदर थी छब्बी चिक्स की राइम की तरह !! 








उसका नाम मैंने परणिता रखा और उसे परी कहकर पुकारा करता था । उसके साथ मैं ख़ूब खेलता था । दो साल बाद फिर ममता माँ बनने वाली थी इस बार माँ को लड़का ही चाहिए था पर होनी को कौन टाल सकता था मेरी फिर लड़की हो गई । मैं तो खुश था कि दोनों बहनें एक दूसरे के लिए सहारा बन जाएँगी । उसका नाम मैंने सुहासिनी रखा । मेरे लिए तो दोनों दो आँखें थीं । बेटियाँ होती ही ऐसी कि हमेशा मेरे आगे पीछे घूमती थीं । मैं भी उन्हें अपने कंधों पर बिठाकर घुमाता था । माँ ने कहा कि देख कुमार तू कितना भी बेटियों के लिए कर ले पर बेटियाँ पराई ही होती हैं । 







मेरी बात मान ले एक बार और प्रयास कर इस बार तुझे लड़का ही होगा मेरा मन कह रहा है । हम दोनों की इच्छा तो नहीं थी पर माँ की बात टाल नहीं सके और रमा फिर माँ बनने वाली थी । इसी बीच एक दिन मेरी चचेरी बहन मेरे घर आई जिसके बच्चे नहीं थे । इसलिए उसने और मेरे चाचा ने मुझे समझाना शुरू किया कि तू प्राइवेट कंपनी में काम करता है तीन तीन बच्चों को कैसे पालेगा इसलिए अगर तेरी तीसरी भी बच्ची हुई तो मुझे दे दे मैं पाल लूँगी तेरी दोनों बेटियों की शादी में तेरी मदद भी कर दूँगी । चाचा ने जो बात कही उससे मेरा दिल बहुत दुखी हुआ कि अपने ऐसी बात कैसे कह सकते हैं । 







उन्होंने कहा क्या हो जाएगा के पापा के बदले में मामा बुलाएगी तुझे । मुझे ऐसा लगा जैसे वे मेरी धज्जियाँ उड़ा रहे हैं कि तू अपने बच्चों की परवरिश कर ही नहीं सकता है । मैंने फ़ैसला किया कि मेरी तीसरी बार भी लड़की हुई तो भी मैं अपने बच्चों को किसी को भी नहीं दूँगा क्योंकि मेरे ख़याल से अपने बच्चे को किसी और के हाथों में सौंपना बहुत ही मुश्किल का काम है । 








सही समय पर ममता ने लड़की को जन्म दिया जिसका नाम मैंने सौम्या रखा है । माँ सर पकड़ कर बैठ गई कि मेरी ज़िद के कारण तुझे तीन तीन लड़कियों का बोझ उठाना पड़ेगा पर मैंने उन्हें कभी बोझ समझा ही नहीं । 
ममता के या मेरे घर के संस्कार ही समझें कि मेरी तीनों बच्चियाँ एकदम सुंदर और सुशील निकलीं । कभी भी किसी भी वस्तु के लिए या कपड़ों के लिए ज़िद नहीं करतीं थी ।जो मिल जाता था ले लेती जो मिल जाता पहन लेती थीं ।








 ममता भी स्कूल में पढ़ाती थी ।मैं भी नौकरी करता था धीरे-धीरे मेरी बच्चियाँ बड़ी होने लगी परणिता ने इंजीनियरिंग किया और नौकरी करने लगी । सुहासिनी ने बी बी ए किया और नौकरी पर लग गई ।सबसे छोटी बहन की देखभाल दोनों बड़ी बहनें कर लेती हैं । जिन लोगों ने हम पर छींटाकशी की थी । उनके मुँह थोड़ी बंद हुई पर बच्चों की शादी की चिंता हमें नहीं दूसरों को ज़्यादा सता रही थी ।इसलिए सब लोग चिंता में आलतू फ़ालतू रिश्ते ला रहे थे । 








