सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

दीवाली चली गई और बहुत कुछ आगे पीछे हुआ होगा

दिवाली चली गई और बहुत कुछ आगे पीछे हुआ होगा। बहुतों से हमने लिया होगा और बहुतों को हमने देना भी होगा लेकिन जिंदगी तो ऐसे ही चलती है।

                                                                        जो बातें मैं बता रहा हूं जो बड़े काम की हैं, हमारे जीवन में हमेशा घटित होती हैं लेकिन हम उनको इग्नोर करते रहते हैं जो ठीक नहीं है।*
मैंने जो भी फॉरवर्ड किया है अगर उसमें कुछ कमी रह गई हो तो प्लीज उनको भी ऐड कर दीजिये.…

आपके जीवन में कुछ ध्यान देने योग्य बातें...
(1). लगातार दो बार से अधिक किसी को कॉल न करें। यदि वे आपकी कॉल नहीं उठाते हैं, तो मान लें कि इस वक्त उनके पास कुछ महत्वपूर्ण कार्य है।

(2). उधार लिया धन पहले लौटाएँ और दूसरे व्यक्ति के याद दिलाने या माँगने का इन्तजार ना करें ! यह आपकी ईमानदारी और अच्छे  चरित्र को दर्शाता है।

(3). जब कोई आपको लंच / डिनर दे रहा हो तो कभी भी मेनू पर महंगे पकवान का ऑर्डर न करें।
यदि संभव हो तो उन्हें ही आपके लिए अपनी पसंद का ऑर्डर करने के लिए कहें।

(4). ओह! 'तो आपने अभी तक शादी नहीं की है'? या अरे! 'क्या आपके बच्चे नहीं हैं’ जैसे अजीबो गरीब सवाल नहीं पूछें।
'आपने घर क्यों नहीं खरीदा'? या 'आप कार क्यों नहीं खरीदते'? यह आपकी समस्या नहीं है।

(5). अपने पीछे आने वाले व्यक्ति के लिए हमेशा दरवाजा खोलें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़का है या लड़की, सीनियर है या जूनियर। आप सार्वजनिक रूप से किसी के भी साथ अच्छा व्यवहार करें।

(6). यदि आप किसी दोस्त के साथ टैक्सी लेते हैं, और वह अभी भुगतान करता है, तो अगली बार आप भुगतान करने का प्रयास करें।

(7). विभिन्न प्रकार के विचारों का सम्मान करें।
याद रखें कि आपके लिए जो 6 दिख रहा है वो सामने से आने वाले लोगों को 9 दिखाई देगा।  

(8). लोगों से बात करते समय बीच में कभी बाधा न डालें। उन्हें अपनी बात कहने की अनुमति दें।  

(9). यदि आप किसी को चिढ़ाते हैं, और वे इसका आनंद नहीं लेते हैं, तो इसे रोकें और फिर कभी ऐसा न करें।  

(10). जब कोई आपकी मदद कर रहा हो तो "धन्यवाद" जरूर कहें।

(11). सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करें!  जरूरी हो तभी निजी तौर पर आलोचना करें।

(12). किसी के वजन पर टिप्पणी करने का कभी कोई मतलब नहीं है। बस कहें, "आप शानदार दिखते हैं।" 

(13). जब कोई आपको अपने मोबाईल पर एक फोटो दिखाता है, तो स्वयं उसके मोबाइल पर बाएं या दाएं स्वाइप न करें। आपको नहीं पता कि आगे उसका निजी फोटो है।

(14). यदि कोई सहकर्मी आपको बताता है कि उसे डॉक्टर से मिलना है, तो यह न पूछें कि किस लिये मिलना है?, बस कहें "मुझे आशा है कि आप ठीक हैं"।  अपनी व्यक्तिगत बीमारी बताने के लिए उन्हें असहज स्थिति में न डालें। 

(15). अगर आप अपने से नीचे के लोगों के साथ सम्मान के साथ व्यवहार करते हैं तो लोग नोटिस करेंगे।

(16). यदि कोई व्यक्ति आपसे सीधे बात कर रहा है, तो अपने फोन को देखना अशिष्टता है!

(17). जब तक आप से नहीं पूछा जाये तब तक कभी भी बिन मांगे सलाह न दें!

(18). जब किसी से लंबे समय के बाद मिल रहे हो तो, जब तक वे इसके बारे में बात न करें, तब तक उनसे उनकी उम्र और वेतन न पूछें!

(19). अपने काम से काम रखें!

(20). अपने धूप के चश्मे को हटा दें जिस समय आप किसी से सड़क पर बात कर रहे हैं।  यह सम्मान की निशानी है। नेत्र संपर्क आपके भाषण में महत्वपूर्ण है।

(21). गरीबों के बीच में अपने धन के बारे में कभी बात न करें।

(22).  मोबाइल का उतना ही उपयोग करें जितना जरूरी हो...
नेट चलाने का एक समय अवश्य निश्चित करें..! 

(23). कोशिश करें प्रतिदिन कोई ना कोई ऐसा एक काम जरूर करें कि दिल खुश हो जाए ! 
और अंत में...
ऐसी पोस्ट साझा करें। जिससे कि आपने जो कुछ सीखा है उससे दूसरों को भी सीखने में मदद मिले।
इसे अग्रेसित करें और भावी पीढ़ी को शिक्षा दें।
*ध्यान रखें..*
 *एक अच्छे चरित्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है.!

हे प्रभु कम से कम एक बिटिया तो देते

बेटे कान पर हेडफोन लगाए इधर उधर टहलते है           लगातार कुकिंग से तक चली मम्मी बड़बड़ाती है           हे प्रभु ,कम से कम एक बिटिया तो दे देते                     होती तो घर के कामों में हाथ बंटाती तभी बेटे                 नमूदार हो सकते है                                                 डोंट वरी मम्मी ,हमसे बेहतर खानसामा कोई नहीं

पर किसी ने किसी बेटे को आज तक

मम्मी को किस बेटे में                                               कब दिख जाए अजन्मी बिटिया की झलक                    यह बात कोई नहीं जानता                                          पर किसी ने किसी बेटे को आज तक                           पापा की परी मेंबदलते कभी नहीं देखा।

छुट्टी में घर आए बेटे

बेटे छुट्टी पर घर आ रहे है ..................................     ठंड उतरा रही है माहौल में हौले हौले।                          खबर है अभयारण्य मेंशुरू हो चली है                          लाल गर्दन वाले बगुलो की आमद                              वे  आते है तो जंगल में मंगल मनता है।                             

प्रेम का दरिया तुम हो

कैसे शब्दों में लिखूं ,
सुंदरता तुम्हारी,
सुंदरता का झरना भी तुम हो
 प्रभु
प्रेम का दरिया भी तुम हो।

 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*

यात्री को जैसे पडा़व मिल गया

 पंछी सा था 
ये मन बावरा मेरा कभी
तुमसे मिलकर लगता है
 प्रभु
यात्री को जैसे
पड़ाव मिल गया !
 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*

जब तक यें सासें चलती रहे

 रख लूँ नैनों मे चेहरा तेरा,
दिन रात इसी पे मरती रहूँ..
जब तक ये सांसे चलती रहे,
 प्रभु
मैं तुझसे प्रेम करती रहूँ..
 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*


वो दिन कभी न आये

वो दिन कभी न आए
हद से ज्यादा गरूर हो जाये,
बस इतना झुका कर रखना
मेरे प्रभु
कि हर दिल आशीर्वाद
 देने को मजबूर हो जाए
 🙏जय श्री कृष्णा🙏


मैं लिखता रहू ,तुम पढ़ते रहो

मैं लिखता रहूं तुम पढ़ते रहो
मैं गुनगुनाता रहूं तुम सुनते रहो...
प्रभु
मै सुनता रहूं तुम मुरली की मधुर
धुन बजाते रहो..।
 🙏जय श्री कृष्णा🙏

राधा की विरासत

राधा के दिल की चाहत है *कृष्णा* ,
राधा की विरासत है *कृष्णा* ,
कितने भी रास रचा ले *कृष्णा* ,
फिर भी दुनिया कहेगी *राधेकृष्णा* …।
 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*


श्याम तुम्हारी छवि हो

मेरे दिल की दीवारों पर,
 *श्याम* तुम्हारी छवि हो,
मेरे नैनो की पलकों में,
 *कान्हा* तस्वीर तेरी हो।
 🙏जय श्री कृष्णा🙏

ऐसी तकदीर हो

बस और न मांगू ,
 तुझसे मेरे गिरधर…
तुझे हर पल देखू ,
 प्रभु
 ऐसी तकदीर हो….।
 🙏जय श्री कृष्णा🙏

दोनों में ही कुछ आधा सा....

 पीर लिखो तो मीरा जैसी,
मिलन लिखो कुछ राधा सा,
दोनों ही है कुछ पूरे से,
 प्रभु
दोनों में ही कुछ आधा सा..।
 🙏जय श्री कृष्णा🙏

हम आदी होते चले गये

 बड़ा मीठा नशा है,
 *कृष्ण* की याद का..
वक्त गुजरात गया और,
 हम आदी होते चले गए।
 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*

श्याम भागे चले आयेंगे

राधे राधे बोल, 
 श्याम भागे चले आएंगे,
एक बार आ गए तो
 प्रभु
 कभी नहीं जायेंगे..                                                 जय श्री कृष्ण

गए हो चांद चकोरी

 एक ओर साँवले कृष्ण,
 दूसरी ओर राधिका गोरी
जैसे एक-दूसरे से मिल
 गए हों चाँद-चकोरी।
 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*


बाहों में छिपाकर रखूं

बाहों में छिपाकर रखूं,
सीने से लगाकर रखूं तुझको, 
आओ कभी तुम सपनों में मेरे 
और मैं सपनें में सजाकर रखूं तुझको।
  🙏जय श्री कृष्णा🙏


हमें कोई रोग नहीं बस

अजीब नशा है, 
 अजीब खुमारी है,
हमे कोई रोग नहीं बस,
 राधे कृष्णा बोलने बीमारी है….
 🙏जय श्री कृष्णा🙏

बगिया निखर गया

 तुम क्या मिले की साँवरे,
मेरा भाग्य संवर गया,
उजड़े हुए हृदय का,
 बगिया निखर गया…
 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*

कौन होश में रहता है

 तेरे रूप को परदे की
ज़रुरत ही क्या है।
मेरे प्रभु, 
कौन होश में रहता है
तेरे दर्शन करने के बाद।
 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*

तिनका भी हीरा बन जाये

 मुस्कान उनकी ऐसी, 
 जैसे स्वर्ग का दर्शन हो !!
तिनका भी हीरा बन जाये,
 जब मेरे प्रभु
 का सहारा हो !!
 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*

मेरा लक्ष्य एक है

मेरा लक्ष्य एक  है, 
 चाहे जन्म मिले हज़ार...
जन्म जन्म माँगू मैं, 
 मेरे प्रभु
का दर्शन हो बार बार ......!!
 🙏 *जय श्री कृष्णा* 🙏

प्रभु के प्यार का दीपक

साँवरे की संगती में
आता है कोई कोई,
भक्ति का लाभ इनसे
पाता है कोई कोई,
यूँ तो प्रेम दुनिया में
लाखों लोग है करते हैं,
 प्रभु के प्यार का दीपक
जगाता है कोई कोई।
 *🙏जय श्री कृष्णा🙏*

इन नयनों से ओझल न होना

इन नयनों से ओझल न होना,
 मेरे दिल की पूजा हो तुम..
तुम ही तुम हो हर धड़कनों में,  
इन धड़कनों की चाहत हो तुम......!
     🙏 *जय श्री कृष्ण* 🙏

जहाँ बेचैन को चैन मिले

जहाँ बेचैन को चैन मिले,
 वो घर तेरा वृन्दावन है…
जहां आत्मा को परमात्मा मिले ,
 वो राह प्रभु 
 तेरा वृन्दावन है….
   🙏जय श्री कृष्णा🙏


मन की भावना कम न हो

मन की भावना कम न हो, 
 तेरे नाम की माला सदा संग हो...
रहूँ कही भी इस संसार में,
  जीवन मेरा रंगा तेरे रंग हो...
   🙏जय श्री कृष्णा🙏


वो साथ हो तुम

रूठने पर भी ,
जो ना रूठे ,
वो बात हो तुम 
छूटने पर भी ,
जो ना छूटे ,
प्रभु
वो साथ हो तुम।
 जय श्री कृष्णा

भक्ति मुझें ऐसी मिलती रहे

धन दौलत की 
 सांवरे चाह नहीं, 
बस प्रीत तेरी ,
 मिलती रहे...
भूलूँ न कभी मैं
 आपको,
 भक्ति मुझे ऐसी,
  मिलती रहे...।
 🙏जय श्री कृष्णा🙏

जहां तुम नहीं प्रभु

सांवरे..
हजारों गोष्ठियां हैं,
लाखों मेले हैं..।
पर जहां तुम नहीं,
 प्रभु
वहां हम अकेले हैं..।।
 🙏जय श्री कृष्णा🙏


गुस्सा वहां होता है

गुस्सा वहाँ होता है,
जहाँ विश्वास न हो...,
मेरा तो विश्वास भी तुम हो
 प्रभु,
ओर आराधना भी तुम हो।
 🙏जय श्री कृष्णा🙏

कर्म ही पूजा

अपने कर्म पर विश्वास करो किस्मत पर नहीं किस्मत तो उनके भी होते हैं जिनके हाथ नहीं होते। कर्म ही पूजा है।

सोए हुए को जगाना आसान है

 सोए हुए को जगाना आसान है परंतु सोए हुए नाटक करने वालों को जगाना मुश्किल है

हम अपने आप को तलाशते है

 हम अपने आप को तलाशते हैं, तो दुनिया हमें तलाशती है ।


जिदंगी और सपने हमेशा अकेले ही देखे जाते है

जिंदगी सपने हमेशा अकेले ही देखे जाते हैं ।अपनी जिंदगी अपने ही कंधे पर चलते हैं यारों ,दूसरों की कंधों पर जनाजे निकलते हैं।

कुल देवी और कुल देवता का महत्व

कुल देवी/देवता का महत्व

लक्ष्मण और मेघनाथ का युद्ध चल रहा था, जब मेघनाथ की सारी माया विफल हो गई तब उसने शक्ति बाण का प्रयोग किया जिससे लक्ष्मण जी मूर्छित हो गए।

हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लाई जिससे लक्ष्मण जी की मूर्छा दूर हुई और वो पुनः युद्ध के तैयार होने लगे।

यह सब जानकर मेघनाथ अपनी कुलदेवी निकुम्बला माता के मंदिर में यज्ञ करने चल दिया, यज्ञ सफल होने पर मेघनाथ को ब्रम्हशिर महाअस्त्र तथा एक ऐसा रथ मिलता जिसपर सवार होने पर उसे कोई भी पराजित नहीं कर पाता ।

⚡यह बात विभीषण को पता चली तो उन्होने यह रहस्य भगवान राम को बताया, भगवान राम जी ने लक्षमण जी को हनुमान जी के साथ  मेघनाथ से युद्ध करने के लिए भेजा, हनुमान जी ने मेघनाथ का यज्ञ भंग कर दिया और मेघनाथ का वध लक्ष्मण जी द्वारा संभव हुआ।
अब प्रश्न ये हैं की ब्रह्म, विष्णु और महेश तथा सरस्वती, लक्ष्मी और पार्वती ये अंतिम और परम शक्ति है फिर भी मेघनाथ इनकी शरण में क्यों नहीं गया....? क्यों गया अपने कुलदेवी माता निकुंबला की शरण में  जिसका शायद ही किसी ने नाम सुना है ...?
                                                                   कुलदेवी का स्थान सबसे पहले और सबसे बड़ा है, अगर हो प्रसन्न और सक्रिय हैं तो कोई भी नकारात्मक शक्ति ना ही घर में प्रवेश कर सकती है और न ना ही बाहर क्षति पहुंचा सकती हैं।

वो अपने कुल कि रक्षा करने के लिए बाध्य होती हैं, और देवी देवता छल कर सकते हैं, लेकिन कुलदेवी नहीं ।

कुलदेवी या कुलदेवता प्रसन्न हो तो काल भी समय से पूर्व कुछ नहीं कर सकता है।

इसी सूर्यकुल में एक और कथा है, राजा सगर अश्वमेध यज्ञ कर रहे थे, इंद्र ने यज्ञ का घोड़ा कपिल मुनि के आश्रम मे चोरी से बांध दिया, कपिल मुनि को यह बात पता नहीं थी ।

राजा सगर ने अपने साठ हजार पुत्रों को यज्ञ का घोड़ा ढूंढ़ने भेजा, राजा सगर के साठ हजार पुत्र घोड़ा ढूंढ़ते- ढूंढ़ते कपिल मुनि के आश्रम में पहुंचे, वहां यज्ञ का घोड़ा बंधा देख कर राजा सगर के पुत्रों ने कपिल मुनि को बिना वास्तविकता जाने अपशब्द कहने लगे।

कपिल मुनि का ध्यान भंग हुआ और खुद को अपशब्द कहे जाने पर क्रुद्ध हो गए और उन्होंने भी बिना वास्तविकता जाने राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को भस्म हो जाने का श्राप दे दिया ।

राजा सगर के दूसरे पुत्र अंशुमान को जब यह पता चला तो उन्होंने कपिल मुनि से श्राप मुक्ति का मार्ग बताने की प्रार्थना की, कपिल मुनि ने बताया कि माता गंगा के जल से ही श्राप से मुक्त होना संभव है।

🦏राजा सगर को यह बात पता चली तो वो राजपाट अपने पुत्र अंशुमान को सौंपकर माता गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए तपस्या करने चल दिए और तपस्या करते-करते ही देह त्याग दिया, फिर भी माता गंगा प्रसन्न न हुई ।

उसके बाद अंशुमान ने भी अपने पुत्र दिलीप को राजपाट सौंपकर माता गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए तपस्या करने चल दिए, पर उनका भी हाल अपने पिता जैसे हुआ ।

अंशुमान के बाद उनके पुत्र राजा दिलीप ने भी राज्य अपने पुत्र भगीरथ को सौंपकर  माता गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए तपस्या करने चल दिए और उनका हाल भी अपने पिता एवम् पितामह की तरह हुआ।

राजा दिलीप के बाद भगीरथ ने माता गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए कठोर तपस्या की वो भी तीन बार तब उन्हे सफलता मिली और उनके साठ हजार पूर्वजों का उद्धार हुआ।

अब प्रश्न ये हैं कि माना की राजा सगर के साठ हजार पुत्र भस्म हो गए थे जिनका उद्धार माता गंगा द्वारा ही, संभव था लेकिन राजा सगर, राजा अंशुमान, राजा दिलीप और महाराज भगीरथ ने सारे राजसी ठाठबाट और ऐश्वर्य जंगलों में कठोर तपस्या क्यों की  ? 