मैं टस से मस नहीं हुआ मुझे मालूम था कि मेरी बच्चियों की क़िस्मत ज़रूर अच्छी होगी ।आप लोगों को विश्वास नहीं होगा एक दिन मेरी परी के लिए रिश्ता आया सी ए किया हुआ लड़का था । वे लोग दो भाई थे यह बड़ा लड़का था । प्रवीण अच्छी कंपनी में काम कर रहा था और बिना दहेज लिए ही उसने मेरी परी से शादी करने की माँग की ।मैंने ख़ुशी ख़ुशी उसकी शादी धूमधाम से कर दिया । दूसरे ही साल मेरी दूसरी बेटी सुहासिनी के लिए भी एम टेक करके इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर था सुहास उसके घर से रिश्ता आया और उसकी शादी भी मैंने धूमधाम से कर दिया ।










 इस तरह मेरी दोनों बेटियों को अच्छा ससुराल और अच्छे पति मिले । तीसरी लड़की छोटी है दोनों बहनों और जीजाओं की लाड़ली बी काम अपनी बड़ी बहन के घर पर रहकर कर रही है । जिन लोगों ने मुझे तीन तीन लड़कियों का बेचारा पिता कहा आज उन सबके मुँह बंद हो गए । ईश्वर को मेरी ख़ुशी मंज़ूर नहीं थी इसलिए तीन साल पहले मेरी दोनों किडनी ख़राब हो गई हायली डायबिटीज़ के कारण अब मुझे डायलिसिस पर रहना पड़ रहा है कंपनी से जॉब छूट गया । 








घर के ख़र्च डयालसिस का खर्च सब मेरे लिए मुश्किल हो रहा था और मैं गर्व के साथ कहूँगा कि मेरी बड़ी बेटी मेरा बड़ा बेटा बनकर मेरे खर्चे उठा रही है । मैं ईश्वर का शुक्र गुज़ार हूँ कि मेरी बेटियाँ ही हैं  जो मेरी देखभाल एक लड़के से बढ़कर करती हैं । मैं अपने दोनों दामादों और उनके परिवार वालों का भी शुक्रगुज़ार हूँ कि उन्होंने अपनी बहुओं को अपने माता-पिता की देखभाल करने पर नहीं रोका । 


अब बताइए दोस्तों वारिस लड़का हो या लड़की ? हर लड़की अपने सास ससुर की अच्छी देखभाल करे तो किसी के भी माता-पिता दुखी नहीं रहेंगे । इसलिए वारिस लड़का ही नहीं लड़की भी हो सकती है । सिर्फ़ हमारी सोच में बदलाव लाना है ।
   https://www.myexcelsuper.com

माता आखिर मेरा दूल्हा कहां है।


मीराबाई भगवान श्री कृष्ण की अद्वितीया भगतिन थीं ।एक बार की बात है जब मीराबाई चार साल की थीं, उनके पड़ोस में किसी लड़की की शादी थी उस शादी में मीराबाई भी अपनी मां के साथ गयी हुई थी। सभी लोग बारात में आए दुल्हे को देख रहे थे मीराबाई ने भी उस दूल्हे को देखकर जिज्ञासा वश अपनी मां से पूछा हे माता आखिर मेरा दूल्हा कहां है।

बेटी की ऐसी बात सुनकर माता ने हंसते हुए एक तरह से बात को टालते हुए कहा बेटी तुम्हारा दूल्हा तो गिरिधर गोपाल नट नागर मोहन है नटखट कन्हैया माखन चोर।...
IP
मीराबाई की मां ने ऐसा कहते हुए बात को तो टाल दिया किन्तु मीराबाई ने मां की बात को गांठ बांध लिया।और उन्होंने ठान लिया कि अब हो चाहे जो कुछ किन्तु मेरा दूल्हा नट नागर कन्हैया ही होगा।

धीरे धीरे समय बीतता गया मीराबाई युवावस्था को प्राप्त होने लगी।मीराबाई के घरवाले इधर उधर उनकी शादी की चर्चा शुरू करने लगे।जिसका मीराबाई ने विरोध भी किया किन्तु एक दिन बिना मर्जी उनकी शादी महाराणा सांगा के पुत्र राजकुमार भोजराज से करवा दी गयीं। 
भगवान कृष्ण के प्रेम में नाचना गाना मीराबाई की आदत थी। बचपन से ही उन्हें भगवान के प्रति लगाव ने ऐसा बना दिया था की वो कृष्ण जी के अलावा किसी और को मानने को राजी नहीं थी।अचानक एक दिन उनके पति की मृत्यु हो गई।मीराबाई के ऊपर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा।.............