पहली बात तो राजा सगर के साठ हजार पुत्रों की आत्मा प्रेत योनि में इस भूलोक में विचरण कर रही थी और जब तक वो प्रेत योनि में रहते क्रोध और दुःख वश अपने कुल और परिवार को परेशान करते रहते ।

पितृ ऋण सिर्फ पिता का ही ऋण नहीं होता अपितु पूर्वजों के प्रति भी ऋण होता, राजा सगर तो पिता एवम् अंशुमान उन साठ हजार के भाई थे, लेकिन राजा दिलीप और महाराज भगीरथ के वो साठ हजार पूर्वज थे, और पूर्वजों की की मुक्ति मनुष्य का कर्तव्य होता है।

राजा सगर पिता व राजा अंशुमान उन साठ हजार के भाई थे, अगर इन्होने उनकी मुक्ति का प्रयास नहीं किया होता तो मृत्यु पश्चात इन्हे पितृ लोक में अपने पूर्वजों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता और वहां ना तो इन्हे अपने पूर्वजों का सानिध्य मिलता और ना ही उनका आशिर्वाद ।

अगर इन साठ हजार की मुक्ति न हुई होती तो ये प्रेत योनि में रहकर अपनी कुल को परेशान करते और इनकी दुर्दशा देखकर राजा सगर के पूर्व पूर्वज आने वाली पीढ़ी से रूष्ट रहते जो की पितृ दोष का कारण बनता और आने वाली पीढ़ी के पतन का कारण भी बनता।

आजकल कुंडली देखने वाले ज्यादातर ज्योतिष और दिखाने वाले भी सभी बस कुण्डली के पीछे ही भागते हैं, कभी भी कुल देवी/देवता की स्थिति के बारे में नहीं पूछते और न ही परिवार में हुई अकाल मृत्यु के बारे में और न ही जातक बताते हैं।

जब तक कुलदेवी/देवता नाराज हैं या उनका सही पूजा-पाठ नहीं हो रहा है और परिवार में हुए अकाल मृत्यु का समाधान नहीं हुआ है, तब कुंडली में कितना भी बड़ा राजयोग हो फिर भी जीवन में परेशानी आएगी ही आएगी।

और कितना भी कुंडली का उपाय किया जाय फिर इच्छित परिणाम नहीं मिलेगा।

यदि कुलदेवी सक्रिय हैं, उनकी रोज पूजा पाठ की जा रही है, तथा अगर परिवार में अकाल मृत्यु हुई हो और उसका समाधान किया गया हो, तो कुंडली में दुर्योग भी उपाय से आसानी से कम हो जाते हैं।

अगर कुलदेवी सक्रिय हैं तो जीवन में सभी समस्याओं का हल निकालने में मार्गदर्शन करती हैं और प्रगति का रास्ता भी दिखाती हैं।

कुलदेवी और ईष्ट देवता को साध लिया जाए तो जीवन के आधे समस्या अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं।

इसलिए कुंडली देखने/दिखाने से पहले कुल देवी/देवता की स्थिति जरूर देखें और साथ ही घर में हुए अकाल मृत्यु कि भी, इसके बाद ही कुंडली के लिए आगे बढ़े।


जब गाड़ी रूकी तो

गिरता संस्कार*
.

छठी के छात्र छेदी ने छत्तीस की जगह बत्तीस कहकर जैसे ही बत्तीसी दिखाई , गुरुजी ने छडी उठाई और मारने वाले ही थे की छेदी ने कहा, "खबरदार अगर मुझे मारा तो! मैं गिनती नही जानता मगर उत्पीडन अधिनियम की धाराएँ अच्छी तरह जानता हूँ...
गणित मे नही , हिंदी मे समझाना आता है मुझे.."

गुरुजी चौराहों पर खड़ी मूर्तियों की तरह जड़वत हो गए , जो कल तक बोल नही पाता था , वो आज आँखें दिखा रहा है!

शोरगुल सुनकर प्रधानाध्यापक भी उधर आ धमके , कई दिनों से उनका कार्यालय से निकलना ही नही हुआ था , वे हमेशा विवादों से दूर रहना पसंद करते थे इसी कारण से उन्होंने बच्चों को पढ़ाना भी बंद कर दिया था . आते ही उन्होंने छड़ी को तोड़ कर बाहर फेंका और बोले  "सरकार का आदेश नही पढ़ा आपने ??? प्रताड़ना का केस दर्ज हो सकता है. रिटायरमेंट नजदीक है , निलंबन की मार पड़ गई तो पेंशन के फजीते पड़ जाएँगे . बच्चे न पढ़े न सही पर प्रेम से पढ़ाओ.... उनसे निवेदन करो.... अगर कही शिकायत कर दी तो ?"

बेचारे गुरुजी पसीने पसीने हो गए मानो हर बूँद से प्रायश्चित टपक रहा हो! इधर छेदी "गुरुजी हाय हाय"  नारा लगाने लगा और बाकी बच्चे भी उसके साथ हो लिए.

प्रधानाध्यापक ने छेदी को एक कोने मे ले जाकर कहा , "मुझसे कहो क्या चाहिए?"
छेदी बोला , "जब तक गुरुजी मुझसे माफी नही माँग लेते है , हम विद्यालय का बहिष्कार करेंगे. बताएँ की शिकायत पेटी कहाँ है?"

समस्त स्टाफ आश्चर्यचकित और भय का वातावरण हो चुका था... छात्र जान चुके थे की उत्तीर्ण होना उनका कानूनी अधिकार है।

बड़े सर ने छेदी से कहा की मैं उनकी तरफ से माफी माँगता हूँ, पर छेदी बोला, "आप क्यों मांगोगे ? जिसने किया वही माफी माँगे, मेरा अपमान हुआ है ,घोर अपमान ।"

आज गुरुजी के सामने बहुत बड़ा संकट था। जिस छेदी के बाप तक को उन्होंने दंड, दृढ़ता और अनुशासन से पढ़ाया था, आज उनकी ये तीनों शक्तिया परास्त हो चुकी थी।वे इतने भयभीत हो चुके थे की एकांत मे छेदी के पैर तक छूने को तैयार थे , लेकिन सार्वजनिक रूप से गुरूता के ग्राफ को गिराना नही चाहते थे। छड़ी के संग उनका मनोबल ही नही , परंपरा और प्रणाली भी टूट चुकी थी। सारी व्यवस्था , नियम, कानून एक्सपायर हो चुके थे। कानून क्या कहता है , अब ये बच्चो से सिखना पड़ेगा!

पाठ्यक्रम में अधिकारों का वर्णन था , कर्तव्यों का पता नही था। अंतिम पड़ाव पर गुरु द्रोण स्वयं चक्रव्यूह मे फँस जाएँगे!

वे प्रण कर चुके थे की कल से बच्चे जैसा कहेंगे , वैसा ही वे करेंगे। तभी बड़े सर उनके पास आकर बोले, "मैं आपको समझ रहा हूँ वह मान गया है और अंदर आ रहा है। 
उससे माफी माँग लो, समय की यही जरूरत है।"

छेदी अंदर आकर टेबल पर बैठ गया और हवा के तेज झोंके ने शर्मिन्दा होकर द्वार बंद कर दिए।

आगे अब कलम लिखने से पहले ही थम गई.......

कई बार मौन की भाषा संवादों पर भारी पड़ जाता है।
*आजकल के गुरू का दर्द.....किस तरह पढ़ाये बच्चों को...पढ़ाना मुश्किल हो गया है...और जमाना कहता है...मास्टर पढ़ाते नहीं हैं...फोकट की तनख्वाह लेते हैं....


गिरता संस्कार

गिरता संस्कार*
.

छठी के छात्र छेदी ने छत्तीस की जगह बत्तीस कहकर जैसे ही बत्तीसी दिखाई , गुरुजी ने छडी उठाई और मारने वाले ही थे की छेदी ने कहा, "खबरदार अगर मुझे मारा तो! मैं गिनती नही जानता मगर उत्पीडन अधिनियम की धाराएँ अच्छी तरह जानता हूँ...
गणित मे नही , हिंदी मे समझाना आता है मुझे.."

गुरुजी चौराहों पर खड़ी मूर्तियों की तरह जड़वत हो गए , जो कल तक बोल नही पाता था , वो आज आँखें दिखा रहा है!

शोरगुल सुनकर प्रधानाध्यापक भी उधर आ धमके , कई दिनों से उनका कार्यालय से निकलना ही नही हुआ था , वे हमेशा विवादों से दूर रहना पसंद करते थे इसी कारण से उन्होंने बच्चों को पढ़ाना भी बंद कर दिया था . आते ही उन्होंने छड़ी को तोड़ कर बाहर फेंका और बोले  "सरकार का आदेश नही पढ़ा आपने ??? प्रताड़ना का केस दर्ज हो सकता है. रिटायरमेंट नजदीक है , निलंबन की मार पड़ गई तो पेंशन के फजीते पड़ जाएँगे . बच्चे न पढ़े न सही पर प्रेम से पढ़ाओ.... उनसे निवेदन करो.... अगर कही शिकायत कर दी तो ?"

बेचारे गुरुजी पसीने पसीने हो गए मानो हर बूँद से प्रायश्चित टपक रहा हो! इधर छेदी "गुरुजी हाय हाय"  नारा लगाने लगा और बाकी बच्चे भी उसके साथ हो लिए.

प्रधानाध्यापक ने छेदी को एक कोने मे ले जाकर कहा , "मुझसे कहो क्या चाहिए?"
छेदी बोला , "जब तक गुरुजी मुझसे माफी नही माँग लेते है , हम विद्यालय का बहिष्कार करेंगे. बताएँ की शिकायत पेटी कहाँ है?"

समस्त स्टाफ आश्चर्यचकित और भय का वातावरण हो चुका था... छात्र जान चुके थे की उत्तीर्ण होना उनका कानूनी अधिकार है।

बड़े सर ने छेदी से कहा की मैं उनकी तरफ से माफी माँगता हूँ, पर छेदी बोला, "आप क्यों मांगोगे ? जिसने किया वही माफी माँगे, मेरा अपमान हुआ है ,घोर अपमान ।"

आज गुरुजी के सामने बहुत बड़ा संकट था। जिस छेदी के बाप तक को उन्होंने दंड, दृढ़ता और अनुशासन से पढ़ाया था, आज उनकी ये तीनों शक्तिया परास्त हो चुकी थी।वे इतने भयभीत हो चुके थे की एकांत मे छेदी के पैर तक छूने को तैयार थे , लेकिन सार्वजनिक रूप से गुरूता के ग्राफ को गिराना नही चाहते थे। छड़ी के संग उनका मनोबल ही नही , परंपरा और प्रणाली भी टूट चुकी थी। सारी व्यवस्था , नियम, कानून एक्सपायर हो चुके थे। कानून क्या कहता है , अब ये बच्चो से सिखना पड़ेगा!

पाठ्यक्रम में अधिकारों का वर्णन था , कर्तव्यों का पता नही था। अंतिम पड़ाव पर गुरु द्रोण स्वयं चक्रव्यूह मे फँस जाएँगे!

वे प्रण कर चुके थे की कल से बच्चे जैसा कहेंगे , वैसा ही वे करेंगे। तभी बड़े सर उनके पास आकर बोले, "मैं आपको समझ रहा हूँ वह मान गया है और अंदर आ रहा है। 
उससे माफी माँग लो, समय की यही जरूरत है।"

छेदी अंदर आकर टेबल पर बैठ गया और हवा के तेज झोंके ने शर्मिन्दा होकर द्वार बंद कर दिए।

आगे अब कलम लिखने से पहले ही थम गई.......

कई बार मौन की भाषा संवादों पर भारी पड़ जाता है।
*आजकल के गुरू का दर्द.....किस तरह पढ़ाये बच्चों को...पढ़ाना मुश्किल हो गया है...और जमाना कहता है...मास्टर पढ़ाते नहीं हैं...फोकट की तनख्वाह लेते हैं....

जमींदार ठाकुर बहुत दिनों से बीमार थे

एक गाँव के एक जमींदार ठाकुर बहुत वर्षों से बीमार थे। इलाज करवाते हुए कोई डॉक्टर कोई वैद्य नहीं छोड़ा कोई टोने टोटके करने वाला नहीं छोड़ा।

लेकिन कहीं से भी थोड़ा सा भी आराम नहीं आया !

एक पहुंचे हुवे संत जी गाँव में आये उनके दर्शन करने वो ज़मींदार भी वहाँ गया और उन्हें प्रणाम किया
उसने बहुत दुखी मन से कहा - महात्मा जी मैं इस गाँव का जमींदार हूँ का सैंकड़ों बीघे जमीन है इतना सब कुछ होने के बावजूद मुझे एक लाइलाज रोग है जो कहीं से भी ठीक नहीं हो रहा !

महात्मा जी ने पूछा भाई, क्या रोग है आपको
जमींदार ने निची निगाहें करके कहा,जी मुझे बाहर जाते समय बहुत खून आता है और इतनी जलन होती है जो बर्दाश्त नहीं होती।
 
ऐसा लगता है मेरे प्राण ही निकल जायेंगे।
आप कुछ मेहरबानी करो महात्मा जी बाबा ने आँख बंद कर ली शांत बैठ गये थोड़ी देर बाद आंखे खोली और जमींदार को घूर कर देखा -बुरा तो नहीं मानोगे एक बात पूछूँ ? नहीं महाराज पूछिये !

तुमने कभी किसी का दिल इतना ज़्यादा ईतना गहरा तो नहीं दुखाया कि उसने तुम्हें जी भरके बद्दुआऐं दी हों जिसका दण्ड आज तुम भोग रहे हो ?

तुम्हारे दुःख देने से वो इतना अधिक दुखी हुआ हो जिसके कारण आज तुम इतनी पीड़ा झेल रहे हो ? नहीं बाबा !
जमींदार उधर नजरे चुराने लगा फीर धीरे से बोला 
जहाँ तक मुझे याद है, मैंने तो कभी किसी का दिल नहीं दुखाया।

अरे याद करो और सोचो कभी किसी का हक तो नहीं छीना, किसी की पीठ में छुरा तो नहीं मारा किसी की रोज़ी रोटी तो नहीं छीनी ? किसी का हिस्सा ज़बरदस्ती, तुमने खुद तो नहीं संभाला हुआ ?

महात्मा जी की बात पूरी होने पर वो ख़ामोश और शर्मसार हो कर बोला।

जी मेरी एक विधवा भाभी है जो कि इस वक्त अपने मायके में रहती है वो जमीन में से अपना हिस्सा मांगती थी।
 
यह सोचकर मैंने उसे कुछ भी नहीं दिया कि कल को ये सब कुछ अपने भाईयों को ही दे देगी इसका क्या पता ?

बाबा ने कहा -आज से ही उसे हर महीने सौ रूपए भेजने शुरू करो ! यह उस समय की बात है जब सौ रूपए में पूरा परिवार पल जाता था !

उसने कुछ रूपए भेजना शुरू कर दिया ! दो तीन हफ़्तों के बाद उसने बाबा से आकर कहा - जी मै पचहत्तर प्रतिशत ठीक हूँ !
महात्मा जी ने सोचा कि इसे तो पूरा ठीक होना चाहिये था ऐसा क्यों नहीं हुआ ?
उससे पूछा तुम कितने रूपए भेजते हो ?
जी पचहत्तर रूपए हर महीने भेजता हूँ
इसी कारण तेरा रोग पूरा ठीक नहीं हुआ !
सन्त जी ने कहा उसका पूरा हक उसे इज़्जत से बुला कर दे दो, वो अपने पैसे को जैसे मर्जी खर्च करे, अपनी ज़मीन जिसे चाहे दे दे । यह उसकी मिल्कीयत है इसमें तुम्हारा कोई दख़ल नहीं है !
जानते हो वो कितना रोती रही है, जलती रही है तभी आपको इतनी जलन हो रही है 

ज़रा सोचो, मरने के बाद हमारे साथ क्या जायेगा ?

ज़मींदार को बहुत पछतावा हुआ उसने फौरन ही अपनी विधवा भाभी और उसके भाईयों को बुलाकर, सारे गाँव के सामने, उसकी ज़मीन, उसके हक का पैसा उसे दे दिया और हाथ जोड़कर अपने ज़ुल्मों की माफी माँगी।
उसकी भाभी ने उसे माफ कर दिया और उसके परिवार को खूब आशीर्वाद दिये
 
जमींदार का रोग शीघ्र ही पूरी तरह से ठीक हो गया !

अगर आपको भी ऐसा कोई असाध्य रोग है तो ज़रूर सोचना कहीँ मैंने किसी का हक तो नहीं छीना है ?

किसी की पीठ में छुरा तो नहीं घोंपा है ? किसी का इतना दिल तो नहीं दुखाया हुआ कि वो बेचारा इतना बेबस था कि तुम्हारे सामने कुछ कहने की हिम्मत भी ना कर सका होगा ?
लेकिन उस बेचारे के दिल से आहें निकली होंगी जो आपके अंदर रोग पैदा कर रही है जलन पैदा कर रही हैं।

*याद रखो, परमात्मा की लाठी बिल्कुल बे आवाज़ हैजय जय श्री राम

मुझ पर थोड़ा धीरज तो रखेगा

जब मैं बूढ़ा हो जाऊँगा.......

जब मैं बूढ़ा हो जाऊँगा, एकदम जर्जर बूढ़ा, तब तू क्या थोड़ा मेरे पास रहेगा ? 

मुझ पर थोड़ा धीरज तो रखेगा न? 

मान ले, तेरे महँगे काँच का बर्तन मेरे हाथ से अचानक गिर जाए या फिर मैं सब्ज़ी की कटोरी उलट दूँ टेबल पर, मैं तब बहुत अच्छे से नहीं देख सकूँगा न ! मुझे तू चिल्लाकर डाँटना मत प्लीज़ ! बूढ़े लोग सब समय ख़ुद को उपेक्षित महसूस करते रहते हैं, तुझे नहीं पता ?

एक दिन मुझे कान से सुनाई देना बंद हो जाएगा, एक बार में मुझे समझ में नहीं आएगा कि तू क्या कह रहा है, लेकिन इसलिए तू मुझे बहरा मत कहना ! ज़रूरत पड़े तो कष्ट उठाकर एक बार फिर से वह बात कह देना या फिर लिख ही देना काग़ज़ पर। मुझे माफ़ कर देना, मैं तो कुदरत के नियम से बुढ़ा गया हूँ, मैं क्या करूँ बता ?

और जब मेरे घुटने काँपने लगेंगे, दोनों पैर इस शरीर का वज़न उठाने से इनकार कर देंगे, तू थोड़ा-सा धीरज रखकर मुझे उठ खड़ा होने में मदद नहीं करेगा, बोल? जिस तरह तूने मेरे पैरों के पंजों पर खड़ा होकर पहली बार चलना सीखा था, उसी तरह....

कभी-कभी टूटे रेकॉर्ड प्लेयर की तरह मैं बकबक करता रहूँगा, तू थोड़ा कष्ट करके सुनना। मेरी खिल्ली मत उड़ाना प्लीज़। मेरी बकबक से बेचैन मत हो जाना। तुझे याद है, बचपन में तू एक गुब्बारे के लिए मेरे कान के पास कितनी देर तक भुनभुन करता रहता था, जब तक मैं तुझे वह ख़रीद न देता था, याद आ रहा है तुझे ?

हो सके तो मेरे शरीर की गंध को भी माफ़ कर देना। मेरी देह में बुढ़ापे की गंध पैदा हो रही है। तब नहाने के लिए मुझसे ज़बर्दस्ती मत करना। मेरा शरीर उस समय बहुत कमज़ोर हो जाएगा, ज़रा-सा पानी लगते ही ठंड लग जाएगी। मुझे देखकर नाक मत सिकोड़ना प्लीज़! तुझे याद है, मैं तेरे पीछे दौड़ता रहता था क्योंकि तू नहाना नहीं चाहता था ? तू विश्वास कर, बुड्ढों को ऐसा ही होता है। हो सकता है एक दिन तुझे यह समझ में आए, हो सकता है, किसी एक दिन...

तेरे पास अगर समय रहे, हम लोग साथ में गप्पें लड़ाएँगे, ठीक है? भले ही कुछेक पल के लिए क्यों न हो। मैं तो दिन भर अकेला ही रहता हूँ, अकेले-अकेले मेरा समय नहीं कटता। मुझे पता है, तू अपने कामों में बहुत व्यस्त रहेगा, मेरी बुढ़ा गई बातें तुझे सुनने में अच्छी न भी लगें तो भी थोड़ा मेरे पास रहना। तुझे याद है, मैं कितनी ही बार तेरी छोटे गुड्डे की बातें सुना करता था, सुनता ही जाता था और तू बोलता ही रहता था, बोलता ही रहता था। मैं भी तुझे कितनी ही कहानियाँ सुनाया करता था, तुझे याद है ?

एक दिन आएगा जब बिस्तर पर पड़ा रहूँगा, तब तू मेरी थोड़ी देखभाल करेगा ? मुझे माफ़ कर देना यदि ग़लती से मैं बिस्तर गीला कर दूँ, अगर चादर गंदी कर दूँ, मेरे अंतिम समय में मुझे छोड़कर दूर मत रहना, प्लीज़....

जब समय हो जाएगा, मेरा हाथ तू अपनी मुट्ठी में भर लेना। मुझे थोड़ी हिम्मत देना ताकि मैं निर्भय होकर मृत्यु का आलिंगन कर सकूँ। 

चिंता मत करना, जब मुझे मेरे सृष्टा दिखाई दे जाएँगे, उनके कानों में फुसफुसाकर कहूँगा कि वे तेरा कल्याण करें। तुझे हर अमंगल से बचायें। कारण कि तू मुझसे प्यार करता था, मेरे बुढ़ापे के समय तूने मेरी देखभाल की थी।

मैं तुझसे बहुत-बहुत प्यार करता हूँ रे, तू ख़ूब अच्छे-से रहना, इसके अलावा और क्या कह सकता हूँ.... क्या दे सकता हूँ भला....

मम्मी का मौन

मम्मी का  मौन

प्रत्युश ने आवाज लगाकर रेखा से पूछा, मम्मी, सुई धागे का डिब्बा कहाँ रखा है? रेखा किचन में थी, वहीं से बोली," मेरी अलमारी में है, क्यों चाहिये?" प्रत्युश ने कारण नहीं बताया और डिब्बा लेने चला गया। 
   जवाब न मिलने पर रेखा आयी, प्रत्युश भी डिब्बा लेकर आ गया। रेखा ने कहा कि तुमनें बताया नहीं कि सुई धागा क्यों चाहिये? प्रत्युश ने बताया," मेरी पेंट दो जगह से थोड़ी फट गयी है तो उसे सिलना है।" मम्मी ने बेटे से कहा,' दूसरी अच्छी वाली पेंट पहन लो, इसे क्यों सिल रहे हो, वैसे भी तुम्हारी यह पेंट पुरानी हो गयी है।"
    प्रत्युश ने गंभीर हंसी हंसते हुए माँ से कहा," तीन साल पहले खरीदी मेरी पेंट पुरानी हो गयी और दस साल पुरानी साड़ी, जिसे आप अभी भी सिल सिलकर पहन रही है, कल भी सिल रही थी, वह पुरानी नहीं हुई, क्यों? बेटे के प्रश्न पर मम्मी मौन थी, वैसे इसका उत्तर शायद ही किसी माँ के पास होगा। मम्मी को सवाल के साथ छोड़ प्रत्युश काम पर चला गया। 
     वापस आया, हाथ में एक पैकेट था। प्रत्युश ने उसमें से लाल रंग की सुंदर चुनर  निकाली और मम्मी को ओढ़ा दी और बोला कि आप माता के लिये चुनर लाना चाहती थी ना तो मैं आपके लिये ले आया। फिर मम्मी को कुर्सी पर बिठाया, उनके पैर छुए। इसके बाद स्कूटर में से थैली लाकर मम्मी की गोद में रख दी। थैली में पीले और केसरिया रंग की दो साड़ियाँ थी। साथ में एक कार्ड भी था, उसमें लिखा था," माँ पार्वती बन हर पल मुझे संभाला जिसने, माँ सरस्वती बन जीवन में मुझे बहुत कुछ सिखाया जिसने, मेरे जीवन की समस्याओं के आगे माँ दुर्गा व माँ काली बनकर खड़ी रही जो, लक्ष्मी माँ बन अपना स्नेहाशीष का धन मुझपर बरसाया जिसने, ऐसी प्यारी मम्मी को नवरात्रि की असीम शुभकामनाएँ।"
    बेटे के जज्बातों को पढ़, उसके लाये आत्मीय उपहारों को देख मम्मी की आँखें गंगा जमुना बनने से खुद को न रोक सकी।

        🙏

कभी भी भगवान के लिए अपना विश्वास खोने मत दो

कभी भी भगवान के लिए अपना विश्वास खोने मत दो ..............
एक आदमी जब भी दफ्तर से वापस आता, तो कुत्ते के प्यारे से पिल्ले रोज उसके पास आकर उसे घेर लेते थे क्योंकि वो रोज उन्हें बिस्किट देता था। कभी 4 कभी 5 कभी 6 पिल्ले रोज आते और वो रोज उन्हें बिस्किट या ब्रेड खिलाता था। एक रात जब वो दफ़्तर से वापस आया तो पिल्लों ने उसे घेर लिया लेकिन उसने देखा कि घर मे बिस्किट और ब्रेड दोनो खत्म हो गए है। रात भी काफी हो गई थी, इस वक़्त दुकान का खुला होना भी मुश्किल था, सभी पिल्ले बिस्किट का इंतज़ार करने लगे। उसने सोचा कोई बात नही कल खिला दूंगा, ओर ये सोचकर उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया, पिल्ले अभी भी बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। ये देखकर उसका मन विचलित हो गया, तभी उसे याद आया की घर मे मेहमान आये थे, जिनके लिए वो काजू बादाम वाले बिस्किट लाया था। उसने फटाफट डब्बा खोला तो उसमें सिर्फ 7-8 बिस्किट्स थे, उसके मन मे ख्याल आया कि इतने से तो कुछ नहीं होगा, एक का भी पेट नहीं भरेगा, पर सोचा कि चलो सब को एक एक दे दूंगा, तो ये चले जायेंगे। उन बिस्किट को लेकर जब वो बाहर आया तो देखा कि सारे पिल्ले जा चुके थे, सिर्फ एक पिल्ला उसके इंतज़ार में अभी भी इस विश्वास के साथ बैठा था कि कुछ तो जरूर मिलेगा। उसे बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने वो सारे बिस्किट उस एक पिल्ले के सामने डाल दिये। वो पिल्ला बड़ी खुशी के साथ वो सब बिस्किट खा गया और फिर चला गया। बाद में उस आदमी ने सोचा कि हम मनुष्यों के साथ भी तो यही होता है, जब तक ईश्वर हमे देता रहता है, तब तक हम खुश रहते है उसको याद करते है उसके फल का इंतज़ार करते है, लेकिन भगवान को जरा सी देर हुई नहीं की हम उसकी कृपा पर संदेह करने लगते है, दूसरी तरफ जो उस पर विश्वास बनाये रखता है, उसे उसके विश्वास से ज्यादा मिलता है। इसलिए अपने प्रभु पर विश्वास बनाये रखे, अपने विश्वास को किसी भी परिस्थिति में डगमगाने ना दे, अगर देर हो रही है इसका मतलब है कि प्रभु आपके लिए कुछ अच्छा करने में लगे हुए है........
जय श्रीराम

साहूकार बुढ़ा और बदसुरत था


एक छोटे व्यापारी ने साहूकार से उधार में रुपए लिए किंतु निर्धारित समय पर लौटा नहीं पाया। *साहूकार बूढा और बदसूरत था, लेकिन उस व्यापारी की खूबसूरत, जवान बेटी पर निगाह रखता था।*

साहूकार ने व्यापारी से कहा कि, *अगर वो अपनी बेटी का विवाह उससे कर दे तो वह उधार की रकम ब्याज सहित भूल जाएगा।*

व्यापारी और उसकी बेटी, साहूकार के इस सौदे से परेशान हो उठे।

साहूकार, व्यापारी से बोला, *" मैं एक खाली थैली में एक सफ़ेद और एक काला कंकड़ रखता हूँ। तुम्हारी बेटी बिना देखे थैली से एक कंकड़ बाहर निकालेगी। अगर उसने काला कंकड़ निकाला तो उसे मुझसे विवाह करना होगा और तुम्हारा सारा कर्ज माफ कर दिया जाएगा।*
*अगर उसने सफ़ेद कंकड़ निकाला तो, उसे मुझसे शादी नहीं करनी पड़ेगी और तुम्हारा कर्ज भी माफ़ कर दिया जाएगा।*
*लेकिन अगर तुम्हारी बेटी थैली से कंकड़ निकालने से इन्कार करेगी तो मैं तुम्हें जेल भिजवा दूँगा। "*

इस समय साहूकार, व्यापारी और उसकी बेटी, व्यापारी के बगीचे के उस रास्ते पर खड़े थे *जिसपर सफ़ेद और काली मिक्स बजरी बिछी हुई थी। फिर सौदे के अनुसार साहूकार ने झुककर उस बिछी हुई बजरी में से दो कंकड़ उठाए और अपने हाँथ में पकड़ी हुई खाली थैली में उन्हें डाल दिया।*
साहूकार जब कंकड़ उठा रहा था *तब, बेटी ने अपनी तीखी नजरों से ये देख लिया कि, बेईमान साहूकार ने बजरी में से दोनों कंकड़ काले रंग के ही उठाए और थैली में डाले हैं।*
फिर साहूकार ने *लड़की से कहा कि, वो थैली में से एक कंकड़ निकाले।*

तो, *अगर आप उस लड़की की जगह होते तो, आप क्या करते ???*
या *अगर आप से कहा जाता कि, आप उस लड़की को सही सलाह दीजिए तो आप क्या सलाह देते ??*

ध्यान से देखा जाए तो तीन संभावनाएँ हैं :
1. *लड़की कंकड़ निकालने से इन्कार कर देगी।*
2. *लड़की बोल देगी कि, साहूकार ने बेईमानी की है और दोनों काले कंकड़ ही थैली में डाले हैं।*
3. *लड़की एक काला कंकड़ निकाल कर अपनी जिंदगी से समझौता कर लेगी और अपने पिता को कर्ज और जेल से बचाएगी।*

इस *कहानी में अच्छा-बुरा, दिल-दिमाग, होनी-अनहोनी की अजीबोगरीब जंग है।*

फाइनली, *लड़की ने थैली में अपना हाँथ डाला और एक कंकड़ निकाला। फिर बिना देखे उसे नीचे पड़ी हुई बजरी में फेंक दिया। थैली से निकला कंकड़ काली सफ़ेद बजरी में मिलकर खो गया, यानी पहचानना असंभव कि, लड़की ने कौनसा कंकड़ फेंका।*

फिर लड़की बोली : *" ओह, सॉरी! मैं भी कितनी बेवकूफ हूँ , बिना देखे ही कंकड़ फेंक दिया। चलो कोई बात नहीं, अभी एक कंकड़ तो थैली में है ना। उसे देखकर आप बता सकते हैं कि, मैंने किस रंग का कंकड़ थैली से निकाला था। अगर उसमे काला कंकड़ शेष है तो इसका मतलब मैंने सफ़ेद कंकड़ थैली में से निकाला था। "*

साहूकार *अपनी चीटिंग के कारण जानता था कि, थैली में तो काला कंकड़ ही है, लेकिन अपनी बेईमानी वो कबूल कर नहीं सकता था। इस हिसाब से लड़की ने सफ़ेद कंकड़ ही थैली से निकाला, यह स्पष्ट था।*
साहूकार *निराश हो गया और उसका चेहरा लटक गया। लड़की ने अपनी बुद्धिमानी से एक असम्भव सी विपरीत परिस्थिति को अपने हक़ में बदल डाला।*

MORAL OF THE STORY:

समस्याओं का समाधान संभव है, बस आवश्यकता है, उनके बारे में अलग नजरिए से, अलग दृष्टि से, अलग प्रकार से, सोचने की।

मैं अपने चेंबर में बैंठा हुआ था


"मै अपने चेंबर में बैठा हुआ था, 
एक आदमी दनदनाता हुआ अन्दर घुसा।
उसके हाथ में कागज़ो का बंडल, 
धूप में काला हुआ चेहरा, 
बढ़ी हुई दाढ़ी, सफेद कपड़े जिनके पांयचों के पास मिट्टी लगी थी।"

उसने कहा - "उसके पूरे फ्लैट पर स्टे लगाना है, बताइए, क्या क्या कागज और चाहिए... 
क्या लगेगा खर्चा... "

मैंने उन्हें बैठने का कहा - 

"रघु, पानी दे इधर" मैंने आवाज़ लगाई!

वो कुर्सी पर बैठे!

उनके सारे कागजात मैंने देखे, 
उनसे सारी जानकारी ली, 
आधा पौना घंटा गुजर गया।

"मै इन कागज़ो को देख लेता हूँ ,
फिर आपकी केस पर विचार करेंगे। 
आप ऐसा कीजिए, 
अगले शनिवार को मिलिए मुझसे।" 

चार दिन बाद वो फिर से आए- !
वैसे ही कपड़े
बहुत डेस्परेट लग रहे थे

अपने छोटे भाई पर गुस्सा थे बहुत!
 
मैंने उन्हें बैठने का कहा,

वो बैठे!