 पति की मृत्यु के बाद उनका कृष्ण भक्ति में नाचना और गाना बंद नहीं हुआ।जो राज परिवार को अच्छा नहीं लगता था।मीराबाई के ससुराल वालों ने उन्हें बहुत बार समझाया किन्तु वो समझने को राजी नहीं थी।वो कृष्ण के प्रेम में दीवानी सी हो गई थीं।वो लोगों से बार बार एक ही बात कहती।

        हे री मैं तो प्रेम दीवानी,मेरा दर्द न जाने कोय।

 जिससे क्रोधित होकर उन्हें कई बार मारने की भी कोशिश की गई लेकिन भगवान की भक्ति और आस्था से मीराबाई का बाल भी बांका नहीं हुआ। किन्तु घरवालों के उलाहने आदि व्यवहार से परेशान होकर एक दिन उन्होंने  भगवान के परम भक्त तुलसीदास जी को पत्र लिखा:-

 घर के  स्वजन हमारे जेते,सबन्हि उपाधि  बढ़ाई। 
साधु संग अरु भजन करत मोहि,देत कलेस महाई। 
मेरे माता पिता के सम हौ,हरि भक्तन्ह  सुखदाई। 
हमको कहा उचित करिबो है,सो लिखिए समुझाई।।

 तुलसीदास ने मीरा के पत्र का जवाब दिया 

जाके प्रिय न राम वैदेही
 तजिए ताहि कोटि बैरी सम,जद्यपि परम सनेही।।

 मीरा को रास्ता मिल गया वे जीवन के अंतिम दिनों में द्वारिका चली गई। उनके द्वारिकापुरी जाते ही उनकी ससुराल में अकाल पड़ गया प्रजा भूखों मरने लगी। चारों तरफ त्राहि त्राहि मच गई। महाराणा सांगा बहुत दुखी हुए एक दिन उन्होंने साधु संतों से विचार विमर्श किया तो उन्होंने बताया कि अगर कृष्ण भक्त मीरा को वापस लाया जाए तभी यह अकाल समाप्त हो सकता है।

 महाराणा सांगा द्वारा साधु संतों की एक टोली गठित कर  मीरा को वापस लाने के लिए द्वारिकापुरी भेजी गई वे मीरा बाई को  ढूंढते ढूंढते द्वारिका के उस स्थान पर पहुंचे जहां मीराबाई अपनी भक्ति में डूबी हुई थी साधुओं संतों ने मीराबाई से वापस लौटने की प्रार्थना की अपने लिए नहीं तो प्रजा की भलाई के लिए वापस लौट चलो।पर मीराबाई ने वापस लौटने से मना कर दिया। मीरा के मना करने पर साधु संत भूख हड़ताल पर बैठ गए तो मीरा ने कहा अच्छा वापस लौटने से पहले एक बार मैं अपने गिरधर गोपाल से तो पूछ लूं। 

कहते हैं ऐसा कहकर मीरा द्वारकाधीश के मंदिर में गई और गिरधर से बोली हे गिरिधर अब मुझे अपने पास बुला लो। क्योंकि आपकी शरण में आने के बाद अब मुझे किसी और की शरण जाना पड़े ये बात मुझे बर्दाश्त नहीं हो रही है इतना कहते कहते मीराबाई रोने लगी। प्रत्यक्ष दर्शी बताते थे कि मीरा की आंखों में अश्रु आते ही द्वारकाधीश की मूर्ति से दो हाथ निकले और मीरा को अपने में समेट लिया मीरा मूर्ति में समा गई।

साधु उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े तब तक मीरा मूर्ति में समा गई थी उनके दुपट्टा का दो फुट लंबा टुकड़ा बचा था जिसे साधुओं ने कोशिश करके पकड़ लिया। उसे लेकर वो साधु संत वापस आए अश्रुपूरित नेत्रों से दुपट्टा महाराणा सांगा भेंट किया और सारी लीला कह सुनाई।