ऑफिस में अजीब सी खामोशी गूंज रही थी।

मैंने बात की शुरुआत की ! -
"बाबा, मैंने आपके सारे पेपर्स देख लिए।
और आपके परिवार के बारे में और आपकी निजी जिंदगी के बारे में भी मैंने 
बहुत जानकारी हासिल की।
मेरी जानकारी के अनुसार:
आप दो भाई है, एक बहन है,
आपके माँ-बाप बचपन में ही गुजर गए।
बाबा आप नौवीं पास है 
और आपका छोटा भाई इंजिनियर है।
आपने  छोटे भाई की पढ़ाई के लिए आपने स्कूल छोड़ा, लोगो के खेतों में दिहाड़ी पर काम किया,
 कभी अंग भर कपड़ा और पेट भर खाना आपको नहीं मिला फिर भी भाई के पढ़ाई के लिए पैसों की कमी आपने नहीं होने दी।

एक बार खेलते खेलते भाई पर किसी बैल ने सींग घुसा दिए तब भाई लहूलुहान हो गया।
फिर आपने उसे कंधे पर उठा कर 5 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल लेे गए। 
सही देखा जाए तो आपकी उम्र भी नहीं थी 
ये समझने की, 
पर भाई में जान बसी थी आपकी।
माँ बाप के बाद मै ही इन का माँ-बाप… 
ये भावना थी आपके मन में।

फिर आपका भाई इंजीनियरिंग में 
अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले पाया 
और आपका दिल खुशी से भरा हुआ था।
फिर आपने जी तोड़ मेहनत की।
 80,000 की सालाना फीस भरने के लिए आपने रात दिन एक कर दिया यानि बीवी के गहने गिरवी रख के, कभी साहूकार कार से पैसा ले कर आपने उसकी हर जरूरत पूरी की।
फिर अचानक उसे किडनी की तकलीफ शुरू हो गई, डॉक्टर ने किडनी निकालने का कहा 
और
तुम ने अगले मिनट में अपनी किडनी उसे दे दी यह कह कर कि कल तुझे अफसर बनना है,
नौकरी करनी है, 
कहाँ कहाँ घूमेगा बीमार शरीर लेे के। 
मुझे गाँव में ही रहना है, 
ये कह कर किडनी दे दी उसे।

फिर भाई मास्टर्स के लिए हॉस्टल पर रहने गया।लड्डू बने, देने जाओ, खेत में मकई खाने तैयार हुई, भाई को देने जाओ, 
कोई तीज त्योहार हो, भाई के कपड़े बनाओ।
घर से हॉस्टल 25 किलोमीटर तुम उसे डिब्बा देने साइकिल पर गए।
हाथ का निवाला पहले भाई को खिलाया तुमने।
फिर वो मास्टर्स पास हुआ, 
तुमने गाँव को खाना खिलाया।
फिर उसने उसी के कॉलेज की लड़की जो दिखने में एकदम सुंदर थी से शादी कर ली ,
तुम सिर्फ समय पर ही वहाँ गए।
भाई को नौकरी लगी, 
3 साल पहले उसकी शादी हुई, 
अब तुम्हारा बोझ हल्का होने वाला था।
पर किसी की नज़र लग गई 
आपके इस प्यार को।
शादी के बाद भाई ने आना बंद कर दिया। 
पूछा तो कहता है मैंने बीवी को वचन दिया है।
घर पैसा देता नहीं, 
पूछा तो कहता है कर्ज़ा सिर पे है।
पिछले साल शहर में फ्लैट खरीदा।
पैसे कहाँ से आए पूछा तो कहता है 
कर्ज लिया है।
मैंने मना किया तो कहता है भाई, 
तुझे कुछ नहीं मालूम, 
तू निरा गवार ही रह गया।
अब तुम्हारा भाई चाहता है 
गाँंव की आधी खेती बेच कर उसे पैसा दे दे।
इतना कह के मैं रुका - रघु की लाई चाय की प्याली मैंने मुँह से लगाई -!
"तुम चाहते हो भाई ने जो मांगा 
वो उसे ना दे कर उसके ही फ्लैट पर 
स्टे लगाया जाए - क्यों यही चाहते हो तुम..." 

वो तुरंत बोला, "हां"

मैंने कहा - हम स्टे लेे सकते है, 
भाई के प्रॉपर्टी में हिस्सा भी माँग सकते हैं

                            पर….

1) तुमने उसके लिए जो खून पसीना एक किया है वो नहीं मिलेगा!

2) तुम्हारीे दी हुई किडनी वापस नहीं मिलेगी!

3) तुमने उसके लिए जो ज़िन्दगी खर्च की है 
वो भी वापस नहीं मिलेगी।

मुझे लगता है इन सब चीजों के सामने 
उस फ्लैट की कीमत शून्य है।
 
तुम्हारे भाई की नीयत फिर गई, 
वो अपने रास्ते चला गया ;
अब तुम भी उसी कृतघ्न सड़क पर मत जाओ।

वो भिखारी निकला,

तुम दिलदार थे।

दिलदार ही रहो …..

तुम्हारा हाथ ऊपर था,

ऊपर ही रखो।

कोर्ट कचहरी करने की बजाय 
बच्चों को पढ़ाओ लिखाओ।
पढ़ाई कर के तुम्हारा भाई बिगड़ गया ,
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि 
तुम्हारे बच्चे भी ऐसा करेंगे..."

वो मेरे मुँह को ताकने लगा।

उठ के खड़ा हुआ, सब काग़ज़ात उठाए 
और आँखे पोछते हुए बोला - 
"चलता हूँ, वकील साहब।" 

उसकी रूलाई फुट रही थी और वो 
मुझे  दिख ना जाए ऐसी कोशिश कर रहा था।

इस बात को अरसा गुजर गया!
                    
कल वो अचानक मेरे ऑफिस में आया।
कलमों में सफेदी झाँक रही थी उसके। 
साथ में एक नौजवान था और हाथ में थैली।

मैंने कहा- "बाबा, बैठो"

उसने कहा, "बैठने नहीं आया वकील साहब, मिठाई खिलाने आया हूँ । 
ये मेरा बेटा, बैंक मैनेजर है !
बैंगलोर रहता है, कल आया गाँव।
अब तीन मंजिला मकान बना लिया है वहाँ।
थोड़ी थोड़ी कर के 10–12 एकड़ खेती की जमीन खरीद ली अब।"

मै उसके चेहरे से टपकते हुए खुशी को 
महसूस कर रहा था
"वकील साहब, आपने मुझे कहा था-  
कोर्ट कचहरी के चक्कर में मत पड़ो !"
आपने बहुत नेक सलाह दी 
और मुझे उलझन से बचा लिया।
जबकि गाँव में सब लोग मुझे 
भाई के खिलाफ उकसा रहे थे।
मैंने उनकी नहीं, आपकी बात सुन ली 
और मैंने अपने बच्चो को लाइन से लगाया और भाई के पीछे अपनी ज़िंदगी बरबाद नहीं होने दी।
कल भाई और उनकी पत्नी भी घर आए थे।
 पाँव छू छूकर माफी मांगने लगे।
मैंने अपने भाई को गले से लगा लिया।
और मेरी धर्मपत्नी ने उसकी धर्मपत्नी को 
गले से लगा लिया।
हमारे पूरे परिवार ने बहुत दिनों बाद 
एक साथ भोजन किया।
बस फिर क्या था आनंद की लहर 
घर में दौड़ने लगी।

मेरे हाथ का पेडा हाथ में ही रह गया
 
मेरे आंसू टपक ही गए आखिर. .. .

गुस्से को योग्य दिशा में मोड़ा जाए 
तो पछताने की जरूरत नहीं पड़े कभी

बहुत ही अच्छा है इस को समझना 
और अमल में लाना चाहिए।
यह एक सच्ची घटना है 
शिक्षाप्रद है और बेमिसाल भी है!

एक आदमी ने बुद्ध से पूछा जीवन का मूल्य क्या है

एक आदमी ने भगवान बुद्ध  से पुछा : जीवन का मूल्य क्या है?

बुद्ध  ने उसे एक Stone दिया 
और कहा : जा और इस stone का 
मूल्य पता करके आ , लेकिन ध्यान 
रखना stone को बेचना नही है I

वह आदमी stone को बाजार मे एक संतरे वाले के पास लेकर गया और बोला : इसकी कीमत क्या है?

संतरे वाला चमकीले stone को देख
कर बोला, "12 संतरे लेजा और इसे 
मुझे दे जा" 

आगे एक सब्जी वाले ने उस चमकीले stone को देखा और कहा 
"एक बोरी आलू ले जा और 
इस stone को मेरे पास छोड़ जा"

आगे एक सोना बेचने वाले के 
पास गया उसे stone दिखाया सुनार
उस चमकीले stone को देखकर बोला,  "50 लाख मे बेच दे" l 

उसने मना कर दिया तो सुनार बोला "2 करोड़ मे दे दे या बता इसकी कीमत जो माँगेगा वह दूँगा तुझे.. 

उस आदमी ने सुनार से कहा मेरे गुरू
 ने इसे बेचने से मना किया है l

आगे हीरे बेचने वाले एक जौहरी के पास गया उसे stone दिखाया l 

जौहरी ने जब उस बेसकीमती रुबी को देखा , तो पहले उसने रुबी के पास एक लाल कपडा बिछाया फिर उस बेसकीमती रुबी की परिक्रमा लगाई माथा टेका l 

फिर जौहरी बोला , "कहा से लाया है ये बेसकीमती रुबी? सारी कायनात , सारी दुनिया को बेचकर भी इसकी कीमत नही लगाई जा सकती 
ये तो बेसकीमती है l"

वह आदमी हैरान परेशान होकर सीधे बुद्ध  के पास आया l 

अपनी आप बिती बताई और बोला
"अब बताओ भगवान , 
मानवीय जीवन का मूल्य क्या है?

 बुद्ध  बोले :

संतरे वाले को दिखाया उसने इसकी कीमत "12 संतरे" की बताई l

सब्जी वाले के पास गया उसने 
इसकी कीमत "1 बोरी आलू" बताई l

आगे सुनार ने "2 करोड़" बताई l
और 
जौहरी ने इसे "बेसकीमती" बताया l

अब ऐसा ही मानवीय मूल्य का भी है l

तू बेशक हीरा है..!!
लेकिन, 
सामने वाला तेरी कीमत, 
अपनी औकात - अपनी जानकारी -  अपनी हैसियत से लगाएगा। 

घबराओ मत दुनिया में.. 
तुझे पहचानने वाले भी मिल जायेगे।


मैं कई दिनों से बेरोजगार था


✨️एक भिखारी✨️

मैं कईं दिनों से बेरोजगार था। एक एक रूपये की कीमत जैसे करोड़ों लग रही थी, इस उठापटक में था कि कहीं नौकरी लग जाए।आज एक इंटरव्यू था,पर दूसरे शहर जाने के लिए जेब में सिर्फ दस रूपये थे। मुझे कम से कम दो सौ रुपयों की जरूरत थी।*

अपने इकलौते इन्टरव्यू वाले कपड़े रात में धो,पड़ोसी की प्रेस माँग के तैयार कर पहन, अपने योग्यताओं की मोटी फाइल बगल में दबाकर,दो बिस्कुट खा के निकला।

लिफ्ट ले,पैदल जैसे तैसे चिलचिलाती धूप में तरबतर बस ! इस उम्मीद में स्टेंड पर पहुँचा कि शायद कोई पहचान वाला मिल जाए,जिससे सहायता लेकर इन्टरव्यू के स्थान तक पहुँच सकूँ।

काफी देर खड़े रहने के बाद भी कोई नहीं दिखा। मन में घबराहट और मायूसी थी,क्या करूँगा अब कैसे पँहुचूंगा ?

पास के मंदिर पर जा पहुंचा, दर्शन कर सीढ़ियों पर बैठा था।मेरे पास में ही एक भिखारी बैठा था,उसके कटोरे में मेरी जेब और बैंक एकाउंट से भी ज्यादा पैसे पड़े थे।

मेरी नजरें और हालात समझ के बोला - कुछ मदद चाहिए क्या ? मैं बनावटी मुस्कुराहट के साथ बोला -"आप क्या मदद करोगे ?"

"चाहो तो मेरे पूरे पैसे रख लो" वो मुस्कुराता बोला,मैं चौंक गया !! उसे कैसे पता मेरी जरूरत !*

मैनें कहा "क्यों"...?

"शायद आपको जरूरत है" वो गंभीरता से बोला।

"हाँ है तो,पर तुम्हारा क्या, तुम तो दिन भर माँग के कमाते हो?" मैने उस का पक्ष रखते हुए कहा।वो हँसता हुआ बोला -  "मैं नहीं माँगता साहब ! लोग डाल जाते हैं मेरे कटोरे में, पुण्य कमाने के लिए !

मैं तो भिखारी हूँ,मुझे इनका कोई मोह नहीं। मुझे सिर्फ भूख लगती है,वो भी एक टाइम और कुछ दवाइयाँ। बस ! मैं तो खुद ये सारे पैसे मंदिर की पेटी में डाल देता हूँ।" वो सहज था कहते कहते।

मैनें हैरानी से पूछा,"फिर यहाँ बैठते क्यों हो..? जरूरतमंदों की मदद करने !!" कहते हुए वो मंद-मंद मुस्कुरा रहा था

मैं उसका मुँह देखता रह गया!! उसने दो सौ रुपये मेरे हाथ पर रख दिए और बोला -  "जब हो तब लौटा देना।"

मैं उसका धन्यवाद जताता हुआ वहाँ से अपने गंतव्य तक पँहुचा। मेरा इंटरव्यू हुआ और सलेक्शन भी।मैं खुशी-खुशी वापिस आया,सोचा उस भिखारी को धन्यवाद दे दूँ।

मैं मंदिर पँहुचा,बाहर सीढ़़ियों पर भीड़ लगी थी,मैं घुस के अंदर पँहुचा,देखा वही भिखारी मरा पड़ा था।

मैं भौंचक्का रह गया ! मैने दूसरों से पूछा यह कैसे हुआ ?पता चला,वो किसी बीमारी से परेशान था। सिर्फ दवाईयों पर जिन्दा था। आज उसके पास दवाइयाँ नहीं थी और न उन्हें खरीदने के पैसे !

मैं अवाक सा उस भिखारी को देख रहा था ! अपनी दवाईयों के पैसे वो मुझे दे गया था। जिन पैसों पे उसकी जिंदगी का दारोमदार था,उन पैसों से मेरी ज़िंदगी बना दी थी....!

भीड़ में से कोई बोला - अच्छा हुआ मर गया। ये भिखारी भी साले बोझ होते हैं, कोई काम के नहीं....! मेरी आँखें डबडबा आयी ! वो भिखारी कहाँ था,वो तो मेरे लिए भगवान ही था। नेकी का फरिश्ता। मेरा भगवान !

मित्रों !! हममें से कोई नहीं जानता कि भगवान कौन हैं और कहाँ हैं ? किसने देखा है भगवान को? बस इसी तरह मिल जाते हैं।


इम्यूनिटी पावर बढ़ाने का

इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने का फॉर्मूला 
एक आदमी ने अपने काफी बुजुर्ग दादा जी से पूछा कि पहले इतने लोग बीमार नहीं होते थे जितने आज हो रहे हैं??
तो दादाजी बोले कि बेटा! 
पहले हम हर चीज को कूटते थे जबसे हमने कूटना छोड़ा है तब से हम सब बीमार होने लग गए ।
आदमी (आश्चर्य से) : वो कैसे?? 
 दादाजी (मुस्कुराते हुए) : जैसे पहले खेत से अनाज को कूट कर घर लाते थे, 
घर में मिर्च मसाला कूटते थे,
कभी कभी तो बड़ा भाई भी छोटे को कूट देता था, 
और जब छोटा भाई उसकी शिकायत मां से करता था, तो मां बड़े भाई को कूट देती थी,
और कभी तो दादाजी भी पोते को कूट देते थे l
यानी कुल मिलाकर दिन भर कूटने का काम चलता रहता था । 
कभी मां बाजरा कूट कर शाम को खिचड़ी बनाती , 
पहले हम कपड़े भी कूट कर धोते थे । 
मास्टर जी भी कूटते थे,
जहां देखो वहां पर कूटने का काम चलता रहता था, 
तो बीमारी नजदीक नहीं आती थी । 
सबका इमुनिटी पावर मजबूत रहता था । 
जब कभी बच्चा सर्दी में नहाने से मना करता था,
तो मां पहले कूट कर उसकी इमुनिटी पावर बढ़ाती थी और फिर नहलाती थी ।
जब कभी बच्चा खाना खाने से मना करता था, तो भी मां पहले कूटती थी, फिर खाना भी खिलाती थी l
ऐसे ही सबकी इम्यूनिटी पावर कायम रहती थी l
तो कुल मिलाकर सब कुटाई की महिमा है l

अयोध्या के बहुत निकट ही पौराणिक नदी कुटिला है

.
अयोध्या के बहुत निकट ही पौराणिक नदी कुटिला है – जिसे आज टेढ़ी कहते हैं, उसके तट के निकट ही एक भक्त परिवार रहता था। 
.
उनके घर एक सरस्वती नाम की बालिका थी। वे लोग नित्य श्री कनक बिहारिणी बिहारी जी का दर्शन करने अयोध्या आते थे। 
.
सरस्वती जी का कोई सगा भाई नही था, केवल एक मौसेरा भाई ही था। वह जब भी श्री रधुनाथ जी का दर्शन करने आती, उसमे मन मे यही भाव आता की सरकार मेरे अपने भाई ही है।
.
उसकी आयु उस समय मात्र दो वर्ष की थी। रक्षाबंधन से कुछ समय पूर्व उसने सरकार से कहा की मै आपको राखी बांधने आऊंगी। 
.
उसने सुंदर राखी बनाई और रक्षाबंधन पूर्णिमा पर मंदिर लेकर गयी। पुजारी जी से कहा कि हमने भैया के लिए राखी लायी है। 
.
पुजारी जी ने छोटी सी सरस्वती को गोद मे उठा लिया और उससे कहा कि मै तुम्हे राखी सहित सरकार को स्पर्श कर देता हूं और राखी मै बांध दूंगा। 
.
पुजारी जी ने राखी बांध दी और उसको प्रसाद दिया। अब हर वर्ष राखी बांधने का उसका नियम बन गया।
.
समय के साथ वह बड़ी हो गयी और उसका विवाह निश्चित हो गया। वह पत्रिका लेकर मंदिर में आयी और कहा की मेरा विवाह निश्चित हो गया है, मै आपको न्योता देने आई हूं। चारो भाइयो को विवाह में आना ही है। 
.
पुजारी जी को पत्रिका देकर कहा कि मैंने चारो भाइयों से कह दिया है, आप पत्रिका सरकार के पास रख दो और आप भी कह दो की चारो भाइयों को विवाह में आना ही है। ऐसा कहकर वह अपने घर चली गयी। 
.
विवाह का दिन आया। अवध में एक रस्म होती है कि विवाह के बाद भाई आकर उसको चादर ओढ़ाता है और कुछ भेट वस्तुएं देता है।
.
उसकी मौसी ने अपने लड़के को कुछ सामान और ११ रुपये दिए और मंडप में पहुंचने को कहकर वह चली गयी। 
.
उसका मौसेरा भाई उपहार, वस्त्र और ११ रुपये लेकर रिक्शा पर बांध कर विवाह मंडप की ओर निकल पड़ा। 
.
रास्ते मे ही रिक्शा उलट गया और वह गिर गया। थोड़ी सी चोट आयी और लोगो ने उसको दवाखाने ले जाकर मलम पट्टी कराई। 
.
यहां सरस्वती जी घूंघट से बार बार मंडप के दरवाजे पर देख रही है और सोच रही है कि सरकार अभी तक क्यो नही आये। 
.
उसको पूरा विश्वास है कि चारो भाई आएंगे। माँ से भी कह दिया कि ध्यान रखना अयोध्या जी से मेरे भाई आएंगे – माँ ने उसको भोला समझकर हंस दिया।
.
जब बहुत देर हो गयी तब व्याकुल होकर वह दरवाजे पर जाकर रोने लगी। दूर दूर के रिश्तेदार आ गए पर मेरे अपने भाई क्यो नही आये ? क्या मैं उनकी बहन नही हूं ? 
.
उसी समय ४ बड़ी मोटर गाड़िया और एक बड़ा ट्रक आते हुए उसने देखा। पहली गाड़ी से उसकी मौसी का लड़का और उसकी पत्नी उतरे। बाकी गाड़ीयों से और ३ जोड़िया उतरी। 
.
मौसी के लड़के के रूप में सरकार ही आये है। रत्न जटित पगड़ियां, वस्त्र, हीरो के हार पहन रखे है। 
.
श्री हनुमान जी पीछे ट्रक में समान भरकर लाये है, हनुमान जी पहलवान के रूप में आये थे। 
.
उन्होंने ट्रक से सारा सामान उतारना शुरू किया – स्वर्ण, चांदी, पीतल, तांबे के बहुत से बर्तन। बिस्तर, सोफे, ओढ़ने बिछाने के वस्त्र, साड़ियां, अल्मारियाँ, कान, नाक, गले, कमर, हाथ, पैर के आभूषण। 
.
मौसी देखकर आश्चर्य में पड़ गयी कि इतना कीमती सामान मेरा लड़का कहां से लेकर आया ? 
.
चारो का तेज और सुंदरता देखकर सरस्वती समझ गयी कि यह मेरे चारो भाई है। 
.
सरस्वती जी के आनंद का ठिकाना न रहा, उसका रोना बंद हो गया। सरकार ने इशारे से कहा कि किसीको अभी भेद बताना नही, गुप्त ही रखना। 
.
इनका रूप इतना मनोहर था कि सब उन्हें देखते ही राह गए, कोई पूछ न पाया कि यह गाड़ियां कैसे आयी, ये अन्य ३ लोग कौन है ?
.
लोग हैरान हो कर देख रहे थे कि अभी तक रो रही थी, और अभी इतना हँस रही है और आनंद में नाच रही है। किसी को कुछ समझ नही आ रहा था। 
.
जब तक उसकी विदाई नही हुई तब तक चारो भाई उसके साथ ही रहे। सभी गले मिले और आशीर्वाद दिया। 
.
सरस्वती ने कहा – जैसे आज शादी में सब संभाल लिया वैसे जीवन भर मुझे संभालना। 
.
जब वह गाड़ी में बैठकर पति के साथ जाने लगी तब चारों भाई अन्तर्धान हो गए। 
.
उसी समय असली मौसेरा भाई किसी तरह लंगड़ाते हुए पट्टी लगाए हुए वहां आया। उसने वस्त्र ओढाया उपहार और ११ रुपये दिया।
.
मौसी ने पूछा कि अभी अभी तो तू बड़े कीमती वस्त्र पहने गाड़ी और ट्रक लेकर आया था ? ये पट्टी कैसे बंध गयी और कपड़े कैसे फट गए ? उसको तो कुछ समझ ही नही आ रहा था। 
.
अंत मे सरस्वती से उसकी माता ने एकांत मे पूछा की बेटी सच सच बता की क्या बात है ? ये चारों कौन थे ? 
.
तब उसने कहा की माँ ! मैने आपसे कहा था कि ध्यान रखना, मेरे भाई अयोध्या से आएंगे। 
.
माँ समझ गयी की इसके तो ४ ही भाई है और वो श्रीरघुनाथ जी और अन्य तीन भैया ही है। 
.
माँ जान गई कि श्री अयोध्या नाथ सरकार ही अपनी बहन के प्रेम में बंध कर आये थे और अपनी बहन को इतने उपहार, आभूषण और वस्तुएं दे गए कि नगर के बड़े बड़े सेठ, नवाबो के पास भी नही थे।
.

सभी पुरुष जाति को समर्पित

 सभी पुरुष जाति को समर्पित।।
एक पुरुष पिता कैसे बन जाता है।।

तुम और मैं पति पत्नी थे, तुम माँ बन गईं मैं पिता रह गया।
तुमने घर सम्भाला, मैंने कमाई, लेकिन तुम "माँ के हाथ का खाना" बन गई, मैं कमाने वाला पिता रह गया।
बच्चों को चोट लगी और तुमने गले लगाया, मैंने समझाया, तुम ममतामयी बन गई मैं पिता रह गया।
बच्चों ने गलतियां कीं, तुम पक्ष ले कर "understanding Mom" बन गईं और मैं "पापा नहीं समझते" वाला पिता रह गया।
"पापा नाराज होंगे" कह कर तुम बच्चों की बेस्ट फ्रेंड बन गईं, और मैं गुस्सा करने वाला पिता रह गया।
तुम्हारे आंसू में मां का प्यार और मेरे छुपे हुए आंसुओं मे, मैं निष्ठुर पिता रह गया।
तुम चंद्रमा की तरह शीतल बनतीं गईं, और पता नहीं कब मैं सूर्य की अग्नि सा पिता रह गया।
तुम धरती माँ, भारत मां और मदर नेचर बनतीं गईं,
और मैं जीवन को प्रारंभ करने का दायित्व लिए
सिर्फ एक पिता रह गया...

फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

माँ,  नौ महीने पालती है 
पिता, 25 साल् पालता है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

माँ, बिना तानख्वाह घर का सारा काम  करती है 
पिता, पूरी कमाई घर पे लुटा देता है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

माँ ! जो चाहते हो वो बनाती है 
पिता ! जो चाहते हो वो ला के देता है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

माँ ! को याद करते हो जब चोट लगती है 
पिता ! को याद करते हो जब ज़रुरत पड़ती है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

माँ की ओर बच्चो की अलमारी नये कपड़े से भरी है पिता, कई सालो तक पुराने कपड़े चलाता है 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

पिता, अपनी ज़रुरते टाल कर सबकी ज़रुरते समय से पूरी करता है
किसी को उनकी ज़रुरते टालने को नहीं कहता 
फिर भी न जाने क्यूं पिता पीछे रह जाता है

जीवनभर दूसरों से आगे रहने की कोशिश करता है मगर हमेशा परिवार के पीछे रहता है, शायद इसीलिए क्योकि वो पिता हैं ।

पिता के प्रेम का पता तब चलता है जब वो नही होते ।

हमारी मिठाइयों पर गौर कीजिए

 हमारी मिठाइयों पर गौर कीजिए...कुछ ना कुछ संदेश देती है....
जैसे

1⃣ #जलेबी 
आकार मायने नहीं रखता..
स्वभाव मायने रखता  है..
जीवन मे उलझने कितनी भी हो...#रसीले और मधुर रहो..

2⃣ #रसगुल्ला..
कोई फर्क नहीं पड़ता कि,
जीवन आपको कितना निचोड़ता है...
अपना असली #रूप सदा बनाये रखें...

3⃣ #लड्डू...
बूंदी-बूंदी से लड्डू बनता...छोटे-छोटे प्रयास से ही सबकुछ होता हैं!
#सकारात्मक प्रयास करते रहे...

4⃣ #सोहन_पापड़ी..
हर कोई आपको पसंद नहीं कर सकता.. लेकिन बनानेवाले ने कभी हिम्मत नहीं हारी...
अपने #लक्ष्य पर टिके रहो...

5⃣ #काजू_कतली...
अपने आप को इतना सस्ता ना रखे...
की राह चलता कोई भी आपका दाम पूछता रहे... !
आंतरिक #गुणवत्ता हमें सबसे अलग बनाती है

6⃣ #गुलाब_जामुन
सॉफ्ट होना कमजोरी नहीं है! ये आपकी खासियत भी है।
#नम्रता यह एक विशेष गुण है...

7⃣ #बेसन_के_लड्डू..
यदि दबाव में बिखर भी जाय तो, फिरसे बंधकर लड्डु हुआ जा सकता है...।
परिवार में #एकता बनाए रखें...

आप सभी से निवेदन ये सब खाये ...पर इन्हे खा के चाय ना पिये ...#चाय फीकी लेगेगी ..

वृध्दा आश्रम बनाऊगा

"वृध्दा आश्रम" बनाऊंगा.....
एक बार एक बुजुर्ग की तबियत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा !

पता लगा कि उन्हें कोई गम्भीर बीमारी है हालांकि ये छूत की बीमारी नही है, पर फिर भी इनका बहुत ध्यान रखना पड़ेगा !

कुछ समय बाद वो घर आए !  पूरे समय के लिए नौकर और नर्स रख लिए गए !

धीरे-धीरे पोतों ने कमरे में आना बंद कर दिया !  बेटा-बहू भी ज्यादातर अपने कमरे में रहते !

बुजुर्ग को अच्छा नहीं लगता था लेकिन कुछ कहते नही थे !

एक दिन वो कमरे के बाहर टहल रहे थे तभी उनके बेटे-बहू की आवाज़ आई !
बहू कह रही थी कि पिताजी को किसी वृद्धाश्रम या किसी अस्पताल के प्राइवेट कमरे एडमिट करा दें कहीं बच्चे भी बीमार ना हो जाए,  

बेटे ने कहा कह तो तुम ठीक रही हो , आज ही पिताजी से बात करूंगा !

पिता चुपचाप अपने कमरे में लौटा, 
सुनकर दुख तो बहुत हुआ पर उन्होंने मन ही मन कुछ सोच लिया !

शाम को जब बेटा कमरे में आया तो पिताजी बोले अरे मैं तुम्हें ही याद कर रहा था कुछ बात करनी है !
बेटा बोला पिताजी मुझे भी आपसे कुछ बात करनी है ! आप बताओ क्या बात हैं,

 पिताजी बोले तुम्हें तो पता ही है कि मेरी तबियत ठीक नहीं रहती, इसलिए अब मै चाहता हूं कि मैं अपना बचा जीवन मेरे जैसे बीमार, असहाय, बेसहारा बुजुर्गों के साथ बिताऊं !

सुनते ही बेटा मन ही मन खुश हो गया कि उसे तो कहने की जरूरत नहीं पड़ी, पर दिखावे के लिए उसने कहा, यह  क्या कह रहे हो पिताजी आपको यहां रहने में क्या दिक्कत है ?

तब बुजुर्ग बोले नही बेटे, मुझे यहां रहने में कोई तकलीफ नहीं  लेकिन यह कहने में मुझे तकलीफ हो रही है कि तुम अब अपने रहने की व्यवस्था कहीं और कर लो,
मैने निश्चय कर लिया है कि मै इस "बंगले को वृद्धाश्रम" बनाऊंगा !

और असहाय और बेसहारों की देखरेख करते हुए अपना जीवन व्यतीत करूंगा ! अरे हाँ तुम भी कुछ कहना चाहते थे बताओ क्या बात थी...

कमरे में चुप्पी.....

*कभी-कभी जीवन में सख्त  कदम उठाने की जरूरत होती है !!
      


एक सेठ बस से उतरे,उनके पास कुछ समान था

                
एक सेठ बस से उतरे, उनके पास कुछ सामान था।आस-पास नजर दौडाई, तो उन्हें एक मजदूर दिखाई दिया।

सेठ ने आवाज देकर उसे बुलाकर कहा- "अमुक स्थान तक इस सामान को ले जाने के कितने पैसे लोगे?'
'आपकी मर्जी, जो देना हो, दे देना, लेकिन मेरी शर्त है कि जब मैं सामान लेकर चलूँ, तो रास्ते में या तो मेरी सुनना या आप सुनाना ।
सेठ ने डाँट कर उसे भगा दिया और किसी अन्य मजदूर को देखने लगे, लेकिन आज वैसा ही हुआ जैसे राम वन गमन के समय गंगा के किनारे केवल केवट की ही नाव थी।

मजबूरी में सेठ ने उसी मजदूर को बुलाया । मजदूर दौड़कर आया और बोला - "मेरी शर्त आपको मंजूर है?"

सेठ ने स्वार्थ के कारण हाँ कर दी। 

सेठ का मकान लगभग 500मीटर की दूरी पर था । मजदूर सामान उठा कर सेठ के साथ चल दिया और बोला, सेठजी आप कुछ सुनाओगे या मैं सुनाऊँ। सेठ ने कह दिया कि तू ही सुना।

मजदूर ने खुश होकर कहा- 'जो कुछ मैं बोलू, उसे ध्यान से सुनना , यह कहते हुए मजदूर पूरे रास्ते बोलता गया । और दोनों मकान तक पहुँच गये।

मजदूर ने बरामदे में सामान रख दिया , सेठ ने जो पैसे दिये, ले लिये और सेठ से बोला! सेठजी मेरी बात आपने ध्यान से सुनी या नहीं ।
सेठ ने कहा, मैने तेरी बात नहीं सुनी, मुझे तो अपना काम निकालना था।
मजदूर बोला-" सेठजी! आपने जीवन की बहुत बड़ी गलती कर दी, कल ठीक सात बजे आपकी मौत होने वाली है"।

सेठ को गुस्सा आया और बोले: तेरी बकवास बहुत सुन ली, जा रहा है या तेरी पिटाई करूँ:
मजदूर बोला: मारो या छोड दो, कल शाम को आपकी मौत होनी है, अब भी मेरी बात ध्यान से सुन लो ।

अब सेठ थोड़ा गम्भीर हुआ और बोला: सभी को मरना है, अगर मेरी मौत कल शाम होनी है तो होगी , इसमें मैं क्या कर सकता हूं ।  मजदूर बोला:  तभी तो कह रहा हूं कि अब भी मेरी बात ध्यान से सुन लो। सेठ बोला: सुना, ध्यान देकर सुनूंगा ।

मरने के बाद आप ऊपर जाओगे तो आपसे यह पूछा जायेगा कि "हे मनुष्य ! पहले पाप का हफल भोगेगा या पुण्य का "क्योंकि मनुष्य अपने जीवन में पाप-पुण्य दोनों ही करता है, तो आप कह देना कि पाप का फल भुगतने को तैयार हूं लेकिन पुण्य का फल आँखों से देखना चाहता हूं ।
इतना कहकर

मजदूर चला गया । दूसरे दिन ठीक सात बजे सेठ की मौत हो गयी। सेठ ऊपर पहुँचा तो यमराज ने मजदूर द्वारा बताया गया प्रश्न कर दिया कि 'पहले पाप का फल भोगना चाहता है कि पुण्य का' । सेठ ने कहा 'पाप का फल भुगतने को तैयार हूं लेकिन जो भी जीवन में मैंने पुण्य किया हो, उसका फल आंखों से देखना चाहता हूं।

यमराज बोले-" हमारे यहाँ ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, यहाँ तो दोनों के फल भुगतवाए जाते हैं।" 
सेठ ने कहा कि फिर मुझसे पूछा क्यों, और पूछा है तो उसे पूरा करो, धरती पर तो अन्याय होते देखा है, पर यहाँ पर भी अन्याय है।
यमराज ने सोचा, बात तो यह सही कह रहा है, इससे पूछकर बड़े बुरे फंसे, मेरे पास कोई ऐसी पावर ही नहीं है, जिससे इस जीव की इच्छा पूरी हो जाय, विवश होकर यमराज उस सेठ को ब्रह्मा जी के पास ले गये , और पूरी बात बता दी

ब्रह्मा जी ने अपनी पोथी निकालकर सारे पन्ने पलट डाले, लेकिन उनको कानून की कोई ऐसी धारा या उपधारा नहीं मिली, जिससे जीव की इच्छा पूरी हो सके।

ब्रह्मा भी विवश होकर यमराज और सेठ को साथ लेकर भगवान के पास पहुचे और समस्या बतायी । भगवान ने यमराज और ब्रह्मा से कहा: जाइये , अपना -अपना काम देखिये , दोनों चले गये।

भगवान ने सेठ से कहा- "अब बोलो, तुम क्या कहना चाहते हो?
सेठ बोला- "अजी साहब, मैं तो शुरू से एक ही बात कह रहा हूं कि पाप का फल भुगतने को तैयार हूं लेकिन पुण्य का फल आँखों से देखना चाहता हूं ।

भगवान बोले- "धन्य है वो सदगुरू(मजदूर) जो तेरे अंतिम समय में भी तेरा कल्याण कर गया , अरे मूर्ख ! उसके बताये उपाय के कारण तू मेरे सामने खडा है, अपनी आँखों से इससे और बड़ा पुण्य का फल क्या देखना चाहता है। मेरे दर्शन से तेरे सभी पाप भस्मीभूत हो गये।
 
  इसीलिए बचपन से हमको सिखाया जाता है कि, गुरूजनों की बात ध्यान से सुननी चाहिए , पता नहीं कौन सी बात जीवन में कब काम आ जाए?