 संतों के मुख से ऐसी बात सुनकर महाराणा सांगा बहुत दुःखी हुए अपने किए पर पछताते हुए श्रृद्धा पूर्वक उसे राजगद्दी पर रख दिया। मानों आज से यही यहां का राजा है विद्वान मनीषी कहते हैं उस दुपट्टे के सिंहासन पर रखने के साथ ही वहां से अकाल खत्म होने लगा। महाराणा को अपनी भूल का अहसास हो चुका था उन्होंने उस दुपट्टे को शासक मानकर बहुत दिनों तक स्वयं सुख पूर्वक राज किया।।
मित्रों ऐसी भक्ति थी मीराबाई जी की जिनके नाम स्मरण मात्र से इंसान के सारे पाप धुल जाते हैं।एक बार प्रेम से बोलिए वृंदावन वन बिहारी लाल की जय                      
https://www.myexcelsuper.com

कापीराइट अधिनियम से देश में सुरक्षित हुए रचनाकारों के अधिकार

आजादी के बाद देश में रचनाकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए 1958 में 21 जनवरी को कापीराइट अधिनियम -1957 लागू हुआ था। इस अधिनियम के तहत मौलिक रचनाओं से जुड़े अधिकार सुनिश्चित किए गए। उल्लंघन के दोषियों को जेल और जुर्माने की सजा का प्रविधान है। 

   https://www.myexcelsuper.com

रचनाकारों के अधिकार कापीराइट अधिनियम से देश में सुरक्षित हुए.

आजादी के बाद देश में रचनाकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए 1958 में 21 जनवरी को कापीराइट अधिनियम -1957 लागू हुआ था। इस अधिनियम के तहत मौलिक रचनाओं से जुड़े अधिकार सुनिश्चित किए गए। उल्लंघन के दोषियों को जेल और जुर्माने की सजा का प्रविधान है। 

 https://www.myexcelsuper.com

प्लूटो को पीछे छोड़ नेप्च्यून बना सौरमंडल का सबसे दूर स्थित ग्रह

1979 में 21जनवरी को प्लूटो को पीछे छोड़ नेप्च्यून सौरमंडल का सबसे दूर स्थित ग्रह बन गया था। हर 248 साल में ऐसा होता है और करीब 20 साल तक नेप्च्यून की दूरी प्लूटो से ज्यादा रहती है। 2006 में प्लूटो से ग्रह का दर्जा छिनने के बाद नेप्च्यून फिर सबसे दूर स्थित ग्रह बन गया ।

सौरमंडल का सबसे दूर स्थित ग्रह नेप्च्यून ग्रह है

1979 में 21जनवरी को प्लूटो को पीछे छोड़ नेप्च्यून सौरमंडल का सबसे दूर स्थित ग्रह बन गया था। हर 248 साल में ऐसा होता है और करीब 20 साल तक नेप्च्यून की दूरी प्लूटो से ज्यादा रहती है। 2006 में प्लूटो से ग्रह का दर्जा छिनने के बाद नेप्च्यून फिर सबसे दूर स्थित ग्रह बन गया ।


  https://www.myexcelsuper.com

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

जमींदार साहब धन-मद से गर्वित हो

टोकरी-भर मिट्टी

  जमींदार के महल के पास एक गरीब अनाथ विधवा की झोंपड़ी थी। जमींदार साहब को अपने महल का हिस्सा उस झोंपड़ी तक बढा़ने की इच्‍छा हुई, विधवा से बहुत कहा कि अपनी झोंपड़ी हटा ले, पर वह तो कई वर्षो से वहीं बसी थी; उसका प्रिय पति और इकलौता पुत्र भी उसी झोंपड़ी में मर गया था। बहु भी एक पाँच बरस की कन्‍या को छोड़कर चल बसी थी। अब यही उसकी पोती इस वृद्धाकाल में एकमात्र आधार थी। जब उसे अपनी पूर्वस्थिति की याद आ जाती तो मारे दु:ख के फूट-फूट रोने लगती थी। और जबसे उसने अपने पड़ोसी की इच्‍छा का हाल सुना, तब से वह मृतप्राय हो गई थी। उस झोंपड़ी में उसका मन लग गया था कि बिना मरे वहाँ से वह निकलना नहीं चाहती थी। 