     जो प्राप्त है-पर्याप्त है
      जिसका मन मस्त है
    उसके पास समस्त है!!

बहु.......बाथरूम में दो दिन से तुम्हारे कपड़े पड़े है

दिल को छू लेने वाली कहानी 


बहु....बाथरूम में दो दिन से तुम्हारे कपड़े पड़े है...
उन्हें धो कर फैला तो दो...*
सुनयना ने आंगन में झाड़ू लगाते हुए कहा....
"‘अच्छा...फैला दूंगी, आप तो मेरे पीछे ही पड़ जाती है...
बहु ने अपने कमरे से तेज आवाज में उत्तर दिया...
"इस में चिल्लाने की क्या बात है..
‘‘चिल्लाने की बात क्यों नहीं है. कपड़े मेरे है...
फट जाएंगे तो मैं आप से मांगने नहीं आऊंगी जिस ने मेरा हाथ पकड़ा है वह खरीद कर भी लाएगा. ...
आप के सिर में क्यों दर्द होने लगा
बहू अपने कमरे से बोलती हुई बाहर निकली और तेज कदमों से चलती हुई बाथरूम में घुस गई और अपना सारा गुस्सा उन बेजान कपड़ों पर उतारती हुई बोलती जा रही थी, ‘‘अब इस घर में रहना मुश्किल हो गया है. मेरा थोड़ी देर आराम करना भी किसी को नहीं सुहाता. इस घर के लोग चाहते हैं कि मैं नौकरानी बन कर सारे मकान की सफाई करूं, सब की सेवा करूं जैसे मेरा शरीर हाड़मांस का नहीं पत्थर का है.’’*

*अपने इकलौते बेटे अखिलेश के लिए सुनयना ने बहुत सी लड़कियों को देखने के बाद रितु का चुनाव किया था. दूध की तरह गोरी और बी.काम. तक पढ़ी सर्वांग सुंदरी रितु को देखते ही सुनयना उस पर मोहित सी हो गई थीं और घर आते ही घोषणा कर दी थी कि मेरी बहू बनेगी तो रितु ही अन्यथा अखिलेश भले ही कुंआरा रह जाए.*

*इस तरह सुनयना ने 2 साल पहले अपने बेटे का विवाह रितु से कर दिया था.*
*रितु अपने पूरे परिवार की लाड़ली थी, विशेषकर अपनी मां की. इसलिए वह थोड़ी जिद्दी, अहंकारी और स्वार्थी थी. उस के घर मेें उस की मां का ही शासन था.*

*बचपन से रितु को मां ने यही पाठ पढ़ाया था कि ससुराल जाने के बाद जितनी जल्दी हो सके अपना अलग घर बना लेना. संयुक्त परिवार में रहेगी तो सासससुर की सेवा करनी पड़ेगी.*

*वैसे तो सुनयना के परिवार में भी किसी चीज की कमी नहीं थी, पर रितु के परिवार के मुकाबले उन की स्थिति कुछ कमजोर थी. सुनयना के पति रामअवतार एक कंपनी में हैड अकाउंटेंट थे. वेतन कम था पर उसी कम वेतन में उन की पत्नी सुनयना अपने घर को बड़े ही सलीके से चला रही थीं, साथ ही अपने इकलौते बेटे अखिलेश को भी उन्होंने अच्छी शिक्षा दिलवाई थी. इस समय अखिलेश एक विदेशी कंपनी में प्रोजैक्ट मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा था, जिस की शाखाएं देश भर के बड़ेबड़े शहरों में थीं. अखिलेश को अकसर अपनी कंपनी की अलगअलग जगह की शाखाओं का दौरा करना पड़ता था.*

*अखिलेश जानता था कि कितनी कठिनाई से उस के मम्मीपापा ने उसे अच्छी शिक्षा दिलवाई है, इसलिए उस का झुकाव हमेशा अपने मातापिता और अपने घर की ओर रहता था. वह अपने वेतन में से कुछ रितु को दे कर बाकी पैसा अपनी मम्मी के हाथों में रख देता था.*

*2-3 महीने तो रितु ने यह सब देख कर सहन किया. यहां की सारी स्थितियों की जानकारी वह अपनी मां को बताना कभी नहीं भूलती थी. हर रात दिनभर की घटनाओं की जानकारी वह अपनी मां को दे दिया करती और मां उसे अपना गुरुमंत्र देना कभी नहीं भूलती थीं.*

*करीब 3 महीने बाद रितु ने पहले तो अपने पति पर शासन करना शुरू किया और जब वहां बात नहीं बनी तो उस ने अपनी सास सुनयना से बातबात में झगड़ा करना शुरू कर दिया. एक बार जो उस का मुंह खुला तो उस ने सुनयना की हर ईंट का जवाब पत्थर से देना शुरू कर दिया. अब तो इस घर में हर दिन सासबहू में झगड़ा होने लगा. जिस घर में रितु के आने से पहले जो शांति थी, अब उस शांति का वहां नामोनिशान भी न रहा.*

*अब सुनयना की दोपहर घर से थोड़ी दूर एक कमरे में गरीब बच्चों को पढ़ाने में व्यतीत होने लगी. रामअवतार एक शांतिप्रिय व्यक्ति होने के नाते दोनों को कुछ भी कह नहीं पाते थे. पत्नी को अधिक प्यार करते थे इसलिए उसे अपने तरीके से समझा दिया और बहू के मुंह लगना उचित नहीं समझते थे इसलिए वे अपने आफिस से लेट आने लगे.*

*अखिलेश की भी यही स्थिति थी. जिस मां ने तमाम मुसीबतें झेल कर उसे पालापोसा, पढ़ालिखा कर इस लायक बनाया कि वह इज्जत की रोटी कमा सके उन से वह कठोर बातें बोल ही नहीं सकता था. लेकिन रितु के सामने उस की हिम्मत ही नहीं होती थी. उधर रितु रातदिन अखिलेश के कान भरने लगी कि अब वह इस घर में नहीं रहेगी. उसे या तो वह उस के मायके पहुंचा दे या दूसरा मकान किराए पर ले कर रहे.*

*शाम को जब अखिलेश आफिस से आया तो सीधे अपने कमरे में गया. कमरे में रितु बाल बिखेरे, अस्तव्यस्त कपड़ों में गुस्से में बैठी थी. अखिलेश ने उस से पूछा, ‘‘आज क्या हुआ. इस तरह क्यों बैठी हो? आज फिर मां से झगड़ा हुआ क्या?’’*

*"‘और क्या? तुम्हारी मां मुझ से प्यार से बात करती हैं?’’ शेरनी की तरह गुर्राते हुए रितु ने कहा और उस की आंखों से आंसू बहने लगे. इसी के साथ दोपहर का सारा वृत्तांत रितु ने नमकमिर्च लगा कर बता दिया. पुरुष सब सह सकता है पर सुंदर स्त्री के आंसू वह सहन नहीं कर सकता. अखिलेश ने फौरन अपना निर्णय सुना दिया कि वह कल ही इस घर को छोड़ देगा. यह बात सुनते ही रितु के आंसू कपूर की भांति उड़ गए.*

*सोतेजागते रात गुजर गई. सुबह जल्दी उठ कर अखिलेश घर से निकल गया और करीब 2 घंटे बाद घर आ कर मां से बोला कि मैं ने अलग मकान देख लिया है और रितु के साथ दूसरे मकान में जा रहा हूं.*

*मां ने कहा, ‘‘अपने पापा को आ जाने दो, उन से बात कर के चले जाना.’’*
*"‘नहीं, मां. अब मैं किसी का इंतजार नहीं कर सकता. हर दिन कलह से अच्छा है अलग रहना. कम से कम शांति तो रहेगी.’’*

*"‘ठीक है. मैं तुम्हें रोकूंगी नहीं क्योंकि अब तुम बच्चे नहीं रहे, जैसा तुम्हें ठीक लगे करो. तुम्हें जिस सामान की जरूरत हो ले जा सकते हो और वैसे भी यह सबकुछ तुम्हारा ही है,’’ कांपती हुई आवाज में अखिलेश से कह कर सुनयना ड्राइंगरूम में जा कर बैठ गईं. उस समय उन की आंखों में आंसू थे, जिन्हें वे अपने आंचल से बारबार पोंछ रही थीं.*

*थोड़ी देर बाद अखिलेश जा कर एक छोटा ट्रक ले आया, साथ में 2 मजदूर भी थे. मजदूरों ने सामान को ट्रक में चढ़ाना शुरू कर दिया. आधे घंटे बाद उसी ट्रक में दोनों पतिपत्नी भी बैठ कर चले गए.*

*सुनयना की हिम्मत नहीं हुई कि वे बाहर निकल कर उन दोनों को जाते हुए देखें.*

*शाम को जब रामअवतारजी आफिस से आए तब उन्हें अपनी पत्नी सुनयना से सारी जानकारी मिली. दुख तो बहुत हुआ पर हर दिन के झगड़े से अच्छा है, दोनों जगह शांति तो रहेगी. यह सोच कर वे चुप रहे. उस रात दोनों पतिपत्नी ने खाना नहीं खाया.*

*अखिलेश और रितु को गए हुए करीब 1 वर्ष हो गया था. ठीक दीवाली के 10 दिन बाद ही दोनों ने घर छोड़ा था.*

*दीवाली का त्योहार आया तो हर घर में धूमधाम से तैयारी शुरू हो गई, घरों में दीप जलाए जा रहे थे, पर सुनयना और रामअवतार दोनों उदास बैठे अतीत की यादों में खोए रहे. उन में त्योहार को ले कर न कोई उत्साह था न कोई उमंग. शाम को सुनयना केवल एक दीपक जला कर आंगन में रख आईं.*
*दीवाली के 2 दिन बाद रामअवतार को आफिस भेज कर सुनयना बच्चों को पढ़ाने चली गईं और जब वे शाम को लौट रही थीं तो रास्ते में उन की मुलाकात एक अनजान औरत से हो गई, जो उन्हें जानती थी पर सुनयना उसे नहीं जानती थीं.*

*पहले तो उस स्त्री ने सुनयना को नमस्ते की, फिर बताया कि रितु व अखिलेश उस के मकान के पास ही रहते हैं. आज रितु की तबीयत ज्यादा खराब थी और उसे उस के मकानमालिक आटोरिकशा से अस्तपाल ले गए हैं, क्योंकि अखिलेश यहां है नहीं और रितु की डिलीवरी होने वाली है.*

*सुनयना ने जब उस औरत से यह पूछा कि रितु के मकानमालिक उसे ले कर किस अस्पताल गए हैं, तो उस ने वर्मा नर्सिंग होम का नाम बता दिया.*
*सुनयना जल्दी से घर आईं और एक थैले में कुछ आवश्यक सामान रखा. अलमारी में जो पैसा रखा था उसे लिया और घर को ताला लगा कर आटो से वर्मा नर्सिंग होम चली गईं. वहां जा कर जब रितु के बारे में पता किया तो पता चला कि बच्चा नार्मल नहीं हो सकता इसलिए डाक्टर रितु को आपरेशन थिएटर में ले गए हैं. तभी एक नर्स ने आ कर आवाज लगाई कि रितु के साथ कौन है? डाक्टर एक फार्म पर साइन करने और आपरेशन फीस जमा कराने के लिए बुला रहे हैं.*

*सुनयना नर्स से जब रितु के बारे में पूछ रही थी तब वहीं पर रितु के मकान मालिक भी खड़े थे. वे समझ गए कि यह स्त्री शायद अखिलेश की मां हैं तभी इतनी बेचैनी से पूछ रही हैं. उन्होंने हाथ जोड़ कर सुनयना को नमस्ते किया और फिर सारी बातें उन्हें बता दीं. सुनयना ने भी उन्हें बता दिया कि रितु उन की बहू है.*

*सुनयना उस नर्स के साथ डाक्टर के कक्ष में चली गईं और डा. विमला भाटिया को नमस्ते कर उन्हें अपना परिचय दिया कि रितु उन की बहू है और वे आपरेशन की फीस जमा कराने आई हैं. पहले तो डाक्टर ने उन से एक फार्म पर हस्ताक्षर करवाए और फिर आपरेशन के लिए 25 हजार रुपए जमा कराने को कहा.*

*"डाक्टर साहब, अभी तो आप 10 हजार रुपए जमा कर लें. बाकी पैसा मैं अपने पति से फोन कर के मंगवा लेती हूं, जब तक आप उस का आपरेशन करें. मुझे किसी भी हालत में जच्चा व बच्चा स्वस्थ चाहिए.’’*
*"ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. सब ठीक होगा. हां, आप यह पैसा काउंटर पर जा कर जमा करा दें और रसीद प्राप्त कर लें. वहीं से आप अपने पति को फोन भी कर दें.’’*
*डाक्टर के पास से आ कर सुनयना ने काउंटर पर जा कर पैसा जमा कर दिया और रसीद ले कर वहीं से रामअवतारजी को फोन कर के सारी बातें बता दीं. साथ ही यह भी कह दिया कि जल्दी से 15 हजार रुपए ले कर वर्मा नर्सिंग होम में आ जाएं.*
*करीब डेढ़ घंटे बाद* *रामअवतारजी वहां पर पैसा ले कर पहुंच गए लेकिन रितु के मम्मीपापा अभी तक नहीं आए थे. वे आपरेशन रूम के पास एक बैंच पर सुनयना के साथ बैठ कर इंतजार करने लगे. थोड़ी देर बाद एक नर्स सुनयना के पास आ कर पूछने लगी कि रितु के साथ कौन आया है.*
*सुनयना ने कहा, ‘‘मैं हूं.’’*

*"‘बधाई हो, लड़की हुई है,’’ नर्स ने कहा, ‘‘बच्ची और उस की मां दोनों स्वस्थ हैं,’’ फिर थोड़ी देर बाद एक नर्स ने लड़की को ला कर सुनयना को दिखाया जिसे बड़े प्यार से उन्होंने पहले तो देखा फिर उस का माथा चूम अपने पति से कुछ इशारा किया. रामअवतारजी ने 500 रुपए का नोट निकाल कर नर्स को देते हुए कहा कि यह मेरी तरफ से आप सब लोगों को मिठाई खाने के लिए है.*

*थोड़ी देर बाद रितु को एक स्ट्रैचर पर लिटा कर वार्ड में लाया गया. उस समय वह बेहोश थी. वार्ड में एक बिस्तर पर लिटा कर उस के पास के पालने में बच्ची को भी लिटा दिया गया. सुनयना वहीं एक बैंच पर बैठ कर कभी बच्चे को तो कभी रितु को देखती रहीं और पति को घर भेज दिया.*

*करीब साढ़े 4 घंटे बाद रितु को होश आया. उस ने आंखें खोलीं तो देखा उस की सास सुनयना उस के पास बैठी हैं और उस की गोद में एक बच्चा है.*
*‘‘लक्ष्मी आई है, ठीक तुम्हारी तरह. तुम भी शायद जब पैदा हुई होगी तो ऐसी ही होगी,’’ सुनयना ने मुसकराते हुए कहा और रितु के माथे पर हाथ फेरने लगीं. रितु को बड़ा अच्छा लग रहा था. तभी उस के मकानमालिक भी वहां आ गए और बोले, ‘‘रितु, जब तुझे ले कर यहां आ रहा था तब मेरी पत्नी की तुम्हारी मम्मी से बातें हुई थीं और उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही अस्पताल पहुंच रही हैं, पर अभी तक न खुद आईं और न तुम्हारे पापा आए हैं.’’*

*शाम हो गई थी, अभी तक सुनयना ने कुछ नहीं खाया था, बल्कि चाय तक भी नहीं पी थी. रात भर वह बैड के पास स्टूल पर बैठी कभी रितु का सिर दबातीं तो कभी बच्ची के रोने पर उसे उठा कर घुमातीं. इस तरह जिम्मेदारी को ढोते उन की रात आंखोंआंखों में कट गई.*

*सुबह रामअवतार थर्मस में चाय ले कर आए और दोनों को कपों में डाल कर चाय दी, फिर पत्नी की ओर देखते हुए कहा, ‘‘तुम अब घर जाओ. मैं यहां बैठता हूं. कल से तुम ने खाना भी नहीं खाया है. तुम्हारा खाना किचन में कल से ज्यों का त्यों बना हुआ रखा है. घर जाओ और रितु के लिए खिचड़ी बना कर लेती आना. तब तक मैं यहां पर बैठता हूं. आज मैं ने आफिस से छुट्टी ले रखी है.’’*

*सुनयना दोनों को बहुत सी हिदायतें दे कर चली गईं. रामअवतार वहीं बैंच पर बैठ गए. करीब 1 घंटे बाद कुछ सोच कर रितु से उन्होंने कहा, ‘‘बेटा, मैं जरा बाहर बैठता हूं, कोई चीज चाहिए तो नर्स से कहलवा देना,’’ और वार्ड से बाहर निकल गए.*