जमींदार के सब प्रयत्‍न निष्‍फल हुए, तब वे अपनी जमींदारी चाल चलने लगे। बाल की खाल निकालने वाले वकीलों की थैली गरम कर उन्‍होंने अदालत से झोंपड़ी पर अपना कब्‍जा करा लिया और विधवा को वहाँ से निकाल दिया। बेचारी अनाथ तो थी ही, पास-पड़ोस में कहीं जाकर रहने लगी। एक दिन जमींदार उस झोंपड़ी के आसपास टहल रहे थे और लोगों को काम बता रहे थे कि वह विधवा हाथ में एक टोकरी लेकर वहाँ पहुँची।  जमींदार ने उसको देखते ही अपने नौकरों से कहा कि उसे यहाँ से हटा दो। पर वह गिड़गिड़ाकर बोली, ''महाराज, अब तो यह झोंपड़ी तुम्‍हारी ही हो गई है। मैं उसे लेने नहीं आई हूँ। महाराज क्षमा करें तो एक विनती है।'' जमींदार साहब के सिर हिलाने पर उसने कहा, ''जब से यह झोंपड़ी छूटी है, तब से मेरी पोती ने खाना-पीना छोड़ दिया है। मैंने बहुत-कुछ समझाया पर वह  नहीं मानती। यही कहा करती है कि अपने घर चलो। वहीं रोटी खाऊँगी। अब मैंने यह सोचा कि इस झोंपड़ी में से एक टोकरी-भर मिट्टी लेकर उसी का चूल्‍हा बनाकर रोटी पकाऊँगी। इससे भरोसा है कि वह रोटी खाने लगेगी। महाराज कृपा करके आज्ञा दीजिए तो इस टोकरी में मिट्टी ले आऊँ!'' जमींदार ने आज्ञा दे दी। 

विधवा झोंपड़ी के भीतर गई। वहाँ जाते ही उसे पुरानी बातों का स्‍मरण हुआ और उसकी आँखों से आँसू की धारा बहने लगी। अपने आंतरिक दु:ख को किसी तरह सँभालकर उसने अपनी टोकरी मिट्टी से भर ली और हाथ से उठाकर बाहर ले आई। फिर हाथ जोड़कर जमींदार  से प्रार्थना करने लगी, ''महाराज, कृपा करके इस टोकरी को जरा हाथ लगाइए जिससे कि मैं उसे अपने सिर पर रख लूँ।'' जमींदार साहब पहले तो बहुत नाराज हुए। पर जब वह बार-बार हाथ जोड़ने लगी और पैरों पर गिरने लगी तो उनके मन में कुछ दया आ गई। किसी नौकर से न कहकर आप ही स्‍वयं टोकरी उठाने आगे बढ़े। ज्‍योंही टोकरी को हाथ लगाकर ऊपर उठाने लगे त्‍योंही देखा कि यह काम उनकी शक्ति के बाहर है। फिर तो उन्‍होंने अपनी सब ताकत लगाकर टोकरी को उठाना चाहा, पर जिस स्‍थान पर टोकरी रखी थी, वहाँ से वह एक हाथ भी ऊँची न हुई। वह लज्जित होकर कहने लगे, ''नहीं, यह टोकरी हमसे न उठाई जाएगी।'' यह सुनकर विधवा ने कहा, ''महाराज, नाराज न हों, आपसे एक टोकरी-भर मिट्टी नहीं उठाई जाती और इस झोंपड़ी में तो हजारों टोकरियाँ मिट्टी पड़़ी है। उसका भार आप जन्‍म-भर कैसे उठा सकेंगे? आप ही इस बात पर विचार कीजिए।" जमींदार साहब धन-मद से गर्वित हो अपना कर्तव्‍य भूल गए थे पर विधवा के उपर्युक्‍त वचन सुनते ही उनकी आँखें खुल गयीं। कृतकर्म का पश्‍चाताप कर उन्‍होंने विधवा से क्षमा माँगी और उसकी झोंपड़ी वापिस दे दी।
किसी गरीब का घर कब्जा कर खुश मत हो जाना भार तो उठाना पड़ेगा




https://www.myexcelsuper.com

इन्द्र ने लक्ष्मी को प्रणाम किया

लक्ष्मी जी का वास

एक बार की बात है, राजा बलि समय बिताने के लिए एकान्त स्थान पर गधे के रूप में छिपे हुए थे। देवराज इन्द्र उनसे मिलने के लिए उन्हें ढूँढ रहे थे। एक दिन इन्द्र ने उन्हें खोज निकाला और उनके छिपने का कारण जानकर उन्हें काल का महत्व बताया। साथ ही उन्हें तत्वज्ञान का बोध कराया।

तभी राजा बलि के शरीर से एक दिव्य रूपात्मा स्त्री निकली। उसे देखकर इन्द्र ने पूछा-“दैत्यराज! यह स्त्री कौन है? देवी, मानुषी अथवा आसुरी शक्ति में से कौन-सी शक्ति है?” राजा बलि बोले-“देवराज! ये देवी तीनों शक्तियों में से कोई नहीं हैं। आप स्वयं पूछ लें।”

इन्द्र के पूछने पर वे शक्ति बोलीं-“देवेन्द्र! मुझे न तो दैत्यराज बलि जानते हैं और न ही तुम या कोई अन्य देवगण। पृथ्वी लोक पर लोग मुझे अनेक नामों से पुकारते हैं। जैसे-श्री, लक्ष्मी आदि।” इन्द्र बोले-“देवी! आप इतने समय से राजा बलि के पास हैं लेकिन ऐसा क्या कारण है कि आप इन्हें छोड़कर मेरी ओर आ रही हैं?”

लक्ष्मी बोलीं-“देवेन्द्र! मुझे मेरे स्थान से कोई भी हटा या डिगा नहीं सकता है। मैं सभी के पास काल के अनुसार आती-जाती रहती हूँ। जैसा काल का प्रभाव होता है मैं उतने ही समय तक उसके पास रहती हूँ। अर्थात मैं समयानुसार एक को छोड़कर दूसरे के पास निवास करती हूँ।”

इन्द्र बोले-“देवी! आप असुरों के यहाँ निवास क्यों नहीं करतीं?” लक्ष्मी बोलीं-“देवेन्द्र! मेरा निवास वहीं होता है जहाँ सत्य हो, धर्म के अनुसार कार्य होते हों, व्रत और दान देने के कार्य होते हों। लेकिन असुर भ्रष्ट हो रहे हैं। ये पहले इन्द्रियों को वश में कर सकते थे, सत्यवादी थे, ब्राह्मणों की रक्षा करते थे, पर अब इनके ये गुण नष्ट होते जा रहे हैं।

ये तप-उपवास नहीं करते; यज्ञ, हवन, दान आदि से इनका कोई संबंध शेष नहीं है। पहले ये रोगी, स्त्रियों, वृद्धों, दुर्बलों की रक्षा करते थे, गुरुजन का आदर करते थे, लोगों को क्षमादान देते थे। लेकिन अब अहंकार, मोह, लोभ, क्रोध, आलस्य, अविवेक, काम आदि ने इनके शरीर में जगह बना ली है। ये लोग पशु तो पाल लेते हैं लेकिन उन्हें चारा नहीं खिलाते, उनका पूरा दूध निकाल लेते हैं और पशुओं के बच्चे भूख से चीत्कारते हुए मर जाते हैं।

ये अपने बच्चों का लालन-पालन करना भूलते जा रहे हैं। इनमें आपसी भाईचारा समाप्त हो गया है। लूट, खसोट, हत्या, व्यभिचार, कलह, स्त्रियों की पतिव्रता नष्ट करना ही इनका धर्म हो गया है। सूर्योदय के बाद तक सोने के कारण स्नान-ध्यान से ये विमुख होते जा रहे हैं। इसलिए मेरा मन इनसे उचट गया।

देवताओं का मन अब धर्म में आसक्त हो रहा है। इसलिए अब मैं इन्हें छोड़कर देवताओं के पास निवास करूँगी। मेरे साथ श्रद्धा, आशा, क्षमा, जया, शान्ति, संतति, धृति और विजति ये आठों देवियाँ भी निवास करेंगी। देवेन्द्र! अब आपको ज्ञात हो गया होगा कि मैंने इन्हें क्यों छोड़ा है। साथ ही आपको इनके अवगुणों का भी ज्ञान हो गया होगा।”

तब इन्द्र ने लक्ष्मी को प्रणाम किया और उन्हें आदर सहित स्वर्ग ले गए,

https://www.myexcelsuper.com

आश्रम में आकर सो गए.