*रितु के बगल वाले बैड पर भी एक स्त्री को आपरेशन से बच्चा हुआ था. उस की देखभाल के लिए उस की मां वहीं पर बैठी हुई थीं. जब रामअवतार वार्ड से बाहर चले गए तब वह औरत अपनी जगह से उठ कर रितु के बैड के पास आ गई और पूछने लगी, ‘‘तुम्हारे मम्मीपापा अच्छे स्वभाव के मालूम पड़ते हैं. खासकर तुम्हारी मम्मी तो बहुत ही अच्छी हैं. बेचारी रातभर तुम्हारी सेवा करती रही हैं.’’*

*"ये दोनों मेरे मम्मीपापा नहीं, सासससुर हैं.’’*
*"‘क्या?’’ वह औरत आश्चर्य से रितु का मुंह देखने लगी. फिर उस ने कहा, ‘‘क्या दुनिया में ऐसी भी सास होती है, जो कल से बिना खाएपिए अपनी बहू की सेवा कर रही है. बेटी, तुम बहुत खुशनसीब हो जो तुम्हें ऐसे सासससुर मिले हैं. पूरा वार्ड अब तक यही समझ रहा था कि ये तुम्हारे मम्मीपापा हैं. कोई सास अपनी बहू के लिए इतना कर सकती है यह मैं ने पहली बार देखा है. अगर हर सास तुम्हारी सास जैसी हो जाए तो कोई बहू जल कर नहीं मरेगी, कोई बहू गले में फंदा लगा कर नहीं मरेगी. कोई बहू जहर खा कर या गाड़ी के नीचे आ कर अपनी जान नहीं देगी.*

*‘‘मैं तो तुम्हें यही कहूंगी कि कभी अपनी सास को तकलीफ मत देना, कभी उन से कठोर बातें मत बोलना और बेटी, सच्चे मन से उन की बुढ़ापे में सेवा करोगी तो इस बुढि़या की आत्मा तुम्हें आशीर्वाद ही देगी.’’*

*इतने में एक नर्स रितु को इंजैक्शन लगाने आ गई. उस औरत की बेटी ने शायद पानी मांगा और उसे वह पानी पिलाने चली गई. रितु सोचने लगी कि उस की मम्मी भी एक औरत हैं और उस की सास भी, पर दोनों में कितना फर्क है. एक केवल शासन करना चाहती है, दूसरी नम्रतापूर्वक अनुसरण. एक किसी के घर को तोड़ना चाहती है, तो एक घर को बचाने के लिए स्वयं तकलीफ उठाती है. एक में दिखावा है, अभिमान है तो दूसरी में गंभीरता एवं सहजता है. पहली नारी है इसलिए सम्माननीय है, दूसरी सम्मान के साथसाथ श्रद्धा व प्रेम की पात्र भी है. एक केवल जननी है तो दूसरी मां. रितु की आंखें छलक रही थीं.*

*"बेटा, चाय पी लो,’’ रामअवतार की आवाज से रितु का ध्यान भंग हो गया. रितु ने बड़े ध्यान से अपने ससुर की ओर देखा और सोचने लगी इस व्यक्ति ने आज तक मुझे बेटा के सिवा और किसी नाम से बात नहीं की और न ही कठोर शब्द बोले. इन लोगों के साथ गलत व्यवहार कर के मैं ने बहुत बड़ा अपराध किया है. फिर रितु का ध्यान भंग हुआ क्योंकि रामअवतारजी बगल वाली स्त्री से कह रहे थे :*
*"‘बहनजी, आप को एक कष्ट दे रहा हूं. आप मेरी बहू को हाथ लगा कर उठा दें, ताकि वह चाय पी ले.’’*

*वह औरत उठी और रितु को उठा कर चाय पिलाने लगी तो रामअवतारजी वार्ड से बाहर चले गए. करीब 10 बजे सुनयना खिचड़ी और कुछ साफसुथरे कपड़े ले कर आ गईं और रितु को धीरे से बैठा कर चम्मच से अपने हाथ से खिलाने लगीं. आज उसे यह खिचड़ी मोहनभोग के समान लग रही थी.*
*शाम को करीब 4 बजे रितु के पापा गिरधारी प्रसाद और उस की मम्मी रजनी ने एकसाथ वार्ड में प्रवेश किया. उस समय सास सुनयना रितु के बालों में कंघी कर रही थीं. बैड की दूसरी तरफ एक खाली बैंच पर वे दोनों बैठ गए. दोनों का यहां आना ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी पार्टी में आए हों. गिरधारी प्रसाद बारबार अपनी टाई को ठीक कर रहे थे और रजनी का तो कहना ही क्या था. दोनों के कपड़ों से महंगे परफ्यूम की खुशबू आ रही थी. पूरा जच्चाबच्चा वार्ड उस खुशबू से महक रहा था. दोनों ने औपचारिकता- वश हाथ जोड़ कर सुनयना को नमस्कार किया पर फिर उन से कोई बात नहीं की.*
*एक थैले में कुछ सामान रख कर सुनयना ने उठते हुए कहा, ‘‘रितु, जितना मुझ से बन सका मैं ने कर दिया. अब तुम्हारे मम्मीपापा आ गए हैं, अब मैं अपने घर जा रही हूं. तुम भी एक सप्ताह बाद अपना टांका कटवा कर अपने घर चली जाओगी और हां, आज तक की दवाइयों का और अस्पताल के बिल का भुगतान मैं ने कर दिया है, जिस की सारी रसीदें तुम्हारे तकिए के नीचे रखी हैं. अखिलेश आएगा तो उसे मेरा आशीर्वाद कह देना.’’*

*इतना कह कर चलने के लिए जैसे ही उन्होंने कदम बढ़ाया, अचानक लगा कि उन का आंचल कहीं फंस गया है. उन्होंने पीछे मुड़ कर देखा तो रितु उन का आंचल पकड़े हुए है और डबडबाई आंखों से उन्हें ही देखे जा रही है. सुनयना ने आंचल छुड़ाने का प्रयास किया तो रितु धीरे से बोली, ‘‘मम्मी, क्या अपनी इस मूर्ख बेटी को माफ नहीं करोगी?’’*

*सुनयना ने झट से रितु का सिर अपनी छाती से लगा लिया और उस समय उन की भी आंखें छलछला उठीं. उन्होंने उस के माथे को सहलाते हुए कहा, ‘‘पगली, कहीं मां भी अपनी बेटी से नाराज होती है, स्वयं को मूर्ख क्योें कहती है. अरे, सैकड़ों लड़कियों में से चुन कर तुझे मैं अपने घर लाई थी तो तू मूर्ख कैसे हो गई. तू मेरी बहू नहीं बेटी है और बेटी ही तुझे समझा है.’’*
*सुनयना रोती जा रही थीं और कहती जा रही थीं, ‘‘ज्यादा नहीं रोते बेटा. अभी तुम्हारा शरीर कमजोर है, टांके कच्चे हैं, रोने से उन पर जोर पड़ता है और टूटने का भय रहता है,’’ यह कहते हुए वे अपने आंचल से उस के आंसुओं को पोंछने लगीं.*

*अचानक सुनयना का ध्यान दूसरी तरफ बैठे गिरधारी प्रसाद और उन की पत्नी रजनी की ओर गया तो वे लोग कब के चले गए थे. शायद रजनी ने सोचा होगा कि यहां अब उन का कोई काम नहीं, क्योंकि उन की कोई भी विद्या अब रितु पर असर नहीं करने वाली.*

*एक सप्ताह बाद रितु के टांके कट चुके थे और उसे अस्पताल से छुट्टी की अनुमति मिल गई थी. अखिलेश भी टूर से वापस आ गया. जब वह अपने कमरे पर गया तो उसे वहां सारी बातों की जानकारी मिल गई. वह अपना सामान कमरे में रख कर सीधे ही अस्पताल चला गया. मां को रितु के पास देख कर पहले तो ग्लानि से अखिलेश के पांव ही आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, लेकिन जब उस ने रितु और अपनी मम्मी को मुसकराते हुए देखा तो मम्मी के पास जा कर उन के चरण छू कर प्रणाम किया.*

*अस्पताल से जिस दिन रितु को छुट्टी मिली उस ने स्पष्ट कह दिया कि वह अब किराए के मकान में न जा कर मम्मी के साथ सीधे अपने घर जाएगी. इसलिए उसे ले कर सुनयना घर आ गई थीं. अब उस घर में खुशियां ही खुशियां थीं. सभी के चेहरे मुसकराते रहते थे. नन्ही सी जान सब के लिए खिलौना बनी हुई थी.*

*रितु पर अभी बहुत प्रतिबंध था इसलिए वह केवल अपने कमरे में लेटी रहती थी. घर का सारा काम सुनयना ही करती थीं.*

*सुनयना ने रितु के पास आ कर कहा, ‘‘बेटी, मैं जरा बाजार जा रही हूं और बाहर से ताला लगा देती हूं ताकि तुझे बारबार उठना न पड़े,’’ और वे बाहर से ताला लगा कर चली गईं. रितु अपने कमरे में आ कर बेटी को दूध पिलाते हुए सो गई. अचानक उस की आंख खुली तो देखा कि कमरे में ट्यूबलाइट जल रही है. वह धीरे से अपने कमरे से बाहर निकली तो देखा कि आंगन में चावल के घोल का अल्पना बना हुआ था और वहां पर बहुत से दीपक रखे हुए हैं जिन्हें मम्मीजी बैठ कर जला रही हैं.*

*दीवाली बीतने के बाद मम्मीजी दीपक जला रही हैं. यह रहस्य उस की समझ में नहीं आ रहा था. वह धीरे से अपनी सास के पास गई. रितु की पायल की आवाज से सुनयना का ध्यान दरवाजे की ओर गया तो उन्होंने देखा कि दरवाजे पर रितु खड़ी है.*
*रितु ने आश्चर्यचकित स्वर में पूछा, ‘‘मम्मी, दीवाली तो कब की बीत गई… फिर ये सब आज क्यों?’’*

*सुनयना मुसकराते हुए रितु की ठोड़ी को ऊपर उठाते हुए बोलीं, ‘‘मेरे घर वर्षों बाद मेरे बच्चे आए हैं तो दीवाली तो अभी ही मनाऊंगी. मेरी बेटी दीवाली के पहले गई थी और दीवाली के बाद अपने साथ मेरी पोती भी ले कर आई है. इस खुशी में मैं ने आज दीवाली मनाई है. जाओ, तुम भी अच्छी सी साड़ी पहन लो और नूपुर को नए कपड़े पहना दो. मैं ने तुम दोनों के लिए नए कपड़े अलमारी में रख दिए हैं, फिर हमसब साथ मिल कर दीपक🪔 जलाएंगे.’’*

*रितु का हृदय गद्गद हो गया. वह अलमारी से कपड़े ले कर बाथरूम में बदलने चली गई. रितु ने झुक कर पहले सुनयना के पैर छू कर प्रणाम किया, फिर उस ने कहा कि मम्मी, नूपुर को आज यही आशीर्वाद दें कि इस में आप के जैसे गुण आ जाएं और वह जिस घर में जाए उस घर को स्वर्ग बना दे.*
**आंगन में रखी परात में जो 11 दीपक जल रहे थे, आज उन की लौ रितु को बड़ी ही सुंदर लग रही थी. वह अपलक केवल जलते दीपकों 🪔को🪔 ही देखे जा रही थी और वे जलते हुए दीपक उसे यों लग रहे थे मानो उन दीपकों की लौ से उस का जीवन ही जगमगा गया।*
🪔🌹🪔🌹🪔🌹🪔🌹🪔🌹🪔

प्यारे यह मर क्यों गया

पेड़ पर बैठी चिड़िया ने चिड़े से कहा, प्यारे, यह क्यों मर गया?
चि़ड़े ने कहा, क्योंकि यह आम का पेड़ नहीं, कल्पवृक्ष है, जो मांगो सो मिलता है. 
चिड़िया ने पूछा, तो शक्ति दोनों के लिए थी न. एक मर क्यों गया?
चिड़े ने कहा, यह शक्ति इस कल्पवृक्ष की नहीं है प्यारी. यह तो मन की शक्ति है. जिसने जिस नजरिए से जो देखा, उसको वही मिला. एक ने जीवन देखा, जीवन मांगा, एक ने मौत देखी और मौत मांगी।

जेठ की तपती दुपहरी थी

जेठ की तपती दुपहरी थी. लू के थपेड़े चल रहे थे, खाली पड़े खेतों से धूल के बगूले उठ रहे थे और धूप इतनी तेज थी कि छांव को भी छांव चाहिए थी. उसी गरमी में एक आदमी चला आ रहा था. दूर-दूर तक सिर्फ खेत थे और उस पूरे बहियार (लगातार खेतों का इलाका) में सिर्फ एक आम का पेड़ दिख रहा था. मेड़ों पर चलता वह आदमी आया और पेड़ की जड़ में बैठ गया. ऐसा प्रचंड मौसम देखकर भी उसके चेहरे पर एक मुस्कान बसी थी. उसने देखा, पेड़ के ऊपर परिंदों का एक जोड़ा बैठा था. आदमी ने मन ही मन ईश्वर को धन्यवाद दिया और बोला, ऊपरवाला भी कितना मेहरबान है. इतनी दूरी में एक पेड़ नहीं, और दिया भी तो कितनी शीतल छांव वाला. बस एक तालाब अगल बगल होता तो नहा-धोकर थोड़ा पानी पी लेता. और थोड़ा बहुत भोजन मिल जाता, तो बस...जीवन सफल लगता. 
आदमी ने इतना कहा ही था कि उसे लगा कहीं से ठंडा झोंका आ रहा हो. उसकी नजर सामने गई तो देखा तो तालाब का पाल दिख रहा है. वह उठकर गया तो देखा, सामने साफ पानी से भरा पोखर था. नहा-धोकर पानी-वानी पीकर जब वह पेड़ के नीचे सुस्ताने आया तो उसने देखा, पेड़ के नीचे परिदों ने खूब सारे गोपी आम (पेड़ पर पके हुए आम) गिरा रखे हैं. प्रसन्न होकर उस आदमी ने भरपेट आम खाए और दोपहर की मीठी नींद ली और फिर सूरज ढलने पर जगा और गंतव्य को चल पड़ा. 
इस घटना के ठीक अगले दिन, वैसे ही गरमी वाले दिन एक और आदमी आया. पर वह जब आकर बैठा, तो उसके मुंह से निकला, उफ...इतनी गरमी. हवा  की तपिश तो जैसे मांस सिझा देगी. इस जीवन से तो मौत ही अच्छी है. 
उसने पगड़ी खोलकर अंगोछा बिछाया और सो गया. ऐसा सोया कि फिर कभी उठा ही नहीं. उसकी मौत हो गई.
पेड़ पर बैठी चिड़िया ने चिड़े से कहा, प्यारे, यह क्यों मर गया?
चि़ड़े ने कहा, क्योंकि यह आम का पेड़ नहीं, कल्पवृक्ष है, जो मांगो सो मिलता है. 
चिड़िया ने पूछा, तो शक्ति दोनों के लिए थी न. एक मर क्यों गया?
चिड़े ने कहा, यह शक्ति इस कल्पवृक्ष की नहीं है प्यारी. यह तो मन की शक्ति है. जिसने जिस नजरिए से जो देखा, उसको वही मिला. एक ने जीवन देखा, जीवन मांगा, एक ने मौत देखी और मौत मांगी.
(बचपन में गुरुजी ने सुनाया था)


ईश्वर की नजर


💐💐ईश्वर की नजर💐💐

एक दिन सुबह-सुबह दरवाजे की घंटी बजी । दरवाजा खोला तो देखा एक आकर्षक कद- काठी का व्यक्ति चेहरे पे प्यारी सी मुस्कान लिए खड़ा है ।

मैंने कहा, "जी कहिए.."

तो उसने कहा,अच्छा जी, आप तो  रोज़ हमारी ही गुहार लगाते थे?

मैंने  कहा

"माफ कीजिये, भाई साहब ! मैंने पहचाना नहीं आपको..."

तो वह कहने लगे,

"भाई साहब, मैं वह हूँ, जिसने तुम्हें साहेब बनाया है... अरे ईश्वर हूँ.., ईश्वर.. तुम हमेशा कहते थे न कि नज़र में बसे हो पर नज़र नहीं आते... लो आ गया..! अब आज पूरे दिन तुम्हारे साथ ही रहूँगा।"

मैंने चिढ़ते हुए कहा,"ये क्या मज़ाक है?"

"अरे मज़ाक नहीं है, सच है। सिर्फ़ तुम्हें ही नज़र आऊंगा। तुम्हारे सिवा कोई देख-सुन नही पाएगा मुझे।"

कुछ कहता इसके पहले पीछे से माँ आ गयी.. "अकेला ख़ड़ा-खड़ा  क्या कर रहा है यहाँ, चाय तैयार है, चल आजा अंदर.."

अब उनकी बातों पे थोड़ा बहुत यकीन होने लगा था, और मन में थोड़ा सा डर भी था.. मैं जाकर सोफे पर बैठा ही था कि बगल में वह आकर बैठ गए। चाय आते ही जैसे ही पहला घूँट पीया कि मैं गुस्से से चिल्लाया,

"अरे मॉं, ये हर रोज इतनी  चीनी ?"

इतना कहते ही ध्यान आया कि अगर ये सचमुच में ईश्वर है तो इन्हें कतई पसंद नहीं आयेगा कि कोई अपनी माँ पर गुस्सा करे। अपने मन को शांत किया और समझा भी  दिया कि 'भई, तुम नज़र में हो आज... ज़रा ध्यान से!'