एक बार वृन्दावन गए, वहाँ कुछ दिन घूमे फिरे दर्शन किए !
जब वापस लौटने का मन किया तो, सोचा भगवान् को भोग लगा कर कुछ प्रसाद लेता चलूँ..

संत ने रामदाने के कुछ लड्डू ख़रीदे मंदिर गए.. प्रसाद चढ़ाया और आश्रम में आकर सो गए.. सुबह ट्रेन पकड़नी थी

अगले दिन ट्रेन से चले.. सुबह वृन्दावन से चली ट्रेन को मुगलसराय स्टेशन तक आने में शाम हो गयी..

संत ने सोचा.. अभी पटना तक जाने में तीन चार घंटे और लगेंगे.. भूख लग रही है.. मुगलसराय में ट्रेन आधे घंटे रूकती है.. 

चलो हाथ पैर धोकर संध्या वंदन करके कुछ पा लिया जाय..!

संत ने हाथ पैर धोया और लड्डू खाने के लिए डिब्बा खोला..!

उन्होंने देखा लड्डू में चींटे लगे हुए थे.. उन्होंने चींटों को हटाकर एक दो लड्डू खा लिए..!

बाकी बचे लड्डू प्रसाद बाँट दूंगा ये सोच कर छोड़ दिए.!

पर कहते हैं न, संत ह्रदय नवनीत समाना !

बेचारे को लड्डुओं से अधिक उन चींटों की चिंता सताने लगी..!

सोचने लगे.. ये चींटें वृन्दावन से इस मिठाई के डिब्बे में आए हैं..!

बेचारे इतनी दूर तक ट्रेन में मुगलसराय तक आ गए.!

कितने भाग्यशाली थे.. इनका जन्म वृन्दावन में हुआ था, 

अब इतनी दूर से पता नहीं कितने दिन या कितने जन्म लग जाएँगे, इनको वापस पहुंचने में..!

पता नहीं ब्रज की धूल इनको फिर कभी मिल भी पाएगी या नहीं..!!

मैंने कितना बड़ा पाप कर दिया.. इनका वृन्दावन छुड़वा दिया

नहीं मुझे वापस जाना होगा..

और संत ने उन चींटों को वापस उसी मिठाई के डिब्बे में सावधानी से रखा.. और वृन्दावन की ट्रेन पकड़ ली।

उसी मिठाई की दूकान के पास गए डिब्बा धरती पर रखा.. और हाथ जोड़ लिए.!

मेरे भाग्य में नहीं कि, तेरे ब्रज में रह सकूँ तो, मुझे कोई अधिकार भी नहीं कि, जिसके भाग्य में ब्रज की धूल लिखी है, उसे दूर कर सकूँ.!

दूकानदार ने देखा तो आया..!

महाराज चीटें लग गए तो, कोई बात नहीं आप दूसरी मिठाई तौलवा लो..!

संत ने कहा.. भईया मिठाई में कोई कमी नहीं थी..!

इन हाथों से पाप होते होते रह गया उसी का प्रायश्चित कर रहा हूँ..!

दुकानदार ने जब सारी बात जानी तो, उस संत के पैरों के पास बैठ गया.. भावुक हो गया..!

इधर दुकानदार रो रहा था... उधर संत की आँखें गीली हो रही थीं  !!

बात भाव की है.. बात उस निर्मल मन की है.. बात ब्रज की है.. बात मेरे वृन्दावन की है।                                        ‌                                                                                  जय जय श्री राधे 
     

जीना मुश्किल हो जायेगा !


एक बार एक हंस और हंसिनी हरिद्वार के सुरम्य वातावरण से भटकते हुए, उजड़े वीरान और रेगिस्तान के इलाके में आ गये!

हंसिनी ने हंस को कहा कि ये किस उजड़े इलाके में आ गये हैं ?? 

यहाँ न तो जल है, न जंगल और न ही ठंडी हवाएं हैं यहाँ तो हमारा जीना मुश्किल हो जायेगा !

भटकते-भटकते शाम हो गयी तो हंस ने हंसिनी से कहा कि किसी तरह आज की रात बीता लो, सुबह हम लोग हरिद्वार लौट चलेंगे !