बस फिर मैं जहाँ-जहाँ... वह मेरे पीछे-पीछे पूरे घर में... थोड़ी देर बाद नहाने के लिये जैसे ही मैं बाथरूम की तरफ चला, तो उन्होंने भी कदम बढ़ा दिए..

मैंने कहा,
"प्रभु, यहाँ तो बख्श दो..."

खैर, नहाकर, तैयार होकर मैं पूजा घर में गया, यकीनन पहली बार तन्मयता से प्रभु वंदन किया, क्योंकि आज अपनी ईमानदारी जो साबित करनी थी.. फिर आफिस के लिए निकला, अपनी कार में बैठा, तो देखा बगल में  महाशय पहले से ही बैठे हुए हैं। सफ़र शुरू हुआ तभी एक फ़ोन आया, और फ़ोन उठाने ही वाला था कि ध्यान आया, 'तुम नज़र में हो।'

कार को साइड में रोका, फ़ोन पर बात की और बात करते-करते कहने ही वाला था कि 'इस काम के ऊपर के पैसे लगेंगे' ...पर ये  तो गलत था, : पाप था, तो प्रभु के सामने ही कैसे कहता तो एकाएक ही मुँह से निकल गया,"आप आ जाइये। आपका काम हो  जाएगा।"

फिर उस दिन आफिस में ना स्टॉफ पर गुस्सा किया, ना किसी कर्मचारी से बहस की 25-50 गालियाँ तो रोज़ अनावश्यक निकल ही जातीं थीं मुँह से, पर उस दिन सारी गालियाँ, 'कोई बात नहीं, इट्स ओके...'में तब्दील हो गयीं।
   
वह पहला दिन था जब क्रोध, घमंड, किसी की बुराई, लालच, अपशब्द, बेईमानी, झूंठ- ये सब मेरी दिनचर्या का हिस्सा नहीं बने।

शाम को ऑफिस से निकला, कार में बैठा, तो बगल में बैठे ईश्वर को बोल ही दिया...

"प्रभु सीट बेल्ट लगा लें, कुछ नियम तो आप भी निभाएं... उनके चेहरे पर संतोष भरी मुस्कान थी..."

घर पर रात्रि-भोजन जब परोसा गया तब शायद पहली बार मेरे मुख से निकला,

"प्रभु, पहले आप लीजिये।"

और उन्होंने भी मुस्कुराते हुए निवाला मुँह मे रखा। भोजन के बाद माँ बोली, 

"पहली बार खाने में कोई कमी नहीं निकाली आज तूने। क्या बात है ? सूरज पश्चिम से निकला है क्या, आज?"

मैंने कहा,

"माँ आज सूर्योदय मन में हुआ है... रोज़ मैं महज खाना खाता था, आज प्रसाद ग्रहण किया है माँ, और प्रसाद में कोई कमी नहीं होती।"

थोड़ी देर टहलने के बाद अपने कमरे मे गया, शांत मन और शांत दिमाग  के साथ तकिये पर अपना सिर रखा तो ईश्वर ने प्यार से सिर पर हाथ फिराया और कहा,

"आज तुम्हें नींद के लिए किसी संगीत, किसी दवा और किसी किताब के सहारे की ज़रुरत नहीं है।"
गहरी नींद गालों पे थपकी से उठी...

"कब तक सोयेगा .., जाग जा अब।"

माँ की आवाज़ थी... सपना था शायद... हाँ, सपना ही था पर नीँद से जगा गया... अब समझ में आ गया उसका इशारा...

"तुम मेरी नज़र में हो...।"

जिस दिन ये समझ गए कि "वो" देख रहा है, सब कुछ ठीक हो जाएगा। सपने में आया एक विचार भी आँखें खोल सकता है..

सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏

काग दही पर जान गंवायो

  कवि हलवाई की दुकान पहुँचे, जलेबी ली और वहीं खाने बैठ गये।
इतने में एक कौआ कहीं से आया और दही की परात में चोंच मारकर उड़ चला....

हलवाई को बड़ा गुस्सा आया उसने पत्थर उठाया और कौए को दे मारा। 
कौए की किस्मत ख़राब, पत्थर सीधे उसे लगा और वो मर गया....

ये घटना देख कर कवि हृदय जगा। वो जलेबी खाने के बाद पानी पीने पहुँचे तो उन्होंने एक कोयले के टुकड़े से वहाँ एक पंक्ति लिख दी।

"काग दही पर जान गँवायो"


अद्भुत ,केवल हिंदी में ही है ऐसी विशेषता

अदभुत, केवल हिंदी में ही है ऐसी विशेषता....!

अर्द्ध विराम और पूर्ण विराम का फ़रक

रोको , मत जाने दो।
रोको मत, जाने दो।

एक बार एक कवि हलवाई की दुकान पहुँचे, जलेबी ली और वहीं खाने बैठ गये।
इतने में एक कौआ कहीं से आया और दही की परात में चोंच मारकर उड़ चला....

हलवाई को बड़ा गुस्सा आया उसने पत्थर उठाया और कौए को दे मारा। 
कौए की किस्मत ख़राब, पत्थर सीधे उसे लगा और वो मर गया....

ये घटना देख कर कवि हृदय जगा। वो जलेबी खाने के बाद पानी पीने पहुँचे तो उन्होंने एक कोयले के टुकड़े से वहाँ एक पंक्ति लिख दी।

"काग दही पर जान गँवायो"

तभी वहाँ एक लेखपाल महोदय, जो कागजों में हेराफेरी की वजह से निलम्बित हो गये थे, पानी पीने आए।
कवि की लिखी पंक्तियों पर जब उनकी नजर पड़ी तो अनायास ही उनके मुँह से निकल पड़ा...

कितनी सही बात लिखी हैं ! क्योंकि उन्होंने उसे कुछ इस तरह पढ़ा :-

"कागद ही पर जान गँवायो"

तभी एक मजनूँ टाइप लड़का, पिटा-पिटाया सा वहाँ पानी पीने आया। 
उसे भी लगा कितनी सच्ची बात लिखी हैं। काश उसे ये पहले पता होती, क्योंकि उसने उसे कुछ यूँ पढ़ा था :-
"का गदही पर जान गँवायो"
इसीलिए संत तुलसीदास जी ने बहुत पहले ही लिख दिया था :-

"जाकी रही भावना जैसी... प्रभु मूरत देखी तिन तैसी"


दान की गरिमा उसकी गुप्तता में है

दान की गरिमा उसकी गुप्तता में है

जैसे दीप से दीप जलता है

जैसे दीप से दीप जलता है,                                          वैसे ही प्यार देने से प्यार बढ़ता है।

सफलता का कोई संक्षिप्त मार्ग नहीं होता

सफलता का कोई संक्षिप्त मार्ग नहीं होता 

आज से मुझे यह वस्तु दान करना है



 आज से हमें यह देना है

हमारे पास पैसा है तो पैसे का दान कीजिएगा। समय है तो समय का दान कीजिएगा। हमारे पास ज्ञान है तब ज्ञान का दान कीजिएगा अर्थात जो भी हमारे पास है उसका दान  कीजिएगा। जिससे वह दान किया हुआ कई गुना हमको वापस होकर मिलता है। इसको *देना ही लेना* कहा जाता है। शब्दों में कहें कि जब हम छोटे बच्चे को बेटा कहते हैं, तब वह हमें रिस्पेक्ट देता है। माना कि हमारे पास कुछ भी नहीं है। तब हम चलते फिरते जो सामने दिखता है, या जो भी हमें दिन भर में मिलता है, या संबंध संपर्क में आता है उन सभी के लिए कल्याण की भावना रख सकते हैं। उसके लिए कुछ शब्द हम लिख रहे हैं। इससे हम अपने मन के द्वारा दान दे सकते हैं। इसमें खर्च कुछ नहीं है, सिर्फ संकल्प से दान देना है।- *सभी का कल्याण हो। सभी सुखी हो और सब का भला हो। सभी का जीवन सफल हो। सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशी और पवित्रता आ जाए। सभी निरोगी बन जाए। सभी स्वस्थ हो जाएं। सभी इस वायरस के दुख से मुक्त हो जाएं। सभी के अंदर देवताओं जैसे गुण आ जाएं। सभी सर्वगुण संपन्न बन जाए। सभी निर्विकारी बन जाए। सभी 16 कला संपूर्ण बन जाए। सभी संपूर्ण पवित्र बन जाए। सभी फरिश्ता बन जाए। सभी दूसरे के मददगार बन जाए। सभी सुखी हो जाएं। सभी सदा खुश रहें .........* आदि आदि हम कोई भी दान दे सकते हैं। यह तो कुछ ही हमने दान लिखे हैं जो भी आपको अच्छे लगे आप वह दे सकते हैं। इसमें न समय का खर्च है, न पैसे का, न मेहनत का कोई भी खर्च नहीं है। सिर्फ मन से संकल्प के द्वारा देना है। इसके बदले में अभी कितनी खुशी मिलेगी और बाद में कितना अमाउंट जमा होगा वह तो समय ही बताएगा।

        

जीवन में बहुत पैसा है

 किसी के जीवन में बहुत पैसा है,
कोई गरीब है। किसी के रिश्ते में बहुत अनबन है, किसी का कुछ हद तक रिश्ता ठीक है। कोई बहुत बीमार है, कोई स्वस्थ/ठीक भी है। इन सबके पीछे राज क्या है? क्योंकि जब हम इस दुनिया में आते हैं तो मुट्ठी बंद करके आते हैं और जब हम इस दुनिया से जाते हैं तब हाथ फैलाकर जाते हैं। आते समय भी कुछ दिखाई नहीं देता है और जाते समय भी कुछ दिखाई नहीं देता है कि हम क्या लेकर आए थे और अब क्या लेकर जा रहे हैं। फिर यह अमीरी, गरीबी, दुख, कष्ट, बीमारी आदि हमें कैसे प्राप्त होती है। जरूर पिछले जन्म में कुछ हमने दिया होगा उसी के बदले में यह मिल रहा है। अब हमें अगले जन्म के लिए सोचना है कि हमें अगले जन्म में क्या लेना है उसके हिसाब से हमें क्या देना है।

         🔱  *जय माता दी* 🔱

देना ही लेना


              देना ही लेना 

एक राजा के राज्य में फकीर रहता था। राजा का रोजाना का नियम था। सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपने खजाने से गरीबों व भिखारियों को दान किया                                                                              करता था अर्थात खजाना, पैसा बांटा करता था। जिससे उस राजा को बहुत खुशी मिलती थी। एक फकीर रोज आता था और लाइन में लग जाता था जो भी उससे पहले खड़े होते थे                                                 उसके बाद जो और लोग आते थे वह उनको अपनी बारी, अपना टर्न और लोगों को देता रहता था। धीरे-धीरे शाम के 5:00 बज जाते थे और फकीर का नंबर नहीं आता था। धीरे-धीरे कई दिन बीत चुके थे। ऐसा ही रोजाना होता था।                                              फकीर अपना टर्न अपनी वारी दूसरों को देता रहता था। और शाम 5:00 बजे तक उसको दान नहीं मिलता था। यह क्रिया राजा का एक दरबारी देखता रहता था और नोट करता रहता था। उसने यह सारी बात राजा को बताई राजा ने भी गौर किया उसके बाद राजा ने उस फकीर को बुलाया और उस फकीर महाशय से पूछा हे महाशय! तुम रोज हमसे दान लेने के लिए आते हो लेकिन रोजाना खाली हाथ लौट जाते हो। तुम लोगों को अपने आगे करते रहते हो और अपना नंबर दूसरों को देते रहते हो। फकीर ने कहा! राजा जी आप राजा हो आपके पास संपत्ति, अमानत, रुपया, पैसा सब कुछ है। आप यह दान करते हो और मेरे पास वारी है, टर्न है। मैं वह दान करता हूं। राजा जी जब आप किसी को दान दिया करते थे तब आपके चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई देती थी। मैं उस खुशी को देखकर सोचने लगा कि राजा दान देकर खुश होते हैं। तो मुझे भी कुछ देना चाहिए। मैं तो फकीर हूं मेरे पास तो कुछ देने के लिए नहीं है। तब मैंने सोचा मेरे पास बारी देने के लिए है, टर्न देने के लिए है। मैं तो फकीर हूं मुझे तो यह हीरे, जवाहरात, रत्न, खजाने, रुपया, पैसे लेने की जरूरत ही नहीं है। मेरे लिए यह चीज महत्व नहीं रखती है। तब मैंने देना शुरू किया जिससे मैं आपसे ज्यादा खुशी का अनुभव करने लगा हूं। देवताओं को सदा आशीर्वाद देने के पोज में दिखाते हैं, जिससे उनका चेहरा सदा हर्षित रहता है। लक्ष्मी को धन देने के पोज में दिखाते हैं अर्थात जिसके पास जो होता है, वह देता है। तो हमें सोचना है कि हमारे पास क्या है जो हम लोगों को दे सकें। क्योंकि देना ही लेना है। अगर हम स्थूल या सूक्ष्म में कुछ भी देते हैं तो उसके बदले में हमें कई गुना मिलता है। किसी को सम्मान देंगे, तब हमें कई गुना सम्मान मिलेगा। हम दिन भर लोगों को क्या देते हैं थोड़ा सा इस पर नजर डालते हैं।

 *वर्तमान में जो हम देते हैं* 

हम आज कलियुग के अंत समय में हैं अब हम रोजाना अपने अपने दान को चेक करेंगे। आज हमने क्रोध कितनों को दिया है, कितनों को पत्थर दिए हैं, कितनो को ईर्ष्या दी है, कितनो को घृणा दी है, कितनों को बुरी दृष्टि के द्वारा देखा है, कितनों के अवगुणों को देखा है, देखना अर्थात हमारे संकल्प चलना और संकल्प चलना अर्थात दूसरों को देना। लिस्ट तो बहुत लंबी है यह तो सभी जानते हैं कि हम क्या क्या देते हैं तो उनको लिखना ही शक्ति/एनर्जी को कमजोर करना है क्या हमारे पास यही सब कुछ देने के लिए है, क्या इसके अलावा और कुछ भी देने के लिए है। थोड़ा हटके सोचते हैं।

 *आज से हमें यह देना है* 

हमारे पास पैसा है तो पैसे का दान कीजिएगा। समय है तो समय का दान कीजिएगा। हमारे पास ज्ञान है तब ज्ञान का दान कीजिएगा अर्थात जो भी हमारे पास है उसका दान  कीजिएगा। जिससे वह दान किया हुआ कई गुना हमको वापस होकर मिलता है। इसको *देना ही लेना* कहा जाता है। शब्दों में कहें कि जब हम छोटे बच्चे को बेटा कहते हैं, तब वह हमें रिस्पेक्ट देता है। माना कि हमारे पास कुछ भी नहीं है। तब हम चलते फिरते जो सामने दिखता है, या जो भी हमें दिन भर में मिलता है, या संबंध संपर्क में आता है उन सभी के लिए कल्याण की भावना रख सकते हैं। उसके लिए कुछ शब्द हम लिख रहे हैं। इससे हम अपने मन के द्वारा दान दे सकते हैं। इसमें खर्च कुछ नहीं है, सिर्फ संकल्प से दान देना है।- *सभी का कल्याण हो। सभी सुखी हो और सब का भला हो। सभी का जीवन सफल हो। सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशी और पवित्रता आ जाए। सभी निरोगी बन जाए। सभी स्वस्थ हो जाएं। सभी इस वायरस के दुख से मुक्त हो जाएं। सभी के अंदर देवताओं जैसे गुण आ जाएं। सभी सर्वगुण संपन्न बन जाए। सभी निर्विकारी बन जाए। सभी 16 कला संपूर्ण बन जाए। सभी संपूर्ण पवित्र बन जाए। सभी फरिश्ता बन जाए। सभी दूसरे के मददगार बन जाए। सभी सुखी हो जाएं। सभी सदा खुश रहें .........* आदि आदि हम कोई भी दान दे सकते हैं। यह तो कुछ ही हमने दान लिखे हैं जो भी आपको अच्छे लगे आप वह दे सकते हैं। इसमें न समय का खर्च है, न पैसे का, न मेहनत का कोई भी खर्च नहीं है। सिर्फ मन से संकल्प के द्वारा देना है। इसके बदले में अभी कितनी खुशी मिलेगी और बाद में कितना अमाउंट जमा होगा वह तो समय ही बताएगा।

 *शिक्षा* :- 
इस कहानी से हमें यही शिक्षा मिलती है कि किसी के जीवन में बहुत पैसा है,
कोई गरीब है। किसी के रिश्ते में बहुत अनबन है, किसी का कुछ हद तक रिश्ता ठीक है। कोई बहुत बीमार है, कोई स्वस्थ/ठीक भी है। इन सबके पीछे राज क्या है? क्योंकि जब हम इस दुनिया में आते हैं तो मुट्ठी बंद करके आते हैं और जब हम इस दुनिया से जाते हैं तब हाथ फैलाकर जाते हैं। आते समय भी कुछ दिखाई नहीं देता है और जाते समय भी कुछ दिखाई नहीं देता है कि हम क्या लेकर आए थे और अब क्या लेकर जा रहे हैं। फिर यह अमीरी, गरीबी, दुख, कष्ट, बीमारी आदि हमें कैसे प्राप्त होती है। जरूर पिछले जन्म में कुछ हमने दिया होगा उसी के बदले में यह मिल रहा है। अब हमें अगले जन्म के लिए सोचना है कि हमें अगले जन्म में क्या लेना है उसके हिसाब से हमें क्या देना है।

     *जय माता दी*