रात हुई तो जिस पेड़ के नीचे हंस और हंसिनी रुके थे, उस पर एक उल्लू बैठा था।

वह जोर से चिल्लाने लगा।

हंसिनी ने हंस से कहा- अरे यहाँ तो रात में सो भी नहीं सकते।

ये उल्लू चिल्ला रहा है। 

हंस ने फिर हंसिनी को समझाया कि किसी तरह रात काट लो, मुझे अब समझ में आ गया है कि ये इलाका वीरान क्यूँ है ??

ऐसे उल्लू जिस इलाके में रहेंगे वो तो वीरान और उजड़ा रहेगा ही।

पेड़ पर बैठा उल्लू दोनों की बातें सुन रहा था।

सुबह हुई, उल्लू नीचे आया और उसने कहा कि हंस भाई, मेरी वजह से आपको रात में तकलीफ हुई, मुझे माफ़ करदो।

हंस ने कहा- कोई बात नही भैया, आपका धन्यवाद! 

यह कहकर जैसे ही हंस अपनी हंसिनी को लेकर आगे बढ़ा 

पीछे से उल्लू चिल्लाया, अरे हंस मेरी पत्नी को लेकर कहाँ जा रहे हो।

हंस चौंका- उसने कहा, आपकी पत्नी ??

अरे भाई, यह हंसिनी है, मेरी पत्नी है,मेरे साथ आई थी, मेरे साथ जा रही है!

उल्लू ने कहा- खामोश रहो, ये मेरी पत्नी है।

दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पूरे इलाके के लोग एकत्र हो गये। 

कई गावों की जनता बैठी। पंचायत बुलाई गयी। 

पंचलोग भी आ गये!

बोले- भाई किस बात का विवाद है ??

लोगों ने बताया कि उल्लू कह रहा है कि हंसिनी उसकी पत्नी है और हंस कह रहा है कि हंसिनी उसकी पत्नी है!

लम्बी बैठक और पंचायत के बाद पंच लोग किनारे हो गये और कहा कि भाई बात तो यह सही है कि हंसिनी हंस की ही पत्नी है, लेकिन ये हंस और हंसिनी तो अभी थोड़ी देर में इस गाँव से चले जायेंगे।

हमारे बीच में तो उल्लू को ही रहना है। 

इसलिए फैसला उल्लू के ही हक़ में ही सुनाना चाहिए! 

फिर पंचों ने अपना फैसला सुनाया और कहा कि सारे तथ्यों और सबूतों की जाँच करने के बाद यह पंचायत इस नतीजे पर पहुंची है कि हंसिनी उल्लू की ही पत्नी है और हंस को तत्काल गाँव छोड़ने का हुक्म दिया जाता है!

यह सुनते ही हंस हैरान हो गया और रोने, चीखने और चिल्लाने लगा कि पंचायत ने गलत फैसला सुनाया। 

उल्लू ने मेरी पत्नी ले ली!

रोते- चीखते जब वह आगे बढ़ने लगा तो उल्लू ने आवाज लगाई - ऐ मित्र हंस, रुको!

हंस ने रोते हुए कहा कि भैया, अब क्या करोगे ?? 

पत्नी तो तुमने ले ही ली, अब जान भी लोगे ?

उल्लू ने कहा- नहीं मित्र, ये हंसिनी आपकी पत्नी थी, है और रहेगी! 

लेकिन कल रात जब मैं चिल्ला रहा था तो आपने अपनी पत्नी से कहा था कि यह इलाका उजड़ा और वीरान इसलिए है क्योंकि यहाँ उल्लू रहता है! 

मित्र, ये इलाका उजड़ा और वीरान इसलिए नहीं है कि यहाँ उल्लू रहता है।

यह इलाका उजड़ा और वीरान इसलिए है क्योंकि यहाँ पर ऐसे पंच रहते हैं जो उल्लुओं के हक़ में फैसला सुनाते हैं!

शायद इतने साल की आजादी के बाद भी हमारे देश की दुर्दशा का मूल कारण यही है कि हमने उम्मीदवार की योग्यता न देखते हुए, हमेशा ये हमारी जाति का है. ये हमारी पार्टी का है के आधार पर अपना फैसला उल्लुओं के ही पक्ष में सुनाया है, देश क़ी बदहाली और दुर्दशा के लिए कहीं न कहीं हम भी जिम्मेदार हैँ!